कांग्रेस सांसद धीरज साहू ने पहली बार बताया किसके हैं उनके घर से मिले 300 करोड़
बीते दिनों आयकर विभाग को ओडिशा से जिस कांग्रेस सांसद धीरज साहू के घर से 300 करोड़ से अधिक कैश मिले थे उन्होंने शुक्रवार को पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
लाइव कवरेज
चंदन शर्मा and अनंत प्रकाश
बीसीसीआई ने धोनी की जर्सी की रिटायर, राजीव शुक्ला ने बताया - ये फ़ैसला धोनी का सम्मान
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, सात नंबर की जर्सी पहने हुए एमएस धोनी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जर्सी नंबर '07' को रिटायर करने का एलान किया है.
बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इसे धोनी के प्रति सम्मान जताने वाला फ़ैसला बताया है.
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, "बीसीसीआई का यह फ़ैसला धोनी के प्रति एक तरह से सम्मान जताने जैसा है. भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए ये फ़ैसला लिया गया है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
धोनी क्रिकेटर के रूप में अपने लंबे करियर में सात नंबर की जर्सी पहनते रहे हैं.
इस पहलू पर टिप्पणी देते हुए वह कहते हैं, "उनके साथ सात नंबर जर्सी ऐतिहासिक रूप से जुड़ी हुई थी. तो अब किसी अन्य शख़्स की ओर से इस्तेमाल किए जाने पर उसका ब्रांड ख़राब न हो, इस वजह से ये बहुत अच्छा फ़ैसला है. इसकी सराहना करनी चाहिए."
बीजेपी क्या मंडल और कमंडल को साथ लाने में कामयाब हो गई है?
शाही ईदगाह मस्जिद मामले में हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
इमेज स्रोत, ROB ELLIOTT/AFP VIA GETTY IMAGES
भारत की शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को शाही ईदगाह-कृष्ण जन्मभूमि
विवाद में इलाहाबाद हाई कोर्ट की ओर से दिए गए फ़ैसले को स्थगित करने से इनकार कर
दिया है.
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कल इस मामले में कोर्ट की निगरानी
में एक सर्वे कराने के लिए दायर की याचिका स्वीकार की है.
शाही ईदगाह मस्जिद और सुन्नी वक़्फ बोर्ड ने इसी फ़ैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इसके तहत विवादित क्षेत्र में एडवोकेट कमिश्नर्स की तीन सदस्यीय समिति की ओर से सर्वे करके तथ्य जुटाए जाने हैं.
इस मामले में हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट ने इस प्रक्रिया पर विराम लगाने से इनकार कर दिया.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने इस साल मई में इस विवाद से जुड़े सभी केसों को अपने पास स्थानांतरित कर लिया था.
हाई कोर्ट के इस कदम को भी शीर्ष अदालत में चुनौती दी गयी है. और इस बारे में आगामी 9 जनवरी को सुनवाई होनी है.
जैन ने बताया है, “ट्रांसफर वाले मामले की सुनवाई 9 जनवरी को होगी. लेकिन हाई कोर्ट की ओर से दिया गया आदेश जारी रहेगा. और हाई कोर्ट इस मालमे में आगे बढ़ेगा. सुप्रीम कोर्ट की ओर से किसी तरह का स्थगन आदेश पारित नहीं किया गया है.”
फ्रांस के मिशेल की पंजाब आकर बसने और दर्शन सिंह बनने की कहानी
वीडियो कैप्शन, फ्रांस के मिशेल की पंजाब आकर बसने और दर्शन सिंह बनने की कहानी
पंजाब के खेतों में एक सिख के रूप में काम करते ये हैं दर्शन सिंह. वो असल में फ्रांस से ताल्लुक रखते हैं, जहां उनकी पहचान मिशेल जीन-लुई रुडेल थी. दर्शन सिंह अब रूपनगर ज़िले के कंगर गांव में रहते हैं.
साल 1991 में उन्होंने तख़्त श्री केसगढ़ साहिब से सिख धर्म अपनाया और वो मिशेल से दर्शन सिंह बन गए. गांव में उन्होंने खेती के लिए ज़मीन ली और खेती शुरू कर दी.
