युद्धविराम को दो दिन बढ़ाने पर इसराइल और हमास के बीच बनी सहमति

चार दिनों का यह संघर्ष विराम आज यानी सोमवार के बाद समाप्त होने वाला था.

लाइव कवरेज

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, युद्धविराम को दो दिन बढ़ाने पर इसराइल और हमास के बीच बनी सहमति

    युद्धविराम

    इमेज स्रोत, Jeff J Mitchell/Getty Images

    क़तर ने अभी अभी एलान किया है कि इसराइल और हमास के बीच अस्थायी युद्धविराम दो दिन के लिए बढ़ाने पर सहमति बन गई है.

    चार दिनों का यह संघर्ष विराम आज यानी सोमवार के बाद समाप्त होने वाला था.

    क़तर इसराइल और हमास के बीच बातचीत में मध्यस्थता कर रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    चौथे दिन रिहा होने वाले बंधकों के नामों पर भी बनी सहमति

    इसराइल और हमास के बीच हुए अस्थाई युद्धविराम के चौथे दिन रिहा होने वाले बंधकों के नामों पर आख़िरकार सहमति बन गई है.

    इसराइल के प्रधानमंत्री के एक्स हैंडल से किए एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी गई है.

    पोस्ट के अनुसार, ''आज (सोमवार, 27 नवंबर 2023 को) रिहा होने के लिए तय किए गए बंधकों की सूची मिलने के बाद बंधकों के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है.

    एक अन्य पोस्ट में मीडिया से अपील की गई है कि वे पूरी सावधानी और ज़िम्मेदारी से काम करें.

    इससे पहले बताया गया था कि बंधकों के नामों पर सहमति न बन पाने के कारण दोनों पक्षों के लोगों की रिहाई में देरी हो रही थी.

    सोमवार को 11 बंधकों के रिहा होने की उम्मीद है. समझौते के अनुसार इसराइल के एक बंधक के बदले फ़लस्तीन के तीन क़ैदियों को रिहा किया जाना है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    हमास के कब्ज़े से रिहा हुई चार साल की अविगेल इदान

    युद्धविराम के बीते तीन दिनों में हमास ने इसराइल के कई बंधकों और इसराइल ने फ़लस्तीन के कई क़ैदियों को रिहा किया.

    इस बीच इसराइल के प्रधानमंत्री के 'एक्स' हैंडल से रविवार को हमास द्वारा रिहा की गई चार साल की अविगेल इदान की तस्वीर पोस्ट की गई है. इस तस्वीर में वो अपने परिजनों के साथ दिख रही हैं.

    सात अक्टूबर को हुए हमले में हमास के लड़ाकों ने इदान के माता पिता की हत्या कर दी थी.

    सोमवार को इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के साथ टेस्ला के मालिक एलन मस्क अविगेल इदान के घर गए थे और वहां जाकर हमास लड़ाकों द्वारा मचाई गई तबाही का मंज़र देखा था.

  2. देव दीपावली पर बनारस पहुंचे 70 देशों के राजनयिक, सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा?

    वाराणसी

    इमेज स्रोत, ANI

    दुनिया के लगभग 70 देशों के राजनयिक सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाने वाली 'देव दीपावली' के मौके पर वाराणसी पहुंचे हैं.

    इस मौके पर राजनयिकों ने दीपोत्सव और गंगा आरती के भी दर्शन किए.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, शहर के नमो घाट पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    वाराणसी से आए वीडियो में योगी आदित्यनाथ और पुरी के साथ राजनयिक भी दीये जलाते देखे गए.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    पीटीआई के अनुसार, वाराणसी के प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर इस अवसर पर गंगा आरती का विशेष आयोजन भी किया गया. वहीं, घाटों पर आतिशबाज़ी भी की गई.

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने 'एक्स' पर लिखा, ''देव-दीपावली के पावन अवसर पर आशा, आस्था, आत्मीयता और अंत्योदय के असंख्य दीयों के दिव्य प्रकाश से जगमग अविनाशी काशी...हर हर महादेव!''

    मुख्यमंत्री को गंगा नदी घूमकर इस त्योहार का आनंद लेते भी देखा गया.

