केरल के गवर्नर ने प्रदर्शन कर रहे एसएफ़आई छात्रों को कहा 'बंदर'

केरल में विरोध प्रदर्शन कर रहे स्टूडेन्ट्स फ़ेडेरेशन ऑफ़ इंडिया (एसएफ़आई) के क़रीब 200 छात्रों को पुलिस के ज़रिए यूनिवर्सिटी परिसर से निकालने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच राज्य के गवर्नर आरिफ़ मोहम्मद ख़ान यूनिवर्सिटी पहुंचे.

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा and अभिजीत श्रीवास्तव

  1. COVER STORY: ग़ज़ा को लेकर अमेरिका की सलाह मानेंगे नेतन्याहू?

    वीडियो कैप्शन, ग़ज़ा को लेकर अमेरिका की सलाह मानेंगे नेतन्याहू?

    अमेरिका समेत कई देश ग़ज़ा में हो रही आम फ़लस्तीनी नागरिकों की मौत को लेकर इसराइल पर दबाव बना रहे हैं.

    लेकिन इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय मदद मिले या न मिले, हमास के ख़िलाफ़ जंग जारी रहेगी.

    कवर स्टोरी में इसी की बात.

  2. सुवेंदु अधिकारी का आरोप- 'टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के सहयोगी हैं ललित झा'

    सुवेंदु अधिकारी

    इमेज स्रोत, ANI

    पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्षी दल के नेता सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया है कि ललित झा तृणमूल कांग्रेस के पदाधिकारी हैं.

    उन्होंने कहा है कि ललित झा, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के सहयोगी हैं.

    राज्य के बागडोगरा में पत्रकारों से बातचीत में अधिकारी ने यह आरोप लगाया है.

    ललित झा संसद में सेंध लगाने की घटना के 'मास्टरमाइंड' बताए जा रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा, ''ये ललित झा, भतीजा (अभिषेक बनर्जी) के तृणमूल युवा के रैंक एंड फाइल (सहयोगी) हैं. उनके साथ एक पिक्चर नहीं, बहुत सारा पिक्चर सामने आया है, जिसमें टीएमसी का लीडर, एमएलए, काउंसलर और प्रदेश युवा नेता हैं. वीडियो भी है. वो (ललित झा) तृणमूल कांग्रेस यूथ विंग्स के जाने माने चेहरा हैं.''

    अधिकारी ने कहा, ''मैं टीएमसी का यूथ प्रेसिडेंट था, उस वक्त ममता जी ने पावर में आने के बाद भतीजा को दिल्ली से बुलाया. उसके बाद युवा तृणमूल का गठन हुआ... ललित झा युवा तृणमूल के लीडर थे, अभी भी टीएमसी के साथ जुड़ा है.''

  3. अमेरिका पहुंचने के लिए ख़तरा उठाते अफ़ग़ानी

    वीडियो कैप्शन, अमेरिका पहुंचने के लिए ख़तरा उठाते अफ़ग़ानी

    तालिबान को अफ़ग़ानिस्तान की सत्ता में आए दो साल से ज़्यादा हो गए हैं.

    उस वक़्त हज़ारों अफ़ग़ान नागरिकों को सुरक्षा के मद्देनज़र अमेरिका ने अफ़ग़ानिस्तान से बाहर निकाला, लेकिन कई लोग पीछे ही रह गए.

    लेकिन अब वो अमेरिका पहुंचने के लिए बेहद मुश्किल रास्ता अख़्तियार कर रहे हैं.

    देखिए बीबीसी संवाददाता लेयर वेंतास की रिपोर्ट.

  4. माल्टा के जहाज के अपहरण के बाद भारतीय नौसेना ने भेजी मदद

    भारतीय नौसेना

    इमेज स्रोत, Indian Navy

    भारतीय नौसेना ने अदन की खाड़ी में माल्टा के एक जहाज के अपहरण की ख़बर मिलने के बाद उसकी मदद के लिए अपना एक जहाज वहां भेजा है.

    माल्टा के जहाज एमवी रूएन ने छह अनजान लोगों के जहाज पर सवार होने के बाद गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम मरीन ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) को आपातकालीन संदेश भेजा था.

