ग़ज़ा के सबसे बड़े शरणार्थी कैंप में धमाका, कम से कम 50 लोगों की मौत

हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि ये धमाका इसराइली हवाई हमले की वजह से हुआ.

लाइव कवरेज

स्नेहा and चंदन शर्मा

  1. ग़ज़ा के सबसे बड़े शरणार्थी कैंप में धमाका, कम से कम 50 लोगों की मौत

    ग़ज़ा के रिफ़्यूजी कैंप में धमाका

    इमेज स्रोत, Reuters

    उत्तरी ग़ज़ा के जबालिया शरणार्थी कैंप में हुए धमाके से कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की ख़बर है.

    हमास शासित स्वास्थ्य मंत्रालय और पास के इंडोनेशियन अस्पताल का कहना है कि इस धमाके में कम से कम 50 लोगों की मौत हुई है.

    मंत्रालय ने कहा है कि ये धमाका इसराइली हवाई हमले की वजह से हुआ.

    हालांकि, इस कथित धमाके पर इसराइल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

    समाचार एजेंसी एएफ़पी की टीम धमाके के बाद जबालिया रिफ़्यूजी कैंप पहुंची है. एजेंसी का कहना है कि मौके से मिले फुटेज ये बताते हैं कि कम से कम 47 शव मलबे से निकाले गए हैं.

    यहां रहने वाले एक शख्स रग़ेब अक़्ल ने कहा कि हमें ऐसा लगा जैसे 'भूचाल' आया हो.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के एक फ़ोटोग्राफ़र ने जबालिया रिफ़्यूजी कैंप की कुछ तस्वीरें खींची हैं.

    इन तस्वीरों में लोगों को धमाके के बाद मलबे में अपनों की तलाश करते देखा जा सकता है.

    ग़ज़ा के रिफ़्यूजी कैंप पर हमला

    इमेज स्रोत, Reuters

    रॉयटर्स के फोटोग्राफ़र ने जो तस्वीरें ली हैं उसमें इस शरणार्थी कैंप का एक बड़ा हिस्सा ज़मींदोज़ हुआ दिख रहा है.

    कई तस्वीरें इतनी विचलित करने वाली हैं, कि उन्हें प्रकाशित करना सही नहीं. कई लोग मलबे में ज़िंदा बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं.

    ग़ज़ा शहर के उत्तरी इलाके में स्थित जबालिया कैंप ग़ज़ा के आठ शरणार्थी कैंपों में से सबसे बड़ा है.

    संयुक्त राष्ट्र के अनुसार जुलाई 2023 तक यहां करीब 1 लाख 16 हज़ार से अधिक फ़लस्तीनी शरणार्थियों ने पंजीकरण करवाया है.

    वर्ष 1948 की जंग के बाद से यहां शरणार्थी आकर बसने लगे थे. ये एक छोटा लेकिन घनी आबादी वाला इलाका है.

    जबालिया में 16 स्कूली इमारतों में 26 स्कूल चल रहे हैं, यहां एक फूड डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर और दो स्वास्थ्य केंद्र भी हैं. साथ ही लोगों के लिए एक लाइब्रेरी भी है.

    ग़ज़ा के रिफ्यूजी कैंप में धमाका

    इमेज स्रोत, Reuters

    जिस जगह धमाका हुआ है वहां का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में धमाके के बाद बना एक बड़ा सा गड्ढा देखा जा सकता है.

    हमास के अधिकारियों ने धमाके के लिए इसराइल को ज़िम्मेदार ठहराया है लेकिन इसराइल ने फ़िलहाल इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है.

  2. कोच्चि में हुए बम धमाकों की ज़िम्मेदारी लेने वाले मार्टिन को 30 दिनों की न्यायिक हिरासत

    कोच्चि

    इमेज स्रोत, ANI

    केरल के कोच्चि में येहोवा विटनेस ईसाई समुदाय के कन्वेंशन सेंटर में हुए बम धमाकों की ज़िम्मेदारी लेने वाले डोमिनिक मार्टिन को अदालत ने 30 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

    पीटीआई के अनुसार मार्टिन 29 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे.

    इससे पहले रविवार की सुबह कोच्चि के इस कन्वेंशन सेंटर में कई धमाके हुए थे, जिसमें अभी तक तीन लोगों की मौत हो गई है. इसमें 50 से अधिक लोग घायल भी हुए.

