वर्ल्ड कप में नीदरलैंड ने किया बड़ा उलटफेर, दक्षिण अफ्रीका को 38 रन से हराया

नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया है. जीत के 246 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम 207 रन ही बना पाई.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and अनंत प्रकाश

  1. वर्ल्ड कप में नीदरलैंड ने किया बड़ा उलटफेर, दक्षिण अफ्रीका को 38 रन से हराया

    Cricket, South Africa, Netherlands, World Cup Cricket

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर का विकेट लेने के बाद नीदरलैंड के लोगन वैन बीक.

    धर्मशाला में खेले गए विश्व कप क्रिकेट के एक मैच में नीदरलैंड ने बड़ा उलटफेर करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 38 रन से हरा दिया.

    नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाए थे. जीत के लिए 246 रन के स्कोर का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 207 रन ही बना सकी.

    नीदरलैंड की गेंदबाजी

    लोगन वैन बीक नीदरलैंड के सबसे सफल गेंदबाज रहें. उन्होंने 8.5 ओवर में 60 रन देकर तीन विकेट चटकाए. उनके अलावा पॉल वैन मीकरेन, रुलॉफ वैन डर मर्व और बास डलीडे को दो-दो विकेट मिला. कॉलिन ऐकरमैन ने खिलाड़ी को पवेलियन भेजा.

    246 रन के स्कोर का पिछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका का कोई भी बल्लेबाज़ अर्धशतक तक नहीं बना सका. डेविड मिलर दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल बल्लेबाज रहे. उन्होंने 43 रन की पारी खेली. इसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था. उनके अलावा केशव महाराज ने 40 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया.

    शुरू में ही लड़खड़ाया दक्षिण अफ्रीका

    इनके अलावा दक्षिण अफ्रीका का कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया. नीदरलैंड की गेंदबाजी का कमाल यह था कि 44 रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे.

    इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड ने स्कॉट एडवर्ड्स की नाबाद 78 रन की पारी की बदौलत आठ विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाए.एडवर्ड्स को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया.

    इस हार के साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम अंक तालिका में दूसरे से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. उसने तीन मैच खेले हैं. उसे दो मैचों में जीत और एक मैच में हार मिली है.

  2. इसराइली ख़ुफ़िया प्रमुख ने हमास के हमले को माना अपनी नाकामी, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ

    मेजर जनरल अहारॉन हलिवा

    इमेज स्रोत, ICT.ORG

    इमेज कैप्शन, मेजर जनरल अहारॉन हलिवा

    इसराइली सेना के ख़ुफ़िया विभाग के प्रमुख अहारॉन हलिवा ने हमास का हमला रोकने में नाकाम रहने की बात स्वीकार की है.

    इसराइली सैनिकों को लिखी चिट्ठी में उन्होंने इस बारे में बात की है.

    इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि ख़ुफ़िया विभाग की नाकामी की वजह से हमास ये हमला करने में सफल हो सका.

    मेजर जनरल अहारॉन हलिवा ने लिखा है, "मेरे अधीन आने वाला मिलिट्री इंटेलिजेंस डायरेक्टोरेट सात अक्टूबर को हमास के हमले की पूर्व चेतावनी देने में विफल रहा."

    उन्होंने लिखा, "हम अपने सबसे महत्वपूर्ण मिशन में नाकाम हो गए और मैं मिलिट्री इंटेलिजेंस डायरेक्टोरेट का प्रमुख होने के नाते इस विफलता की पूरी ज़िम्मेदारी लेता हूं."

    हलिवा ने इसके बाद लिखा है कि इस हमले की गहराई से जांच होगी लेकिन फिलहाल आईडीएफ़ का एकमात्र लक्ष्य 'जवाब देना और जीतना' है.

    इस चिट्ठी के कुछ अंश इसराइली मीडिया में छपे हैं और समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने इसकी पुष्टि की है.

