अल-शिफ़ा अस्पताल की पूरी तलाशी में लग सकते हैं कुछ हफ़्ते, ग़ज़ा में इंटरनेट बंद

ग़ज़ा सिटी के सबसे बड़े अल-शिफ़ा अस्पताल में इसराइली सेना एक-एक कमरे की तलाशी ले रही है और अनुमान है कि अस्पताल की पूरी तलाशी में कुछ हफ़्ते लग सकते हैं.

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा and संदीप राय

  1. अल-शिफ़ा अस्पताल की पूरी तलाशी में लग सकते हैं कुछ हफ़्ते, ग़ज़ा में इंटरनेट बंद

    इसराइली सेना

    इमेज स्रोत, IDF

    ग़ज़ा सिटी के सबसे बड़े अल-शिफ़ा अस्पताल में इसराइली सेना एक-एक कमरे की तलाशी ले रही है और अनुमान है कि अस्पताल की पूरी तलाशी में कुछ हफ़्ते लग सकते हैं.

    इसराइली सेना के प्रवक्ता ले. जोनाथन कोनरिकस ने बीबीसी रेडियो फ़ोर के एक प्रोग्राम में कहाकि अस्पताल के नीचे सुरंगों का जाल है और इसकी तलाशी में ‘कुछ हफ़्ते’ लग सकते हैं.

    इसराइली सेना अल शिफ़ा के अंदर एक एक कमरे की तलाशी ले रही है.

    इमेज स्रोत, Israel Defense Forces via Reuters

    इमेज कैप्शन, इसराइली सेना अल शिफ़ा के अंदर एक एक कमरे की तलाशी ले रही है.

    इस बीच ख़बर है कि गुरुवार को ग़ज़ा पट्टी में फ़ोन और इंटनेट संचार पूरी तरह बंद हो गया है.

    टेलीकॉम कंपनी ने कहा है कि लैंडलाइन, फ़ोन और वाईफ़ाई की सुविधा पूरी तरह अनुपबल्ध रहेगी.

    उधर अल-शिफ़ा अस्पताल के डायरेक्टर ने एक बयान जारी कर कहा कि ‘हालात बहुत भयावह हैं और जो लोग अस्पताल में हैं वो प्यास से बिलख रहे हैं.’

    अल-शिफ़ा अस्पताल में इसराइली सैनिक

    इमेज स्रोत, Israel Defense Forces

    इमेज कैप्शन, अल-शिफ़ा अस्पताल में इसराइली सैनिक.

    बीते 24 घंटों का अपडेटः

    • बुधवार की रात सेंट्रल ग़ज़ा में इसराइल की हवाई बमबारी में 50 फ़लस्तीनियों की मौत हो गई जबकि दर्जनों घायल हैं.
    • इसराइली सेना ने कहा है कि उसके ज़मीनी अभियान में अबतक 50 सैनिक मारे जा चुके हैं.
    • इसराइल ने अब दक्षिणी ग़ज़ा के चार इलाक़ों से लोगों को अपने घर खाली कर देने के लिए विमान से पर्चे गिराए हैं.
    • ग़ज़ा स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इसराइली सेना ने अपने अभियान में अल शिफ़ा अस्पताल के एक हिस्से को ध्वस्त कर दिया है.
    अल शिफ़ा अस्पताल में मौजूद इसराइली सैनिक

    इमेज स्रोत, IDF

    इमेज कैप्शन, अल शिफ़ा अस्पताल में मौजूद इसराइली सैनिक.
    • अस्पताल में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसराइली सैनिक अस्पताल में चारो ओर हैं और वो हर ओर गोली चला रहे हैं.
    • इसराइली सेना ने कहा है कि सैनिक अल-शिफ़ा अस्पताल में हर फ़्लोर पर एक एक कमरे की तलाशी ले रहे हैं. उसका दावा है कि अस्पताल में हमास का कमांड और कंट्रोल सेंटर है उसे कुछ हथियार भी मिले हैं.
    वेस्ट बैंक में टुल्कारेम सिटी में इसराइली सैन्य अभियान के बाद हुआ नुकसान.

