अल-शिफ़ा अस्पताल की पूरी तलाशी में लग सकते हैं कुछ हफ़्ते, ग़ज़ा में इंटरनेट बंद
ग़ज़ा सिटी के सबसे बड़े अल-शिफ़ा अस्पताल में इसराइली सेना एक-एक कमरे की तलाशी ले रही है और अनुमान है कि अस्पताल की पूरी तलाशी में कुछ हफ़्ते लग सकते हैं.
लाइव कवरेज
चंदन शर्मा and संदीप राय
चीन के शांक्सी प्रांत की एक इमारत में लगी आग में कम से कम 26 लोगों की मौत, कई घायल
इमेज स्रोत, Weibo
चीन की सरकारी मीडिया
ने बताया है कि उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत में स्थित एक व्यावसायिक इमारत में भीषण
आग लगी है. इस हादसे में अब तक कम से कम 26 लोग मारे गए हैं.
देश के लुलियांग शहर
स्थित इस चार मंज़िला इमारत में यह आग गुरुवार सुबह 7 बजे (स्थानीय समयानुसार) लगी.
उसके बाद इस इमारत से
दर्ज़नों लोगों को बाहर निकाला गया, जिनमें
से 51 को अस्पताल ले जाया गया.
सरकारी मीडिया के अनुसार,
आग पर काबू पा लिए जाने के बावजूद राहत और
बचाव कार्य चल रहा है.
सरकार संचालित बीजिंग
यूथ डेली की ओर से देश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर डाले गए एक वीडियो में इमारत
से आग की भयानक लपटों और धुएं को निकलते हुए देखा जा सकता है.
शांक्सी प्रांत कोयला
उत्पादन के मामले में चीन का सबसे बड़ा प्रांत है.
चीन में सुरक्षा इंतज़ामों में ढिलाई बरतने के कारण औद्योगिक दुर्घटनाएं
आम हैं.
अप्रैल में बीजिंग के
एक अस्पताल में लगी आग में 29 लोग मारे गए थे. वहीं इस साल जून में एक रेस्टोरेंट में
गैस लीक होने के कारण हुए विस्फोट में 31 लोगों की मौत हो गई थी.
वर्ल्ड कपः मोहम्मद शमी ने कैसे न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ सेमीफ़ाइनल को बना दिया 'शमी फ़ाइनल'
ब्रेकिंग न्यूज़, विश्व कप: दूसरे सेमीफ़ाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, करेगा पहले बल्लेबाज़ी
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, फ़ाइल फोटो
वनडे विश्व कप 2023 का दूसरा सेमीफ़ाइनल मैच गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जा रहा है.
इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावूमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला लिया है.
बारिश होने और ओस पड़ने की संभावना के कारण टॉस की भूमिका अहम मानी जा रही है.
मौसम विभाग के अनुसार, आज कोलकाता में बारिश होने की संभावना 36 प्रतिशत है.
इसी पिच पर इंग्लैंड और पाकिस्तान का मैच हुआ था. इसलिए इस मैच में भी बड़ा स्कोर बनने की उम्मीद है.
अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ दोहरा शतक बनाने वाले ग्लेन मैक्सवेल और मिचेल स्टार्क आज ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल किए गए हैं.
वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम में एक बदलाव करते हुए एन्गिड़ी की जगह शम्सी को शामिल किया गया है.
राजस्थान में बीजेपी का संकल्प पत्र जारी, जानिए क्या है नया
इमेज स्रोत, ANI
राजस्थान में विधानसभा
चुनाव के लिए होने वाले मतदान के 9 दिन पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपना संकल्प पत्र
(घोषणा पत्र) जारी किया है.
राजधानी जयपुर में पार्टी
के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 'आपणो
अग्रणी राजस्थान: संकल्प पत्र 2023' जारी
किया.
