इसराइली सेना का दावा- लोगों को उत्तरी ग़ज़ा खाली करने से रोक रहा है हमास

इमेज स्रोत, EPA
इसराइली सेना के प्रवक्ता जोनाथन कॉनरिकस ने प्रेस ब्रीफ़िंग के दौरान ये दावा किया है कि हमास आम लोगों को ग़ज़ा से निकलने से रोकने की कोशिश कर रहा है.
उन्होंने दावा किया, "हमास सक्रिय तौर पर उत्तरी ग़ज़ा से दक्षिण की ओर जा रहे लोगों को इलाका छोड़ने से रोक रहा है."
उन्होंने हमास पर इंसानों के जीवन के मूल्य की बेकद्री का भी आरोप लगाया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
इसराइल ने ज़मीनी हमलों का एलान करते हुए उत्तरी ग़ज़ा में रह रहे 11 लाख फ़लस्तीनियों को दक्षिण की ओर जाने के लिए कहा है. हज़ारों लोग पैदल या वाहन से इलाका खाली कर रहे हैं. हालांकि, हमास ने फ़लस्तीनियों से इस आदेश को नज़रअंदाज़ करने को कहा है.
कॉनरिकस ने एक एरियल तस्वीर दिखाई, जिसमें हमास के दो वाहन आम लोगों के काफ़िले को रोकने का दावा किया जा रहा है.










