वर्ल्ड कपः पाकिस्तान की जीत से दिलचस्प हुआ सेमीफ़ाइनल का समीकरण

सेमीफ़ाइनल की रेस भी बहुत दिलचस्प हो गई है क्योंकि 401 रन बनाने वाली न्यूज़ीलैंड की टीम को पटखनी देकर पाकिस्तान ने अंतिम चार में पहुंचने की अपनी संभावना बरकरार रखी है.

लाइव कवरेज

अभिनव गोयल and संदीप राय

  1. ब्रेकिंगः दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र की एक फ़ैक्ट्री में भीषण आग

    सांकेतिक तस्वीर

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई.

    आग इतनी तेज थी कि उसे काबू करने के लिए दमकल की 20 गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं.

    अभी तक किसी नुकसान के बारे में कोई सूचना नहीं है. अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है

    देखें वीडियो

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  2. इसराइल-हमास संघर्ष: अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन पहुंचे जॉर्डन, क्या है एजेंडा

    ब्लिंकन

    इमेज स्रोत, Reuters

    अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन अरब देशों के नेताओं और मंत्रियों से बातचीत के लिए जॉर्डन पहुंचे हैं.

    वो जॉर्डन के किंग अब्दुल्लाह द्वितीय और कतर के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात करेंगे. वो लेबनान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नजीब मिकाती से मुलाक़ात कर चुके हैं.

    अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन जॉर्डन, लेबनान, क़तर, सऊदी अरब, मिस्र और यूएई के विदेश मंत्रियों के साथ भी बातचीत करेंगे.

    वो संयुक्त राष्ट्र रिलीफ़ एंड वर्क्स एजेंसी फ़ॉर फ़लस्तीन रिफ्यूज़ीज के कमिश्नर जनरल फ़िलिप लाज़रीनी से भी मुलाक़ात करेंगे और ग़ज़ा स्थित स्टाफ़ से वीडियो कॉल के जरिए जुड़ेंगे.

  3. छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी ने फिर कहा, 'कांग्रेसी हर रोज़ देते हैं दो ढाई किलो गाली'

    पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में दुर्ग में हुई एक चुनावी सभा में एक बार फिर आरोप लगाया है कि कांग्रेस के नेता उन्हें हर दिन गालियां देते हैं.

    उन्होंने कहा, "मोदी को ये कांग्रेसी दिन रात गालियां देते हैं, हर दिन मैं 2-2.5 किलो गालियां खाता हूं. लेकिन यहां के मुख्यमंत्री देश की जांच एजेंसियों और देश के सुरक्षाबल को भी गाली देने लगे हैं. इनके साथियों पर भी आरोप लगा रहे हैं."

    प्रधानमंत्री मोदी पहले भी कई मौकों पर ऐसे आरोप लगा चुके हैं. एक साल पहले नवंबर 2022 में तेलंगाना की एक जनसभा में उन्होंने कहा, "मैंने उनको समझाया देखो भाई मैं रोज दो-ढाई किलो, तीन किलो गाली खाता हूं."

    शनिवार को पीएम मोदी ने कहा, “जिन्होंने यहां के गरीब को लूटा है, उस पर कार्रवाई होकर रहेगी. उससे पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    छत्तीसगढ़ सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा, "2000 करोड़ रुपये का शराब घोटाला, 500 करोड़ रुपये का सीमेंट घोटाला, 5000 करोड़ रुपये का चावल घोटाला, 1,300 करोड़ रुपये का गौठान घोटाला, 700 करोड़ रुपये का डीएमएफ़ घोटाला."

    उन्होंने आरोप लगाया, "छत्तीसगढ़ को लूटने का कांग्रेस ने कोई भी मौका नहीं छोड़ा है. लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद ऐसे घोटालों की सख्ती से जांच की जाएगी, आपका पैसा लूटने वालो को जेल भेजा जाएगा."

    गौरतलब है कि पिछले दिनों ईडी ने आरोप लगाया था कि महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटर्स से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपये मिले थे. जांच एजेंसी के मुताबिक इस मामले में 5.39 करोड़ रुपये बरमाद करने के बाद एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया है.

