इसराइली सेना ने कहा, लेबनान की ओर से इसराइल के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ का शक

इसराइली सेना ने कहा है कि उन्हें लेबनान से इसराइली हवाईक्षेत्र में संदिग्ध घुसपैठ की जानकारी मिली है.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and स्नेहा

  1. इसराइल का जवाबी हमला, लेबनान की सरकारी मीडिया ने कहा- 'बम बरसा रहा है दुश्मन'

    दक्षिणी लेबनान सीमा पर इसराइल का हमला

    इमेज स्रोत, Getty Images

    लेबनान की सरकारी मीडिया के मुताबिक इसराइल ने देश के कुछ इलाकों पर हमले किए हैं. इसराइल की सेना ने भी हमले की जानकारी दी है.

    इसके पहले इसराइल की सेना ने बताया था कि लेबनान से इसराइल पर मिसाइल दागी गई हैं.

    इसराइली सेना ने दावा किया था कि हिज़्बुल्लाह ने लेबनान के इलाके से मिसाइल दागी है. इसराइल की सेना ने बताया है कि वे लेबनान के इलाकों पर हमला कर रहे हैं.

    लेबनान की सरकारी मीडिया ने बताया कि दो इलाकों पर हमले हुए हैं.

    लेबनान की नेशनल न्यूज़ एजेंसी की ख़बर के मुताबिक, " धारिया इलाके के समीप दुश्मन बम बरसा रहा है, जबकि यारीन इलाके में फ़ास्फ़ोरस के गोले दागे जा रहे हैं."

    बीबीसी ने स्वतंत्र रूप से तथ्यों की पुष्टि नहीं कर सकता है.

    कुछ देर पहले, आईडीएफ़ (इसराइल डिफ़ेंस फ़ोर्स) ने बताया था कि एंटी टैंक मिसाइल अरब अल-अरमाश के नजदीक गिरी.

    ये पहला मौका नहीं है जब हाल के दिनों में लेबनान की सीमा पर तनाव की स्थिति बनी है.

    चरमपंथी संगठन हिज़्बुल्लाह ने हमास के हमले के बाद से इसराइल पर कई रॉकेट दागे थे. ये माना जाता है कि हिज़्बुल्लाह को ईरान का समर्थन प्राप्त है जबकि इसराइल और पश्चिमी देशों ने उस पर प्रतिबंध लगाया हुआ है.

    इसराइल की सेना ने बताया है कि शनिवार को हुए हमले में अब तक 1200 लोगों की मौत हुई है और 2700 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं. वहीं, हमले में गज़ा में अब तक 950 लोगों की मौत हुई है.

  2. वर्ल्ड कप: हार्दिक पांड्या ने मैदान पर काटा केक, बताया- बेटे ने कैसे किया 'सरप्राइज़'

    हार्दिक पांड्या

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, भारत और अफ़ग़ानिस्तान मैच के पहले दिल्ली के मैदान पर केक काटते हार्दिक पांड्या. साथ में हैं पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर. हार्दिक पांड्या आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं.

    भारत के स्टार ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या आज जन्मदिन मना रहे हैं.

    भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच मैच शुरू होने के पहले उन्होंने दिल्ली के मैदान पर केक काटा. उस वक़्त उनके साथ टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर भी मौजूद थे.

    एक सवाल के जवाब में हार्दिक ने कहा, “मैं पहली बार अपने जन्मदिन पर मैच खेल रहा हूं.”

    हार्दिक ने बताया कि सुबह- सुबह बेटे से मिले तोहफे ने उन्हें ‘सरप्राइज़’ कर दिया.

    उन्होंने कहा, “ अगस्त्य (हार्दिक के बेटे) ने मुझे जो तोहफा दिया, उसने मेरा दिन बना दिया. उसने ये कुछ दिन पहले बनाया था. ये मेरे लिए खुशनुमा सरप्राइज़ था.”

    हार्दिक पांड्या अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ खेल रही टीम का हिस्सा हैं. ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ भारत की जीत में उनका भी रोल था. विराट कोहली के आउट होने के बाद मैदान पर उतरे हार्दिक ने नाबाद 11 रन बनाए थे. उन्होंने एक विकेट भी लिया था.

    अफ़ग़ानिस्तान की टीम टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी कर रही है और अब तक एक विकेट गंवा चुकी है.