    छोड़िए X पोस्ट, 5
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 5

    उधर प्रधानमंत्री ने आज के दिन दक्षिण भारत में मनाए जाने वाले 'कोटि दीपोत्सवम' के अवसर पर हैदराबाद में भगवान शिव की पूजा की.

    कार्तिक पूर्णिमा के दिन सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी का जन्म दिवस भी मनाया जाता है.

  3. गुजरात टाइटन्स के बारे में क्या बोले गिल और पंड्या, हर्षा भोगले क्यों दिखे असहमत

    गिल

    इमेज स्रोत, ANI

    गुजरात टाइटन्स के नए बने कप्तान शुभमन गिल ने उन पर भरोसा करने के लिए अपनी टीम मैनेजमेंट का ​शु​क्रिया अदा किया है.

    वहीं गुजरात टाइटन्स छोड़कर मुंबई इंडियन्स गए हार्दिक पंड्या ने भी अपनी पुरानी टीम के प्रशंसकों, टीम और मैनेजमेंट को धन्यवाद कहा है.

    इस बीच जाने माने कमेंटेटर हर्षा भोगले ने कहा है कि शुभमन गिल को अभी गुजरात टाइटन्स के अनुभवी खिलाड़ी केन विलियमसन के नेतृत्व में एक साल तक सीखने देना चाहिए था. उसके बाद 2025 में उन्हें टीम की कमान सौंपनी चाहिए थी.

    शुभमन गिल ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ''मुझे गुजरात टाइटन्स की कप्तानी संभालने पर गर्व है. इतनी अच्छी टीम का नेतृत्व करने के लिए मुझ पर भरोसा करने के लिए मैं फ्रेंचाइजी को बहुत धन्यवाद करता हूं."

    गिल ने अंत में लिखा, ''आइए इसे यादगार बनाएं!''

    हार्दिक और शुभमन
    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पंड्या की प्रतिक्रिया

    हार्दिक पंड्या ने अपने ​एक्स हैंडल पर लिखा, ''मैं गुजरात टाइटन्स के अपने प्रशंसकों, टीम और मैनेजमेंट का हार्दिक अभिनंदन करना चाहता हूं. टीम का हिस्सा होना और इसका नेतृत्व करना बड़े सम्मान की बात रही है.

    पंड्या ने कहा, ''अपने परिवार और बतौर एक खिलाड़ी व इंसान ख़ुद को मिले प्यार और प्रोत्साहन के लिए मैं बेहद शुक्रगुजार हूं.''

    ''गुजरात टाइटन्स से मिली यादें और अनुभव मेरे दिल में हमेशा एक ख़ास जगह रखेगी. इस न भूलने वाली यात्रा के लिए धन्यवाद!''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    क्या कहा भोगले ने?

    भोगले ने कहा, ''मुझे लगता है कि शुभमन गिल के लिए ज़िंदगी कुछ ज्यादा ही तेज़ी से आगे बढ़ रही है. एक बल्लेबाज़ के रूप में उनका ​यह साल बहुत अच्छा रहा. उन्हें अगले कुछ महीनों में दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सिरीज़ और टी-20 विश्व कप के साथ अगला क़दम आगे बढ़ाने की ज़रूरत है, जहां उन्हें अपनी जगह बनाने के लिए मुक़ाबला करना है.''

    उनके अनुसार, गिल को आईपीएल 2025 में कप्तान बनने के लिहाज से गुजरात टाइटन्स में एक साल के लिए केन विलियमसन के नेतृत्व में सीखने देने से फ़ायदा होता.

    इससे पहले गुजरात टाइटन्स ने सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर एक पोस्ट में शुभमन गिल को बधाई देते हुए उन्हें कप्तान बनाए जाने की जानकारी दी थी.

  4. मजदूरों के बचाव अभियान का जायजा लेने सुरंग पहुंचे पीएम के प्रधान सचिव और केंद्रीय गृह सचिव

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव पीके मिश्रा

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव पीके मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव पीके मिश्रा और केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सोमवार को उत्तरकाशी के सिलक्यारा में टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायज़ा लिया.

