इसराइल पर बंधकों की रिहाई तक ग्राउंड ऑपरेशन रोके रखने का दवाब

हाल के दिनों में इसराइली सैन्य बल के प्रवक्ता ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि युद्ध के अगले पड़ाव पर जाने से पहले सेना का फोकस हवाई हमलों को बढ़ाने में है.

लाइव कवरेज

अभिनव गोयल and प्रेरणा

  1. सीरिया के हवाईअड्डों पर इसराइली हमले में दो लोगों के मारे जाने की ख़बर

    अलेप्पो एयरपोर्ट

    इमेज स्रोत, Reuters

    सीरिया के हवाई अड्डों पर इसरायली हमले में दो लोगों के मारे जाने की खबर है.

    सीरिया की सरकारी मीडिया के मुताबिक इसराइल की मिसाइलों ने देश के दो मुख्य हवाई अड्डों को निशाना बनाया है.

    सीरियाई अरब समाचार एजेंसी का कहना है कि दमिश्क और अलेप्पो के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर हमला किया गया है.

    इस हमले में हवाई अड्डों पर बने रनवे क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिसके बाद से यहां उड़ाने बंद हो गई हैं.

    सीरिया के हवाईअड्डों पर इसराइली हमले में दो लोगों के मारे जाने की ख़बर

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने सीरियाई सरकार के मौसम विज्ञान महानिदेशालय का हवाला देते हुए बताया है कि दमिश्क हवाई अड्डे पर कम से कम दो लोगों की मौत हुई है.

    सीरिया के दमिश्क और अलेप्पो हवाई अड्डे का इस्तेमाल न सिर्फ यात्री करते हैं बल्कि इन्हें सैन्य हवाई अड्डों की तरह भी इस्तेमाल किया जाता है.

    कथित तौर पर इन हवाई अड्डों की मदद से हिज़बुल्लाह को ईरान के हथियार भेजे जा रहे थे. हिज़बुल्ला सीरिया और लेबनान दोनों जगह काफी शक्तिशाली है.

    पिछले हफ्ते भी इसराइल ने इन दोनों एयरपोर्ट्स को निशाना बनाया था.

  2. हमास का दावा- ग़ज़ा में रात भर हुए हवाई हमलों में 55 लोगों की मौत

    ग़जा में हमले

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इसराइल ने गज़ा में हमले तेज करने और वहां के लोगों से अपना घर छोड़कर दक्षिण की ओर जाने के लिए कहा है.

    समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक हमास का कहना है कि ग़ज़ा में रात भर इसराइल ने हवाई हमले किए हैं, जिसमें 55 लोगों की मौत हुई है.

    हमास का कहना है कि जैसे ही इसराइली प्रवक्ता ने ग़ज़ा में हमले तेज करने की बात कही, उसके कुछ ही घंटों में 30 से ज्यादा घरों को निशाना बनाया गया.

    इसराइली सैन्य प्रवक्ता डेनियल हगारी ने कहा कि ये हमले कर हम अपनी सेना के लिए पैदा होने वाले खतरे को कम कर रहे हैं.

    इसके अलावा इसराइल ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में भी कई घातक हवाई हमले किए हैं. ताजा हमले में इसराइल की सेना ने वेस्ट बैंक इलाके के जेनिन कैंप में मौजूद एक मस्जिद पर हवाई हमला किया.

    इसराइल का कहना है कि हमास के लोग मस्जिद में कमांड सेंटर चलाने का काम कर रहे थे.

  3. धर्मशाला से LIVE: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच मुकाबला, प्रशंसकों से बात कर रहे हैं बीबीसी संवाददाता नितिन श्रीवास्तव

  4. बीजेपी ने तेलंगाना चुनाव से पहले इकलौते विधायक टी राजा का निलंबन रद्द किया

    टी राजा सिंह

    इमेज स्रोत, RAJA SINGH

    भारतीय जनता पार्टी ने तेलंगाना में अपने इकलौते विधायक टी राजा सिंह के निलंबन को रद्द कर दिया है.

    अगस्त, 2022 में बीजेपी ने उन्हें निलंबित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया था. उन पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ़ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा था. उस वक्त उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक बीजेपी ने टी राजा के जवाब पर विचार कर उनका निलंबन रद्द किया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    तेलंगाना में 30 नवंबर को वोटिंग होनी है और 3 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

    हैदराबाद की गोशामहल सीट से विधायक टी राजा को तेलंगाना में बीजेपी का फायरब्रांड नेता माना जाता है.