    मैच का ताज़ा स्कोर देखें

  3. इसराइली सेना का दावा- लेबनान से दागी गई मिसाइल

    इसराइल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इसराइली सेना ने दावा किया है कि लेबनान से एक मिसाइल इसराइली सेना की एक पोस्ट पर दागी गई है.

    आईडीएफ़ (इसराइल डिफ़ेंस फ़ोर्स) ने बताया कि एंटी टैंक मिसाइल अरब अल-अरमाश के नजदीक गिरी. ये पहला मौका नहीं है जब हाल के दिनों में लेबनान की सीमा पर तनाव की स्थिति बनी है. चरमपंथी संगठन हिज़्बुल्लाह ने हमास के हमले के बाद से इसराइल पर कई रॉकेट दागे थे.

    ये माना जाता है कि हिज़्बुल्लाह को ईरान का समर्थन प्राप्त है जबकि इसराइल और पश्चिमी देशों ने उस पर प्रतिबंध लगाया हुआ है.

    इसराइल की सेना ने बताया है कि शनिवार को हुए हमले में अब तक 1200 लोगों की मौत हुई है और 2700 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं. वहीं, हमले में गज़ा में अब तक 950 लोगों की मौत हुई है.

  4. गज़ा में बीती रात हुई तबाही की आखों देखी, किस हाल में हैं लोग

      • Author, रश्दी अबु ओलॉफ़
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता, गज़ा
    गज़ा

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, गज़ा में आज सुबह का दृश्य

    गज़ा के उत्तरी हिस्से में बीती रात बहुत भारी तनाव की स्थिति थी.

    यहां के स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक सैंकड़ों हवाई हमलों ने इमरातों को तबाह कर दिया. बीती रात 50 से ज़्यादा लोग मारे गए. इनमें से ज़्यादातर आम नागरिक थे.

    हम अभी तक उस इलाके तक पहुंचने में कामयाब नहीं हुए हैं. लेकिन हम इमारत की छत से उन इलाकों को देख रहे हैं, जहां बीती रात लगातार हवाई हमले हो रहे थे.

    हमने शहर के दक्षिणी हिस्से में सैकड़ों लोगों को अस्पतालों और स्कूलों की ओर जाते देखा.

    संयुक्त राष्ट्र दो लाख विस्थापित लोगों को रहने की जगह देने की कोशिश में है. ये गज़ा की कुल आबादी का करीब दस प्रतिशत है.

    लोगों के पास बिजली नहीं है. पानी और खाने का सामान नहीं है. लोग बेकरी के सामने लाइनें लगाए हुए हैं. जहां उन्हें थोड़ा बहुत खाने का सामान मिल रहा है. बैंक थोड़ा सा पैसा दे रहे हैं और पेट्रोल पंप पर थोड़ा ईंधन मिल रहा है.

    स्वास्थ्य विभाग के दो मंत्रियों ने बताया है कि अगले 24 घंटे में दवाएं पूरी तरह खत्म हो जाएंगी.

  5. इसराइल 2006 के बाद पहली बार गज़ा पर हमले में कर रहा विमान का इस्तेमाल

    गज़ा पट्टी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इसराइली वायु सेना गज़ा पट्टी में हमले के लिए अब विमानों का इस्तेमाल कर रही है.

    बुधवार सुबह इसराइल की सेना ने कहा कि उसने पिछले 24 घंटों में 450 टारगेट को निशाना बनाया है.

    वायु सेना के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने कहा कि साल 2006 के बाद ये पहली बार है कि इसराइल ने गज़ा में इस तरह के लॉन्चर का इस्तेमाल किया है.

    इसराइल का ये भी दावा है कि उसने हमास के उस ठिकाने को बर्बाद कर दिया है जहां से वो 'एयरक्राफ़्ट को स्पॉट' करने का काम करते थे.

    सेना ने सोशल मीडिया पर ये भी बताया है, “रात भर में बेत हेनान में 80 ठिकानों पर हमले किए गए. जिसमें बैंक की दो ब्रांच भी शामिल हैं जिसका इस्तेमाल हमास आतंकवाद की फंडिंग के लिए करता था. इसके अलावा एक टनल और दो संचालन कमांड सेंटर भी नष्ट कर दिए गए हैं जिन्हें हमास इस्तेमाल करता था.“

    इसराइली सेना ने कहा है कि उसने दो कंपाउंड सहित हमास की ट्रेनिंग साइटों पर भी हमला किया है.

