ब्रेकिंग न्यूज़, विश्व कप के आख़िरी लीग मैच में नीदरलैंड्स के ख़िलाफ़ भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला

इमेज स्रोत, Getty Images
पांच अक्टूबर से शुरू हुए वनडे विश्व कप का आख़िरी लीग मैच रविवार को भारत और नीदरलैंड्स के बीच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है.
इस मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला लिया है.
भारत पहले ही अभी तक खेले गए अपने सभी आठ मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है.
सेमीफाइनल में बुधवार (15 नवंबर) को भारत का मुक़ाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूज़ीलैंड से होगा.
वहीं नीदरलैंड्स की टीम अपने अब तक के आठ मैचों में से केवल दो मैच ही जीत पाई. इस तरह वह अगले दौर में पहुंचने से नाकाम रही है.
यदि आज का यह मैच भारत जीत लेता है, तो भारत 2003 के विश्व कप में लगातार आठ जीत दर्ज करने का अपना रिकॉर्ड और बेहतर कर लेगा.

इमेज स्रोत, Getty Images
दोनों टीमें इस प्रकार है:
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.
नीदरलैंड्स: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), वेस्ली बारेसी, मैक्स ओ दौद, कोलिन एकरमैन, साइब्रांड एंजेलब्रेक, बास डि लीड, तेजा निदामानुरु, लोगान वान बीक, रोलोफ वान डेर मर्व, आर्यन दत्त और वॉल वान मीकेरेन.





