    इसराइली टैंक

    इमेज स्रोत, EPA-EFE/REX/Shutterstock

    ग़ज़ा में मरने वालों की संख्या 3,000 पार

    फ़लस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि ग़ज़ा पट्टी में सात अक्टूबर से लेकर अब तक क़रीब 3,000 लोगों की जान गई है.

    वहीं, घायलों की संख्या 12,500 तक पहुंच गई है.

    इसके साथ ही इसराइली नियंत्रण वाले वेस्ट बैंक में 61 फ़लस्तीनी मारे गए हैं और 1250 घायल हुए हैं.

    इसराइल ने बीते दिनों ग़ज़ा शहर में रहने वाले लोगों को दक्षिणी ग़ज़ा में जाने को कहा था.

    इसराइल की ओर से ड्रोन के ज़रिए पर्चे भी फेंके गए थे.

    इसके बाद ग़ज़ा शहर से हज़ारों लोग अपने सामान के साथ दक्षिणी ग़ज़ा की ओर चलते देखे गए हैं.

    ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक़, अब तक छह लाख फ़लस्तीनी उत्तरी ग़ज़ा से दक्षिण की ओर जा चुके हैं.

    ऐसे में कई लोग सड़कों पर रहने को मजबूर हैं. इसे लेकर यूएन से लेकर तमाम अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं चिंता जता रही हैं.

    इसराइल ने उत्तरी ग़ज़ा में पानी, बिजली, ईंधन की आपूर्ति बंद की हुई है. इसराइली कार्रवाई के चलते ग़ज़ा में मानवीय संकट खड़ा होने की बात भी कही जा रही है.

    हालांकि, इसराइली सेना इन दावों को खारिज कर रही है.

    रफ़ाह में इसराइली बमबारी के बाद जुटे आम लोग

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, रफ़ाह में इसराइली बमबारी के बाद जुटे आम लोग

    इसराइल ने बताया - 344 लोग अब भी अस्पताल में भर्ती

    इसराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले सप्ताह हमास के हमले में घायल 344 लोग अब भी अस्पताल में हैं.

    हमास की ओर से किए गए हमले में अब तक 1400 से ज़्यादा लोगों की मौत हुई है.

    मंगलवार को जारी बयान में कहा गया है कि इस हमले में घायल हुए 82 मरीज़ों की स्थिति गंभीर है.

    वहीं, 194 मरीज़ों की हालत स्थिर हैं और 68 मरीज़ों अब मामूली कारणों से अस्पताल में हैं.

    हमले के बाद 4,229 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि वह बुधवार को इसराइल का दौरा करेंगे.

  3. पाक क्रिकेट बोर्ड ने भारत के साथ मैच में अपने खिलाड़ियों से अनुचित बर्ताव को लेकर आईसीसी से की शिकायत

    भारत-पाकिस्तान मैच

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद में हुए मैच को लेकर आईसीसी से शिकायत की है.

    पीसीबी मीडिया ने अपने एक्स अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ट्वीट में लिखा है, "पीसीबी ने 14 अक्टूबर 2023 को भारत के साथ हुए मुकाबले में पाकिस्तानी स्क्वॉड को निशाना बनाकर किए गए अनुचित बर्ताव को लेकर आईसीसी के सामने शिकायत की है."

    इसके अलावा पीसीबी ने आईसीसी से एक बार फिर पाकिस्तानी पत्रकारों और प्रशंसकों को भारत का वीज़ा मिलने में देरी होने का मुद्दा उठाया है.

  4. एस जयशंकर ने बताया, इसराइल से भारत आ रहे हैं 286 लोग

    केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर

    इमेज स्रोत, ANI

    केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार शाम सूचना दी है कि ऑपरेशन अजय के तहत इसराइल से भारत आ रही ताज़ा फ़्लाइट में 286 यात्रियों को लाया जा रहा है जिसमें 18 नेपाली नागरिक शामिल हैं.

    एस जयशंकर ने ये जानकारी एक्स (ट्विटर) के ज़रिए दी है.

    इसके साथ ही विदेश मंत्री (राज्य प्रभार) वी मुरलीधरन ने बताया है कि इस ऑपरेशन के तहत अब तक पांच उड़ानें संचालित की जा चुकी हैं.