    बुधवार की सुबह हजारों फ़लस्तीनियों ने 'कब्ज़े वाले वेस्ट बैंक' के शहरों में गज़ा पट्टी पर इसराइल के हवाई हमलों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया.

  6. गज़ा में अगले तीन घंटे में ठप हो जाएगा बिजली का आखिरी प्लांट

    गज़ा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    फ़लस्तीनी ऊर्जा अधिकारी ने बताया है कि अगले तीन घंटे में गज़ा में बिजली के आखिरी प्लांट में भी ईंधन ख़त्म हो जाएगा और यहां बिजली पूरी तरह कट जाएगी.

    ऊर्जा अधिकारी जलाल इस्माइल का कहना है कि ये पावर प्लांट आज स्थानीय समयानुसार दोपहर दो बजे पूरी तरह से काम करना बंद कर देगा.

    सोमवार से इसराइल ने गज़ा में बिजली की आपूर्ति रोक दी है और वहीं पूरी ‘नाकेबंदी’ का एलान किया है.

    बिजली के साथ-साथ इसराइल में पानी, दवा, खाने जैसी सभी इमरजेंसी की सप्लाई रोक दी गई है.

    गज़ा पट्टी हमास के नियंत्रण में है लेकिन इसके पोर्ट और एयर स्पेस पर इसराइल का नियंत्रण है.

    गज़ा में लगभग 80 फ़ीसदी लोग मानवीय सहायता पर निर्भर थे.

    बुधवार को, फ़लस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि शनिवार से लगभग पाँच लाख लोगों को राशन नहीं मिल पाया है.

    स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक यहां अब तक कम से कम 950 लोगों की मौत हुई है.

  7. ब्रेकिंग न्यूज़, वर्ल्ड कप: भारत के ख़िलाफ़ अफ़गानिस्तान ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाज़ी

    विराट कोहली और रोहित शर्मा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय टीम वर्ल्ड कप में आज अपना दूसरा मैच खेल रही है. भारत का मुक़ाबला अफ़गानिस्तान से है. ये मैच दिल्ली के मैदान में खेला जा रहा है. ये वर्ल्ड कप का नवां मैच है.

    मैच का टॉस अफ़गानिस्तान ने जीता है और बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया है.

    भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वो पहले गेंदबाज़ी ही करना चाहते थे.

    भारत ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से मात दी थी. वहीं, अफ़गानिस्तान को पहले मैच में बांग्लादेश के हाथों छह विकेट से हार झेलनी पड़ी थी.

    भारत ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है. आर अश्विन की जगह शार्दुल ठाकुर को टीम में जगह दी गई है.

    भारत की टीम:रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज.

    अफ़गानिस्तान ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है.

    अफ़ग़ानिस्तान की टीम:रहमुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम ज़ादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), मोहम्मद नबी, जीबुल्लाह ज़ादरान, अज़मतुल्लाह उमरजई, राशिद ख़ान, नवीं उल हक़, मुजीब उर रहमान, फज़लहक़ फारुक़ी.

  8. इसराइल पहुंचे अमेरिकी हथियार, एंटनी ब्लिंकन आज करेंगे दौरा

    इसराइल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इसराइल की सेना ने बताया है कि अमेरिकी हथियारों का एक विमान देश के हवाई ठिकाने पर पहुंच गया है. सेना के मुताबिक़ ये अमेरिका से आया पहला विमान है.

    रिपोर्टों के मुताबिक अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन बुधवार को जॉर्डन और इसराइल का दौरा करेंगे और इसराइल की सुरक्षा बेहतर बनाने पर चर्चा करेंगे.

    इसराइल पर फ़लस्तीनी चरमपंथी सगंठन हमास के शनिवार को हुए हमले के बाद से प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच तीन बार फ़ोन पर बात हो चुकी है.

    अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने लगातार कहा है कि उनका देश हमास से लड़ाई में इसराइल की मदद के लिए अतिरिक्त गोलाबारूद और एयर डिफेंस मिसाइल भेजेगा.

    बाइडन ने अपने हालिया बयान में हमास के इसराइल पर हुए हमले को ‘पूरी तरह दुष्टापूर्ण कार्रवाई’ बताया है.

    इसराइल की सेना ने बताया है कि शनिवार को हुए हमले में अब तक 1200 लोगों की मौत हुई है और 2700 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं. वहीं, इस हमले में गज़ा में अब तक 950 लोगों की मौत हुई है.

