पाकिस्तान ने डेरा इस्माइल ख़ान में हुए हमले को लेकर तालिबान को भेजा कड़ा संदेश
पाकिस्तान की अंतरिम सरकार ने मंगलवार को पाक सुरक्षाकर्मियों पर हुए हमले के बाद अफ़ग़ानिस्तान की अंतरिम सरकार को कड़ा संदेश भेजा है.
लाइव कवरेज
कीर्ति दुबे and अनंत प्रकाश
राजस्थान में भजनलाल को कमान: किरोड़ी लाल मीणा बोले- 'मैंने कहा था- चौंकाने वाला फ़ैसला होगा'
इमेज स्रोत, ANI
राजस्थान में बीजेपी ने भजनलाल शर्मा को अगला मुख्यमंत्री चुना है. वो पहली बार विधायक चुने गए हैं. छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्रियों की तरह ये भी चौंकाने वाला नाम माना जा रहा है.
भजनलाल शर्मा के नाम का एलान केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर पहुंचे रक्षा मंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता राजनाथ सिंह ने किया.
भजनलाल शर्मा के नाम के एलान के बाद बीजेपी के सीनियर नेता किरोड़ी लाल मीणा ने पत्रकारों से कहा कि वो पहले ही संकेत दे चुके थे कि सीएम के तौर पर कोई चौंकाने वाला नाम सामने आएगा.
इमेज स्रोत, ANI
'लोहागढ़ के लौहपुरुष'
उन्होंने कहा, "मीणा भी भविष्यवेक्ता होते हैं. मैंने पहले ही कहा था कि राजस्थान में चौंकाने वाला फ़ैसला होगा."
मीणा ने कहा, "भरतपुर को लोहागढ़ कहते हैं. लोहागढ़ का व्यक्ति लौहपुरुष बनकर राजस्थान को आगे बढ़ाएगा."
भजनलाल शर्मा पार्टी संगठन से जुड़े रहे हैं. वो पहली बार विधायक चुने गए हैं. दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा डिप्टी सीएम होंगे.
राजस्थान के मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद क्या बोले भजनलाल शर्मा
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, राजस्थान के भावी मुख्यमंत्री भजनलाल
राजस्थान के भावी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीएम के रूप
में अपने नाम के एलान के बाद पार्टी नेतृत्व का शुक्रिया अदा किया है.
बीजेपी ने मध्य प्रदेश की तरह राजस्थान में भी दो उप-मुख्यमंत्री
बनाए हैं जिनमें दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा शामिल हैं.
भजनलाल शर्मा सांगानेर
विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने हैं. लेकिन वह एक लंबे समय से पार्टी में रहे हैं और अब तक कई बार बीजेपी प्रदेश संगठन के महामंत्री बन चुके हैं.
शर्मा ने कहा, "मैं इतना विश्वास दिलाना चाहता हूं कि राजस्थान की ये टीम, सभी विधायक राजस्थान की अपेक्षाओं को माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम राजस्थान का सर्वांगीण विकास करेंगे. ये मैं आपको विश्वास दिलाता हूं."
ब्रेकिंग न्यूज़, भजनलाल शर्मा कैसे चुने गए राजस्थान के सीएम, राजनाथ सिंह ने बताया
इमेज स्रोत, ANI
भारतीय जनता पार्टी ने एक और चौंकाने वाला फ़ैसला करते हुए भजनलाल
शर्मा को राजस्थान का मुख्यमंत्री चुना है. वो पहली बार विधायक बने हैं. वो सांगानेर से चुने गए हैं.
राजस्थान में दो उपमुख्यमंत्री होंगे. दीया सिंह और प्रेमचंद बेरवा डिप्टी
सीएम होंगे. वहीं वासुदेव देवनानी स्पीकर होंगे.
भारतीय जनता पार्टी के नए चुने गए विधायकों की बैठक के बाद राजनाथ
सिंह ने इनके नाम का एलान किया.