इमेज स्रोत, Mohar Singh Meena
जेपी नड्डा ने इस दौरान अशोक गहलोत सरकार पर कई आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि मौजूदा राज्य सरकार तुष्टिकरण करने वाली, पेपरलीक वाली, घोटाले और भ्रष्टाचार करने वाली सरकार है. इसलिए इसे हटाना ज़रूरी है.
उन्होंने कहा कि राजस्थान का तेज़ विकास करने के लिए डबल इंजन की सरकार बनाना बहुत ज़रूरी है.
इस मौक़े पर राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और अर्जुन राम मेघवाल भी उपस्थित थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
संकल्प पत्र के अहम एलान: महिलाओं पर विशेष ध्यान
इस संकल्प पत्र में हर ज़िले में महिला थाना खोलने और हर थाने में एक महिला डेस्क बनाने का वादा किया गया है.
महिला अपराध को रोकने के लिए उन्होंने हर शहर में 'एंटी रोमियो स्कॉयड' बनाने का भी वादा किया गया है.
महिलाओं को मज़बूत बनाने के लिए 'लाडो प्रोत्साहन योजना' शरू करने का आश्वासन दिया गया है. इस योजना के तहत राज्य सरकार नवजात लड़कियों को दो लाख रुपए का सेविंग्स बॉन्ड देगी.
'मातृत्व वंदना योजना' के तहत महिलाओं को मिल रहे 5,000 रुपए की राशि बढ़ाकर 8,000 रुपए किया जाएगा.
पार्टी ने उज्ज्वला रसोई गैस धारकों को 450 रुपए की दर से सिलेंडर देने का वायदा किया है.
साथ ही मेरिट में आने वाली 12वीं की छात्राओं को निशुल्क स्कूटी देने का भी वायदा किया गया है.
पार्टी ने गेहूं की 2,700 रुपए प्रति क्विंटल की दर से ख़रीद का भरोसा दिया है.
जिन किसानों की भूमि कुर्क हो गई है, उन्हें मुआवज़ा देने के लिए कमेटी गठित करने का वादा किया है.
बीजेपी ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 2,000 करोड़ रुपए का फंड बनाने का वादा किया है. पार्टी का कहना है कि पर्यटन क्षेत्र में 5,000 युवाओं को रोज़गार देने के लिए काम किया जाएगा.
जयशंकर ने निज्जर हत्याकांड में आरोप लगाने वाले कनाडा से की ये मांग
इमेज स्रोत, ANI
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह
निज्जर की हत्या मामले में कनाडा सरकार से एक बार फिर सबूत देने की मांग की है.
ब्रिटेन की यात्रा पर गए जयशंकर ने एक पत्रकार को दिए इंटरव्य में
इस बात पर चिंता जताई है कि कनाडा की राजनीति में हिंसक तरीके अपनाने और भारत को तोड़ने
की बात करने वालों को जगह दी गई है.
जयशंकर ने कहा, ''अगर आपके पास ऐसा आरोप लगाने की कोई वजह है, तो कृपया
हमारे साथ उसके सबूत साझा करें. हम जांच को ख़ारिज नहीं कर रहे हैं. वे जो चीज़ भी
हमें सौंपेंगे, हम उस
पर विचार करेंगे, लेकिन
उन्होंने ऐसा नहीं किया है.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
कनाडा की राजनीति के मौजूदा हाल पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा, ''हमने कनाडा के लोगों को बताया है. हमें लगता है कि कनाडा की राजनीति ने हिंसक तौर तरीकों से भारत से अलगाव की वकालत करने वाले हिंसक और अतिवादी विचार रखने वालों को जगह दी है.''
उन्होंने कहा, ''ऐसे लोगों को कनाडा की राजनीति में समायोजित किया गया है. उन्हें अपने विचार व्यक्त करने की आज़ादी दी गई है. बोलने और अभिव्यक्ति की आज़ादी भी एक निश्चित जवाबदेही के साथ आती है .
''उस आज़ादी का दुरुपयोग और राजनीतिक फायदे के लिए उस दुरुपयोग को बर्दाश्त करना बहुत गलत होगा."