  9. वर्ल्ड कप: भारतीय टीम पहुंची दिल्ली के कोटला मैदान, जोश में फैन्स- देखें तस्वीरें

    भारतीय के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ 85 रन की पारी खेली थी और भारत को मुश्किल स्थिति से निकाला था.

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, भारतीय के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ 85 रन की पारी खेली थी और भारत को मुश्किल स्थिति से निकाला था.

    वर्ल्ड कप में आज भारतीय टीम का मैच अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ है.

    पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट हराने वाली भारतीय टीम को वर्ल्ड कप जीतने का अहम दावेदार माना जा रहा है.

    ये मैच दोपहर 2 बजे से शुरु होगा. भारतीय खिलाड़ी दिल्ली के फिरोज़शाह कोटला (अरुण जेटली स्टेडियम) मैदान पहुंच गए हैं.

    फैन्स भी जोश में हैं.

    देखें तस्वीरें

    तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह भी अच्छी लय में हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम में सेंध लगाने की शुरुआत बुमराह ने ही की थी.

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह भी अच्छी लय में हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम में सेंध लगाने की शुरुआत बुमराह ने ही की थी.
    विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएल राहुल ने भी अपनी उपयोगिता साबित की है. ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ नाबाद 97 रन बनाने वाले राहुल मैन ऑफ़ द मैच चुने गए थे.

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएल राहुल ने भी अपनी उपयोगिता साबित की है. ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ नाबाद 97 रन बनाने वाले राहुल मैन ऑफ़ द मैच चुने गए थे.
    फैन्स जोश में हैं. ये तस्वीर बीबीसी संवाददाता नवीन नेगी और दीपक जसरोटिया ने भेजी है.
    इमेज कैप्शन, फैन्स जोश में हैं. ये तस्वीर बीबीसी संवाददाता नवीन नेगी और दीपक जसरोटिया ने भेजी है.
    फैन्स

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, ये तस्वीर बीबीसी संवाददाता नवीन नेगी और दीपक जसरोटिया ने भेजी है.
  10. वर्ल्ड कप: भारत बनाम अफ़ग़ानिस्तान, दिल्ली में फैन्स का 'जोश हाई'- बात कर रहे हैं बीबीसी संवाददाता नवीन नेगी

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  11. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रमीज़ राजा क्यों बोले, ‘भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बहुत प्रेशर’

    भारत के फैन्स

    रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप में आज अपना दूसरा मैच खेल रही है. ये मैच अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ है और दोपहर दो बजे से दिल्ली में खेला जाएगा.

    लेकिन, वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा चर्चा भारत और पाकिस्तान के मैच की है. ये मैच 14 अक्टूबर को गुजरात के अहमदाबाद में खेला जाएगा.

    इस मैच को लेकर बड़ा ‘हाईप’ है.इसका असर सिर्फ़ मौजूदा खिलाड़ियों ही नहीं बल्कि पूर्व खिलाड़ियों पर भी दिख रहा है.

    भारत- अफ़ग़ानिस्तान मैच में कमेंटरी कर रहे पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रमीज़ राजा के मुताबिक भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर वो भी ‘दबाव’ महसूस कर रहे हैं.

    रमीज़ राजा ने कहा, “मेरे पर बहुत प्रेशर है.पहली बार ये प्रेशर टिकट (मांगने वालों की ओर से) के लिए नहीं है. मैं उस दिन ट्रैवल करना वाला हूं.”

    रमीज़ राजा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान की दमदार जीत

    पाकिस्तान टीम ने मंगलवार को श्रीलंका के ख़िलाफ़ बड़ी जीत हासलि की. पाकिस्तान ने 345 रन का स्कोर हासिल कर श्रीलंका को छह विकेट से मात दी. ये वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड रन चेज़ है.

    रमीज़ राजा ने कहा, “पाकिस्तान को ये जीत चाहिए थी.”

    उन्होंने कहा, “ साढ़े तीन सौ रन बनाना वर्ल्ड कप में. 48 साल का रिकॉर्ड तोड़ना, पाकिस्तान ने भारत से भिड़ने के पहले अच्छी हेडलाइन बनाई है.”

    वहीं, भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कहा है कि कागज़ों पर भारत की टीम दमदार है लेकिन पाकिस्तान की टीम के बारे में कोई कुछ कहने की स्थिति में नहीं होता है.

    उन्होंने कहा, “बाबर आज़म के आउट होने के बाद किसी ने नहीं सोचा था कि पाकिस्तान (श्रीलंका के ख़िलाफ़) लक्ष्य हासिल कर लेगा.”

