इसराइल-हमास युद्धः शांति को कोशिशें तेज़, बीते 24 घंटे के प्रमुख बड़े घटनाक्रम

बुधवार को ग़ज़ा में सुरक्षित कॉरिडोर बनाने से लेकर, बंधकों को छुड़ाने और कुछ समय के लिए युद्ध विराम को लेकर कई नए घटनाक्रम सामने आए हैं.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and संदीप राय

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, हमास का दावा- कल हुई मौतों में से आधे लोगों की जान दक्षिण ग़ज़ा में गई, इसराइल ने बताया था सुरक्षित क्षेत्र

    ग़ज़ा

    इमेज स्रोत, Reuters

    हमास के ग़ज़ा स्थित स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया है कि कल मारे गए 241 लोगों में से आधे लोग दक्षिणी ग़ज़ा से हैं.

    इसराइल ने दक्षिणी ग़ज़ा को उत्तरी ग़ज़ा के मुक़ाबले सुरक्षित बताया है और लोगों को उत्तरी इलाक़े को खाली कर दक्षिण की ओर जाने को कहा.

    हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि इसराइल ने कल (मंगलवार को) कुल 27 हमले किए थे.

    अधिकारियों ने बताया कि ग़ज़ा में 18 अस्पताल और 40 हेल्थ सेंटर काम नहीं कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि संघर्ष में अब तक 193 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत हो चुकी है.

    अधिकारियों के मुताबिक संघर्ष में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10569 हो गई है. मरने वालों में 4324 बच्चे शामिल हैं.

    ये संख्या सात अक्टूबर से जारी संघर्ष में अब तक मारे गए लोगों की है. सात अक्टूबर को हमास ने इसराइल पर हमला किया था. इसराइली सेना के मुताबिक इस हमले में करीब 1400 लोगों की मौत हुई थी और हमास के लड़ाके 200 से ज़्यादा लोगों को बंधक बनाकर साथ ले गए थे.

  2. छत्तीसगढ़: राहुल गांधी की गारंटी, 'केजी टू पीजी मुफ़्त शिक्षा', बोले-बीजेपी चाहती है आदिवासी न पढ़ें अंग्रेज़ी

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    राहुल गांधी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में उनकी सरकार आती है तो केजी से पीजी (शुरुआती कक्षा से पोस्ट ग्रेजुएट) तक की शिक्षा को फ़्री कर दिया जाएगा.

    छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ”छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य होगा जहां केजी से लेकर पीजी तक की शिक्षा फ़्री होगी.”

    उन्होंने कहा, “भाजपा के नेता कहते हैं आदिवासियों को हिंदी सीखनी चाहिए, अंग्रेज़ी मत सीखिए. लेकिन आप किसी भाजपा के नेता से पूछें कि आपका बच्चा कहां पढ़ता है? तो वे कहेंगे इंग्लिश मीडियम में पढ़ता है, आपका बच्चा इंग्लिश मीडियम में पढ़ता है तो आदिवासी का बच्चा इंग्लिश मीडियम में क्यों नहीं पढ़ सकता है?”

    उन्होंने कहा, “हमने राज्य में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का जाल बिछा दिया है ताकि हर युवा अंग्रेज़ी पढ़ सके. आपको विदेश जाना हो, डॉक्टर, इंजीनियर बनना हो तो अंग्रेज़ी आनी चाहिए लेकिन वे कहते हैं हिंदी पढ़ें, क्यों? क्योंकि वे चाहते हैं कि आपके बच्चे अंग्रेज़ी न सीखें, विदेश से कोई आए तो आप उनसे बात न कर पाए. वे आपको नौकरी न दें पाए."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    किसान कर्ज माफ़ी, बिजली फ्री

    राहुल गांधी ने कहा, “पिछले इलेक्शन में मैंने कहा था कि किसानों का कर्ज़ माफ़ होगा, इस बार ये होगा. पिछली बार कहा था बिजली बिल हॉफ़ हो जाएगा, अब बिजली 200 यूनिट फ्री हो जाएगी. इसका मतलब छत्तीसगढ़ में 40 लाख परिवारों के लिए बिजली बिल्कुल फ्री होगी.”