अमेरिका और कनाडा में सिख अलगाववादी नेताओं की हत्या की साज़िश की निष्पक्ष जांच हो: ह्यूमन राइट्स वॉच
इमेज स्रोत, Pavlo Gonchar/SOPA Images/LightRocket via Getty Images
मानवाधिकार संस्था ह्यूमन राइट्स वॉच
(HRW) ने अमेरिका और कनाडा के सिख अलगाववादी नेताओं की हत्या की कथित साज़िश
में भारतीय अधिकारियों के शामिल होने के आरोपों की विस्तार से और निष्पक्ष जांच कराने
की मांग की है.
संस्था की ओर से शुक्रवार को जारी एक
प्रेस रिलीज़ में आरोप लगाया गया है कि भारत सरकार विदेशों में रह रहे बुद्धिजीवियों
और एक्टिविस्टों के ख़िलाफ़ पहले से ही दुष्प्रचार फैलाने में जुटी हुई है.
HRW ने ग़ैर क़ानूनी तरीक़े से लोगों को मारने और अधिकारों के उल्लंघन में
शामिल सुरक्षा बलों को सज़ा दिलाने में नाकाम रहने का आरोप भारत सरकार पर लगाया है.
संस्था की एशिया डायरेक्टर ऐलेन पियर्सन
ने कहा है कि अमेरिका और कनाडा में हत्या की साज़िश रचने में भारत की कथित संलिप्तता, ग़ैर क़ानूनी तरीक़े
से लोगों को मारने की प्रवृत्ति का ही विस्तार है.
सितंबर 2023 में कनाडा के प्रधानमंत्री
जस्टिन ट्रुडो ने कनाडा के नागरिक और अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में
भारत के शामिल होने का आरोप लगाया था.
उसके बाद 29 नवंबर को अमेरिकी अधिकारियों
ने आरोप लगाया कि सिख अलगाववादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या के प्रयास में एक
भारतीय अधिकारी ने भारत के ही नागरिक निखिल गुप्ता को ज़िम्मेदारी सौंपी थी.
इमेज स्रोत, ANI
इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सात दिसंबर को कहा था कि भारत ने अमेरिकी ज़मीन पर एक ख़ालिस्तानी नेता को मारने की कथित साजिश के मामले में जांच शुरू कर दी है. इस मामले में अमेरिका ने इनपुट उपलब्ध कराए थे और यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है.
साथ ही विदेश मंत्री ने ये साफ़ किया कि कनाडा के आरोपों पर 'इसी तरह की कार्रवाई' की संभावना नहीं है क्योंकि कनाडा ने कोई पुख्ता सबूत या इनपुट भारत को नहीं दिया है.
राज्यसभा में एस जयशंकर ने कहा कि अमेरिका और कनाडा की ओर से लगाए गए आरोपों को सामान तरीके से देखने का सवाल ही नहीं उठता है क्योंकि एक देश ने भारत सरकार को इनपुट उपलब्ध कराए हैं, जबकि दूसरे ने ऐसा नहीं किया था.
उन्होंने कहा, "जहां तक अमेरिका का सवाल है, अमेरिका के साथ हमारे सुरक्षा सहयोग के तहत हमें कुछ इनपुट दिए गए थे. वे इनपुट हमारे लिए चिंता का विषय थे क्योंकि वे संगठित अपराध, तस्करी से संबंधित थे. इनका हमारी अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा पर असर पड़ता है, इसलिए मामले की जांच करने का निर्णय लिया गया और एक जांच समिति का गठन किया गया है."
"जहां तक कनाडा का सवाल है, हमें कोई विशिष्ट सबूत या इनपुट उपलब्ध नहीं कराया गया. इसलिए दो देशों, जिनमें से एक ने इनपुट दिए है और एक ने नहीं, उनके साथ एक जैसा न्यायसंगत व्यवहार करने का सवाल ही नहीं उठता है."
अमेरिका ने जब ख़ालिस्तानी नेता की हत्या की कोशिश में भारत सरकार के अधिकारी के शामिल होने का आरोप लगाया तो भारत ने उसे चिंताजनक बताते हुए उस पर जांच समिति गठित कर दी, लेकिन जब सितंबर महीने में कनाडा ने ख़ालिस्तान समर्थक नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत सरकार के शामिल होने का आरोप लगाया था तो भारत ने इस आरोप को पूरी तरह ख़ारिज कर दिया था.