  12. गज़ा में मरने वालों की संख्या हुई 950, इसराइल ने कहा- 'हमास के कई ठिकाने नष्ट किए'

    गज़ा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    फ़लस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि गज़ा पट्टी में इसराइल के हमले से अब तक 950 लोगों की मौत हुई है.

    वहीं, इसराइल का दावा है कि उसने हमास के उस ठिकाने को बर्बाद कर दिया है जहां से वो 'एयरक्राफ़्ट को स्पॉट' करने का काम करते थे.

    इसराइली सेना का कहना है कि उसने हमास के उस ठिकाने को उड़ा दिया है जहां से वो गज़ा के ऊपर मंडराने वाले एयरक्राफ़्ट की निगरानी करते थे.

    सेना ने ट्वीट कर ये भी कहा है, “रात भर में बेत हेनान में 80 ठिकानों पर हमले किए गए. जिसमें बैंक की दो ब्रांच भी शामिल हैं जिसका इस्तेमाल हमास आतंकवाद की फंडिंग के लिए करता था. इसके अलावा एक टनल और दो संचालन कमांड सेंटर भी नष्ट कर दिए गए हैं जिन्हें हमास इस्तेमाल करता था.“

    इसराइली सेना ने कहा है कि उसने दो कंपाउंड सहित हमास की ट्रेनिंग साइटों पर भी हमला किया है.

    बुधवार की सुबह हजारों फ़लस्तीनियों ने 'कब्ज़े वाले वेस्ट बैंक' के शहरों में गज़ा पट्टी पर इसराइल के हवाई हमलों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया.

    अब तक की जानकारी के मुताबिक़ इसराइल में 1200 लोगों की मौत हो चुकी है.

    इसराइल ने कहा है कि हमले अभी और तेज़ होंगे.

  13. नेतन्याहू का अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन को फ़ोन, बोले- 'हमास आईएसआईएस से बदतर': देखें वीडियो

    बिन्यामिन नेतन्याहू

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को हमास के हमले के बारे में जानकारी दी है और फ़लस्तीनी चरमपंथी संगठन को 'आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट) से भी बदतर' बताया है.

    इसराइल ने इस फ़ोन कॉल का वीडियो जारी किया है. संघर्ष शुरू होने के बाद से दोनों नेताओं की फ़ोन पर तीसरी बार बात हुई.

    अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन को नेतन्याहू ने बताया, " जो (बाइडन) में आपके सामने उस मुश्किल हालात की सही तस्वीर पेश करना चाहता हूं, जिसका हम सामना कर रहे हैं."

    उन्होंने कहा, " शनिवार को हम पर हमला हुआ और मैं कह सकता हूं कि हमने होलोकॉस्ट (यहूदियों का नरसंहार) के बाद से ऐसा नहीं देखा था."

    नेतन्याहू ने बताया, " सैकड़ों लोगों की जान ले ली गई. परिवारों को उनके घरों में सोते वक़्त ही ख़त्म कर दिया गया. महिलाओं के साथ रेप किया गया और उनकी हत्या कर दी गई. सौ से ज़्यादा लोगों को किडनैप किया गया. इनमें बच्चे भी शामिल हैं."

    बाइडन से उन्होंने कहा, " जब हमने आखिरी बार बात की थी तब से इस बर्बरता का और बुरा रूप सामने आया है. उन्होंने सैनिकों के गले रेत दिए. उन्होंने तय कर लिया था कि हर किसी की जान ले लेंगे."

    उन्होंने कहा, "हमने देश के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं देखा था. वो आईसिस (आईएसआईएस) से भी बदतर हैं. हमें उनके साथ वैसा ही बर्ताव करना होगा."

    देखें फ़ोन कॉल का वीडियो

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अमेरिका को कहा- शुक्रिया

    हमास ने शनिवार को इसराइल पर सैंकड़ों रॉकेट दागे थे. हमास के लड़ाके इसराइल की सीमा में दाखिल हो गए थे और कई लोगों को बंधक बनाकर ले गए थे. इसराइल ने बंधक बनाए गए लोगों की संख्या 100 से 150 के बीच बताई है.

    हमास के हमले में मरने वाले इसराइल के लोगों की संख्या बढ़कर 1200 हो गई है.

    इसराइल के प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को इसराइल को समर्थन के लिए धन्यवाद दिया.

