चुनाव जीतने के बाद मीट की दुकानें बंद कराने निकले बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य
फ़ोन पर अधिकारियों को मीट की दुकानें बंद कराने का आदेश देते हुए बालमुकुंद आचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है.
लाइव कवरेज
प्रियंका झा and अभिनव गोयल
विधानसभा चुनाव नतीजों पर मायावाती ने कहा- एकतरफ़ा परिणाम की वजह से शक स्वाभाविक

इमेज स्रोत, ANI
चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों पर बीएसपी प्रमुख मायावती ने प्रतिक्रिया दी है. मायावती ने कहा है कि एकतरफ़ा परिणाम की वजह से सभी लोगों के मन शक पैदा होना स्वाभाविक है.
मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "देश के चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के आए परिणाम एक पार्टी के पक्ष में एकतरफ़ा होने से सभी लोगों का शंकित, अचंभित और चिंतित होना स्वाभाविक है क्योंकि चुनाव के पूरे माहौल को देखते हुए ऐसा विचित्र परिणाम लोगों के गले के नीच उतर पाना बहुत मुश्किल है."
मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है. वहीं, तेलंगाना में कांग्रेस को जीत मिली है.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
मायावती ने एक और ट्वीट में लिखा है, "पूरे चुनाव के दौरान माहौल एकदम अलग और कांटे के संघर्ष जैसा दिलचस्प, किंतु परिणाम उससे बिल्कुल अलग होकर पूरी तरह एकतरफ़ा हो जाना, ये ऐसा रहस्यात्मक मामला है, जिस पर गंभीर चिंतन व उसका समाधान ज़रूरी. लोगों की नब्ज़ पहचानने में भयंकर भूल-चूक चुनावी चर्चा का नया विषय."
चेन्नई में चक्रवाती तूफ़ान का असर, भारी बारिश से जलभराव, रेल और हवाई सेवा भी प्रभावित

इमेज स्रोत, ANI
चक्रवाती तूफ़ान 'मिचौंग' के प्रभाव की वजह से चेन्नई के कई इलाकों में भारी बरसात हो रही है. कुछ इलाकों में पानी भी भर गया है.
ये तूफ़ान पांच दिसंबर यानी मंगलवार को आंध्र प्रदेश से गुज़रेगा.
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर गहरा दबाव चक्रवाती तूफ़ान में बदल जाएगा. ये चार दिसंब को दोपहर तक दक्षिण आंध्र प्रदेश और आसपास के उत्तरी तमिलनाडु तटों से पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंच जाएगा.
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
फिलहाल चेन्नई और पास के चेंगलपेट, कांचीपुरम और तिरुवल्लुवर ज़िलों में रविवार देर रात से भारी बारिश जारी है. इसे चक्रवाती तूफ़ान का ही असर माना जा रहा है.
इसकी वजह से रेल और हवाई सेवा भी बाधित हुई है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार चेन्नई पुलिस ने बताया है कि जलभराव की वह से 14 सब-वे बंद कर दिए गए हैं और 11 जगहों पर पेड़ उखड़ने के मामले भी सामने आए हैं.
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
बारिश के कारण 12 घरेलू उड़ाने कैंसिल करनी पड़ी हैं. इसके अतिरिक्त चार अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को भी कैंसिल किया गया है. वहीं, विदेशों से आने वाली तीन उड़ानों को बेंगलुरु डाइवर्ट किया गया है.
धार्मिक विवाद में घिरे रहने वाले बीजेपी नेता टी राजा सिंह 22 हज़ार वोटों से जीते