उत्तराखंड: टनल से 100 घंटे बाद भी नहीं निकल पाए मज़दूर, सीएम ने की बचाव कार्य की समीक्षा
....में
Author, आसिफ़ अली
पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, Asif Ali
उत्तरकाशी टनल में पिछले
चार दिनों से फँसे 40 मज़दूर अभी भी निकाले
नहीं जा सके हैं. हालांकि उन्हें निकालने की हर कोशिश जारी है.
उत्तरकाशी टनल में रेस्क्यू
कार्य में लगी ऑगर मशीन के ड्रिल करने वाले पार्ट में ख़राबी आने के बाद उच्च क्षमता
की दूसरी अमेरिकी ऑगर मशीन को दिल्ली से मँगाया गया है.
इस अमेरिकी मशीन को
टनल में इन्स्टॉल करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है.
इमेज स्रोत, Asif Ali
नवयुगा इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड के जनसंपर्क अधिकारी गिरधारीलाल नाथ ने बताया, “अमेरिकी ऑगर मशीन अव्वल दर्जे की मशीन है, जिसे रेस्क्यू कार्य के लिए मँगवाया गया है. इस मशीन को टनल में लगभग पूरी तरह से इन्स्टॉल किया जा चुका है.”
“मशीन के इन्स्टॉल करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा. इसके बाद उम्मीद की जा सकती है कि हम अपने फँसे हुए लोगों को बाहर निकालने में कामयाब होंगे.”
उन्होंने यह भी बताया, “इस अमेरिकी ऑगर मशीन के फ़ेल होने की कोई गुंजाइश नहीं है.”
टनल में फँसे मज़दूरों के रेस्क्यू के लिए मँगाई गई अमेरिकी 'ऑगर मशीन' को वायुसेना के विमान से उत्तरकाशी लाया गया.
उन्होंने बताया कि उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी से टनल तक इस मशीन के हिस्सों को सड़क मार्ग से ट्रक द्वारा पहुँचाया गया है.
मालदीव को लेकर भारत का अहम फ़ैसला, मुइज़्ज़ू ने भी दिया ख़ास संकेत- प्रेस रिव्यू
पिच विवाद पर शुभमन गिल ने जब पत्रकार से ही पूछ लिया कि हुआ क्या
इमेज स्रोत, ANI
पहले सेमीफ़ाइनल में वानखेड़े की पिच को लेकर हुए विवाद पर मैच के बाद जब शुभमन गिल से इस बारे में पूछा गया, तो मज़ेदार वाक़या देखने को मिला.
गिल ने सवाल करने वाले पत्रकार से ही पूछ लिया कि आख़िर हुआ क्या था.
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
एक पत्रकार ने उनसे पूछा, ''मैच से पहले पिच को लेकर थोड़ा विवाद हुआ था, क्या उस बात का भारत की टीम पर कोई प्रभाव था? खिलाड़ियों की कुछ बात हुई थी?''
इस पर शुभमन गिल ने कहा, ''मुझे तो अभी पता लगा कि पिच के ऊपर कंट्रोवर्सी हुई थी. आपने बताया अभी. क्या कंट्रोवर्सी थी?'' गिल के ऐसा कहते ही वहां मौजूद लोग हंसने लगे.
'नेट में भी शमी को खेलने में होती है परेशानी'
गिल से एक पत्रकार ने जब पूछा कि क्या मोहम्मद शमी को नेट में खेलने में परेशानी होती है.
इस पर गिल ने कहा कि पिच अच्छी हो तब ही ठीक है, नहीं तो नेट में उन्हें क्या बुमराह और सिराज को भी खेलने में परेशानी आती है.
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का 12 साल पुराना ट्वीट क्यों हो रहा है वायरल
इमेज स्रोत, ANI
विश्व कप में शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम और उसके कप्तान
रोहित शर्मा इन दिनों करोड़ों लोगों की आंखों के तारा बने हुए हैं.
