महुआ मोइत्रा के ख़िलाफ़ सीबीआई ने दर्ज की प्रारंभिक जांच, महुआ ने क्या कहा?

यदि इस जांच के दौरान पहली नज़र में पर्याप्त जानकारी मिली, तो सीबीआई इसे एफ़आईआर में बदल सकती है.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल and चंदन शर्मा

  1. पाकिस्तान के एक मॉल में आग लगने से आठ की मौत, तीन घायल

    पाकिस्तान के एक मॉल में लगी आग में आठ लोगों की मौत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान के कराची शहर में एक शॉपिंग मॉल में लगी आग में कम से कम आठ लोगों के मौत की पुष्टि हुई है.

    कराची के मेयर मुर्तज़ा वहाब सिद्दीकी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट कर आग लगने की जानकारी दी.

    कराची के जिन्ना अस्पताल के प्रवक्ता जहांगीर एजाज़ ने बीबीसी को बताया कि अस्पताल में आठ ऐसे लोग लाए गए थे जिनकी मौत पहले ही हो गई थी.

    वहीं उन्होंने बताया कि तीन लोग घायल भी हैं जो ख़तरे से बाहर हैं.

    अस्पताल के रिकॉर्ड के मुताबिक़ आरजे मॉल में आग लगने के बाद बचाव अभियान में पहला शव सुबह पाकिस्तान के समयानुसार 8.39 बजे अस्पताल लाया गया.

    रिकॉर्ड के मुताबिक़ आग से मृतकों और घायलों की उम्र 22 से 43 साल के बीच है.

  2. तेजसः पीएम मोदी ने जिस लड़ाकू विमान में उड़ान भरी, क्या है उसकी ख़ासियत?

    तेजस

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तेजस लड़ाकू विमान में उड़ान भरी उसका निर्माण भारत में ही किया गया है. तेजस का निर्माण भारत के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित उपक्रम हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड ने किया है.

    चलिए जानते हैं कि तेजस की ख़ासियत क्या है?

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    क्या है तेजस की ख़ासियत?

    • तेजस फ़ाइटर प्लेन लंबी दूरी की मार करने वाली मिसाइलों से लैस हैं.
    • तेजस अपने लक्ष्य को लॉक कर उस पर निशाना दागने की क्षमता रखता है.
    • तेजस को बहुत सारी नई तकनीक के उपकरणों से लैस किया गया है.
    • इसमें इसराइल में विकसित रडार के साथ ही स्वदेश में विकसित किया हुआ रडार भी है.
    • तेजस लड़ाकू विमान ध्वनि की गति (साउंड की स्पीड) यानी मैक 1.6 से लेकर मेक 1.8 तक की तेज़ी से उड़ सकते हैं वो भी 52 हज़ार फ़ीट तक की ऊंचाई पर.
    • तेजस लड़ाकू विमान आठ से नौ टन तक बोझ उठा सकते हैं.
    • तेजस में इलेक्‍ट्रानिक वारफ़ेयर सुइट और एयर टू एयर रिफ़्यूलिंग की व्यवस्था भी की गई है.
    तेजस

    इमेज स्रोत, ANI

    भारतीय वायु सेना के पूर्व प्रमुख एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया ने बीबीसी संवाददाता सलमान रावी को बताया था कि स्वदेशी लड़ाकू विमान- तेजस आतंकी ठिकानों पर बालाकोट जैसी सर्जिकल स्ट्राइक को बारीकी से अंज़ाम देने में मददगार होगा.

    उनका ये भी कहना था कि पाकिस्तान में चीनी तकनीक की मदद से वहीं पर बनाए गए जेएफ़-17 लड़ाकू विमान, गुणवत्ता, क्षमता और सूक्ष्मता में तेजस के सामने कहीं नहीं टिक सकते हैं.

    भदौरिया ने बताया कि 'फ़ोर एंड हाफ़ जेनरेशन' के हल्के तेजस लड़ाकू विमान यानी 'लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ़्ट' बहुत ही आधुनिक तकनीक से बने हुए हैं और इस विमान में तैनात हथियार भी स्वदेशी रूप से विकसित किए गए हैं.

  3. पीएम मोदी ने तेजस लड़ाकू विमान में उड़ान भरी, साझा किए अनुभव

    नरेंद्र मोेदी

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी.

    तेजस में उड़ान भरने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर इसका अनुभव साझा किया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने लिखा,''मैं आज तेजस में उड़ान भरते हुए अत्यंत गर्व के साथ कह सकता हूं कि हमारी मेहनत और लगन के कारण हम आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में विश्व में किसी से कम नहीं हैं. भारतीय वायुसेना, डीआरडीओ और एचएएल के साथ ही समस्त भारतवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं.''

