जेल से फिरौती का मामला: सीबीआई ने सत्येंद्र जैन और पूर्व डीजी पर एफ़आईआर की मांगी अनुमति
सीबीआई ने दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और दिल्ली में जेल विभाग के पूर्व महानिदेशक संदीप गोयल के ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज करने की अनुमति मांगी है.
लाइव कवरेज
चंदन शर्मा
ऑस्ट्रेलिया: साइबर अटैक के बाद बंदरगाह संभालने वाली दिग्गज कंपनी का संचालन फिर से बहाल
इमेज स्रोत, PA-EFE/REX/SHUTTERSTOCK
ऑस्ट्रेलिया के कई बंदरगाहों का कामकाज संभालने वाली दिग्गज कंपनी 'डीपी वर्ल्ड ऑस्ट्रेलिया' का कामकाज साइबर अटैक के कारण तीन दिनों तक ठप रहा. इससे कई टर्मिनल पर कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ.
हालांकि आज (सोमवार को) गड़बड़ियों को ठीक करते हुए कंपनी का ऑनलाइन कामकाज फिर से शुरू कर दिया गया है.
यह साइबर अटैक शुक्रवार को हुआ और सोमवार सुबह नौ बजे कंपनी का ऑनलाइन कामकाज फिर से शुरू हो पाया है.
ऑस्ट्रेलिया आने या वहां से जाने वाले लगभग 40 फ़ीसदी माल के आवागमन का प्रबंधन डीपी वर्ल्ड ऑस्ट्रेलिया करती है. यह दुबई की सरकारी कंपनी डीपी वर्ल्ड की सहायक कंपनी है.
यह कंपनी मेलबॉर्न, सिडनी, ब्रिसबेन और पर्थ स्थित कंटेनर टर्मिनल का संचालन संभालती है.
ऐसे में इस साइबर अटैक का इस देश के कारोबार पर बुरा असर पड़ा है. हालांकि बीबीसी को बताया गया है कि इस समस्या के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के सुपरमार्केट को होने वाली सामानों की आपूर्ति पर असर नहीं पड़ा.
कंपनी ने बताया है कि इन चारों टर्मिनलों से आज लगभग 5,000 कंटेनर के निकलने की उम्मीद है.
सरकार के साइबर सिक्योरिटी समन्वयक डैरेन गोल्डी ने हालांकि कहा है कि अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं की जा सकी है.
राजधानी में प्रदूषण के बिगड़े हालात पर दिल्ली सरकार ने बुलाई बैठक, क्या बोले मंत्री गोपाल राय?
इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया है कि प्रदूषण के बिगड़े हालात से निपटने के लिए राज्य सरकार विचार विमर्श में जुटी है.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने मंत्री राय के हवाले से बताया है कि सोमवार दोपहर 12 बजे पर्यावरण विभाग की बैठक बुलाई है. इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
दिवाली के दो दिन पहले बारिश होने के बाद दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में काफ़ी सुधार हुआ था.
लेकिन दिवाली पर पटाखे जलाने और अन्य कारणों की वजह से एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता 'ख़राब' हो गई है.
दिल्ली में आमतौर पर नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ही प्रदूषण बढ़ जाता है. दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक है.
ग़ज़ा के लिए सऊदी अरब के शासक ने भेजी मदद
इमेज स्रोत, ANI
इसराइल के साथ पिछले एक महीने से जारी युद्ध में फंसे ग़ज़ा पट्टी के लोगों के लिए सऊदी अरब की ओर से भेजी गई मदद सामग्री की पहली खेप जल्द ही वहां पहुंच जाएगी.
सऊदी अरब के प्रमुख अंग्रेज़ी अख़बार सऊदी गज़ट ने यह जानकारी दी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
सोशल मीडिया साइट एक्स पर डाले गए एक वीडियो पोस्ट के अनुसार, किंग सलमान मानवीय सहायता और राहत केंद्र (केएस रिलीफ़) की ओर से भेजी गई सऊदी मदद की पहली खेप, मिस्र और ग़ज़ा की सीमा पर स्थित रफाह बॉर्डर प्वाइंट पार करते हुए ग़ज़ा पट्टी की ओर बढ़ रही है.''
सात अक्टूबर को ग़ज़ा पट्टी के हमास लड़ाकों ने इसराइल पर अचानक हमला कर दिया था. उसके बाद इसराइल की जवाबी कार्रवाई में ग़ज़ा पट्टी में काफ़ी बर्बादी हुई है.
