केरल के गवर्नर ने प्रदर्शन कर रहे एसएफ़आई छात्रों को कहा 'बंदर'

केरल में विरोध प्रदर्शन कर रहे स्टूडेन्ट्स फ़ेडेरेशन ऑफ़ इंडिया (एसएफ़आई) के क़रीब 200 छात्रों को पुलिस के ज़रिए यूनिवर्सिटी परिसर से निकालने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच राज्य के गवर्नर आरिफ़ मोहम्मद ख़ान यूनिवर्सिटी पहुंचे.

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा and अभिजीत श्रीवास्तव

  1. केरल के गवर्नर ने प्रदर्शन कर रहे एसएफ़आई छात्रों को कहा 'बंदर'

      • Author, इमरान क़ुरैशी
      • पदनाम, बेंगलुरु से, बीबीसी हिंदी के लिए
    आरिफ़ मोहम्मद ख़ान

    इमेज स्रोत, ANI

    केरल में विरोध प्रदर्शन कर रहे स्टूडेन्ट्स फ़ेडेरेशन ऑफ़ इंडिया (एसएफ़आई) के क़रीब 200 छात्रों को पुलिस के ज़रिए यूनिवर्सिटी परिसर से निकालने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच राज्य के गवर्नर आरिफ़ मोहम्मद ख़ान यूनिवर्सिटी पहुंचे.

    उन्होंने विरोध कर रहे छात्रों पर तंज कसते हुए कहा कि "अगर हम डटे रहेंगे तो वो बंदरों की तरह पीछे हटने लगेंगे."

    भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को केरल के गवर्नर आरिफ़ मोहम्मद ख़ान कालीकट यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस पहुंचे.

    यहां एसएफ़आई से जुड़े छात्र हाथों में काले झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे.

    मामला ये है कि सत्ताधारी सीपीएम की स्टूडेन्ट विंग ने हाल में कहा था कि वो राज्यपाल को यूनिवर्सिटी परिसर में कदम नहीं रखने देंगे.

    इसे एक चुनौती की तरह स्वीकार कर राज्यपाल ने कहा कि वो सरकारी गेस्ट हाऊस में न रुक कर, यूनिवर्सिटी गेस्ट हाऊस में ही ठहरेंगे.

    इसके बाद यूनिवर्सिटी में हो रहे विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए वहां 500 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    छात्रों पर कसा तंज

    गेस्ट हाऊस पहुंचने के बाद राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद ख़ान ने कहा, "मैं हमेशा से स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानता हूं. उन्होंने कहा था जो कठोर हैं, निर्दयी हैं उनका डटकर मुक़ाबला करो. अगर हम डटे रहेंगे तो वो बंदरों की तरह पीछे हटने लगेंगे. मैं यहां से भागने वाला नहीं हूं."

    उन्होंने एक बार फिर कहा कि ये प्रदर्शन मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के कहने पर हो रहे हैं. उन्होंने कहा, "ये सभी अपराधी हैं जिन्हें मुख्यमंत्री ने भाड़े पर लिया है."

    राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद ख़ान यूनिवर्सिटी में और कोझिकोड में रविवार को होने वाले एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए यहां पहुंचे हैं. वे सोमवार को तिरुवनंतपुरम लौटेंगे.

    कालिकट यूनिवर्सिटी

    इमेज स्रोत, CV Lenin

    कहां से शूरू हुआ मामला?

    कुछ वक्त पहले राज्यपाल ने युनिवर्सिटी सीनेट के लिए चार छात्रों को नामांकित किया था. ये चारों बीजेपी की स्टूडेंट विंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से थे. उन्होंने उन नामों को खारिज कर दिया था जिनकी सिफारिश यूनिवर्सिटी ने की थी.

    मंगलवार को केरल हाई कोर्ट ने चार छात्रों के नामांकन पर अंतरिम रोक लगा दी थी.