COVER STORY: ग़ज़ा को लेकर अमेरिका की सलाह मानेंगे नेतन्याहू?
वीडियो कैप्शन, ग़ज़ा को लेकर अमेरिका की सलाह मानेंगे नेतन्याहू?
अमेरिका समेत कई देश ग़ज़ा में हो रही आम फ़लस्तीनी नागरिकों की मौत को लेकर इसराइल पर दबाव बना रहे हैं.
लेकिन इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय मदद मिले या न मिले, हमास के ख़िलाफ़ जंग जारी रहेगी.
कवर स्टोरी में इसी की बात.
हाई कोर्ट ने आईपीएस अफ़सर को दी सज़ा, धोनी ने किया था केस
इमेज स्रोत, ANI
मद्रास हाई कोर्ट ने अदालत की अवमानना के एक मामले में आईपीएस ऑफ़िसर जी संपत कुमार को 15 दिनों की जेल की सज़ा सुनाई है.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जी संपत कुमार के ख़िलाफ़ ये केस दायर किया था.
हालांकि जस्टिस एसएस संदुर और जस्टिस सुंदर मोहन की खंडपीठ ने जी संपत कुमार की सज़ा को 30 दिनों के लिए स्थागित रखा है ताकि उन्हें अपील के लिए समय मिल सके.
धोनी ने आईपीएस ऑफ़िसर के ख़िलाफ़ ये मुक़दमा सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के ख़िलाफ़ कथित तौर पर उनकी अपमानजनक टिप्पणियों के लिए दायर किया था.
दरअसल ये मामला साल 2014 का है.
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) बेटिंग स्कैम में नाम खींचे जाने पर धोनी ने मानहानि का एक मुक़दमा दायर किया था.
धोनी ने इस मानहानि के लिए मुआवजे के तौर पर 100 करोड़ रुपये की मांग की थी.
इसी मामले में धोनी ने अपनी काउंटर एफिडेविट में न्यायपालिक के ख़िलाफ़ कथित तौर पर की गई टिप्पणियों के लिए जी संपत कुमार को सज़ा दिए जाने की मांग की थी.
अमेरिका पहुंचने के लिए ख़तरा उठाते अफ़ग़ानी
वीडियो कैप्शन, अमेरिका पहुंचने के लिए ख़तरा उठाते अफ़ग़ानी
तालिबान को अफ़ग़ानिस्तान की सत्ता में आए दो साल से ज़्यादा हो गए हैं.
उस वक़्त हज़ारों अफ़ग़ान नागरिकों को सुरक्षा के मद्देनज़र अमेरिका ने अफ़ग़ानिस्तान से बाहर निकाला, लेकिन कई लोग पीछे ही रह गए.
लेकिन अब वो अमेरिका पहुंचने के लिए बेहद मुश्किल रास्ता अख़्तियार कर रहे हैं.
देखिए बीबीसी संवाददाता लेयर वेंतास की रिपोर्ट.
ब्रेकिंग न्यूज़, राजस्थान: भजन लाल शर्मा ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा बने उपमुख्यमंत्री
इमेज स्रोत, Government of Rajasthan/Twitter
भजन लाल शर्मा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री
पद की शपथ ले ली है. राज्यपाल कलराज मिश्र ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. उप-मुख्यमंत्री के रूप में पहले दीया
कुमारी और फिर प्रेमचंद बैरवा ने शपथ ली है.
जयपुर के अल्बर्ट हॉल में आयोजित शपथ
ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री
अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बीजेपी शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री
भी मौजूद थे.
आज ही मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का
जन्मदिन है. यह संयोग है कि वे अपने जन्मदिन पर अपने राज्य के मुख्यमंत्री बने.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
मंगलवार को बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सीएम और डिप्टी सीएम के नामों का एलान किया गया था.
इससे पहले, तीन दिसंबर को राज्य विधानसभा के आए नतीज़ों में बीजेपी ने 199 में से 115 सीटों पर जीत दर्ज की थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
शपथ लेने से पहले भजन लाल शर्मा जयपुर के एक मंदिर जाकर अपने आराध्य देव को नमन किया.
