इसराइल-हमास संघर्ष: अब तक 1200 की मौत, ग़ज़ा की नाकाबंदी, पढ़िए आज दिन भर क्या-क्या हुआ

बिन्यामिन नेतन्याहू ने इसराइल के जवाब को 'महज शुरुआत' बताया है. नेतन्याहू ने कहा कि उनका देश 'बेशुमार ताक़त का इस्तेमाल करते हुए हमास को हराएगा.'

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and राजेश आर्य

  1. हमास के हमले का निशाना बने म्यूज़िक फ़ेस्टिवल वाली जगह पर शवों की तलाश क्यों रोकनी पड़ी?

    म्यूज़िक फ़ेस्टिवल

    इमेज स्रोत, SOCIAL MEDIA

    दक्षिणी इसराइल का म्यूज़िक फ़ेस्टिवल हमास के हमले का निशाना बना.

    इस फ़ेस्टिवल में शामिल होने आए 260 लोगों की मौत की पुष्टि अभी तक हो चुकी हैं.

    हालांकि, यहां पर मदद के लिए जुटे वॉलंटियर्स शवों को उठाकर नहीं ले पा रहे हैं.

    सुपरनोवा म्यूज़िक फ़ेस्टिवल वाली जगह से शवों को तलाश रहे वॉलंटियर्स को चरमपंथियों की ओर से हो रही 'लगातार गोलीबारी' की वजह से ये तलाशी अभियान रोकना पड़ा है.

    ज़का वॉलंटियर ग्रुप के एक कमांडर ने बताया कि 25 लोगों की उनकी टीम ने अभी तक 162 शव बरामद किए हैं लेकिन वो अब तलाश नहीं कर पा रहे हैं.

    बीबीसी से बातचीत में कमांडर ने कहा, "हम हमले के बीच काम कर रहे हैं, इसलिए हमें ये जगह छोड़नी पड़ रही है."

    इस हादसे के एक चश्मदीद ने बताया कि कुछ गलत होने का पहला संकेत तब मिला जब सुबह के समय रॉकेट की चेतावनी देते हुए एक सायरन बजा.

    उन्होंने बताया, “ जब तक कुछ समझ पाते उन लोगों ने बिजली काट दी और अचानक कहीं से वे (चरमपंथी) गोलियों के साथ अंदर आ गए, चारो तरफ़ में गोलियां चलाने लगे.”

    उन्होंने कहा कि लोगों ने भागने की कोशिश की, कुछ तो दौड़े और कुछ दूर भाग कर अपनी कारों में बैठ गए, लेकिन जीपों में भर कर आए बंदूकधारियों ने कारों पर गोली बरसानी शुरू कर दी और दौड़ते लोगों को भी गोली मारी.

  2. तस्वीरें: इसराइल और हमास के बीच संघर्ष अब तक जारी, कैसा है दोनों तरफ़ का माहौल

    गज़ा

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, इसरायली मिसाइल हमलों के बाद गज़ा में इमारतों से उठता धुआं.

    इसराइल और हमास के बीच खूनी संघर्ष जारी है.

    इस हमले में अब तक 700 से अधिक इसराइली मारे गए हैं और 400 से अधिक फ़लस्तीनी मारे गए हैं.

    देखें ग्राउंड ज़ीरो से ताज़ा तस्वीरें.

    फ़लस्तीन

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, इसराइल के हमले के बाद जली हुई कारों को देखते फ़लस्तीनी.
    दक्षिणी इसराइल

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, दक्षिणी इसराइल के अश्कलोन में एक व्यक्ति अपनी खिड़की से गज़ा के रॉकेटों से हुए नुकसान को देखता हुआ.
    इसराइली सैनिक

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, एक इसराइली सैनिक गज़ा के पास बारूदों के एक बक्से पर बैठा हुआ.
  3. इसराइल में रहने वाले भारतीयों को लेकर आई ज़रूरी ख़बर

    इसराइल और हमास, भारतीय

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, फ़ाइल फ़ोटो

    इसराइल और हमास के बीच जारी संघर्ष के बीच इसराइल में रहने और काम करने वाले भारतीयों को लेकर ज़रूरी ख़बर सामने आई है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ यहां रहने वाले भारतीय सुरक्षित हैं.