    यूनिवर्सिटी के नियमों के अनुसार राज्यपाल चार मेधावी छात्रों (ह्यूमेनिटीज़, साइंस, स्पोर्ट्स और फ़ाइन आर्ट्स से एक-एक छात्र) को यूनिवर्सिटी सीनेट के लिए नामांकित करेंगे.

  2. महाराष्ट्र: महिला का आरोप, 'प्रेमी ने जान लेने की कोशिश की, ड्राइवर ने चढ़ाई कार', क्या है पूरा मामला

  3. केएल राहुल ने दक्षिण अफ़्रीका के साथ वनडे सिरीज़ से पहले दी ये ख़बर

    के एल राहुल

    इमेज स्रोत, ANI

    दक्षिण अफ़्रीका के साथ तीन मैचों की वनडे सिरीज़ की शुरुआत रविवार (17 दिसंबर) से हो रही है. इससे ठीक एक दिन पहले टीम का नेतृत्व कर रहे कप्तान केएल राहुल ने प्लेइंग इलेवन में अपने किरदार को लेकर अहम जानकारी दी है.

    कप्तान केएल राहुल ने कहा, "मैं विकेटकीपिंग और मध्यक्रम में बल्लेबाज़ी करूंगा. अभी मेरा ध्यान वनडे सिरीज़ पर है. बाकी के फ़ॉर्मेट का मुझे नहीं पता लेकिन उसके बाद यह किरदार मुझे टेस्ट मैच में भी निभाने में खुशी होगी."

    उन्होंने कहा, "मैं टीम की ज़रूरत के मुताबिक़ हमेशा नए किरदार के लिए तैयार रहता हूं. तो टीम मैनेजमेंट, कोच और कप्तान जो कहेंगे मुझे वैसा करने में ख़ुशी होगी. मैं देश के लिए खेलना चाहता हूं. जितना मैच खेलना संभव होगा मैं खेलूंगा.

    राहुल इस साल चोटिल होने की वजह से लंबे समय के लिए टीम से बाहर रहे थे.

    उन्होंने कहा भी कि "दुर्भाग्य से मैं चोटिल होने की वजह से कई मुक़ाबले नहीं खेल सका हूं."

    राहुल ने कहा, "मैं अपने समय का अधिक से अधिक सदुपयोग करना चाहूँगा, फिर चाहे वो किसी भी भूमिका में हो, जितना हो सके उतना खेलना चाहूँगा, जैसी भी मुझसे उम्मीद हो. मैंने अपने पूरे करियर में अब तक यही किया है. मुझे नहीं लगता कि इससे मुझसे जो भी अपेक्षा की जाती है वह बदल जाएगा."

    दक्षिण अफ्ऱीका के ख़िलाफ़ पहला वनडे 17 दिसंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा.

    वहीं दूसरा वनडे मैच 19 दिसंबर को सेंट जॉर्ज पार्क में होगा तो सिरीज़ का अंतिम वनडे पार्ल में 21 दिसंबर को खेला जाएगा.

    इसके बाद दो मैचों की टेस्ट सिरीज़ की शुरुआत 26 दिसंबर से होगी.

  4. प्रधानमंत्री मोदी ने ओमान के सुल्तान का किया स्वागत, दोनों देशों के बीच हो सकता है आर्थिक समझौता

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक

    इमेज स्रोत, @narendramodi

    इमेज कैप्शन, ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक भारत के पहले राजकीय दौरे पर हैं. इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे मुलाक़ात की है.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत और ओमान पहला व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता करने के क़रीब हैं.

    उन्होंने कहा कि ओमान में बड़ी संख्या में रह रहे भारतीय दोनों देशों के बीच के मज़बूत रिश्तों का सबूत है.

    ओमान के सुल्तान के स्वागत में दिए भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हम सिर्फ़ भौगोलिक रूप से ही क़रीब नहीं हैं बल्कि ये नज़दीकी हमारे बीच हज़ारों साल के कारोबारी और सांस्कृतिक रिश्तों में भी झलकती है.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सुल्तान हैथम बिन तारिक ने साल 2020 में सुल्तान क़ाबूस के निधन के बाद ओमान की बागडोर संभाली थी.

    सुल्तान क़ाबूस भारत को क़रीबी मित्र मानते थे.

    साल 2020 में ही सुल्तान क़ाबूस को गांधी शांति पुरस्कार से नवाज़ा गया था.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर सुल्तान हैथम के साथ तस्वीरें भी शेयर की हैं.

    प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “ओमान के महामहिम सुल्तान हैथम बिन तारिक के साथ एक उत्कृष्ट बैठक हुई. द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करते हुए, हमने वाणिज्य, संस्कृति, रक्षा, नवाचार और अन्य क्षेत्रों में सहयोग को और व्यापक करने पर चर्चा की है.”

  5. कमलनाथ की जगह जीतू पटवारी बनाए गए मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष

      • Author, सलमान रावी
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता
    जीतू पटवारी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, जीतू पटवारी

    कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में कमलनाथ की जगह युवा नेता जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. हालॉंकि पटवारी विधानसभा का चुनाव हार गए थे.

    प्रदेश में पार्टी के दूसरे चर्चित युवा नेता उमंग सिंगार को कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया है. सिंगार अब सदन में नेता प्रतिपक्ष भी होंगे.

    इन दोनों ही नेताओं ने राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में बढ़ चढ़ कर आयोजन किया था.

    JEETU PATWARI

    इमेज स्रोत, CONGRESS

    विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस को 66 जबकि भाजपा को 163 सीटें मिली हैं.

    चुनाव में मिली हार के बाद कमलनाथ ने पद छोड़ने की पेशकश की थी.

    इस बारे में कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने अधिसूचना जारी की है.

  6. संसद की सुरक्षा में सेंध पर कैलाश विजयवर्गी ने कहा- विपक्ष ने छोटी चीज़ को बहुत बड़ा बना दिया

    कैलाश विजयवर्गी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, कैलाश विजयवर्गी

    बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गी ने संसद की सुरक्षा में हुई चूक पर विपक्ष की तीखी प्रतिक्रिया पर कहा कि उन्होंने बहुत छोटी चीज़ को बहुत बड़ा बना दिया है.

    बीजेपी नेता ने कहा, “मुझे लगता है कि विपक्ष ने छोटी चीज़ को बहुत बड़ा बना दिया, जबकि उससे बड़ा तो ये था कि कांग्रेस सांसद के घर से बेनामी 400 करोड़ कैश मिला है. उसका जवाब तो किसी ने दिया नहीं और वह केस दब जाए इसलिए संसद की सुरक्षा के विषय को जबरदस्ती उछाला गया, जो कि इतना बड़ा मामला नहीं है, उसकी जांच हो रही है.”

    कैलाश विजयवर्गी ने कहा, “गृह मंत्री ने कह दिया कि हम उसकी जांच करेंगे, उसके तह तक जाएंगे. उसके बाद भी संसद में हंगामा कर रहे हैं, ऐसा लगता है कि उनका (विपक्ष का) इरादा नेक नहीं है.”

    धीरज साहू के बयान पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच एजेंसिया कर रही हैं.

    बुधवार (13 दिसंबर) को दो लोगों ने संसद के भीतर और दो अन्य लोगों ने बाहर प्रदर्शन किया था.

    ये घटना संसद पर साल 2001 में हुए हमले की बरसी के दिन हुई.

  7. इसराइली सेना ने कहा- गोली चलाने वाले सैनिक को लगा कि बंधक “आतंकवादी” हैं

    एलॉन शरमिज़, योतम हैम और समेर तलालका वो तीन बंधक हैं जिनके बारे में इसराइली सेना का कहना है कि उनके सैनिक ने उन्हें ग़लती से मार दिया

    इमेज स्रोत, OSTAGE AND MISSING FAMILIES FORUM

    इमेज कैप्शन, (बाएं से दाएं) एलोन शमरिज़, योतम हैम और समीर तलाल्का- वो तीन बंधक हैं जिनके बारे में इसराइली सेना का कहना है कि उनके सैनिक ने उन्हें ग़लती से मार दिया

    इसराइली डिफ़ेंस फ़ोर्स (आईडीएफ़) का कहना है कि शुक्रवार को इसराइल के जिन तीन बंधकों को ग़ज़ा में इसराइली सेना ने ग़लती से मार दिया उन्होंने अपने हाथ में एक छड़ी थाम रखी थी जिस पर सफ़ेद कपड़ा लगा था.