    उसके बाद डोमिनिक मार्टिन ने पुलिस के सामने त्रिशूर ग्रामीण पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दिया.

    सरेंडर करने से पहले उन्होंने फ़ेसबुक पर इन धमाकों की ज़िम्मेदारी लेते हुए एक वीडियो पोस्ट किया.

    मार्टिन ने कहा था, “छह साल पहले मैंने उनकी शिक्षाओं पर विचार किया था और पाया कि ये देश विरोधी हैं. मैंने उनसे अपने तौर-तरीक़े बदलने को कहा लेकिन उन्होंने मेरी चेतावनियों को नज़रअंदाज़ कर दिया.”

    मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मामले की जांच के लिए एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) अजीत कुमार के नेतृत्व में 21 सदस्यों की एक एसआईटी का गठन किया है.

    एडीजीपी अजीत कुमार ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस मार्टिन के दावों की जांच कर रही है.

    मार्टिन को धमाकों वाली जगह भी ले जाया गया था. इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 307 (हत्या की कोशिश), विस्फ़ोटक अधिनियम की धारा 3 ए और यूएपीए की धारा 16 (1) के तहत मामला दर्ज किया है.

  3. मणिपुर पुलिस ने बताया- अपराधियों के हमले में डीएसपी की मौत

    मणिपुर

    हिंसाग्रस्त मणिपुर की पुलिस ने बताया है कि मंगलवार को हथियारबंद अपराधियों की ओर से की गई गोलीबारी में मोरेह के एसडीपीओ की मौत हो गई है.

    मणिपुर पुलिस ने सोशल मीडिया साइट ​एक्स पर किए एक पोस्ट में बताया कि ​मारे गए अधिकारी मणिपुर पुलिस सेवा के अधिकारी थे. उनका नाम चिंगथम आनंद कुमार था, जो राजधानी इंफाल के रहने वाले थे.

    पुलिस का दावा है कि चिंगथम आनंद कुमार की मौत कुकी अपराधियों की ओर से की गई गोलीबारी में हुई है.

    पुलिस ने बताया कि उन पर जब गोली चलाई गई तब वह मणिपुर पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के संयुक्त प्रयास से मोरेह में बनाए जा रहे हेलीपैड के लिए मैदान को साफ करवा रहे थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पुलिस ने यह भी बताया कि इस घटना के बाद जवानों की मदद के लिए मोरेह पहुंच रहे एक आईजी के एस्कॉर्ट दस्ते में शामिल तीन जवान टेंग्नौपाल जिले में गोली लगने से घायल हो गए.

    इन जवानों का फिलहाल इंफाल के अस्पताल में इलाज चल रहा है.

    मणिपुर पुलिस ने इस हमले को कायराना बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है.

  4. महुआ मोइत्रा 2 नवंबर को लोकसभा की एथिक्स कमेटी के सामने होंगी पेश

    महुआ मोइत्रा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पैसे लेकर लोकसभा में सवाल पूछने के आरोप का सामना कर रहीं तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा गुरुवार यानी दो नवंबर को लोकसभा की एथिक्स कमेटी के सामने पेश होंगी.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, मोइत्रा ने यह भी कहा है कि उन पर आरोप लगाने वाले कारोबारी दर्शन हीरानंदानी का 'क्रॉस एक्ज़ामिनेशन' करने की उन्हें अनुमति दी जानी चाहिए.

    मोइत्रा पर आरोप है कि उन्होंने बिज़नेसमैन हीरानंदानी से लाभ लेकर संसद में गौतम अदानी और उनके कारोबार से संबंधित सवाल पूछे थे.

    बीजेपी के लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर महुआ मोइत्रा पर कई आरोप लगाए थे. इस मामले में निशिकांत दुबे और शिकायतकर्ता अनंत देहाद्रई एथिक्स कमेटी के सामने अपने बयान दे चुके हैं.

    इससे पहले एथिक्स कमेटी ने महुआ मोइत्रा को 31 अक्टूबर को पेश होने के लिए कहा था, लेकिन टीएमसी सांसद ने पहले से तय कुछ कार्यक्रमों का हवाला देते हुए और समय मांगा था.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार महुआ मोइत्रा ने लोकसभा एथिक्स कमेटी के चेयरपर्सन को लिखी चिट्ठी में कहा है कि वह दो नवंबर को समिति के सामने पेश होंगी.