न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ बुधवार के मैच में भी रोहित शर्मा ने बिंदास
अंदाज़ में खेलते हुए शानदार 47 रन बनाए.
देश ही नहीं विदेश में भी पारी की शुरुआत में ताबड़तोड़ रन जुटाने
के उनके अंदाज़ की तारीफ़ हो रही है.
इस बीच भारतीय कप्तान का 12 साल पुराना 2011 का एक ट्वीट वायरल हो
रहा है.
यह ट्वीट तब का है जब 2011 के विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान
हो गया था और उस टीम में रोहित शर्मा को जगह नहीं दी गई थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
रोहित ने की शानदार वापसी
रोहित शर्मा ने 31 जनवरी को अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा था, ''सच में, विश्व कप टीम का हिस्सा न बनकर बहुत दुखी हूं.''
उन्होंने लिखा, ''मुझे यहां से आगे बढ़ना होगा. लेकिन ईमानदारी से कहूं तो यह बहुत बड़ा झटका है.''
रोहित शर्मा ने पिछले 12 सालों में जिस तरह से क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अपना सिक्का जमाया, उसने उनकी पुरानी बात को सही साबित किया कि उन्हें आगे बढ़ना होगा.
रोहित शर्मा ही नहीं भारतीय टीम के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ को भी 2011 के विश्व कप का हिस्सा नहीं बनाया गया था.
भारतीय टीम यदि 2023 का विश्व कप जीतने में सफल रहती है, तो कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़ दोनों की विश्व विजेता टीम का हिस्सा न रहने की कसक दूर हो जाएगी.
न्यूज़ीलैंड पर जीत के बाद मोहम्मद शमी को लेकर बहस, पाकिस्तानी क्रिकेटर क्या कह रहे?
पिच बदलने वाले विवाद पर मैच ख़त्म होने के बाद क्या बोले न्यूज़ीलैंड के कप्तान
इमेज स्रोत, Getty Images
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम
में खेले गए विश्व कप के पहले सेमीफ़ाइनल में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 70 रनों से हरा दिया.
लेकिन इस मुक़ाबले के
शुरू होते ही सोशल मीडिया पर वानखेड़े की पिच को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया.
ब्रितानी अख़बार 'डेली मेल' ने
दावा किया कि पिच को लेकर आईसीसी ने भारतीय टीम मैनेजमेंट का अनुरोध मानते हुए उसे
बदल दिया और नई पिच की बजाय पुरानी पिच पर मैच कराया गया.
हालांकि मैच के बाद
हुए प्रेस कॉन्फ्रेन्स के दौरान न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने इस विवाद को
यह कहकर ख़त्म कर दिया कि मैच ज़रूर पुरानी पिच पर हुआ, लेकिन वो अच्छी पिच थी.
इमेज स्रोत, Reuters
क्या कहा विलियम्सन ने?
यह सही है कि ये इस्तेमाल किया हुआ विकेट था, लेकिन मैंने पाया कि इसकी सतह बहुत अच्छी थी.
मैच के पहले हाफ में उन्हें इसका पूरा फायदा मिला. पूरी प्रतियोगिता में हमने देखा कि लाइट में परिस्थितियां बदल जाती हैं.
उन्होंने वास्तव में काफी अच्छा खेल खेला. इस टूर्नामेंट में यहां तक पहुंचना और आगे न जाना निराशाजनक है. लेकिन जब हम पिछले सात सप्ताह की यात्रा पर नज़र डालें, तो पाएंगे कि हम एक बेहतर टीम से हारे.
भारत दुनिया की सबसे अच्छी टीम है और वे अभी अपना सबसे बढ़िया क्रिकेट खेल रहे हैं. ऐसे में उनसे जीतना कठिन है. इस पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने जैसा खेल दिखाया है, वो अविश्वसनीय है.
इसमें कोई शक नहीं कि वे फाइनल में पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरेंगे.
क्या है विवाद?