    आईडीएफ़ के अधिकारी ने कहा कि “बंधकों पर चलाई गई गोली युद्ध के इसराइली नियमों के विरूद्ध है.”

    आईडीएफ़ ग़ज़ा में ग़लती से मारे गए तीन बंधकों को लेकर और अधिक जानकारी दी.

    आईडीएफ़ के एक अधिकारी ने बताया, “एक सैनिक ने देखा कि बंधक एक इमारत से बाहर बग़ैर कपड़ों के निकल रहे थे, उनके हाथ में एक छड़ी थी जिस पर सफ़ेद कपड़ा लगा था.”

    आईडीएफ़ अधिकारी ने कहा, “उसे देखकर सैनिक को उससे ख़तरा महसूस हुआ और उसने ऐसा कहते हुए गोली चला दी कि वोलोग आतंकवादी हैं.”

    दो बंधकों की मौत मौक़े पर हो गई जबकि एक घायल हो गया और उस इमारत के भीतर भाग गया.

    अधिकारी ने बताया, “तभी सैनिकों ने हिब्रू भाषा में मदद की पुकार सुनी और फ़ौरन ही बटालियन के कमांडर ने सीज़फ़ायर का आदेश दिया.”

  8. सोशल मीडिया इन्फ़्ल्यूएंसर प्रिया सिंह का आरोप- 'बॉयफ़्रेंड ने गाड़ी से कुचला, मुझे मरने के लिए छोड़ दिया'

    प्रिया सिंह

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, प्रिया सिंह

    सोशल मीडिया इन्फ़्ल्यूएंसर प्रिया सिंह ने आरोप लगाया कि उनके बॉयफ़्रेंड ने उन्हें कार से कुचल कर सड़क पर मरने के लिए छोड़ दिया. प्रिया सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में इसकी जानकारी दी.

    प्रिया सिंह के इंस्टाग्राम पर 11 लाख से अधिक फ़ॉलोअर हैं.

    प्रिया सिंह ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा, "मेरा मेरे बॉयफ़्रेंड के साथ साढ़े चार साल का रिलेशनशिप था. हम दोनों एक दूसरे के साथ प्यार करते थे. वो शादीशुदा था, ये मुझे पहले पता नहीं था. जब मुझे (उसकी पत्नी के बारे में) पता चला तो उसने कहा कि मैंने तलाक दे दी है और अब मुझे आपके साथ ही रहना है. उसने कहा कि वो मुझसे शादी करना चाहता है. मैं उसके साथ लंबे समय से रह रही थी. जब मैं उस रात उससे मिलने गई तो वह अपनी पत्नी के साथ था. मुझे सदमा लगा, जब मैं उससे बात करना चाही तो वो आक्रामक हो गया. हमारी लड़ाई झगड़े हुए."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    "मेरे दाएं पैर में तीन हड्डियां टूटी हुई हैं उसमें रॉड डाला हुआ है. लेफ्ट साइड की बॉडी में कंधे से कुल्हे तक गंभीर चोटें आई हैं, मैं अपनी बॉडी को हिला पाने में ही असमर्थ हूं. कुल्हे में नस दबी हुई है. मैं अपनी बॉडी को कहीं से भी मूव नहीं कर पा रही हूं."