  4. महुआ मोइत्रा ने बताया एथिक्स कमेटी ने उनसे क्या पूछा - प्रेस रिव्यू

  5. ब्रेकिंग न्यूज़, वर्ल्ड कप: न्यूज़ीलैंड ने पाकिस्तान को दी 402 रन की चुनौती, रचिन ने जड़ा शतक

    स्कोर कार्ड

    न्यूज़ीलैंड ने वर्ल्ड कप के 35वें मैच में पाकिस्तान को जीत के लिए 402 रन की चुनौती दी है. बेंगलुरू में हो रहे मैच में पाकिस्तान ने न्यूज़ीलैंड को पहले बल्लेबाज़ी के लिए बुलाया.

    न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ों ने इसका भरपूर फ़ायदा उठाया और 50 ओवर में छह विकेट पर 401 रन बनाए.

    न्यूज़ीलैंड के लिए पारी की शुरुआत करने वाले रचिन रवींद्र ने 108 रन बनाए. चोट से वापसी करने वाले कप्तान केन विलियमसन ने 95 रन बनाए.

    पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज़ शाहीन शाह अफ़रीदी बहुत महंगे रहे. उन्होंने 10 ओवर में 90 रन दिए और कोई विकेट नहीं ले सके.

    पाकिस्तान के लिए ये मैच करो या मरो की स्थिति रखता है. पाकिस्तान के अभी छह प्वाइंट हैं और सेमीफ़ाइनल में पहुंचने के लिए उन्हें हर हाल में ये मैच जीतना होगा. न्यूज़ीलैंड के खाते में आठ अंक हैं.

  6. राहुल गांधी का आरोप, बीजेपी आदिवासी शब्द का इस्तेमाल नहीं करती क्योंकि...

    राहुला गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 'वनवासी' शब्द को 'आदिवासी' विरोधी बताया.

    एक सभा में उन्होंने कहा, कहा, "भाजपा इस (आदिवासी) शब्द का इस्तेमाल नहीं करती क्योंकि उन्हें पता है कि अगर उन्होंने इस शब्द का इस्तेमाल किया तो बीजेपी को आपका जंगल, जल और जमीन आपको वापस देनी पड़ेगी."

    राहुल गांधी ने कहा, “बीजेपी के लोग इस बात को नहीं मानना चाहते हैं. इसीलिए उन्होंने ये एक नया शब्द निकाला है वनवासी."

    उन्होंने वनवासी का अर्थ बताते हुए आरोप लगाया, “वनवासी यानी वो लोग जो जंगल में रहते हैं, जानवर जैसे जंगल में रहते हैं. ये शब्द आदिवासियों का अपमान है. इस शब्द को कांग्रेस पार्टी कभी नहीं स्वीकार कर सकती है.”

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने कहा, “इस देश की सारी की सारी ज़मीन, इस देश का जंगल, जल एक दिन आपका हुआ करता था. और वो जंगल ज़मीन जल आपके हाथों से लिया गया. आदिवासी शब्द का ये मतलब है."

    छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में इसी महीने विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और नतीजे तीन दिसंबर को आएंगे.

    छत्तीसगढ़ आदिवासी प्रधान राज्य है और वहां आदिवासियों को रिझाने के लिए राजनीतिक दल पूरी कोशिश कर रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  7. दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति 'गंभीर', ऐसे हो रही है रोकथाम की कोशिश, देखें वीडियो

    प्रदूषण

    इमेज स्रोत, Getty Images

    देश की राजधानी दिल्ली की हवा प्रदूषण की वजह से 'खराब' है.

    समाचार एजेंसी एएनआई ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के हवाले से बताया है कि दिल्ली में हवा की गुणवत्ता आज 'गंभीर' श्रेणी में है.

    इस बीच वायु प्रदूषण पर काबू पाने के लिए कई इलाकों में पानी का छिड़काव भी किया जा रहा है.

    देखें वीडियो

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    मिंटो रोड इलाके में वायु प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए इस तरह पानी का छिड़काव किया गया.

    देखें वीडियो-

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    कब गंभीर स्थिति बनती है?

