इसराइल-हमास संघर्ष: रफ़ाह क्रॉसिंग से लोगों का निकलना जारी

बुधवार को रफ़ाह क्रॉसिंग खोले जाने के बाद अब तक सैकड़ों लोग गज़ा से निकलने में कामयाब रहे हैं. गुरुवार को भी दर्जनों लोग मिस्र में दाख़िल हुए. लेकिन दिन के अंत तक 400 लोगों को ग़ज़ा छोड़ने की अनुमति मिल गई.

लाइव कवरेज

स्नेहा and संदीप राय

  1. राजस्थान में एसीबी ने घूस लेने के आरोप में ईडी के दो अधिकारियों को किया गिरफ़्तार, कांग्रेस ने किया तंज़

    प्रवर्तन निदेशालय

    इमेज स्रोत, ED

    गुरुवार को राजस्थान के एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एक ईडी अफसर नवल किशोर मीणा और उनके सहयोगी बाबूलाल मीणा को कथित तौर पर 15 लाख रुपये की रिश्वत लेने के लिए गिरफ़्तार किया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने एसीबी के हवाले से बताया है कि ये ईडी अफ़ससर मणिपुर के इम्फ़ाल में तैनात हैं और एक चिट फ़ंड मामला हल करने के के लिए 17 लाख रुपये की डिमांड की थी.

    शिकायतकर्ता ने एसीबी से इस मामले में17 लाख रुपये रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी. इसके बाद एसीबी ने दोनों लोगों को 15 लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “मैं बार-बार कह रहा हूँ कि गलियों-गलियों में घूम रहे इन ईडी अफ़सरों की गाड़ी की ज़रूर जाँच की जाए.छापों की आड़ में कहीं ये "कमल छाप के स्टार प्रचारक" बनकर तो नहीं घूम रहे हैं?”

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल पर पकड़े गए दोनों अभियुक्तों की तस्वीर और जब्त की गई राशि के की फ़ोटो साझा करते हुए लिखा, “राजस्थान में ED के अधिकारी घूस लेते पकड़े गए.”

  2. पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कब होंगे आम चुनाव

    सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने देश के सुप्रीम कोर्ट से आगामी आम चुनावों की तारीख़ बताई है.

    सर्वोच्च न्यायालय में आम चुनावों को लेकर सुनवाई हो रही है. इसी सिलसिले में आज पाकिस्तान चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि आगामी आम चुनाव 11 फ़रवरी को कराए जाएंगे.

    सुप्रीम कोर्ट में आम चुनावों को लेकर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ पार्टी, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन और जमात-ए-इस्लामी ने याचिका दायर की थी.

    इस याचिका में मांग की गई थी तकि नेशनल एसेम्बॉली और प्रांतीय विधानसभाओं को भंग करने के 90 दिनों के अंदर चुनाव की तारीख़ घोषित की जाए.

    साथ ही ये भी मांग की गई कि सिंध, बलूचिस्तान, पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा के राज्यपाल अदालती फैसले के अनुसार चुनाव मामले में अपने फैसले को जारी करें.

    सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी

    सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने देश में आम चुनाव की तारीख बताने से पहले राष्ट्रपति से सलाह न लेने पर नाराजगी जताई.

    याचिका पर सुनवाई करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि अभी तक कोई संवैधानिक उल्लंघन नहीं हुआ है और 7 नवंबर के बाद ये संवैधानिक उल्लंघन के दायरे में आएगा.

    प्रधान न्यायाधीश काजी फैज ईसा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है.

    जस्टिस अतहर मिनुल्लाह और जस्टिस अमीनुद्दीन खान इस पीठ के दो अन्य न्यायाधीश हैं.

  3. वाराणसी: बीएचयू आईआईटी कैंपस में छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोप, सड़कों पर उतरे छात्र

      • Author, उत्पल पाठक, वाराणसी से
    बीएचयू

    इमेज स्रोत, AMAN

    वाराणसी में बीएचयू के आईआईटी कैंपस में एक छात्रा के साथ हुए कथित यौन उत्पीड़न के बाद भारी संख्या में छात्र सड़क पर उतर आए हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं.