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  3. ब्रेकिंग न्यूज़, ग़ज़ा में अब तक 10569 की मौत, मरने वालों में 4324 बच्चे- हमास

    ग़ज़ा

    इमेज स्रोत, EPA

    ग़ज़ा में हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसराइल के साथ संघर्ष में मारे गए लोगों के अब तक के आंकड़े बताए हैं.

    अधिकारियों के मुताबिक मरने वालों की संख्या बढ़कर 10569 हो गई है. मरने वालों में 4324 बच्चे शामिल हैं.

    ये संख्या सात अक्टूबर से जारी संघर्ष में अब तक मारे गए लोगों की है. सात अक्टूबर को हमास ने इसराइल पर हमला किया था. इसराइली सेना के मुताबिक इस हमले में करीब 1400 लोगों की मौत हुई थी और हमास के लड़ाके 200 से ज़्यादा लोगों को बंधक बनाकर साथ ले गए थे.

    हमास ने कल मरने वालों की जो संख्या बताई थी, उसमें 241 और मृतक बढ़ गए हैं.

    हमास की ओर से जारी आंकड़ों पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सवाल उठाए थे लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन इन आंकड़ों को भरोसेमंद मानता है.

  4. अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन का सवाल, 'जब तक हमास के कब्ज़े में बंधक, कैसे होगा संघर्ष विराम?'

    एंटनी ब्लिंकन

    इमेज स्रोत, Reuters

    अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि अमेरिका और इसराइल इस बात पर सहमत हैं कि छह अक्टूबर की स्थिति पर नहीं लौटा जा सकता.

    उनका इशारा उस तारीख की ओर था, जब हमास ने इसराइस पर हमला किया था. ये हमला सात अक्टूबर को हुआ था. हमले में 1400 लोगों की मौत हुई थी और हमास के लड़ाके कई लोगों को बंधक बनाकर ले गए थे. इसराइल की सेना ने बंधकों की संख्या 240 बताई है. तभी से इसराइल ग़ज़ा में हमास के ख़िलाफ़ अभियान चला रहा है.

    अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, “हम सभी चाहते हैं कि जितनी जल्दी संभव हो ये संघर्ष ख़त्म हो ताकि नागरिकों की तकलीफ़ों को कम किया जा सके.”

    लेकिन जो लोग तुरंत युद्द विराम का आह्वान कर रहे हैं उन्हें ये भी बताना चाहिए कि इससे होने वाले 'अस्वीकार्य नतीजों' से कैसे निपटा जाए क्योंकि हमास ने 200 से अधिक बंधकों को कब्ज़ा किया है और सात अक्टूबर जैसे हमले को बार बार दुहराने की मंशा और क्षमता को ज़ाहिर किया है.

    ब्लिंकन ने कहा, ‘ऐसा संकट कभी न हो, इसका एक ही रास्ता है कि हम स्थाई शांति और सुरक्षा के लिए वैसे हालात बनाए जाएं.’

    ऐसे हालात में शामिल है कि-

    • ग़ज़ा को आतंकवाद या हिंसक हमलों के लिए प्लेटफ़ार्म के रूप में इस्तेमाल न हो.
    • संघर्ष ख़त्म होने के बाद ग़ज़ा पर फिर से कब्ज़ा न किया जाए.
    • ग़ज़ा की नाकाबंदी या घेरेबंदी की कोई कोशिश न हो.
    • ग़ज़ा के इलाक़े में कोई कमी न लाई जाए.
    • यह सुनिश्चित करना कि "वेस्ट बैंक से कोई आतंकवादी ख़तरा न हो."

    एंटनी ब्लिंकन जी-7 की टोक्यों में बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे.

    जापान के टोक्यो में हो रहे जी-7 देशों की बैठक में ग़ज़ा में मानवीय संकट को लेकर तुरंत कदम उठाने पर ज़ोर दिया गया.

  5. नीतीश कुमार के विवादित बयान पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- 'और कितने नीचे गिरोगे?'

    मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    बिहार विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार के विवादित बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीखा हमला बोलते हुए सवाल किया, ‘कितने नीचे गिरोगे?’

    मध्यप्रदेश के गुना में एक चुनावी सभा में के दौरान नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार का नाम लिए बिना उन पर तीखा हमला बोला.

    पीएम मोदी ने कहा, "एक नेता जो इंडी अलायंस का झंडा लेकर घूम रहे हैं और देश की वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भांति भांति के खेल कर रहे हैं."

