अहमदाबाद से LIVE: दशहरा के मौके पर फाफड़ा-जलेबी के लिए लगी लोगों की लाइन
दशहरा के मौके पर फाफड़ा-जलेबी के लिए लगी लोगों की लाइन. ज़्यादा जानकारी के साथ बीबीसी संवाददाता सागर पटेल.
इसराइल पर हमास के हमले को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने एक बड़ा बयान दिया है जिसके बाद इसराइल ने उनका इस्तीफ़ा मांगा है.
कीर्ति दुबे and अनंत प्रकाश
दशहरा के मौके पर फाफड़ा-जलेबी के लिए लगी लोगों की लाइन. ज़्यादा जानकारी के साथ बीबीसी संवाददाता सागर पटेल.

इमेज स्रोत, Getty Images
अफ़ग़ानिस्तान से मिली क़रारी हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म ने कहा कि उनके प्लेयर्स फ़ील्डिंग के दौरान काफ़ी ढीले थे, उनमें एटीड्यूड की कमी थी.
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बाद ये लगातार तीसरा मैच था जो बाबर आज़म की टीम हार गयी.
टीम की हार के लिए बाबर आज़म ने बाउंड्री पर अपने खिलाड़ियों के एटीट्यूड को दोष दिया.
उन्होंने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- “आप जब भी फील्डिंग करते हैं तो एटीट्यूड के साथ ही करते हैं, और मुझे अपनी टीम में कोई एटीट्यूड नज़र नहीं आया है. फ़ील्डिंग के लिए आपको ज़्यादा कोशिश करने और फिट रहने की जरूरत होती है.”
“ आपको गेंद पर फ़ोकस करना चाहिए, आपके दिमाग में क्या चल रहा है उस पर नहीं, और जब गेंद आती है, तो प्रोएक्टिव रहना चाहिए. मुझे लगता है कि हमारी टीम ऐसा नहीं कर पायी.”
पाकिस्तान शुक्रवार को दक्षिण अफ़्रीका के साथ मैच खेलेगा. ये मैच टीम के लिए 'करो या मरो' की स्थिति होगी.
आज़म ने कहा- “हमें एक अलग योजना, एक अलग मानसिकता के साथ आने वाले मैच में जाना होगा, हम टीम में सकारात्मक माहौल लाने की कोशिश करेंगे. हमें अपनी हार से सीखना है. हम बहुत दुखी है लेकिन इस बारे में टीम में बात होगी और हम अपनी ग़लतियों से सीखेंगे.”

इमेज स्रोत, Social Media
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम सोमवार को अफ़गानिस्तान से आठ विकेट से मैच हार गयी.
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बाद ये लगातार तीसरा मैच था जो बाबर आज़म की टीम हार गयी. टीम के आने वाले मैच न्यूज़ीलैंड और दक्षिण अफ़्रीका जैसी मज़बूत टीमों के साथ है.
सोमवार को चेन्नई में अफ़ग़ानिस्तान को 283 रन का लक्ष्य देने के बाद पाकिस्तान को नियमित अंतराल पर विकेट लेने की ज़रूरत थी, लेकिन उनकी बॉलिंग लाइन ऐसा करने में फेल साबित हुई.
रही-सही कसर उनकी खराब फ़ील्डिंग ने पूरी कर दी. अफ़ग़ानिस्तान के बल्लेबाज़ बेहतरीन शॉट खेलते रहे और पाकिस्तानी फ़ील्डर्स गेंद नहीं रोक पा रहे थे.
ऐसे ही एक मौके पर पाकिस्तानी टीम के डायरेक्टर मिकी आर्थर की निराशा कैमरे पर कैद हो गयी. जब एक चौक्का बचानेमें फेल होती टीम को देख कर वह उठ कर ड्रेसिंग रूम में चले गए.
मिकी आर्थर का मैच छोड़ कर ड्रेसिंग रूम में जाने वाला ये वीडियो पाकिस्तानी यूज़र्स खूब शेयर कर रहे हैं.
एक यूजर्स ने इस वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए लिखा- मिकी हम भी यही महसूस कर रहे हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
एक अन्य यूज़र ने लिखा- “ मुझे लगता है मिकी आर्थर आज के मैच के बाद इस्तीफ़ा दे देंगे.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
चेन्नई में सोमवार को खेले गए मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की थी. टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 282 रन बनाए.
जवाब में अफगानिस्तान ने 283 रनों का लक्ष्य दो विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस जीत के साथ अफ़गानिस्तान की टीम पॉइंट टेबल में छठे नंबर पर आ गई है.