    इमेज स्रोत, Rex Features

    इमेज कैप्शन, वेस्ट बैंक में टुल्कारेम सिटी में इसराइली सैन्य अभियान के बाद के हालात. संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक अबतक इस हिस्से में 182 फ़लस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें 42 बच्चे हैं.
    • ग़ज़ा स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़, ग़ज़ा पट्टी के 35 में से 26 अस्पतालों ने काम करना बंद कर दिया है.
    • अमेरिका के पूर्व वरिष्ठ सलाहकार का कहना है कि देश में इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू की स्थिति ‘राजनीतिक रूप से काफ़ी जोख़िम भरी’ बन गई है.
  2. दक्षिण अफ़्रीका को हराकर ऑस्ट्रेलियाई टीम वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में पहुंची, भारत से होगा सामना

    पैट कमिंस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है.

    19 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया फ़ाइनल मुकाबले के लिए अहमदाबाद में आमने-सामने होंगे.

    ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ़्रीका को तीन विकेट से हराया.

    इससे पहले बुधवार को भारतीय टीम न्यूज़ीलैंड को 70 रनों से हराकर फ़ाइनल में पहुंची थी.

    दूसरे सेमीफ़ाइनल में दक्षिण अफ़्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 212 रन बनाए थे.

  3. वीडियो: वर्ल्ड कप का फ़ाइनल मुकाबला खेलने अहमदाबाद पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम

    विराट कोहली

    इमेज स्रोत, ANI

    क्रिकेट वर्ल्ड कप का फ़ाइनल मुकाबला खेलने के लिए भारतीय टीम गुजरात के अहमदाबाद पहुंच चुकी है.

    बुधवार को भारतीय टीम न्यूज़ीलैंड को 70 रनों से हराकर वर्ल्ड कप फ़ाइनल में पहुंची थी.

    दूसरे फ़ाइनलिस्ट का फ़ैसला आज दक्षिण अफ़्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रहे मुकाबले के बाद होगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर यानी रविवार को होना है.

  4. 'नेतन्याहू की राजनीति ख़तरे में', अमेरिका के पूर्व शीर्ष अधिकारी ने क्यों किया ये दावा

    नेतन्याहू

    इमेज स्रोत, Reuters

    अमेरिका के पूर्व वरिष्ठ सलाहकार का कहना है कि देश में इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू की स्थिति ‘राजनीतिक रूप से काफ़ी जोख़िम भरी’ बन गई है.

    बीबीसी रेडियो 4 से बात करते हुए बेन रोड्स ने कहा कि उन्हें लगता है कि ग़ज़ा में सैन्य अभियान के ख़त्म होते होते नेतृत्व में बदलाव होगा.

    रोड्स पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइज़र थे.

    उन्होंने कहा कि यह सैन्य अभियान नेतन्याहू के लिए एक ‘राजनीतिक जीवनदान’ था.

    उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का भरोसा नहीं है कि इसराइली प्रधानमंत्री इस सैन्य अभियान को मानवीय तरीके से या शांति के उद्देश्य से चलाएंगे.

    उन्होंने कहा, “पिछले 15 सालों में नेतन्याहू की कार्रवाईयों से ऐसा नहीं लगता कि उनकी इसमें कोई दिलचस्पी है.”

    सात अक्तूबर के बाद से शुरू हुए इसराइली सेना के अभियान में अभी तक उसके 50 सैनिकों की मौत हो गई है जबकि 300 के क़रीब सैनिक सात अक्तूबर को हमास के हमले में मारे गए थे.

    ग़ज़ा पर संघर्ष को 40 दिन हो गए हैं और ग़ज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इसराइली हवाई बमबारी में अबतक 11,000 से अधिक लोग मारे गए हैं, जिनमें 4,500 बच्चे हैं.

  5. कर्नाटक: एयर होस्टेस और परिवार की हत्या के अभियुक्त को भीड़ ने घेरा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

      • Author, इमरान क़ुरैशी
      • पदनाम, बेंगलुरु से, बीबीसी हिंदी के लिए
    उडुपी

    इमेज स्रोत, Umesh Marpally

    कर्नाटक के उडुपी में चार हत्याओं में अभियुक्त को भीड़ को सौंपने की मांग की वजह से पुलिस ने लाठीचार्ज किया.

