इसराइल-ग़ज़ा युद्ध: आज दिनभर क्या-क्या हुआ?
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा है कि वो ब्रिटेन में इसराइली राजदूत की ओर से दिए गए द्विराष्ट्र सिद्धांत का विरोध करने वाले बयान से सहमत नहीं हैं.
लाइव कवरेज
कीर्ति दुबे and स्नेहा
कर्नाटक: कांग्रेस के डिनर कार्यक्रम में शरीक हुए तीन बीजेपी एमएलए, पार्टी ने कहा- 'गंभीर मुद्दा'

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, डी के शिवकुमार कर्नाटक में कांग्रेस के एक डिनर कार्यक्रम में बीजेपी के तीन विधायकों के शामिल होने को पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने 'गंभीर मुद्दा' बताया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, विजयेंद्र ने कहा कि वो इन तीनों विधायकों से इस पर जवाब मागेंगें.
वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि इन विधायकों ने किसी बैठक में हिस्सा नहीं लिया बल्कि वो सिर्फ बुधवार रात रात्रिभोज में शामिल हुए.
भाजपा के ये तीन विधायक एस टी सोमशेखर, शिवराम हेब्बार और विधान पार्षद एच विश्वनाथ हैं.
ग़ज़ा में इसराइली हमले जारी लेकिन आम नागरिकों की मौत को लेकर इसराइल पर बढ़ रहा दबाव
वीडियो कैप्शन, ग़ज़ा में इसराइली हमले जारी लेकिन आम नागरिकों की मौत को लेकर इसराइल पर बढ़ रहा दबाव हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़ ग़ज़ा में अब तक अठारह हज़ार से ज़्यादा लोग मारे जा चुके हैं.
कहा जा रहा है कि फ़लस्तीनी अब ठंड और भूख से मर रहे हैं. इसराइल का कहना है कि अब और मानवीय मदद ग़ज़ा में आएगी.
इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतनयाहू ने कहा है कि ये संघर्ष हमास के अंत की शुरूआत है. हमास को कई नेटो देशों ने चरमपंथी संगठन क़रार दिया है.
अब आगे इसराइल की रणनीति क्या होगी और उसके सफल होने के कितने चांस हैं? जानिए कवर स्टोरी में.
संसद की सुरक्षा में चूक का मामला: संजय राउत बोले- इसके लिए सरकार जिम्मेदार है...

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, संजय राउत संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में शिवसेना के उद्धव बाला साहेब ठाकरे धड़े के नेता संजय राउत ने कहा है कि देश की सुरक्षा से खिलवाड़ हुआ है.
उन्होंने कहा, "सरकार तो मुंह बंद करके बैठी है. 22 साल पहले इससे भी भयंकर हादसा हुआ था और हमको कहा गया था कि ये नया सदन फुल प्रूफ सिक्योरिटी से लैस है."
संजय राउत ने कहा, "कल हमने क्या देखा. दो-चार लड़के अंदर घुस गए. महंगाई और बेरोज़गारी के बारे में नारे लगाते हुए अंदर चले गए. यह ठीक नहीं है."
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
संजय राउत ने इस घटना के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, "देश के युवाओं की दिशा बदल रही है, वो निराश हैं. इसके लिए सरकार जिम्मेदार है. लेकिन सरकार सभी राज्यों में शपथ ग्रहण समारोह में व्यस्त है. देश की सुरक्षा से खिलवाड़ हुआ है और यह कोई बर्दाश्त नहीं करेगा."
हालांकि बुधवार को संसद की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में लोकसभा में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्र सरकार की ओर से आज बयान दिया. उन्होंने कहा कि जो हुआ है उसकी सभी को आलोचना करनी चाहिए.
राजनाथ सिंह ने सरकार की ओर से जवाब देते हुए कहा, "इस घटना की सबको आलोचना करनी चाहिए. इसका संज्ञान स्पीकर महोदय ने भी लिया है. संसद में एंट्री के लिए किसे पास दिए जा रहे हैं इसे लेकर हमें खासा ध्यान रखने की ज़रूरत है. हम आने वाले समय में सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सभी ज़रूरी कदम उठाएंगे."
संसद की सुरक्षा में सेंध: बुधवार दोपहर से अब तक क्या-क्या हुआ, प्रदर्शनकारियों के परिजन क्या बोले
बसपा के पूर्व सांसद अफज़ाल अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, मामला क्या है