    इस दौरान उन्होंने ग्राफ प्रजेंटेशन और मैपिंग के ज़रिए टनल की भौगोलिक स्थिति और उसके अंदर चल रहे बचाव कार्य की बारीकियां समझी.

    उन्होंने अधिकारियों के साथ ही बचाव अभियान में जुटे श्रमिकों और इंजीनियरों से भी जानकारी ली. साथ ही इस अभियान में जुटे श्रमिकों का हौसला बढ़ाया.

    पीके मिश्रा ने घटनास्थल पर बचावकार्यों में जुटे श्रमिकों से बात कर उनका हालचाल जाना और उनके काम की सराहना की.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अंदर फंसे श्रमिकों के साथ राहत बचाव कार्य में जुटे लोगों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाए.

    मिश्रा ने सुरंग के अंदर फँसे श्रमिकों के लिए भेजी जा रही भोजन सामग्री के बारे में भी जानकारी ली और कहा कि श्रमिकों को भेजे जा रहे भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए.

    पीके मिश्रा ने टनल में एसडीआरएफ द्वारा स्थापित ऑडियो कम्युनिकेशन सेटअप और बीएसएनएल द्वारा स्थापित टेलिफोनिक कम्युनिकेशन सिस्टम के ज़रिए अंदर फंसे श्रमिकों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना.

    उन्होंने इस बातचीत के दौरान श्रमिकों से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने को कहा. श्रमिकों से उन्होंने खाने-पीने के इंतजाम, बिजली-पानी की आपूर्ति के बारे में भी जानकारी ली.

    मिश्रा ने कहा कि बचाव अभियान के लिए सब लोग कड़ी मेहनत कर रहे हैं, कई मोर्चों पर काम चल रहा है और सभी को जल्द से जल्द निकाल लिया जाएगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    पीके मिश्रा ने टनल में फंसे श्रमिकों के परिजनों से मुलाक़ात कर उनका हौसला बढ़ाया. उन्होंने कहा कि श्रमिकों को जल्द ही बाहर निकाल लिया जाएगा.

    उन्होंने कहा कि परिजनों के साथ ही पूरा देश उनके शीघ्र और सुरक्षित निकाले जाने की दुआ कर रहा है. सरकार हर स्थिति पर श्रमिकों के परिजनों के साथ खड़ी है.

    इस दौरान प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार और उत्तराखंड सरकार के ओएसडी भास्कर खुल्बे, राज्य के मुख्य सचिव एसएस संधु, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (भारत सरकार) के सचिव अनुराग जैन, एनएचआईडीसीएल के एमडी महमूद अहमद, राज्य सरकार में सचिव डॉ. नीरज खैरवाल, पीएमओ के उप-सचिव मंगेश घिल्डियाल, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, उत्तरकाशी के डीएम अभिषेक रूहेला मौजूद थे.

  5. इसराइल पहुँचे एलन मस्क, नेतन्याहू के साथ हमास के हमले वाली जगह का दौरा

    एलन मस्क

    इमेज स्रोत, Twitter/Prime Minister of Israel

    टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने सोमवार को इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के साथ उस जगह का दौरा किया, जहां सात अक्टूबर को हमास के लड़ाकों ने हमला किया था.

    इसराइली प्रधानमंत्री के ​एक्स हैंडल से किए कई पोस्ट में मस्क के इस दौरे की जानकारी दी गई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इसके अनुसार, पीएम नेतन्याहू के साथ मस्क ने आज सुबह 'कफ़ार अज़ा' नाम के किबुत्ज़ का दौरा किया. पीएम ने उन्हें शनिवार सात अक्टूबर को हुए नरसंहार की बर्बरताओं को दिखाया.

    मस्क को हमले में इस्तेमाल हुई गोलियों, हमले में बर्बाद हुए घरों, दीवारों पर गोलियों के निशानों, चारों ओर बिखरे सामानों को दिखाया गया.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    जारी किए गए वीडियो में एलन मस्क अपने मोबाइल से वहां का मंजर क़ैद करते दिखे.

    मस्क को हमास के हमले में मारे गए ओफ़िर लीबस्टाइन के तहस नहस हुए घर भी ले जाया गया.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    उन्हें इतमारी परिवार के बारे में बताया गया, जिनकी चार साल की बच्ची को बंधक बनाकर ग़ज़ा ले जाया गया और बच्चे के माता पिता को मार दिया गया. अविगेल इदान नाम की इस बच्ची को हमास ने रविवार को छोड़ा है.