    नेतन्याहू ने कहा, " राष्ट्रपति जो (बाइडन) हमें लगातार समर्थन देने के लिए मैं आपको और आपके पूरे प्रशासन धन्यवाद देना चाहता हूं. जिस तरह की भावनाएं प्रकट की गईं हैं, उससे लोग अविभूत हैं. इससे आपकी, आपके प्रशासन और अमेरिका के लोगों की इसराइल की ओर प्रतिबद्धता जाहिर होती है."

  14. गज़ा से ऐसी तस्वीरें सामने आएंगी जिन्हें देख पाना मुश्किल होगा- इसराइली सेना

    इसराइल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इसराइल और गज़ा में मरने वालों की बढ़ती संख्या के बीच इसराइली सेना ने चेतावनी दी है कि ये "लड़ाई और तेज़ होगी."

    इसराइल की सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जोनाथन कॉनरिकस ने एक वीडियो बयान में कहा, "हमें बहुत भारी नुकसान हुआ है, हालांकि इससे हम रुकेंगे नहीं और यह हमारे संकल्प को कमजोर नहीं करेगा."

    “ये लड़ाई जारी रहेगी और गज़ा पट्टी से ऐसे दृश्य सामने आएंगे जिन्हें देख पाना बहुत मुश्किल होगा.”

    गज़ा में इस समय सुबह के आठ बज रहे हैं. हमास के प्रवक्ता ने बताया है कि बीती रात इसराइल के हमले में गज़ा में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है.

    इसराइली सेना का कहना है कि मंगलवार की रात उन्होंने गज़ा में 200 ठिकानों पर हमले किए हैं.

    आधिकारिक आकड़ों के मुताबिक़ इसराइल में अब तक 1200 लोगों की मौत हो चुकी है और गज़ा में 900 लोग मारे गए हैं.

    मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि गज़ा में बीते कई सालों से इतने तेज़ हमले नहीं देखे गए. कोई भी जगह गज़ा में सुरक्षित नहीं है.

  15. ब्रेकिंग न्यूज़, बीती रात में गज़ा के कम से कम 30 लोगों की इसराइली हमले में मौत

    गज़ा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बीती एक रात में गज़ा के कम से कम 30 लोग इसराइली हमले में मारे गए हैं.

    हमास के एक प्रवक्ता ने बताया है कि रात भर में इसराइली हवाई हमलों में कम से कम 30 लोग मारे गए हैं.

    इसराइली सेना ने कहा कि उन्होंने मंगलवार रात गज़ा में 200 ठिकानों पर हमला किया.

    मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि गज़ा में कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है.

    बीबीसी के शो न्यूज़नाइट में नॉर्वे के रिफ़्यूजी काउंसिल के मैनेजर याज़ी ने कहा कि गज़ा में प्रतिशोध के लिए आम लोगों को इसकी सामूहिक सजा मिल रही है.

    “लोग गज़ा की सड़कों पर भाग रहे हैं, उन्हें नहीं पता कि कहां जाना है, उनमें कोई उम्मीद नहीं बची है.”

    गज़ा के लोगों ने पिछले 14 सालों में कई हमले झेले हैं. होज़ायफ़ा का कहना है कि इस पैमाने पर हमले पहले कभी नहीं हुए.

    “ यहां हालात बहुत ख़राब हैं, इतने ख़राब कि मैं शब्दों में बता नहीं सकता. गज़ा में कोई भी जगह सुरक्षित नहीं बची है.”

  16. म्यूज़िक फ़ेस्टिवल की सर्वाइवर ने बताया कैसे हमास के हमले से जिंदा बच सकीं

    म्यूज़िक फ़ेस्टिल पर हमास के हमले का वायरल वीडियो

    इमेज स्रोत, SOCIAL

    इमेज कैप्शन, म्यूज़िक फ़ेस्टिल पर हमास के हमले का वायरल वीडियो

    शनिवार को हमास के हमले में सबसे ज़्यादा मौत सुपरनोवा म्यूज़िक फेस्टिवल में हुईं. इस म्यूज़िक फेस्टिवल की तारीख इसराइलियों के सप्ताह भर लंबे त्योहार सुकोत के साथ पड़ी.

    इस फ़ेस्टिवल में जो लोग एंजॉय करने आए थे वो खूनी हिंसा का शिकार हुए, अकेले इसी जगह पर 260 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है.

    इस म्यूज़िक फ़ेस्टिवल से किसी तरह बच कर निकली एक महिला शिया गोलिन ने बीबीसी न्यूज़ऑवर से बात करते हुए कहा कि वह केवल इसलिए बच गईं क्योंकि उन्होंने मरा हुआ होने का नाटक किया.

    22 साल की गोलिन ने बताया, “मैं मरे हुए लोगों में से एक जैसा दिखने के लिए लाशों के ढेर पर लेट गई. जैसी ही मैं लेटी, उस ढेर में से एक और लड़की जाग गई. ये देख कर मैं हैरान हुई और खुश भी हुई कि मेरे साथ कोई और भी जिंदा है,क्योंकि मुझे लगा था कि केवल मैं ही ज़िंदा हूं.”

    गोलिन और एक अन्य महिला को इसराइली सेना ने रेस्क्यू कर लिया है.

    उन्होंने कहा- “ सभी लोग मर रहे थे, मुझे लगा मैं नरक में थी.”

    अब तक इस संघर्ष में 1200 इसराइली और 900 गज़ा में रहने वाले लोग मारे गए हैं.

  17. गज़ा में आम लोगों को इस संघर्ष की सामूहिक सज़ा दी जा रही है- मानवाधिकार कार्यकर्ता

    गज़ा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मानवाधिकार कार्यकर्ता होज़ायफ़ा याज़ी ने कहा है कि गज़ा में रह रहे आम लोगों को इस खूनी संघर्ष की ‘सामूहिक सज़ा’ दी जा रही है.

    बीबीसी के शो न्यूज़नाइट में नॉर्वे के रिफ़्यूजी काउंसिल के मैनेजर याज़ी ने कहा- “मैं किसी भी तरह से दोनों तरफ़ के नागरिकों को निशाना बनाने को स्वीकार नहीं कर सकता. गज़ा में प्रतिशोध के लिए आम लोगों को इसकी सामूहिक सजा मिल रही है.”

    “मैं अपनी खिड़की से बाहर देखता हूं और लोग गज़ा की सड़कों पर भाग रहे हैं, उन्हें नहीं पता कि कहां जाना है, उनमें कोई उम्मीद नहीं बची है.”

    गज़ा के लोगों ने पिछले 14 सालों में कई हमले झेले हैं. होज़ायफ़ा का कहना है कि इस पैमाने पर हमले पहले कभी नहीं हुए.

    “ यहां हालात बहुत ख़राब हैं, इतने ख़राब कि मैं शब्दों में बता नहीं सकता. गज़ा में कोई भी जगह सुरक्षित नहीं बची है.”

    शनिवार को हमास के हमले से शुरू हुए इस संघर्ष में इसराइल लगातार गज़ा पर बम दाग रहा है. इसराइल ने गज़ा में बिजली, पानी, खाना और दवा जैसी इमरजेंसी चीज़ों की सप्लाई रोक दी है.

    बिजली की कमी और जख़्मियों की बढ़ती तादाद से गज़ा के अस्पतालों की व्यवस्था ढह जाने की कागार पर आ चुकी है.

    अब तक इसराइल के 1200 लोगों की मौत हो चुकी है और गज़ा में 900 लोग मारे गए हैं.

  18. इसराइल में 1200 लोगों की मौत- जानिए क्या हैं ताज़ा अपडेट

    इसराइल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    हमास और इसराइल के बीच जारी युद्ध के चार दिन पूरे हो चुके हैं. अभी गज़ा और इसराइल के हालात कैसे हैं, जानिए ताज़ा अपडेट.

    • खूनी संघर्ष में इसराइल में मरने वालों की संख्या 1,200 तक पहुंच गई है, और गज़ा में 900 से अधिक लोग मारे गए हैं.
    • दोनों ही ओर से लगातार हमले जारी है. इसराइल का कहना है कि उसके हमले में हमास के दो वरिष्ठ अधिकारी मारे गए हैं.
    • इसराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा कि उन्होंने अपने सैनिकों पर "सभी प्रतिबंध हटा दिए हैं", और गज़ा "की स्थिति अब पहले की तरह नहीं रह जाएगी."
    • अमेरिकी सैन्य उपकरण वाला विमान इसराइल पहुंचा. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बार फिर इसराइल के समर्थन की बात दोहरायी है.
    • एक इसराइली जनरल ने कहा है कि बच्चे जो अपने कमरे में सो रहे थे उन्हें मार दिया गया, इसराइली सैनिकों के सिर काट दिए गए.
    • गाजा में बिजली का जो आखिरी सोर्स है उसका ईंधन जल्द ही ख़त्म होने वाला है, एक युद्ध चिकित्सक ने चेतावनी दी है कि गज़ा की स्वास्थ्य प्रणाली "एक सप्ताह के भीतर ध्वस्त हो सकती है." इसराइल ने गज़ा में बिजली और ईँधन की सप्लाई रोक दी है.
  19. ‘ये युद्ध हमास ने शुरू किया लेकिन इसका अंत इसराइल करेगा’