उसके बाद उन्होंने अपने घर पर माता और पिता के पैर धोकर उनके आशीर्वाद लिए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, अशोक गहलोत और गजेंद्र सिंह शेखावत
गहलोत-शेखावत दिखे एक साथ
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी पहुंचे. शपथ ग्रहण समारोह में वे अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बगल में बैठे.
शेखावत के दूसरी तरफ़ वसुंधरा राजे सिंधिया भी बैठी दिखीं. अशोक गहलोत बीजेपी के इन दोनों नेताओं से हंसी मज़ाकर करते देखे गए.
गहलोत पिछले दिनों संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी 'घोटाले' के लिए गजेंद्र सिंह शेखावत पर बार-बार आरोप लगाते रहे हैं.
इस पर शेखावत ने अशोक गहलोत के ख़िलाफ़ दिल्ली की एक अदालत में मानहानि का मुक़दमा भी दायर किया है.
शपथ ग्रहण समारोह के शुरू का इंतज़ार करते हुए ये दोनों एक दूसरे से बात करते हुए भी देखे गए.
यहां सूप के ज़रिए अकेलापन मिटा रहे लोग
वीडियो कैप्शन, यहां सूप के ज़रिए अकेलापन मिटा रहे लोग
अकेलापन एक ऐसी समस्या है, जिससे लाखों लोग जूझते हैं.
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इस पर फिक्र जताई है, लेकिन नीदरलैंड्स में इससे निपटने के लिए एक ख़ास पहल हो रही है.
एक संस्था है, जो सूप बनाने के इवेंट्स करवाती है. इस बहाने यह युवाओं और बुज़ुर्गों को एक साथ लाने का काम करती है.
देखिए ये दिल को छू लेने वाली ये रिपोर्ट.
हांगकांग: लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं के बारे में सुराग देने पर एक करोड़ रुपये इनाम
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, लोकतंत्र समर्थक इन कार्यकर्ताओं में सिमोन चेंग का नाम भी है
हांगकांग पुलिस ने लोकतंत्र समर्थक पांच कार्यकर्ताओं के बारे में सूचना देने के लिए दस लाख हांगकांग डॉलर का इनाम देने की घोषणा की है.
डॉलर में ये रकम एक लाख 28 हज़ार और भारतीय रुपये में एक करोड़ बनती है.
लोकतंत्र समर्थक इन कार्यकर्ताओं में सिमोन चेंग का नाम भी है. ब्रितानी वाणिज्यदूतावास के पूर्व कर्मचारी सिमोन को साल 2019 में एक हाई प्रोफ़ाइल केस में हिरासत में लिया गया था.
अन्य लोग हैं- फ्रांसिस हुई, जोए सिउ, जॉनी फोक और टोनी चोइ.
इन सभी लोगों पर हांगकांग के सख़्त राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून के उल्लंघन का आरोप है.
ब्रिटेन और अमेरिका ने इस कदम की आलोचना की है.
इन में से ज़्यादातर एक्टिविस्ट ब्रिटेन और अमेरिका में ही रहते हैं.
इन पांचों लोगों पर 'अलगाव भड़काने', 'विदेशी ताक़तों के साथ सांठगांठ रखने' और राष्ट्रीय सुरक्षा को ख़तरे में डालने जैसे अपराधों के आरोप लगाए गए हैं.
नेशनल सिक्योरिटी डिपार्टमेंट चीफ़ सुप्रीटेंडेंट ली क्वाइ-वाह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "उन्होंने अपने देश और हांगकांग को बेचा है, हांगकांग के लोगों के हितों को नज़रअंदाज़ किया है. नेशनल सिक्योरिटी डिपार्टमेंट उनका पीछा नहीं छोड़ेगा."
तालिबान का इतना खौफ़ कि लोग बचकर भागने के लिए सरहदें पार करने को तैयार हैं
वीडियो कैप्शन, तालिबान का इतना खौफ़ कि लोग बचकर भागने के लिए सरहदें पार करने को तैयार हैं
अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान का इतना खौफ़ है कि लोग उनसे बचकर भागने के लिए नौ देशों की सरहद पार करने को तैयार हैं.
अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान का इतना खौफ़ है कि लोग उनसे बचकर भागने के लिए नौ देशों की सरहद पार करने को तैयार हैं. बावजूद इसके मंज़िल कई बार दूर रह जाती है.
सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर सांसदों का हंगामा जारी, दोनों सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित
इमेज स्रोत, ANI
संसद की सुरक्षा में बुधवार को हुई चूक के बाद विपक्षी दलों के सांसदों के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही
शुक्रवार दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
लोकसभा में विपक्षी दलों के सांसद इस
मसले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहे थे.
आज सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही
जैसे ही शुरू हुई, वैसे ही विपक्षी सांसद हंगामा करने लगे.
कुछ सांसद अमित शाह के इस्तीफ़े और कुछ
सदन में उनकी मौजूदगी की मांग कर रहे थे. कई सांसद इस मसले पर संसद में चर्चा कराने
की मांग करने लगे.
ऐसे में कार्यवाही शुरू होने के एक मिनट
के भीतर ही सदन की कार्यवाही स्थगित करने का एलान कर दिया गया.
राज्यसभा में भी सांसदों के हंगामे के
कारण सभापति ने तुरंत सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
सदन स्थगित होने के बाद विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद परिसर में स्थित गांधी प्रतिमा के पास आयोजित विरोध प्रदर्शन में भाग लिया.
इन सांसदों में शीतकालीन सत्र के बाक़ी सत्र से निलंबित किए गए 14 सांसद भी शामिल थे. इनमें से 13 लोकसभा और एक सांसद राज्यसभा के हैं.
सांसदों के हाथ में मौजूद बैनर में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए लोकतंत्र के खतरे में होने का आरोप लगाया गया.
विपक्षी दलों के सांसद, बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा पर कार्रवाई पर करने की मांग कर रहे हैं.
संसद की सुरक्षा को धत्ता बताकर लोकसभा में जाने वाले दोनों युवकों के पास प्रताप सिम्हा की सिफ़ारिश पर जारी हुए थे.
ललित झा कौन हैं जिन्हें संसद में हुए प्रदर्शन का 'मास्टरमाइंड' बताया जा रहा है
सेंसेक्स का नया रिकॉर्ड, पहली बार छुआ 71 हज़ार का आँकड़ा
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 अंकों वाले
संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' ने शुक्रवार को एक और पड़ाव पार कर लिया.
सेंसेक्स ने आज का कारोबार शुरू होने
के लगभग एक घंटा बाद 71,000 के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया.
सेंसेक्स 71,084 का आंकड़ा छूकर फ़िलहाल
71 हज़ार के नीचे कारोबार कर रहा है.
वहीं देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज
एनएसई के मुख्य सूचकांक निफ्टी 21,300 के ऊपर पहुंच गया है.
जानकारों के अनुसार, अमेरिका के केंद्रीय
बैंक फेडरल रिज़र्व से मिले सकारात्मक संकेतों के कारण बाज़ार में तेज़ी आई है.
फेड रिज़र्व के प्रमुख जेरोमी पॉवेल
ने बुधवार को संकेत दिया था कि महंगाई के नियंत्रण में आने की उम्मीद के कारण 2024
में ब्याज़ दरों में तीन बार कटौती हो सकती है.
मध्य प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव का बुलडोजर एक्शन, बीजेपी कार्यकर्ता पर ‘हमला करने वालों’ के घर गिराए- प्रेस रिव्यू
अकाली दल के राज में हुई बेअदबी की घटनाओं पर सुखबीर सिंह बादल ने मांगी माफ़ी
शिरोमणि अकाली दल ने अपनी सरकार के कार्यकाल
के दौरान 2015 में हुए बेअदबी के मामलों के लिए माफी मांगी है.
अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल
ने पार्टी के 103वें स्थापना दिवस पर गुरुवार को श्री अकाल तख्त साहिब से यह माफी मांगी है.
सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि उनके पिता
प्रकाश सिंह बादल को ताउम्र इस बात का दुख रहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए वे लोगों को
न्याय नहीं दे सके.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि ऐसे हालात बना दिए गए कि उन्हें मामला सीबीआई को सौंपना पड़ा और वे अपने शासनकाल में अभियुक्तों को पकड़ कर सज़ा नहीं दिला सके.
अकाली दल के अध्यक्ष के तौर पर इसकी ज़िम्मेदारी लेते हुए बादल ने अकाल तख़्त साहिब से माफ़ी मांगी है.