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, टी राजा सिंह (बाएं) और तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष जी किशन रेड्डी तेलंगाना विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी ने आठ सीटों पर जीत दर्ज की है. इनमें से एक विजेता टी राजा सिंह भी है, जो बीते दिनों धार्मिक विवाद में भी घिरे थे.
हैदराबाद की गोशामहल सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार टी राजा सिंह का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा. उन्होंने इस सीट पर 21 हज़ार से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है. इस सीट पर ये उनकी तीसरी जीत है.
टी राजा सिंह विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. साल 2014 में वह बीजेपी में शामिल हुए.
पिछले साल टी राजा सिंह ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान दिया था और उनपर केस भी दर्ज हुआ था. इस केस में उन्हें क़रीब दो महीने जेल में रहना पड़ा था. तेलंगाना हाई कोर्ट ने उन्हें शर्तों के साथ ज़मानत दी थी कि वे कोई भड़काऊ भाषण नहीं देंगे.
ये मामला बढ़ा और बीजेपी ने उन्हें निलंबित कर दिया था. हालांकि, इसी साल अक्टूबर में उनका निलंबन रद्द कर दिया गया था.
छत्तीसगढ़: डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव 94 वोटों से हारे, बघेल के बाकी मंत्रियों का क्या रहा हाल?

इमेज स्रोत, X/@TS_SinghDeo
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के 13 मंत्रियों में से 9 को हार का सामना करना पड़ा है. इनमें डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू भी शामिल हैं.
साल 2018 में जब कांग्रेस ने राज्य में जीत दर्ज की थी तब इन दोनों ही नेताओं का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए भी सामने आया था.
टीएस सिंहदेव अंबिकापुर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी राजेश अग्रवाल से केवल 94 वोटों के अंतर से हारे हैं. सिंहदेव को 90 हज़ार 686 वोट मिले और अग्रवाल को 90780 मत.
वहीं दुर्ग ग्रामीण सीट पर बीजेपी प्रत्याशी ललित चंद्राकर ने ताम्रध्वज साहू को 16 हज़ार से अधिक वोटों के अंतर से हराया.
भूपेश बघेल की सरकार में मंत्री रहे रविंद्र चौबे, मोहम्मद अक़बर, शिवकुमार डहरिया, गुरु रूद्र कुमार, अमरजीत भगत, मोहन मरकाम और जय सिंह अग्रवाल भी विधानसभा चुनाव हारने वालों की सूची में शामिल हैं.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी पाटन सीट पर जीते. लेकिन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज 8 हज़ार 370 वोटों के अंतर से हार गए.
90 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी ने 54 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं कांग्रेस को 35 सीटें मिली हैं. छत्तीसगढ़ की गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने एक सीट पर जीत हासिल की है.
तेलंगाना विधानसभा चुनाव में पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अज़हरुद्दीन को किसने हराया?

इमेज स्रोत, ANI
तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है लेकिन इसके बावजूद पार्टी के कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा.
इनमें क्रिकेटर से राजनेता बने मोहम्मद अज़हरुद्दीन भी शामिल हैं.
मोहम्मद अज़हरुद्दीन को कांग्रेस ने जुबली हिल्स सीट से उम्मीदवार बनाया था. लेकिन इस सीट पर भारत राष्ट्र समिति यानी बीआरएस के उम्मीदवार की जीत हुई है.
जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र हैदराबाद ज़िले में आता है.
मोहम्मद अज़हरुद्दीन को 64 हज़ार से वोट मिले. वहीं विजेता रहे बीआरएस के उम्मीदवार मगन्ती गोपीनाथ को 80 हज़ार से अधिक वोट मिले हैं.
इस सीट पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने भी अपना उम्मीदवार खड़ा किया था. लेकिन उन्हें करीब आठ हज़ार वोट ही मिले.
कांग्रेस ने राज्य में 64 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं बीआरएस के खाते में 39 सीटें गई हैं. वोट प्रतिशत की बात करें तो कांग्रेस को 39.40 फ़ीसदी वोट मिले हैं और बीआरएस को 37.35 फ़ीसदी. वहीं, एआईएमआईएम के 2.22 फ़ीसदी वोट मिले हैं.
मिज़ोरम विधानसभा चुनाव के लिए आज हो रही है मतगणना