    अभियुक्त प्रवीन अरुण चौगुले (39) को पुलिस उस घर पर ले आई थीं जहां उन्होंने कथित तौर पर आयनाज़ (21), उनकी मां हसीना (48), बहन अफ़शान (23) और भाई असीम (12) की चाकू मार कर हत्या कर दी थी.

    प्रवीन एक शादीशुदा व्यक्ति हैं और आयनाज़ एक एयरलाइन कंपनी में केबिन क्रू सदस्य थी.

    उडुपी

    इमेज स्रोत, Umesh Marpally

    पुलिस के मुताबिक प्रवीन ने कबूल किया है कि वो आयनाज़ की हत्या करने गए थे लेकिन आयनाज़ के भाई बहन और मां रास्ते में आ गए और इसलिए इन सबको चाकू मार दिया.

    उडुपी के एसपी अरुण के. ने बताया, “पुलिस अभियुक्त को लेकर पड़ताल के लिए गई थी, उसी समय भीड़ ने प्रवीन को ले जा रही गाड़ी को रोका. हमें भीड़ पर लाठीचार्ज करना पड़ा.”

    पुलिस ने मुस्लिम समुदाय के नेताओं से मीटिंग की जिसके बाद हालात नियंत्रण में आए. इन नेताओं ने पुलिस के सबूत इकट्ठा करने के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की.

  6. आज का कार्टून

    क्रिकेट वर्ल्ड कप
  7. वर्ल्ड कप: दूसरे सेमीफ़ाइनल में दक्षिण अफ़्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच कांटे की टक्कर

    सेमीफ़ाइनल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    क्रिकेट विश्व कप के दूसरे सेमीफ़ाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ़्रीका के दिए 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम आउट हो चुकी है.

    फिलहाल ऑस्ट्रेलिया ने 140 रन बनाए हैं. दक्षिण अफ़्रीका के लिए दो विकेट तबरेज़ शम्सी ने लिए हैं.

    दक्षिण अफ़्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 212 रन बनाए थे.

    कोलकाता में हो रहा ये लो स्कोरिंग मैच अब दिलचस्प मोड़ पर आ गया है. ऑस्ट्रेलिया के लिए अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ अकेले मैच जिताऊ पारी खेलने वाले ग्लेन मैक्सवेल भी सिर्फ़ एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं.

    दक्षिण अफ़्रीका की गेंदबाज़ी की तारीफ़ करते हुए भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफ़ान पठान ने लिखा है, "दक्षिण अफ़्रीका वाकई अपनी शानदार गेंदबाज़ी से ऑस्ट्रेलिया को मुश्किल में डाल रही है. खेल जारी है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  8. ग़ज़ाः अल-शिफ़ा अस्पताल में गोलीबारी, कैंपस में बख़्तरबंद बुलडोज़र घुसे

    ग़ज़ा

    ग़ज़ा में मौजूद बीबीसी रिपोर्टर रुश्दी अबू अलूफ़ के अनुसार अल-शिफ़ा अस्पताल में मौजूद संपर्क खादेर ने बताया है कि अस्पताल में गोलीबारी हो रही है.

    संपर्क ने बताया, “अस्पताल में हर ओर सैनिक हैं और वे चारो दिशा में गोलियां चला रहे हैं.”

    सैनिक अस्पताल के सभी विभागों में घुस गए हैं और इमारत की दक्षिणई दीवार और दर्जनों कारों को नष्ट कर दिया है.

    बीबीसी स्वतंत्र रूप से इन दावों की पुष्टि नहीं कर पाया है.

    अबू अलूफ़ ने बताया कि अस्पताल के अंदर मौजूद पत्रकार खादेर ने बताया कि बख़्तरबंद बुलडोज़रों को अस्पताल परिसर के अंदर लाया गया है.

  9. म्यांमार और पूर्वोत्तर की सीमा के 'गंभीर' हालात के बारे में भारत ने क्या कहा?

    अरिंदम बागची

    इमेज स्रोत, ANI

    पूर्वोत्तर भारत के राज्य मिज़ोरम में बड़े पैमाने पर म्यांमार के शरणार्थियों के आने और सीमा पर गंभीर हालात को लेकर भारत के विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया आई है.