    मोदी ने कहा, "इंडी अलायंस के नेता ने उस विधानसभा के अंदर ऐसी भाषा में भद्दी बातें की जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती है. कोई शर्म नहीं है उनको. इंडी अलायंस का एक भी नेता माताओं बहनों के भयंकर अपमान के ख़िलाफ़ एक शब्द बोलने के लिए तैयार नहीं हुआ."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पीएम मोदी ने कहा, “कैसा दुर्भाग्य आया है देश का. कितने नीचे गिरोगो? दुनिया में देश की बेइज्जती करा रहे हो.”

    नीतीश कुमार ने ये बयान मंगलवार को दिया था. बुधवार को उन्होंने अपने बयान पर विधानसभा में माफ़ी मांगी और कहा कि वो ‘खेद’ प्रकट करते हैं और इसके लिए ‘माफ़ी’ मांगते हैं.

  6. ब्रेकिंग न्यूज़, शुभमन गिल ने पाकिस्तान के बाबर आज़म को 'शिखर' से हटाया, वनडे रैंकिंग में नंबर 1

    शुभमन गिल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत के तेज़तर्रार ओपनर शुभमन गिल आईसीसी की बल्लेबाज़ों की वनडे रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंच गए हैं.

    ताज़ा रैंकिंग में उन्होंने पाकिस्तान के बाबर आज़म को पीछे छोड़ा. बाबर आज़म अब तक पहले पायदान पर जमे हुए थे.

    शुभमन गिल इस साल शानदार फ़ॉर्म में चल रहे हैं. वो इस साल खेले 26 वनडे मैचों में पांच शतक की मदद से 1449 रन बना चुके हैं.

    गिल वर्ल्ड कप की शुरुआत में फिट नहीं थे लेकिन मैदान में वापसी के बाद से वो बल्ले से रंग जमा रहे हैं. वर्ल्ड कप के छह मैचों में वो 219 रन बना चुके हैं.

    टॉप 10 बल्लेबाज़ों में भारत के विराट कोहली चौथे और कप्तान रोहित शर्मा छठे नंबर पर हैं. विराट कोहली मौजूदा वर्ल्ड कप में दो शतक जमा चुके हैं. दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ उन्होंने नाबाद 101 रन बनाकर सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतकों की बराबरी की थी.

    मोहम्मद सिराज

    इमेज स्रोत, Getty Images

    गेंदबाज़ों में सिराज नंबर 1

    उधर, वनडे गेंदबाज़ों की ताज़ा आईसीसी रैंकिंग में मोहम्मद सिराज पहले नंबर पर पहुंच गए हैं.

    वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर रहे कुलदीप यादव चौथे, जसप्रीत बुमराह आठवें और मोहम्मद शमी 10वें नंबर पर हैं. दक्षिण अफ़्रीका के केशव महाराज दूसरे और पाकिस्तान के शाहीन अफ़रीदी पांचवें नंबर पर हैं.

  7. दिल्ली में बाहरी गाड़ियों पर रोक, स्कूलों की छुट्टी- प्रदूषण पर रोक के लिए और क्या करने जा रही है सरकार?

    गोपाल राय

    इमेज स्रोत, ANI

    सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पीणी के बाद दिल्ली सरकार ने बुधवार को राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए एक के बाद एक कई घोषणाएं कीं.

    सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के मद्देनज़र बुधवार को दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत और राजस्व मंत्री अतिशी के बीच बैठक हुई.

    बैठक के बाद गोपाल राय ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि दिल्ली सरकार ने ग्रैप-4 के तहत प्रदूषण नियंत्रण के नियमों को सख़्ती से लागू कर रही है.

    • दिल्ली में निजी और सरकारी स्कूलों में सर्दियों की छुट्टी पहले कर दी जाएगी और सारे स्कूल 9 से 18 नवंबर तक बंद रहेंगे.
    • कनॉट प्लेस में लगाए गए स्मॉग टॉवर को शुरू किया जाएगा.
    • रियल टाइम सोर्स एनफ़ोर्समेंट स्टडी को फिर से शुरू किया जाएगा और रियल टाइम डेटा जारी किए जाएंगे.
    • दिल्ली के बाहर की गाड़ियों का प्रवेश प्रतिबंधित.
    • ऑड ईवन लागू करने के लिए पूरी योजना को सुप्रीम कोर्ट के सामने अगली सुनवाई में पेश किया जाएगा.
    • बायोमास बर्निंग के लिए लगभग 650 कार्यबल गठित.
    • निर्माण कार्यों पर रोक और निर्माण साइटों पर स्मॉग गन की तैनाती होगी.
    • उत्तर भारत के कई राज्यों को मिलकर एक एक्शन प्लान बनाना होगा.
    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पिछले एक हफ्ते से दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 से ऊपर बना हुआ है जो गंभीर श्रेणी में आता है.

    मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक वायु प्रदूषण की यही स्थिति बनी रहेगी और फिर उत्तर पश्चिम हवाओं और बारिश की संभावना से प्रदूषण में कमी आ सकती है.

  8. ग़ज़ा की हालत को लेकर फ़िक्रमंद दुनिया के सबसे प्रभावशाली देश, जी7 की बैठक में की गई ये अपील

    जी-7

    इमेज स्रोत, Getty Images

    जापान के टोक्यो में हो रहे जी-7 देशों की बैठक में ग़ज़ा में मानवीय संकट को लेकर तुरंत कदम उठाने पर ज़ोर दिया गया.

    जी-7 के बयान में कहा गया है, “ग़ज़ा में बिगड़ते मानवीय संकट में हस्तक्षेप करने की तत्काल ज़रूरत है.”

    हम मानवीय आधार पर संघर्ष रोके जाने (ह्यूमैनिटेरियन पॉज़) का समर्थन करते हैं और इसके लिए आपात मदद मुहैया कराए जाने, लोगों की आवाजाही और बंधकों की रिहाई के लिए कॉरिडोर बनाए जाने का समर्थन करते हैं.

    हालांकि इस बयान में संघर्ष विराम की अपील नहीं किया गया है. मानवीय आधार पर संघर्ष रोके जाने का समय युद्ध विराम से छोटा होगा.

    इस बीच ऐसी ख़बरें आ रही हैं कि अमेरिका तीन दिन के पॉज़ का प्रस्ताव दे रहा है. इस बारे में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन का भी बयान आया है.

  9. चीन ने दिए अमेरिका से रिश्ते सुधारने के संकेत, उप राष्ट्रपति बोले- 'हर स्तर पर बातचीत को तैयार'

    हान जांग

    इमेज स्रोत, Getty Images

    चीन ने संकेत दिया है कि वो अमेरिका के साथ रिश्ते सुधारने की चाहत रखता है. हालिया बरसों के दौरान दोनों देशों के रिश्तों में तनाव की स्थिति बनी रही है.

    चीन के उपराष्ट्रपति हान ज़ांग ने सिंगापुर में कहा कि उनका देश हर स्तर पर बातचीत के लिए तैयार है.

    अपुष्ट ख़बरों के मुताबिक चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अगले हफ़्ते सैन फ्रांसिस्को में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाक़ात कर सकते हैं.

    इस साल अमेरिका ने अपने कई आला अधिकारियों को चीन के दौरे पर भेजा है. इस दौरों के जरिए ये संकेत देने की कोशिश की गई है कि अमेरिका चीन के साथ अपने रिश्ते बेहतर करना चाहता है.

    चीन और अमेरिका के रिश्तों के बीच अवरोध की बड़ी वजह कारोबार, सुरक्षा और मानवाधिकार जैसे मुद्दे हैं. इन मुद्दों की वजह से दोनों देशों के रिश्तों के बीच सुधार आने में रुकावट आ रही है.

  10. हमास के नेता मोहिसिन अबु ज़िना की मौत- इसराइली सेना

    अबु ज़िना

    इमेज स्रोत, IDF

    इसराइल डिफेंस फोर्सेज़ (आईडीएफ़) ने बताया है कि हमास के नेता मोहिसिन अबु ज़िना की मौत हो गई है.

    आईडीएफ़ के मुताबिक वो हमास के 'इंटेलिजेंस और वेपन डिमार्टमेंट' के प्रमुख थे.

    आईडीएफ़ ने बताया है कि वो ‘रणनीतिक हथियारों और रॉकेट उत्पादन की अगुवाई करने वाले लोगों में से एक थे.’

    आईडीएफ़ ने बताया है कि वो ‘ग़ज़ा में अंदर तक अभियान चला रहे हैं. आंतकवाद का सफ़ाया कर रहे हैं और विमानों को निर्देशित कर रहे हैं.’