    एक्सपर्ट के मुताबिक जब एक्यूआई

    शून्य और 50 के बीच हो उसे 'अच्छा' कहा जाता है.

    51 और 100 के बीच 'संतोषजनक'

    101 और 200 के बीच 'मध्यम',

    201 और 300 के बीच 'खराब',

    301 और 400 के बीच 'बहुत खराब'

    401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है.

  8. हसन रज़ा ने भारतीय गेंदबाज़ों के लिए क्या कहा कि वसीम अकरम बोले, ‘पाकिस्तान को शर्मिंदा न कराओ’

    हसन रज़ा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर हसन रज़ा का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें वो भारत के तेज़ गेंदबाज़ों के शानदार प्रदर्शन को लेकर सवाल उठाते दिख रहे हैं.

    उनके इस बयान पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. अकरम ने कहा है कि उन्हें (हसन रज़ा को) पाकिस्तान को दुनिया के आगे शर्मिंदा नहीं कराना चाहिए. हसन रज़ा ने 1996 से 2005 के बीच पाकिस्तान के लिए सात टेस्ट और 16 वनडे खेले हैं.

    हसन रज़ा का जो बयान वायरल है, वो उन्होंने श्रीलंका पर भारत की दमदार जीत के बाद एक टीवी चैनल पर बातचीत के दौरान दिया.

    भारत ने श्रीलंका को सिर्फ़ 55 रन पर आउट कर दिया था और 302 रन से जीत दर्ज की थी.

    हसन रज़ा ने कहा, “ हम देख रहे हैं शमी जैसे बॉलर या सिराज जैसे बॉलर, ऐसा लग रहा है कि एक टाइम पर हम एलन डोनाल्ड को खेलते थे, मखाया एनटिनी को खेलते थे, वो बॉलिंग करते थे साउथ अफ़्रीका में.जब हम जाते थे वहां पर तो बॉल में एक तरफ शाइन (चमक) होता था और एक तरफ विदआउट शाइन (बिना चमक) होता था. बॉल रिवर्स होता था, सीम स्विंग होता था.”

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    हसन रज़ा के आरोप

    हसन रज़ा ने मोहम्मद शमी के प्रदर्शन का ज़िक्र करते हुए दावा किया कि ‘शायद भारतीय टीम को बाकी टीमों से अलग गेंद मिल रही है.’ उन्होंने आईसीसी और बीसीसीआई को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की और गेंद की जांच कराने की मांग की.

    उन्होंने कहा, “यहां मुझे लग रहा है कि शायद बॉल भी चेंज हो जाता है सेकेंड इनिंग में. जिस तरह की बॉल आईसीसी दे रहा है. या बीसीसीआई दे रहा है. कहीं न कहीं मुझे लग रहा है कि ये बॉल भी चेक करानी चाहिए.”

    शमी ने श्रीलंका के ख़िलाफ़ 18 रन देकर पांच विकेट लिए थे और मैन ऑफ़ द मैच चुने गए थे.

    वसीम अकरम

    इमेज स्रोत, Getty Images

    वसीम अकरम ने क्या कहा?

    हसन रज़ा के बयान पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने सबसे कड़ी प्रतिक्रिया दी है.अकरम का बयान भी सोशल मीडिया पर वायरल है.

    वसीम अकरम ने एक चैनल से बातचीत के दौरान कहा, “मैं बीते कुछ दिन से इस बारे में पढ़ रहा हूं.”

    उन्होंने पंजाबी में कहा, “अपनी बेइज्जती तो करानी ही है, हमारी मत कराओ सारी दुनिया में.”

    हसन रज़ा और वसीम अकरम

    किसी मैच के दौरान बॉल चुनने के तरीके की जानकारी देते हुए अकरम ने कहा, “ये बहुत सिंपल बात है, अंपायर आता है मैच से पहले, जो टॉस जीतती है, 12 गेंद का एक डिब्बा होता है, चार अंपायर हैं, रेफरी है, पता नहीं और भी बंदे होते हैं, 12 गेंद में से, अगर मैं पहले बॉलिंग कर रहा हूं तो मैं बॉल पिक करूंगा, (गेंद में से) ये मेरी फर्स्ट ऑप्शन है, ये मेरी सेकेंड ऑप्शन है. दोनों बॉल अंपायर रखेगा. फिर वो आठ गेंद दूसरे ड्रेसिंग रूम में ले जाता है. उनके साथ बहुत से लोग होते हैं, वहां भी वो (दूसरी टीम) दो गेंद पिक करते हैं.”

