इसराइल के राष्ट्रपति का दावा- हमास के लड़ाके के पास मिला रासायनिक हथियार बनाने का दस्तावेज़

इमेज स्रोत, Reuters
इसराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग ने कहा है कि सात अक्टूबर को इसराइली इलाकों में हमला करने वाले हमास के एक लड़ाके के पास रासायनिक हथियार बनाने से जुड़ा दस्तावेज़ मिला है. इसमें बताया गया है कि रासायनिक हथियार कैसे बनाया जाता है.
इसराइली राष्ट्रपति ने स्काई न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में ये दावा किया है. उन्होंने कहा कि केमिकल हथियार बनाने का ये गाइड हमास के एक लड़ाके के शव से बरामद किया गया है.
हमास के लड़ाके के पास एक यूएसबी डिवाइस में ये गाइड सेव था. ये गाइड किबुत्ज़ बेरी इलाके में सात अक्टूबर को मारे गए हमास लड़ाके के पास मिला है. इसराइली राष्ट्रपति ने इंटरव्यू में ये दावा करते हुए अपना एक वीडियो एक्स पर पोस्ट किया.
वह कहते हैं, "हम आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट ग्रुप), अल-क़ायदा और हमास से निपट रहे हैं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
उन्होंने कहा, "इस सामग्री में रसायनिक हथियार बनाने के निर्देश हैं, ये आगज़नी की बात करता है, ये तरह-तरह के रसायनों की बात करता है, जिससे केमिकल वेपन तैयार होते हैं."