  6. दिनभर: इसराइल-हमास अस्थायी युद्ध विराम का आज आख़िरी दिन, सुनिए प्रेरणा और मोहन लाल शर्मा के साथ

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  7. सिलक्यारा सुरंग हादसा: ऑगर मशीन अब नहीं होगी इस्तेमाल, कितनी मीटर हुई वर्टिकल ड्रिलिंग

    वर्टिकल ड्रिलिंग

    इमेज स्रोत, ANI

    सिलक्यारा टनल में मज़दूरों को निकालने के प्रयास के बारे में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने साफ़ किया है कि बचाव अभियान में अब ऑगर मशीन की कोई भूमिका नहीं होगी.

    समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में हसनैन ने कहा, "ऑगर मशीन का उपयोग अब कोई विकल्प नहीं है. ऐसा इसलिए कि यह मशीन लगातार अटक जा रही थी और इसे बाहर निकालने में बहुत वक़्त लग रहा था."

    "ऑगर मशीन के टूटे हिस्से और मलबे को निकाल लिया गया है. हमें उम्मीद है कि सुरंग में आज शाम से मैन्युअल ड्रिलिंग शुरू हो जाएगी. यह किसी भी पल शुरू हो जाएगी. इसके लिए 6 सदस्यों की एक टीम होगी, जो तीन-तीन के समूह में काम करेगी. ड्रिलिंग के लिए धरती के अंदर की हलचल पर नज़र रखने के लिए सेंसर लगे हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    हसनैन ने कहा, "बचाव अभियान तीन जगहों से किया जा रहा है. जहां तक वर्टिकल ड्रिलिंग की बात है, हम अब तक 30 मीटर से भी ज़्यादा खुदाई कर चुके हैं."

    "इसके बगल में 6 से 8 इंच की एक और ड्रिलिंग की जा रही है, जो 76 मीटर तक पहुंच गई है. यह हमारी वैकल्पिक लाइफ़लाइन (ज़रूरी सामान पहुंचाने वाली) होगी."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    हसनैन ने कहा, "ऐसे ऑपरेशन में जब जियोलॉजी और टेक्नोलॉजी हमारे ख़िलाफ़ हो तब इस ऑपरेशन के पूरा होने की समय-सीमा का कोई अनुमान नहीं लगा सकते."

    "हम हमेशा नए संसाधन जुटाते रहते हैं. ऑगर मशीन जब ख़राब हो गई, तो उसी रात देश में मौजूद लेज़र कटर, मैग्ना कटर का पता लगाने का प्रयास हुआ और इंडियन एयरफोर्स उसे तुरंत यहां लेकर आई. इससे पता चलता है कि हर प्रयास किया जा रहा है."

    हसनैन ने कहा, "सुरक्षा पर बहुत ध्यान दिया जा रहा है. मौसम विभाग ने हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है, लेकिन इससे बचाव अभियान पर कोई असर नहीं पड़ेगा. मैं फिर से भरोसा देना चाहता हूं कि सभी फंसे हुए श्रमिकों को बचाया जाएगा."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  8. अदानी समूह ने क्यों कहा उसका सिलक्यारा सुरंग बनाने वाली कंपनी से कोई संबंध नहीं

    अदानी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पिछले 15 दिनों से उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में 41 मज़दूरों के फंसे होने के बीच किए जा रहे उन दावों का अदानी समूह ने खंडन किया है कि यह सुरंग बनाने में उनके समूह का हाथ है.

    अदानी समूह ने सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर किए एक पोस्ट में लिखा, ''हमारे नोटिस में आया कि कुछ तत्व उत्तराखंड में टनल के दुर्भाग्यपूर्ण धंसाव से हमारे संबंध जोड़ने की गंदी कोशिश कर रहे हैं. हम ऐसी कोशिशों और ऐसा करने वालों की कड़ी निंदा करते हैं.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अदानी समूह के अनुसार, ''हम बहुत ज़ोर देकर साफ़ करते हैं कि अदानी समूह या इसकी किसी भी सहयोगी संस्था का टनल निर्माण के साथ सीधा या परोक्ष कोई भी संबंध नहीं है.''

