You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

इसराइल-ग़ज़ा युद्ध: आज दिनभर क्या-क्या हुआ?

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा है कि वो ब्रिटेन में इसराइली राजदूत की ओर से दिए गए द्विराष्ट्र सिद्धांत का विरोध करने वाले बयान से सहमत नहीं हैं.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and स्नेहा

  1. संसद की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, अब गृह मंत्रालय ने बनायी जांच कमिटी

    बुधवार को लोकसभा की सुरक्षा में हुई बड़ी सुरक्षा चूक के ममाले में गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह की अध्यक्षता में एक जांच कमिटी बनायी है.

    गृह मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि जांच कमिटी संसद की सुरक्षा में हुई चूक और इसकी वजहों की पहचान करेगी और इसे बेहतर करने के लिए मंत्रालय को जल्द रिपोर्ट सौंपेगी.

    इससे पहले कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह से सदन में आकर लोकसभा की सुरक्षा में हुई चूक पर बयान देने की मांग की थी. विपक्ष का कहना था कि सदन के भीतर इस तरह का वाकया होना ये बताता है कि सुरक्षा को लेकर ज़रूरी क़दम नहीं उठाए गए हैं.

    बुधवार को अमित शाह मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव के शपथ ग्रहण सामरोह में हिस्सा लेने के लिए भोपाल में थे.

    बीते कल लोकसभा में ज़ीरो-आर के दौरान दो व्यक्ति विज़िटर गैलरी से जहां सांसद बैठते हैं उस हिस्से में कूद गए और उनके हाथों में छोटे कनस्तर थे जिनसे पीली गैस निकस रही थी. उस वक्त सदन में मौजूद सांसदों का कहना था कि इन व्यक्तियों ने नारेबाज़ी भी की.

    लगभग इसी समय सदन के बाहर संसद के परिसर में एक पुरुष और एक महिला ने 'तानाशाही नहीं चलेगी' के नारे लगाते हुए छोटे से कनस्तरों से रंगीन गैस स्प्रे किया.

    दिल्ली पुलिस का कहना है कि छह लोगों मे मिल कर इसकी योजना बनायी और इनमें से पांच लोगों की गिरफ़्तारी हो गयी है.

    13 दिसंबर के ही दिन साल 2001 में संसद में हमला हुआ था.

  2. इसराइल ने कहा- ग़ज़ा में युद्ध जारी रहेगा चाहे वैश्विक समर्थन मिले या ना मिले

    इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हमास के खिलाफ़ इसराइल की लड़ाई को कोई नहीं रोक सकता ‘वैश्विक दबाव’ भी नहीं.

    सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करके नेतन्याहू ने ये बात कही.

    उन्होंने कहा- “मैं स्पष्ट रूप से वही कहना चाहता हूं जो मैंने फील्ड में कमांडरों से कहा था – हम ये लड़ाई अंत तक जारी रखेंगे और इसे लेकर तो कोई सवाल ही नहीं है. मैं यह बात अपने सैनिकों को खोने की भारी पीड़ा के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय दबावों के बावजूद कह रहा हूं.”

    “ कुछ भी हमें रोक नहीं सकता, हम आखिर तक और जीत तक लड़ेंगे.”

    इससे पहले संयुक्त राष्ट्र की जनरल असेंबली में ग़ज़ा में युद्धविराम को लेकर रिजॉल्यूशन पास किया गया. इस मौके पर इसराइली विदेश मंत्री एली कोहेन ने कहा कि ये युद्ध ‘वैश्विक दबाव और बिना वैश्विक दबाव’ दोनों ही परिस्थितियों में जारी रहेगा.

    उन्होंने कहा- “वर्तमान चरण में युद्धविराम आतंकवादी संगठन हमास के लिए एक गिफ़्ट है, अगर युद्ध रुका को हमास की वापसी होगी और इसराइलियों पर ख़तरा फिर बढ़ जाएगा.”

    बीते दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक फंड रेज़िंग इवेंट में कहा था कि ग़ज़ा पर अंधाधुंध बमबारी करके इसराइल दुनियाभर का समर्थन खो रहा है.

    उन्होंने इसराइल को हिदायत देते हुए कहा- “इसराइल के साथ अमेरिका खड़ा है, अभी उसके पास अमेरिका के अलावा भी लोग हैं- उसके साथ यूरोपीय संघ है, उसके साथ यूरोप है, उसके साथ दुनिया का अधिकांश हिस्सा है. लेकिन अंधाधुंध बमबारी से वो वैश्विक समर्थन खो रहे हैं.”

  3. नमस्कार!

    आपका दिन शुभ हो.

    13 दिसंबर की लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.