    इस अभियान के ज़रिए हमास के ढांचे पर हमला किया जा रहा है.

    इस बीच ग़ज़ा शहर पर हवाई हमले, घरों को नुक़सान होने और आम नागरिकों की मौत की रिपोर्ट मिल रही हैं.

  11. दिल्ली में प्रदूषण: सरकार का एलान, नौ से 18 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल

    दिल्ली

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली में गंभीर वायु प्रदूषण के बीच सभी स्कूल नौ से 18 नवंबर तक बंद रहेंगे. सरकार ने समय से पहले सर्दी की छुट्टी की घोषणा की है.

    दिल्ली के शिक्षा विभाग ने दिसंबर में होने वाली शीतकालीन छुट्टियों की तारीख को रिशेड्यूल कर दिया है.

    राजधानी दिल्ली लगातार वायु प्रदूषण की चपेट में है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक़ राजधानी में जहरीली धुंध का असर है और बुधवार को भी हवा की गुणवत्ता 'सीवियर' कैटेगरी में है.

    सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई 452 दर्ज किया गया, जबकि आरके पुरम, पंजाबी बाग, श्री अरबिंदो मार्ग और शादीपुर में ये 433, 460, 382 और 413 है.

    मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ‘ये लोगों के स्वास्थ्य की हत्या है.’

    हेल्थ जुड़े एक्सपर्ट भी राजधानी की हवा को लोगों ख़ासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमारों के लिए 'ख़तरनाक़' बता रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. इसराइल की सेना के घेरे में ग़ज़ा लेकिन क्या हार की क़गार पर है हमास?

      • Author, पॉल एडम्स
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता, इसराइल से
    ग़ज़ा

    इमेज स्रोत, Rex Features

    इसराइल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने कहा है कि उनके देश की सेना ‘ग़ज़ा शहर के बीच में है.’

    उन्होंने मंगलवार को पत्रकारों को इसकी जानकारी दी.

    इस दावे की पुष्टि कर पाना आसान नहीं है लेकिन ये साफ़ है कि इसराइल की सेना ग़ज़ा के बनावट के लिहाज से कुछ सबसे पुख़्ता इलाकों में पैठ बना चुकी है.

    इसराइल की सेना ने एक वीडियो जारी किया है. इसमें अभियान में शामिल आर्म्ड वाहनों को सिटी सेंटर के दक्षिण में देखा जा सकता है. इससे संकेत मिलता है कि इसराइल की सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है.

    इसराइल डिफेंस फोर्सेज़ की मुख्य प्रवक्ता रियर एडमिलर डैनियल हागरी ने बताया है कि बीते महीने के दौरान 14 हज़ार ‘आंतकी ठिकानों’ और 100 टनल शैफ़्ट्स को नष्ट किया है.

    लेकिन, इसके मायने ये नहीं है कि ग़ज़ा शहर ‘गिरने की कगार’ पर है.

    ये हमास का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है. यहां तमाम टनल और बंकर हैं.

    इसराइल का कहना है कि इनमें से कुछ टनल बड़े अस्पतालों के नीचे हैं. इनमें शहर का सबसे बड़ा अस्पताल अल शिफ़ा भी है.

    इसराइल के रक्षा मंत्री ने कहा, “ग़ज़ा इंसानों का बनाया अब तक का सबसे बड़ा आतंकी ठिकाना है.”

  13. नीतीश कुमार के बयान पर ओवैसी बोले, 'ये विधानसभा है कोई सिनेमा हॉल नहीं'

    नीतीश कुमार

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बिहार विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार के विवादित बयान पर एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि नीतीश कुमार ने जो बयान दिया वो 'अश्लील' था और उन्हें जगह की मर्यादा रखनी चाहिए.

    नीतीश कुमार ने ये बयान मंगलवार को दिया था और आज माफी मांगते हुए इसे वापस ले लिया. हालांकि, इसे लेकर शुरु हुआ विवाद बढ़ता ही जा रहा है.

    एआईएमआईएम के नेता ओवैसी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है.

