ग़ज़ा के सबसे बड़े शरणार्थी कैंप में धमाका, कम से कम 50 लोगों की मौत

हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि ये धमाका इसराइली हवाई हमले की वजह से हुआ.

लाइव कवरेज

स्नेहा and चंदन शर्मा

  1. भारत के लिए अगले 25 साल सबसे महत्वपूर्ण होने जा रहे हैं: पीएम मोदी

    पीएम नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है.

    पीएम मोदी ने गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल की प्रतिमा 'स्टेच्यू ऑफ यूनिटी' पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

    'राष्ट्रीय एकता दिवस' के मौके पर आयोजित एक परेड में भी वो शामिल हुए.

    उन्होंने कहा, "मैं इस पावन अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के चरणों में नमन करता हूं. मैं सभी देशवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की बधाई देता हूं. मेरे परिवारजनों, आने वाले 25 साल भारत के लिए इस शताब्दी के सबसे महत्वपूर्ण 25 साल हैं."

    "इन 25 वर्षों में हमें अपने इस भारत को समृ्द्ध बनाना है, भारत को विकसित बनाना है. आजादी के पहले 25 साल का ऐसा कालखंड आया था, जिसमें हर देशवासी ने स्वतंत्र भारत के लिए खुद को खपा दिया था. अब समृद्ध भारत के लिए अगले 25 साल का अमृतकाल सामने आया है, अवसर बन के आया है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि सरदार पटेल के समर्पण ने देश का भाग्य तय किया.

    उन्होंने लिखा, "राष्ट्र के एकीकरण को लेकर उनकी प्रतिबद्धता आज भी हमें रास्ता दिखाती है. हम उनकी सेवा के लिए हमेशा ऋणी रहेंगे."

  2. ब्रिटेन में इसराइल-ग़ज़ा संघर्ष पर टिप्पणी के मामले में सांसद निलंबित और अधिकारी बर्ख़ास्त

    एंडी मैकडॉनल्ड

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, एंडी मैकडॉनल्ड

    इसराइल-ग़ज़ा संघर्ष पर टिप्पणी करने के मामले में ब्रिटेन में एक सरकारी कर्मचारी को बर्ख़ास्त और लेबर पार्टी के एक सांसद को निलंबित कर दिया गया है.

    मंत्री स्तरीय सहयोगी के तौर पर काम करने वाले पॉल ब्रिस्टो ने पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को एक पत्र लिखा था और कहा था कि 'स्थायी संघर्ष विराम' से लोगों की जान बचेगी और ज़रूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंच पाएगी.

    प्रधानमंत्री कार्यालय ने उनकी टिप्पणी के बारे में कहा, "उनका बयान सामूहिक ज़िम्मेदारी के सिद्धांतों के साथ मेल नहीं खाता."

    लेबर पार्टी के सांसद एंडी मैकडॉनल्ड को फ़लस्तीन के समर्थन वाली एक रैली में भाषण में इस्तेमाल शब्दों के आधार पर निलंबित कर दिया गया.

    हालांकि, एंडी मैकडॉनल्ड का कहना है कि उन्होंने हत्याएं रोकने की मांग की थी.

  3. लियोनल मेसी ने आठवीं बार जीता फ़ुटबॉल में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवॉर्ड

    लियोनेल मेसी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अर्जेंटीना के दिग्गज फ़ुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दिया जाने वाला बैलोन डी'ओर का ख़िताब आठवीं बार अपने नाम किया है.

    उन्होंने नॉर्वे के एर्लिंग हलांड को पीछे छोड़ते हुए ये पुरस्कार जीता है.

    मेसी ने कहा, "मैंने अपने करियर की इस तरह कल्पना ही नहीं की थी. मैंने कभी सोचा ही नहीं था कि मैं इतना हासिल कर पाऊंगा. मेरा सौभाग्य रहा कि मैं दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम के लिए खेला और निजी रूप में भी इस तरह की ट्रॉफ़ी जीतना मेरे लिए सम्मान की बात है."

    वो 2009, 2010, 2011, 2012, 2015, 2019, 2021 में भी ये अवार्ड जीत चुके हैं. अर्जेंटीना को क़तर में वर्ल्ड कप दिलाने में मेसी ने अहम भूमिका निभाई थी.