    उन्होंने ये भी बताया है कि भारतीय दूतावास ज़मीनी स्थितियों और लोगों की ओर से की जा रही निवेदनों के आधार पर फ़ैसले ले रहा है.

    भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसराइल और हमास के बीच बढ़ते संघर्ष को ध्यान में रखते हुए एक 24*7 नियंत्रण कक्ष बनाया है.

    इस ऑपरेशन के तहत 18000 भारतीयों को वापस लाया जाना है जिसके लिए बीते गुरुवार से पंजीकरण शुरू किया गया है.

    फ़लस्तीनी चरमपंथी संगठन हमास ने बीती 7 अक्टूबर को इसराइल पर एक अभूतपूर्व हमला किया था जिसमें 1400 से ज़्यादा इसराइली नागरिकों की मौत हुई है.

    इसके बाद इसराइल की ओर से शुरू हुई बमबारी अब तक जारी है जिसकी वजह से ग़ज़ा पट्टी में 2,750 लोगों की मौत हुई है और 6000 लोग घायल हुए हैं.

  5. सेम सेक्स मैरिज: सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले पर क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी

    सांसद असदुद्दीन ओवैसी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, सांसद असदुद्दीन ओवैसी

    एआईएमआईएम चीफ़ और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को सेम सेक्स मैरिज पर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

    ओवैसी ने कहा है कि 'सुप्रीम कोर्ट ने संसदीय श्रेष्ठता के सिद्धांत को बरकरार रखा है. अदालतें ये तय नहीं कर सकतीं कि कौन किस क़ानून के तहत शादी करेगा.'

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अपने एक्स अकाउंट पर ओवैसी ने लिखा - 'मेरा धर्म और अंतरआत्मा कहती है कि शादी सिर्फ़ महिला और पुरुष के बीच होती है. ये किसी चीज़ को अपराध की श्रेणी से बाहर निकालने की बात नहीं है. ये विवाह नामक संस्था को पहचान देने की बात है. ये बात सही है कि राज्य हर किसी या सभी को ये अधिकार नहीं दे सकता.'

  6. इसराइल-हमास संघर्ष: ग़ज़ा पट्टी के इस एक घर में रह रहे हैं 90 लोग

    हमास-इसराइल संघर्ष

    इमेज स्रोत, Ibrahim AlAagha

    इब्राहिम का परिवार अपने घर में बहुत से रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ रह रहा है.

    उनके माता-पिता के घर में फिलहाल 90 लोग रह रहे हैं क्योंकि उनका कहना है कि हमारा परिवार कभी किसी को खाली हाथ नहीं लौटाता.

    हालात ये हैं कि सिर्फ़ दो गद्दों पर परिवार के सदस्य अलग-अलग पालियों में सोते हैं. असल में कोई भी आराम नहीं कर पा रहा.

    वो कहते हैं, "जगने से सोने तक हम सब सिर्फ़ जीने की कोशिश कर रहे हैं."

    इस इलाके में खाने की कमी है. परिवार का हर सदस्य रोज़ बाहर जाता है ताकि अगर कहीं खाना बांटा जा रहा हो तो उन्हें भी मिल सके. इस परिवार के पास पानी और गेहूं है और ये रोटी बना सकते हैं.

    लेकिन ये भी सिर्फ़ एक समय का ही खाना पूरा कर सकता है. बच्चों के लिए ये बहुत मुश्किल है. परिवार के 10 बच्चों की उम्र तो पाँच साल से भी कम है.

    इब्राहिम कहते हैं, "बच्चे हर वक्त खाना और पानी मांगते हैं, और हम भी उन्हें जितना संभव है उतना देने की कोशिश कर रहे हैं...यहां सबकुछ बहुत सीमित है. ये बहुत ही मुश्किल है. हम बड़े तो फिर भी सह सकते हैं, भूखे रह सकते हैं. लेकिन जब बच्चे खाना मांगते हैं तो हम उन्हें न नहीं कर सकते."