    भारतीय नौसेना ने उसके बाद 'मिशन ​डेप्लॉयड' के तहत तैनात चालक दल के 18 लोगों वाले एक जहाज को वहां मदद के लिए रवाना किया है.

    भारत को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वैसे ही नौसेना ने इलाके में सर्विलांस के लिए अपना पेट्रोल एयरक्राफ्ट भेजा. साथ ही समुद्री डकैतों से निपटने वाले अपने जहाज को भी अदन की खाड़ी की ओर रवाना किया.

    शुक्रवार की सुबह वह एयरक्राफ्ट अपहरण किए हुए जहाज तक पहुंचा और उस पर नज़र रखने लगा. अब वह जहाज सोमालिया की तट की ओर जा रहा है.

    अदन की खाड़ी में मिशन डेप्लॉयड के तहत तैनात भारतीय नौसेना के जहाज ने भी उस जहाज की पहचान की है.

  5. यहां सूप के ज़रिए अकेलापन मिटा रहे लोग

    वीडियो कैप्शन, यहां सूप के ज़रिए अकेलापन मिटा रहे लोग

    अकेलापन एक ऐसी समस्या है, जिससे लाखों लोग जूझते हैं.

    विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इस पर फिक्र जताई है, लेकिन नीदरलैंड्स में इससे निपटने के लिए एक ख़ास पहल हो रही है.

    एक संस्था है, जो सूप बनाने के इवेंट्स करवाती है. इस बहाने यह युवाओं और बुज़ुर्गों को एक साथ लाने का काम करती है.

    देखिए ये दिल को छू लेने वाली ये रिपोर्ट.

  6. केरल का चर्चित हादिया केस: हाई कोर्ट ने पिता केएम असोकन की याचिका ठुकराई

      • Author, इमरान क़ुरैशी
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
    हादिया केस

    इमेज स्रोत, Vipin Kumar/Hindustan Times via Getty Images

    केरल हाई कोर्ट ने हादिया केस में उनके पिता केएम असोकन की ओर से दायर की गई हैबियस कॉर्पस पिटीशन (बंदी प्रत्यक्षीकरण की याचिका) खारिज कर दी है.

    अदालत ने कहा कि हादिया को अवैध रूप से हिरासत में नहीं रखा गया है, इसलिए ये याचिका खारिज की जा रही है.

    जस्टिस अनु श्रीनिवासन और जस्टिस सी प्रदीप कुमार की खंडपीठ ने कहा कि हादिया आज़ादी से अपना जीवन जी रही हैं. इससे पहले हादिया ने कोर्ट में अपना बयान दाखिल किया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    हादिया ने अदालत को बताया कि उसने तलाक़ ले लिया है और फिर से शादी की है. वो फिलहाल तिरुवनंतपुरम में रह रही हैं.

    उन्होंने अपने फोन कॉल रिकॉर्ड्स भी अदालत के सामने पेश किए जिसके जरिए उन्होंने बताया कि वो अपने माता-पिता के संपर्क में हैं. हादिया का पुराना नाम अखिला है.

    उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया था. साल 2017 में उन्होंने शफिन जहां से शादी की थी. हाई कोर्ट ने उनकी शादी को निष्प्रभावी करार देकर उन्हें उनके माता-पिता के घर भेज दिया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    तब हाई कोर्ट ने ये कहा था कि उन्हें संरक्षण की ज़रूरत है. बाद में सुप्रीम कोर्ट ने केरल हाई कोर्ट के फ़ैसले को पलट दिया और हादिया की शादी फिर से बहाल कर दी.

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन किया है और अपनी इच्छा से विवाह किया है.

    मीडिया में एक तबके ने इस केस को 'लव जिहाद' का मामला करार दिया और सुप्रीम कोर्ट के आदेश से नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने इसकी जांच की. एनआईए ने अपनी जांच में पाया कि शफीन जहां पर कोई आरोप नहीं हैं.

  7. ऑस्ट्रेलिया ने बदले इमिग्रेशन से जुड़े नियम, अब ऑस्ट्रेलिया जाना नहीं होगा आसान

    वीडियो कैप्शन, ऑस्ट्रेलिया ने बदले अपने इमिग्रेशन से जुड़े नियम, अब ऑस्ट्रेलिया जाना नहीं होगा इतना आसान

    ऑस्ट्रेलिया सरकार ने अपने इमिग्रेशन से जुड़े नियम बदल दिए हैं. ऑस्ट्रेलिया अगले दो साल में अपने यहां आने वाले प्रवासियों की संख्या आधी करने की तैयारी में है.