राजनाथ सिंह ने बताया, “बैठक में एक प्रस्ताव राजस्थान पूर्व की सीएम वसुंधरा राजे ने रखा.उन्होंने भजनलाल शर्मा का नाम प्रस्तावित किया. किरोड़ी लाल मीणा,
मदन दिलावर, जावर सिंह और पूरे सदन ने नाम का समर्थन किया.”
उन्होंने कहा, “मैं आश्वस्त हूं कि भजनलाल शर्मा के
नेतृत्व में राजस्थान तेज़ी से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
राजनाथ सिंह और दूसरे दो केंद्रीय पर्यवेक्षक आज दोपहर ही जयपुर पहुंचे. वसुंधरा राजे और सीपी जोशी ने उनकी आगवानी की. इसके बाद विधायकों की बैठक शुरू हुई.
ब्रेकिंग न्यूज़, राजस्थान के लिए भी बीजेपी का 'सरप्राइज़', भजनलाल शर्मा होंगे मुख्यमंत्री, विधायकों की बैठक के बाद एलान
इमेज स्रोत, ani
भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में भी मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चौंकाया है और नए सीएम के तौर पर भजन लाल शर्मा के नाम
का एलान किया है.
भजन लाल शर्मा ने सांगानेर से चुनाव जीता है.
वो पहली बार विधायक बने हैं. शर्मा बीजेपी संगठन का अहम चेहरा माने जाते हैं. वो
पार्टी के संगठन मंत्री रहे हैं और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के करीबी माने जाते
हैं.
वो भरतपुर के रहने वाले हैं.
भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में 199 में से 115 सीटें
हासिल की हैं.
चुनाव नतीजों का एलान होने के बाद से ही वसुंधरा राजे सिंधिया समेत कई
लोगों का नाम सीएम उम्मीदवार के तौर पर चल रहा था लेकिन कई विधायकों ने दावा किया
था कि सीएम के तौर पर कोई चौंकाने वाला नाम भी आ सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज़, पाकिस्तान: दो अलग-अलग घटनाओं में 25 सैनिकों की मौत, कई चरमपंथी भी मारे गए
इमेज स्रोत, RESCUE 1122
पाकिस्तान सेना के जनसंपर्क विभाग (आईएसपीआर) ने बताया है कि दो
अलग-अलग घटनाओं में 25 सैनिकों की मौत हो गई. इनमें से 23 सैनिकों की मौत दराबान में हुई जबकि दो सैनिक कुलाची में मारे गए
सेना ने बताया है कि 12 दिसंबर की तड़के दरबंद में छह चरमपंथियों ने सुरक्षा
बलों की एक पोस्ट पर हमला किया.
आईएसपीआर की ओर से जारी बयान में बताया गया है, "सुरक्षा बलों ने चरमपंथियों के अंदर दाखिल होने की कोशिश को नाकाम कर
दिया. इसके बाद चरमपंथियों ने विस्फोट से लदी गाड़ी पोस्ट से टकरा दी. इसके बाद एक
आत्मघाती धमाका हुआ. इसके बाद इमारत गिर गई."
सेना ने बताया है कि हमले में 23 सैनिकों की मौत हो गई. जबकि छह
चरमपंथी मारे गए.
सेना ने बताया है कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है.
आईएसपीआर ने ये भी बताया कि डेरा इस्माइल ख़ान ज़िले में 11 और 12 दिसंबर
की दरम्यानी रात को अलग अलग अभियानों में 27 चरमपंथी मारे गए. ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर दारज़िंदा में चलाए गए ऑपरेशन में 17 चरमपंथी
मारे गए.
सेना ने बताया है कि एक अभियान कुलाची में चलाया गया जहां चार
चरमंपथी मारे गए.
यहां दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में दो सैनिकों की मौत हो गई.