इमेज स्रोत, Social Media
महाराष्ट्र के नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 'विजयादशमी उत्सव' में आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने लोगों से अपील की है कि 22 जनवरी को जब रामलला की प्राण प्रतिष्ठ की जाए तो अपने नज़दीकी मंदिरों में इसका उत्सव मनाइए.
उन्होंने कहा- “अयोध्या में रामलला का मंदिर बन रहा है, 22 जनवरी को अपने मंदिर में रामलला प्रवेश करने वाले हैं. ये प्रसंग हम देखने वाले हैं. उसमें सब लोग तो आ नहीं सकेंगे. सुरक्षा और व्यवस्था की बात होगी तो सब अयोध्या नहीं जा सकते. लेकिन उस दिन सारे देश में अपनी ही जगह पर छोटे-छोटे मंदिरों में हम उत्सव का माहौल बना सकते हैं."
"राम समाज में सबको अपनाने वाले भगवान हैं, वो करूणा के प्रतीक हैं. इसे देखते हुए पूरे देश में समरसता का वातावरण हम उत्सव मनाकर बना सकते हैं.”
आज दुनिया भारत की ओर देखती है- भागवत
उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत का प्रभाव बढ़ रहा है और जटिल समस्याओं के हल के लिए भारत की ओर देखा जाता है.
मोहन भागवत ने कहा- “विश्व में अनेक समस्याएं हैं जिनका हल उन्हें नहीं मिलता. स्वार्थ और कट्टरपंथ के कारण कलह चलते हैं, उसका कोई हल नहीं दिख रहा है. विश्व में प्रयास किया गया सबको एक रंग में घोलने का, सबमें एकरूपता लाने का, लेकिन ये यशस्वी नही हो सकता. दुनिया विविधता से बनी है और विविधता तो रहेगी ही.”
“ इस विविधता में एकता कैसे लाएं. स्वार्थ तो है ही, कंट्टरपंथ भी है तो उससे उन्माद पैदा होता है. स्वार्थ के टकराव के कारण युद्ध चलते हैं. उसका कोई उपाय नज़र नहीं आता. विश्व को उसका रास्ता नहीं दिख रहा और वो चाहता है कि भारत उसका रास्ता दिखाए.”
“भारत के पास अपनी भी समस्या है और समस्याएं हमेशा रहेगी लेकिन हम उसका उपाय खोजते रहेंगे, ठीक करते रहेंगे. देश में स्व-केंद्रित नीतियां बन रही हैं, हम ग़लत नीतियों पर इतना आगे बढ़ गए थे कि तुरंत मुड़ नहीं सकते थे. धीरे-धीरे सुधार किए जा रहे हैं. हमें समाज का मन-वचन और कर्म से समर्थन करना होगा. आज के समय में अगर आप अपने मूल्यों पर खड़े हो कर परिवर्तन लाते हैं तो दुनिया के सामने नमूना पेश करेंगे.”

इमेज स्रोत, Social Media
महाराष्ट्र के नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपना सलाना आयोजन 'विजयादशमी उत्सव' मना रहा है.
इस उत्सव में मुख्य अतिथि गीतकार और संगीतकार शंकर महादेवन हैं.
उन्होंने मंच से अपनी बात रखते हुए कहा कि हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम हमारे संगीत को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक ले जाएं.
उन्होंने कहा-“जब मैं स्वयंसेवकों को देखता हूं तो मुझे लगता है कि अगर देश एक संगीत है तो हमारे स्वयंसेवक उसके पीछे की सरगम हैं. देश को दुनिया भर में सम्मान की नज़र से देखा जाता है. दुनिया में जहां भी जाइए, गर्व से कहिए मैं भारत का एक नागरिक हूं.”

इमेज स्रोत, Social Media
सोमवार को अफ़ग़ानिस्तान ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हराया और इस वर्ल्ड कप मुकाबले में एक और बड़ा उलटफेर कर दिखाया.
अफ़ग़ानिस्तान ने 283 रनों का लक्ष्य दो विकेट खोकर हासिल कर लिया.
अफ़ग़ानिस्तान के स्टार गेंदबाज़ राशिद खान ने इस जीत पर खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा है कि ये जीत वर्ल्ड कप जीत लेने जैसी खुशी है.
उन्होंने कहा, "ऐसा लगा हमने वर्ल्ड कप जीत लिया. हमने इसके पहले पाकिस्तान से सात मैच खेले थे और कभी जीत नहीं पाए थे. लेकिन हमें भरोसा था."
जीत के बाद अफ़ग़ानिस्तान की टीम के जश्न के वीडियो सामने आ रहे हैं.
ऐसा ही एक वायरल वीडियो है जिसमें राशिद ख़ान जीत के बाद मैदान में नाचते दिख रहे हैं और उनके साथ पूर्व भारतीय तेज़ गेंदबाज़ इरफ़ान पठान, जो स्टार स्पोर्ट्स की टीम से साथ मैदान में मौजूद थे वो भी नाचने लगते हैं.
इन दोनों के जश्न में झूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
अफ़ग़ानिस्तान की टीम का जश्न मानते हुए एक और वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें अफ़ग़ानिस्तान के खिलाड़ी बस में नाचते नज़र आ रहे हैं.
चेन्नई में सोमवार को खेले गए मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की थी. टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 282 रन बनाए.
जवाब में अफगानिस्तान ने 283 रनों का लक्ष्य दो विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस जीत के साथ अफ़गानिस्तान की टीम पॉइंट टेबल में छठे नंबर पर आ गई है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2