  5. पाकिस्तान ने बांग्लादेश को सात विकेट से हराया

    पाकिस्तान-बांग्लादेश मैच

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर हुए वर्ल्ड कप के 31वें मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को सात विकेट से हराया.

    पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 204 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तानी टीम ने 105 गेंदें शेष रहते हुए ही ये लक्ष्य हासिल कर लिया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    हालांकि, पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आज़म का बल्ला आज भी नहीं चला. वह सिर्फ़ 9 रनों के निजी स्कोर पर कैच आउट हो गए.

    पाकिस्तान की ओर से सबसे अधिक 81 रन फ़ख़र ज़मान ने बनाए. इसके बाद अब्दुल्लाह शफ़ीक़ ने 68 रन जोड़े.

    आज का मुकाबला जीतने के बाद पाकिस्तान की टीम अंक तालिका में पांचवें नंबर पर आ गई है. पाकिस्तान ने विश्व कप टूर्नामेंट में कुल 7 मैच खेले हैं, जिनमें से तीन में जीत मिली है.

    भारत 12 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर है और दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ़्रीका की टीम है.

  6. ब्रेकिंग न्यूज़, जम्मू-कश्मीर के बारामूला में चरमपंथियों ने घर में घुसकर पुलिसकर्मी को मारी गोली, मौत

    जम्मू और कश्मीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    जम्मू और कश्मीर के बारामूला में चरमपंथियों ने राज्य पुलिस के एक हेड कॉन्सटेबल गुलाम मोहम्मद डार की उनके घर में घुसकर गोली मार दी. बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

    कश्मीर ज़ोन पुलिस ने सोशल मीडिया साइट ​एक्स से किए एक पोस्ट में यह जानकारी दी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पुलिस के अनुसार यह घटना बारामूला के वैलू करालपोरा में हुई है.

    पुलिस ने बताया है कि उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

    एक अन्य पोस्ट में कश्मीर ज़ोन पुलिस ने लिखा कि घायल पुलिस कर्मी ने दम तोड़ दिया. वे शहीद हो गए हैं. हम इन शहीद को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि देते हैं. इस मौके पर हम उनके परिवार के साथ खड़े हैं. इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और सर्च ऑपरेशन जारी है.

  7. सचिन पायलट का पत्नी सारा पायलट से हो चुका है तलाक, चुनावी हलफ़नामे में दी जानकारी

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    अपनी पूर्व पत्नी सारा अब्दुल्ला और उनके पिता फारूख़ अब्दुल्ला के साथ सचिन पायलट.

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, अपनी पूर्व पत्नी सारा अब्दुल्ला और उनके पिता फारूख़ अब्दुल्ला के साथ सचिन पायलट

    राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट का उनकी पत्नी सारा का तलाक हो चुका है. सचिन पायलट ने मंगलवार को टोंक विधानसभा सीट से अपने नामांकन के लिए दिए हलफ़नामे में इसकी जानकारी दी है.

    पत्नी के नाम के आगे दिए गए कॉलम में उन्होंने 'डायवोर्स्ड' लिखा है. जबकि पत्नी से जुड़े अन्य सभी कॉलम में भी 'नॉट एप्लिकेबल' लिखा गया है.

    सचिन पायलट

    इमेज स्रोत, Mohar Singh Meena

    इमेज कैप्शन, सचिन पायलट की ओर से दाख़िल की गई ताज़ा एफिडेविट

    हालांकि, हलफ़नामे में उन्होंने अपने दोनों बच्चों के नाम लिखे हैं.

    सचिन पायलट ने साल 2018 के विधानसभा चुनाव के नामांकन में दिए गए एफिडेविट में अपनी पत्नी सारा पायलट का नाम लिखा था.

    सचिन पायलट

    इमेज स्रोत, Mohar Singh Meena

    इमेज कैप्शन, सचिन पायलट की ओर से 2018 में दाख़िल एफिडेविट

    सचिन पायलट और सारा पायलट ने साल 2004 में शादी की थी.

    सारा जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता फारूख अब्दुल्ला की बेटी हैं.

  8. दिनभर: इसराइल युद्धविराम को क्यों नहीं तैयार?, सुनिए मोहन लाल और सुमिरन प्रीत से

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  9. सऊदी अरब करेगा 2034 के फुटबॉल विश्व कप की मेज़बानी

    सऊदी अरब

    इमेज स्रोत, AFP

    अपने पड़ोसी देश क़तर का अनुसरण करते हुए अब सऊदी अरब भी विश्व कप फुटबॉल का आयोजन करेगा.