न्यूज़ीलैंड के साथ भारत के सेमीफ़ाइनल मैच पर क्या बोले कोच राहुल द्रविड़
इमेज स्रोत, ANI
भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने स्वीकार किया है कि सेमीफ़ाइनल मैच को लेकर उनकी टीम पर दबाव है.
नीदरलैंड्स के ख़िलाफ़ जीत दर्ज करने के बाद राहुल द्रविड़ ने कहा, ''उन्हें यह स्वीकार करने में कोई हिचकिचाहट नहीं है कि बुधवार को न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ भारत के सेमीफाइनल मैच काफ़ी दबाव वाला होगा. नौ मैचों में लगभग परफेक्ट खेल दिखाने के बाद भी इसमें जीत की कोई गारंटी नहीं होगी.''
समाचार एजेंसी पीटीआई ने द्रविड़ के हवाले से बताया, "अगर मैं कहूं कि सेमीफाइनल का कोई दबाव नहीं होगा तो यह प्रामाणिक नहीं होगा. आपके पास क्रिकेट के किसी भी खेल को जीतने की कोई गारंटी नहीं होती. आप सबसे बढ़िया से तैयार होने और मैच में बेहतर प्रदर्शन करने की तैयारी ही कर सकते हैं.''
नीदरलैंड पर भारत की 160 रन की जीत के बाद द्रविड़ ने कमेंटेटर के कमेंट्स के बारे में मज़ाकिया अंदाज़ में कहा, "जब सब अच्छा चल रहा हो तो यह अच्छा लगता है. लेकिन एक हार के बाद हर कोई कहने लगता है कि आप कुछ नहीं जानते."
नीदरलैंड्स के ख़िलाफ़ शानदार खेले अय्यर और राहुल, लेकिन ट्रेंड्स में कोहली और रोहित, क्यों?
इमेज स्रोत, ANI
भारत और नीदरलैंड्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिवाली के दिन वनडे विश्व कप का अंतिम लीग मैच खेला गया.
इस मैच में भारत ने अपने दो बल्लेबाज़ों श्रेयस अय्यर और केएल राहुल के शतक और शुभमन गिल, कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के अर्धशतक के बूते 410 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.
इसके बाद भी सोशल मीडिया पर विराट कोहली और रोहित शर्मा की चर्चा हो रही है.
हालांकि इनकी चर्चा का कारण इनकी शानदार बल्लेबाज़ी तो है ही, कल के मैच में इन दोनों का विकेट लेना भी है.
रविवार को खेले गए मैच में भारत के 9 खिलाड़ियों ने गेंदबाज़ी की, जो विश्व कप में 1992 के बाद पहली बार हुआ.
कप्तान रोहित शर्मा ने कल के मैच में दोनों शतकवीर खिलाड़ियों अय्यर और राहुल को छोड़कर बाक़ी सभी से गेंदबाज़ी करवाई और ख़ुद भी बहती गंगा में हाथ धोए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
कोहली ने तो नीदरलैंड्स के कप्तान और विकेटकीपर स्कॉट एडवर्ड्स को केएल राहुल के हाथों आउट करवाकर अपने प्रशंसकों को मानो निहाल ही कर दिया. उन्होंने तीन ओवर में 13 रन देकर एक विकेट लिया.
भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफ़र ने उनके इस कारनामे की तारीफ़ करते हुए एक मीम शेयर किया. इसमें बताया गया कि भले अय्यर और राहुल ने शानदार शतक बनाए लेकिन एक विकेट लेकर कोहली ने पूरी महफ़िल ही लूट ली.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
वहीं एक अन्य पोस्ट में 'गेंदबाज़' कोहली के लिए विकेटों के बारे में बताया गया है. संयोग से इन विकेटों में कई दिग्गज हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
एक अन्य पोस्ट में विराट कोहली के विकेट लेने वाली गेंद का वीडियो शेयर किया गया है. इसमें विकेट लेने के बाद कोहली और उनकी पत्नी दोनों को ख़ुशी मनाते हुए देखा जा सकता है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 4
वहीं एक यूज़र ने कप्तान रोहित शर्मा की गेंदबाज़ी का वीडियो शेयर किया है. नीदरलैंड्स का अंतिम विकेट उन्होंने ही लिया और इसके लिए पांच गेंदें फेंकी.
वैसे भारत ने नीदरलैंड्स को 250 रन पर आउट करके अपनी टीम को 160 रनों की बड़ी जीत दिला दी.
अमेरिकी सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, पांच सैनिकों की मौत
इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिकी सेना ने बताया है कि पूर्वी भूमध्य सागर में हुई एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में उसके पांच सैनिकों की मौत हो गई है.
अमेरिकी सेना के अनुसार, नियमित प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान ईंधन भरते समय यह हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया.
इसराइल और हमास के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से अमेरिका ने इस इलाक़े में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने लिखा, ''जिल और मैं, उन 5 अमेरिकी सैनिकों की मौत पर शोक व्यक्त करता हूं, जिनकी मृत्यु भूमध्य सागर में एक प्रशिक्षण मिशन के दौरान एयरक्राफ्ट क्रैश होने से हुई.''
''हम उनके परिजनों और दोस्तों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं, जिन्होंने अपना एक अनमोल प्रियजन- उनकी आत्मा का एक टुकड़ा- खो दिया है. हमारा पूरा देश उनके दुःख में सहभागी है.''
राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि हमारे सैनिक "हर दिन अपने देश के लिए अपना जीवन दांव पर लगा रहे हैं. हम आज और हर रोज़ अपने सभी शहीद योद्धाओं के परिजनों के लिए दुआ करते हैं."
सेना के बयान में हालांकि यह नहीं बताया गया कि इस हेलीकॉप्टर ने कहां से उड़ान भरी या यह दुर्घटना कहां हुई.
अमेरिका ने पिछले महीने दो विमान वाहक पोत के साथ कई छोटे जहाज़ों और लड़ाकू विमानों को पूर्वी भूमध्य सागर में तैनात कर दिया था.
इसराइल और ग़ज़ा के बीच युद्ध छिड़ने के बाद इनके पड़ोसियों को इस युद्ध में शामिल होने से रोकने के लिए अमेरिका ने यह तैनाती की है.
अमेरिका नहीं चाहता कि ईरान और लेबनान के हिजबुल्लाह इस युद्ध में फ़लस्तीन की ओर से शामिल हों.
दिवाली के बाद दिल्ली और कई महानगरों में बिगड़ी हवा
इमेज स्रोत, ANI
दिवाली के बाद देश की
राजधानी दिल्ली और आसपास के हिस्सों में प्रदूषण के कारण फिर से धुंध छा गई है,
जिससे चीज़ों को ज़्यादा दूर तक नहीं देखा
जा सकता.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण
बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली में वायु की गुणवत्ता (AQI) 'ख़राब' श्रेणी
में पहुंच गई है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
पीटीआई की ओर से जारी एक वीडियो में दिल्ली के कर्तव्य पथ पर छायी धुंध का साफ देखा जा सकता है.
इससे पता चलता है कि भारी प्रदूषण के कारण मुश्किल से कुछ मीटर तक ही चीज़ों को देखा जा सकता है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
एएनआई के अनुसार देश के कई महानगरों में भी धुंध के कारण दृश्यता ख़राब हो गई है.
दिल्ली में हवा की गुणवत्ता ख़राब होने की मुख्य वजह दिवाली के दिन पटाखे जलाने को माना जा रहा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
हालांकि तीन दिन पहले हुई बारिश से राजधानी में प्रदूषण के हालात में काफ़ी सुधार हुआ था.
101 से 200 के बीच के AQI को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच के AQI को 'ख़राब' और 301 से 400 के बीच के AQI को 'बहुत ख़राब' माना जाता है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 4
ग़ज़ा के सबसे बड़े अस्पताल अल-शिफा में दो हजार से ज्यादा लोग- हमास का दावा
इमेज स्रोत, Getty Images
हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने ग़ज़ा के सबसे बड़े अस्पताल अल-शिफ़ा की स्थिति के बारे में एक अपडेट जारी किया है.
हमास का कहना है कि अस्पताल के अंदर अभी भी कम से कम 2,300 लोग हैं और इस बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन को जानकारी दे दी गई है.
बयान में कहा गया है कि अस्पताल में 600 से 650 के बीच मरीज हैं, साथ ही 200 से 500 स्वास्थ्य कर्मी और लगभग 1,500 विस्थापित लोग हैं जिन्होंने आश्रय मांगा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
WHO के अनुसार, ''बिजली, पानी और भोजन की कमी से मरीज़ों की ज़िंदगी ख़तरे में पड़ गई है.'' उसने बताया कि अस्पताल से बाहर निकलने का कोई सुरक्षित रास्ता नहीं है.
WHO ने तत्काल युद्ध विराम, नागरिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की बहाली के साथ मानवीय कानूनों का सम्मान करने की अपील की है.
नमस्कार!
आपका दिन शुभ हो.
ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा.
12 नवंबर के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.