  4. कनाडा में सरकारी कार्यालयों में घुसे प्रदर्शनकारी, कहा- कनाडा सरकार संघर्ष विराम की मांग करे

    कनाडा के सरकारी कार्यालय में धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी

    इमेज स्रोत, Reuters

    कनाडा के कई शहरों में प्रदर्शनकारी सरकारी कार्यालयों में इस मांग के साथ घुस आए कि कनाडा सरकार ग़ज़ा में संघर्ष विराम की मांग करे. ये प्रदर्शनकारी कार्यालयों के भीतर धरने पर भी बैठे.

    इन कार्यालयों में सरकार में शामिल सांसदों के ऑफ़िस भी हैं.

    सोमवार को रक्षा मंत्री बिल ब्लेयर और उप प्रधानमंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड के ऑफ़िस में कार्यकर्ता घुस आए और वहां बैठ गए.

    मॉन्ट्रियाल ग़ज़ट के अनुसार, कनाडा के 12 शहरों के 17 कार्यालयों के भीतर विरोध प्रदर्शन हुआ.

    प्रदर्शनकारियों में से एक ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया, "हमारी मांग है कि कनाडा तत्काल संघर्ष विराम की मांग करे और इसराइल के साथ मिलीभगत भी ख़त्म करे."

    प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में 'फ़्री फ़लस्तीन' और ' स्टॉप जेनोसाइड इन ग़ज़ा' के बैनर थाम रखे थे.

  5. इसराइली सेना ने बताया- बंधक महिला सैनिक को ग़ज़ा से मुक्त कराया गया

    ग़ज़ा से मुक्त कराई गई इसराइल की महिला सैनिक

    इमेज स्रोत, ISA

    इसराइल डिफ़ेंस फ़ोर्स (आईडीएफ़) और इसराइल सिक्योरिटी एजेंसी (आईएसए) ने संयुक्त बयान जारी कर बताया है कि उन्होंने एक महिला इसराइली सैनिक को ग़ज़ा से मुक्त कराया है.

    उन्होंने बताया है कि महिला सैनिक प्राइवेट ओरी मैगीदिश को ग़ज़ा में आईडीएफ़ के ज़मीनी अभियान के दौरान मुक्त कराया गया. उन्हें सात अक्टूबर को हमास ने बंधक बना लिया था.

    बयान में ये भी बताया गया है कि महिला सैनिक ठीक हैं और वो अपने परिवार से भी मिली हैं.

    आईडीएफ़ और आईएसए ने कहा कि वो बंधकों को छुड़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे.

    वहीं, इसराइल के पीएम बिन्यामिन नेतन्याहू ने एक ट्वीट में कहा, "स्वागत है आपका."

    नेतन्याहू ने कहा है कि सैनिक को छुड़ाया जाना बंधकों को मुक्त कराने के प्रति इसराइल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

  6. इसराइल के पीएम नेतन्याहू ने किया संघर्ष विराम से इनकार, कहा- युद्ध का समय है

    इसराइल के पीएम बिन्यामिन नेतन्याहू

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने संघर्ष विराम की संभावना से इनकार करते हुए कहा कि ये युद्ध का समय है.

    उन्होंने कहा, "पर्ल हार्बर पर बमबारी या 9/11 के हमले के बाद जैसे अमेरिका संघर्ष विराम के लिए तैयार नहीं होता. सात अक्टूबर के हमले के बाद इसराइल हमास के साथ संघर्ष विराम नहीं करेगा."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा, "संघर्ष विराम के लिए कहना हमास के सामने, आतंकवाद के सामने इसराइल को आत्मसमर्पण करने के लिए कहने जैसा है."

    इसराइल के पीएम ने कहा, "बाइबल में कहा गया है कि शांति का समय होता है और युद्ध का समय होता है तो ये युद्ध का समय है. ये युद्ध हमारे साझे भविष्य के लिए है."

    इसराइल पर सात अक्टूबर को हमास ने हमला किया था, जिसमें 1,400 लोग मारे गए.

    वहीं इसके बाद इसराइल ने ग़ज़ा पर बमबारी शुरू की जिसमें चरमपंथी संगठन हमास संचालित ग़ज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 8,000 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं.

  7. नमस्कार

    आपका दिन शुभ हो.

    ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा.

    30 अक्तूबर के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.