    म्यांमार के विद्रोहियों द्वारा भारत के साथ लगी सीमा को नियंत्रण में लेने की कोशिश पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने 'गंभीर चिंता' जताई है.

    बागची ने कहा, “हमारी सीमा के क़रीब इस तरह की घटनाओं से हम गहरे तौर पर चिंतित हैं. म्यांमार में मौजूदा हालात पर हमारा पक्ष बिल्कुल स्पष्ट है. हम चाहते हैं कि हिंसा बंद हो और रचनात्मक बातचीत से समस्या का हल निकालना चाहिए.”

    उन्होंने कहा, “जबसे मौजूदा टकराव शुरू हुआ है तभी से हम शांति, स्थिरता और म्यांमार में लोकतंत्र की वापसी को बहाल किए जाने की बात बार बार कर रहे हैं. शायद म्यांमार में 2021 का समय था जबसे भारी संख्या में म्यांमार के नागरिक भारत में शरण ले रहे हैं.”

    उन्होंने कहा, “सीमा से लगे राज्यों का प्रशासन मानवीय आधार पर हालत को उचित तरीके से हैंडल कर रहा है.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पिछले कुछ दिनों में भारत-म्यांमार सीमा के क़रीब म्यांमार सेना और सैन्य शासन का विरोध कर रहे बलों के बीच तेज़ हुई झड़पों के बीच क़रीब पाँच हज़ार विस्थापित लोग म्यांमार से मिज़ोरम पहुँचे हैं.

    म्यांमार सेना के 45 जवानों ने भी बुधवार तक मिज़ोरम पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है.

    इन्हें भारतीय सेना को सौंप दिया गया और बाद में म्यांमार वापस भेज दिया गया.

  10. दिनभर, पूरा दिन पूरी ख़बरः कितनी सफल रही जिनपिंग-बाइडन की मुलाक़ात?

  11. शेहला राशिद ने बताया- कैसे पीएम मोदी की आलोचक से प्रशंसक बनीं

    शेहला राशिद

    इमेज स्रोत, X/@Shehla_Rashid

    बीजेपी सरकार की आलोचक रहीं जेएनयू छात्रसंघ की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला राशिद ने बताया है कि हालिया दिनों में वह मोदी सरकार की तारीफ़ क्यों करने लगी हैं.

    अपने बदलते रुख़ पर चर्चा करते हुए शेहला राशिद ने समाचार एजेंसी एएनआई के एक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया साइट एक्स पर शेयर करते हुए लिखा है, "मेरे हृदय परिवर्तन की वजह ये एहसास है कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक निस्वार्थ व्यक्ति हैं जो भारत को बदलने के लिए कठोर फ़ैसले ले रहे हैं."

    दिलचस्प बात ये है कि शेहला राशिद ने अपने इस वीडियो ट्वीट के लिए कॉमेंट्स को ऑफ़ कर दिया है. यानी कोई भी अन्य एक्स यूज़र इस ट्वीट के कॉमेंट सेक्शन में प्रतिक्रिया नहीं दे सकता है.

    शेहला राशिद ने ट्वीट में लिखा है, "पीएम मोदी ने अपने ख़िलाफ़ कड़ी आलोचना का सामना किया है, लेकिन फिर भी समावेशी विकास के अपने नज़रिए पर वह डटे रहे, जिसमें कोई भी पीछे नहीं छूटता है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कश्मीर पर क्या कहा?

    शेहला राशिद कहती हैं, "जिस तरह से भारत सरकार ने कश्मीर में स्थिति संभाली है, मैं उससे काफ़ी प्रभावित हुई हूं. मैंने बीजेपी, पीएम, गृहमंत्री के बारे में कई बातें कहीं हैं. कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद भारत सरकार को घरेलू, अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर बहुत आलोचनाएं झेलनी पड़ीं. लेकिन उन्होंने सबका सामना किया. मुझे ये समझ नहीं आ रहा था कि कोई इतना अलोकप्रिय, जोखिम भरा फ़ैसला क्यों ले रहा है."