इमेज स्रोत, ANI
निर्वाचन आयोग की ओर से बदले गए कार्यक्रम के अनुसार मिज़ोरम में मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू हुई है.
मिज़ोरम में सत्तारूढ़ दल मिज़ो नेशनल फ़्रंट (एमएनएफ़), ज़ोरम पीपल्स मूवमेंट (ज़ेडपीएम) और कांग्रेस के बीच मुख्य लड़ाई है. तीनों दलों ने सभी 40 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं.
साल 2018 के चुनाव में एमएनएफ़ ने 26 सीटे जीती थीं. उस समय कांग्रेस केवल पांच सीटे ही जीत सकी थी, जबकि 2013 में कांग्रेस 34 सीटों पर विजयी रही थी.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
मिजोरम विधानसभा चुनाव नतीजों की तारीख एक दिन आगे बढ़ाकर 4 दिसंबर कर दी गई थी. पहले वोटों की गिनती बाकी चार राज्यों के साथ 3 दिसंबर को होनी थी.
तेलंगाना विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के कितने उम्मीदवार जीते?

इमेज स्रोत, ANI
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों में से नौ पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे. इनमें से पार्टी ने सात सीटों पर जीत दर्ज की है.
पार्टी के प्रमुख नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने चंद्रायनगुट्टा सीट से चुनाव जीता. इसके अलावा यकुतपुरा, नामपल्ली, कारवां, मलाकपेट, बहादुरपुरा और चारमीनार सीट पर पार्टी के उम्मीदवार विजयी रहे.
हालांकि, राजेंद्रनगर और जुबली हिल्स सीट पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा. दोनों सीटों पर बीआरएस के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की.
जुबली हिल्स सीट से कांग्रेस ने पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अज़हरुद्दीन को टिकट दिया था, लेकिन उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा.
तेलंगाना में कांग्रेस ने सत्ताधारी बीआरएस को हराया. बीआरएस साल 2014 में तेलंगाना के गठन के बाद से ही यहां सत्ता में थी.
कांग्रेस ने राज्य में 64 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं बीआरएस के खाते में 39 सीटें गई हैं.
वोट प्रतिशत की बात करें तो कांग्रेस को 39.40 फ़ीसदी वोट मिले हैं और बीआरएस को 37.35 फ़ीसदी. वहीं, एआईएमआईएम के 2.22 फ़ीसदी वोट मिले हैं.
क्या बोले ओवैसी
कांग्रेस की जीत पर मीडिया से बात करते हुए पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "तेलंगाना की जनता ने एक फैसला लिया है और हमें उसकी इज्जत करनी चाहिए. पिछले 10 सालों में केसीआर के नेतृत्व में तेलंगाना में विकास हुआ लेकिन हम जनता के फैसले की इज्जत करते हैं. 7 सीटों पर हमें जीत दिलाने के लिए मैं जनता का शुक्रगुज़ार हूं."
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
राजस्थान, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मतों की गिनती पूरी हुई, क्या रहा फ़ाइनल नतीजा?

इमेज स्रोत, ANI
छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में मतों की गिनती पूरी हो चुकी है.
इनमें से तीन राज्यों में बीजेपी को जीत मिली है तो वहीं एक राज्य कांग्रेस के पास गया है.
छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए 54 सीटों पर जीत हासिल की है. राजस्थान में भी बीजपी ने 115 सीटें जीतकर कांग्रेस को हराया. कांग्रेस को यहां 69 सीटें मिली हैं.
वहीं मध्य प्रदेश में बीजेपी अपनी सरकार बनाए रखने में फिर से कामयाब रही. पार्टी ने 163 सीटों पर जीत हासिल की. वहीं कांग्रेस को 66 सीटों पर जीत मिली है.
तेलंगाना में बीआरएस को पीछे छोड़ते हुए कांग्रेस ने 64 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं बीआरएस को 39 सीटें, बीजेपी को 8 और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम को 7 सीटें मिली हैं.