    पुलिस ने इस घटना में वाराणसी के लंका थाने में मुक़दमा दर्ज कर लिया है. हालांकि आईआईटी बीएचयू की तरफ से अभी कोई औपचरिक बयान नहीं आया है.

    पीड़ित छात्रा के मुताबिक़, 'रात 1.30 बजे अपनी एक दोस्त के साथ हॉस्टल से वॉक पर निकली और तभी रास्ते में एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने उन्हें रोका.'

    छात्रा का आरोप है, "हमलावर उसे एक कोने में ले गए, मुंह दबाया और उसके साथ ज़बरदस्ती की और कपड़े उतार कर वीडियो बनाया और फ़ोटो भी खींचा."

    छात्रा ने कहा कि 'उन बाइक सवारों ने जबरन उसका फ़ोन नंबर भी लिया और क़रीब 15 मिनट तक रोके रखा और फिर जाने दिया.'

    पीड़िता का कहना है कि मौके से बचकर भागने के बाद भी हमलावरों ने पीछा किया जिसके बाद एक प्रोफ़ेसर के घर जाकर संपर्क करना पड़ा, जिन्होंने बाद में हॉस्टल के गेट तक छोड़ा.

    वाराणसी

    इमेज स्रोत, AMAN

    घटना के विरोध में छात्र गुरुवार को सुबह से ही प्रदर्शन कर रहे हैं और "वी वांट जस्टिस" के नारे लगा रहे हैं.

    छात्रों का कहना है कि वो पहले से ही प्रॉक्टर ऑफिस पर कैंपस पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर धरना देते रहे हैं लेकिन फिर भी ऐसी घटनाएं रुक नहीं रहीं.

    प्रदर्शनकारी छात्रों में से एक दीपक राठौड़ ने बताया, "इस घटना के बाद डायरेक्टर और प्रॉक्टर से कोई बातचीत नहीं हो पाई है."

    कैंपस की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फ़िलहाल यूनिवर्सिटी प्रशासन ने रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक कैंपस में बैरीकेड्स लगाने का निर्देश दिया है और बीएचयू के स्टिकर लगे या बीएचयू के पहचान पत्र लिए लोगों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी.

  4. हमास से बंधकों की रिहाई के लिए थाईलैंड ने शुरू की सीधी वार्ता

    इसराइल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    थाईलैंड के अधिकारियों ने कहा है कि वो अपने नागरिकों की रिहाई के लिए हमास से सीधे बातचीत कर रहे हैं.

    ऐसा माना जा रहा है कि इसराइल पर सात अक्टूबर को हमास के हमले के बाद थाईलैंड के कई नागरिक लापता हैं और कम से कम 19 थाई फार्म वर्कर्स को हमास बंधक बनाए हुए है.

    इसराइल में 25,000 से ज़्यादा श्रमिक खेतों और बगीचों में काम करते हैं.

    थाईलैंड के निगोशियेटिंग मिशन के प्रमुख अरीपन उतारासी ने कहा कि वो 26 अक्टूबर को तेहरान में हमास के प्रतिनिधियों से मिले थे, जहां उन्हें ये आश्वासन मिला है कि 'सही समय' पर उन्हें छोड़ दिया जाएगा.

  5. नीतीश कुमार बोले- 'इंडिया' गठबंधन में नहीं हो रहा कोई काम, कांग्रेस पांच राज्यों के चुनाव में व्यस्त

    नीतीश कुमार

    इमेज स्रोत, ANI

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' की एक अहम पार्टी कांग्रेस से नाराज़गी जताई है.

    उन्होंने सीपीआई की ओर से आयोजित 'बीजेपी हटाओ देश बचाओ' रैली में कहा कि आजकल 'इंडिया' का काम ठीक से नहीं चल रहा है. कांग्रेस पार्टी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में व्यस्त है.

    नीतीश कुमार ने कहा, "आज जो केंद्र में सरकार है, उसका आज़ादी से कोई लेना-देना नहीं है. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी बापू को तो ये लोग एकदम भुलवाना चाह रहे हैं. इसलिए, हम लोगों ने सभी दलों से बात की और कहा कि एकजुट हो जाइए. और जो देश के इतिहास को बदल रहे हैं, उसे बचाइए. और उससे मुक्ति पाना है तो सब एकजुट होकर लड़िए. इसलिए पटना और अन्य जगहों पर मीटिंग हुई. उसके बाद इंडिया का गठन किया गया."

    इसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि गठबंधन में अभी काम ज़्यादा नहीं हो रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा, "अभी पांच राज्यों में चुनाव है. अभी कांग्रेस तो उसी में ज़्यादा रुचि ले रही है. कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए हम लोग सब एकजुट होकर काम कर रहे थे लेकिन उनको कोई चिंता है नहीं. अभी तो लगे हुए हैं पांच राज्यों के चुनाव में. जब चुनाव होगा, तो खुद ही सबको बुलाएंगे. अभी तो कुछ चल नहीं रहा है."

    नीतीश कुमार से पहले इंडिया के अन्य सहयोगी दल समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस के प्रति नाराज़गी ज़ाहिर कर चुके हैं.

  6. श्रीलंका ने टॉस जीता, भारत को पहले बल्लेबाज़ी के लिए बुलाया

    श्रीलंका-भारत मैच

    इमेज स्रोत, Getty Images

    क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का 33वां मुक़ाबला भारत और श्रीलंका के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है.

    श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया है.

    श्रीलंका और भारत की टीमों ने अब तक 6-6 मैच खेले हैं. भारत को अभी तक सभी मैच में जीत मिली है.

    वहीं श्रीलंका सिर्फ़ दो मैच ही अपने नाम कर पाया. भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वो इस मैदान पर पहले बल्लेबाज़ी करना चाहते थे. टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

  7. विपक्षी नेताओं के फ़ोन हैकिंग की कोशिश के मामले में केंद्र सरकार ने एप्पल को नोटिस भेजा

    एप्पल कंपनी

    इमेज स्रोत, Reuters

    इंडियन कंप्यूटर इमर्जेंसी रिस्पॉन्स टीम (सीईआरटी-इन) ने विपक्षी सांसदों के फ़ोन पर आए एप्पल के 'राज्य प्रायोजित हमले' के मैसेज के मामले में जांच शुरू कर दी है.

    आईटी सचिव एस कृष्णन ने गुरुवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सीईआरटी-इन की जांच में एप्पल सहयोग करेगी.

    कृष्णन ने पत्रकारों को बताया, " सीईआरटी-इन ने जांच शुरू कर दी है. एप्पल इस जांच में सहयोग करेगी." कंप्यूटर सुरक्षा मामलों की जांच में सीईआरटी राष्ट्रीय नोडल एजेंसी है.

    उनसे जब एप्पल को नोटिस भेजे जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ऐसा किया गया है.

    तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा, शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी, कांग्रेस के शशि थरूर और उनकी पार्टी के जनसंपर्क विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मैसेज का स्क्रीनशॉट एक्स पर शेयर किया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    एप्पल ने इन नेताओं के फ़ोन पर आई चेतावनी के बारे में प्रतिक्रिया दी थी.

    कंपनी ने कहा था, "एप्पल किसी चेतावनी वाले संदेश के लिए किसी विशिष्ट स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैकर को जिम्मेदार नहीं ठहराती है. स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैकर्स की ठीकठाक फंडिंग होती है और वे जटिल तरीके से काम करते हैं और उनके हमले वक्त के साथ बेहतर होते हैं."

    इस तरह के हमले की पहचान ख़तरे के ख़ुफ़िया सिग्नल पर आधारित होते हैं और कई बार सटीक नहीं होते हैं और अधूरे होते हैं.

    ऐसा संभव है कि हमले की चेतावनी वाले कुछ मैसेज फॉल्स अलार्म हो सकते हैं या हो सकता है कि अटैकर्स का पता ही न लगे. हम किन हालात में ऐसे ख़तरों से जुड़ी सूचनाएं जारी करते हैं, ये नहीं बता सकते क्योंकि ऐसा करने पर स्टेट-प्रायोजित हमलावर, भविष्य में ऐसी हरकत पकड़े जाने से बचने का रास्ता खोज लेंगे."

  8. ओवैसी ने राहुल गांधी से क्यों पूछा- अमेठी का चुनाव मुफ़्त में हारे थे या पैसे मिले थे?

    असदुद्दीन ओवैसी और राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, असदुद्दीन ओवैसी और राहुल गांधी

    ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल के प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है. ओवैसी ने सवाल किया है कि राहुल गांधी अमेठी का चुनाव मुफ्त में हारे थे या पैसे मिले थे.

    दरअसल, राहुल गांधी ने बुधवार को तेलंगाना में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ये कहा था कि कांग्रेस जहां भी चुनाव लड़ने के लिए जाती है, चाहे वह महाराष्ट्र हो, राजस्थान हो, असम हो या उत्तर प्रदेश...एआईएमआईएम के उम्मीदवार वहां जादू से आ जाते हैं. और जो भी उम्मीदवार आते हैं वो बीजेपी की मदद करने वाले होते हैं. राहुल गांधी ने ये भी कहा था कि एआईएमआईएम के लोग पैसे लेकर बीजेपी की मदद करते हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    राहुल गांधी के इसी बयान पर पलटवार करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कई सवाल किए.

    ओवैसी ने इस ट्वीट में लिखा, "बेचारे राहुल गांधी ये बताइए कि 2008 में परमाणु समझौते को लेकर यूपीए को समर्थन देने के लिए हमने कितने पैसे लिए थे? आंध्र में किरन कुमार रेड्डी की सरकार को अविश्वास प्रस्ताव पर समर्थन के लिए कितने पैसे मिले थे?

    प्रणब मुखर्जी को राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर समर्थन के लिए वाईएसआर जगन रेड्डी से जेल में मिलकर उन्हें तैयार करने के लिए मुझे कितने पैसे मिले थे? क्या आप अमेठी का चुनाव मुफ्त में हारे थे या पैसे मिले थे?"

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    ओवैसी ने आख़िरी में लिखा कि 2014 से आपको सिर्फ़ हारना ही आया है, इसका ज़िम्मेदार मैं नहीं हूं.

  9. मुंबई से LIVE: वर्ल्ड कप में भारत और श्रीलंका के बीच मुक़ाबले के लिए कैसा है माहौल?

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  10. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी के नोटिस पर दिया जवाब

    अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के नोटिस पर प्रतिक्रिया दी है.

    उन्होंने कहा, "आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक और स्टार प्रचारक होने के नाते मुझे चुनाव प्रचार के लिए यात्रा करनी पड़ती है और 'आप' के क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को राजनीतिक मार्गदर्शन देना पड़ता है. दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में मेरे पास शासन और आधिकारिक प्रतिबद्धताएं हैं जिनके लिए मेरी उपस्थिति आवश्यक है."

    अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय के असिस्टेंट डायरेक्टर को पत्र लिखा है. उन्होंने कहा कि ये समन स्पष्ट नहीं है. इसमें ये स्पष्ट नहीं है कि उन्हें (केजरीवाल) चश्मदीद या संदिग्ध के तौर पर बुलाया जा रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा कि 30 अक्टूबर से ही भाजपा नेताओं ने ये कहना शुरू कर दिया था कि मुझे समन किया जाएगा और गिरफ़्तार किया जाएगा और शाम तक मुझे समन मिल गया.

    "इससे स्पष्ट है कि ये समन भाजपा नेताओं के बीच लीक हुआ था. केजरीवाल ने कहा कि देश के पांच राज्यों में चुनाव है और उन्हें चुनाव प्रचार में जाना है. दिल्ली के सीएम ने ईडी से अपील की है कि वो इन सभी बिंदुओं पर विचार करते हुए समन रद्द कर दें.

    दिल्ली में ईडी के कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. ईडी ने केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति के मामले में समन जारी किया है."

  11. बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना की बेटी को डब्ल्यूएचओ में मिला ये शीर्ष पद

    साइमा वाज़ेद

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की बेटी साइमा वाज़ेद विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की निदेशक चुनी गई हैं.

    डब्ल्यूएचओ के बयान में कहा गया है, ‘सदस्य देशों ने दक्षिण-पूर्व एशिया की क्षेत्रीय समिति के 76वें सत्र में बैठक के दौरान साइमा वाज़ेद का चुनाव किया.”

    साइमा (50) ने इस पद के लिए हुए चुनाव में नेपाल के उम्मीदवार डॉ. शंभू प्रसाद आचार्य को हराया.

    साइमा ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, ‘मैं डब्ल्यूएचओ के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की अगली निदेशक चुने जाने के लिए सदस्य देशों का आभार व्यक्त करती हूं.”

    बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘नवनियुक्त क्षेत्रीय निदेशक एक फरवरी, 2024 को पदभार ग्रहण करेंगी.’

    साइमा 2024 से 2028 तक इस पद पर रहेंगी.

  12. अमेरिकी राष्ट्रपति बोले इसराइल-हमास संघर्ष रुकना चाहिए, व्हाइट हाउस ने जारी किया स्पष्टीकरण

    जो बाइडन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बंधकों को छोड़े जाने के लिए इसराइल और हमास के बीच संघर्ष 'रोकने' की मांग की है.

    मिनेसोटा में एक कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने बाइडन से सवाल-जवाब करते हुए उनसे ग़ज़ा में संघर्ष विराम कराने की अपील की थी.

    बाइडन ने इस पर कहा, " मेरा मानना है कि अब इसे रोके जाने की जरूरत है. रोके जाने का मतलब ये है कि बंधकों को छुड़ाने के लिए समय मिले."

    हालांकि, बाद में व्हाइट हाउस ने बाइडन के बयान पर स्पष्टीकरण जारी किया. बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति मानवीय सहायता और हमास के कब्जे में बंद 240 बंधकों के बारे में बात कर रहे थे.

    महिला को बाद में सुरक्षा बलों ने वहां से बाहर निकाला. इस दौरान वो 'संघर्ष विराम करो' के नारे लगा रही थीं.

    बाइडन ने अपने भाषण में कहा, "मौजूदा परिस्थितियां इसराइल और मुस्लिम वर्ल्ड दोनों के लिए ही काफी पेंचीदा हैं. मैं द्वि-राष्ट्र समाधान का समर्थन करता हूं. मैं शुरू से ही ये करता रहा हूं. सच्चाई ये है कि हमास एक आतंकवादी संगठन है."

  13. ऑस्ट्रेलिया के ऑल राउंडर मिचेल मार्श अनिश्चितकाल के लिए वर्ल्ड कप से बाहर

    मिचेश मार्श

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ऑस्ट्रेलिया के ऑल राउंडर मिचेल मार्श निजी कारणों की वजह से अनिश्चितकाल के लिए वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो गए हैं.

    क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बृहस्पतिवार को ये जानकारी दी.

    अहमदाबाद में चार नवंबर को इंग्लैंड के मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया को ये दूसरा बड़ा झटका लगा है. इससे पहले ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल चोट की वजह से बाहर हो गए थे.

    ऑस्ट्रेलिया ने अब तक छह मैच खेले हैं, जिनमें से चार में जीत मिलने की वजह से उनके आठ अंक हैं और वो अपने सभी मैच जीतकर सेमीफ़ाइनल में जगह बनाना चाहेंगे. वहीं, इंग्लैंड ने भी छह मैच खेले हैं और सिर्फ़ एक में जीत मिली है.

  14. अरविंद केजरीवाल ने ईडी के नोटिस पर कहा- ये बीजेपी के इशारे पर हो रहा है...

    अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कथित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समन पर कहा कि ये गैरकानूनी है और राजनीति से प्रेरित है.

    दिल्ली में ईडी के कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति के मामले में समन जारी किया है.

    इसके बारे में केजरीवाल ने कहा, "समन नोटिस गैरकानूनी है और राजनीति से प्रेरित है. बीजेपी के इशारे पर ये नोटिस भेजा गया है ताकि मैं चार राज्यों के चुनाव प्रचार में हिस्सा न ले सकूं. ईडी को तत्काल प्रभाव से नोटिस वापस ले लेना चाहिए."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    समचार एजेंसी एएनआई की ख़बर के अनुसार, राजघाट के बाहर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है. पुलिस के हवाले से ऐसा बताया जा रहा है कि केजरीवाल ईडी कार्यालय जाने से पहले राजघाट जा सकते हैं.

    बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के मंत्री राज कुमार आनंद के घर पर छापेमारी की है. बृहस्तिवार तड़के उनसे संबंधित आठ परिसरों में छापेमारी की जा रही है.

  15. हिज़बुल्लाह ने किया इसराइली ड्रोन को मार गिराने का दावा, अब इसराइल की सेना ने ये बताया

    इसराइली सेना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    लेबनान के चरमपंथी संगठन हिज़बुल्लाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने दक्षिणी लेबनान में एक इसराइली ड्रोन को मार गिराया.

    इसराइल की सेना ने मिसाइल दागे जाने की पुष्टि तो की लेकिन उनका कहना है कि ड्रोन को 'किसी तरह का नुकसान' नहीं पहुंचा है. इस हफ़्ते दूसरी बार हिज़बुल्लाह ने सतह से हवा में मार करनेवाली मिसाइल से इसराइली ड्रोन को गिराने का दावा किया है. हिज़बुल्लाह ने एक बयान में कहा कि उनके लड़ाकों ने मध्य रात्रि में ड्रोन को मार गिराया.

    लेबनान और इसराइल के बीच बढ़ता तनाव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, प्रतीकात्मक तस्वीर

    इसराइली सेना ने बताया कि सतह से हवा में मार करने वाली एक मिसाइल लेबनान से उनके एक ड्रोन को निशाना बनाते हुए दागी गई थी. इसके जवाब में सेना ने उस 'आतंकवादी सेल को निशाना बनाया जहां ये मिसाइल लॉन्च हुई थी."

    सेना ने बताया कि ड्रोन को इस हमले में कोई क्षति नहीं पहुंची.

    दोनों ही पक्षों में से किसी ने भी अपने दावे की पुष्टि के लिए सबूत नहीं दिये हैं. रॉयटर्स इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सकता है.

  16. ऑस्ट्रिया में यहूदी कब्रिस्तान की दीवार पर दिखा स्वस्तिक चिह्न, पीएम और राष्ट्रपति ने की निंदा

    ऑस्ट्रिया में यहूदी कब्रिस्तान पर दिखा स्वस्तिक चिह्न

    इमेज स्रोत, AFP

    इसराइल-हमास संघर्ष के बीच ऑस्ट्रिया में एक यहूदी कब्रिस्तान की दीवार पर स्वस्तिक का चिह्न दिखा है. देश के नेताओं ने इसकी निंदा की है.

    मंगलवार से बुधवार के बीच किसी समय कब्रिस्तान की एक दीवार पर स्वस्तिक चिह्न बना दिया गया. कब्रिस्तान के एक हॉल में आग लगने की घटना भी हुई है.

    ऑस्ट्रिया में यहूदी समुदाय के प्रमुख ऑस्कर ड्वाइच ने कहा कि दीवार पर स्वस्तिक और हिटलर के नाम को देखना डराने वाला है. आग लगने से कब्रिस्तान के हॉल को भी क्षति पहुंची है.

    ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहम्मर ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और वादा किया है कि वो सभी राजनीतिक और कानूनी माध्यमों से यहूदी विरोधी भावना के खि़लाफ़ लड़ेंगे.

    ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान जेर बेलेन ने कहा कि उन्हें ये देखकर धक्का लगा है और देश में यहूदी विरोधी घटनाएं हाल के हफ़्तों में बढ़ी हैं.

    जर्मनी में द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान एडोल्फ़ हिटलर ने यहूदियों को निशाना बनाने में स्वस्तिक चिह्न का इस्तेमाल किया था.

    संस्कृत में स्वस्तिक का मतलब 'सौभाग्य' से होता है. हज़ारों सालों से इस प्रतीक चिह्न का इस्तेमाल हिंदू, बौद्ध और जैन धर्म के मानने वाले लोग करते रहे हैं और यह माना जाता रहा है कि स्वस्तिक एक भारतीय प्रतीक है.

  17. नीतीश कुमार ने मंत्रियों से कहा: सरकार के अच्छे कामों का श्रेय सिर्फ़ अपनी पार्टी को न दें

    नीतीश कुमार

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रियों द्वारा राज्य की गठबंधन सरकार की उपलब्धियों का इस्तेमाल अपने दल की छवि चमकाने के लिए करने पर निराशा जाहिर की है.

