ब्रेकिंग न्यूज़, मिस्र: पुलिस अधिकारी ने इसराइली पर्यटकों पर चलाई गोलियां, दो की मौत

इमेज स्रोत, Getty Images
मिस्र से आ रही एक रिपोर्ट के मुताबिक़, अलेक्ज़ेंड्रिया शहर में दो इसराइली पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़, एक पुलिस अधिकारी ने मिस्र के उत्तरी तट पर स्थित प्राचीन रोमन स्थल की ओर जाने वाले इसराइली पर्यटकों के एक समूह पर अंधाधुंध गोलियां चला दी.
गोलीबारी में दो इसराइली पर्यटकों और मिस्र के एक गाइड के मारे जाने की सूचना है. वहीं कुछ पर्यटक घायल हैं.
घटना के बाद पुलिस अधिकारी को तुरंत गिरफ़्तार कर लिया गया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त























