चीन और जापान के बीच पूर्वी चीन सागर में तनाव गहराया
चीन और जापान के बीच पूर्वी चीन सागर में स्थित द्वीपों के क़रीब टकराव जैसी स्थिति पैदा होते हुए दिख रही है.
इन द्वीपों पर जापान का नियंत्रण है. लेकिन दोनों ही देश इन द्वीपों पर स्वामित्व का दावा करते हैं.
चीन ने कहा है कि उसने इन द्वीपों की समुद्री सीमा में मौजूद कई जापानी जहाज़ों को बाहर कर दिया है.
वहीं, जापानी कोस्ट गार्ड ने कहा है कि उसने दो चीनी जहाज़ों को मछली पकड़ने वाली जापानी नावों से दूर जाने को कहा है.
इसी बीच जापानी प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा ने युद्ध में मारे गए जापानी सैनिकों की याद में बनाए गए विवादास्पद स्मारक में श्रद्धांजलि भी अर्पित की है.
इन सैनिकों में कुछ ऐसे सैनिक भी शामिल हैं जिनके ख़िलाफ़ युद्ध अपराधों के आरोप साबित हुए थे.
चीन ने कहा है कि उसने इस मामले में कड़ा विरोध दर्ज कराया है.
वहीं, दक्षिण कोरिया ने कहा है कि वह इससे बेहद निराश है और जापानी नेताओं को अपने इतिहास के लिए पछतावा होना चाहिए.