    यहां तक ​​कि तेल अवीव में स्थित भारतीय दूतावास को इसराइल में फंसे पर्यटकों सहित नागरिकों से उन्हें सुरक्षित निकाले जाने के लिए कई निवेदन मिले हैं.

    शनिवार की सुबह हमास ने इसराइल पर एक के बाद एक कई हमले किए. इसके बाद इसराइल ने भी ग़ज़ा में जवाबी कार्रवाई करते हुए कई हमले किया.

    इस बीच खबर सामने आई कि अभिनेत्री नुसरत भरूचा इसराइल में फंस गई थीं और उनकी टीम का कुछ देर के लिए उनसे संपर्क टूट गया था. इसके बाद भारतीय दूतावास की मदद से नुसरत रविवार को सकुशल भारत वापस आईं.

    हमास और इसराइल के बीच संघर्ष जारी है.

    हमास चरमपंथियों के हमलों में अब तक 700 से अधिक इसराइली लोग मारे गए है.

    गज़ा में इसराइल के जवाबी हमले में 400 से अधिक लोगों की मौत हुई है.

    इसराइल के हमले के बाद गज़ा में 2300 से अधिक घायल हैं.

  4. ब्रेकिंग न्यूज़, मध्य प्रदेश-राजस्थान सहित पांच राज्यों में हुआ चुनाव की तारीखों का एलान, 3 दिसंबर को नतीजे

    चुनाव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है.

    चुनाव आयोग के अनुसार, सबसे पहले मिज़ोरम में सात नवंबर को वोटिंग होगी.

    वहीं छत्तीसगढ़ में दो चरण में 7 और 17 नवंबर को वोटिंग होगी.

    मध्य प्रदेश और राजस्थान में एक चरण में चुनाव होगा.

    मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को और राजस्थान में 23 नवंबर को वोटिंग होगी.

    सबसे आख़िर में तेलंगाना में 30 नवंबर को होगा चुनाव. चुनाव आयोग ने बताया कि 3 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव के नतीजे एक साथ आएंगे.

    इस साल के आख़िर में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिज़ोरम में चुनाव होने हैं.

    चुनाव आयोग ने कहा है कि पूरी इलेक्शन प्रक्रिया पाँच दिसंबर तक पूरी हो जाएगी.

    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि पाँच राज्यों में कुल 16 करोड़ मतदाता हैं. इनमें 7.8 करोड़ महिला वोटर हैं. वहीं, 8.2 करोड़ पुरुष मतदाता है. राजीव कुमार ने बताया कि 60.2 लाख युवा पहली बार वोट करेंगे.

    तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में विधानसभाओं का कार्यकाल जनवरी 2024 में ख़त्म होने वाला है. वहीं, मिज़ोरम विधानसभा का कार्यकाल इस साल 17 दिसंबर को समाप्त होगा.

  5. इसराइल-हमास संघर्ष पर कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो का आया बयान, भारत पर भी बोले

    पीएम ट्रूडो

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कनाडा ने हमास के इसराइल पर हमले को ‘आतंकवादी हमला’ बताते हुए इसकी निंदा की है और इसराइल के साथ अपना समर्थन जताया है.

    इसके साथ ही कहा है कि उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन ज़ायेद से इसराइल के हालात और भारत के मुद्दे पर भी बात की.

    प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक्स पर लिखा- “फ़ोन पर यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन ज़ायेद से बात की. हमने इसराइल की वर्तमान स्थिति के बारे में बात की. हमने अपनी गहरी चिंता व्यक्त की और आम लोगों की रक्षा की ज़रूरत पर चर्चा की. हमने भारत के बार में भी बात की और कानून के शासन को बनाए रखने के महत्व पर भी बात की.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ट्रूडो के दफ़्तर ने रविवार कोबयान जारीकरते हुए कहा-“आतंकवादी संगठन हमास ने इसराइल के ख़िलाफ बड़े पैमाने पर सुनियोजित हमला किया है, कनाडा स्पष्ट रूप से इन भयानक हमलों की कड़े से कड़े शब्दों में निंदा करता है और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार, इसराइल के अपने रक्षा के अधिकार का समर्थन करता है.”

    “हमने जो तस्वीरें देखी हैं वो भयावह और चौंकाने वाली हैं. हमें इस हिंसा के पैमाने और क्रूरता का पूरी तरह से एहसास है, हम प्रभावित सभ लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं, और बंधक बनाए गए लोगों को तुरंत छोड़ने का आह्वान करते हैं. ”

    “हम क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बहाल करने के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के संपर्क में हैं. हम सभी को आम लोगों की रक्षा के लिए काम करना चाहिए.”

    शनिवार की सुबह हमास ने इसराइल पर एक के बाद एक कई हमले किए. इसके बाद इसराइल ने भी गज़ा में जवाबी कार्रवाई करते हुए कई हमले किया.

    इस हमले में अब तक 700 से अधिक इसराइली मारे गए हैं और 400 से अधिक फ़लस्तीनी मारे गए हैं.

    अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन सहित बड़े पश्चिमी देश इसराइल के समर्थन में उतरे हैं.

    भारत भी इसराइल के समर्थन में उतरा है.

    अमेरिका ने इसराइल की मदद के लिए वॉरशिप और जेट भेजे हैं. साथ ही कहा है कि वह और भी सैन्य मदद देगा.

  6. इसराइल-हमास के संघर्ष पर महबूबा मुफ़्ती ने कहा- फ़लस्तीनियों की हत्या पर सब चुप थे

    मुफ़्ती

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इसराइल और हमास के बीच जारी संघर्ष में दोनों ओर से लगभग 1100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है.

    शनिवार को तड़के हमास चरमपंथियों ने सुनियोजित तरीके से इसराइल पर हमला किया. इसके बाद इसराइल ने इसे जंग का नाम देते हुए जवाबी हमले किए.

    इस मामले में अब जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और जम्मू-कश्मीर पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती ने कहा है कि सालों तक जब मासूम फ़लस्तीनी मरते रहे तो दुनिया चुपचाप देखती रही आज सभी कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

    उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा- “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इसराइल-फ़लस्तीनी संघर्ष पर दुनिया को जागरूक करने के लिए ऐसी मौत और विनाश की ज़रूरत पड़ रही है. सालों साल जब मासूम फ़लस्तीनी की हत्या की जा रही थी जो लोग चुपचाप तमाशा देख रहे थे आज जब दूसरा पक्ष ऐसे हालात में हैं तो तथाकथित लोकतांत्रिक देश आक्रोशित हो रहे हैं. ये सलेक्टिव आक्रोश अपराध है. फ़लस्तीन का मुद्दा सुलझाया जाए ताकि शांति बहाल हो. ”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इसराइल और हमास के संघर्ष में भारत ने इसराइल का समर्थन किया है.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे 'आतंकवादी' हमला बताया है और कहा है कि वो इस मुश्किल वक़्त में इसराइल के साथ मज़बूती से खड़े हैं.

    अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन सहित बड़े पश्चिमी देश इसराइल के समर्थन में उतरे हैं.

    अमेरिका ने इसराइल की मदद के लिए वॉरशिप और जेट भेजे हैं. साथ ही कहा है कि वह और भी सैन्य मदद देगा.

    हमास चरमपंथियों के हमलों में अब तक 700 से अधिक इसराइली लोग मारे गए है.

    गज़ा में इसराइल के जवाबी हमले में 400 से अधिक लोगों की मौत हुई है.

    इसराइल के हमले के बाद गज़ा में 2300 से अधिक घायल हैं, यहां अस्पतालों में घालयों की बाढ़ आ गई है.

    गज़ा के अस्पतालों में बिजली काटी जा रही है इससे अस्पतालों की परेशानियां बढ़ गई हैं.

  7. इसराइल का वो म्यूज़िक फेस्टिवल जिसमें 260 लोगों को हमास ने मारा

    इसराइल -हमास

    इमेज स्रोत, Social Media

    बीते कई सप्ताह से म्यूज़िक प्रेमी सुपरनोवा म्यूज़िक फ़ेस्टिवल का इंतज़ार कर रहे थे. दक्षिणी इसराइल के एक रेगिस्तान में इसका आयोजन शनिवार को किया गया.

    शनिवार को चरमपंथी समूह हमास ने जब इसराइल पर हमला किया तो सुपरनोवा म्यूज़िक फ़ेस्टिवल उनके शुरुआती टारगेट में से एक था.

    इसराइल की रेस्कयू एजेंसी ज़ाका के मुताबिक़ हमास के हमले में अकेले इसी जगह पर अब तक 260 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है.

    हमास के हमले के जो वीडियो सामने आए उनमें से एक वो वीडियो था जिसमें एक रेगिस्तान के मैदान में लोग भाग रहे हैं, ये वायरल वीडियो इसी म्यूज़िक फेस्टिवल का था.

    इस हादसे के एक चश्मदीद ने बताया कि कुछ गलत होने का पहला संकेत तब मिला जब सुबह के समय रॉकेट की चेतावनी देते हुए एक सायरन बजा.

    उन्होंने बताया, “ जब तक कुछ समझ पाते उन लोगों ने बिजली काट दी और अचानक कहीं से वे (चरमपंथी) गोलियों के साथ अंदर आ गए, चारो तरफ़ में गोलियां चलाने लगे.”

    उन्होंने कहा कि लोगों ने भागने की कोशिश की, कुछ तो दौड़े और कुछ दूर भाग कर अपनी कारों में बैठ गए, लेकिन जीपों में भर कर आए बंदूकधारियों ने कारों पर गोली बरसानी शुरू कर दी और दौड़ते लोगों को भी गोली मारी.

  8. इसराइल की मदद में अमेरिका ने भेजा विमानवाहक पोत और जेट

    इसराइल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिका ने कहा है कि वह इसराइल की मदद के लिए पूर्वी भूमध्य सागर में एक विमानवाहक पोत, जहाज और जेट भेज रहा है और इसराइल को अतिरिक्त उपकरण और गोला-बारूद भी दिया जाएगा.

    दक्षिणी इसराइल पर हमास के हमले के बाद बढ़ते संघर्ष के मद्देनज़र यह क़दम उठाया है.

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि वह इसराइल के साथ इस मुश्किल समय में मज़बूती के साथ खड़े हैं.

    इस हमले में कई अमेरिकी नागरिकों की भी मौत हुई है जो इसराइल में थे.

    इसराइल का कहना है कि अब तक 700 लोगों की मौत हो गई है, और 100 से अधिक लोग बंधक बनाए गए हैं.

    वहीं इसराइल के हमले में गज़ा में 400 से अधिक लोगों की मौत हुई है और 2300 से अधिक घायल हैं.

    अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा है कि यूएसएस जेराल्ड आर. फोर्ड विमानवाहक पोत, एक मिसाइल क्रूजर और चार मिसाइल इस क्षेत्र की ओर जा रहे हैं. अमेरिकी फ़ाइटर जेट भी भेजे जाएंगे.

    व्हाइट हाउस ने कहा कि आने वाले दिनों में इसराइल को और सैन्य सहायता भेजी जाएगी, साथ ही कहा कि अमेरिका यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है कि इसराइल के ‘दुश्मन’ स्थिति से फायदा उठाने की कोशिश न करें.

  9. ईरान ने हमास के हमले में 'सीधे शामिल' होने के आरोपों से किया इंकार

    ईरान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    संयुक्त राष्ट्र में ईरान के मिशन ने कहा है कि दक्षिणी इसराइल में हमास चरमपंथियों के किए गए हमले में वह "शामिल नहीं" है.

    समाचार एजेंसी रॉयर्स के अनुसार रविवार को एक बयान जारी कर मिशन ने कहा- “हम दृढ़ता के साथ फ़लस्तीन के समर्थन में खड़े हैं; हालाँकि, हम फ़लस्तीन की इस प्रतिक्रिया में शामिल नहीं हैं, ये एक्शन केवल फ़लीस्तीन की ही ओर से लिया गया है.”

    इससे पहले हमास ने कहा था कि शनिवार को शुरू किए गए हमले में ईरान ने उसकी मदद की.

    ईरान ने सालों से हमास का समर्थन किया है और उसके लड़ाकों को हथियार और प्रशिक्षण देता है. चरमपंथी समूह ने कहा था कि ईरान की मदद से उसे सुनियोजित हमले को अंजाम देने में मदद मिली.