    टी राजा सिंह

    इमेज स्रोत, RAJA SINGH

    हिंदुत्व के पोस्टर ब्वॉय कैसे बने टी राजा

    विधायक टी राजा के एक पुराने भाषणके मुताबिक़ उन्होंने साल 2000 में हिंदुओं के प्रति हो रहे अत्याचार के ख़िलाफ़ लड़ाई शुरू की थी.

    उस वक़्त वे हिंदू वाहिनी संगठन में रहकर काम कर रहे थे. उनके मुताबिक़ उस समय वे हिंदुओं को ईसाई धर्म में कन्वर्ट करने वालों के ख़िलाफ़ काम करते थे.

    इसके बाद उन्होंने गौ माता की सेवा करने का काम भी शुरू किया. वे अपने साथ युवाओं को जोड़ते और उन्हें हिंदू होने का अर्थ समझाते.

    ऐसा करते हुए उन्होंने साल 2004 तक अपने जैसे 500 कार्यकर्ता जोड़ लिए.

    साल 2010 में मिलाद उन नबी के जवाब में टी राजा सिंह ने पहली बार हैदराबाद में रामनवमी के मौक़े पर शोभायात्रा निकाली थी.

    टी राजा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत साल 2009 में तेलुगूदेसम पार्टी से नगर पार्षद के रूप में की थी.

    2014 में टी राजा तेलगांना में गोशामहल सीट से बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़कर विधानसभा पहुँचे.

    2018 में उन्होंने दूसरी बार इस सीट पर विजय हासिल की.

  5. फ़लस्तीनियों के लिए भारत ने भेजी मानवीय सहायता

    फलस्तीनियों के लिए भारत ने भेजी मानवीय सहायता

    इमेज स्रोत, @MEAIndia

    भारत ने रविवार को फ़लस्तीनियों के लिए करीब 6.5 टन मेडिकल सहायता और 32 टन राहत सामग्री भेजी है.

    भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह मदद भारतीय वायु सेना के सी-17 हवाई जहाज से भेजी गई है. विमान के जरिए मिस्र के एल-अरिश हवाई अड्डे पर सामान पहुंचाया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    फलस्तीनियों को भेजी जा रही मदद में जीवन रक्षक दवाएं, सर्जिकल सामान, टैंट, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, पानी को साफ करने वाली टैबलेट्स जैसे जरूरी चीजें शामिल है.

    गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फलस्तीन प्राधिकरण के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से फोन पर बात की थी.

    मानवीय सहायता

    इमेज स्रोत, @MEAIndia

    पीएम मोदी ने ग़ज़ा के अल अहली अस्पताल में नागरिकों के मारे जाने पर गहरा शोक व्यक्त किया था और कहा था कि भारत फलस्तीनियों को मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा.

  6. इसराइल-हमास संघर्ष पर बोले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

    मोहन भागवत

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को कहा कि हिंदू धर्म सभी संप्रदायों का सम्मान करता है और भारत ने कभी भी उन मुद्दों पर झगड़े नहीं देखे हैं, जिनके कारण हमास-इसराइल युद्ध चल रहा है.

    नागपुर के एक स्कूल में छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के 350 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए यह बात कही.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक उन्होंने कहा, "इस देश में एक धर्म है, संस्कृति है जो सभी संप्रदायों और आस्थाओं का सम्मान करती है और वह हिंदू धर्म है."

    उन्होंने कहा, "जब आप हिंदू कहते हैं, तो यह बताने की ज़रूरत नहीं होती कि मुसलमानों को भी सुरक्षा दी गई है. यह सिर्फ हिंदू ही करते हैं. केवल भारत में ऐसा होता है, दूसरे देशों में यह नहीं होता."

    भागवत ने कहा, "हर जगह संघर्ष चल रहा है. आपने यूक्रेन में युद्ध, हमास-इसराइल युद्ध के बारे में सुना होगा. हमारे देश में, ऐसे मुद्दों पर कभी युद्ध नहीं हुए. शिवाजी महाराज के समय में आक्रमण उस तरह का था, लेकिन हमने कभी इस मुद्दे पर किसी से भी लड़ाई नहीं की. इसलिए हम हिंदू हैं."

  7. तस्वीरों में देखिए: फ़लस्तीनियों के समर्थन में अमेरिका के कई शहरों में प्रदर्शन

    इसराइल-हमास संघर्ष के बीच में फंसे फलस्तीनियों के समर्थन में आवाज उठाने के लिए हजारों लोगों ने शनिवार को अमेरिका के कई शहरों में मार्च किया.

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, इसराइल-हमास संघर्ष के बीच में फंसे फ़लस्तीनियों के समर्थन में आवाज़ उठाने के लिए हज़ारों लोगों ने शनिवार को अमेरिका के कई शहरों में मार्च किया.
    अमेरिका के लॉस एंजेलिस में लोगों ने फलस्तीन के झंडे हाथों में लेकर मार्च निकाला

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, अमेरिका के लॉस एंजेलिस में लोगों ने फ़लस्तीन के झंडे हाथों में लेकर मार्च निकाला.
    मार्च में शामिल लोगों ने फलस्तीनियों के लिए चुप्पी तोड़ने की अपील की

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, मार्च में शामिल लोगों ने फ़लस्तीनियों के लिए चुप्पी तोड़ने की अपील की.
    अमेरिका के ब्रुकलिन में भी लोगों ने फलस्तीनियों के समर्थन में मार्च निकाला

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, अमेरिका के ब्रुकलिन में भी लोगों ने फ़लस्तीनियों के समर्थन में मार्च निकाला.
    अमेरिका के शिकागो में ग़ज़ा के समर्थन में सड़कों पर उतरे लोग

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, अमेरिका के शिकागो में ग़ज़ा के समर्थन में सड़कों पर उतरे लोग.
  8. हिज़बुल्लाह बहुत ही ख़तरनाक गेम खेल रहा है- इसराइल

    लेफ्टिनेंट कर्नल जोनाथन कॉनरिकस, अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के लिए इज़राइली सेना के प्रवक्ता

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, लेफ्टिनेंट कर्नल जोनाथन कॉनरिकस, अंतरराष्ट्रीय मीडिया के लिए इसराइली सेना के प्रवक्ता

    इसराइल का कहना है कि हिज़बुल्लाह बहुत ख़तरनाक गेम खेल रहा है.

    इसराइल डिफेंस फोर्सेज के प्रवक्ता जोनाथन कॉनरिकस ने रविवार सुबह, इसराइल की उत्तरी सीमा पर चल रहे अभियान के बारे में जानकारी दी.

    उन्होंने कहा, "हिज़बुल्लाह बहुत-बहुत खतरनाक गेम खेल रहा है. वे स्थिति को और बिगाड़ रहे हैं, क्योंकि हर दिन हमले बढ़ रहे हैं."

    जोनाथन ने कहा कि इसराइल सिर्फ अपना बचाव कर रहा है और ऐसा करने के लिए वह ज़रूरी कदम उठा रहा है.

    उन्होंने कहा कि उत्तरी इसराइल में लेबनान की सीमा के पास से लोगों को निकाल लिया गया है.

    पिछले कुछ दिनों में इसराइल और लेबनान की सीमा पर सशस्त्र चरमपंथियों और इसराइली सेना के बीच बार-बार गोलीबारी की घटनाएं दर्ज की गई हैं.

    इसकी वजह से इसराइल के साथ लगने वाली लेबनान सीमा पर तनाव बढ़ गया है. आशंकाएं जताई जा रही हैं कि ये तनाव एक बड़े संघर्ष में तब्दील हो सकता है.

    लेबनान में हिज़बुल्लाह के नेता हसन नसरुल्लाह

    इमेज स्रोत, REUTERS

    क्या है हिज़बुल्लाह

    हिज़बुल्लाह लेबनान में ईरान से समर्थन प्राप्त शिया इस्लामी राजनीतिक पार्टी और अर्द्धसैनिक संगठन है, जो हमास का समर्थन करता है.

    वर्ष 1992 से इसकी अगुवाई हसन नसरुल्लाह कर रहे हैं. इस नाम का मायने ही अल्लाह का दल है.

    1980 के दशक की शुरुआत में लेबनान पर इसराइली कब्ज़ें के दौरान ईरान की वित्तीय और सैन्य सहायता से हिज़बुल्लाह का उदय हुआ. ये दक्षिणी लेबनान में पारंपरिक रूप से कमज़ोर शियाओं की रक्षा करने वाली ताक़त के रूप में उभरा.