राजस्थान: बीजेपी विधायकों की बैठक से पहले ग्रुप फोटो, राजनाथ के पास बैठी दिखीं वसुंधरा- देखें वीडियो
इमेज स्रोत, ANI
राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी आज मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाने जा रही है. जयपुर में राजनाथ सिंह और दूसरे केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में बैठक हो रही है.
इस बैठक से पहले सभी नए विधायकों ने ग्रुप फोटो खिंचाई. इसमें राजनाथ सिंह बीचों बीच बैठे देखे. उनके एक और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और दूसरी ओर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी दिखे.
वसुंधरा के बराबर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी नज़र आए. वहीं सीपी जोशी के बराबर बाकी दो पर्यवेक्षेक विनोद तावड़े और सरोज पांडेय बैठे थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान की 199 में से 115 सीटों पर जीत हासिल की है. मुख्यमंत्री की रेस में वसुंधरा राजे समेत कई नेताओं के नाम चल रहे हैं.
हालांकि, पार्टी के कई विधायकों का दावा है कि छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की तरह यहां भी बीजेपी चौंका सकती है.
बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय और मध्य प्रदेश में मोहन यादव को अगले सीएम के तौर पर चुना है.
राहुल गांधी क्यों बोले- 'अमित शाह को शायद इतिहास नहीं पता'
इमेज स्रोत, ANI
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर 'मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने' का आरोप लगाया है.
देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर अमित शाह की टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें शायद इतिहास की जानकारी नहीं है और वो लोगों का ध्यान मूल मुद्दों से हटाना चाहते हैं.
राहुल गांधी ने कहा, " पंडित नेहरू ने (देश के लिए) अपनी लाइफ़ दे दी. सालों जेल में रहे. अमित शाह जी को शायद हिस्ट्री नहीं मालूम. पूरा ध्यान बांटने की कोशिश है. मूल मुद्दा जाति जनगणना और जो भागेदारी है इस देश की, जो धन देश का है, वो किसके हाथ में जा रहा है, ये मूल मुद्दा है. इस पर ये लोग बात नहीं करना चाहते. इससे डरते हैं."
गृह मंत्री अमित शाह ने बीते हफ़्ते लोकसभा में नेहरू का ज़िक्र किया था.
जम्मू-कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक पर बहस के दौरान अमित शाह ने नेहरू पर 'दो बड़ी ग़लतियां करने' का आरोप लगाया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
अमित शाह ने क्या कहा?
उन्होंने कहा, "दो बड़ी ग़लतियां (पूर्व पीएम) पंडित जवाहरलाल नेहरू के प्रधानमंत्री काल में उनके लिए हुए निर्णयों से हुईं, जिसके कारण कश्मीर को कई वर्षों तक नुकसान उठाना पड़ा."
उन्होंने कहा, "पहला है, जब हमारी सेना जीत रही थी तब युद्धविराम की घोषणा करना. सीज़फायर लगाया गया, अगर तीन दिन बाद सीज़फायर होता तो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर आज भारत का हिस्सा होता. दूसरा है अपने आंतरिक मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में ले जाना."
उनके बयान को लेकर विपक्ष के नेताओं ने लोकसभा से वॉकआउट कर दिया था.
इसके बाद सोमवार को भी अमित शाह ने अपने भाषण के दौरान कहा - "एक बात तो सर्वविदित है कि अगर असामयिक युद्धविराम नहीं हुआ होता तो आज पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) नहीं होता... मैं एक बयान पढ़ना चाहूंगा... यह जवाहरलाल नेहरू का उद्धरण है. उनको तो मानोगे या नहीं मानोगे कि उन्होंने गलती की है. इसे स्वीकार करें..."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
शिवराज सिंह चौहान बोले- 'मांगने से बेहतर मरना समझूंगा', बीजेपी ने मोहन यादव को चुना है सीएम
इमेज स्रोत, ANI
मध्य प्रदेश में सबसे लंबे समय तक बीजेपी के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वो दिल्ली नहीं जाएंगे.