    घर में एक गर्भवती महिला और एक बुज़ुर्ग भी हैं.

    इब्राहिम कहते हैं कि इन बुज़ुर्ग के पास अब बस कुछ दिन की ही दवाएं बची हैं.

    वो कहते हैं, "अगर किसी के साथ कुछ बुरा हो जाता है तो हमारे पास अस्पताल जाने का कोई रास्ता नहीं है...मुझे हर पल इसकी चिंता रहती है."

  7. सेम सेक्स मैरिज पर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद ने क्या कहा

    समलैंगिक

    इमेज स्रोत, ANI

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद ने मंगलवार को सेम सेक्स मैरिज पर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले का स्वागत किया है.

    आरएसएस ने कहा कि संसद इसके विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कर सकती है और ज़रूरी कदम उठा सकती है.

    वहीं, विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि समलैंगिकों को बच्चा गोद लेने देने का अधिकार न देकर सुप्रीम कोर्ट ने ठीक किया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    विहिप ने एक बयान जारी कर कहा, "समलैंगिक विवाह तथा उनके द्वारा दत्तक लिए जाने को कानूनी मान्यता नहीं दिए जाने के सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का विश्व हिन्दू परिषद ने स्वागत किया है.

    विहिप के केन्द्रीय कार्याध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार ने आज कहा है कि हमें संतोष है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने हिन्दू, मुस्लिम और ईसाई मतावलंबियों सहित सभी संबंधित पक्षों को सुनने के बाद यह निर्णय दिया है कि दो समलैंगिकों के बीच संबंध विवाह के रूप में पंजीयन योग्य नहीं है. यह उनका मौलिक अधिकार भी नहीं है. समलैंगिकों को किसी बच्चे को दत्तक लेने का अधिकार भी ना दिया जाना भी एक अच्छा कदम है."

    समलैंगिक

    इमेज स्रोत, REUTERS/Anushree Fadnavis

    सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की संविधान पीठ ने मंगलवार को समलैंगिक विवाह को क़ानून मान्यता देने से इनकार कर दिया.

    संविधान पीठ ने कहा कि अदालत क़ानून नहीं बना सकती है बल्कि केवल उसकी व्याख्या कर सकती है और स्पेशल मैरिज ऐक्ट में किसी तरह का बदलाव करना संसद का काम है.

  8. समलैंगिक विवाह के मुद्दे पर आया फ़ैसला, अब आगे क्या । दिन भर सुनिए मोहन लाल शर्मा और प्रेरणा के साथ

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  9. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिए नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड, तस्वीरों में देखें समारोह की झलकियां

    राष्ट्रीय फ़िल्म अवॉर्ड

    इमेज स्रोत, ANI

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कला और फ़िल्म जगत से जुड़ी कई हस्तियों को उनके ख़ास काम के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया है.

    वहीदा रहमान को इस बार दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, वहीदा रहमान को इस बार दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.
    आलिया भट्ट को उनकी फ़िल्म गंगूभाई काठियावाड़ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, आलिया भट्ट को उनकी फ़िल्म गंगूभाई काठियावाड़ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला
    अल्लू अर्जुन को उनकी फ़िल्म पुष्पा- द राइज़ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला.

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, अल्लू अर्जुन को उनकी फ़िल्म पुष्पा- द राइज़ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला.
    पल्लवी जोशी को उनकी फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, पल्लवी जोशी को उनकी फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला
    आरआरआर जैसी फ़िल्म बनाने वाले एसएस राजामौली को बेस्ट पॉपुलर फ़िल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट अवॉर्ड मिला है.