दावे के अनुसार, "भारत और न्यूज़ीलैंड के 'सेमीफ़ाइनल मैच में पहले पिच नंबर सात इस्तेमाल की जानी थी, जो बिल्कुल नई पिच है. लेकिन, मंगलवार को एक व्हाट्सऐप ग्रुप में बीसीसीआई और आईसीसी के 50 से ज़्यादा अधिकारियों को एक मैसेज भेजा गया.''
"इसमें पुष्टि की गई कि पहला सेमीफ़ाइनल मैच पिच नंबर छह पर होगा. यहां इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ़्रीका और भारत बनाम श्रीलंका मैच हुआ था."
इमेज स्रोत, ANI
गावस्कर ने विवाद को बताया बेमतलब
गावस्कर ने 'इंडिया टुडे' से कहा, "ये पिच सभी टीमों के लिए है. ऐसे में मुझे नहीं लगता कि इस पर बहुत बहस होनी चाहिए. मेरे विचार में ये भारतीय टीम किसी भी पिच के मुताबिक ढल सकती है. अब तक के टूर्नामेंट में ऐसा देखा भी गया है. अगर पिच सूखी हुई है तो इसकी वजह ये है कि बारिश का मौसम बीत चुका है और नमी ख़त्म हो गई है."
गावस्कर ने कहा, "मुझे लगता है कि ये आम बात है. मैच से पहले आपके पास जब कुछ लिखने को नहीं है तो आप कुछ कहने की कोशिश करते हो, क्योंकि आपको अपना कॉलम भरना है."
उन्होंने कहा, "मेरे लिए ये बेमतलब है. अगर आप टॉस के बाद पिच बदलते हैं तो बहस होनी चाहिए."
इसराइल को लेकर मुस्लिम देश जुटे लेकिन इतने मजबूर क्यों दिखे?
विश्व कप में कोहली, रोहित, शमी ही नहीं 10 खिलाड़ियों का छाया है जलवा, क्या हैं उनके रिकॉर्ड
इमेज स्रोत, Getty Images
विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में भारत
ने बुधवार को न्यूज़ीलैंड को 70 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है.
इस मैच में भारतीय बल्लेबाज़ी के
दौरान पहले तो कोहली ने सचिन तेंदुलकर के वनडे मैचों में 49 शतक का रिकॉर्ड तोड़कर
अपना जलवा दिखा दिया.
लेकिन थोड़ी ही देर बाद श्रेयस अय्यर
ने लगातार दूसरे मैच में शतक जमाकर अपने प्रशंसकों को ख़ुश होने की एक और वजह दे दी.
वहीं गेंदबाज़ी के दौरान मोहम्मद
शमी ने सात विकेट लेकर फाइनल में पहुंचने का न्यूज़ीलैंड का सपना तोड़ दिया.
भारत इस विश्व कप में अभी तक सभी
10 मैच जीतने में सफल रहा है. लेकिन यह केवल एक या दो खिलाड़ियों के कारण नहीं, बल्कि पूरी टीम के शानदार प्रदर्शन के कारण हो रहा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा
सोशल मीडिया पर लगभग पूरी टीम के सामूहिक योगदान की चर्चा हो रही है. टीम के 11 में से 10 खिलाड़ियों का रिकॉर्ड शानदार दिख रहा है.
जॉन नाम के एक यूजर ने इन खिलाड़ियों के रिकॉर्ड को शेयर किया है.
इस विश्व कप के सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में भारत के 5 खिलाड़ी दिख रहे हैं. इसमें विराट कोहली 711 रन बनाकर सबसे आगे हैं.
वहीं गेंदबाज़ों की सूची में भारत के सभी पांचों गेंदबाज़ दिख रहे हैं. यहां भी मोहम्मद सूची सभी 10 टीमों के सबसे सफल गेंदबाज़ हैं.
इमेज स्रोत, ANI
सूर्य कुमार यादव का खाता है खाली
इस विश्व कप में भारतीय टीम की कमी बस ये है कि हार्दिक पंड्या की जगह टीम में आए सूर्य प्रकाश यादव के खाते में कुछ खास नहीं दिख रहा है. उन्होंने अभी तक खेले 6 मैचों में केवल 88 रन ही बनाए हैं.