    हालांकि अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने रविवार को सीएनएन को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि हमें “ ऐसे कोई सबूत नहीं मिले हैं जिसके आधार पर ये कहा जा सके कि ईरान ने इस हमले के निर्देश दिए या इससे पीछे ईरान का हाथ है. ”

  10. आज होगा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में चुनाव तारीखों का एलान

    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार

    इमेज स्रोत, Getty Images

    चुनाव आयोग सोमवार को पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करेगा.

    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेंगे.

    माना जा रहा है कि दोपहर 12 बजे वह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

    घोषणा में नामांकन दाखिल करने, मतदान के चरणों और परिणामों की घोषणा की तारीखों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बीते सप्ताह चुनाव आयोग ने इन राज्यों में चुनावों के लिए पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की थी.

    आयोग ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा था, “चुनाव आयुक्त ने आगामी चुनावों के लिए तैनात किए जाने वाले पर्यवेक्षकों की एक बैठक को संबोधित करते हुए आयोग के पर्यवेक्षकों को समन्वित तरीके से निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.”

    तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में विधानसभाओं का कार्यकाल जनवरी 2024 में ख़त्म होने वाला है. वहीं, मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल इस साल 17 दिसंबर को समाप्त होगा.

  11. जब बीबीसी संवाददाता के लाइव के दौरान गज़ा में हुआ तेज़ धमाका

    वीडियो कैप्शन, Loud explosion heard in Gaza halts BBC journalist's on air report

    बीबीसी संवाददाता रश्दी अबू अलॉफ़ गज़ा से लाइव अपडेट दे रहे थे कि तभी लाइव प्रसारण के दौरान उनके क़रीब काफ़ी तेज़ धमाके कि आवाज़ हुई.

    ये धमाका इतना तेज़ था कि रश्दी अलॉफ़ को लाइव प्रसारण बीच में ही रोकना पड़ा.

    वह बीबीसी प्रज़ेंटर मरियम मोशायरी से एक लाइव शो को दौरान गज़ा से जुड़े थे. जब ये धमाका हुआ तो उन्होंने कहा- “ये धमाका काफ़ी नज़दीक हुआ है.”

    इसके बाद उनका प्रसारण बीच में ही रोकना पड़ा.

    शानिवार को हमास के हमले के बाद इसराइली सेना गज़ा पर लगातार जवाबी हमले कर रही है.

    अब तक इसराइल और हमास के संघर्ष में 700 से अधिक इसराइलों की मौत हो गई है और गज़ा में 400 लोगो से अधिक मारे गए हैं.

    36 घंटे बाद भी दोनों ओर से हमले जारी हैं.

    गज़ा के कई अस्पतालों में बिजली काट दी गई और इससे अस्पतालों की परेशानी बढ़ गई है.

  12. कारगिल के स्थानीय चुनाव में कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस ने किया क्लीनस्वीप, 2019 के बाद पहले चुनाव में बीजेपी को 2 सीटें

    कारगिल चुनाव

    इमेज स्रोत, NC/Twitter

    लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद-कारगिल चुनाव में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 26 सीटों में से 22 सीटें जीत कर क्लीनस्वीप किया है. वहीं बीजेपी को इस चुनाव में दो सीटें मिली हैं.

    साल 2019 में अनुच्छेद 370 के रद्द होने और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद ये कारगिल का पहला चुनाव था.

    नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं. नेशनल कॉन्फ्रेंस ने इस चुनाव में 12 सीटें जीतीं और कांग्रेस के हिस्से में 10 सीटे आईं. बीजेपी ने दो सीटों पर जीत हासिल की और दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत हुई.

    जब इन चुनावों के लिए कैंपेन हो रहे थे तो नेशनल कॉन्फ्रेंस का पूरा कैंपेन 5 अगस्त 2019 को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 को रद्द कर जम्मू-कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित राज्यों में विभाजित करने पर फोकस था. नेशनल कॉन्फ्रेंस ने लोगों से अपील की थी कि वो इस चुनाव के ज़रिए केंद्र सरकार के फ़ैसले पर अपने ‘नाराज़गी’ का संदेश दें.

