You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

इसराइली सेना ने कहा, लेबनान की ओर से इसराइल के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ का शक

इसराइली सेना ने कहा है कि उन्हें लेबनान से इसराइली हवाईक्षेत्र में संदिग्ध घुसपैठ की जानकारी मिली है.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and स्नेहा

  1. कनाडा इसराइल से अपने नागरिकों को करेगा एयरलिफ़्ट, 3,200 लोगों के फंसे होने की ख़बर

    कनाडा ने कहा है कि वह इसराइल में फंसे अपने नागरिकों को एयरलिफ्ट करेगा.

    कनाडा की विदेश मंत्री मेलनी जॉली ने मंगलवार को कहा कि कनाडा अपनी सेना की मदद से अपने नागरिकों तेल अवीव से एयरलिफ़्ट करने की योजना बना रहा है.

    अपने बयान में जॉली ने कहा- “ये फ़्लाइट कनाडाई नागरिकों, उनके पति/पत्नी और उनके बच्चों के साथ-साथ कनाडा के स्थायी निवासियों, उनके, पति/पत्नी और उनके बच्चों के लिए होगी. ”

    “ हमारे जो लोग तेल अवीव नहीं पहुंच पाएंगे, उनके के लिए क्या व्यवस्था होगी इस पर भी चर्चा चल रही है.”

    ग्लोबल अफेयर्स कनाडा की रिपोर्ट के मुताबिक़, इसराइल में 3,200 से अधिक कनाडाई और गज़ा और वेस्ट बैंक में लगभग 500 कनाडाई लोग हैं.

    ख़बर है कि दो कनाडाई नागरिकों की कथित रूप से हत्या कर दी गई है और दो लापता है.

    अमेरिका ने अभी तक यह नहीं बताया है कि क्या वह भी अमेरिकियों को बाहर निकालने के लिए अपना इस तरह का ऑपरेशन चलेगा. हालांकि रिपब्लिकन हाउस के प्रतिनिधि माइक लॉलर ने सीएनएन को दिए इंटरव्यू में कहा है कि वह इस तरह के ऑपरेशन का समर्थन करेंगे.

    इसराइल-हमास के बीच जारी खूनी संघर्ष में कई देशों के नागरिक फंसे हुए हैं.

    अब तक 10 नेपाली नागरिक और 18 थाई नागरिकों की मौत की पुष्टि हो चुकी है.

  2. पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से हरा कर वर्ल्ड कप में बनाया सबसे बड़े रन चेज़ का रिकॉर्ड

    मंगलवार को वनडे विश्वकप मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया.

    पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 345 रनों का लक्ष्य था और टीम ने अब्दुल्लाह शफीक़ और मोहम्मद रिजवान की शानदार शतकीय पारी के दम पर मैच अपने नाम कर लिया.

    पाकिस्तान ने 48.2 ओवर में 4 विकेट पर 345 रन बनाकर मैच जीत लिया. यह वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे बड़ी रन चेज़ है.

    हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 344 रन बनाए. टीम के लिए कुसल मेंडिस और सदीरा समरविक्रमा ने शतक लगाया लेकिन उनका शतक टीम को जीत नहीं दिला सका.

    पाकिस्तान टीम जब मैदान में उतरी तो उनकी शुरुआत ढीली रही. पहला विकेट इमाम उल हक़ का गिरा जिन्होंने 12 रन ही बनाए और 8वें ओवर में कप्तान बाबर आज़म का विकेट महज़ 10 रनों की पारी पर गिर गया.

    लेकिन अब्दुल्ला शफीक़ और मोहम्मद रिज़वान की पारी ने मैच को संभाल लिया. दोनों ने तीसरे ने विकेट तक 176 रनों की शानदार साझेदारी की.

    रिज़वान ने 121 गेंदों पर नाबाद 131 रन की शतकीय पारी खेली और अब्दुल्ला शफीक़ ने 103 गेंद पर 113 बनाए.

  3. नमस्कार!

    आपका दिन शुभ हो.

    ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा.

    9 अक्टूबर के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें