ग़ज़ा सीमा पर सैनिकों से मिले बिन्यामिन नेतन्याहू, शनिवार पूरे दिन क्या हुआ?

ग़ज़ा पर इसराइली सेना की ज़मीनी कार्रवाई की तैयारी के बीच इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक नया वीडियो शेयर किया है.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल and प्रेरणा

  1. ग़ज़ा सीमा पर सैनिकों से मिले बिन्यामिन नेतन्याहू, शनिवार पूरे दिन क्या हुआ?

    नेत्नयाहू

    इमेज स्रोत, X / netanyahu

    ग़ज़ा पर इसराइली सेना की ज़मीनी कार्रवाई की तैयारी के बीच इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक नया वीडियो शेयर किया है.

    वीडियो में वो इसराइली सैनिकों से मिलते और बात करते नज़र आ रहे हैं.

    वीडियो के साथ वो लिखते हैं, ''सैनिकों के साथ गज़ा की फ्रंटलाइन पर. हम सब तैयार हैं.''

    प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ़ से आए एक अलग बयान में कहा गया है कि नेतन्याहू ने गज़ा पट्टी के बाहर इसराइली सैनिकों से कहा, ''क्या आप अगले चरण के लिए तैयार हैं? अगला चरण आ रहा है.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    आज क्या कुछ हुआ?

    - संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि गज़ा में अब साफ़ पानी खत्म होने की कगार पर है. इससे करीब 20 लाख फ़लस्तीनी प्रभावित होंगे.

    - लेबनान ने कहा है कि वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इसराइली सैनिकों द्वारा रॉयटर्स के पत्रकार इस्साम अब्दुल्लाह की 'जानबूझकर की गई हत्या' के संबंध में औपचारिक शिकायत दर्ज करा रहा है. इस्साम अब्दुल्ला लेबनान के नागरिक थे.

    इसराइल

    इमेज स्रोत, PA Media

    - इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में आज बड़े स्तर पर फ़लस्तीनी लोगों के समर्थन में रैलियां निकाली गईं.

    - इसराइल की तरफ़ से उत्तरी गज़ा को खाली करने के फ़लस्तीनियों को मिली समय सीमा समाप्त हो गई है. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार लाखों फ़लस्तीनी गज़ा में अपने घर छोड़ चुके हैं.

    - शुक्रवार देर शाम उत्तरी गज़ा से बाहर निकल रहे एक फ़लस्तीनी काफ़िले पर हमले की ख़बर सामने आई थी. हमले से जुड़े वीडियो फुटेज सामने और उसकी पड़ताल करने के बाद अब बीबीसी वेरिफाई की टीम ने इसकी पुष्टि की है. शुक्रवार को काफ़िले पर हुए हमले के बाद मौजूद फुटेज में कम से कम 12 शव नज़र आ रहे हैं. इनमें से ज़्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं. बच्चे, जिनमें से कुछ की उम्र दो से पांच साल तक लगती है.

    - इसराइल की हवाई बमबारी में अबतक 2200 से ज़्यादा फ़लस्तीनियों की मौत हो गई है और क़रीब आठ हज़ार लोग घायल हुए हैं.

    - हमास के हमले के बाद अब तक इसराइल में 1300 लोगों की जान गई है.

  2. पाकिस्तान की हार पर भारत में इसराइली राजदूत ने क्या कहा?

    पाकिस्तान कैप्टन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    शनिवार को वर्ल्ड कप 2023 टूर्नामेंट में भारत के सामने पाकिस्तान की करारी हार पर इसराइली राजदूत ने ‘खुशी’ ज़ाहिर की.

    शनिवार को भारत ने वर्ल्ड कप के मैच में पाकिस्तान को सात विकेट हरा दिया.

    भारत में इसराइल के राजदूत नोआर गिलोन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “हमें खुशी है कि भारत विजयी हुआ और पाकिस्तान अपनी जीत हमास के आतंकवादियों को समर्पित नहीं कर पाया.”

    राजदूत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी और इसराइली पीएम बिन्यामिन नेतन्याहू की दोस्ती का एक पोस्टर लिए एक व्यक्ति की तस्वीर साझा की.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इससे पहले मौजूदा वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में श्रीलंका के ख़िलाफ़ सेंचुरी जड़ने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिज़वान ने अपना शतक ग़ज़ा के लोगं के नाम किया था.

    उन्होंने सोशल प्लेटफ़ॉर्म एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “ये ग़ज़ा के हमारे भाइयों और बहनों के लिए है.”

  3. ओलंपिक की मेज़बानी करने पर क्या बोले पीएम मोदी?

    पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के 141वें सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि साल 2036 का ओलंपिक भारत में ही आयोजित हो,ये सुनिश्चित करने के लिए भारत कोई कसर नहीं छोड़ रहा.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    ''भारत अपनी धरती पर ओलंपिक का आयोजन करने के लिए बहुत उत्साहित है. यह 140 करोड़ भारतीयों का सपना है…''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    पीएम मोदी ने आईओसी सेशन में कहा कि भारत 2036 में ओलंपिक खेलों के लिए दावा करेगा और मेज़बानी मिलने पर इसका सफल आयोजन भी करेगा.

  4. भारत की पाकिस्तान पर जीत और सचिन तेंदुलकर ने शोएब अख़्तर पर ली चुटकी

    सचिन तेंदुलकर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप के 12वें मैच में पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत हासिल की. भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया.

    इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर कई दिलचस्प कमेंट सामने आ रहे हैं. कमेंट करने वालों में क्रिकेट के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर भी शामिल हैं.

    भारत की शानदार जीत के बाद सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर पर चुटकी ली है.

    दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के पहले शोएब अख़्तर ने अपनी टीम को एक सलाह दी थी.

    13 अक्टूबर को उन्होंने सोशल प्लेटफ़ॉर्म एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “कल अगर ऐसा कुछ करना है तो ठंड रख.” शोएब अख्तर ने इसके साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें सचिन तेंदुलकर आउट होकर मैदान से जाते दिख रहे हैं और शोएब उनके विकेट का जश्न मना रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भारत की जीत के बाद सचिन तेंदुलकर ने उनके पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा, “मेरे दोस्त, आपकी एडवाइज़ (सलाह) फॉलो किया और सबकुछ बिल्कुल ठंडा रखा! ”

    सचिन के बयान को पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन से जोड़कर देखा जा रहा है. पाकिस्तान की टीम खेल के तीनों मोर्चों यानी बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग में नाकाम रही.

  5. बुमराह पाकिस्तान के ख़िलाफ़ जीत के हीरो, मैन ऑफ़ दी मैच चुने जाने के बाद बोले

    बुमराह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह पाकिस्तान के ख़िलाफ़ मुक़ाबले में मैन ऑफ़ दी मैच चुने गए. बुमराह ने सात ओवर में सिर्फ़ 19 रन देकर दो विकेट हासिल किए.

    उन्होंने मोहम्मद रिज़वान और शादाब ख़ान के विकेट लिए. उनके ख़िलाफ़ पाकिस्तान का हर बल्लेबाज़ परेशान दिखा. उनके ख़िलाफ़ पाकिस्तान का हर बल्लेबाज़ परेशान दिखा.

    मैन ऑफ़ द मैच चुने जाने के बाद बुमराह ने कहा, “ये अच्छा लगता है. आपको जल्दी से जल्दी विकेट की परख करनी होती है. हम जानते थे कि विकेट धीमा है तो हम बल्लेबाज़ों के लिए जितना संभव को रन बनाना मुश्किल करना चाहते थे.”

    रिज़वान के विकेट को लेकर बुमराह ने कहा, “मैं देख रहा था कि (रवींद्र) जडेजा बॉल घुमा रहे हैं. इसलिए स्पिनर की धीमी गेंद की तरह मैंने स्लोअर बॉल पर भरोसा दिखाया. मैंन सोचा था कि इससे रन बनाना मुश्किल हो जाएगा और ये तरकीब काम कर गई. ”

  6. रोहित के बल्ले से आया 'तूफ़ान', पाकिस्तान पस्त

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  7. भारत-पाकिस्तान मैच देखने पहुंचे अमित शाह ने जीत के बाद ये कहा

    अमित शाह

    इमेज स्रोत, @IamNaveenKapoor

    अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान मैच देखने पहुंचे देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भारतीय टीम को बधाई दी है.

    अमित शाह ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा है, ''“इस शानदार जीत के लिए हमारी क्रिकेट टीम को बहुत बधाई. एक दिवसीय वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने अपने जीत को बरकरार रखा. आप सबने दिखाया कि किस तरह टीमवर्क से अपने देश के लिए एक लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.”

    इससे पहले अमित शाह को बाकी क्रिकेट प्रशंसकों के साथ दर्शक दीर्घा में बैठे देखा गया. तस्वीरों में वो मुस्कुराते और खेल का आनंद लेते नज़र आए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  8. भारत ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को रिकॉर्ड आठवीं बार हराया

    भारत-पाक

    इमेज स्रोत, Getty Images

    वर्ल्ड कप 2023 के बहुप्रतीक्षित मैच में भारत ने पाकिस्तान पर शानदार जीत दर्ज कर ली है.

    इसी के साथ भारत ने पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड आठवीं बार हराने का रिकॉर्ड बना लिया है.

    भारत ने अपने लक्ष्य का पीछा करते हुए 30 ओवर और तीन गेंद में 192 रन बनाए और 7 विकेट से पाकिस्तानी टीम को शिकस्त दे दी.

    भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे अधिक 63 गेंदों पर 86 रन बनाए. वहीं श्रेयस अय्यर 53 और केएल राहुल 19 रनों पर नाबाद रहे.

    विराट कोहली और शुभमन गिल 16 रन पर आउट हो गए.

    पाकिस्तान की पारी

    इससे पूर्व टॉस जीत कर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाज़ी के लिए उतारने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें मैच में जमने नहीं दिया.

    पाकिस्तान की टीम ने 42.5 ओवर में 191 रन बनाए थे.

    भारत की ओर से बुमराह, सिराज, कुलदीप, पंड्या और जडेजा सभी पांच गेंदबाज़ों ने दो दो पाकिस्तानी बल्लेबाज़ों को आउट किया.

    वहीं पाकिस्तान की तरफ़ से शाहीन अफ़रीदी ने दो विकेट और हसन अली ने एक विकेट चटकाए.

  9. मणिपुर हिंसा पर यूरोपीय संसद में पेश हुए प्रस्ताव को लेकर ओम बिरला ने जताई कड़ी आपत्ति

    ओम बिरला

    इमेज स्रोत, Getty Images

    लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने मणिपुर हिंसा को लेकर यूरोपीय संसद में पेश हुए प्रस्ताव पर कड़ी आपत्ति जताई है.

    बिरला ने यूरोपीय संसद की उपाध्यक्ष निकोला बीयर से कहा कि हर देश और संसद संप्रभु है और दूसरे देशों के आंतरिक मुद्दों पर दूसरों को चर्चा नहीं करनी चाहिए.

    लोकसभा सचिवालय ने अपने लिखित बयान में कहा, ''बिरला ने भारत की संप्रभुता को रेखांकित किया और भारत के आंतरिक मुद्दों पर यूरोपीय संसद में प्रस्ताव लाने का विरोध किया.''

    बीते जुलाई महीने में यूरोपीय संसद ने एक प्रस्ताव पेश किया था, जिसमें भारत सरकार से मणिपुर में हिंसा को रोकने और धार्मिक अल्पसंख्यकों की रक्षा के लिए ''तुरंत'' कार्रवाई करने की अपील की थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भारत ने इससे पहले प्रस्ताव को "अस्वीकार्य" और "औपनिवेशिक मानसिकता की झलक" करार दिया था.

    लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के निमंत्रण पर यूरोपीय संसद की उपाध्यक्ष निकोला बीयर भारत दौरे पर हैं.

    बिड़ला ने अगले साल होने वाले भारतीय आम चुनावों के दौरान 'लोकतंत्र के उत्सव' को देखने के लिए उन्हें आमंत्रित किया था.

  10. भारत के सामने पाकिस्तान की लड़खड़ाई पारी पर नाराज़ हुए शोएब अख़्तर, क्या कहा?

    शोएब अख़्तर

    इमेज स्रोत, @shoaib100mph

    पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख़्तर ने पाकिस्तानी टीम की बल्लेबाज़ी पर नाराज़गी जताई है.

    अहमदाबाद में वर्ल्ड कप 2023 के सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबले में भारत के सामने पाकिस्तान की टीम मात्र 191 रन ही जुटा सकी.

    भारत को मैच जीतने के लिए 50 ओवर में 192 रन बनाने हैं.

    ऐसे में सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव रहने वाले पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज़ शोएब अख़्तर ने एक वीडियो जारी कर कहा कि वो पाकिस्तान के प्रदर्शन से काफ़ी निराश हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    वो कहते हैं, ''पाकिस्तान के सभी बल्लेबाज़ों को बेहतरीन प्लैटफॉर्म मिला लेकिन टीम इसे नहीं भुना सकी. पाकिस्तान के पास वो टैलेंट नहीं था, जो लंबा स्कोर करता. एक बहुत अच्छे ट्रैक और बैटिंग विकेट पर पाकिस्तान के हाथों मैच का फिसलना देखकर दिल दुखता है.''

    भारतीय गेंदबाज़ों की तारीफ़

    शोएब अख़्तर ने इसके उलट भारतीय गेंदबाज़ों की तारीफ़ की है. अख़्तर ने कहा, ''भारतीय स्पिनर ने शानदार प्रदर्शन किया है. तबाही कमबैक किया और रोहित शर्मा की लाजवाब कैप्टेंसी."

  11. भारत बनाम पाकिस्तान मैच: शुभमन गिल के बाद कोहली भी 16 रन बनाकर आउट

    भारत-पाकिस्तान मैच

    इमेज स्रोत, Getty Images

    विश्व कप के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ बल्लेबाज़ी करते हुए अपने दो विकेट गंवा दिए हैं.

    पहले शुभमन गिल और बाद में विराट कोहली, दोनों ही बल्लेबाज़ 16-16 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए.

    फिलहाल कप्तान रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर क्रीज़ पर हैं.

    रोहित शर्मा ने इस दौरान वन डे इंटरनेशनल मैचों में 300 छक्के पूरे कर लिए हैं.

  12. अग्निवीर अमृतपाल सिंह की मौत पर विपक्षी पार्टियों के सवालों के बीच भारतीय सेना ने दिया ये जवाब

    वीडियो का एक अंश

    इमेज स्रोत, @INCIndia

    अग्निवीर अमृतपाल सिंह की बीते बुधवार जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हुई मौत के बाद उन्हें शहीद का दर्जा न दिए जाने को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं.

    मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने कहा है कि अमृतपाल को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई भी नहीं दी गई. ये देश के शहीदों का अपमान है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    वहीं जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने भी केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना पर सवाल उठाया है.

    उन्होंने लिखा, ''ये घटना साबित करती है कि अग्निवीर इसलिए बनाए हैं ताकि शहीद का दर्जा ना दिया जाएं ओर फौज ख़त्म हो जाए. केंद्र सरकार को शर्म आनी चाहिए कि वो शहीद का दर्जा नहीं दे रहे.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    राष्ट्रीय लोक दल ने भी इसे शहीदों का अपमान बताया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3

    पोस्ट X समाप्त, 3

    राष्ट्रीय लोक दल ने भी इसे शहीदों का अपमान बताया है.

    चौतरफ़ा उठ रहे सवालों के बीच भारतीय सेना का जवाब आया है. भारतीय सेना की 16वीं कोर जिसे 'व्हाइट नाईट कोर' भी कहा जाता है, उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया है कि अमृतपाल की मौत खुद से गोली लगने के कारण हुई थी.

    सेना ने अपने बयान में लिखा, '' अग्निवीर अमृतपाल सिंह की राजौरी सेक्टर में संतरी ड्यूटी के दौरान खुद से गोली लगने के कारण मौत हो गई. मामले में कोर्ट ऑफ इंक्वायरी जारी है. मृतक के पार्थिव शरीर को एक जूनियर कमीशंड अधिकारी और चार अन्य रैंक के लोगों के साथ, अग्निवीर की यूनिट द्वारा किराए पर ली गई एक सिविल एम्बुलेंस के ज़रिए ले जाया गया. अंतिम संस्कार में उनके साथ सेना के जवान भी शामिल हुए.

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    मौजूदा नीति के अनुसार खुद के हाथों हुई मौत में कोई गार्ड ऑफ ऑनर या सैन्य अंतिम संस्कार प्रदान नहीं किया जाता, इसलिए इस मामले में भी गार्ड ऑफ ऑनर नहीं दिया गया. भारतीय सेना शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती है''

  13. रूस के उप विदेश मंत्री को 'हमास के प्रतिनिधियों से मिलने की उम्मीद'

    रूस के उप विदेश मंत्री

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, रूस के उप विदेश मंत्री

    रूस ने कहा है कि उसके उप विदेश मंत्री अगले सप्ताह क़तर में हमास के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर सकते हैं. इस दौरान बीते सप्ताह हमले के बाद बंधक बनाए गए इसराइलियों की रिहाई पर चर्चा होगी. रूस की सरकारी समाचार एजेंसी रिया-नोवोस्ती ने इसकी जानकारी दी है.

    बीबीसी रशिया के संपादक स्टीव रोज़नबर्द ने अपने ताज़ा विशलेषण में बताया है कि रूस फिलहाल एक संभावित शांतिदूत की भूमिका निभाने की कोशिश में है. उन्होंने ये भी बताया कि रूस के हमास और ईरान दोनों से ही संबंध हैं. ईरान पर हमास के चरमपंथियों को फंडिंग देने के आरोप भी लग रहे हैं.

    रूस के उप विदेश मंत्री मिखाइल बोगदानोव ने समाचार एजेंसी से कहा कि वो अपने दौरे पर हमास के प्रतिनिधियों से मुलाकात की संभावना को खारिज नहीं करेंगे. उन्होंने कहा, "अगर वो चाहेंगे तो हम हमेशा संपर्क के पक्ष में रहते हैं."

    "ख़ासतौर पर ऐसी परिस्थिति में ये मुलाकात बंधकों को छुड़ाने सहित बहुत से व्यावहारिक मुद्दों को सुलझाने में कारगर होगी."

  14. पत्रकार की मौत पर इसराइली सेना का बयान- 'हमें बहुत अफ़सोस है'

    रॉयटर्स के पत्रकार इसम अब्दुल्लाह

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, रॉयटर्स के पत्रकार इसम अब्दुल्लाह

    इसराइली सेना ने शनिवार को कहा है कि उन्हें लेबनान पर हमले में समाचार एजेंसी रॉयटर्स के पत्रकार की मौत होने का बहुत अफ़सोस है. समाचार एजेंसी एएफ़पी ने इसकी जानकारी दी है.

    हालांकि, इसराइल की सेना ने पत्रकार की मौत की ज़िम्मेदारी नहीं ली है.

    सेना के प्रवक्ता रिचर्ड हेच ने कहा, "हम इसकी जांच कर रहे हैं." इस हमले में एएफ़पी के दो पत्रकारों सहित कुल छह जर्नलिस्ट घायल हुए हैं.

  15. लाहौर से LIVE: भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान पाकिस्तान में क्या है माहौल?

  16. भारत के गेंदबाज़ों के आगे बिखरे पाकिस्तानी क्रिकेटर, 191 रनों पर सिमटी पारी

    भारत-पाकिस्तान मैच

    इमेज स्रोत, Getty Images

    विश्व कप टूर्नामेंट में पाकिस्तान की क्रिकेट टीम भारतीय गेंदबाज़ों के आगे बिखर गई. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पाकिस्तानी बल्लेबाज़ केवल 191 रन ही बना सके.

    भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहे इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पाकिस्तानी बल्लेबाज़ों ने टीम को अच्छी शुरुआत दी. कप्तान बाबर आज़म ने हाफ़ सेंचुरी भी बनाई. हालांकि मोहम्मद रिज़वान अर्द्धशतक बनाने से महज़ एक रन पहले ही आउट हो गए.

  17. उत्तरी ग़ज़ा छोड़कर जा रहे फ़लस्तीनी काफ़िले पर हमले की पुष्टि, मृतकों में बच्चे भी शामिल

    इसराइल

    इमेज स्रोत, काफिले पर हमले के एक वीडियो से लिया गया एक अंश

    शुक्रवार देर शाम उत्तरी गज़ा से बाहर निकल रहे एक फ़लस्तीनी काफ़िले पर हमले की ख़बर सामने आई थी. हमले से जुड़े वीडियो फुटेज सामने और उसकी पड़ताल करने के बाद अब बीबीसी वेरिफाई की टीम ने इसकी पुष्टि की है.

    बीबीसी वेरिफ़ाई ने बताया है कि ये हमला सलाह-अल-दीन सड़क पर हुआ है. ये उत्तरी गाजा से दक्षिण तक जाने वाले उन दो निकासी मार्गों में से एक है, जहां से आम नागरिक गुज़र रहे हैं.

    इसराइली सेना ने उत्तरी गज़ा में रह रहे आम लोगों को शाम चार बजे तक इलाका खाली करने को कहा था. जिसके बाद इन मार्गों पर भारी भीड़ है.

    शुक्रवार को काफ़िले पर हुए हमले के बाद मौजूद फुटेज में कम से कम 12 शव नज़र आ रहे हैं. इनमें से ज़्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं. बच्चे, जिनमें से कुछ की उम्र दो से पांच साल तक लगती है. फुटेज में लोगों की नज़र आ रही परछाई से लगता है कि इसे स्थानीय समयानुसार शाम क़रीब 5:30 बजे रिकॉर्ड किया गया है.

    इनमें से अधिकांश को फ्लैटबेड ट्रक के पीछे लेटे हुए देखा गया. अन्य सड़क पर इधर-उधर बिखरे हुए हैं. वहीं कुछ क्षतिग्रस्त वाहन भी नज़र आ रहे हैं.

    फ़लस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इस घटना में 70 लोग मारे गए हैं और इसके पीछे इसराइल का हाथ है. वहीं इसराइल डिफेंस फोर्सेज का कहना है कि वह इस मामले की जांच कर रही है.

  18. हार्दिक पांड्या ने गेंद फेंकने से पहले ऐसा क्या किया कि इंटरनेट यूज़र्स बोले- 'कौन सा मंत्र फूंका'?

    हार्दिक पांड्या

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सोशल मीडिया पर भारत-पाकिस्तान मैच ट्रेंड कर रहा है. मैच के हर स्पेशल मोमेंट पर क्रिकेट फैन्स बात कर रहे हैं. एक ऐसा ही पल, जब भारतीय ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या ने इमाम-उल हक़ का विकेट लिया, फैन्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

    गेंद फेंकते हार्दिक की क्लिप और वीडियो शेयर करते हुए प्रशंसक लिख रहे हैं कि इमाम उल हक की विकेट चटकाने के लिए हार्दिक ने कोई 'काला जादू' किया.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    एक यूजर ने लिखा, ''विकेट लेने से पहले तंत्र-मंत्र करते हार्दिक''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    दूसरे यूजर लिखते हैं, ''हार्दिक पांड्या की तरफ़ से बॉल पर मंत्र और फिर अगली गेंद में इमाम उल-हक आउट''