    वहीं बीजेपी ने अपने चुनावी कैंपेन में 2019 के बाद क्षेत्र में हुए विकास कार्यों पर फोकस किया था.

    जीत के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा- “बीजेपी को कारगिल में एनसी-कांग्रेस गठबंधन के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है. कांग्रेस पार्टी के साथ हमारे मजबूत गठबंधन को एलएएचडीसी कारगिल चुनावों में जीत मिली है और हमें इसका एलान करते हुए खुशी हो रही है."

    "यह नतीजे उन सभी ताकतों और पार्टियों को एक संदेश है जिन्होंने अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक तरीके से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख राज्य को यहां के लोगों की सहमति के बिना बांटा.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  13. हमास और इसराइल में मारे गए कई अमेरिकी नागरिक, 10 नेपाल छात्रों की मौत

    इसराइली- हमास

    इमेज स्रोत, Getty Images

    हमास और इसराइल के बीच चल रहे संघर्ष में इसराइल में कई अमेरिकी मारे गए हैं.

    व्हाइट हाउस ने कहा है कि ‘कई’ अमेरिकियों की मौत हुई है, हालांकि ये मरने वालों की सटीक संख्या नहीं बतायी गई है.

    राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता का कहना है कि अमेरिकी सरकार स्थिति पर बारीकी से नज़र बने हुए है और इसराइल में स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क में है.

    इसके अलावा 10 नेपाली छात्र जो इसलाइल में पढ़ाई कर रहे थे वो हमास के हमले में मारे गए हैं.

    बीबीसी नेपाली सेवा के मुताबिक़ पुलिस ने इसराइल में नेपाली दूतावास को 10 छात्रों की मौत की सूचना दी है.

    नेपाल के विदेश मंत्री एनपी साउद ने रविवार को एक्स पर लिखा कि इसराइल के दक्षिणी हिस्से में हमास चरमपंथियों के हमले के बाद लापता हुए नेपाली छात्रों के मारे जाने की आशंका है.

    उन्होंने कहा, “चार छात्र घायल हुए हैं और 11 छात्र हमास के हमले के बाद से लापता हैं. हम अब तक उनसे संपर्क नहीं स्थापित कर पाए हैं. हमें डर है कि इन छात्रों की मौत गई है.”

    इसराइली सेना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अभी कैसे हैं हालात

    कुछ समय पहले इसराइली सेना से पुष्टि की है कि शनिवार सुबह से शुरू हुए हमास चरमपंथियों के सुनियोजित हमलों में अब तक 700 से अधिक लोग मारे गए है.

    गज़ा में इसराइल के जवाबी हमले में 400 से अधिक लोगों की मौत हुई है.

    इसराइल के हमले के बाद गज़ा में 2300 से अधिक घायल हैं, यहां अस्पतालों में घालयों की बाढ़ आ गई है.

    गज़ा के अस्पतालों में बिजली काटी जा रही है इससे अस्पतालों की परेशानियां बढ़ गई हैं.

    बचावकर्मियों का कहना है कि उन्हें सुपरनोवा म्यूज़िक फ़ेस्टिवल की जगह से 250 से अधिक शव मिले हैं. ये म्यूज़िक फेस्टिवल उन शुरुआती जगहों में से एक था जो हमास के हमले का निशाना बने.

    एक जर्मन मां ने अपनी बेटी की जानकारी के लिए अपील की है, उनका मानना है कि उस म्यूज़िक फेस्टिवल में चरमपंथियों ने उनका अपहरण कर लिया था. कई अन्य देशों का कहना है कि उनके नागरिक हमलों में फंस गए हैं.

    बीबीसी संवाददाता ऐलिस कड्डी के मुताबिक़ संघर्ष शुरू होने के 36 घंटे बाद भी, गज़ा की ओर से दक्षिणी इसराइल में रॉकेट दागे जा रहे हैं.

    अमेरिका ने इसराइल को अपना समर्थन देते हुए क्षेत्र में जहाज और विमान तैनात किए हैं, हमास ने इस क़दम को "आक्रामक" बताया है.

  14. नमस्कार!

    आपका दिन शुभ हो.

    ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा.

    8 अक्टूबर के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहांक्लिककरें.