शिवराज सिंह चौहान चार बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं. प्रदेश में हालिया विधानसभा चुनाव उनके सीएम रहते ही हुआ. इस चुनाव में बीजेपी ने प्रदेश विधानसभा की 230 में से 163 सीटें हासिल कीं.
इस जीत का बड़ा श्रेय शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता और 'लाड़ली बहना' जैसी उनकी योजनाओं को दिया गया.
लेकिन, सोमवार को नए विधायकों की बैठक में मोहन यादव को नए मुख्यमंत्री के तौर पर चुना गया.
कई लोगों के लिए ये एलान सरप्राइज़ के तौर पर सामने आया. इसी के बाद से शिवराज सिंह चौहान के राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया. इनमें से एक अनुमान उनके केंद्र में भूमिका निभाने को लेकर भी लगाया गया.
मंगलवार को शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों से बात की. इस दौरान उन्होंने संकेत दिया.
एक सवाल के जवाब में शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "एक बात में बड़ी विनम्रता से कहता हूं कि अपने लिए कुछ मांगने जाने से बेहतर मैं मरना समझूंगा. वो मेरा काम नहीं है. इसीलिए मैंने कहा था कि मैं दिल्ली नहीं जाऊंगा."
शिवराज सिंह चौहान पांच बार सांसद रह चुके हैं. वो भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रहे हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
राजस्थान: राजनाथ सिंह का जयपुर पहुंचने पर वसुंधरा ने किया स्वागत, आज नए सीएम के नाम पर लगेगी मुहर
इमेज स्रोत, ANI
रक्षा मंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता राजनाथ सिंह जयपुर पहुंच गए हैं. वो बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर जयपुर आए हैं. राजस्थान में बीजेपी के नए चुने गए विधायकों की आज बैठक बुलाई गई है. इनमें नए नेता के नाम पर मुहर लगेगी.
राजनाथ सिंह के अलावा सरोज पांडेय और विनोद तावड़े भी केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में जयपुर पहुंचे हैं. जयपुर पहुंचने पर राजनाथ सिंह समेत तीनों नेताओं का राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने स्वागत किया.
वसुंधरा राजे राजस्थान की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं और प्रदेश में बीजेपी के सबसे सीनियर और प्रभावी नेताओं में गिनी जाती हैं लेकिन पार्टी ने चुनाव के पहले मुख्यमंत्री पद के लिए किसी नेता के चेहरे को आगे नहीं किया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
कौन बनेगा सीएम?
चुनाव नतीजे आने के बाद मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया कि वसुंधरा लगातार नए चुने गए विधायकों के संपर्क में हैं. ये भी दावा किया गया कि मुख्यमंत्री पद के लिए उनकी दावेदारी जारी है.
कई दूसरे नेताओं का नाम भी सीएम पद के लिए चल रहा है. लेकिन पार्टी के सीनियर नेता और विधायक किरोड़ी लाल मीणा ने दावा किया है कि लोगों को छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की तरह राजस्थान में भी 'सरप्राइज़ के लिए तैयार' रहना चाहिए.
बीजेपी ने हालिया चुनाव में 199 में से 115 सीटें हासिल की हैं. कांग्रेस को 69 सीटें मिली हैं.
राजस्थान: बीजेपी विधायक किरोड़ी लाल मीणा बोले- सरप्राइज़ के लिए तैयार रहें
इमेज स्रोत, FACEBOOK/ KIRORI LAL MINA
राजस्थान को आज नया मुख्यमंत्री मिलेगा. हालिया विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बहुमत हासिल किया है. बीजेपी ने 199 में से 115 सीटें हासिल की हैं.
आज जयपुर में बीजेपी के नए चुने गए विधायकों की बैठक होनी है. नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान भी इसी बैठक में होगा. इस बैठक में रक्षा मंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता राजनाथ सिंह समेत केंद्रीय पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे.
मुख्यमंत्री पद के लिए कई नाम चल रहे हैं. इनमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम भी है.