    प्रिया सिंह ने बताया, "मैंने चार दिन पहले एफ़आईआर दर्ज की थी. तब से कोई कार्रवाई नहीं की गई. आज जब मैंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो पुलिस आई है, बातचीत हुई है और मुझे उनका समर्थन मिल रहा है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    ठाणे पुलिस डीसीपी अमरसिंह जाधव ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा, "सुबह चार बजे होटल कोर्टयार्ड के सामने पीड़ित के साथ विश्वजीत गायकवाड़, रोमिल पाटिल और सागर शेल्के के बीच में कुछ झगड़ा हुआ. उसके बाद पीड़ित अस्पताल में भर्ती हो गईं. पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया है. उनके बयान के अनुसार आईपीसी की धारा 279, 338, 504 और 323 के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी गई है."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    प्रिया सिंह की वकील दर्शना पवार ने इस मामले में मीडिया को बताया, "प्रिया सिंह को बहुत गंभीर चोटें आई हैं. उन पर उनके बॉयफ़्रेंड ने गाड़ी चढ़ा दी थी. वो कम से कम अगले तीन महीने के लिए नहीं चल सकेंगी. आईपीसीए की धारा 307, 356 के तहत बयान लिया जाना चाहिए लेकिन वो नहीं लिया गया है. हम जांच करने वाले अधिकारी से इसके लिए कह रहे हैं. चार दिन हो गए हैं लेकिन अब तक इन धाराओं के तहत बयान नहीं दर्ज किया गया है. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो हम माननीय उच्च न्यायालय से इसकी गुहार लगाएंगे."

    वहीं महाराष्ट्र सरकार में वन एवं संस्कृति राज्य मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने इस मामले में कहा कि, "वो किसी ऑफ़िसर या बड़े नेता का बेटा हो. उसे हमारे संविधान की ताक़त से बने क़ानून के चाबुक की मार सहना ही पड़ेगा, वो चाहे कोई भी व्यक्ति हो, उसने अगर ये पाप किया है तो सज़ा उसे ज़रूर मिलेगी."

  9. वेस्ट बैंक में इसराइली कार्रवाई तेज़

    वीडियो कैप्शन, वेस्ट बैंक में इसराइली कार्रवाई तेज़

    कब्ज़े वाले वेस्ट बैंक के जेनिन रिफ्यूजी कैंप में इसराइली सेना की कार्रवाई तेज़ हो गई है.

    इसराइली सेना ने दावा किया है कि उसने यहां चार सौ से ज़्यादा बिल्डिंग्स की तलाशी ली है और सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया है.

    साल 1994 से वेस्ट बैंक के ज़्यादातर हिस्सों पर फ़लस्तीनी प्राधिकरण या तो खुद या कहीं-कहीं इसराइल के साथ मिलकर शासन कर रहा है.

    देखिए बीबीसी संवाददाता लुसी विलियमसन की रिपोर्ट.

  10. छत्तीसगढ़: अंतरजातीय विवाह करने वाले जोड़े का वायरल वीडियो, सुरक्षा को लेकर चिंता जताई

      • Author, आलोक प्रकाश पुतुल
      • पदनाम, रायपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    छत्तीसगढ़

    इमेज स्रोत, ALOK PRAKASH PUTUL

    छत्तीसगढ़ में एक नवविवाहित युगल का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है. अंतरजातीय विवाह का दावा करने वाले इस जोड़े ने वीडियो में अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है.

    कबीरधाम ज़िले के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने बीबीसी से कहा, "इस मामले में किसी ने अब तक संपर्क नहीं किया है. लड़की और लड़का बालिग़ हैं. अगर वो या उनके परिजन या वीडियो बनाने वाले मुझसे संपर्क करेंगे तो हम नियमानुसार एसडीएम के समक्ष उनका बयान करवा देंगे."

    वीडियो में युवती अपना परिचय किन्हीं अजय शर्मा और वंदना शर्मा की बेटी अंजली शर्मा के रूप में दे रही हैं.

    इस संबंध में वीडियो में नज़र आ रहीं अंजली शर्मा और उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई.

    अंजली का कहना है कि उन्होंने अमन कुमार कोसले से प्रेम विवाह किया है. युवती ने कहा है कि उसके घर वाले शादी से इनकार कर रहे थे. क्योंकि दोनों अलग-अलग जाति से हैं.