    2034 के फुटबॉल विश्व कप की मेज़बानी के दूसरे दावेदार ऑस्ट्रेलिया के एक अहम एलान के बाद यह तय हुआ है.

    असल में इस टूर्नामेंट के 2034 संस्करण की मेज़बानी के दूसरे दावेदार ऑस्ट्रेलिया ने आवेदन के आख़िरी दिन यानी मंगलवार को पीछे हटने का एलान किया.

    फुटबॉल ऑस्ट्रेलिया की गवर्निंग बॉडी ने एक बयान में बताया, ''हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि 2034 की प्रतिस्पर्द्धा के आयोजन के लिए हम प्रयास नहीं करेंगे.''

    उसने कहा कि वो 2026 के एएफसी महिला एशिया कप और 2029 के क्लब वर्ल्ड कप का आयोजन करने का इच्छुक है.

    2026 का फुटबॉल विश्व कप अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको मिलकर करने वाला है.

    इससे पहले 2022 के विश्व कप का आयोजन क़तर की राजधानी दोहा में हुआ था. क़तर ऐसा करने वाला पश्चिम एशिया का पहला देश था.

  10. इस इलाक़े पर रूस, चीन और यूरोप क्यों कर रहे हैं दावेदारी - दुनिया जहान

    वीडियो कैप्शन, इस इलाक़े पर रूस, चीन और यूरोप क्यों कर रहे हैं दावेदारी

    आर्कटिक क्षेत्र बीते कई सालों से दुनिया भर के लिए वैज्ञानिक शोध और शांति का मॉडल रहा है लेकिन अब हालात बदल रहे हैं. यूक्रेन पर रूसी हमले की आंच अब दुनिया के सुदूर उत्तरी क्षेत्र में भी पहुंच रही है.

    तीन महाद्वीपों तक फैले इस विशाल क्षेत्र में आठ देश और उत्तरी ध्रुव शामिल हैं. बदलती वैश्विक राजनीति और समीकरण के बीच अब सबकी नज़र आर्कटिक क्षेत्र में मौजूद मिनरल्स और तेल भंडार पर है. इस हफ़्ते दुनिया जहान में हम जानने की कोशिश करेंगे कि क्या आर्कटिक संघर्ष की आग में झुलस रहा है?

  11. न्यूज़ीलैंड: ज्वालामुखी की चपेट में 22 लोगों के मारे जाने पर ट्रैवल कंपनी दोषी करार, देना होगा भारी जुर्माना

    न्यूज़ीलैंड

    इमेज स्रोत, EPA

    चार साल पहले न्यूज़ीलैंड के व्हाइट आईलैंड नामक द्वीप पर ज्वालामुखी विस्फोट की चपेट में आने से 22 लोगों की मौत होने के मामले में वहां की एक कंपनी को दोषी करार दिया गया है.

    वकारी मैनेजमेंट लिमिटेड नामक इस कंपनी को वर्कसेफ़ न्यूज़ीलैंड नामक नियामक संस्था ने 15 लाख न्यूज़ीलैंड डॉलर यानी 7.7 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है.

    जज इवेंजेलोस थॉमस ने इस द्वीप की यात्रा कराने के लिए अधिकृत की गई इस कंपनी की आलोचना करते हुए कहा कि वो हादसा 'अचंभित करने वाली नाकामी' था.

    रेगुलेटर की ओर से की गई यह कार्रवाई न्यूज़ीलैंड के इतिहास का सबसे बड़ा मामला है.

    यह हादसा दिसंबर 2019 में हुआ था. मरने वालों में से 17 ऑस्ट्रेलिया के थे, जबकि तीन लोग अमेरिका के नागरिक थे. वहीं उस यात्रा में गए बाक़ी 25 यात्री घायल हो गए थे.

    असल में इस विस्फोट के कई हफ़्ते पहले से ही उस ज्वालामुखी में भूगर्भीय गतिविधियां बढ़ गई थी. यह देश का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी है.

  12. न बिजली और न तेल, किसान ने बना डाली ऐसी कमाल की मशीन

    वीडियो कैप्शन, न बिजली और न तेल, किसान ने बना डाली ऐसी कमाल की मशीन

    महाराष्ट्र में जालना जिले के श्रीपत धामनगांव के किसान सुनील शिंदे ने पैडल से चलने वाली आटा चक्की बनाई है. इस मशीन की मदद से बिजली के बिना पारंपरिक तरीके से अनाज पीसा जा सकता है.