मुख्यमंत्री पद के लिए एक नाम किरोड़ी लाल मीणा का भी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
हालांकि, मीणा का दावा है कि राजस्थान में भी कोई सरप्राइज़ देखने को मिलेगा.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक किरोड़ी लाल मीणा ने कहा, "आपके अनुमान छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में ग़लत साबित हुए. आपको सरप्राइज़ के लिए तैयार रहना चाहिए. "
बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय और मध्य प्रदेश में मोहन यादव को सीएम पद के लिए चुना है. कई लोगों के लिए ये दोनों नाम एक सरप्राइज़ के तौर पर सामने आए.
शाहरूख़ ख़ान पहुंचे माता वैष्णो देवी मंदिर, रिलीज़ होने वाली है फ़िल्म डंकी- देखें वीडियो
इमेज स्रोत, Getty Images
अभिनेता शाहरूख़ ख़ान अपनी फ़िल्म डंकी की रिलीज़ के पहले जम्मू स्थित वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे.
समाचार एजेंसी एएनआई ने शाहरूख ख़ान का मंदिर के करीब का एक वीडियो जारी किया है.
साल 2023 शाहरूख़ ख़ान की फ़िल्मों के नाम रहा है. इस साल उनकी दो फ़िल्में पठान और जवान रिलीज़ हुईं. दोनों ही फ़िल्मों ने बॉक्स ऑफ़िस पर जबरदस्त कमाई की.
शाहरूख़ ख़ान इन दोनों फ़िल्मों की रिलीज़ के पहले भी वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
21 को रिलीज़ होगी डंकी
शाहरूख़ ख़ान की अगली फ़िल्म 'डंकी' 21 दिसंबर को रिलीज़ होनी है. इस फ़िल्म के ट्रेलर को समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है.
करीब 120 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फ़िल्म का निर्देशन 'थ्री इडियट्स' और 'पीके' जैसी फ़िल्में बना चुके राजकुमार हिरानी ने किया है.
जूनियर वर्ल्ड कप: भारत ने नीदरलैंड्स को हराया, सेमीफ़ाइनल में जगह बनाई
इमेज स्रोत, @TheHockeyIndia
भारत
ने हॉकी के जूनियर वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स को हराकर सेमीफ़ाइनल में जगह बना ली
है.
भारतीय
टीम मैच में एक वक़्त 0-2 से पिछड़ रही थी. उसने जबरदस्त वापसी की और नीदरलैंड्स
को 4-3 के अंतर से हरा दिया.
नीदरलैंड्स
ने पांचवें, 16वें और 52वें मिनट में गोल किया. वहीं, भारतीय टीम ने 34वें, 36वें,
44वें और 57वें मिनट पर गोल किया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
अमेरिकी सेना के कहा, यमन से दागी गई कमर्शियल टैंकर पर मिसाइल
इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिकी सेंट्रल कमांड का कहना है कि ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के
नियंत्रण वाले क्षेत्र में यमन से दागी गई क्रूज मिसाइल से एक कमर्शियल टैंकर को निशाना बनाया गया.
अमेरिका में कहा गया है कि सोमवार को हुए हमले से स्ट्रिंडा जहाज में आग लग गई. ये जहाज बाब-अल-मंडेब स्ट्रेट से गुजर
रहा था जो लाल सागर को अदन की खाड़ी से जोड़ता है.
इससे अलग, ब्रिटिश मैरीटाइम एजेंसी का कहना है कि उसे एक रिपोर्ट मिली है कि
एक जहाज को अपना रास्ता बदलने और यमनी बंदरगाह पर जाने पर जाने का आदेश दिया गया.
ये साफ़ नहीं है कि ये दोनों ही वाकये एक घटना से जुड़ी हैं या नहीं.
हूती विद्रोहियों ने कहा है कि वो उत्तर से इसराइल की ओर जाने वाले सभी जहाजों
को निशाना बनाएंगे. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय
शिपिंग कंपनियों को इसराइली पोर्ट से डील ना करने की चेतावनी दी है.