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, आरआरआर जैसी फ़िल्म बनाने वाले एसएस राजामौली को बेस्ट पॉपुलर फ़िल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट अवॉर्ड मिला है
    आर माधवन के निर्देशन में बनी फ़िल्म रॉकेटरी को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, आर माधवन के निर्देशन में बनी फ़िल्म रॉकेटरी को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला
    करन जौहर की फ़िल्म शेरशाह को स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड मिला

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, करन जौहर की फ़िल्म शेरशाह को स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड मिला
    पंकज त्रिपाठी को उनकी फ़िल्म मिमी के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का अवॉर्ड मिला

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, पंकज त्रिपाठी को उनकी फ़िल्म मिमी के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का अवॉर्ड मिला
  10. समलैंगिक विवाह पर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले से समुदाय में निराशा लेकिन उम्मीद भी

  11. ईरानी दूतावास ने फ़लस्तीनियों के समर्थन पर पाकिस्तान की तारीफ़ की

    कराची में हुए मार्च में शामिल लोग

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, कराची में हुए मार्च में शामिल लोग

    पाकिस्तान स्थित ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर इसराइल – हमास संघर्ष के दौरान फ़लस्तीनी लोगों के प्रति समर्थन जताने के लिए पाकिस्तान सरकार की तारीफ़ की है.

    पाकिस्तान के क्वेटा में स्थित ईरानी कॉन्सुलेट जनरल से जुड़ी एक संस्था ने हाल ही में इसराइल हमास संघर्ष की मार झेल रहे फ़लस्तीनी लोगों के समर्थन में एक कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी.

    पाकिस्तानी मार्च

    इमेज स्रोत, EPA-EFE/REX/Shutterstock

    इमेज कैप्शन, जमात-ए-इस्लामी

    इसके बाद ईरानी कॉन्सुलेट जनरल ने अपने अकाउंट पर इस कॉन्फ्रेंस की तारीफ़ की है. इस पोस्ट में बताया गया है कि कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के युवा संगठन, शोधार्थी, बुद्धिजीवी और प्रमुख सामाजिक हस्तियां शामिल हुई थीं.

    इससे पहले 15 अक्टूबर को भी एक पोस्ट की गई थी जिसमें जमात-ए-इस्लामी पार्टी की ओर से बुलाए गए मार्च की तारीफ़ की गई है.

    पोस्ट के मुताबिक़, इस मार्च में फ़लस्तीन के समर्थन और इसराइल की निंदा करने के लिए लाखों लोग शामिल हुए थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. ईरान और हमास के बीच कैसे इतने गहरे हुए रिश्ते

  13. मोदी सरकार चुनावों में सेना का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है: कांग्रेस

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

    कांग्रेस पार्टी ने केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर चुनावों में भारतीय सेना के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप लगाया है.

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को दावा किया कि सेना के वीर जवानों की लोकप्रियता को भुनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं का प्रचार करवा रहे हैं.

    उन्होंने कहा, "राष्ट्र की सुरक्षा करने वाले हमारे भारतीय सेना के वीर जवानों की लोकप्रियता को भुनाकर, मोदी जी स्वयं का प्रचार करवा रहें हैं. चुनाव में सेना का राजनीतिक इस्तेमाल करके मोदी सरकार ने वो किया है जो 75 सालों में कभी नहीं हुआ है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा, "मोदी सरकार ने, सेना को देश भर में 822 ऐसे सेल्फी प्वॉयंट्स लगाने को कहा है जो सरकारी योजनाओं का प्रचार करे. इन झांकियों में सैनिकों के पराक्रम की गाथा के बजाय प्रधानमंत्री मोदी जी की बुतनुमा तस्वीर है और उनकी योजनाओं का गुणगान है."

    मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "भारतीय सेना के शौर्य एवं बलिदान पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को बेहद गर्व है. राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाने वाली भाजपा ने भारतीय सेना की गरिमा को चोट पहुंचाई है."

  14. सचिन पायलट, रमेश बिधूड़ी और हिंदू मुसलमान पर टोंक के लोग ये बोले

  15. 'आप' सांसद राघव चड्ढा को सरकारी बंगला विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट से मिली राहत

    आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा

    दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को उनके सरकारी बंगले से जुड़े मामले में राहत प्रदान की है.

    इसके बाद चड्ढा को राज्य सभा सांसद के रूप में मिला टाइप - 7 बंगला तुरंत खाली नहीं करना होगा.