    साल 2025 तक दूसरे देशों से ऑस्ट्रेलिया पहुंचने वाले लोगों की तादाद सीमित कर दी जाएगी. अब एक साल में सिर्फ़ ढाई लाख लोग ही वहां जा पाएंगे. इस बदले नियम का भारत के लोगों पर क्या असर होगा?

    वीडियो: सारिका सिंह और दीपक जसरोटिया

  8. अब अदानी समूह की हुई समाचार एजेंसी आईएएनएस

    Adani

    इमेज स्रोत, ANI

    अरबपति कारोबारी गौतम अदानी के अदानी समूह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस (IANS) में 50 फ़ीसदी से अधिक हिस्सेदारी ख़रीदने का एलान किया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने अदानी इंटरप्राइजेज के हवाले से यह जानकारी दी है.

    अदानी इंटरप्राइजेज ने बताया, ''एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड ने आईएएनएस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के इक्विटी शेयरों में 50.50 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली है.''

    अदानी समूह ने हालांकि इस सौदे की राशि का एलान नहीं किया है.

    इस समूह ने पिछले साल मार्च में क्विंटिलियन बिज़नेस मीडिया को ख़रीदा था.

    इसके बाद दिसंबर में इसने जाने माने न्यूज़ चैनल एनडीटीवी में लगभग 65 फ़ीसदी हिस्सेदारी ख़रीद ली थी.

  9. पीएम मोदी को चुनौती देने के लिए इंडिया गठबंधन को क्या करना होगा?

    वीडियो कैप्शन, पीएम मोदी को 2024 चुनाव में चुनौती देने के लिए I.N.D.I.A गठबंधन को क्या करना होगा?

    प्रशांत किशोर का कहना है कि लोकतंत्र में ऐसा कोई नेता नहीं जिसे हराया न जा सके लेकिन लेकिन मोदी को चुनौती देने के लिए इंडिया गठबंधन का अस्तित्व एक साल पहले होना चाहिए था.

    राजनीतिक रणनीतिकार और जन सुराज अभियान के अध्यक्ष प्रशांत किशोर का कहना है कि लोकतंत्र में ऐसा कोई नेता नहीं जिसे हराया न जा सके, लेकिन मोदी को चुनौती देने के लिए इंडिया गठबंधन का अस्तित्व एक साल पहले होना चाहिए था, अब देर हो चुकी है.

    प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार के यात्रा पर हैं. इस यात्रा के दौरान बीबीसी संवाददाता जुबैर अहमद ने मधुबनी के एक गांव में प्रशांत किशोर से मुलाक़ात की.

    इंटरव्यू के पहले भाग में उन्होंने बिहार राज्य के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में बात की. इस आखिरी भाग में उन्होंने 2024 के आम चुनाव में मोदी को चुनौती देने के लिए विपक्ष के पास मौजूद विकल्पों पर चर्चा की.

  10. टेस्ट क्रिकेट में भारतीय महिला टीम की सबसे बड़ी जीत, इंग्लैंड को 347 रन के विशाल अंतर से हराया

    भारत की महिला क्रिकेट टीम

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत की महिला क्रिकेट टीम ने मुंबई में खेले गए टेस्ट सिरीज़ के इकलौते मैच में इंग्लैंड को 347 रन के बड़े अंतर से हरा दिया.

    भारत से जीत के ​लिए मिले 478 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 131 रन पर आउट हो गई.

    महिला टेस्ट इतिहास में भारतीय टीम की यह सबसे बड़ी जीत है.

    भारत ने पहली पारी में 428 रन, जबकि दूसरी पारी में छह विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए थे.

    इंग्लैंड ने पहली पारी में 136 रन और दूसरी पारी में 131 बनाए.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इस मैच में नौ विकेट लेने वाली दीप्ति शर्मा को मैच की सबसे बेहतरीन खिलाड़ी करार दिया गया.

    दीप्ति शर्मा ने दूसरी पारी में 32 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि पूजा वस्त्राकर ने तीन विकेट और राजेश्वरी गायकवाड़ ने दो विकेट लिए.