    गज़ा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बिन्यामिन नेतन्याहू के वरिष्ठ सलाहकार ने बीबीसी के शो न्यूज़नाइट में कहा है कि हमास ने ये युद्ध शुरू किया लेकिन इसे ख़त्म हम करेंगे.

    मार्क रेगेव ब्रिटेन में इसराइल के राजदूत भी रह चुके हैं उन्होंने बीबीसी से बात करते हुए कहा कि इस हमले से उनका देश हैरान है क्योंकि लोग इस क्षेत्र में अधिक स्थिरता चाहते थे.

    उन्होंने कहा- “ हमास ने ये युद्ध शुरू किया है और इसे हम अपनी शर्तों पर ख़त्म करेंगे”

    “मैं ब्रिटेन को लोगों से या किसी अन्य देश के लोगों से पूछता हूं कि अगर एक ही दिन में आपके 1,000 लोग मारे जाएं तो आप क्या करेंगे?”

    “प्रधानमंत्री ने इसकी तुलना अमेरिका के 9/11 हमले से की है. लेकिन अगर आप इसराइली आबादी के आकार को देखें तो ये 9/11 से भी बदतर है.”

    “अगर इसराइल बलपूर्वक जवाब नहीं देता है, तो मुझे डर है कि लोगों में संदेश जाएगा कि आप इसराइल पर हमला कर सकते हैं और इसका कोई परिणाम नहीं होगा – यह हमें मंजूर नहीं है.”

    चार दिनों से हमास और इसराइल के बीच संघर्ष चल रहा है अब तक इसराइल के 1200 लोगों की मौत हो चुकी है और गज़ा में 900 लोग मारे गए हैं.

  20. अरुंधति रॉय और शौकत हुसैन पर 13 साल पुराने मामले में केस चलाने की इजाज़त

    अरुंधति रॉय

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने साल 2010 के कथित रूप से भड़काऊ भाषण के मामले में जानी-मानी लेखिका अरुंधति रॉय और कश्मीर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसर के ख़िलाफ़ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए एक अधिकारी ने कहा-“एलजी वीके सक्सेना ने कहा कि प्रथम दृष्टया अरुंधति रॉय और कश्मीर सेंट्रल यूनिवर्सिटी में अंतर्राष्ट्रीय क़ानून के प्रोफेसर रहे डॉ. शौकत हुसैन के ख़िलाफ़ केस बनने का आधार है.”

    इस मामले में एफ़आईआर साल 2010 में दर्ज़ हुई थी.

    राज निवास के अधिकारी ने बताया कि इन दोनों लोगों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए (समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 153बी (राष्ट्रीय-एकता के खिलाफ़ दावे) और 505 (बयानों के माध्यम से चालबाज़ी ) के तहत आरोप लगाए गए हैं.

    उपराज्यपाल कार्यालय के अधिकारियों ने मंगलवार को ये जानकारी दी है.

    सीआरपीसी की धारा 196(1) के तहत कुछ अपराधों जैसे- भड़काऊ भाषण, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, घृणा, राजद्रोह के मामलों में राज्य सरकार से केस चलाने के लिए अनुमति लेनी पड़ती है.

    अरुंधति रॉय,शौकत हुसैन के अलावा इस केस में दो अन्य अभियुक्त थे- कश्मीरी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी और दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसर सैयद अब्दुल रहमान गिलानी, जिनकी अब मौत हो चुकी है.

    कश्मीर के एक सामाजिक कार्यकर्ता सुशील पंडित ने 28 अक्टूबर, 2010 को दिल्ली के तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने राजनीतिक कैदियों की रिहाई के लिए आयोजित एक कार्यक्रम 'द ओनली वे' में 'भड़काऊ भाषण' दिए थे.

    सुशील पंडित ने आरोप लगाया था कि कार्यक्रम में शामिल लोगों ने "कश्मीर को भारत से अलग करने" पर चर्चा की थी.