इमेज स्रोत, Arvind Yadav/Hindustan Times via Getty Images
इमेज कैप्शन, अफज़ाल अंसारी गैंगस्टर एक्ट के तहत पूर्व सांसद अफज़ाल अंसारी को कसूरवार ठहराए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कुछ शर्तों के साथ उनकी सज़ा पर रोक लगा दी है.
जस्टिस सूर्य कांत, जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस उज्जल भुयन की बेंच ने बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सांसद अंसारी की सज़ा पर रोक लगाते हुए कहा कि वे लोकसभा में वोट नहीं कर सकेंगे और न ही कोई भत्ता ले सकेंगे लेकिन वे सदन की कार्यवाही में हिस्सा ले सकते हैं.
साथ ही अफज़ाल अंसारी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट को ये भी निर्देश दिया कि कसूरवार ठहराए जाने के फ़ैसले और सज़ा के ख़िलाफ़ उनकी क्रिमिनल अपील पर 30 जून, 2024 तक सुनवाई पूरी की जाए.

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, इस केस में मुख़्तार अंसारी को दस साल जेल की सज़ा सुनाई गई थी. समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, बेंच के सदस्य जस्टिस दत्ता ने कहा कि उनकी राय बहुमत की राय से अलग है. जस्टिस दत्ता ने अपने फ़ैसले में अंसारी की अपील खारिज कर दी थी.
31 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने अंसारी की याचिका पर अपना फ़ैसला सुरक्षित रखा था. इससे पहले 24 जुलाई को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अंसारी की सज़ा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था लेकिन उन्हें ज़मानत दे दी थी.
ग़ाज़ीपुर के स्पेशल एमपी/एमएलए कोर्ट ने 29 अप्रैल को अफज़ाल अंसारी और उनके भाई मुख़्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट से जुड़े एक मामले में दोषी करार दिया था.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
सांसद अफज़ाल अंसारी को चार साल की जेल और एक लाख रुपये जुर्माने की सज़ा सुनाई गई थी. इस केस में मुख़्तार अंसारी को दस साल जेल की सज़ा सुनाई गई थी.
दोनों भाइयों के ख़िलाफ़ ये मामला ग़ाज़ीपुर से बीजेपी के तत्कालीन विधायक कृष्णानंद राय की हत्या और वाराणसी के कारोबारी नंद किशोर रुंगटा के अपहरण और हत्या से जुड़ा हुआ है.
कृष्णानंद राय की 29 नवंबर, 2005 को हत्या कर दी गई थी. नंद किशोर रुंगटा का मामला साल 1997 का है.
अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले पर क्या कह रहे हैं जम्मू और कश्मीर के लोग
वीडियो कैप्शन, जम्मू और कश्मीर के लोग अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले पर क्या कह रहे हैं जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के फ़ैसले को सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा है.
इसके साथ ही चीफ़ जस्टिस ने सितंबर 2024 तक जम्मू कश्मीर में चुनाव करवाने का निर्देश भी दिया.
सुप्रीम कोर्ट के इस फ़ैसले पर जम्मू और कश्मीर में लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली. देखें, क्या कहते हैं लोग.
संसद में हुई सुरक्षा चूक के मामले पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा में क्या बोले

इमेज स्रोत, SANSAD TV
बुधवार को संसद की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में लोकसभा में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्र सरकार की ओर से बयान दिया.
उन्होंने कहा कि जो हुआ है उसकी सभी को आलोचना करनी चाहिए.
बुधवार को लोकसभा की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक को लेकर सदन में विपक्ष की पार्टियां सवाल पूछ रही थीं.
वीडियो कैप्शन, संसद में सुरक्षा चूक: लोकसभा में दर्शक दीर्घा में बैठे दो लोग नीचे कूदे फिर क्या हुआ... उनका सवाल है कि आखिर सदन की सुरक्षा में इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो गई.
विपक्ष की मांग है कि दोनों सदनों में गृहमंत्री अमित शाह इस सवाल का जवाब दें.
लेकिन गुरुवार को राजनाथ सिंह ने सरकार की ओर से जवाब देते हुए कहा, "इस घटना की सबको आलोचना करनी चाहिए. इसका संज्ञान स्पीकर महोदय ने भी लिया है. संसद में एंट्री के लिए किसे पास दिए जा रहे हैं इसे लेकर हमें खासा ध्यान रखने की ज़रूरत है. हम आने वाले समय में सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सभी ज़रूरी कदम उठाएंगे."
वीडियो कैप्शन, लोकसभा में कूदने वालों को जिन सांसदों ने पकड़ा, क्या बोले बुधवार को संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई.
साल 2001 में संसद में हुए हमले की सालगिरह पर बुधवार को लोकसभा में दो लोग विजिटर गैलरी से सांसदों के कक्ष में कूद गए. इन लोगों ने पीले रंग की गैस स्प्रे की और नारे लगाए.
जिस समय सदन के अंदर ये वाकया हुआ उस समय शून्यकाल चल रहा था.
इस मामले में पांच लोगों की गिरफ़्तारी हुई है और केस यूएपीए की धाराओं के तहत तय किया गया है.
करोड़ों साल पुराने डायनासोर के अवशेष में क्या मिला?
वीडियो कैप्शन, करोड़ों साल पुराने डायनासॉर के अवशेष में क्या मिला? डायनासॉर सुनते ही हमारे दिमाग में जुरासिक पार्क जैसी फिल्मों के दृश्य दौड़ने लगते हैं.
अब विलुप्त हो चुकी इस प्रजाति के एक साढ़े सात करोड़ साल पुराने अवशेष की जांच में एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है.
देखिए बीबीसी संवाददाता विक्टोरिया गिल की ये रिपोर्ट.
डेरेक ओ ब्रायन को संसद के शीतकालीन सत्र के लिए राज्यसभा से किया गया सस्पेंड