    राघव चड्ढा ने हाई कोर्ट के फ़ैसले पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा, "ये मकान या दुकान की नहीं, संविधान को बचाने की लड़ाई है. आख़िरकार सच और इंसाफ़ की जीत हुई है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस अनूप भंभानी ने अपने फ़ैसले में कहा है कि इस मामले में ट्रायल कोर्ट की ओर से 18 अप्रैल को जारी किया गया फ़ैसला उस वक़्त तक मान्य रहेगा जब तक ट्रायल कोर्ट चड्ढा की ओर से अंतरिम राहत के लिए दायर याचिका पर फ़ैसला नहीं ले लेता.

    ट्रायल कोर्ट ने अपने इसी फ़ैसले को रद्द करते हुए कहा था कि चड्ढा के पास एक सांसद होने के नाते इस बंगले पर कब्जा बनाए रखने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि ये एक तरह की सुविधा है.

    चड्ढा ने इसके बाद ही हाई कोर्ट का रुख किया था.

  16. किबुत्ज़: इसराइल की अनूठी जीवनशैली जिसने रखी मज़बूत यहूदी देश की बुनियाद

  17. सेम सेक्स मैरिज पर सुप्रीम कोर्ट ने अपने फ़ैसले में क्या-क्या कहा

    समलैंगिक

    इमेज स्रोत, REUTERS/Anushree Fadnavis

    सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की संविधान पीठ ने मंगलवार को समलैंगिक विवाह को क़ानून मान्यता देने से इनकार कर दिया.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सेम सेक्स मैरिज को क़ानूनी मान्यता दिए जाने की मांग को लेकर दायर की गई 21 याचिकाओं पर फ़ैसला सुनाते हुए चीफ़ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली संविधान पीठ ने कहा कि अदालत क़ानून नहीं बना सकती है बल्कि केवल उसकी व्याख्या कर सकती है और स्पेशल मैरिज ऐक्ट में किसी तरह का बदलाव करना संसद का काम है.

    सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस एसके कौल समलैंगिक जोड़ों को गोद लेने के पक्ष में थे, वहीं तीन जज जस्टिस पीएस नरसिम्हा, जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस रवींद्र भट्ट इसके विरोध में थे. इसलिए समलैंगिक जोड़ों को ये अधिकार भी नहीं मिलेगा.

    फ़ैसले की शुरुआत में ही चीफ़ जस्टिस ने बताया कि इस केस में चार जजमेंट हैं. चीफ़ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के अलावा जस्टिस संजय किशन कौल, जस्टिस एस रवींद्र भट्ट, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस हिमा कोहली इस पांच सदस्यीय संविधान पीठ का हिस्सा थे.

    समलैंगिक

    इमेज स्रोत, DIVYAKANT SOLANKI/EPA-EFE/REX/Shutterstock

    • चीफ़ जस्टिस ने केंद्र सरकार, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ये सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि समलैंगिक समुदाय के ख़िलाफ़ किसी तरह का भेदभाव न हो.
    • चीफ़ जस्टिस ने कहा कि समलैंगिक होना एक प्राकृतिक बात है और ये सदियों से अस्तित्व में रहा है. ये चलन न तो शहरी और न ही अभिजात्य वर्ग से जुड़ा है.
    • जस्टिस संजय किशन कौल ने कहा है कि समलैंगिक जोड़ों को कुछ सुनिश्चित अधिकार दिए जाने के मुद्दे पर वो चीफ़ जस्टिस की दलील से सहमत हैं.
    • उन्होंने कहा, "विषमलिंगी और समलिंगी शादियों को एक ही सिक्के के दो पहलू के तौर पर देखा जाना चाहिए."
    • उन्होंने कहा कि समलैंगिक शादियों को क़ानूनी मान्यता देना वैवाहिक बराबरी की दिशा में कदम उठाना होगा.
    समलैंगिक