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने कहा, “ये कहा जा रहा है, ख़ासकर हमारे देश में कि बाकी किसी टीम से स्विंग नहीं हो रहा तो ये भी सोचना चाहिए कि भारतीय गेंदबाजों ने शायद कुछ ज़्यादा सीखा हो. हो सकता है कि वो अभी ज़्यादा बेहतर हों.”

    अकरम ने कहा, “उनकी तारीफ की जानी चाहिए.”

    इस कार्यक्रम में अकरम के साथ पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मिस्बाह उल हक और शोएब मलिक भी मौजूद थे, उन्होंने भी भारतीय गेंदबाज़ों की तारीफ की.

    मोहम्मद शमी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तानी दिग्गज़ भारतीय गेंदबाज़ों पर फिदा

    शोएब मलिक ने कहा, “जब किसी इंसान को कामयाबी मिलती है तो हम उसकी तारीफ नहीं करते. उससे सीखने की कोशिश नहीं करते, हमारी पहली सोच नेगेटिव होती है.”

    भारत ने अब तक वर्ल्ड कप में सात मैच खेले हैं और सातों में जीत हासिल की है. भारत के दमदार प्रदर्शन में तेज़ गेंदबाज़ों के उम्दा प्रदर्शन को बड़ा श्रेय दिया जा रहा है.

    भारत के लिए मोहम्मद शमी ने तीन मैचों में 14 विकेट लिए हैं. जसप्रीत बुमराह ने सात मैचों में 15 और मोहम्मद सिराज ने सात मैचों में नौ विकेट लिए हैं.

  9. योगी आदित्यनाथ का आरोप- 'कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में गोबर घोटाला कर दिया'

    योगी आदित्यनाथ

    इमेज स्रोत, ANI

    छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में एक चुनावी सभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ सरकार पर गोबर घोटाला करने का आरोप लगाया है.

    मंच से बोलते हुए उन्होंने कहा, "यहां पर विकास की विभिन्न योजनाओं में भ्रष्टाचार की शिकायत भी आ गई और ये शिकायत यहां तक पहुंच गई है कि इनके एक पार्टनर ने बिहार में चारा घोटाला किया था. इन्होंने छत्तीसगढ़ में गोबर घोटाला कर दिया."

    "अब याद करिए, गाय का गोबर भी, दस रुपये किलो के हिसाब से 1300 करोड़ रुपये हड़प ले और पता लगा कि गाय का गोबर कहां से खरीदे थे, जहां गाय थी ही नहीं. गोबर के बदले मिट्टी भरकर भेज दी गई. ये कांग्रेस की प्रवृति है. इसलिए हम कहने के लिए आएं है कि सरकार यहां के नागरिकों के साथ धोखा कर रही है."

    योगी आदित्यनाथ ने कहा, "छत्तीसगढ़ के लोग संकल्प लें, कांग्रेस के भ्रष्टाचार को दफन करने का. ये सरकार झूठ बोलती है. ये सरकार गरीबों के लिए आने वाली योजनाओं को हड़प जाती है. ये सरकार, किसानों पर अत्याचार करती है, किसानों का शोषण करती है. राम भक्तों का अपमान करती है. इस सरकार को एक भी क्षण रहने का अधिकार नहीं है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    विवाद में गोधन न्याय योजना

    20 जुलाई 2020 से छत्तीसगढ़ सरकार ने 'गोधन न्याय योजना' की शुरुआत करते हुए दो रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से गोबर खरीदना शुरू किया था.

    इस गोबर से स्वसहायता समूह की महिलाएं 10 रुपये प्रति किलो में जैविक खाद और दूसरे उत्पाद बना कर बेचती हैं.

    छत्तीसगढ़ सरकार का दावा है कि इस योजना से 2 लाख 89 हज़ार से अधिक ग्रामीण और पशुपालक किसानों को लाभ हो रहा है.

    राज्य सरकार का कहना है कि इसी तरह गोबर खरीद कर खाद व अन्य उत्पाद बनाने के काम में 11 हजार से ज्यादा महिला स्वयं सहायता समूह सीधे जुड़े हैं जिनमें 83 हजार से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं.

    बीजेपी इस योजना पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस पर घोटाला का आरोप लगाती है, लेकिन कांग्रेस इन सभी आरोपों को पहले दिन से खारिज करती आई है.

  10. ग़ज़ा में रफ़ाह क्रॉसिंग पर फंसी महिला बोलीं- 'मैं 24 साल की उम्र में मरना नहीं चाहती'

    रफाह क्रॉसिंग पर फंसी ताला

    24 साल की ताला अबू अपने परिवार के छह सदस्यों के साथ पिछले कई दिनों से रफाह क्रॉसिंग के करीब ग़ज़ा में फंसी हुई हैं.

    रफाह क्रॉसिंग से विदेशी नागरिकों और गंभीर रूप से घायल लोगों को ही बाहर निकाला जा रहा है. ताला अबू की मां के पास जॉर्डन का पासपोर्ट है, और जॉर्डन के दूतावास ने उनके परिवार से संपर्क किया था.

    बावजूद इसके अब तक ताला अबू का परिवार ग़ज़ा नहीं छोड़ पाया है. उनका कहना है कि वे तीन बार कोशिश कर चुकी हैं, लेकिन कामयाबी नहीं मिली.

    ताला अबू के एक 15 साल के भाई को मिर्गी के दौरे पड़ते हैं और वे व्हीलचेयर की मदद से ही एक जगह से दूसरी जगह जा सकते हैं.

    वे कहती हैं कि ग़ज़ा के अस्पतालों में दवाएं खत्म हो गई हैं और हर तरफ बमबारी सुनाई दे रही है और लगातार जारी संघर्ष के बीच उनके भाई की तबीयत बिगड़ती जा रही है.

    ताला अबू कहती हैं, "हम जिंदा रहने की कोशिश कर रहे हैं. हमें नहीं पता है कि हम इसमें कामयाब होंगे या नहीं, लेकिन हम हर संभव कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि मैं 24 साल की उम्र में नहीं मरना चाहती."

    वे कहती हैं कि बॉर्डर पर किस्मत शब्द के अलग-अलग मायने हैं, जिसमें बमों से, भूख से बचना और पानी का मिल जाना शामिल है.

  11. सट्टा ऐप को लेकर स्मृति इरानी ने छत्तीसगढ़ सीएम से पूछे सवाल, कांग्रेस का पलटवार

    स्मृति इरानी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय जनता पार्टी की नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने 'सट्टा मामले' को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस से कई सवाल पूछे हैं. कांग्रेस नेताओं ने इस पर उन्हें जवाब देते हुए पलटवार किया है.

    स्मृति इरानी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

    उन्होंने कहा, “सट्टे का खेल छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेतृत्व का एक बहुत बड़ा चेहरा बन चुका है. कल (छत्तीसगढ़ के सीएम) भूपेश बघेल जी के ख़िलाफ़ कुछ चौंका देने वाले तथ्य देश के सामने प्रस्तुत हुए हैं.”

    उन्होंने कहा, “असीम दास नामक एक व्यक्ति से 5 करोड़ 30 लाख से ज्यादा पैसा बरामद हुआ है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    स्मृति इरानी के सवाल

    इसके बाद स्मृति इरानी ने कुछ सवाल पूछे

    उन्होंने सवाल किया, “क्या ये सत्य है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नेताओं को शुभम सोनी के माध्यम से असीम दास पैसे पहुंचाते थे?

    "क्या ये सत्य है कि शुभम सोनी ने एक वॉइस मैसेज के माध्यम से असीम दास को ये आदेश दिया गया कि वो रायपुर जाएं और भूपेश बघेल को चुनाव के खर्चे के लिए पैसा दें?”

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    कांग्रेस ने क्या कहा?

    कांग्रेस के कई नेताओं ने स्मृति इरानी को जवाब दिया है.

    छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कहा, "उनके पास अगर कोई जानकारी और सबूत है तो सामने क्यों नहीं रखती, आरोप क्यों लगा रही हैं?

    उन्होंने कहा, "यह वही ईडी है, जिसके अधिकारियों के घरों में भारी मात्रा में पैसा मिला है. हम उम्मीद कर रहे थे कि चुनाव से ठीक पहले ऐसा होगा.”

    कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, "जब भी चुनाव होते हैं तो भाजपा के लिए मुख्य हथियार ईडी और इनकम टैक्स बन जाती है.”

  12. सिंधिया ने क्यों कहा, 'मैं कांग्रेस के लिए काला कौआ', कमलनाथ ने दिया ये जवाब

    कमलनाथ के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया

    इमेज स्रोत, ANI

    मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने खुद को कांग्रेस के लिए ‘काला कौआ’ बताया था.

    शुक्रवार, 3 नवंबर को प्रदेश में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था, “इन्होंने(कांग्रेस) किसान माफी योजना और ऋण माफी योजना के 26 लाख फर्ज़ी सर्टिफिकेट बंटवाए, मेरे हाथ से भी बंटवा दिए. पुरानी कहावत है, झूठ बोले-कौआ काटे, काले कौए से डरियो, मैं कांग्रेस के लिए काला कौवा हूं.”

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    जब इस बयान पर पत्रकारों ने कमलनाथ से प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने कहा, “सब जानते हैं कि सिंधिया जी ने क्या सौदा किया. सब जानते हैं कि हमारी सरकार में क्या फायदे उठाए और जनता गवाह है. वे काले हों या गोरे, मुझे इसका जवाब नहीं देना है.”

    मार्च, 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आ गए थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  13. पीएम मोदी ने कांकेर की आकांक्षा को लिखा खत, चुनावी सभा में स्केच लेकर पहुंची थीं

    कांकेर की आकांक्षा को पीएम मोदी ने लिखा खत, चुनावी सभा में स्केच लेकर पहुंची थीं

    इमेज स्रोत, Narendramodi

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के कांकेर की रहने वाली आकांक्षा ठाकुर को पत्र लिखा है.

    दरअसल एक चुनावी सभा में आकांक्षा, पीएम मोदी के लिए उनका एक स्कैच लेकर आई थीं. उस वक्त पीएम मोदी ने उन्हें स्केच के पीछे अपना पता लिखने के लिए कहा था.

    पीएम मोदी ने मंच से वादा किया था कि वे आकांक्षा को पत्र जरूर लिखेंगे.

    खत में पीएम मोदी ने लिखा, "शुभाशीष और आशीर्वाद. कांकेर के कार्यक्रम में आप जो स्केच लेकर आई थीं, वह मुझ तक पहुंच गया है. इस स्नेहपूर्ण अभिव्यक्ति के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद."

    "भारत की बेटियां ही देश का उज्ज्वल भविष्य हैं. आप सभी से मिलने वाला यह स्नेह और अपनापन राष्ट्र की सेवा में मेरी ताकत है. हमारी बेटियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और सुविधाओं से युक्त राष्ट्र का निर्माण ही हमारा लक्ष्य है."

    "छत्तीसगढ़ के लोगों से मुझे हमेशा ही बहुत प्यार मिला है. देश की तरक्की की राह में भी प्रदेश के लोगों ने बढ़- चढ़कर सहयोग दिया है."

    "अगले 25 साल आप जैसे युवा साथियों और देश के लिए महत्वपूर्ण रहने वाले हैं. इन वर्षों में हमारी युवा पीढ़ी विशेष रूप से आप जैसी बेटियां, अपने सपनों को पूरा करते हुए देश के भविष्य को नई दिशा प्रदान करेंगी."

    "आप खूब पढ़ें, आगे बढ़ें और अपनी सफलताओं से परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करें. आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ, आपका नरेंद्र मोदी."

  14. नेपाल में भूकंप: मरने वालों की संख्या बढ़कर 133 हुई,140 घायल

    नेपाल में भूकंप

    इमेज स्रोत, ANI

    नेपाल में शुक्रवार रात आए भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 133 और घायलों की संख्या 140 हो गई है.

    6.4 तीव्रता के इस भूकंप का केंद्र जाजरकोट जिला था. इसके अलावा रुकुम पश्चिम जिले में भी नुकसान हुआ है. यह भूकंप रात 11.47 बजे आया था.

    नेपाल पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि जाजरकोट में 95 और रुकुम पश्चिम जिले में 38 लोगों की मौत हुई है.

    पुलिस का कहना है कि घायलों में से 30 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है.

    दूसरी तरफ नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कुमार दाहाल प्रचंड भूकंप प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंच गए हैं और वे पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर रहे हैं.

    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूकंप से हुए नुक़सान पर दुख जाहिर किया है.

  15. हमास के साथी हिज़बुल्लाह में इसराइल से जंग को लेकर हिचकिचाहट है?

  16. हार्दिक पांड्या चोट की वजह से वर्ल्ड कप से बाहर, सोशल मीडिया पर ये लिखा

    हार्दिक पांड्या

    इमेज स्रोत, @hardikpandya7

    भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट की वजह से वर्ल्ड कप के बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगे. उनकी जगह भारतीय टीम में प्रसिद्ध कृष्णा को जगह दी गई है.

    हार्दिक ने सोशल प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा है कि उनके लिए ये बात ‘पचाना’ मुश्किल है लेकिन मन से टीम इंडिया के साथ होंगे.

    हार्दिक पांड्या को बांग्लादेश के ख़िलाफ़ पुणे में खेले गए मैच में चोट लग गई थी. तब से एनसीए में वो रिहैब में लगे थे.

    हार्दिक पांड्या ने लिखा, “इस तथ्य को पचा पाना मुश्किल है कि मुझे वर्ल्ड कप के बाकी मैचों को मिस करना होगा. मैं मन से टीम के साथ रहूंगा, उन्हें गेम की हर गेंद पर चीयर करूंगा.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने मौजूदा भारतीय टीम को ख़ास बताया है.

    उन्होंने लिखा, “ये टीम स्पेशल है और मुझे यकीन है कि ये हर किसी को गर्व करने का मौका देगी.”

    हार्दिक पांड्या ने अपना समर्थन करने वालों को शुक्रिया कहा है.

    हार्दिक ने लिखा, “बेमिसाल शुभकामनाओं, प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया.”

    हार्दिक पांड्या मौजूदा वर्ल्ड कप के चार मैचों में खेले. उन्होंने 22.6 के औसत से पांच विकेट लिए. उन्होंने एक मैच में बल्लेबाज़ी का मौका मिला और वो 11 रन बनाकर नाबाद रहे.

  17. नेपाल में आए भूकंप पर पीएम मोदी ने जताया दुख, कहा- हर संभव मदद के लिए खड़ा है भारत

    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में आए भूकंप पर दुख जताया.

    इमेज स्रोत, ANI

    नेपाल में शुक्रवार की रात भूकंप से हुए नुक़सान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है.

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने पोस्ट किया, "नेपाल के भूकंप में हुई मौतों और नुक़सान से बहुत दुखी हूं. भारत, नेपाल के लोगों के साथ खड़ा है और हर संभव मदद देने के लिए तैयार है. हमारी संवेदनाएं, शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और हम घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं."

    शुक्रवार की रात 11.47 बजे आए 6.4 तीव्रता के भूकंप का केंद्र नेपाल का जाजरकोट था. इस भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 128 हो गई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    नेपाली सेना के प्रवक्ता भंडारी ने बताया कि जाजरकोट में 92 और रुकुम पश्चिम में 36 लोगों की मौत हुई है.

    उनके मुताबिक़ दो ज़िलों में 140 से अधिक लोग घायल हुए हैं.

  18. पाकिस्तान के मियांवाली एयरबेस पर चरमपंथी हमला

    पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता (डीजी आईएसपीआर) मेजर जनरल अहमद शरीफ़ चौधरी

    इमेज स्रोत, ISPR

    इमेज कैप्शन, पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता (डीजी आईएसपीआर) मेजर जनरल अहमद शरीफ़ चौधरी

    पाकिस्तानी वायु सेना के मियांवाली ट्रेनिंग एयरबेस पर चरमपंथियों ने हमला किया है.