  4. सूर्य का अध्ययन करने भेजे गए आदित्य एल1 लैंग्रेज पॉइंट के क़रीब पहुंचा

    आदित्य एल1 मिशन

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, आदित्य एल1 मिशन

    सूर्य के अध्ययन के लिए भेजे गए भारत के पहले अंतरिक्ष मिशन यान आदित्य एल1 अपने अंतिम चरण के नजदीक है.

    7 जनवरी 2024 तक इसे एल1 प्वाइंट तक ले जाने की कोशिश पूरी हो जाएगी.

    इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने कहा, ''आदित्य सही रास्ते पर है और मुझे लगता है कि यह अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है.''

    आदित्य एल1 मिशन

    इमेज स्रोत, ANI

    आदित्य एल- 1 सूर्य का अध्ययन करने वाला पहला अंतरिक्ष आधारित भारतीय मिशन है.

    अंतरिक्ष यान को सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के लैंग्रेंज पॉइंट- 1 (एल1) पर एक प्रभामंडल कक्षा में रखा जाएगा, जो पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर है.

    आदित्य-एल1' अंतरिक्ष यान 2 सितंबर को प्रक्षेपित किया गया था. यह लैंग्रेज-1 पर पहुंचने के बाद वहां से सूर्य की विभिन्न गतिविधियों, आंतरिक और बाहरी वातावरण आदि का अध्ययन करेगा.

  5. राजस्थान विधानसभा चुनावः सुबह 11 बजे तक 24.74% वोट डाले गए

    राजस्थान चुनाव

    राजस्थान विधानसभा चुनाव में सुबह 7 बजे से वोट डाले जा रहे हैं.

    राज्य की 199 विधानसभा सीटों पर सुबह दो घंटे में 9.77 फ़ीसद वोट डाले गए थे.

    राजस्थान चुनाव

    हालांकि इसके बाद वहां मतदान में थोड़ी वृद्धि देखी गई और निर्वाचन आयोग ने जानकारी दी कि सुबह 11 बजे तक राजस्थान में 24.74% मतदान दर्ज किया गया है.

    राजस्थान चुनाव

    अब तक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उनके बेटे वैभव गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, बीजेपी नेता पीपी चौधरी समेत कई कद्दावर नेताओं ने अपने वोट डाल दिए हैं.

  6. उत्तरकाशीः सुरंग में फंसी हुई ऑगर मशीन बाहर निकाली गई- देखें तस्वीर

    उत्तरकाशी

    इमेज स्रोत, Sandeep Yadav

    उत्तरकाशी में सिलक्यारा की सुरंग में फंसे 41 मज़दूरों को निकालने के लिए इस्तेमाल की जा रही ऑगर मशीन के कटर टूटने की वजह से ड्रिलिंग का काम रुक गया था.

    यह ऑगर मशीन सुरंग में फंस गई थी. शनिवार की सुबह इस टूटी हुई ऑगर मशीन को बाहर निकालने में सफलता हासिल हो गई.

    उत्तरकाशी

    इमेज स्रोत, Sandeep Yadav

    अब वहां वर्टिकल ड्रिलिंग मशीन लाई गई है. हालांकि समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने वाले मैनुअल ड्रिलिंग पर भी विचार कर रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बुधवार शाम को भी पाइप लाइन बिछाने का काम लोहे के सरियों से बाधित हुआ था क्योंकि इसने ऑगर मशीन के काम को रोक दिया था.

    उत्तरकाशी

    इमेज स्रोत, Sandeep Yadav

    एसजेवीएनएल ड्रिलिंग का और पाइप लाइन का काम देख रही है. ये एक सरकारी परियोजना है.

    रेलवे भी सुरंग बनाने का काम देखती है तो उसके भी एक्सपर्ट्स और अधिकारी मौजूद हैं.

  7. राजस्थान के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ शेरगांव पर कैसा है माहौल?

  8. उत्तरकाशी टनल हादसा: मज़दूरों को निकालने के लिए बग़ैर मशीनों की खुदाई पर विचार

    उत्तराखंड

    इमेज स्रोत, Reuters

    उत्तरकाशी में सिलक्यारा की सुरंग में फंसे 41 मज़दूरों को निकालने के लिए वर्टिकल ड्रिलिंग की मशीन लाई जा रही है.

    गुरुवार को मज़दूरों को निकालने का काम ऑगर ड्रिलिंग मशीन की ख़राबी के बाद रुक गया था.

    हालांकि शुक्रवार को उन्हें निकालने का काम फिर शुरू हुआ था. लेकिन अब वर्टिकल ड्रिलिंग की मशीन लाई गई है.