उमर अब्दुल्ला की तलाक याचिका हाई कोर्ट ने की खारिज, क्या कहा
इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली हाईकोर्ट
ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की तलाक याचिका
ख़ारिज कर दी है.
अब्दुल्ला और
उनकी पत्नी पायल अब्दुल्ला अलग रहते हैं.
कानूनी मामलों की
न्यूज़ वेबसाइट बार एंड बेंच के मुताबिक़ जस्टिस संजीव सचदेव और जस्टिस विकास
महाजन की खंडपीठ ने इस मामले में फैमिली कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा.
फैमिली कोर्ट ने अब्दुल्ला की तलाक याचिका ख़ारिज कर दी थी.
हाईकोर्ट ने फ़ैमिली कोर्ट के निष्कर्षों से
सहमति जताते हुए कहा कि पायल अब्दुल्ला के ख़िलाफ़ उमर अब्दुल्ला ने जो क्रूरता के आरोप लगाए
हैं उनके कोई पुख्ता सबूत नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
बेंच ने कहा, “हमें फैमिली अदालत के फ़ैसले में कोई खामी नहीं लगी. क्रूरता के आरोप अस्पष्ट और अस्वीकार्य है. अपीलकर्ता किसी भी ऐसी हरकत को साबित करने में फेल रहा जिसे शारीरिक या मानसिक क्रूरता कहा जा सके . इसलिए हम ये अपील खारिज कर रहे हैं.”
फैमिली कोर्ट ने अगस्त 2016 में अब्दुल्ला की तलाक की याचिका खारिज कर दी थी. उन्होंने सितंबर 2016 में हाईकोर्ट में फैमिली कोर्ट के ऑर्डर को चुनौती दी थी.
अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले को लेकर बिलावल भुट्टो ने दिया बयान
इमेज स्रोत, Getty Images
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने
वाले अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के केंद्र सरकार के फैसले के वैध ठहराया.
कोर्ट ने कहा कि साल 2019 में अनुच्छेद 370 रद्द करने का
भारत सरकार का फ़ैसला सही था और ये
अनुच्छेद एक अस्थायी प्रावधान था.
इस फ़ैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के
अध्यक्ष और देश पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ज़रदारी ने कहा है कि ये फ़ैसला ‘यूएन सिक्योरिटी
काउंसिल के प्रस्तावों का घोर उल्लंघन है.’
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म
एक्स पर लिखा -“अपने हालिया
फ़ैसले से भारत ने साबित कर दिया है कि वह अंतरराष्ट्रीय कानून का लगातार उल्लंघन
कर रहा है. विवादित क्षेत्र में ऐसे फैसले विश्वसनीयता की कमी दिखाते हैं."
"5 अगस्त 2019 से
भारत जो कर रहा है वो कश्मीरी लोगों की
आकांक्षाओं की अनदेखी और यूएन सिक्योरिटी काउंसिल प्रस्तावों का घोर उल्लंघन है.न तो भारतीय संसद और न ही इसकी न्यायपालिका के
पास यूएन सिक्योरिटी के प्रस्तावों या अंतरराष्ट्रीय समझौतों में संशोधन करने का
अधिकार है. वैश्विक समुदाय और संयुक्त राष्ट्र की नज़र में कश्मीर एक विवादित क्षेत्र
है और इसके भविष्य का फ़ैसला अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत ही होगा.”
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य
न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पाँच जजों की बेंच ने
सर्वसम्मति से फ़ैसला देते हुए जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को ख़त्म करने का
फ़ैसला बरकरार रखा.
चीफ़ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा
कि राष्ट्रपति ने जो फ़ैसला लिया वह सत्ता का दुरुपयोग या दुर्भावनापूर्ण नहीं, इसके लिए राज्य के साथ
किसी सहमति की ज़रूरत नहीं थी.