    युवती ने इस वीडियो में कहा, "मुझे मेरे घर वालों से कई धमकियां मिल चुकी थी कि हम तुम्हें मार देंगे या तुम्हारे पति के घर वालों को मार देंगे."

    अंजली का कहना है कि अगर उनके और उनके पति के घर वालों को कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदार उनकी होगी जो उनकी शादी के सबसे ज्यादा खिलाफ हैं.

    अंजली ने इस वीडियो में कहा है कि "मैं अमन के साथ खुश हूं और आगे भी खुश रहूंगी. मेरी दिमागी हालत बिल्कुल ठीक है. पहले इसे बिगाड़ने की कोशिश की गई है. मैं बालिग हूं और अपना निर्णय मैं अपनी मर्जी से ले सकती हूं."

    अंजली शर्मा ने प्रशासन और परिवारजनों से अनुरोध किया है कि "मुझे तंग न करें. मुझे चैन से रहने दें और खुद भी चैन से रहें. मैं अब घर वापस जाना नहीं चाहती."

  11. दुबई में हुए क्लाइमेट समिट में जीवाश्म ईंधन से दूर जाने पर बनी सहमति

    वीडियो कैप्शन, दुबई में हुए क्लाइमेट समिट में जीवाश्म ईंधन से दूर जाने पर बनी सहमति.

    आख़िरकार COP28 में वो हुआ जिसका कईयों को कई सालों से इंतज़ार था. कोयला पर कड़ा रवैया अपनाया गया. कोयला समेत फ़ॉसिल फ्युल पर निर्भरता कम करने की बात कही गई.

    तो इससे कैसे होगा दुनिया को फायदा? भारत को इससे फायदा होगा या नुकसान? करेंगे कवर स्टोरी में बात.

  12. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अतीक़ अहमद के बेटे की याचिका ठुकराई

    इलाहाबाद हाई कोर्ट

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, इलाहाबाद हाई कोर्ट

    इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अतीक़ अहमद के बेटे अली अहमद की याचिका खारिज कर दी है. अली ने इस याचिका में जेल में सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की थी.

    अली अहमद का कहना है कि जेल में उनकी जान को ख़तरा है.

    अपनी याचिका में अली अहमद ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अदालत से अपने केस की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कराए जाने के लिए आग्रह किया था.

    प्रयागराज नैनी सेंट्रल जेल

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, प्रयागराज नैनी सेंट्रल जेल

    अली अहमद ने ये भी कहा था कि ज़रूरत पड़ने पर प्रयागराज नैनी सेंट्रल जेल में पूछताछ की जा सकती है. अली फिलहाल इसी जेल में बंद हैं.

    शुक्रवार को जब इस मामले की सुनवाई हुई तो अली की तरफ़ से अदालत में कोई भी नहीं पेश हुआ. अली अहमद का नाम उमेश पाल मर्डर केस से जुड़ा हुआ है.

    उमेश पाल और उनके दो पुलिस अंगरक्षकों संदीप निषाद और राघवेंद्र सिंह की 24 फरवरी को प्रयागराज में हत्या कर दी गई थी.

  13. लोकसभा में कूदने वालों को जिन सांसदों ने पकड़ा, क्या बोले

    वीडियो कैप्शन, लोकसभा में कूदने वालों को जिन सांसदों ने पकड़ा, क्या बोले

    13 दिसंबर, बुधवार दिन संसद में हंगामे के नाम रहा. जब लोकसभा की कार्यवाही चल रही थी, तो दो लोग दर्शक दीर्घा से नीचे कूद गए.

    सदन में मौजूद सांसद और सुरक्षाकर्मी इस व्यक्ति को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे. कुछ सांसदों ने इस बारे में जानकारी दी.

  14. कुवैत के अमीर शेख़ नवाफ़ अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबा का निधन

    शेख़ नवाफ़ अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, शेख़ नवाफ़ अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबा

    कुवैत के अमीर शेख़ नवाफ़ अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबा का निधन हो गया है. कुवैत के सरकारी न्यूज़ चैनल पर इसकी घोषणा कर दी गई है.

    इससे पहले टीवी पर प्रसारित हो रहे नियमित कार्यक्रम को अचानक रोककर कुरान की आयतें दिखाई जाने लगी थी.

    कुवैत में अमूमन ऐसा तभी होता है जब राज परिवार के किसी व्यक्ति का निधन हो जाए. अमीर कुछ दिनों से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और पिछले महीने ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

    शेख़ नवाफ़ अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबा ने साल 2020 के सितंबर में कुवैत के अमीर का ओहदा संभाला था.

  15. लोकसभा में सुरक्षा चूक, सरकार की तरफ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया जवाब

    वीडियो कैप्शन, लोकसभा में सुरक्षा चूक, सरकार की तरफ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया जवाब

    13 दिसंबर को लोकसभा में हुई सुरक्षा में चूक का मामला अगले दिन गुरुवार को भी सदन में गूंजता रहा. विपक्षी सांसदों ने सदन में मांग की कि गृह मंत्री अमित शाह सदन की सुरक्षा में हुई लापरवाही पर जवाब दें.

    हालांकि सरकार की तरफ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवाब दिया. इस मामले में लोकसभा सचिवालय ने कम से कम सात लोगों को सस्पेंड किया है. साथ ही दिल्ली पुलिस ने यूएपीए की धाराओं के तहत एफ़आईआर दर्ज की है.

  16. बाइडन प्रशासन से भारत को 'विशेष चिंता वाले' देश में डालने की सिफारिश: अमेरिकी आयोग

    सांकेतिक तस्वीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    विदेशों में अल्पसंख्यकों को कथित तौर पर निशाना बनाए जाने को लेकर अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग ने भारत में धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर चिंता ज़ाहिर की है.

    आयोग ने इसे लेकर अमेरिका के बाइडन प्रशासन से अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत भारत को 'विशेष चिंता वाले' देशों की सूची में डालने का फिर आग्रह किया है.

    आयोग की ओर से कहा गया है कि विदेशों में इससे जुड़े कार्यकर्ताओं को लेकर हाल में भारत सरकार की ओर से की गई कार्रवाइयां चिंता पैदा करती हैं.

    अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी आयोग (यूएससीआईआरएफ़) ने इसे लेकर विदेश में सिख एक्टिविस्ट के मामले में भारत सरकार की संलिप्तता का हवाला दिया.

    आयोग ने कहा, "विदेश में एक्टिविस्ट, पत्रकारों, वकीलो को चुप कराने के भारत सरकार के प्रयास धार्मिक स्वतंत्रतता के लिए गंभीर ख़तरा पैदा करते हैं."

    भारत अमेरिकी आयोग के ऐसे दावे को पहले भी नकारता रहा है. 2020 में जब आयोग ने पहली बार इसी तरह की सिफारिश की थी तब भारत के विदेश मंत्रालय ने इसे 'पक्षपातपूर्ण' और 'संवेदनशील बयान' बताते हुए ख़ारिज कर दिया था.

    हालांकि चीन से मुक़ाबला करने के प्रयासों के बीच भारत और अमेरिका के बीच यह एक संवेदनशील मुद्दा बनता दिख रहा है.

  17. तालिबान का इतना खौफ़ कि लोग बचकर भागने के लिए सरहदें पार करने को तैयार हैं

    वीडियो कैप्शन, तालिबान का इतना खौफ़ कि लोग बचकर भागने के लिए सरहदें पार करने को तैयार हैं

    अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान का इतना खौफ़ है कि लोग उनसे बचकर भागने के लिए नौ देशों की सरहद पार करने को तैयार हैं.

    अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान का इतना खौफ़ है कि लोग उनसे बचकर भागने के लिए नौ देशों की सरहद पार करने को तैयार हैं. बावजूद इसके मंज़िल कई बार दूर रह जाती है.