    हालांकि, इसकी वैचारिक जड़ें 1960 और 1970 के दशक में लेबनान में शिया पुनरुत्थान तक जाती हैं.

    वर्ष 2000 में इसराइल के पीछे हटने के बाद हिज़बुल्लाह ने अपनी सैन्य टुकड़ी इस्लामिक रेज़िस्टेंस को मज़बूत करना जारी रखा.

    ये समूह रेज़िस्टेंस ब्लॉक पार्टी के प्रति अपनी वफ़ादारी के चलते धीरे-धीरे लेबनान की राजनीतिक व्यवस्था में इतना अहम बन गया कि इस देश की कैबिनेट में वीटो शक्ति तक हासिल कर ली.

    हिज़बुल्लाह पर वर्षों से इसराइली और अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए बमबारी और षड्यंत्र रचने का आरोप लगता रहा है. पश्चिमी देश, इसराइल, अरब खाड़ी देशों और अरब लीग हिज़बुल्लाह को 'आतंकवादी' संगठन मानते हैं.

  9. ग़ज़ा में अस्पताल पर हुए हमले को लेकर कनाडा ने जारी किया बयान

    अस्पताल पर हुए हमले पर कनाडा का क्या कहना है

    इमेज स्रोत, EPA

    ग़ज़ा में 17 अक्टूबर की देर शाम अल-अहली अरब अस्पताल पर हुए हमले पर कनाडा के रक्षा विभाग ने बयान जारी किया है.

    अस्पताल पर हुए हमले में कम से कम 500 लोगों की मौत हुई थी.

    रक्षा विभाग ने ओपन सोर्स और क्लासिफाइड रिपोर्टिंग के विश्लेषण का हवाला देते हुए कहा है कि उसे बहुत गहरा विश्वास है कि यह हमला इसराइल ने नहीं किया था.

    कनाडा ने कहा कि इसकी अधिक संभावना है कि ग़ज़ा की तरफ से गलत रॉकेट दागा किया, जिसके चलते ये हमला किया.

    हमास ने हमले के लिए इसराइल को ज़िम्मेदार ठहराया है, वहीं इसराइल ने इससे इनकार किया है और इसके लिए ग़ज़ा से दागे गए रॉकेट को ज़िम्मेदार बताया है.

    एक दिन पहले फ्रांस की मिलिट्री इंटेलिजेंस ने भी इस तरह का निष्कर्ष निकाला था.

    कनाडा, फ्रांस के अलावा अमेरिका का भी यही कहना है कि अस्पताल पर इसराइल ने हमला नहीं किया था.

    गजा के अस्पताल पर हमला
  10. नेपाल में भूकंप के तेज़ झटके, घरों में आईं दरारें

    नेपाल में भूकंप के तेज झटके, घरों में आईं दरारें

    नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक़ नेपाल में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था.

    माइन्स एंड जियोलॉजी डिपार्टमेंट की प्रवक्ता मोनिका झा ने बताया कि रविवार सुबह 7.39 बजे आए भूकंप का केंद्र धाडिंग ज़िले का खारी गांव था.

    स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक भूकंप के कारण घरों में दरारें पड़ गई हैं और कुछ जगहों पर भूस्खलन की शिकायतें भी मिली हैं.

    धाडिंग शहर के मुख्य ज़िला अधिकारी बद्रीनाथ गायरे ने बीबीसी नेपाली को बताया कि भूकंप के बाद मिट्टी के घर टूट गए हैं और कई जगह पर पेड़ गिर गए हैं.

    उन्होंने बताया, "किसी भी मानवीय क्षति की फिलहाल कोई सूचना नहीं है. हमने ज्यादा जानकारी के लिए पुलिस को भूकंप प्रभावित क्षेत्र में भेजा है."

    साल 2015 में 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था जिसका केंद्र गोरखा का बार्पाक था.

    राष्ट्रीय भूकंप मापन एवं अनुसंधान केंद्र के भूकंपविज्ञानी लोकविजय अधिकारी के अनुसार, तब से अब तक इस क्षेत्र में लगभग 50 हजार भूकंप आ चुके हैं.