    पाकिस्तानी सेना की जनसंपर्क शाखा आईएसपीआर ने बयान जारी कर कहा, "चार नवंबर की सुबह पाकिस्तान की वायु सेना के मियांवाली ट्रेनिंग एयरबेस पर एक आतंकवादी हमला हुआ, जिसे सैनिकों ने तुरंत विफल कर दिया."

    आईएसपीआर का कहना है इस घटना में छह आतंकवादी शामिल थे, जिसमें से तीन को एयरबेस में घुसने से पहले ही मार दिया गया और बचे हुए तीन समय रहते घेर लिया गया.

    इस हमले के दौरान एयरबेस में खड़े तीन विमानों को नुक़सान पहुंचा है.

  19. विश्व कप से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, आईसीसी ने बताया कौन लेगा उनकी जगह

    विश्व कप के बीच टूर्नामेंट से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, आईसीसी ने बताया कौन लेंगे उनकी जगह

    इमेज स्रोत, ANI

    भारत में चल रहे विश्व कप 2023 से हार्दिक पांड्या बाहर हो गए हैं.

    आईसीसी के मुताबिक़ स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, टखने की चोट से उबर नहीं पाए हैं, जिसके चलते वे टूर्नामेंट के बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगे.

    पिछले महीने पुणे में बांग्लादेश के ख़िलाफ़ मैच के दौरान गेंदबाज़ी करते समय उन्हें बाएं टखने में चोट लग गई थी.

    आईसीसी का कहना है कि शनिवार को टूर्नामेंट की इवेंट टेक्निकल कमेटी से मंज़ूरी मिलने के बाद तेज़ गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग ग्रुप में शामिल किया गया है.

    इसका मतलब है कि रविवार को दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ खेले जाने वाले मैच में वे चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे.

  20. नेपाल में भूकंप से आई तबाही की तस्वीरें

    नेपाल में भूकंप

    इमेज स्रोत, RSS

    इमेज कैप्शन, नेपाल में शुक्रवार की रात आए 6.4 तीव्रता के भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 128 हो गई है.
    नेपाल में भूकंप

    इमेज स्रोत, RSS

    इमेज कैप्शन, नेपाली सेना के प्रवक्ता भंडारी ने बताया कि जाजरकोट में 92 और रुकुम पश्चिम में 36 लोगों की मौत हुई है. उनके मुताबिक़ दो ज़िलों में 140 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं.
    नेपाल में भूकंप
    इमेज कैप्शन, नेपाल में शुक्रवार की रात आए भूकंप का केंद्र जाजरकोट में था.
    नेपाल में भूकंप

    इमेज स्रोत, BISHNU KHADKA

    इमेज कैप्शन, नेपाल पुलिस के प्रवक्ता कुबेर कदायत ने बीबीसी नेपाली सेवा को बताया कि सबसे अधिक नुक़सान जाजरकोट और रुकुम पश्चिम ज़िलों में हुआ है.
    नेपाल में भूकंप

    इमेज स्रोत, BISHNU KHADKA

    इमेज कैप्शन, शुक्रवार रात 11.77 बजे आए भूकंप को 2015 में नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप के बाद सबसे घातक भूकंप माना जा रहा है.
    नेपाल में भूकंप

    इमेज स्रोत, RAMESH MALLA/FACEBOOK

    इमेज कैप्शन, बचाव अभियान में नेपाल ने पुलिस, सेना और सशस्त्र बलों को भी लगाया है, इसके अलावा हेलीकॉप्टरों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है.
    नेपाल में भूकंप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, नेपाल में 25 अप्रैल 2015 को 7.8 तीव्रता का ज़बरदस्त भूकंप आया था, जिसमें करीब 9 हज़ार लोगों की मौत हुई थी.
    नेपाल में भूकंप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, जाजरकोट ज़िला अस्पताल में घायलों का इलाज किया जा रहा है.
    भूकंप के बाद लोगों ने डर के चलते रात घर के बाहर बिताई

    इमेज स्रोत, BBC Nepali

    इमेज कैप्शन, भूकंप के बाद लोगों ने डर के चलते रात घर के बाहर बिताई.