    ओवैसी ने कहा, "वो एक प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं. वहां पर वो जिस तरीके से बोले, ये एक वल्गर किस्म की भाषा है. इसको वो कह सकते थे कि महिलाएं जितनी ज्यादा पढ़ेंगी वो अपनी औलाद को कब पैदा करना है, तय करेंगी, लेकिन बजाय इसके जिस अश्लील तरीके से उन्होंने इसको बताया अपने एक्शन और अल्फ़ाज़ से वो बिलकुल भी सही नहीं था. कम से कम इस बात का तो लिहाज़ रखिए कि आप ये बात कहां पर बोल रहे हैं. वो बिहार की विधानसभा है कोई सिनेमाहॉल नहीं है जहां लोग ए सर्टिफिकेट फिल्म का टिकट लेकर आ रहे हैं.”

    नीतीश कुमार ने अपने बयान पर बुधवार को विधानसभा में माफ़ी मांगी है और कहा है कि वह अपने बयान पर खेद प्रकट करते हैं और इसके लिए माफ़ी मांगते हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  14. पीएम मोदी और जॉर्डन के किंग के बीच बातचीत: क्या बोले वहां के राजदूत

    भारत में जॉर्डन के राजदूत

    इमेज स्रोत, ANI

    जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला के साथ बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टेलीफोन पर बातचीत हुई थी. अब भारत में जॉर्डन के राजदूत मोहम्मद सलाम जमील ए.एफ. अल कायद ने कहा है कि भारत 'उभरती हुई शक्ति है जो (इस मामले में) एक भूमिका निभा सकता है.'

    समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होने कहा, “ हां, प्रधानमंत्री ने महामहिम से कई मुद्दों पर बात की है, निश्चित रूप से सुरक्षा व्यवस्था और मानवीय सहायता के बारे में बात हुई.”

    “भारत दुनिया में एक उभरती हुई शक्ति है और कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों में शामिल हो रहा है और वह पहले ही ग़ज़ा में सहायता भेज चुका है. मुझे लगता है कि भारत इस स्थिति में समस्या को हल करने और वहां लोगों की जान बचाने में एक भूमिका निभा सकता है.”

    संयुक्त राष्ट्र में बीते दिनों संघर्षविराम को लेकर लाए गए प्रस्ताव से भारत अनुपस्थित रहा था.

    इस पर जॉर्डन के राजदूत ने कहा कि भारत का 'अपना स्टैंड है' जैसा हर देश का होता है. सभी देश 'अपने हित देखते हुए अपना स्टैंड तय करते हैं तो भारत ने भी यही किया.'

    भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने करीब दो सप्ताह पहले जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला से हमास-इसराइल युद्ध को लेकर बात की थी.

    पीएम मोदी ने सोमवार ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी से भी बात की थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  15. ...जब ताजमहल को धुंध की मोटी चादर ने घेर लिया: देखें वीडियो

    प्रदूषण की धुंध में घिरा आगरा स्थित ताजमहल. ये तस्वीर आज सुबह की है.

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली और आसपास के शहरों में बीते कुछ दिनों से प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है.

    बीते कई दिनों से दिन के वक़्त धुंध और धुएं की वजह से आसमान साफ़ नज़र नहीं आता. कई बार प्रदूषण विभाग के अधिकारी एक्यूआई बढ़ने से हवा की गुणवक्ता को 'गंभीर' श्रेणी का बता चुके हैं.

    जब एक्यूआई (एयर क्वालिटी इन्डेक्स) का स्तर 400 या उससे अधिक होता है तब इस स्थिति को 'गंभीर' बताया जाता है.

    हवा में मौजूद प्रदूषण का असर दिल्ली से करीब 200 किलोमीटर दूर भी महसूस किया जा रहा है.

    बुधवार (आज) को आगरा शहर में वायु प्रदूषण की स्थिति का अंदाज़ा ताजमहल की तस्वीर से लगाया जा सकता है.

    दिन के वक़्त प्रदूषण की वजह से ताजमहल साफ़ दिखाई नहीं दे रहा था. ताजमहल प्रदूषण की चादर के पीछे धुंधला सा दिख रहा था.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक ये तस्वीर सुबह 10.41 बजे की है.

    देखें वीडियो

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  16. जब ग़ज़ा में रहने वाले एक शख़्स को इसराइल इंटेलिजेंस ने फ़ोन किया और कहा...