    चार साल तक जरूरी बदलाव करने के बाद अब सुनील ने इस आटा चक्की को बेचना शुरू कर दिया है. देखिए, यह साइकिल वाली आटा चक्की कैसे काम करती है?

  13. बांग्लादेश: कपड़ा मजदूरों की हड़ताल, हिंसा में दो की मौत

    बांग्लादेश

    इमेज स्रोत, MONIRUL ALAM/EPA-EFE/REX/Shutterstock

    बांग्लादेश की कपड़ा फैक्ट्रियों में काम करने वाले हज़ारों मजदूर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. ये मजदूर पश्चिमी देशों के प्रमुख ब्रैंड्स के लिए कपड़ा बनाने वाली फैक्ट्रियों में काम करते हैं.

    मजदूरी बढ़ाने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी मजदूरों ने राजधानी ढाका में सड़कों को जाम किया. वहां कपड़ा फैक्ट्रियों से तोड़फोड़ की भी ख़बरें मिल रही हैं.

    ढाका के बाहरी इलाके में स्थित औद्योगिक क्षेत्र में इकट्ठा हुए प्रदर्शनकारी मजदूरों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने अश्रु गैस और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया. सोमवार से शुरू हुए इन विरोध प्रदर्शनों में दो मजदूर मारे जा चुके हैं.

    बांग्लादेश

    इमेज स्रोत, MONIRUL ALAM/EPA-EFE/REX/Shutterstock

    ट्रेड यूनियन नेताओं का कहना है कि मजदूर मजबूर होकर हड़ताल पर गए हैं क्योंकि आसमान छूती महंगाई की वजह से वो ठीक से गुजारा नहीं कर पा रहे हैं.

    बांग्लादेश की इन कपड़ा फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों का औसत मासिक वेतन 75 डॉलर के करीब है. ट्रेड यूनियन इस मिनिमम वेज को बढ़ाकर 208 डॉलर कराना चाहते हैं.

    बांग्लादेश

    इमेज स्रोत, MONIRUL ALAM/EPA-EFE/REX/Shutterstock

  14. हमास के ख़िलाफ़ 'दूसरे दौर की जंग' का ऐलान, क्या बोले नेतन्याहू

    वीडियो कैप्शन, हमास के ख़िलाफ़ दूसरे दौर की जंग का ऐलान कर क्या बोले नेतन्याहू

    इसराइल ने बताया हमास के साथ 'दूसरे दौर की जंग' में क्या होगा? इसराइल हमास संघर्ष को तीन सप्ताह हो चुके हैं. सात अक्टूबर को हमास ने इसराइल पर हमला किया था.

    इसके बाद इसराइल ने भी जवाबी हमला शुरू कर दिया. इस बीच इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हमास के साथ उनके देश का 'युद्ध अपने दूसरे दौर में' पहुंच गया है.

  15. 'एप्पल से हैकिंग के मैसेज मिलने' के विपक्ष के दावों के बाद सरकार ने दिए जांच के आदेश

    अश्विनी वैष्णव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    आईफोन यूजर्स को मिले विवादित नोटिफिकेशन के बाद एप्पल की ओर से दिए गए स्पष्टीकरण पर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रतिक्रिया दी है.

    साथ ही उन्होंने एप्पल को इस बारे में सरकारी जांच में सहयोग करने को कहा है. उन्होंने सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर एक के बाद एक कुल पांच पोस्ट किए हैं.

    इसमें से पहले पोस्ट में उन्होंने लिखा, "एप्पल की ओर से मिले एक नोटिफिकेशन पर सांसदों के साथ अन्य लोगों के मीडिया में आए बयान देखकर हम चिंतित हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन लोगों को जो नोटिफिकेशन मिले हैं उसमें 'सरकार प्रायोजित हमले' का ज़िक्र है."

    अश्विनी वैष्णव

    इमेज स्रोत, X

    उन्होंने कहा, "हालांकि इस मसले पर एप्पल ने जो जानकारी दी है, वो ज़्यादातर अस्पष्ट और सामान्य प्रकृति की मालूम पड़ती है. एप्पल ने बताया है कि ये नोटिफिकेशन 'अधूरी या अपूर्ण' सूचनाओं पर आधारित हो सकती है. इसमें ये भी कहा गया है कि एप्पल के कई 'थ्रेट नोटिफिकेशन' फॉल्स अलार्म हो सकते हैं या हो सकता है कि कई हमलों का पता ही न लगे."