  18. गन्ने से इथनॉल बनाने पर रोक के फ़ैसले को केंद्र सरकार ने पलटा

    गन्ना

    इमेज स्रोत, ANI

    केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने गन्ने के रस से इथनॉल बनाने पर रोक के फ़ैसले को बदल दिया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, इस सिलसिले में नया आदेश जारी किया गया है.

    आपूर्ति वर्ष 2023-24 के लिए जारी किए गए इस आदेश में कहा गया है कि अब गन्ने के रस से बी-हेवी मोलैस का भी उत्पादन किया जा सकता है.

    इसका इस्तेमाल ग्रीन फ़्यूल के उत्पादन में होता है. इससे पहले सात दिसंबर को केंद्र सरकार ने आपूर्ति वर्ष 2023-24 के लिए गन्ने के रस और शुगर सिरप के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी.

    तब इस फ़ैसले का मक़सद घरेलू बाज़ार में चीनी की आपूर्ति सुनिश्चित करने और क़ीमतों पर काबू बनाए रखना बताया जा रहा था.

  19. फ्रांस के मिशेल की पंजाब आकर बसने और दर्शन सिंह बनने की कहानी

    वीडियो कैप्शन, फ्रांस के मिशेल की पंजाब आकर बसने और दर्शन सिंह बनने की कहानी

    पंजाब के खेतों में एक सिख के रूप में काम करते ये हैं दर्शन सिंह. वो असल में फ्रांस से ताल्लुक रखते हैं, जहां उनकी पहचान मिशेल जीन-लुई रुडेल थी.

    दर्शन सिंह अब रूपनगर ज़िले के कंगर गांव में रहते हैं.

    साल 1991 में उन्होंने तख़्त श्री केसगढ़ साहिब से सिख धर्म अपनाया और वो मिशेल से दर्शन सिंह बन गए. गांव में उन्होंने खेती के लिए ज़मीन ली और खेती शुरू कर दी.

    रिपोर्ट: बिमल कुमार

    एडिट: गुरकीरतपाल सिंह

  20. संसद की सुरक्षा में सेंधः राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल ने केंद्र सरकार को घेरा, क्या बोले?

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, राहुल गांधी

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद की सुरक्षा में हुई चूक के लिए केंद्र सरकार की नीतियों को ज़िम्मेदार ठहराया है.

    उन्होंने इसके लिए सरकार की नीतियों और उसकी वजह से बेरोज़गारी और महंगाई को इसका कारण बताया. राहुल गांधी बोले, "सुरक्षा में चूक हुई है लेकिन क्यों हुई?"

    वे बोले, "जो देश में सबसे बड़ा मुद्दा है, बेरोज़गारी का मुद्दा, जो पूरे देश में उबल रहा है, मोदी जी की पॉलिसी के कारण हिंदुस्तान के युवाओं को रोज़गार नहीं मिल रहा है. तो सुरक्षा में चूक ज़रूर हुई है लेकिन इसके पीछे कारण बेरोज़गारी और महंगाई है."

    कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल

    वेणुगोपाल ने उठाया अहम सवाल

    कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसे लेकर बीजेपी पर राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया.

    उन्होंने कहा, "बीजेपी, गृह मंत्रालय और पीएमओ इसे राजनीतिक रंग दे रहा है. गृह मंत्रालय इसे लोकसभा अध्यक्ष के तहत आने वाला मुद्दा है. दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में इसे आतंकवादी हमला बताया है. दिल्ली पुलिस केंद्र के गृह मंत्रालय के तहत आता है. वो कह रही है कि यह आंतकी हमला है. हमने इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया है. हमने नहीं कहा कि ये आतंकी हमला है. हम इसे सरकार की ओर से सुरक्षा में गंभीर चूक बता रहे हैं."

    उन्होंने कहा, "आपने दावा किया था कि नई संसद दुनिया का सबसे सुरक्षित भवन है. उस पर आर्थिक संकट के इस समय में बड़े पैमाने पर पैसे खर्च किए गए थे. लेकिन हमें सुरक्षा में यह चूक देखने को मिली है."

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI