इसराइल-हमास संघर्ष: रफ़ाह क्रॉसिंग से लोगों का निकलना जारी

इमेज स्रोत, Reuters
बुधवार को रफ़ाह क्रॉसिंग खोले जाने के बाद अब तक सैकड़ों लोग गज़ा से निकलने में कामयाब रहे हैं. गुरुवार को भी दर्जनों लोग मिस्र में दाख़िल हुए.
आज 400 से अधिक अमेरिकी नागरिकों को ग़ज़ा छोड़ने की अनुमति मिली है.
मिस्र के अधिकारियों का कहना है कि वो कुल 7,000 के करीब विदेशी नागरिकों को ग़ज़ा से निकलने में मदद करेंगे.
ग़ज़ा स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि सात अक्टूबर के बाद से शुरू हुए संघर्ष में ग़ज़ा पट्टी में इसराइली हवाई बमबारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9,061 हो गई है. इसमें 3,760 बच्चे शामिल हैं जबकि 32,000 लोग घायल हुए हैं.
डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स ने कहा है कि 20,000 घायल लोग ग़ज़ा पट्टी में फंसे हुए हैं.
गुरुवार को 100 से अधिक नागरिक रफ़ाह क्रॉसिंग से मिस्र में दाख़िल हो गए हैं. संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि बुधवार को 400 से अधिक लोग ग़ज़ा से निकले थे.
रफ़ाह क्रॉसिंग पर ग़ज़ा की ओर इंतज़ार कर रहे सैकड़ों विदेशी पासपोर्ट धारकों का नाम आज की उस लिस्ट में है जिन्हें मिस्र जाना है.

इमेज स्रोत, Getty Images
इसराइल के नए नए दोस्त बने अरब देश बहरीन ने ग़ज़ा में हवाई बमबारी पर अपना विरोध जताते हुए अपने राजदूत को वापस बुला लिया है.
इससे पहले बहरीन की संसद के निचले सदन ने बताया कि बहरीन में इसराइली राजदूत ने भी देश छोड़ दिया है और दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध भी स्थगित हो गए हैं.

इमेज स्रोत, Reuters
इसराइल के रक्षा मंत्री ने कहा है कि इसराइली सेना ने संघर्ष शुरू होने से लेकर अबतक ग़ज़ा पर 10,000 बम गिराए हैं.
बंधकों की संख्या लेकर इसराइल के नए अपडेट में कहा गया है कि हमास के कब्ज़े में 242 बंधक हैं जिन्हें वे ग़ज़ा ले गए हैं. इनमें महिलाएं, बच्चे और बुज़ुर्ग लोग शामिल हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
थाईलैंड के अधिकारियों का कहना है कि वे बंधक बनाए गए अपने 25 नागरिकों को छुड़ाने के लिए सीधे हमास के साथ बात कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया है कि उन्हें सकारात्मक भरोसा मिला है.
ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वांग ने इसराइल से कहा है कि गज़ा पर हवाई बमबारी रोकने की अपील पर वो विचार करे क्योंकि अंतरराष्ट्रीय जगत मौजूदा जारी नागरिक मौतों को स्वीकार नहीं करेगा.