    "एप्पल ने ये भी दावा किया है कि एप्पल आईडी सुरक्षित तरीके से इन्क्रिप्टेड होती है, जिससे यूजर्स की अनुमति के बिना उस तक पहुंचना या उसकी पहचान करना बहुत मुश्किल है. ये इन्क्रिप्शन यूजर्स के एप्पल आईडी को सुरक्षित रखता है और तय करता है कि ये निजी और सुरक्षित बने रहें."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा, "भारत की सरकार अपने सभी नागरिकों की निजता और सुरक्षा की रक्षा करने की अपनी भूमिका को बहुत गंभीरता से लेती है और इन नोटिफिकेशन के मामले की तह तक पहुंचेगी."

    "इस बारे में मिली सूचना और अटकलों को देखते हुए हमने एप्पल से भी कहा है कि वे कथित 'सरकार प्रायोजित हमले' को लेकर होने वाली इस जांच में वास्तविक और सटीक सूचना देकर सहयोग करें."

  16. पाकिस्तान हो या भारत, महिलाओं के प्रति कब बदलेगा समाज का रवैया- वुसत का व्लॉग

    वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान हो या भारत, औरतों के साथ ऐसा सुलूक क्यों होता है- वुसत का व्लॉग

    पाकिस्तान के कई राजनेताओं ने समय-समय पर ऐसे बयान दिए हैं जो आपत्तिजनक थे और इनमें महिलाओं को निशाना बनाया गया था. वो चाहे चार साल बाद विदेश से लौटे नवाज़ शरीफ़ का अपने जलसे में दिया गया बयान हो या फिर इमरान ख़ान वो बयान जिसमें उन्होंने महिलाओं के पहनावे को लेकर टिप्पणी की थी.

    लेकिन ये बयान सिर्फ़ पाकिस्तान में ही सुनाई देते हों, ऐसा नहीं है. भारत में भी कई राजनेताओं ने ऐसे बयान दिए हैं, जो शर्मसार करते हैं. सिर्फ़ भारत ही नहीं दुनिया के कई देशों में महिलाओं के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल सार्वजनिक मंचों से किया गया है. लेकिन क्या ये सब कभी रुकेगा?

    देखिए, वुसअतुल्लाह ख़ान का व्लॉग.

  17. केरल: केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर के ख़िलाफ़ हेट स्पीच मामले में केस दर्ज

      • Author, इमरान क़ुरैशी
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
    केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर

    केरल पुलिस ने केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर के ख़िलाफ़ कथित हेट स्पीच के एक मामले में केस दर्ज किया है.

    राजीव चंद्रशेखर पर कोच्चि में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में रविवार के बम धमाकों को लेकर 'हेट स्पीच' देने का आरोप है.

    राजीव चंद्रशेखर ने इन बम धमाकों को कांग्रेस, सीपीएम, यूपीए और 'इंडिया' गठबंधन की 'बेशर्म तुष्टीकरण की राजनीति' का नतीजा बताया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने अपने इस विवादित बयान में इन विपक्षी दलों और गठबंधनों पर 'केरल में जिहाद और नफ़रत फैलाने के लिए हमास को निमंत्रण देने का आरोप लगाया' था.

    केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राजीव चंद्रशेखर के इस बयान की आलोचना करते हुए कहा था कि वो केरल की धर्मनिरपेक्ष छवि को नुक़सान पहुंचाने के लिए ज़हर उगल रहे हैं.

    धार्मिक संप्रदाय 'यहोबाज़ विटनेसेज़' के एक कार्यक्रम के दौरान रविवार को केरल में ये बम धमाका हुआ था जिसमें तीन लोग मारे गए. घटना में गंभीर रूप से घायल हुए कई लोग अभी भी आईसीयू में हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इस धमाके की जिम्मेदारी लेने वाले शख़्स डॉमिनिक मार्टिन इसी धार्मिक संप्रदाय के सदस्य हैं और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.

    इस मामले में केरल पुलिस ने सोशल मीडिया पर 200 टिप्पणियों की पहचान की है जिसके बारे में उसका कहना है कि इस तरह के बयानों से समाज में घृणा फैलती है. केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर का सोशल मीडिया पोस्ट भी इन्हीं में से एक है.