इमेज स्रोत, ANI
तृणमूल कांग्रेस से राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन को शीतकालीन सत्र के शेष हिस्से के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. उनके ख़िलाफ़ ये कार्रवाई राज्यसभा में 'निंदनीय बर्ताव' के कारण की गई है.
राज्यसभा के सभापति के अनुसार, "डेरेक ओ ब्रायन सदन की वेल में घुस गए थे और वहां नारेबाज़ी की और सदन की कार्यवाही में बाधा डाली."
बुधवार को लोकसभा की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक को लेकर सदन में विपक्ष की पार्टियां सवाल पूछ रही थीं. शोर-शराबा और हंगामा बढ़ता देख सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गयी.
कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियां सवाल पूछ रही हैं कि आखिर सदन की सुरक्षा में इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो गई. कांग्रेस की मांग है कि दोनों सदनों में गृहमंत्री अमित शाह इस सवाल का जवाब दें.
बुधवार को संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई. साल 2001 में संसद में हुए हमले की सालगिरह पर बुधवार को लोकसभा में दो लोग विजिटर गैलरी से सांसदों के कक्ष में कूद गए. इन लोगों ने पीले रंग की गैस स्प्रे की और नारे लगाए.
जिस समय सदन के अंदर ये वाकया हुआ उस समय शून्यकाल चल रहा था.
लगभग इसी समय सदन के बाहर संसद के परिसर में एक पुरुष और एक महिला- अनमोल शिंदे और नीलम देवी- ने 'तानाशाही नहीं चलेगी' के नारे लगाते हुए छोटे से कनस्तरों से रंगीन गैस स्प्रे किया.
गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह की अध्यक्षता में एक जांच कमिटी बनायी है.
गृह मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि जांच कमिटी संसद की सुरक्षा में हुई चूक और इसकी वजहों की पहचान करेगी और इसे बेहतर करने के लिए मंत्रालय को जल्द रिपोर्ट सौंपेगी.
संसद की सुरक्षा में सेंध: कहां मिले थे प्रदर्शनकारी, कैसे बनाई थी योजना- प्रेस रिव्यू
बीजेपी आईटी सेल संसद की सुरक्षा में हुई चूक से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है: कांग्रेस

इमेज स्रोत, ANI
कांग्रेस ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल पर ये आरोप लगाया कि वो संसद की सुरक्षा में हुई चूक के मामले से लोगों का ध्यान भटका रही है.
कांग्रेस का ये भी कहना है कि संसद में दर्शक दीर्घा से लोकसभा के फ्लोर पर कूदने वाले लोगों को बीजेपी के एक सांसद ने पास जारी किया था.
कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश का ये बयान बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय के उस सोशल पोस्ट के बाद आया है जिसमें उन्होंने एक्स पर बुधवार को संसद भवन के परिसर से गिरफ़्तार की गई महिला की तस्वीर शेयर की थी.
अमित मालवीय ने अपने सोशल पोस्ट में जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वो महिला कथित तौर पर कांग्रेस के लिए कैम्पेनिंग करती हुई दिख रही हैं.
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
इस पर जयराम रमेश ने अपने बयान में कहा है,"बीजेपी आईटी सेल किसी भी तरह से दो तथ्यों से ध्यान भटकाना चाहती है. पहला, संसद की सुरक्षा में गंभीर चूक हुई थी. दूसरा, लोकसभा में खतरनाक ढंग से घुसपैठ करने वालों को मैसूर से बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा ने संसद में प्रवेश की इजाज़त दी थी."
अमित मालवीय ने अपने बयान में संसद भवन के परिसर से गिरफ़्तार की गई महिला को 'आंदोलनजीवी' और कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' का सक्रिय समर्थक बताया था.
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
नए चेहरों के हाथ में कमान, क्या चाहते हैं पीएम मोदी और अमित शाह
शमी अर्जुन अवॉर्ड के लिए, सात्विक साईराज और चिराग हुए मेजर ध्यानचंद अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट

इमेज स्रोत, Getty Images
भारत के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में हीरो साबित हुए गेंदबाज़ मोहम्मद शमी को खेल के क्षेत्र में दिए जाने वाले सम्मान अर्जुन अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है.
इसके साथ ही सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की मेन बैडमिंटन डबल्स की जोड़ी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने खेल मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बताया कि बीसीसीआई ने अर्जुन अवॉर्ड खेल के क्षेत्र में दिए जाने वाला भारत का दूसरा सबसे बड़ा अवॉर्ड है.
वर्ल्ड कप 2023 में शमी ने 7 मैचों में 10.71 की औसत से 24 विकेट लिये थे, जो टूर्नामेंट में किसी भी गेंदबाज़ के मुकाबले लिया गया सबसे अधिक विकेट था.
विश्व कप के शुरुआती चार मैचों में शमी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं रहे लेकिन बांग्लादेश के ख़िलाफ़ चौथे लीग मैच में हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद शमी को न्यूज़ीलैंड के प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया और फिर जिस तर खेला वो रिकॉर्ड है.
उन्होंने वर्ल्ड कप में सबसे तेज़ 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया.
वेस्ट बैंक में इसराइली कार्रवाई तेज़
संसद की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में सात लोग सस्पेंड

इमेज स्रोत, Getty Images
बुधवार को संसद की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक के मामले में लोकसभा सचिवालय ने कम से कम सात लोगों को सस्पेंड कर दिया है.
सस्पेंड होने वालों की पहचान रामपाल, अरविंद, वीर दास, गणेश, अनिल, प्रदीप, विमित और नरेंद्र के रूप में की गई है.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, बीते कल हुए वाकये के बाद संसद और आसपास के इलाके में सुरक्षा और बढ़ा दी गयी है. संसद परिसर के बाहर पुलिस के बैरिकेड लगा दिए गए है.
अमित शाह भी आज संसद पहुंचे हैं.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह की अध्यक्षता में एक जांच कमिटी बनायी है.
गृह मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि जांच कमिटी संसद की सुरक्षा में हुई चूक और इसकी वजहों की पहचान करेगी और इसे बेहतर करने के लिए मंत्रालय को जल्द रिपोर्ट सौंपेगी.
COVER STORY: COP28 में आख़िरकार बनी सहमति
संसद की सुरक्षा में चूक का मामला, पुलिस ने यूएपीए के तहत दर्ज किया केस

इमेज स्रोत, Getty Images
बुधवार को संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई और इस मामले में दिल्ली पुलिस ने यूएपीए की धाराओं के तहत एफ़आईआर दर्ज की है.
साल 2001 में संसद में हुए हमले की सालगिरह पर बुधवार को लोकसभा में दो लोग विजिटर गैलरी से सांसदों के कक्ष में कूद गए. इन लोगों ने पीले रंग की गैस स्प्रे की और नारे लगाए.
जिस समय सदन के अंदर ये वाकया हुआ उस समय शून्यकाल चल रहा था.
लगभग इसी समय सदन के बाहर संसद के परिसर में एक पुरुष और एक महिला- अनमोल शिंदे और नीलम देवी- ने 'तानाशाही नहीं चलेगी' के नारे लगाते हुए छोटे से कनस्तरों से रंगीन गैस स्प्रे किया.
पुलिस का कहना है कि ये चारो छह लोगों के समूह का हिस्सा हैं जिन्होंने इसकी योजना बनायी. ये योजना इंस्टेंट मैसेजिंग एप बनायी गई और ये लोग गुरुग्राम के एक फ़्लैट में रह रहे थे.
पुलिस ने बताया कि केस आईपीसी की धारा 120बी (आपराधिक साजिश), 452 (अतिक्रमण), 153 (दंगा भड़काने के इरादे से जानबूझकर उकसाना), 186 (सार्वजनिक कार्यों के निर्वहन में लोक सेवक को बाधा पहुंचाना) और 353 (हमला) के तहत दर्ज किया गया है. इसके साथ ही यूएपीए की धारा 16 और 18 भी लगायी गई है.
आर्टिकल 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले पर इस्लामिक देशों के संगठन ओआईसी का बयान और भारत का जवाब