    समूह ने यह भी साफ़ किया है कि यह टनल बनाने वाली कंपनी में उसका कोई शेयर नहीं है. यह सुरंग नवयुगा इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड बना रही है.

    समूह ने कहा है कि सुरंग में फंसे मज़दूरों और उनके परिजनों के साथ उसकी संवेदनाएं और दुआएं हैं.

  9. ग़ज़ा से रिहा किए गए इसराइल के बंधक कौन हैं?

  10. इसराइल-हमास के बीच आज ख़त्म हो रहा युद्धविराम समझौता क्या आगे बढ़ेगा?

      • Author, ह्यूगो बाचेगा
      • पदनाम, यरुशलम से रिपोर्टिंग
    इसराइल-हमास

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इसराइल-हमास की डील के तहत तय हुए बंधकों का आख़िरी समूह आज छोड़ा जाएगा. हर एक इसराइली बंधक के बदले इसराइल तीन फ़लस्तीनी क़ैदियों को अपनी जेल से छोड़ रहा है.

    जो डील हुई है उसके तहत चार दिन का अस्थायी युद्ध विराम घोषित किया गया, जो शुक्रवार से लागू है. सोमवार को इस युद्ध विराम का चौथा दिन है. लेकिन ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि दोनों पक्षों के बीच युद्ध विराम की अवधि बढ़ सकती है.

    इसराइल ने जब इस समझौते का आधिकारिक ऐलान किया था तभी बताया था कि समझौते में एक क्लॉज़ है जिसमें हर अतिरिक्त 10 बंधकों को छोड़ने के बदले ये अस्थायी युद्ध विराम 24 घंटों के लिए बढ़ा दिया जाएगा.

    हमास का कहना है कि वह इस युद्ध विराम की अवधि बढ़ाने के लिए तैयार हो सकता है.

    एक वरिष्ठ फ़लस्तीनी अधिकारी ने बीबीसी को बताया है कि हमास ने मध्यस्थता करने वालों से कहा है कि वह युद्ध विराम को दो से चार दिन तक और बढ़ाना चाहता है, जिसके बदले वो अतिरिक्त 20 से 40 बंधक छोड़ने को तैयार है.

    इसराइली पीएम बिन्यामिन नेतन्याहू पहले ही कह चुके हैं कि वो डील को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं. लेकिन उन्होंने ये भी कहा है कि समझौते के तहत लागू हुआ “अस्थायी युद्ध विराम ख़त्म होगा और इसराइल पूरी ताक़त से हमला करेगा.”

    मौजूदा डील के तहत हमास इसराइल के कुल 50 बंधकों को छोड़ रहा है और बदले में इसराइल कुल 150 फ़लस्तीनी कै़दियों को अपनी जेल से रिहा कर रहा है.

  11. उत्तरकाशी सुरंग में अभी भी फंसा है ऑगर मशीन का हेड, अब आगे क्या करेगी बचाव टीम

    सुरंग

    इमेज स्रोत, ANI

    फंसे मज़दूरों को निकालने के दौरान सिलक्यारा सुरंग में फंसी ऑगर मशीन के ब्लेड तो सोमवार तड़के काटकर निकाल लिए गए, लेकिन इस मशीन का हेड अभी भी सुरंग में फंसा हुआ है.

    सोमवार दोपहर को हुए एक संवाददाता सम्मेलन में उत्तराखंड सरकार के सचिव और इस ऑपरेशन के नोडल अधिकारी नीरज खैरवाल ने यह जानकारी दी है.

    उन्होंने बताया, ''मशीन का जो हेड होता है, वो अभी भी अंदर फंसा हुआ है. उसके लिए पाइप को भी एक मीटर काटा गया है और अभी 0.9 मीटर और काटना पड़ेगा. ऐसा करने के बाद पुश करने की कोशिश की जाएगी, ताकि हेड तक पहुंचा जा सके.''