  11. मस्जिद पर इसराइली हमले के बाद सामने आईं तस्वीरें

    इसराइल ने वेस्ट बैंक में मस्जिद पर किया हवाई हमला

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, इसराइली सेना ने क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक के जेनिन कैंप में एक मस्जिद को निशाना बनाया है.
    इसराइल ने वेस्ट बैंक में मस्जिद पर किया हवाई हमला

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, इसराइली डिफेंस फोर्सेज़ ने ट्वीट कर लिखा, “आईडीएफ और आईएसए ने जेनिन में अल-अंसार मस्जिद में हमास और इस्लामिक जिहादी आतंकवादी कम्पाउंड पर हवाई हमला किया.”
    इसराइल ने वेस्ट बैंक में मस्जिद पर किया हवाई हमला
    इमेज कैप्शन, सेना का कहना है कि मस्जिद का इस्तेमाल हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने के लिए किया जा रहा था.
    इसराइल ने वेस्ट बैंक में मस्जिद पर किया हवाई हमला
    इमेज कैप्शन, इसराइल ने ग़ज़ा पट्टी में हमलों को और तेज़ करने और लोगों से दक्षिण की ओर जाने के लिए कहा है.
  12. राजस्थान चुनाव में ओवैसी की एंट्री, तीन सीटों पर उतारे उम्मीदवार

    असदुद्दीन ओवैसी

    इमेज स्रोत, X@aimim_national

    असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों को उतारा है.

    पार्टी ने जयपुर की हवामहल सीट से जमील खान, भरतपुर ज़िले की कामां सीट से इमरान नवाब और सीकर की फतेहपुर विधानसभा सीट से जावेद अली खान को अपना उम्मीदवार बनाया है.

    शनिवार को जयपुर में पत्रकारों से बात करते हुए ओवैसी ने कहा कि आने वाले दिनों में वे कुछ और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेंगे.

    यह पहली बार है जब एआईएमआईएम, राजस्थान में विधानसभा का चुनाव लड़ रही है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल न किए जाने पर ओवैसी ने कहा, "यह (इंडिया) गठबंधन धर्मनिरपेक्षता के चौधरियों का ‘एलीट क्लब’ है."

    "इस क्लब में बड़े-बड़े लोग बैठते हैं. इसमें हम जैसे लोगों की ज़रूरत नहीं है और न ही हम इसमें शामिल होने का शौक रखते हैं."

  13. इसराइल ने वेस्ट बैंक में मस्जिद पर किया हवाई हमला

    इसराइली सैनिक

    इमेज स्रोत, IDF

    इसराइल सेना ने क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक के जेनिन शहर में एक मस्जिद को निशाना बनाया है.

    इसराइली डिफेंस फोर्सेज़ ने ट्वीट कर लिखा, “आईडीएफ और आईएसए ने जेनिन में अल-अंसार मस्जिद में हमास और इस्लामिक जिहादी आतंकवादी कम्पाउंड पर हवाई हमला किया.”

    सेना का कहना है कि मस्जिद का इस्तेमाल हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने के लिए किया जा रहा था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  14. इसराइल की ग़ज़ा में हमले तेज़ करने की चेतावनी, लोगों से दक्षिण जाने को कहा

    इसराइल-ग़ज़ा संघर्ष

    इसराइल ने ग़ज़ा पट्टी में हमलों को और तेज़ करने की बात कही है.

    इसराइली सेना के प्रवक्ता डेनियल हगारी का कहना है कि ग़ज़ा पट्टी में हमास को निशाना बनाकर किए जाने वाले हमले पहले के मुकाबले और बढ़ेंगे.

    उन्होंने ग़ज़ा शहर में रहने वाले लोगों को इन हमलों से बचने के लिए दक्षिण की तरफ जाने के लिए कहा है.

    इसके साथ ही ग़ज़ा के ऊपर सेना ने पर्चे गिराए हैं. इनमें लिखा गया है कि उत्तर में रहने वाले लोगों को हमास के सहयोगी के तौर पर देखा जा सकता है.

    7 अक्टूबर को हमास ने इसराइल पर हमला किया था, जिसमें 1400 से ज्यादा लोग मारे गए थे.

    वहीं हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि संघर्ष शुरू होने के बाद से ग़ज़ा में 4 हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं.

  15. नमस्कार!

    ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा. 21 अक्टूबर के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.