    ग़ज़ा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ग़ज़ा में रहने वाले एक व्यक्ति का दावा है कि उसे इसराइली इंटेलिजेंस की ओर से फ़ोन आया था. इस फ़ोन कॉल पर ‘एयर स्ट्राइक’ को लेकर चेतावनी दी गई थी.

    यरुशलम से रिपोर्ट कर रहीं बीबीसी संवाददाता एलिस कडी के मुताबिक़ ये तब की बात है जब ग़ज़ा पर इसराइल की बमबारी को 12 दिन हुए थे.

    महमूद शाहीन नाम के व्यक्ति को सुबह के वक़्त फ़ोन कॉल आया.

    वो उत्तरी ग़ज़ा के अपने फ्लैट में थे. उनका फ्लैट मध्यवर्गीय इलाके में था. ये तीसरी मंज़िल पर तीन कमरों का फ्लैट था.

    तब तक उस जगह एयर स्ट्राइक नहीं हुई थी.

    उसी वक़्त उन्होंने गली में किसी के चिल्लाने की आवाज़ सुनी. वो व्यक्ति चेतावनी दे रहा था, “आपको घर छोड़कर बाहर निकल जाना चाहिए. वो इन इमारतों पर बम गिराएंगे.”

    वो इमरात छोड़कर सड़क पर आए और किसी सुरक्षित जगह की तलाश कर रहे थे तभी उनका फ़ोन बजा.

    महमूद के मुताबिक फ़ोन के दूसरी तरफ मौजूद व्यक्ति ने उनसे कहा, “मैं इसराइल इंटेलिजेंस की तरफ से आपसे बात कर रहा हूं”

    महमूद के मुताबिक उस व्यक्ति ने उनका पूरा नाम लिया और उनसे अरबी भाषा में बात की.

    महमूद ने बताया, “उसने मुझे बताया कि वो तीन इमारतों पर बम गिराना चाहते हैं और मुझे आसपास का इलाका खाली करने का आदेश दिया.”

    इसराइल-हमास संघर्ष के दौरान ऐसी जानकारी सामने आईं हैं कि इसराइल की सेना ने कुछ एक मौकों पर ग़ज़ा के लोगों को फ़ोन किया है और उन्हें एयरस्ट्राइक को लेकर चेतावनी दी है.

    महमूद के बयान को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है.

  17. मैक्सवेल तारीफ़ से गदगद, ऐतिहासिक पारी की सराहना करने वालों से ये कहा

    ग्लेन मैक्सवेल

    इमेज स्रोत, Reuters

    अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ अविश्वसनीय पारी के जरिए ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने वाले ग्लेन मैक्सवेल की जमकर तारीफ़ हो रही है. मैक्सवेल ने तारीफ़ कर रहे तमाम लोगों को शुक्रिया कहा है.

    सोशल प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर मैक्सवेल ने लिखा, “तारीफ़ से अभिभूत हूं. संदेश भेजने वाले हर व्यक्ति का बहुत शुक्रिया. मैदान पर पैट कमिंस ने भी बेहतरीन खेल दिखाया.”

    मैक्सवेल ने मंगलवार को मुंबई में हुए मैच में 128 गेंद में नाबाद 201 रन बनाए.

    उन्होंने ये पारी उस वक़्त खेली जब जीत के लिए 292 रन का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट सिर्फ़ 91 रन पर गंवा दिए थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मैक्सवेल ने कप्तान पैट कमिंस के साथ आठवें विकेट के लिए नाबाद 202 रन की साझेदारी की. कमिंस ने रन तो सिर्फ़ 12 बनाए लेकिन विकेट बचाए रखा.

    मैक्सवेल की पारी की सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और वसीम अकरम समेत क्रिकेट इतिहास के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने जमकर तारीफ की है.

  18. नीतीश कुमार ने सदन में विवादित बयान पर मांगी माफ़ी, कहा- 'अपने बयान की निंदा करता हूं'

    नीतीश कुमार

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर दिए गए अपने विवादित बयान पर विधानसभा में माफ़ी मांगी है और कहा है कि मैं अपने बयान पर खेद प्रकट करता हूं.

    बुधवार को विधानसभा में नीतीश कुमार ने कहा- “ मैंने तो महिलाओं की शिक्षा की बात की थी. मैं अपने बयान पर दुख प्रकट करता हूं और इसे वापस लेता हूं. हमारी सरकार ने महिलाओं को लिए बहुत काम किया है. इतना बढ़िया काम कर दिया हूं, लेकिन आप लोग कल मुझसे सहमत थे लेकिन आज ऊपर से आदेश आया होगा कि मेरी निंदा की जाए तो मेरी निंदा कर रहे हैं. मैं अपने बयान पर खेद जताता हूं और शब्द वापस लेता हूं. मेरी निंदा करने वालों का अभिनंदन करता भी हूं.”

    बिहार के सीएम नीतीश कुमार के मंगलवार को जनसंख्या नियंत्रण को लेकर विधानसभा में ऐसा बयान दिया, जिसके बाद सिर्फ बिहार में ही नहीं देशभर में इसकी आलोचना होने रही है.

    सदन के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए कहा उन्होंने अब से थेड़ी देर पहले कहा- “हमने लड़कियों की इंटर तक की पढ़ाई के लिए बहुत काम किया है. हमने तो यही कहा, हम तो महिलाओं के उत्थान की बात कर रहे थे. अगर मेरे मुंह से लड़का-लड़की के सोने की बात निकली तो उसके लिए मैं माफ़ी मांगता हूं.”

  19. ब्रेकिंग न्यूज़, नीतीश कुमार ने विधानसभा में दिए गए आपत्तिजनक बयान पर मांगी माफ़ी

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगवलार को विधानसभा में दिए गए अपने आपत्तिजनक बयान पर माफ़ी मांगी है.

    उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा –“हमने जो कहा है उसे लेकर बड़े पैमाने पर हमारे बारे में लिखा जा रहा है. आप जानते हैं कि हमने महिलाओं को पढ़ाने की बात की. हमने महिलाओं के पढ़ाने का सिलसिला शुरू किया था, हम कह रहे थे कि कई जगहों पर कोई शिक्षा नहीं थी तो उन लोगों को शिक्षित करने का काम हमने किया. हमें पता चला कि अगर महिला मैट्रिक पास है तो वैश्विक प्रजनन दर 2% है, बिहार में भी अगर लड़की मैट्रिक पास है तो प्रजनन दर 2 % है.”

    “देश भर के बारे में रिपोर्ट आया कि अगर लड़की ने मैट्रिक के आगे की पढ़ाई की है तो देश की औसत प्रजनन दर 1.7 फ़ीसदी है, यहीं आंकड़ा बिहार का 1.6 फ़ीसदी है. मुझे ये जान कर बहुत खुशी हुई. हमने लड़कियों की इंटर तक की पढ़ाई के लिए बहुत काम किया है. हमने तो यही कहा, हम तो महिलाओं के उत्थान की बात कर रहे थे. अगर मेरे मुंह से लड़का-लड़की के सोने की बात निकली तो उसके लिए मैं माफ़ी मांगता हूं.”

    बिहार के सीएम नीतीश कुमार के मंगलवार को जनसंख्या नियंत्रण को लेकर विधानसभा में ऐसा बयान दिया, जिसके बाद सिर्फ बिहार में ही नहीं देशभर में इसकी आलोचना होने रही है.

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने सीएम नीतीश के बयान की आलोचना करते हुए कहा, “इस देश की प्रत्येक महिला की ओर से और राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में, मैं नीतीश कुमार से तत्काल और स्पष्ट माफी की मांग करती हूं.”

  20. साल 2023 अब तक का सबसे गर्म साल होगा

    गर्मी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    2023 में दुनिया में पड़ने वाली भीषण गर्मी और हीटवेव ने ये लगभग तय कर दिया है कि साल 2023 जलवायु परिवर्तन के रिकॉर्ड में ‘सबसे गर्म साल’ होगा.

    अक्टूबर में असाधारण तौर पर गर्म तापमान भी इस अनुमान की पुष्टि करता है.

    यूरोपीय यूनियन की क्लाइमेट चेंज सर्विस के अनुसार हवा का वैश्विक औसत तापमान अक्टूबर 2019 (जो अब तक का गर्म साल रहा है) से 0.4C अधिक गर्म था.

    शोधकर्ताओं का कहना है कि अत्यधिक वैश्विक तापमान 2024 तक जारी रहने की संभावना है.

    ये साल अब तक का सबसे गर्म साल होगा और ये तय है. क्योंकि 2023 के आखिरी दो महीनों में इन आंकड़ों के बदलने की उम्मीद बहुत कम है.