हालांकि इसका मुख्य कारण उन्हें पर्याप्त गेंदें खेलने का मौक़ा न मिल पाना रहा है. उन्हें 6 मैचों में केवल 77 गेंदों का ही सामना किया है.
नाना पाटेकर के एक बच्चे को थप्पड़ मारने पर बवाल, वीडियो वायरल होने पर दी सफाई
इमेज स्रोत, ANI
सोशल मीडिया पर अभिनेता नाना पाटेकर
का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक बच्चे को थप्पड़ मारते
दिख रहे हैं.
बताया जा रहा है कि यह वीडियो वाराणसी
में चल रही 'जर्नी' नामक फ़िल्म की शूटिंग के दौरान का है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
नाना पाटेकर ने यह वीडियो वायरल होने के बाद अपनी सफाई दी है.
नाना पाटेकर ने 'एक्स' पर डाले एक वीडियो में कहा, ''सोशल मीडिया पर फैल रहे एक वीडियो की कई लोग ग़लत तरीके से व्याख्या कर रहे हैं. असल में जो हुआ वो मेरी आने वाली फ़िल्म 'जर्नी' की शूटिंग के लिए हुए रिहर्सल के दौरान गलतफहमी का नतीज़ा है.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
वो इस वीडियो में बता रहे हैं कि उन्हें शूटिंग के दौरान एक बच्चे को थप्पड़ मारने का अभिनय करना था.
लेकिन संयोग से रिहर्सल के दौरान एक दूसरा बच्चा वहां आ गया, जिसे उन्होंने फ़िल्म वाला बच्चा मान लिया और उन्होंने उसे थप्पड़ जड़ दिया.
कैलिफोर्निया में मिले अमेरिका और चीन के राष्ट्रपति, क्या हुआ फ़ैसला
इमेज स्रोत, Getty Images
कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को
के ऐतिहासिक फिलोली एस्टेट में बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और चीन के राष्ट्रपति
शी जिनपिंग की एक अहम मुलाक़ात हुई.
एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक)
शिखर सम्मेलन के अवसर पर दोनों देशों के प्रमुखों के बीच हुई यह बातचीत इसलिए महत्वपूर्ण
मानी जा रही है कि इसके ज़रिए पिछले कई महीनों से जारी तनाव कम किया जा सकता है.
इस शिखर सम्मेलन के बाद लगभग 20 मिनट
तक चले एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स में अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने कई बातें कही हैं.
उन्होंने बताया कि अमेरिका और चीन
के बीच मिलिट्री कम्युनिकेशन फिर से बहाल होंगे. उन्होंने यह भी कहा कि वो और शी जिनपिंग
संचार के और सीधे रास्ते बनाए रखेंगे.
साथ ही बताया कि दोनों देशों ने अमेरिका
में फेंटेनाइल उत्पादों के प्रवाह से निपटने के प्रयास फिर से शुरू कर दिए हैं.
इस मुलाक़ात में यूक्रेन और पश्चिम
एशिया में चल रहे युद्ध पर भी बातचीत हुई. बाइडन ने इन मसलों पर उठे सवालों के जवाब
दिए हैं.
वैसे दोनों देशों के इस सम्मेलन की
शुरुआत जो बाइडन ने यह कह कर की कि दोनों देशों के बीच की 'प्रतिस्पर्धा' को 'संघर्ष में नहीं बदलना चाहिए'.
उन्होंने कहा, "मैं इस बातचीत को महत्व देता हूं क्योंकि मुझे लगता है कि यह सबसे ज़रूरी
है कि मैं और आप बिना ग़लतफ़हमी के एक-दूसरे को अच्छे से समझें.''
वहीं शी जिनपिंग ने कहा कि एक-दूसरे
से मुंह मोड़ना कोई विकल्प नहीं है.