    इंग्लैंड की पहली पारी में दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट और स्नेह राणा ने दो विकेट लिए थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इंग्लैंड की दोनों पारियों की बात करें तो केवल पहली पारी में ही एक अर्धशतक लगा. नैट साइवर-ब्रंट ने पहली पारी में सबसे अधिक 59 रन बनाए थे.

    भारत की ओर से पहली पारी में चार खिलाड़ियों ने अर्धशतक लगाए थे. हालांकि दूसरी पारी में भारत की ओर से सबसे अधिक 44 रन हरमनप्रीत कौर ने बनाए.

    पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा, वसीम जाफ़र जैसे कई दिग्गजों ने इस जीत के लिए भारतीय टीम को बधाई दी है.

  11. पाकिस्तान: कैसे लोगों को अपने जाल में फँसा रहे मानव तस्कर

    वीडियो कैप्शन, COVER STORY: पाकिस्तान: कैसे लोगों को अपने जाल में फंसा रहे मानव तस्कर

    पाकिस्तान से यूरोप जाने के ग़ैर-क़ानूनी तरीक़ों और रास्तों का सोशल मीडिया पर प्रचार हो रहा है.

    हालांकि पाकिस्तानी मानव तस्कर वादा करते हैं कि ये अवैध रास्ते सुरक्षित हैं.

    इस अंडरकवर ऑपरेशन में बीबीसी संवाददाता समरा फ़ातिमा ने तस्करी से जुड़े वॉट्सएप ग्रुप्स में महीनों तक शामिल रहकर इसकी पड़ताल की.

  12. धीरज साहू की सफ़ाई पर बोले धर्मेंद्र प्रधान- वे गांधी परिवार के खास आदमी...

    धर्मेंद्र प्रधान

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, धर्मेंद्र प्रधान

    ओडिशा और झारखंड में कांग्रेस सांसद धीरज साहू से जुड़ी कंपनियों और फर्मों पर आयकर विभाग की छापेमारी के बाद दी गई सफ़ाई पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रतिक्रिया दी है.

    केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "दुनिया जानती है कि धीरज साहू गांधी परिवार के एटीएम थे. उनका जो ये बचाव में उत्तर है एक हफ्ते बाद ये लोगों के गले नहीं उतर रहा है. एजेंसी अपना काम कर रही है."

    "एक और विषय है कि पैसा आया कहां से? कई राज्यों की आबकारी नीति को धीरज साहू अपने मन से चलाते थे. गलत तरीके से धन बनाना उनका एक नया व्यवसाय बन गया था. धीरज साहू गांधी परिवार के खास आदमी थे."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इससे पहले कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू ने अपने स्पष्टीकरण में कहा था, "...आज जो हो रहा है वह मुझे दुखी करता है. मैं स्वीकार कर सकता हूं कि जो पैसा बरामद किया गया है वह मेरी फर्म का है. जो नकदी बरामद की गई है वह मेरी शराब फर्मों से संबंधित है, यह शराब की बिक्री से हुई कार्रवाई है."

    "इस पैसे का कांग्रेस या किसी अन्य राजनीतिक दल से कोई लेना-देना नहीं है, जैसा कि कहा जा रहा है. सारा पैसा मेरा नहीं है, यह मेरे परिवार और अन्य संबंधित फर्मों का है. इनकम टैक्स विभाग ने अभी छापा मारा है, मैं हर चीज का हिसाब दूंगा."

  13. बख़मूत में जंग लड़ रहे यूक्रेनी सैनिक क्यों दबाव में हैं?

    वीडियो कैप्शन, बख़मूत में जंग लड़ रहे यूक्रेनी सैनिक क्यों है दबाव में

    रूस-यूक्रेन के बीच जंग जारी है.

    पूर्वी यूक्रेन के बख़मूत में फ्रंटलाइन पर मौजूद यूक्रेनी सैनिक काफ़ी संभलकर गोला-बारूद का इस्तेमाल कर रहे हैं.

    उन्हें सैन्य साज़ो-सामान की बेहद सीमित आपूर्ति हो रही है. देखिए ये रिपोर्ट.

  14. सूर्य कुमार यादव ने सोशल मीडिया पर ऐसा क्या लिखा कि करने लगे ट्रेंड

    सूर्य कुमार यादव

    इमेज स्रोत, ANI

    भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव ने अब से थोड़ी देर पहले अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'टूटे दिल' वाली इमोजी शेयर की है. इसे लेकर कयासों का सिलसिला शुरू हो गया है.

    सूर्य कुमार यादव ने इंस्टाग्राम के साथ एक्स के हैंडल से भी ये इमोजी शेयर की.

    इस पर एक यूजर हर्षित 2.0 ने लिखा कि उनका दिल उनके कप्तान रोहित शर्मा के लिए टूटा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    आदित्य वर्मा ने पोस्ट में लिखा कि सूर्य कुमार यादव, रोहित शर्मा के प्रति निष्ठावान हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    ऋत्विक सक्सेना ने पोस्ट में लिखा कि हार्दिक को मुंबई इंडियन का कप्तान बनाए जाने से वे दुखी हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    हशलर नामक यूज़र ने लिखा कि मुंबई इंडियन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा.

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    अरविंद कालिरवाना ने ट्वीट में लिखा कि हम कप्तान रोहित शर्मा को वापस लाना चाहते हैं.

  15. कठपुतलियां बनाने वाले ये लोग क्यों परेशान हैं

    वीडियो कैप्शन, कठपुतलियां बनाने वाले ये लोग क्यों परेशान हैं

    आपने कठपुतली का खेल आख़िरी बार कब देखा था? आपको याद भी नहीं होगा, क्योंकि आज शायद इस कला की अहमियत कम हो गई है.

    कठपुतली कारीगर अपने बच्चों को अब इस कला से दूर रखना चाहते हैं.

    देखिए बीबीसी संवाददाता तेजस वैद्य की इस रिपोर्ट में.

  16. महाराष्ट्र में लोकायुक्त विधेयक पास होने के बाद एकनाथ शिंदे ने अन्ना हज़ारे को किया कॉल, क्या बोले अन्ना?

    अन्ना हज़ारे

    इमेज स्रोत, ANI

    महाराष्ट्र विधान परिषद से लोकायुक्त विधेयक के पारित होने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने समाजसेवी अन्ना हज़ारे से बात की है.

    मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक वीडियो में एकनाथ शिंदे इस विधेयक के बारे में अन्ना हज़ारे को बता रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अन्ना हज़ारे ने भी इस विधेयक के पारित होने पर ख़ुशी जताई है.

    इस विधेयक की ख़ासियत है कि इसके दायरे में अब मुख्यमंत्री और पूरा मंत्रिपरिषद भी शामिल है.

    विधान परिषद के पहले लोकायुक्त विधेयक राज्य विधानसभा से पहले ही पारित किया जा चुका है.

  17. विजय दिवस पर पीएम मोदी ने सैनिकों को किया याद, रक्षा मंत्री ने क्या कहा

    पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, फाइल फोटो

    1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत को मिली जीत की याद में मनाए जाने वाले विजय दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस युद्ध में भाग लेने वाले सैनिकों को या​द किया है.

    पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, ''विजय दिवस पर आज हम उन सभी बहादुर नायकों को दिल से श्रद्धांजलि देते हैं, जिन्होंने 1971 में निर्णायक जीत तय करते हुए कर्तव्यनिष्ठा से भारत की सेवा की.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    ''उनकी वीरता और समर्पण राष्ट्र के लिए अत्यंत गौरव का स्रोत है. उनका बलिदान और अटूट भावना लोगों के दिलों और हमारे इतिहास में हमेशा दर्ज रहेगी. भारत उनके साहस को सलाम करता है और उनकी अदम्य साहस को याद करता है.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने शनिवार को इंडिया गेट स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल जाकर उस युद्ध में मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी है.

    राजनाथ सिंह के साथ सीडीएस जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरिकुमार थे.

    अपने एक्स पोस्ट में राजनाथ सिंह ने लिखा, ''विजय दिवस के विशेष अवसर पर यह देश 1971 के युद्ध के दौरान भारत के सशस्त्र बलों द्वारा दिखाए गए अदम्य साहस और वीरता को सलाम करता है. हमें अपनी सशस्त्र सेनाओं पर गर्व है जिन्होंने हर परिस्थिति में निडर होकर हमारे देश की रक्षा की है. उनका बलिदान और सेवा सदैव हमारे दिलों में दर्ज रहेगी.''

  18. इसराइल के हमले में अल जज़ीरा के कैमरामैन की मौत, अपना परिवार खो चुके पत्रकार भी घायल

    वाएल अल-दहदौह

    इमेज स्रोत, ANADOLU AGENCY

    इमेज कैप्शन, वाएल अल-दहदौह

    इसराइल के हमले में क़तर के टेलीविज़न समूह 'अल जज़ीरा' के एक फ़लस्तीनी कैमरामैन की शुक्रवार को मौत हो गई, जबकि उसके मुख्य ग़ज़ा संवाददाता घायल हो गए.

    यह हमला जब हुआ, तब वे दोनों दक्षिणी ग़ज़ा के शहर ख़ान यूनिस के एक स्कूल में इसराइल के एक हमले के बारे में रिपोर्टिंग कर रहे थे.

    मारे गए कैमरामैन का नाम समर अबू दक्का बताया गया, जबकि घायल हुए संवाददाता वाएल अल-दहदौह हैं.

    अल जज़ीरा के अनुसार, जब वे दोनों स्कूल पर इसराइली हमले की रिपोर्टिंग कर रहे थे, तभी एक अन्य ड्रोन हमले के कारण यह घटना घटी.

    gaza

    इमेज स्रोत, ANADOLU AGENCY

    रिपोर्टर दहदौह की बांह और कंधे में गंभीर चोट लगी है, जबकि अबू दक्का खून से लथपथ होकर वहीं ज़मीन पर गिर पड़े.

    अस्पताल के बेड पर पड़े दहदौह ने अल जज़ीरा को बताया कि हमले के बाद उनके शरीर से ख़ून बह रहा था, लेकिन वे भागने में सक्षम थे.

    उनके अनुसार, उन्होंने वहां मौजूद एंबुलेंस वर्कर से कैमरामैन अबू दक्का को खोजने कहा. इस पर उन्हें बताया गया कि एक अन्य एंबुलेंस उनकी तलाश करेगी.

    बाद में अल जज़ीरा ने बताया कि एक एंबुलेंस ने अबू दक्का को निकालने के लिए स्कूल तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन सड़कें ब्लॉक होने के कारण उसे वापस लौटना पड़ा.

    अल जज़ीरा ने अपने बयान में कहा सिविल डिफेंस की टीम ने शरीर से काफ़ी ख़ून निकलने के कारण दक्का को मृत पाया.

    ख़ान यूनिस के रहने वाले 45 साल के अबू दक्का जून 2004 से अल जज़ीरा के लिए काम कर रहे थे. इसराइली सेना ने अबू दक्का की मौत पर अभी तक कमेंट नहीं किया है.

    इससे पहले, अक्टूबर के अंत में घायल पत्रकार दहदौह की पत्नी, बेटे, बेटी और पोते की मौत हो गई थी.

    अल जज़ीरा ने इसराइल पर जान बूझकर दहदौह के परिवार को निशाना बनाने का आरोप लगाया था.

    दहदौह को फ़लस्तीनी लोगों का चेहरा माना जाता है. दुनिया को फ़लस्तीन की पीड़ा और कठिनाई बताने के लिए उनका ग़ज़ा में काफ़ी सम्मान है.

    gaza

    इमेज स्रोत, EPA

    अब तक 64 पत्रकार मारे गए

    कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट के अनुसार, 7 अक्टूबर को हमास और इसराइल के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक अब्बू दक्का सहित कुल 64 पत्रकारों की मौत हो चुकी है.

    मारे गए पत्रकारों में 57 फ़लस्तीनी, चार इसराइली और तीन लेबनानी हैं.

    अल जज़ीरा ने अपने बयान में कहा है कि 'अल जज़ीरा के पत्रकारों और उनके परिवारों को योजनाबद्ध तरीक़े से निशाना बनाने और उनकी हत्या करने के लिए वे इसराइल को जिम्मेदार मानते हैं."

    दिसंबर के शुरू में हुए एक और हमले में अल जज़ीरा के एक अन्य संवाददाता मोमेन अल शराफ़ के पिता, माता और परिवार के 20 अन्य सदस्य मारे गए थे.

  19. संसद में किए प्रदर्शन के 'मास्टरमाइंड' कहे जा रहे ​ललित झा के बारे में पुलिस ने क्या बताया

    ​ललित झा

    इमेज स्रोत, ANI

    संसद की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने की घटना के मुख्य अभियुक्त ललित झा को शुक्रवार को सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

    झा की पुलिस हिरासत की मांग करते हुए दिल्ली पुलिस ने आरोप लगाया कि उनकी योजना 'देश में अराजकता' पैदा करने की थी.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने दिल्ली पुलिस के हवाले से बताया है कि पूछताछ के दौरान ललित झा ने बताया कि वे अराजकता का माहौल पैदा करना चाहते थे, ताकि वे अपनी मांगें पूरा करने के लिए सरकार को मजबूर कर सकें.

    पुलिस ने अदालत को यह भी बताया है कि ललित झा ने साज़िश के तहत सबूत नष्ट कर दिए.

    संसद की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध

    दिल्ली पुलिस ने कहा, "उसने बड़ी साजिश के तहत दूसरों को बचाने और सबूत नष्ट करने के लिए उनका फोन ले लिया."

    पुलिस के अनुसार, झा ने बताया है कि उसने जयपुर से दिल्ली लौटते समय अपना फोन रास्ते में फेंक दिया.

    दिल्ली पुलिस ने अदालत से ललित झा की 15 दिनों की हिरासत मांगी थी, लेकिन अदालत ने सात दिन के लिए पुलिस हिरासत की मांग मानी.

    पुलिस का कहना था कि इस दौरान वे सभी अभियुक्तों का एक-दूसरे से सामना कराने और मोबाइल फोन का पता लगाने की कोशिश करेगी.

    दिल्ली पुलिस सभी अभियुक्तों के वित्तीय रिकॉर्ड और संभावित फंडिंग की भी जांच कर रही है.

    इससे पहले बुधवार को दोपहर क़रीब एक बजे लोकसभा में शून्यकाल के दौरान सागर शर्मा और मनोरंजन नाम के दो युवक विज़िटर्स गैलरी से छलांग लगाकर सदन में कूद गए.

    नीचे कूदने के बाद उन्होंने सदन में रंगीन धुएं करने वाला स्प्रे कर दिया. उनके पास मैसूर के भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा की सिफ़ारिश के बाद बने थे.

  20. नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष पनगढ़िया ने बताया- भारत कब बनेगा पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था

    पनगढ़िया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कोलंबिया यूनिवर्सिटी में अ​र्थशास्त्र के प्रोफ़ेसर और भारत के नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया का मानना है कि कई चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था अच्छी गति से विकास कर रही है.

    शुक्रवार को मुंबई में 18वें सीडी देशमुख मेमोरियल लेक्चर में पनगढ़िया ने कहा कि मौजूदा गति से आर्थिक वृद्धि होती रही, तो वित्त वर्ष 2026-27 के अंत तक भारतीय अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन डॉलर को पार कर जाएगी.

    उन्होंने कहा, ''वित्त वर्ष 2022-23 में भारत की जीडीपी 3.4 ट्रिलियन डॉलर थी. 2008 के आर्थिक संकट और हाल के कोविड-19 के झटके के बावजूद पिछले दो दशकों के दौरान मौजूदा डॉलर के संदर्भ में सालाना 10.22% (नॉमिनल) वृद्धि हुई.''

    पनगढ़िया ने कहा, ''हम कोविड के दौरान के आंकड़े हटा दें तो यह गति और तेज़ होती. 10.22% की वृद्धि दर के लिहाज से आप 2026-27 के अंत तक 5 ट्रिलियन डॉलर को पार कर जाएंगे.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अनुमान से पहले बनेंगे तीसरी अर्थव्यवस्था

    उनके अनुसार, "इस दर पर, मौजूदा डॉलर में भारत की जीडीपी 2026 में 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर और 2027 में 5.5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच जाएगी. इसका मतलब है कि बहुत अच्छी संभावना है कि भारत सारे अनुमानों से कहीं जल्दी 2026 के अंत तक ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा.''

    पनगढ़िया ने कहा कि अपनी पूरी क्षमता का अहसास करने के लिए भारत को अपनी आर्थिक इकाइयों को बड़ा बनाने में मदद करने के लिए आवश्यक क़दम उठाने चाहिए.