    ऑगर मशीन के ब्लेड

    इमेज स्रोत, Uttarakhand Government

    नीरज खैरवाल ने कहा, ''उसके बाद हेड के चारों ओर के लोहे के सरिए को काटा जाएगा. हेड निकालने के बाद लोहे के सरिए और पाइप को काट काट कर आगे बढ़ा जाएगा. उसके बाद जैसे हालात होंगे उसके अनुसार विकल्पों को आज़माया जाएगा.''

    ऑगर मशीन सुरंग की क्षैतिज ड्रिलिंग के दौरान फंसी थी. हालांकि सुरंग की वर्टिकल ड्रिलिंग भी रविवार से शुरू हो गई है.

    खैरवाल के साथ संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव महमूद अहमद और एसडीआरएफ के डीजी भी मौजूद थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. बांग्लादेश में चुनाव को लेकर रूस और अमेरिका आमने-सामने क्यों हैं?

  13. चुनाव आयोग ने तेलंगाना सरकार की योजना पर लगाई रोक, बीआरएस ने क्या अपील की?

    केसीआर

    इमेज स्रोत, ANI

    भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने केंद्रीय चुनाव आयोग को पत्र लिखकर रायथु बंधु योजना के तहत किसानों को दी जाने वाली आर्थिक मदद पर लगी रोक को हटाने का निवेदन किया है.

    चुनाव आयोग ने सोमवार को तेलंगाना सरकार की रायथु बंधु योजना को लेकर बड़ा फ़ैसला लिया था.

    चुनाव आयोग ने रायथु बंधु योजना के तहत वित्तीय सहायता वितरित करने के लिए तेलंगाना सरकार को दी गई अनुमति वापस ले ली थी.

    चुनाव आयोग ने 24 नवंबर को राज्य सरकार को इस योजना के तहत किसानों को वित्तीय सहायता देने की इजाज़त दी थी और इसके लिए 28 नवंबर तक का समय दिया था.

    अब ये फ़ैसला आयोग ने वापस ले लिया है.

    बीआरएस ने अब चुनाव आयोग को पत्र लिखकर अपने फ़ैसले पर पुनर्विचार करने का निवेदन किया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  14. ग़ज़ा में ऐसे बांटी जा रही है राहत सामग्री- तस्वीरों में देखें

    ग़ज़ा में आज सुबह मानवीय सहायता पहुंची और इसे लोगों के बीच बांटा गया है, हमें इसकी कुछ तस्वीरें मिली हैं.

    इसराइली डिफ़ेंस फ़ॉर्सेज़ का कहना है कि सोमवार की सुबह ग़ज़ा में राहत सामग्री के ट्रक पहुंचे.

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, इसराइली डिफ़ेंस फ़ॉर्सेज़ का कहना है कि सोमवार की सुबह ग़ज़ा में राहत सामग्री के ट्रक पहुंचे.
    ख़ान यूनिस में यूएन रिफ़्यूजी एजेंसी से मिले आटे की बोरियों को रखते फ़लस्तीनी.

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, ख़ान यूनिस में यूएन रिफ़्यूजी एजेंसी से मिले आटे की बोरियों को रखते फ़लस्तीनी.
    आटा मिलने का इंतज़ार करते फ़लस्तीनी.

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, आटा मिलने का इंतज़ार करते फ़लस्तीनी.
    आटा लेने के लिए अपना राशन कार्ड दिखाती एक फ़लस्तीनी महिला.

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, आटा लेने के लिए अपना राशन कार्ड दिखाती एक फ़लस्तीनी महिला.
  15. बॉलीवुड रैपर बादशाह यानी आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया का ये मलाल

  16. मुंबई इंडियंस में हार्दिक की वापसी का नीता और आकाश अंबानी ने किया स्वागत, पंड्या ने क्या कहा

    हार्दिक

    इमेज स्रोत, Twitter/Hardik Pandya

    आईपीएल की मुंबई इंडियंस की टीम में हार्दिक पंड्या की वापसी के बाद टीम की मालिक टीना अंबानी और आकाश अंबानी ने उनका स्वागत किया है.

    उसके जवाब में हार्दिक पंड्या ने भी कहा कि उन्हें वापसी करते हुए खुशी हो रही है.

    सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर मुंबई इंडियंस के आधिकारिक हैंडल से टीम की मालकिन नीता अंबानी का बयान जारी किया गया है.

    नीता अंबानी ने कहा, ''हम हार्दिक की घर वापसी को लेकर उत्साहित हैं! यह हमारे मुंबई इंडियंस परिवार का गर्मजोशी भरा पुनर्मिलन है!''

    बयान के अनुसार, ''मुंबई इंडियंस के युवा उदीयमान प्रतिभा से अब टीम इंडिया के स्टार बन चुके हार्दिक ने लंबा सफर तय किया है. हम उनके और मुंबई इंडियंस के भविष्य को लेकर उत्साहित हैं!''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    आकाश अंबानी भी हुए खुश

    वहीं नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने भी हार्दिक की वापसी पर प्रसन्नता ज़ाहिर की है.

    मुंबई इंडियंस के हैंडल से जारी एक बयान में आकाश अंबानी ने कहा, ''मुंबई इंडियंस में हार्दिक की वापसी होता देखकर मुझे बहुत खुशी हुई है. घर वापसी की शुभकामनाएँ!''

    आकाश अंबानी ने कहा, ''वे जिस भी टीम में खेलते हैं उसे मज़बूती देते हैं. मुंबई इंडियंस परिवार के साथ हार्दिक की पहली पारी बेहद सफल रही और हम उम्मीद करते हैं कि इस दूसरी पारी में उन्हें और सफलता मिले.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    क्या कहा हार्दिक ने?

    हार्दिक पंड्या ने ताज़ा ऐलान के बाद दो ट्वीट किए हैं. एक पोस्ट में उन्होंने केवल इतना ही लिखा, ''होम. मुंबई इंडियंस होम.''

    वहीं एक अन्य पोस्ट में मुंबई इंडियंस की जर्सी दिखाते हुए उन्होंने लिखा, ''यह कई सारी शानदार यादें लेकर आई है. मुंबई, वानखेड़े, पलटन. वापसी करके अच्छा महसूस हो रहा है.''

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    उठापटक के बाद हुए ऐलान

    मुंबई इंडियंस हार्दिक पंड्या की पुरानी टीम है. इस टीम के ज़रिए ही उन्होंने आईपीएल में डेब्यू किया था.

    हालांकि 2022 में उन्हें नई टीम गुजरात टाइटन्स ने अपनी टीम का हिस्सा बनाकर कप्तान लिया था. 2023 में भी वे गुजरात टाइटन्स के लिए खेले.

    रविवार को गुजरात टाइटंस ने उन्हें 2024 में रिटेन करने का एलान किया. लेकिन उसके कुछ घंटे बाद मुंबई इंडियंस ने बताया कि गुजरात टाइटन्स के साथ हुए एक समझौते के बाद पंड्या अपनी पुरानी टीम में लौट रहे हैं.

  17. जब इसराइली जेलों में बंद फ़लस्तीनी वापस लौटे तो उनका कैसे स्वागत हुआ

  18. हैदराबाद का नाम भाग्यनगर करने को लेकर क्या बोले तेलंगाना बीजेपी चीफ़

    हैदराबाद

    इमेज स्रोत, ANI

    तेलंगाना में बीजेपी के राज्य प्रमुख और सांसद जी किशन रेड्डी ने कहा है कि उनकी सरकार बनी तो हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर रखा जाएगा.

    उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “हमारे मुख्यमंत्री योगी जी और हिमंत बिस्वा जी पहले ही बता चुके हैं कि हम सत्ता में आए तो हैदराबाद का नाम बदल देंगे.”

    “आपको मालूम है कि क्षेत्रीय पार्टियों ने मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई कर दिया, कलकत्ता बदलकर कोलकाता कर दिया, बॉम्बे का नाम बदलकर मुंबई किया गया, राजपथ का नाम हमने कर्तव्य पथ किया.”