राजस्थान में बीजेपी किसे चुनेगी सीएम इस सस्पेंस से आज शाम उठेगा पर्दा
इमेज स्रोत, ANI
राजस्थान का नया मुख्यमंत्री कौन
होगा इस सस्पेंस से आज पर्दा उठेगा. राजस्थान बीजेपी की विधायक दल की बैठक आज शाम
चार बजे होनी है और माना जा रहा है कि इसमें नए सीएम के नाम का एलान हो सकता है.
बीजेपी के राज्य महासचिव और विधायक
भजनलाल शर्मा ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि बैठक पार्टी के राज्य मुख्यालय
में पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और दो
सह-पर्यवेक्षकों - सरोज पांडे और विनोद तावड़े की उपस्थिति में होगी.
उन्होंने कहा कि सभी नवनिर्वाचित
विधायकों को बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होने को कहा गया है. बैठक में
मुख्यमंत्री की घोषणा होगी.
राजस्थान में मुख्यमंत्री पद की रेस
में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत और अश्विनी वैष्णव का नाम सबसे आगे माना जा रहा है.
सोमवार को बीजेपी ने सबको चौंकाते
हुए मोहन यादव को मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए चुना. जहां नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल का नाम
सीएम पद की रेस में सबसे आगे माना जा रहा था लेकिन राजनीतिक पंडितों को गलत साबित
करते हुए बीजेपी ने उस चेहरे पर दांव खेला जिसके बारे में कोई चर्चा नहीं थी.
माना जा रहा है कि अब बीजेपी राजस्थान
में भी चौंका सकती है. अब तक बीजेपी की सरकार में मुख्यमंत्री पद संभाल चुकी
वसुंधरा राजे अगली सीएम होंगी या नहीं इस पर सबकी निगाहें हैं.
राजस्थान में बीजेपी ने 199 सीटों में से 115
सीटें जीतीं.
केरल के राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद ख़ान का आरोप- सीएम मुझे चोट पहुंचाने की साजिश रच रहे
इमेज स्रोत, ANI
केरल के राज्यपाल
आरिफ़ मोहम्मद ख़ान सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री पर भड़क गए और आरोप लगाया कि
सीएम पिनाराई विजयन उन्हें ‘शारीरिक रूप से चोट पहुंचाने की साजिश’ रच रहे हैं.
आरिफ़ मोहम्मद ने ये आरोप तब लगाए जब उनके वाहन को कथित तौर
पर सत्तारूढ़ सीपीआई (एम) की छात्र शाखा
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कुछ कार्यकर्ताओं ने टक्कर मार दी. राज्यपाल
दिल्ली जाने के लिए तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर जा रहे थे.
कार को कथित टक्कर लगने के बाद आरिफ़ मोहम्मद ने गुस्से में
मीडिया से बात करते हुए कहा कि सीएम पिनाराई विजयन उन्हें चोट पहुंचाने के लिए ‘आदमी भेज रहे हैं.’
उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए
कहा- “गुंडे मेरी कार के पास आए, मेरी कार को टक्कर मारी. मुझे बताइए कि क्या सीएम
की कार के पास कोई इस तरह आ सकता है. ये लोग कार में बैठे थे, जिसका मतलब है कि पुलिस
को पता था लेकिन जब निर्देश
सीधे मुख्यमंत्री दे रहे हैं तो पुलिस बेचारी क्या करेगी.”
“जब मेरी कार को टक्कर मारी और मैं कार से उतरा तो वो सब जीप में बैठ कर भाग
गए. अगर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम हो तो क्या प्रदर्शनकारी इस तरह कार में उनके
पास आ सकते हैं? यहां कार खड़ी थी और पुलिस ने उन्हें खुद कार में पुश किया और फिर वो भागे.”