    राजीव चंद्रशेखर के अलावा केरल पुलिस ने 18 अन्य मामले भी दर्ज किए हैं. पुलिस की एफआईआर आईपीसी की धारा 153ए और 120 के तहत दर्ज की गई है जिसमें धर्म, नस्ल, जन्म स्थान या रहने की जगह के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्यता फैलाने का मामला बनता है.

    राजीव चंद्रशेखर

    इमेज स्रोत, IMRAN QURESHI

    लेकिन इस एफआईआर के कुछ ही घंटों के भीतर राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर हमास और एसडीपीआई जैसे कट्टरपंथी हिंसक संगठनों को समर्थन देने का आरोप लगाया है.

    सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर राजीव चंद्रशेखर ने कहा, "तो इंडी एलायंस के दो पार्टनर राहुल गांधी और पिनाराई विजयन ने मिलकर मेरे ख़िलाफ़ एक 'केस' दर्ज कराया है. भारतीय राजनीति के ये दो सबसे बड़े 'तुष्टि' कर्ता बेशर्मी से एसडीपीआई, पीएफआई और हमास जैसे जहरीले कट्टर हिंसक संगठनों का तुष्टीकरण कर रहे हैं."

    "इन संगठनों की राजनीति ने पिछले कई दशकों में जम्मू और कश्मीर, पंजाब से लेकर केरल तक कट्टरता फैलाई जिसमें कई बेगुनाह लोग और सुरक्षा बलों के जवानों को अपनी ज़िंदगी गवानी पड़ी. हमास के तुष्टीकरण को उजागर करने पर मुझे इस केस से डराने की कोशिश की जा रही है."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  18. झारखंड के इस पिता की इतनी चर्चा क्यों हो रही है

    वीडियो कैप्शन, झारखंड के इस पिता की क्यों दे रहा है हर कोई मिसाल?

    झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाले प्रेम गुप्ता कुछ दिन पहले अचानक ही ख़बरों का हिस्सा बन गए. उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं.

    लेकिन ऐसा हुआ क्या जो हर कोई उनकी मिसाल दे रहा है?

  19. मुकेश अंबानी को धमकी भरा तीसरा ईमेल, 400 करोड़ रुपये की मांग

    मुकेश अंबानी

    इमेज स्रोत, ANI

    रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पिछले चार दिनों में धमकी भरा तीसरा ईमेल मिला है. इसमें उनसे 400 करोड़ रुपए देने की मांग की गई है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने मुंबई पुलिस के हवाले से मंगलवार को बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज़ को किसी अज्ञात व्यक्ति ने यह ईमेल सोमवार को भेजा. इसमें किसी नुकसान से बचने के लिए 400 करोड़ रुपये देने की धमकी दी गई है.

    अधिकारियों के अनुसार, पिछले चार दिनों में इस तरह के तीन ईमेल कंपनी को मिल चुके हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    शुक्रवार को भेजे गए पहले ईमेल में 20 करोड़ रुपये देने को कहा गया था. लेकिन शनिवार को मिले दूसरे ईमेल में इस राशि की मांग बढ़कर 200 करोड़ रुपये हो गई.

    वहीं, सोमवार को मिले तीसरे ईमेल में इस राशि को बढ़ाकर 400 करोड़ रुपये कर दिया गया है. मुंबई पुलिस ने पहला ईमेल मिलते ही अंबानी के सुरक्षा इंचार्ज की शिकायत पर गामदेवी पुलिस थाने में एक एफआईआर दर्ज कर ली थी.

    मुंबई पुलिस के अनुसार, उसके क्राइम ब्रांच और साइबर टीम ईमेल भेजने वाले को खोजने में जुट गई है.

    पिछले साल भी अंबानी और उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी मिली थी. उस सिलसिले में बिहार के दरभंगा से एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  20. बूढ़ी मां की पिटाई का वीडियो वायरल, बेटा गिरफ़्तार

    वीडियो कैप्शन, बूढ़ी मां की पिटाई का वीडियो वायरल, बेटा गिरफ़्तार

    पंजाब में रोपड़ के रहने वाले एडवोकेट अंकुर वर्मा पर अपनी मां को बुरी तरह पीटने का आरोप है.

    73 वर्षीय रिटायर्ड लेक्चरर आशा रानी को शनिवार को एक समाजसेवी संस्था ने अस्पताल में भर्ती करवाया.