हीरो के सीएमडी मुंजाल पर ईडी की कार्रवाई, 25 करोड़ की संपत्ति जब्त की

इमेज स्रोत, Getty Images
प्रवर्तन निदेशालय ने हीरो मोटोकॉर्प के सीएमडी और चेयरमैन पवन कुमार मुंजाल पर कार्रवाई की है.
ईडी ने ट्वीट कर बताया कि उसने मुंजाल की दिल्ली में 3 अचल संपत्तियों को जब्त किया है, जिनकी कीमत करीब 25 करोड़ रुपये है.
ईडी ने बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले के संबंध में यह कार्रवाई की गई है और कुल मिलाकर करीब 50 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त और कुर्क की गई है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
दो महीने पहले ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पवन मुंजाल के दिल्ली और गुरुग्राम स्थित परिसरों पर छापेमारी की थी.
आयकर विभाग ने पिछले साल मार्च में भी कर चोरी की जांच के तहत मुंजाल के यहां छापेमारी की थी.
हीरो मोटोकॉर्प देश के सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी है.