“मैं साफ़ कहता हूं कि सीएम साजिश कर रहे हैं और मुझे शारीरिक रूप से चोट
पहुंचाने के लिए लोगों को भेज रहे हैं. यहां पर गुंडे
खुलेआम घूम रहे हैं. संवैधानिक मशीनरी पूरी तरह फेल होती दिख रही है.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
'सामना' में पीएम मोदी पर लिखे गए एक लेख को लेकर संजय राउत पर केस दर्ज
इमेज स्रोत, ANI
शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र ‘सामना’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़
कथित आपत्तिजनक लेख लिखने के लिए पार्टी के सांसद संजय राउत पर महाराष्ट्र के
यवतमाल में केस दर्ज किया गया है.
पुलिस अधिकारी ने कहा कि बीजेपी के
यवतमाल के संयोजक नितिन भुटाडा ने ‘सामना’ अखबार के कार्यकारी संपादक राउत के ख़िलाफ़
शिकायत दर्ज कराई है.
शिकायत के अनुसारभुटाडा ने
दावा किया कि राउत ने 11 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी के ख़िलाफ़
आपत्तिजनक लेख लिखा था.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि समूहों के बीच दुश्मनी, नफ़रत को बढ़ावा देने और
अन्य अपराधों के लिए उमरखेड पुलिस थाने में राउत के ख़िलाफ भारतीय दंड संहिता की
धारा 153 (ए), 505 (2) और 124 (ए) के तहत मामला दर्ज
किया गया है.
विधायक दल के नेता बनने पर मोहन यादव ने अपने बारे में क्या बताया?
इमेज स्रोत, ANI
तमाम अटकलों और चुनाव नतीज़े आने के लगभग हफ़्ते भर बाद बीजेपी ने मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री कौन
होगा इसका एलान कर दिया है. उज्जैन (दक्षिण) से विधायक मोहन यादव राज्य के नए सीएम
होंगे और 13 दिसंबर को वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जाने के बाद मोहन यादव ने बताया कि नई सरकार का
शपथ ग्रहण समारोह 13 दिसंबर को होगा.
बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद मोहन यादव ने संवाददाताओं से बात
करते हुए ये जानकारी दी.
उन्होंने सोमवार देर शाम प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मिलकर सरकार
बनाने का दावा पेश कर दिया है.
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
का आभार व्यक्त किया और बताया कि आखिर वो अपने राजनीतिक करियर में कैसे सीएम के पद तक पहुंचे.
समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने कहा- "भारतीय जनता पार्टी के
सिपाही होने के नाते हम सब पार्टी के कार्यकर्ता हैं और पार्टी जो ज़िम्मेदारी देती
है उसका निर्वहन करना हमारी जिम्मेदारी है. पार्टी ने मुझसे कई मोर्चों पर अलग-अलग
काम लिया है."
"मैं साल 2000 से 2003 तक विक्रम विश्वविद्यालय में राज्यपाल का
प्रतिनिधि रहा. 2004 से लेकर 2010 तक उज्जैन विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष रहा.”
“ 2010-2013 तक मध्य प्रदेश टूरिज़्म कॉरपोरेशन का अध्यक्ष
रहा. 2013 से 2018 तक विधायक रहा. 2020 से अब तक जब तक शिवराज सिंह ने इस्तीफ़ा
दिया तब तक मैं उच्च शिक्षा मंत्री था.”
यादव ने बताया कि वह वेस्टर्न रेलवे बोर्ड टेलीफ़ोन
कमेटी के के सदस्य रह चुके हूं. साथ ही खेल विभाग जैसे कई विभागों में काम करते हुए
यहां तक पहुंचे हैं.
उन्होंने कहा- “प्रधानमंत्री जी का आभार प्रकट करना चाहता हूं कि मुझ जैसे
आम कार्यकर्ता को इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी दी. भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर
बहुमत देना निश्चित रूप से विकास के कामों पर जनता की मुहर है. डबल इंजन की सरकार
में हम मिल कर काम करेंगे.
नमस्कार!
आपका दिन शुभ हो.
11 दिसंबर की लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.