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    कुछ यूजर ने शेयर की मीम्स

    स्वातिक नाम की एक यूजर ने लिखा -

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    एक यूजर आसिम ख़ान ने एक्स पर शेयर किया -

    छोड़िए X पोस्ट, 5
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 5

    ट्रैवल कंपनी इक्सिगो ने एक मीम शेयर करते हुए लिखा, ''बॉस से छुट्टी मांगने से पहले मैं ''

    छोड़िए X पोस्ट, 6
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 6

  19. भारत-पाकिस्तान मैच के बीच बीसीसीआई पर क्यों नाराज़ हुए सोशल मीडिया यूज़र्स?

    बीसीसीआई

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत-पाकिस्तान मैच के बीच सोशल मीडिया साइट एक्स पर 'शेम ऑन बीसीसीआई' ट्रेंड कर रहा है.

    शिव सेना के उद्धव ठाकरे गुट ने इसी हैशटैग के साथ एक ट्वीट में बीसीसीआई पर सवाल उठाए हैं. शिव सेना (उद्धव गुट) ने गुजरात के एक होटल में प्रवेश करते पाकिस्तानी खिलाड़ियों का वीडियो पोस्ट किया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पार्टी ने लिखा है, ''हमारे जवानों पर गोलियाँ बरसाने वाले पाकिस्तान पे आज BCCI वाले फूल बरसा रहे हैं. उन्हीं जवानो की तस्वीरें और बलिदान को चुनाव में इस्तेमाल करनेवाले भाजपा वाले, क्या भारत में अभी पाकिस्तान के स्वागत की तस्वीरें लेकर प्रचार करेंगे?

    दर्द इसी बात का है, कीं इनके दिल में इन जवानों के जाने का दर्द नहीं रखते, चुनाव के समय देशभक्ति और जंग की बातों पर माहौल गरम करने वाले, पाकिस्तान के सामने रेड कार्पेट बिछाने में कोई शर्म नहीं रखते.''

    अन्य यूज़र क्या लिख रहे हैं?

    एक यूज़र अर्नब मित्रा ने लिखा, ''बलिदान परम धर्म''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    एक अन्य यूज़र साहिल खन्ना लिखते हैं, ''क्या आतंकवादियों का सामना करने की पूरी ज़िम्मेदारी भारतीय सैनिकों की है?''

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  20. ब्रेकिंग न्यूज़, हमास के हमले का नेतृत्व करने वाले कमांडर को इसराइल ने मारने का दावा किया

    इसराइल पर हमास का हमला

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इसराइल की वायु सेना ने कहा है कि उन्होंने बीते शनिवार को दक्षिण इसराइल के इलाकों में हमास के हमले की अगुवाई करने वाले कमांडर अली क़ाधी को मार दिया है.

    इसराइली सेना ने कहा है कि अली क़ाधी की मौत खु़फ़िया एजेंसियों के प्रयासों के बाद हुए ड्रोन हमलों में हुई है.

    इस बीच फ़लस्तीनी क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि ग़ज़ा में मरने वालों का आंकड़ा 2,215 तक पहुंच गया है. वहीं घायलों की संख्या अब 8,714 हो गई है.

    वेस्ट बैंक में अभी तक 54 लोग मारे गए हैं और 1,100 घायल हुए हैं.

    ग़ज़ा से अमेरिकी नागरिकों को बाहर जाने की मंज़ूरी

    इसराइल और मिस्र ने कहा है कि अमेरिकी नागरिक ग़ज़ा से रफ़ा बॉर्डर के रास्ते बाहर जा सकते हैं.

    इसराइल और मिस्र की सरकारों ने कहा है कि रफ़ा बॉर्डर स्थानीय समयानुसार आज यानी शनिवार को दोपहर 12 बजे से शाम पाँच बजे तक खुला रहेगा.

    हालांकि, अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि ग़ज़ा पर नियंत्रण रखने वाला हमास अमेरिकी नागरिकों को इस क्षेत्र से जाने देगा या नहीं.