विधानसभा चुनाव: नतीजों से पहले नेताओं के दावे, किसने क्या कहा

इमेज स्रोत, Getty Images
मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनावों के नतीजे कल ( 3 दिसंबर 2023) आ रहे हैं.
इससे पहले राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टी की जीत को लेकर दावे किए हैं. बीजेपी नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उन्हें अपनी पार्टी की जीत का पूरा भरोसा है.
उन्होंने कहा, ''मुझे पूरा विश्वास है कि एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनेगी. जनता के हर वर्ग ने बीजेपी का साथ दिया है. हम पूरे बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे.''
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस बहुमत के साथ सत्ता में आएगी. उन्होंने कहा कि वो एग्जिट पोल के नतीजों में विश्वास नहीं करते. उन्हें मध्य प्रदेश के वोटरों में पूरा विश्वास है.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
राजस्थान में अशोक गहलोत ने कहा है कि कांग्रेस को जीत से कोई रोक नहीं सकता.
गहलोत से ये सवाल किया गया था कि क्या सरकार बनाने के लिए कांग्रेस निर्दलीय विधायकों और जिताऊ उम्मीदवारों से बात कर रही है.
इस पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही है.
वहीं बीजेपी ने भी यहां छोटे दलों और निर्दलीय विधायकों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है.
राजस्थान में विपक्षी दल के नेता और बीजेपी विधायक राजेंद्र राठौड़ ने कहा, "इस बात पर पूरा विश्वास है कि बीजेपी जीत रही है.''

इमेज स्रोत, Getty Images
उन्होंने कहा, ''मैं अपनी बात पर कायम हूं. कल इसी समय तक राजस्थान में एक नई सरकार होगी. कुछ लोग सर्वे के जरिये ऐसा माहौल बना रहे हैं कि बीजेपी नहीं जीतेगी. लेकिन मेरा दावा है कि पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी."
वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस यहां 60 सीटें जीतेगी.
कर्नाटक के कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा है कि तेलंगाना में मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव कांग्रेस के उम्मीदवारों के संपर्क में है, लेकिन कांग्रेस वहां पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2