    “हैदराबाद का नाम क्यों नहीं बदलना है, कौन है हैदर, किधर से आया हैदर, हैदर का नाम ज़रूरी है क्या. भाग्यनगर पुराना नाम है. निज़ाम के ज़माने में नाम बदला गया था. हमारे सत्ता में आने के बाद हम हैदराबाद का नाम भाग्यनगर करेंगे.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  19. शुभमन गिल की नई पारी का ऐलान, पंड्या की जगह बने गुजरात टाइटन्स के कप्तान

    गुजरात टाइटन्स

    इमेज स्रोत, ANI

    गुजरात टाइटन्स के अब तक कप्तान रहे हार्दिक पंड्या अब फिर से मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे. ऐसे में लोगों के ज़ेहन में एक सवाल आया कि अब गुजरात टाइटन्स की कप्तानी कौन करेगा.

    लेकिन गुजरात टाइटन्स ने यह धुंध जल्द ही साफ करते हुए सोमवार को एलान किया है कि टीम इंडिया के नए स्टार शुभमन गिल उसकी टीम के नए कप्तान होंगे.

    गुजरात टाइटन्स ने सोशल मीडिया साइट 'एक्स' के अपने हैंडल से किए एक पोस्ट में शुभमन गिल को बधाई देते हुए लिखा, ''इस नई पारी में सबसे बेहतर बनने के लिए आपको बधाई.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने लिखा, ''कैप्टन गिल रिपोर्टिंग! कैप्टन शुभमन गिल अगले सीज़न में टाइटन्स का धैर्य और उत्साह से नेतृत्व करने को तैयार हैं.''

    इससे पहले रविवार को आईपीएल की सभी 10 टीमों ने 'रिटेन' किए गए और 'रिलीज़' किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी.

    लेकिन सबसे मज़ेदार घटनाक्रम हार्दिक पंड्या को लेकर देखने को मिला. गुजरात टाइटन्स ने पहले एलान किया कि पंड्या इस सीज़न में भी उसके लिए खेलेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    हालांकि जाने माने कमेंटेटर हर्ष भोगले ने एक ट्वीट में पहले ही कह दिया था कि आईपीएल की नीलामी के एक हफ़्ते पहले तक इन दोनों टीमों के बीच बहुत कुछ होगा, जब तक कि खिलाड़ियों के फेरबदल का विंडो खुला रहेगा.

    और हुआ भी यही, जब कुछ घंटे बाद ख़बर आई कि हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियन्स ने एक बार फिर अपने लिए खेलने का समझौता कर लिया है.

  20. थाईलैंड में एक शख़्स ने अपनी ही शादी में दुल्हन सहित चार लोगों को गोली मारी

    थाईलैंड

    इमेज स्रोत, Getty Images

    एक थाई पैरा-एथलीट और पूर्व सैनिक ने अपनी शादी में खुद को मारने से पहले अपनी दुल्हन और तीन लोगों को गोली मार दी. पुलिस ने ये जानकारी बीबीसी को दी है.

    29 साल के चतुरोंग सुकसुक और 44 साल की कंचना पचुनथुएक की शादी शनिवार को उत्तर-पूर्व थाईलैंड में हुई.

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ वह अपनी शादी का समारोह अचानक से छोड़ कर निकल गए और फिर बंदूक लेकर आए. इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी, उनकी 62 साल की मां और उनकी 38 साल की बहन को गोली मार दी.

    गोली दो अन्य मेहमानों को भी लगी जिन्हें अस्पताल ले जाया गया और इलाज के दौरान एक की मौत हो गयी.

    पुलिस ने बीबीसी को बताया कि चतुरोंग घटना के समय "काफ़ी नशे में थे", लेकिन उन्होंने ऐसा क्यों किया इसका मकसद स्पष्ट नहीं है.

    स्थानीय मीडिया के मुताबिक़ पार्टी में आए मेहमानों ने पुलिस को बताया कि कपल के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गयी थी. लोगों ने कहा कि वह अपनी पत्नी से उम्र के फासले को लेकर थोड़े असहज थे.

    चतुरोंग और कंचना शादी करने से पहले तीन साल तक एक साथ रहते थे.

    चतुरोंग ने पिछले साल इंडोनेशिया में हुए आसियान पैरा गेम्स में तैराकी में सिल्वर जीता था. उन्होंने पैरामिलिट्री लाइट फोर्स में भी काम किया था, ड्यूटी के दौरान ही उन्होंने दाहिना पैर खो दिया था.