    सीएम नीतीश कुमार ने बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड के 11वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में बुधवार को यह टिप्पणी की. इस कार्यक्रम में उन्होंने लगभग 14,000 करोड़ रुपये की बिजली परियोजनाओं का अनावरण किया.

    इस कार्यक्रम में जदयू नेता व बिजली मंत्री बिजेंद्र यादव के साथ राजद नेता व मंत्री आलोक मेहता भी मौजूद थे.

    राज्य में सात दलों की महागठबंधन सरकार है. सीएम ने टिप्पणी करते हुए किसी का नाम नहीं लिया.

    उन्होंने कहा, " मैंने देखा है कि कई मंत्री हेडलाइन में आने के लिए सरकार के अच्छे कामों का श्रेय अपनी पार्टी को देने लगते हैं, ये सही नहीं है."

    नीतीश कुमार ने कहा, " जब भी मैं बिहार में अच्छे काम की बात करता हूं इसे मैं अपनी उपलब्धि के तौर पर नहीं गिनाता हूं. ठीक उसी तरह सभी मंत्रियों को ये याद रखना चाहिए कि वो इसके लिए सरकार को श्रेय दें, तारीफ़ सिर्फ पार्टी की न करें."

  18. इसराइल-हमास संघर्ष: रफ़ाह क्रॉसिंग खुलने के बाद अब तक क्या-क्या हुआ?

    रफ़ाह क्रॉसिंग के जरिए मिस्र जाने के इंतजार में फ़लस्तीनी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इसराइल और हमास के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद पहली बार मिस्र ने रफ़ाह बॉर्डर को विदेशी नागरिकों और गंभीर रूप से घायल फ़लस्तीनी लोगों के लिए खोला है.

    अब तक 400 से ज़्यादा विदेशी नागरिक और गंभीर रूप से घायल फ़लस्तीनी रफ़ाह बॉर्डर के जरिए मिस्र में दाखिल हुए हैं.

    ग़ज़ा से बाहर जाने वालों में डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स के भी 22 कर्मी शामिल हैं.

    एक बयान में इस चैरिटी संस्था ने कहा कि उनके सभी अंतरराष्ट्रीय कर्मी जो ग़ज़ा से बाहर नहीं निकल पा रहे थे, वो रफ़ाह क्रॉसिंग के जरिए चले गए.

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि उनका प्रशासन अमेरिकी लोगों को जल्द से जल्द ग़ज़ा से बाहर निकालने के लिए लगातार काम कर रहा है.

    बाइडन ने कहा कि रफ़ाह बॉर्डर को खोला जाना इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू और मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फ़तेह अल सिसी तथा इस क्षेत्र के अन्य सहयोगियों के साथ 'गहन और अति आवश्यक' कूटनीति का परिणाम है. उन्होंने इसके लिए क़तर का भी शुक्रिया अदा किया.

    रफ़ाह क्रॉसिंग

    रफ़ाह क्रॉसिंग क्या है?

    रफ़ाह क्रॉसिंग ग़ज़ा पट्टी के दक्षिण में स्थित एक बॉर्डर क्रॉसिंग है.

    यह ग़ज़ा पट्टी को मिस्र के सिनाई रेगिस्तान से जोड़ता है. ग़ज़ा पट्टी क्षेत्र में इसके अतिरिक्त इरेज़ और केरेम शलोम नामक दो अन्य बॉर्डर क्रॉसिंग हैं. इनमें से इरेज़ क्रॉसिंग उत्तरी ग़ज़ा को इसराइल से जोड़ता है.

    केरेम शलोम भी इसराइल और ग़ज़ा के बीच स्थित क्रॉसिंग है लेकिन इसका इस्तेमाल सिर्फ़ व्यापारिक गतिविधियों के लिए किया जाता है. इसराइल के हमास के ख़िलाफ़ जवाबी कार्रवाई शुरू करने के बाद से ये दोनों बॉर्डर क्रॉसिंग बंद हैं.

  19. नमस्कार

    आपका दिन शुभ हो. ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा. एक नवंबर के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.