पीएम मोदी 'द वैक्सीन वॉर' फ़िल्म के बारे में क्या बोले?

इमेज स्रोत, ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान की एक रैली में विवेक अग्निहोत्री की फ़िल्म 'द वैक्सीन वॉर' के बारे में कहा कि हर भारतीय को ये फ़िल्म देखने के बाद गर्व हो रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस फ़िल्म के बारे में कहा, "मैंने सुना है एक फिल्म आई है द वैक्सीन वॉर, भारत में कोविड से लड़ाई लड़ने के लिए हमारे देश के वैज्ञानिकों ने जो रात-दिन मेहनत की, अपने लैब में एक ऋषि की तरह साधना की और उसमें हमारी महिला-बेटियों ने भी अद्भुत काम किया."
"उन सारी बातों को एक बढ़िया तरीके से वैक्सीन वॉर फ़िल्म में दर्शाया गया है. हर भारतीय को वो फ़िल्म देखने के बाद गर्व हो रहा है कि हमारे वैज्ञानिक ऐसा काम किए हैं. चंद्रयान जाता है, वैज्ञानिको के लिए गर्व बनता है. वैक्सीन बनती है, वैज्ञानिकों के लिए गर्व बनता है. देश की युवा पीढ़ी वैज्ञानिकों के काम को समझना चाहती है."
"मैं यह फिल्म बनाने वालों को बधाई देता हूं कि उन्होंने यह फिल्म बनाकर वैज्ञानिकों और विज्ञान को महत्व दिया."
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जोधपुर में क़रीब पांच हज़ार करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया. जोधपुर में सड़क, रेल, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े कार्यों के शिलान्यास के बाद उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया.
