    "लेकिन फिर मैंने महसूस किया और यही मेरे हृदय परिवर्तन की वजह भी बना कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री, गृहमंत्री बेहद निस्वार्थ लोग हैं, जो सिर्फ़ राष्ट्र हित की परवाह करते हैं. क्योंकि कोई भी इतनी आलोचना क्यों झेलेगा."

  12. रोहित शर्मा के टॉस के तरीके पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने उठाया सवाल

    रोहित शर्मा और बाबर आज़म

    इमेज स्रोत, ANI

    वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके पाकिस्तान में भारतीय टीम को लेकर अभी भी चर्चा जारी है, जिसने बुधवार को ही न्यूज़ीलैंड की टीम को हराकर फ़ाइनल में प्रवेश किया है.

    पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर सिकंदर बख़्त ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के टॉस करने के तरीके पर संदेह जताया है.

    पाकिस्तान के जियो न्यूज़ चैनल पर बातचीत करते हुए सिकंदर बख़्त ने कहा, “वो (रोहित) हमेशा सिक्के को दूर उछालते हैं और प्रतिद्वंद्वी टीम का कप्तान कभी भी अंतिम नतीजा देखने नहीं जाता.”

    इसके बाद चैनल पर रोहित शर्मा के टॉस की कई छोटी छोटी क्लिप दिखाई जाती है.

    हालांकि इस क्लिप को दिखाने के पहले सिकंदर बख़्त ने होस्ट से पूछा था, “क्या मैं शरारत कर सकता हूं?”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    वसीम अकरम ने क्या कहा?

    इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम, मोइन ख़ान और शोएब मलिक ने सिकंदर बख़्त की आशंका को सिरे से ख़ारिज कर दिया.

    ए स्पोर्ट्स चैनल पर एक बातचीत में वसीम अकरम ने कहा, “कौन तय करता है कि सिक्का कहां गिरना चाहिए ये केवल स्पांसरशिप के लिए है. मुझे शर्मिंगदी महसूस होती है. मैं इस पर टप्पणी पर भी नहीं करना चाहता.”

    शोएब ने कहा कि इस पर तो बात भी नहीं होनी चाहिए.

    वसीम अकरम

    इमेज स्रोत, Getty Images

    गेंद और पिच पर विवाद

    इससे पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन रज़ा ने दावा किया था कि आईसीसी और बीसीसीआई मैच के दौरान गेंद बदलने देते हैं ताकि भारतीय तेज़ गेंदबाज़ों को गेंद में अधिक स्विंग मिल सके.

    बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले गए पहले सेमीफ़ाइनल मैच में एक दिन पहले पिच बदलने पर विवाद हुआ.

    ‘डेली मेल’ अख़बार ने अपनी रिपोर्टमें दावा किया है कि भारत और न्यूज़ीलैंड के ‘सेमीफ़ाइनल मैच में पहले पिच नंबर सात इस्तेमाल की जानी थी. ये पिच वर्ल्ड कप में यहां खेले गए चार मैचों में इस्तेमाल नहीं हुई थी और बिल्कुल नई पिच है.’

  13. शाहीन शाह अफ़रीदी ने पाकिस्तान की टी-20 क्रिकेट टीम की कप्तानी मिलने पर क्या कहा?

    शाहीन शाह अफ़रीदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान की टी-20 क्रिकेट टीम के नए कप्तान शाहीन शाह अफ़रीदी ने ज़िम्मेदारी मिलने के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है.

    बुधवार को बाबर आज़म ने सभी फॉर्मेट में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान पद से इस्तीफ़ा दे दिया था. इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शाहीन शाह अफ़रीदी को टी-20 टीम और शान मसूद को टेस्ट टीम का कप्तान बनाने का एलान किया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    शाहीन शाह अफ़रीदी ने इस ज़िम्मेदारी को लेकर लिखा, "मैं हमारी टी-20 क्रिकेट टीम का नेतृत्व करके बेहद सम्मानित और खुशी का अनुभव कर रहा हूं. इस भरोसे और समर्थन के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और फ़ैन्स का शुक्रिया. क्रिकेट के मैदान पर हमारे देश का मान बढ़ाने और टीम को एकजुट रखने के लिए मैं अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दूंगा."