इमेज स्रोत, Getty Images
हमास ने सोमवार को दो और बंधकों को रिहा कर दिया है. ये दोनों ही इसराइली नागरिक हैं.
मंगलवार तड़के रिहा हुई दो बुजुर्ग महिला बंधकों में 79 साल की नुरित कूपर और 85 साल की योचेवेद लिफ़शिट्ज़ हैं. इन्हें इलाज के लिए तेल अवीव लाया गया है.
हमास का कहना है कि उसने इन दो महिलाओं को ‘मानवीय’ और स्वास्थ्य कारणों से रिहा किया है.
इसराइल ने बंधकों की रिहाई में मध्यस्थता के लिए मिस्र का शुक्रिया अदा किया है,साथ ही दोनों महिलाओं को वापस लाने में निभाई गई "महत्वपूर्ण भूमिका" के लिए रेड क्रॉस संस्था को भी धन्यवाद दिया है.
इसरायली अधिकारियों के अनुसार नुरित कूपर के 85 वर्षीय पति अमीरम और लिफ़शिट्ज़ के 83 साल के पति ओडेड को अभी भी हमास ने बंधक बना कर रखा है.
इससे पहले हमास ने दो अन्य बंधकों को रिहा किया था जो अमेरिकी नागरिक थीं. अब तक हमास कुल चार बंधकों को रिहा कर चुका है.
इसराइल का कहना है कि 200 से अधिक लोगों को हमास ने बंधक बनाया है.

इमेज स्रोत, Getty Images
सोमवार को अफ़ग़ानिस्तान ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हराया और इस वर्ल्ड कप मुकाबले में एक और बड़ा उलटफेर कर दिखाया.
अफ़ग़ानिस्तान ने 283 रनों का लक्ष्य दो विकेट खोकर हासिल कर लिया.
इस मैच के स्टार रहे इब्राहिम ज़ादरान जिन्होंने 113 गेंदों पर 87 रन बनाए और उन्हें ‘मैन ऑफ़ द मैच’ का ख़िताब मिला.
ये ख़िताब उन्होंने उन अफ़ग़ानिस्तान शरणार्थियों को समर्पित किया है जिन्हें पाकिस्तान से जबरन वापस उनके देश भेजा जा रहा है.
उन्होंने कहा- “मैं ये ‘मैन ऑफ़ द मैच’ उन लोगों को समर्पित करना चाहता हूं जिन्हें पाकिस्तान से अपने घर अफ़ग़ानिस्तान भेजा जा रहा है.”
लगभग 17 लाख अफ़ग़ान शरणार्थियों को 1 नवंबर तक पाकिस्तान छोड़ने के लिए कहा गया है. अफ़ग़ानिस्तान ने पाकिस्तान के इस फैसले की आलोचना की है और इसे अस्वीकार्य बताया है.
इब्राहिम ज़ादरान का क्रिकेट के मैदान से दिया गया ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग इसे एक अहम और मज़बूत राजनीतिक बयान बता रहे हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
जाविद फ़ैसल नाम के एक यूज़र ने एक्स पर लिखा- “इब्राहिम ज़ादरान ने अपना मैन ऑफ़ द मैच पाकिस्तान में रहने वाले अफ़ग़ान शरणार्थियों को समर्पित किया है जिन्हें जबरन वापस अफ़ग़ानिस्तान भेजा जा रहा है.- शाबाश इब्राहिम ज़दरान”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
एक अन्य यूज़र ने लिखा- “इब्राहिम ज़ादरान ने अपना मैन ऑफ़ द मैच पाकिस्तान के उन सभी अफ़ग़ान शरणार्थियों को समर्पित किया जिन्हें निर्वासित किया जा रहा है.- हमारा हीरो इब्राहिम.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 3
बाबर ख़ान नियाज़ी नाम के एक अकाउंट ने एक्स पर लिखा- “इब्राहिम ज़ादरान ने अपना मैन ऑफ़ द मैच अफ़ग़ान शरणार्थियों को समर्पित किया है, इसमें कुछ भी गलत नहीं है. कई पाकिस्तानी पंजाबी उन्हें नमक हराम कह रहे हैं, ये बहुत ही शर्मनाक बर्ताव है. ”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 4
चेन्नई में सोमवार को खेले गए मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की थी. टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 282 रन बनाए.
जवाब में अफगानिस्तान ने 283 रनों का लक्ष्य दो विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस जीत के साथ अफ़गानिस्तान की टीम पॉइंट टेबल में छठे नंबर पर आ गई है.
नमस्कार!
ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा. 23 अक्टूबर के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए .यहां क्लिक करें.