    इमेज स्रोत, REUTERS/Anushree Fadnavis

    • अपने फ़ैसले के ऑपरेटिव हिस्से को पढ़ते हुए जस्टिस रवींद्र भट्ट ने कहा कि वो कुछ मुद्दों पर चीफ़ जस्टिस से सहमत और असहमत हैं.
    • इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर अपने फ़ैसले में चीफ़ जस्टिस ने कहा कि ये संसद को तय करना है कि स्पेशल मैरिज ऐक्ट में किसी बदलाव की ज़रूरत है या नहीं.
    • उन्होंने कहा, "ये अदालत क़ानून नहीं बना सकती है. अदालत किसी क़ानून की केवल व्याख्या कर सकती है और उसे लागू कर सकती है."
    • जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का वो बयान दर्ज किया है कि केंद्र समलैंगिक जोड़ों के अधिकारों पर फ़ैसला करने के लिए एक कमेटी बनाएगी.
    • साथ ही चीफ़ जस्टिस ने केंद्र, राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को समलैंगिकों के प्रति आम लोगों को संवेदनशील बनाने की दिशा में कदम उठाने का भी निर्देश दिया और ये भी सुनिश्चित करने के लिए कहा कि समलैंगिक बच्चों को तब तक लिंग परिवर्तन कराने के लिए ऑपरेशन कराने की इजाजत नहीं दी जा सकती है जब तक कि वे इसके परिणामों को समझने वाली उम्र में न पहुंच जाएं.
    • चीफ़ जस्टिस ने पुलिस को ये भी निर्देश दिया है कि संबंधों को लेकर किसी समलैंगिक जोड़े के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करने से पहले पुलिस शुरुआती जांच करेगी.
    • उन्होंने कहा कि समलैंगिकता कोई शहरी संकल्पना नहीं है और न ही उच्च वर्ग तक की सीमित है.
  18. समलैंगिक शादी पर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले पर मुख्य याचिकाकर्ता क्या बोले?

  19. पीएम मोदी वैज्ञानिकों से बोले- '2040 तक चांद पर पहले भारतीय को पहुंचाएं...'

    पीएम नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, EPA-EFE/REX/Shutterstock

    इमेज कैप्शन, पीएम नरेंद्र मोदी

    पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय वैज्ञानिकों से आग्रह किया है कि उन्हें साल 2040 तक पहले भारतीय को चंद्रमा पर पहुंचाने का लक्ष्य बनाना चाहिए.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, पीएम मोदी ने साल 2035 तक अंतरिक्ष में भारतीय केंद्र स्थापित करने का भी आग्रह किया है.

    पीएम मोदी ने ये बात गगनयान मिशन के साथ-साथ 21 अक्टूबर को होने जा रही क्रू इस्केप सिस्टम टेस्ट व्हीकल की पहली डिमॉन्स्ट्रेशन फ़्लाइट की तैयारियों के लिए हुई समीक्षा बैठक के दौरान कही है.

    पीएम मोदी ने इसी बैठक में अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की ओर से किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित करते हुए कहा है कि भारतीय वैज्ञानिकों को मंगल ग्रह पर उतरने के साथ-साथ वीनस ऑर्बिटर मिशन के लिए तैयारी करने का आग्रह किया.

    इस बैठक के बाद जारी प्रेस रिलीज़ में बताया गया है कि भारतीय अंतरिक्ष विभाग इस दिशा में किए जाने वाले प्रयासों के लिए रोडमैप तैयार करेगा.

  20. COVER STORY: मिस्र की सीमा पर फ़ंसे ग़ज़ा छोड़ने की कोशिश कर रहे हज़ारों लोग

    वीडियो कैप्शन, COVER STORY: मिस्त्र की सीमा पर फ़ंसे गज़ा छोड़ने की कोशिश कर रहे हज़ारों लोग

    एक हफ़्ते से ग़ज़ा में इसराइल के हवाई हमले जारी हैं, जिसमें लगभग 2700 लोगों की मौत हुई है.

    क़रीब एक हज़ार लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है.

    इसराइल का रूख़ आक्रामक है और ग़ज़ा से लोगों का पलायन जारी है.

    लेकिन फ़िलहाल उन्हें कहीं पनाह नहीं मिल रही है. कवर स्टोरी में आज इसी की बात.