    "हमारी सफ़लता एकता, विश्वास और अथक प्रयासों में छिपी हुई है. हम सिर्फ़ एक टीम नहीं बल्कि भाई, एक परिवार हैं. साथ में हम बढ़ेंगे."

  14. टीम इंडिया ने ड्रेसिंग रूम में सेमीफ़ाइनल की जीत का जश्न कैसे मनाया?

    क्रिकेट

    इमेज स्रोत, ANI

    बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमी फ़ाइनल मैच में न्यूज़ीलैंड को हराने के बाद टीम इंडिया ने ड्रेसिंग रूम में जश्न मनाया.

    बीसीसीआई ने अपनी वेबसाइट पर एक वीडियो जारी किया है. इसमें दिखता है कि खिलाड़ी केक काटकर जीत का जश्न मना रहे हैं.

    सेमी फ़ाइनल मैच के दौरान सबसे बेहतरीन फ़िल्डिंग करने वाले खिलाड़ी को मेडल पहनाकर कर सम्मानित करते भी दिखाया गया और ये सम्मान पाने वाले खिलाड़ी थे रवींद्र जडेजा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कल के मैच में रवींद्र जडेजा ने तीन महत्वपूर्ण कैच लिए थे, जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया.

    इस मैच में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 70 रनों से हराया और 12 साल बाद विश्व कप फ़ाइनल में पहुंचा.

  15. सुब्रत रॉय की मौत के बात सहारा मामले का क्या होगा, सेबी प्रमुख ने बताया

    सुब्रत रॉय

    इमेज स्रोत, GETTYIMAGES

    बाज़ार नियामक संस्था सेबी की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच ने गुरुवार को कहा है कि सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत रॉय की मौत के बाद भी सेबी के समक्ष सहारा का मामला चलता रहेगा.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, फ़िक्की के एक आयोजन से इतर पत्रकारों से बुच ने कहा कि यह मामला कंपनी के आचरण का है और कोई व्यक्ति ज़िंदा रहता है या नहीं इससे यह प्रभावित नहीं होगा.

    बीते मंगलवार को मुंबई में 75 साल की उम्र में सुब्रत रॉय का निधन हो गया इसके बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि उनकी कंपनी की पर अनियमितता के आरोप में चल रहे मामले में आगे क्या होगा.

    सेबी ने सहारा ग्रुप को 24,000 करोड़ रुपये जमा करने का कहा था ताकि निवेशकों के पैसे लौटाए जा सकें लेकिन अभी तक केवल 138 करोड़ रुपये के दावे ही किए गए.

    सहारा ग्रुप पर आरोप है कि उसने पोंज़ी स्कीम चलाकर बड़े पैमाने पर निवेशकों के पैसे इकट्ठा किए.

    सुब्रत रॉय के साथ समस्या 2010 में शुरू हुई जब सेबी ने सहारा ग्रुप की दो कंपनियों पर बाज़ार से फ़ंड जुटाने पर रोक लगा दी.

    दो कंपनियों द्वारा निवेशकों के 20,000 करोड़ रुपये न लौटाए जाने पर अदालत की अवमानना के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 2014 में सुब्रत रॉय को गिरफ़्तार किया गया था.

    इन दोनों कंपनियों- सहारा इंडिया रीयल इस्टेट कॉर्पोरेशन और सहारा हाऊसिंग इनवेस्टमेंट कार्पोरेशन ने 2007-08 में डिबेंचर (ऑप्शनल फ़ुली कनवर्टिबल डिबेंचर- ओएफ़सीडी) के मार्फ़त फ़ंड जुटाया था.

    साल 2001 से 2013 तक सहारा ग्रुप टीम इंडिया का स्पॉन्सर रहा.

  16. LIVE: मोहम्मद शमी के गांव में टीम इंडिया की जीत के बाद कैसा है माहौल?

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  17. विराट कोहली की तारीफ़ में क्या बोले नवजोत सिंह सिद्धू?

    नवजोत सिंह सिद्धू

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बुधवार को वर्ल्ड कप सेमीफ़ाइनल मैच में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ अपना 50वां शतक लगाने पर पूर्व क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू ने भी विराट कोहली की तारीफ़ की है.

    गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर नवजोत सिंह सिद्धू ने एक लंबी पोस्ट में उनके फ़िटनेस की तारीफ़ की.

    उन्होंने लिखा, “पिछले पांच दशक से भारतीय क्रिकेट को मैंने क़रीब से देखा है और मेरा पक्का मानना है कि विराट कोहली अभी तक के सबसे महान भारतीय बैट्समैन हैं...दबाव में बढ़िया खेलते हैं, उनकी अधिकांश मैच जिताऊ पारियां मुश्किलों का सामना करते हुए होती हैं...वो बड़े अवसर वाले खिलाड़ी हैं. ”

    उन्होंने लिखा, “देश और विदेश में क्रिकेट के सभी प्रारूपों में उनकी ढल जाने की क्षमता अनोखी है...शानदार फ़िटनेस उन्हें अपने वज़न से ऊपर पंच करने में मदद करती है.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सिद्धू ने अपने अनोखे अंदाज़ में विराट की तारीफ़ भी की, “धरती से आकाश की दूरी ऊंचाई नहीं बल्कि नज़रिए का मामला है. उनकी कभी न हार मानने वाली भावना और दृढ़ इच्छाशक्ति उन्हें दुनिया भर के बच्चों का रोल मॉडल बनाती है! हरकुलिस की तरह वो आज वर्ल्ड कप में कद्दावर के रूप में खड़े हैं.”

    बुधवार को मुंबई के वानखेड़े में खेले गए वर्ल्ड कप सेमीफ़ाइनल के पहले मैच में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ विराट कोहली ने अपने वनडे कैरियर का 50वां शतक लगाया. ऐसा करने वाले वह पहले बल्लेबाज़ हैं.

    इस मैच में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 70 रनों से हराया और 12 साल बाद विश्व कप फ़ाइनल में पहुंचा.

  18. उत्तरकाशी: केंद्रीय मंत्री ने बताया, सुरंग में फंसे 40 मज़दूर कब तक निकल सकते हैं

    उत्तराकाशी टनल

    इमेज स्रोत, Asif Ali

    केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने गुरुवार को कहा कि उत्तरकाशी टनल में पिछले चार दिनों से फँसे 40 मज़दूरों को निकालने के लिए चल रहे राहत एवं बचाव कार्य में दो तीन लगेंगे.

    रेस्क्यू कार्य में लगी ऑगर मशीन में ख़राबी आने के बाद उच्च क्षमता की दूसरी अमेरिकी ऑगर मशीन को दिल्ली से मँगाया गया है और टनल में उसे इंस्टाल करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है.

    उत्तरकाशी में दुर्घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य का जायजा लेने पहुंचे जनरल वीके सिंह ने बताया कि 'शुरू में जो ड्रिलिंग हो रही थी उससे टनल का एक हिस्सा गिरने लगा था इसलिए हमने फैसला किया उसे छेड़ना नहीं चाहिए नहीं तो ख़तरा और बढ़ सकता है.'

    उत्तरकाशी टनल

    इमेज स्रोत, Asif Ali

    'अधितकम लगेंगे दो तीन दिन'

    केंद्रीय मंत्री ने कहा, "इसलिए एक मशीन लगाई है जिससे रुकावट आई है. और अब एक नई मशीन लगाई गई है जिसकी पॉवर और स्पीड दोनों ज़्यादा है."

    उन्होंने कहा, "हमारी ये कोशिश है कि ये बचाव कार्य दो तीन दिन में पूरा हो जाए. ये जल्दी भी हो सकता है लेकिन अधिकतम हम इतना समय मान रहे हैं. हम हर तरह के विकल्प इस्तेमाल कर रहे हैं और जो भी सुझाव आते हैं उनका अध्ययन कर हम फैसला ले रहे हैं ताकि सुरंग के अंदर लोग सुरक्षित बने रहें."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा, "हम बाहरी देशों के एक्सपर्ट और अपने देश में अलग अलग विभागों के एक्सपर्ट की मदद ले रहे हैं."

    टनल में फँसे मज़दूरों के रेस्क्यू के लिए मँगाई गई अमेरिकी 'ऑगर मशीन' को वायुसेना के विमान से बुधवार को उत्तरकाशी लाया गया.

    टनल में मज़दूरों को फंसे हुए पांचवां दिन शुरू हो गया है.

  19. उत्तरकाशी के टनल में नई मशीन ने पहले दिन 12 मीटर ड्रिल किया

      • Author, आसिफ़ अली
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
    उत्तरकाशी टनल

    इमेज स्रोत, Asif Ali

    उत्तराखंड के उत्तरकाशी टनल में फंसे मज़दूरों को निकालने के लिए दिल्ली से मंगाई गई नई उच्च क्षमता वाली आगर मशीन ने काम करना शुरू कर दिया है.

    पहले दिन इस मशीन ने मलबे के अंदर 12 मीटर तक ड्रिल किया है.

    वर्धमान इंजीनियरिंग वर्क्स के हॉरिजॉन्टल ड्रिलिंग एक्स्पर्ट आदेश जैन ने बताया, “क़रीब 11 बजे 900 एमएम व्यास के माइल्ड स्टील (लोहे) के पहले सेग्मेंट का ड्रिलिंग का काम शुरू किया जा चुका है.”

    उनके अनुसार, “क़रीब 12 बजे तक 6 मीटर पाइप को मलबे में ड्रिल किया गया जिसका 5 मीटर हिस्सा मलबे में ड्रिल किया जा चुका है. बाक़ी बचे 1 मीटर हिस्से को दूसरे पाइप से जोड़ने के लिए मलबे से बाहर रखा गया है.”

    उत्तरकाशी टनल

    इमेज स्रोत, Asif Ali

    एक्सपर्ट आदेश जैन ने बताया, “अब ड्रिल किए जा चुके पाइप को दूसरे पाइप के साथ जोड़ने का कार्य चल रहा है. जिसे जोड़ने में क़रीब 2 घंटे का समय लगेगा.”

    उनके मुताबिक, “हर पाइप को एक दूसरे से जोड़े जाने में क़रीब 2 घंटे का ही वक़्त लगना लाज़मी है. पाइपों को आर्क वेल्डिंग से जोड़ा जाएगा.”

    आदेश जैन ने बताया, "क़रीब 70 मीटर के आस पास सुरंग में मलबा जमा है, जिसे ड्रिल करने में 12 पाइप लगेंगे.”

    उन्होंने बताया, “हर पाइप 6 मीटर का है लिहाज़ा 12 पाइपों को एक दूसरे से जोड़कर, टनल में फँसे मज़दूरों वाली जगह तक पहुँचाने में क़रीब 36 से 40 घंटे का समय लग सकता है.”

  20. सेंट्रल ग़ज़ा में हुए इसराइली हवाई हमले में 50 फ़लस्तीनियों की मौत, दर्जनों घायल

    ग़ज़ा पट्टी पर इसराइली हवाई हमला

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बुधवार की रात सेंट्रल ग़ज़ा में इसराइल की हवाई बमबारी में 50 फ़लस्तीनियों की मौत हो गई जबकि दर्जनों घायल हैं.

    आधिकारिक फ़लस्तीनी न्यूज़ एजेंसी 'वाफ़ा' के मुताबिक, इसराइली एयर फ़ोर्स के लड़ाकू विमानों ने ग़ज़ा पट्टी के मध्य में साबरा पर हमला किया जिसमें एक मस्जिद क्षतिग्रस्त हो गई.

    एजेंसी के मुताबिक ग़ज़ा में नुसेइरत रेफ़्यूजी कैंप में मलेशियन स्कूल पर हमले में तीन लोगों की मौत हुई है जबकि दक्षिणी ग़ज़ा के ख़ान यूनिस में बमबारी में एक ब्चचे की मौत हो गई है.

    इसराइली सेना ने इन दावों पर कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन कहा है कि उसने हमास के ठिकानों को निशाना बनाया है. बीबीसी इन रिपोर्टों की पुष्टि नहीं करता है.

    सोमवार को हमास प्रशासित स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि सात अक्टूबर को हमास के हमले के बाद ग़ज़ा में शुरू हुई इसराइली बमबारी में 11,240 लोग मारे जा चुके हैं जिनमें 4,630 बच्चे हैं.