इमेज स्रोत, Getty Images
सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर से जुड़े अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के केंद्र सरकार के फ़ैसले पर मुहर लगा दी है.
इस फ़ैसले पर इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) ने चिंता जतायी और कहा था कि भारत को 5 अगस्त 2019 को किया गया फ़ैसला वापस लेना चाहिए क्योंकि कश्मीर मान्यता प्राप्त विवादित क्षेत्र है.
ओआईसी के इस बयान पर भारत ने अब कड़ी प्रतिक्रिया दी है.
भारत ने ओआईसी के बयान को पूरी तरह से ख़ारिज करते हुए कहा कि ये बयान गलत सूचना और गलत मंशा पर आधारित हैं.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, ‘‘मानवाधिकारों का बार-बार उल्लंघन करने वाले और बिना किसी पछतावे के सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देश की शह पर ओआईसी की ओर से की गई टिप्पणी उसके एक्शन को और संदिग्ध बनाती है.’’
बागची ने किसी देश का नाम नहीं लिया, लेकिन ये इशारा पाकिस्तान की ओर था.
उन्होंने कहा, ‘‘भारत सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर इस्लामिक सहयोग संगठन की ओर से जारी बयान को खारिज करता है.”
ओआईसी महासचिवालय ने मंगलवार को एक बयान में जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ अपनी एकजुटता दिखायी थी. उन्होंने 5 अगस्त 2019 को भारत सरकार के फ़ैसले को "एकतरफा कार्रवाई" बताया.
ओआईसी के सचिवालय ने कहा था कि कश्मीर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विवादित जगह है और इसलिए भारत को अपना फ़ैसला वापस लेना चाहिए.
लोकसभा की सुरक्षा में चूक का मामला, वो तीन सांसद जिनके कारण प्रदर्शनकारी पकड़े गए

इमेज स्रोत, ANI
बुधवार को जब लोकसभा के भीतर दो व्यक्ति विज़िटर गैलरी से सदन के कक्ष में कूदे तो जिन सासंदों ने इन दो लोगों को काबू में किया उनमें सांसद हनुमान बेनीवाल, मलूक नागर और गुरजीत सिंह औजला का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है.
इन तीन सांसदों को अन्य सांसदों ने ‘सेवियर ऑफ़ द डे’ बताया है.
13 दिसंबर को लोकसभा में शून्य काल के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक हुई, दो लोग दर्शक दीर्घा से छलांग लगा कर सांसदों के कक्ष में आ गए. यहां उन्होंने 'कलर्ड स्मोक' छोड़ा और नारेबाज़ी की.
लगभग इसी समय सदन के बाहर संसद के परिसर में एक पुरुष और एक महिला ने 'तानाशाही नहीं चलेगी' के नारे लगाते हुए छोटे से कनस्तरों से रंगीन गैस स्प्रे किया.
आरएलडी के सांसद बेनीवाल ने कहा- “शून्यकाल के दौरान कई सांसद सदन में मौजूद थे. तभी अचानक दो लोग विज़िटर गैलरी से नीचे कूदे और बेंचों को फांदते हुए अध्यक्ष की कुर्सी के करीब पहुंचने की कोशिश करने लगे.”
“उन्होंने अपने जूतों के अंदर बम जैसी चीज रखी हुई थी. जब हमने उन्हें पकड़ा तो उन्होंने गैस छोड़ दी जिससे सांसदों में डर पैदा हो गया. ये एक बड़ा सिक्योरिटी का मसला है.”
वहीं कांग्रेस के अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला ने पत्रकारों को बताया, “मैंने एक मुद्दा उठाया ही था कि दो लोग सदन कक्ष में कूद पड़े. उनमें से एक स्पीकर की कुर्सी की ओर बढ़ रहा था तभी हनुमान बेनीवाल ने उसे पकड़ लिया. जब हम दूसरे व्यक्ति को पकड़ने के लिए दौड़े तो देखा कि उसके हाथ में कुछ था जिसे वह लहराने लगा. हमने उससे वो छीन लिया और सुरक्षा के लिए इसे बाहर फेंक दिया क्योंकि इससे रंगीन गैस निकल रही थी.”
बीएसपी सांसद नागर ने बताया कि जैसे ही दो लोग सदन कक्ष में कूदे, हनुमान बेनीवाल ने एक को पकड़ लिया, जबकि मैंने और अन्य सांसदों ने दूसरी तरफ से भाग रहे दूसरे व्यक्ति को पकड़ लिया.
इन दो प्रदर्शनकारियों की पहचान सागर शर्मा और मनोरंजन डी. शर्मा के रूप में की गई है ये दो लोग मैसूरु से सांसद प्रताप सिम्हा के अतिथि के रूप में दर्शक दीर्घा में आए थे.