उन्होंने कहा, "दोनों देशों की सफलता के लिए यह दुनिया काफी बड़ी है और एक देश की सफलता
दूसरे देश के लिए एक अवसर है. दोनों देशों के लिए टकराव के कई असहनीय नतीज़े होते हैं."
इमेज स्रोत, Getty Images
क्यों बिगड़े दोनों देशों के रिश्ते
इन दोनों देशों के संबंध फरवरी में और बिगड़ गए जब अमेरिका में चीन के एक संदिग्ध गुब्बारे को मार गिराया गया. अमेरिका ने दावा किया कि यह जासूसी करने वाला गुब्बारा था.
उससे अगस्त 2022 में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की तत्कालीन स्पीकर नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा का भी दोनों देशों के रिश्तों पर बुरा असर पड़ा.
उस दौरे से नाराज़ चीन ने अमेरिका के साथ मिलिट्री कम्युनिकेशन बंद कर दिया था.
दोनों देशों के बीच दक्षिण चीन सागर में सेना की गतिविधि, इसराइल-हमास युद्ध, ताइवान, यूक्रेन युद्ध और अमेरिकी चुनाव में चीन के कथित हस्तक्षेप जैसे कई मसलों पर गहरे मतभेद हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग को फिर कहा तानाशाह
इमेज स्रोत, Getty Images
एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से कैलिफोर्निया में मुलाक़ात करने के बाद आयोजित एक
प्रेस कॉन्फ्रेन्स में एक पत्रकार के सवाल के जवाब में बाइडन ने एक बार फिर दोहराया
है कि शी जिनपिंग तानाशाह हैं.
बाइडन ने कहा, "वो इस अर्थ में तानाशाह हैं कि वो ऐसे देश की सत्ता संभालते हैं जो एक
कम्युनिस्ट देश है, जो सरकार के एक ऐसे स्वरूप पर आधारित है जो हमसे पूरी तरह अलग है."
इससे पहले जून 2023 में बाइडन ने
शी जिनपिंग को तानाशाह कहकर हंगामा मचा दिया था.
उनके इस बयान के बाद चीन ने उस टिप्पणी
को 'बहुत बेतुका और गैर-ज़िम्मेदाराना' करार दिया था.
फ़लस्तीन के समर्थन और इसराइल के विरोध का प्रतीक कैसे बन गया तरबूज़
जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुए बस हादसे में मरने वालों की संख्या 39 हुई
इमेज स्रोत, ANI
जम्मू और कश्मीर के डोडा में बुधवार को एक बस के दुर्घटनाग्रस्त
हो जाने के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 39 हो गई है. वहीं 17 घायल लोगों का
इलाज अस्पताल में चल रहा है.
डोडा के डिप्टी कमिश्नर हरविंदर सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई
से हुई बातचीत में यह जानकारी दी है.
इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री
अमित शाह ने दुख जताया है और मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना जताई है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर डाले एक पोस्ट में लिखा, ''जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुई बस दुर्घटना दुखद है. अपने प्रियजनों को खोने वालों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं.''
पीएम मोदी ने बताया कि सभी मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख और घायलों को 50 हज़ार रुपए दिए जाएंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर कहा, ''जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुई दुखद बस दुर्घटना में कई अमूल्य ज़िंदगियों के नुकसान के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ... मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
कैसे हुआ यह हादसा?
डोडा ज़िले के डीसी हरविंदर सिंह के अनुसार, यह हादसा शायद बस पर ड्राइवर के नियंत्रण खो देने के कारण हुआ लगता है.
उन्होंने बताया कि ड्राइवर शायद मोड़ पर ठीक से बस मोड़ नहीं पाया जिसके कारण बस बाईं साइड से निकलकर दाईं तरफ नीचे खाई में जा गिरी.
उन्होंने इस हादसे की जांच के लिए एक समिति बनाए जाने का एलान किया है.
नमस्कार!
आपका दिन शुभ हो.
ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा.
15 नवंबर के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिककरें.