LIVE: छत्तीसगढ़ में चुनावी माहौल और किसानों के क्या हैं मुद्दे
LIVE: छत्तीसगढ़ में चुनावी माहौल और किसानों के क्या हैं मुद्दे. दुर्ग ज़िले के अछोटी गांव से बीबीसी संवाददाता फ़ैसल मोहम्मद अली (कैमरा- संदीप यादव)
बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा तीन विकेट तंजीद हसन ने लिए. इसके अलावा कप्तान शाकिब और शोरिफुल इस्लाम ने दो-दो विकेट लिए.
कीर्ति दुबे and अभिनव गोयल
LIVE: छत्तीसगढ़ में चुनावी माहौल और किसानों के क्या हैं मुद्दे. दुर्ग ज़िले के अछोटी गांव से बीबीसी संवाददाता फ़ैसल मोहम्मद अली (कैमरा- संदीप यादव)

इमेज स्रोत, PTI
बिहार के बिस्फ़ी से बीजेपी के विधायक हरिभूषण ठाकुर ने राज्य के जातिगत सर्वे को फ़र्जी बताते हुए कहा है कि इसका ज़मीन पर कोई असर नहीं है.
समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, “ये सरकार जातिवाद के ज़हर और तुष्टिकरण पर चलती है. सरकार का पंचायत, ज़िला सचिवालय में जो भ्रष्टाचार है, साथ ही लैंड जिहाद, लव जिहाद, धर्मांतरण और तुष्टिकरण पर जो ये सरकार कर रही है, उस पर बीजेपी एक सकरामत्क विपक्ष की भूमिका अदा करती रहेगी.”
जातिगत सर्वे पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा - “ये फ़र्जी है और उलटा पड़ने वाला है. लालू जी और तेजस्वी जी ने अंतिम पासा फेंका था लेकिन ज़मीन पर इसका कोई असर नहीं है. ये पूरी तरह फेल होगा.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
बीते महीने बिहार सरकार ने राज्य के जातिगत सर्वे के आंकड़े जारी किए गए थे.
ये आंकड़े ऐतिहासिक हैं, सर्वे के मुताबिक़ राज्य में 36.01 प्रतिशत के साथ अत्यंत पिछड़ा वर्ग सबसे बड़ा तबका है.
इसके बाद ओबीसी 27.12 प्रतिशत हैं, जिसमें सबसे बड़ा हिस्सा 14.26 प्रतिशत के साथ यादवों के पास हैं.
राज्य में दलितों की संख्या 19.65 प्रतिशत हैं. वहीं अनारक्षित वर्ग 15.52 फ़ीसदी है.

इमेज स्रोत, Reuters
इसराइल और हमास के बीच पिछले एक महीने से जारी भीषण संघर्ष में इसराइल अब ग़ज़ा पर एयरस्ट्राइक के साथ-साथ ज़मीनी हमले भी कर रहा है. रविवार को ग़ज़ा में इसराइली बमबारी और तेज़ हो गई और साथ ही फोन और इंटरनेट सेवाएं बाधित होने की ख़बरें आ रही हैं.
फ़लस्तीनी रेड क्रिसेंट चैरिटी नामक संस्था ने बताया है कि युद्ध शुरू होने के बाद ये तीसरा मौका है जब ग़ज़ा से संपर्क टूट गया है और वो अपने ग्राउंड पर मौजूद टीमों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं.
इन ख़बरों पर अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ट्रेडोस एडनॉम गेब्रियेसस ने कहा है कि वह ग़ज़ा में एक बार फिर कम्युनिकेशन ब्लैकआउट के साथ-साथ तेज़ बमबारी की ख़बर सुनकर बेहद चिंतित हैं.
उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर लिखा है कि "फोन या इंटरनेट कनेक्शन के बिना लोग अस्पताल या एंबुलेंस से संपर्क नहीं कर पाएंगे. ऐसे में संचार के सभी चैनल तुरंत खोले जाने चाहिए."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
वहीं, इंटरनेट मॉनिटरिंग ग्रुप नेट ब्लॉक्स ने लिखा है कि ये पिछले एक महीने में तीसरा कम्युनिकेशन ब्लैकआउट है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2

इमेज स्रोत, Twitter/INCIndia
कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं जहां उन्होंने केदारनाथ धाम के दर्शन किए हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, राहुल गांधी एक निजी हेलिकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचे थे.
इसके बाद उन्होंने फेसबुक पर लिखा है, “आज मैंने उत्तराखंड पहुंचकर केदारनाथ धाम में दर्शन किए.”
राहुल गांधी ने लिखा है – “कष्ट हरें केदार, काल हरें महाकाल, मोहब्बत से भरा और निर्भय रहे मेरा भारत सदैव, हर हर महादेव."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
केदारनाथ धाम पहुंचकर राहुल गांधी ने सेवा कार्य के रूप में तीर्थयात्रियों को चाय पिलाने का काम किया.
केदारनाथ मंदिर प्राधिकरण ने बताया है कि राहुल गांधी मंदिर पहुंचकर शाम की आरती में शामिल हुए.

इमेज स्रोत, Getty Images
इसराइल का कहना है कि उत्तरी ग़ज़ा में उसने काफ़ी अहम हमले लॉन्च किए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक़ रविवार को उत्तरी ग़ज़ा में बड़े पैमने पर हमले और एयरस्ट्राइक किए गए.
इसराइली सेना ने कहा है-
-आईडीएफ़ ने ग़ज़ा शहर को चारों ओर से घेर लिया है और इसे उत्तरी और दक्षिणी ग़ज़ा में बांट दिया गया है.
-इसराइली सेना गज़ा में भूमध्य सागर के तट पहुंच चुकी है.
-इसराइल अभी भी उत्तरी ग़ज़ा और ग़ज़ा शहर के निवासियों को दक्षिण की ओर जाने के लिए "एक कॉरिडोर" दे रहा है.
-इसराइल ने कहा है कि वह " ग़ज़ा पर ज़ोरदार हमला करना जारी रखेगा और उत्तरी ग़ज़ा और ग़ज़ा शहर में हम जमीनी हमले जारी रखेंगे"
ग़ज़ा में हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि सात अक्टूबर से अब तक 10 हज़ार लोगों की ग़ज़ा में मौत हो चुकी है.

इमेज स्रोत, Getty Images
श्रीलंका के खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को सस्पेंड कर दिया है. इसके साथ ही एक अंतरिम कमेटी बनायी है जिसकी अध्यक्षता अर्जुन रणतुंगा कर रहे हैं.
रणतुंगा की अध्यक्षता वाली अंतरिम कमेटी में रिटायर्ड सुप्रीम कोर्ट जस्टिस एस.आई. इमाम, रोहिणी मरसिंघे, रिटायर्ड हाई कोर्ट जज इरंगानी परेरा, उपाली धर्मदासा, अटॉर्नी-एट-लॉ रकिता राजपक्षे और हिशम जमालदीन शामिल हैं.
विश्वकप मुकाबले में श्रीलंका ने कुल सात मैच खेले हैं और उनमें से बस दो मैच ही ये टीम जीत सकी है.
बीते दिनों श्रीलंका को भारत ने 55 रनों पर ऑल आउट कर दिया था.

इमेज स्रोत, Getty Images
राजस्थान में बीजेपी का सीएम चेहरा कौन होगा इस पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बयान दिया है.
उन्होंने कहा है कि अभी बीजेपी का राज्य में चेहरा कमल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. सीएम कौन होगा ये चुनाव बाद विधायक तय करेंगे.
समाचार एजेंसी एएनआई से उन्होंने कहा- “अभी तो प्रधानमंत्री चेहरा हैं, कमल का फूल चेहरा है, बाद में विधायक मिल कर तय करेंगे, संसदीय बोर्ड जिस चेहरे पर मुहर लगाएगा वह चेहरा सीएम बनेगा. लेकिन जो भी मुख्यमंत्री बनेगा वो यशस्वी होगा और उनका कार्यकाल भी यशस्वी होगा ये हम सब मिल कर पूरे प्राण और प्रण से सुनिश्चित करेंगे.”
मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि बीजेपी हाईकमान और राज्य की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया के बीच सब कुछ ठीक नहीं है.
पांच बार विधायक और पांच बार लोकसभा सांसद और दो बार राज्य की मुख्यमंत्री रहीं वसुंधरा राजे सिंधिया बीजेपी का राजस्थान में सबसे बड़ा चेहरा हैं, लेकिन अभी पार्टी खुल कर उन्हें अपना चेहरा नहीं बता रही हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त

इमेज स्रोत, Hockey India
भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को एकतरफ़ा फाइनल मुकाबले में जापान को 4-0 से हराकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया.
भारतीय टीम ने दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया है.
भारत के लिए संगीता (17वें मिनट), नेहा (46वें मिनट), लालरेमसियामी (57वें मिनट) और वंदना कटारिया (60वें मिनट) ने गोल किए. संगीता और वंदना ने मैदानी गोल दागे जबकि नेहा और लालरेमसियामी ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किए.
रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला गया. जीत के बाद हॉकी इंडिया ने ट्वीट कर एलान किया कि प्रत्येक खिलाड़ी को तीन-तीन लाख रुपये इनाम के रूप में दिए जाएंगे. इसके साथ ही सहयोगी स्टाफ के हर सदस्य को 1.5 लाख रुपये दिए जाएंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त

इमेज स्रोत, Getty Images
इसराइल और हमास के युद्ध के बीच एयर इंडिया ने तेल अवीव के लिए उड़ानें 30 नवंबर तक रोक दी हैं.
एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने रविवार को समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि तेल अवीव के लिए उड़ानें 30 नवंबर तक निलंबित कर दी गई हैं.
आम तौर पर एयर इंडिया की दिल्ली से तेल अवीव के लिए पांच साप्ताहिक उड़ानें- सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को होती हैं.
पिछले महीने, एयरलाइन ने बढ़ते संघर्ष के कारण इसराइल से वापस आने की इच्छा रखने वाले भारतीयों को वापस लाने के लिए सरकार के ऑपरेशन अजय के तहत दिल्ली से तेल अवीव के लिए कुछ चार्टर्ड उड़ानें संचालित की थी.
हमास के मंत्रालय के मुताबिक़ अब तक ग़ज़ा में 9700 लोगों की मौत हो चुकी है.
अमेरिकी राष्ट्रपति एंटनी ब्लिंकन ने रविवार को वेस्ट बैंक और इराक़ की राजनयिक यात्रा की और सोमवार को वो तुर्की पहुंचे हैं. अमेरिका युद्ध को अस्थायी रूप से रोकने के प्रयास कर रहा है हालांकि इसराइल इसके ख़िलाफ़ है.
इसराइली सेना ने कहा है कि उसने ग़ज़ा को दो हिस्सों में बांट दिया है और ग़ज़ा को चारो ओर से घेर लिया गया है.

इमेज स्रोत, Getty Images
श्रीलंका के ख़िलाफ़ मैच में 49वां शतक लगाने वाले विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.
लेकिन विराट कोहली का कहना है कि वह इस रिकॉर्ड की बराबरी करने के बाद भी सचिन तेंदुलकर की लीग में शामिल नहीं हो सकते.
रविवार को अपने 35वें जन्मदिन पर विराट कोहली ने दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ 121 गेंदों पर 101 रन बनाए. उनकी शानदार पारी ने टीम को 243 रनों से जीत दिलायी.
मैच के बाद कोहली ने कहा- “मेरे लिए अब यह सब बहुत ज़्यादा है, अपने हीरो के रिकॉर्ड की बराबरी करना मेरे लिए बहुत ख़ास है. जब बात बल्लेबाज़ी की आती है तो वह परफेक्ट हैं, मैं कभी भी उसके जितना अच्छा नहीं बन सकता. ”
“यह मेरे लिए बहुत भावुक क्षण है, मैं जानता हूं कि मैं कहां से आया हूं. एक वो दिन था जब मैंने उन्हें (सचिन तेंदुलकर) टीवी पर देखा था और उनसे अब सराहना पाना मेरे लिए बहुत मायने रखता है.”
विराट कोहली के रिकॉर्ड बनाने पर सचिन तेंदुलकर ने लिखा- “अच्छा खेला विराट! मुझे 49 से 50 तक जाने में 365 दिन लगे, मुझे आशा है कि आप 49 से 50 तक जल्द जाएंगे और अगले कुछ दिनों में मेरा रिकॉर्ड तोड़ देंगे, बधाई हो.”

इमेज स्रोत, Getty Images
दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर ‘सीवियर प्लस’ पर पहुंच चुका है, इसे देखते हुए प्रदूषण फैलाने वाले ट्रकों के दिल्ली में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिए गए हैं.
उत्तर भारत में पराली जलाने से दिल्ली में वायु प्रदूषण काफ़ी ज़्यादा हो गया है. बीते सात दिनों से दिल्ली-एनसीआर की हवा ज़हरीली बनी हुई है. ये हवा इतनी ख़तरनाक है कि स्वस्थ लोगों की भी सांस-प्रणाली पर गंभीर असर डाल सकती है.
सोमवार को सुबह आठ बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडक्स 500 के क़रीब गंभीर बना हुआ है. रविवार को ये शाम चार बजे 450 था.
केंद्र सरकार ने अपनी वायु प्रदूषण नियंत्रण योजना यानी ग्रेडेड एक्शन प्लान के अंतिम चरण-IV के तहत सभी आपातकालीन उपायों को लागू करने का फ़ैसला लिया है.
दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के अनुसार, दिल्ली में 1 नवंबर से 15 नवंबर तक प्रदूषण चरम पर रहेगा, इस दौरान पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं की संख्या बढ़ेगी.

इमेज स्रोत, Getty Images
जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला ने कहा है कि उनके देश की वायु सेना ने ग़ज़ा में जॉर्डन के फील्ड अस्पताल में ज़रूरी मेडिकल और फार्मास्युटिकल सहायता पहुंचाई है.
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में किंग अब्दुल्ला ने कहा है कि ग़ज़ा में पीड़ित घायलों की मदद करना उनका कर्तव्य है.
उन्होंने कहा कि जॉर्डन फ़लस्तीनी भाइयों के साथ मज़बूती से खड़ा है, इसराइल रक्षा बलों की ओर से अभी कोई टिप्पणी नहीं आई है.
वहीं दूसरी ओर अमेरिका ने युद्ध को अस्थायी रूप से रोकने (पॉज़) के प्रयास तेज़ कर दिए हैं. रविवार को अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने वेस्ट बैंक और इराक़ की राजनयिक यात्रा की और सोमवार को वो तुर्की पहुंचे हैं.
इसराइल इस युद्ध को रोकने के ख़िलाफ़ है और अरब देश तत्काल ग़ज़ा में युद्ध विराम चाहते हैं.
इसराइली सेना ने कहा है कि उन्होंने ग़ज़ा को दो हिस्सों में बांट दिया है और फ़लस्तीनी क्षेत्र में भूमध्यसागरीय तट तक पहुँच गया.
इसराइल का कहना है कि ग़ज़ा को चारों ओर से घेर लिया गया है.
नमस्कार!
आपका दिन शुभ हो.
ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा.
5 नवंबर के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.