    हालांकि समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने वाले मैनुअल ड्रिलिंग पर भी विचार कर रहे हैं.

    इससे पहले ड्रिलिंग के लिए मशीन जिस प्लेटफॉर्म पर चढ़ाई गई थी, उसमें कुछ दरारें आ गई थीं. इस वजह से प्लेटफॉर्म हिलने लगा था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस ख़राबी के बाद ड्रिलिंग के काम को रोक दिया गया था. तकनीकी टीम 25 टन के इस प्लेटफॉर्म को फिर स्थिर करने के काम में लग गई थी.

    मौक़े पर मौजूद इंटरनेशनल टनलिंग अंडरग्राउंड स्पेस के प्रेजिडेंट अर्नाल्ड डिक्स ने गुरुवार शाम को बताया था, "हम कल इस समय तक मज़दूरों के बाहर निकलने की उम्मीद कर रहे थे. इस सुबह और इस दोपहर बाद तक भी यही उम्मीद कर रहे थे. लेकिन ऐसा लगता है कि पहाड़ की कुछ और मर्जी थी. हमें ऑगर मशीन को रोकना पड़ा और मशीन में कुछ रिपेयर किया जा रहा है."

    उन्होंने कहा था, "शायद हम उस चरण में प्रवेश कर रहे हैं, जहाँ हमें अन्य विकल्पों पर विचार करना पड़े."

  9. इसराइल विरोधी पोस्ट के लिए शो से निकाली गई हॉलीवुड अभिनेत्री ने कहा- चुप नहीं रहूंगी

    मेलिसा ब्रेरा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, मेलिसा ब्रेरा

    अमेरिकी टीवी सिरीज़ 'स्क्रीम' में अभिनय करने वाली अभिनेत्री मेलिसा ब्रेरा को इसराइल विरोधी बयान देने के आरोप में सिरीज़ के सातवें एडिशन से निकाल दिया गया था.

    इसके बाद मेक्सिको की इस अभिनेत्री ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और कहा है, चुप्पी कोई विकल्प नहीं है.

    ब्रेरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसराइल और हमास के बीच हालिया तनाव के बारे में पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपनी भावनाओं और विचारों को व्यक्त करते हुए कहा कि ग़ज़ा में "नरसंहार" रुकना चाहिए और इज़राइल 'ग़ज़ा' को एक हिरासत केंद्र के रूप में उपयोग करने देता है.

    उनके इस बयान को सिरीज़ बनाने वाले स्टूडियो ने 'यहूदी विरोधी' कहा था. ब्रेरा ने इस बारे में चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "सबसे पहले, मैं यहूदी विरोधी भावना और इस्लामोफोबिया की निंदा करती हूं. मैं लोगों के किसी भी समूह के खिलाफ किसी भी प्रकार की नफरत और पूर्वाग्रह की निंदा करती हूं."

  10. राजस्थान चुनाव : वोट डालने के बाद वसुंधरा राजे ने क्या कहा?

    वसुंधरा राजे

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, वसुंधरा राजे

    राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए वोट डालने के बाद राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने कहा,"मेरा आग्रह सभी मतदाताओं से है, विशेषकर नए मतदाताओं को कहूंगी कि जोरदार तरीके से वोट डालें. ''

    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सी.पी. जोशी ने कहा,"लोकतंत्र का ये महापर्व है इसलिए सभी मतदाता को अपना मत का प्रयोग करना चाहिए क्योंकि आपका एक मत सत्य, न्याय और सद्भाव का प्रतीक होता है, सुशासन का प्रतीक होता है.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इससे पहले राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा, "करीब 3 लाख लोग पोलिंग पार्टी में लगे हुए हैं। 1.73 लाख पुलिसकर्मी भी मतदान कार्य में लगे हैं. मतदाताओं में उत्साह है.

    मैं राजस्थान के लोगों से अपील भी करूंगा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आएं और मतदान करें.

  11. राजस्थान के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र शेरगांव में वोटिंग - तस्वीरों में देखें

    राजस्थान
    इमेज कैप्शन, शेरगांव मतदान केंद्र में वोटिंग के बाद मतदाता

    राजस्थान के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र शेरगांव में वोटिंग जारी है. इस गांव में पहली बार मतदान केंद्र बना है, जहां 118 लोग वोट डाल रहे हैं .

    ये मतदान केंद्र, माउंट आबू के गुरु शिखर से करीब 18 किलोमीटर दूर है, जहां सिर्फ पैदल ही पहुंचा जा सकता है.