उन्होंने कहा, ''हमारे शासन के दौरान जो अपमान हुआ, उसके लिए हम माफी मांगते हैं, हम दोषियों को नहीं पकड़ सके. यह दुख की बात है. हमारी सरकार के दौरान अगर हमने किसी का दिल दुखाया हो, तो मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं."
बादल ने इसके साथ ही सभी अकाली नेताओं और कार्यकर्ताओं से आपस के गिले-शिकवे भुलाकर एक मंच पर आने की अपील भी की.
अभिनेता श्रेयस तलपड़े को पड़ा दिल का दौरा
....में
Author, सुप्रिया सोगले
पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, मुंबई से
इमेज स्रोत, ANI
जाने-माने अभिनेता श्रेयस तलपड़े को गुरुवार की रात दिल का दौरा पड़ा है. उसके बाद मुंबई के बेलेव्यू हॉस्पिटल में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है.
तलपडे के मैनेजर ने बीबीसी की सहयोगी पत्रकार सुप्रिया सोगले को बताया कि अभिनेता की हालत अब स्थिर है और वे स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं.
हार्ट अटैक से पहले श्रेयस तलपडे़ 'वेलकम टू जंगल' नाम की फ़िल्म की शूटिंग कर रहे थे. शूटिंग के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा.
उसके बाद रात क़रीब 10 बजे डॉ वीएन लूला के नेतृत्व में उनके दिल की सर्जरी की गई.
जनवरी में 48 साल के होने जा रहे तलपड़े हिंदी और मराठी फ़िल्मों के जाने माने अभिनेता हैं.
2002 में आंखें फ़िल्म से बॉलीवुड में करियर शुरू करने वाले तलपड़े ने इक़बाल, डोर, ओम शांति ओम, वेलकम टू सज्जनपुर, गोलमाल, हाउसफुल जैसी कई फ़िल्मों में अभिनय किया है.
संसद की सुरक्षा भेदने के मामले में अभियुक्त ललित झा ने किया सरेंडर
इमेज स्रोत, ANI
बुधवार को संसद की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तोड़कर प्रदर्शन करने के मामले के मुख्य अभियुक्त बताए जा रहे ललित झा ने अपने एक साथी के साथ सरेंडर कर दिया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया है कि इन दोनों ने गुरुवार की रात नई दिल्ली के कर्तव्य पुलिस स्टेशन पहुंचकर ख़ुद को पुलिस के हवाले कर दिया.
एक अधिकारी ने बताया कि सरेंडर करने के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर स्पेशल सेल के हवाले कर दिया. इस मामले की जांच स्पेशल सेल ही कर रही है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इस मामले में अभी तक सात लोगों की गिरफ़्तारी हो चुकी है. बुधवार को ही पांच लोग गिरफ़्तार कर लिए गए थे.
पुलिस ने दावा किया है कि इस घटना के बाद ललित झा बस के ज़रिए राजस्थान के नागौर चले गए थे. वहां उन्होंने एक होटल में रात गुजारी.
बताया जा रहा है कि हंगामे के वक्त ललित झा संसद परिसर के बाहर मौजूद थे.
राजस्थान: आज अपने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे भजन लाल शर्मा, पीएम मोदी भी होंगे शामिल
इमेज स्रोत, MOHAR SINGH MEENA/BBC
राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजन
लाल शर्मा शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे.
शपथ ग्रहण समारोह राजधानी जयपुर के रामनिवास बाग़ में आयोजित होगा. शपथ ग्रहण समारोह से पहले जयपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
उनके साथ दोनों उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी
और प्रेमचंद बैरवा भी शपथ ग्रहण करेंगे. हालांकि बाक़ी मंत्रियों को बाद में शपथ दिलाई
जाएगी.
शुक्रवार को भजन लाल शर्मा का जन्मदिन
है और यह संयोग है कि वे अपने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री बनेंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे.
इससे पहले केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में मंगलवार को बीजेपी ने सीएम और डिप्टी सीएम के नामों का एलान किया था.
तीन दिसंबर को राज्य विधानसभा के आए नतीज़ों में बीजेपी ने 199 में से 115 सीटों पर जीत दर्ज की थी.