    बीबीसी संवाददाता अभिनव गोयल और सहयोगी पत्रकार मोहर सिंह मीणा को यहां पहुंचने में आठ घंटे लगे.

    राजस्थान
    राजस्थान
    राजस्थान
    राजस्थान
    राजस्थान
  12. बाइडन बोले- अमेरिकी बंधकों को भी छोड़े हमास, स्थाई युद्धविराम की जताई संभावना

    बाइडन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने हमास की ओर से 13 इसराइली समेत 24 बंधकों को रिहा करने के बाद दी गई अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही अमेरिकी बंधकों को भी रिहा कर दिया जाएगा.

    उन्होंने कहा कि इसराइल और हमास के बीच स्थाई युद्ध विराम की संभावना दिख रही है.

    उन्होंने हमास और इसराइल के बीच संघर्ष में चार दिनों के पॉज़ के लिए अमेरिकी कूटनीतिक प्रयासों की भी तारीफ की और उम्मीद जताई कि समझौते की अवधि और बढ़ेगी और आने वाले दिनों में और बंधक रिहा किए जाएंगे.

    अमेरिकी राष्ट्रपति से जब ये पूछा गया कि क्या हमास और इसराइल के बीच संघर्ष में फौरी तौर पर लागू चार दिनों का पॉज आगे चल कर पूरे युद्धविराम में बदल सकता है तो उन्होंने कहा कि इसकी काफी संभावना है.

    हालांकि उन्होंने ये अंदाज़ा लगाने से इनकार कर दिया कि हमास और इसराइल के बीच युद्ध कितने दिनों तक चलेगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा कि हमास को खत्म करने का इसराइल का मकसद पर सवाल नहीं उठाया जा सकता लेकिन ये एक मुश्किल मिशन है.

    हमास ने शुक्रवार को 13 इसराइली समेत 24 बंधक छोड़े थे. इसके बाद इसराइल ने 39 फ़लस्तीनी कैदियों को रिहा किया था

  13. इसराइल ने 13 बंधकों के बदले छोड़े 39 फ़लस्तीनी क़ैदी

    इसराइल

    इमेज स्रोत, Reuters

    हमास की ओर से इसराइली बंधकों को एक समूह को छोड़े जाने के बाद 39 फ़लस्तीनी क़ैदियों को रिहा कर दिया गया है.

    बंधकों और क़ैदियों की अदला-बदली के तहत 24 महिलाओं और 15 किशोरों के एक समूह को रिहा किया गया.

    उन्हें इसराइल के कब्ज़े वाले वेस्ट बैंक के बेतूनिया चेकपोस्ट के पास छोड़ा गया. क़ैदियों की रिहाई क़तर की मध्यस्थता में हुए एक समझौते के तहत की गई है.

    इसमें इसराइल और हमास के बीच संघर्ष में चार दिन का पॉज़ दिया गया है. रिहा किए गए क़ैदियों पर पत्थर फेंकने से लेकर हत्या की कोशिश के आरोप हैं. इनमें से कुछ दोषी ठहराए जा चुके हैं और कुछ पर मुकदमा चल रहा है.

    इससे पहले हमास ने 13 इसराइली बंधकों को रिहा कर दिया. इन बंधकों को राहत कार्य में लगी रेड क्रॉस के हवाले कर दिया गया था जिन्हें मिस्र से सटी ग़ज़ा की सीमा की तरफ ले जाया गया.

  14. राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, 199 सीटों पर डाले जा रहे हैं वोट

    राजस्थान

    इमेज स्रोत, ASHOK GEHLOT FB PAGE

    राजस्थान में आज विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. राजस्थान में 200 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से 199 सीटों पर वोटिंग हो रही है.

    श्रीगंगानगर की करणपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कोनूर का निधन होने की वजह से 199 सीटों पर ही मतदान हो रहा है.

    राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों के लिए 5,25,38,105 वोटर वोट देंगे. कांग्रेस और बीजेपी, दोनों के लिए ये चुनाव अहम है.

    सीएम अशोक गहलोत, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, दिया कुमारी, सचिन पायलट और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ समेत कई बड़े नेताओं की साख दांव पर है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    राजस्थान में सरदारपुरा, झालरापाटन, टोंक, झोटवाड़ा, विद्याधरनगर, तिजारा जैसी सीटें हॉट मानी जा रही हैं.

    यहां से क्रमश: सीएम अशोक गहलोत, वसुंधरा राजे सिंधिया, सचिन पायलट, राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़, दिया कुमारी और बाबा बालकनाथ चुनाव लड़ रहे हैं.

  15. नमस्कार!

    आपका दिन शुभ हो.

    ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा.

    24 नवंबर के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.