रूसी हमले में यूक्रेन के एक गांव में 51 लोगों की मौत, दिल दहलाने वाली तस्वीरें आईं सामने

पूर्वी यूक्रेन में एक गांव हुए रूसी हमले में कम से कम 51 लोगों के मारे जाने की ख़बर है. हमले से पहले गांव की आबादी 500 के करीब थी.

लाइव कवरेज

स्नेहा and संदीप राय

  1. रणबीर कपूर ने पेशी के लिए ईडी से मांगी मोहलत, कपिल शर्मा, हुमा क़ुरैशी और हिना खान को भी समन

      • Author, आलोक प्रकाश पुतुल
      • पदनाम, रायपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    रणवीर कपूर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दुबई से ऑपरेट होने वाले बेटिंग ऐप को प्रमोट करने और हवाला से पैसों के भुगतान के आरोप में ईडी ने रणबीर कपूर के बाद कॉमेडियन कपिल शर्मा, एक्ट्रेस हुमा कुरैशी और हिना खान को पूछताछ के लिए सम्मन जारी किया है.

    ईडी के वकील ने जानकारी दी है कि अभिनेता रणबीर कपूर ने पूछताछ के लिए एक सप्ताह की मोहलत माँगी है. रणबीर को 5 अक्टूबर को पूछताछ के लिए पेश होना था.

    रायपुर में ईडी के वकील सौरभ पांडेय के मुताबिक अब शुक्रवार को तय किया जाएगा कि रणबीर कपूर को पूछताछ के लिए फिर कब बुलाया जाए.

    ग़ौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल पर आरोप है कि वे दुबई में रह कर ऑनलाइन सट्टा का कारोबार चला रहे हैं. इस कारोबार को फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों का समर्थन रहा है. इसके अलावा फ़िल्म इंडस्ट्री के कई नामचीन लोग, सट्टा ऑपरेटरों के कार्यक्रमों में शामिल होते रहे हैं.

    ईडी और छत्तीसगढ़ की पुलिस ने इस मामले में छत्तीसगढ में कई लोगों को पहले ही गिरफ़्तार किया है. इसके अलावा कई राजनेताओं से भी इस मामले में पूछताछ चल रही है.

  2. रूसी हमले में यूक्रेन के एक गांव में 51 लोगों की मौत, दिल दहलाने वाली तस्वीरें आईं सामने

    यूक्रेन

    इमेज स्रोत, Reuters

    यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा है कि रूसी हमले में पूर्वी यूक्रेन में कम से कम 51 लोगों की मौत हो गई है.

    बताया जाता है कि रूसी इस्कंदर मिसाइल से गांव के एक कैफ़े पर हमला हुआ था.

    ह्रोज़ा गांव से जो तस्वीरें आई हैं वो दिल दहला देने वाली हैं.

    खारकीएव इलाक़े के प्रमुख ओलेह सिनयेहुबोव ने कहा कि सभी मृतक ह्रोज़ा गांव के हैं.

    साल 2020 की जनगणना के मुताबिक यहां 501 लोग रहते थे. इस हमले में गांव की 10 प्रतिशत आबादी मारी गई.

    यूक्रेन

    इमेज स्रोत, Reuters

    यूक्रेन के गृह मंत्री ल्होर क्लिमेंको ने एक यूक्रेनी टीवी चैनल से कहा है कि जिस समय गांव पर हमला हुआ उस समय एक अंतिम संस्कार के आयोजन में कैफ़े में 300 लोग मौजूद थे.

    ह्रोज़ा पर हुए हमले को संयुक्त राष्ट्र ने भयानक बताया है.

    एक बयान में यूक्रेन के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवीय सहायता कोआर्डिनेटर डेनिस ब्राउन ने कहा कि नागरिकों या नागरिक ठिकानों पर हमला युद्ध अपराध है.

    यूक्रेन की सरकार का कहना है कि इस गांव में कोई मिलिटरी टार्गेट नहीं था.

    यूक्रेन

    इमेज स्रोत, Reuters

    ये हमला तब हुआ है जब ज़ेलेंस्की यूरोपीय नेताओं के एक सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे.

    इस सम्मेलन में यूरोपीय संघ के विदेश मामलों के मुखिया जोसेप बोरेल ने कहा कि राजनीतिक उठापठक से अमेरिका यूक्रेनी सेना को मदद करने में असमर्थ है.

    हाल ही में अमेरिकी कांग्रेस में हुए बजट समझौते में यूक्रेन के लिए मदद राशि को शामिल नहीं किया गया.

    बोरेल ने कहा कि अमेरिकी मदद न मिलने की वजह से पैदा हुई रिक्तता को यूरोपीय देश नहीं भर सकते.

    हमला होने से पहले एक थिंक टैंक वाल्दाई डिस्कशन क्लब में रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने दोहराया कि ‘इस युद्ध को यूक्रेन ने पश्चिम की मदद से शुरू किया और विशेष सैन्य अभियान इसे रोकने के लिए चलाया जा रहा है.’

  3. ‘सबूत कहां हैं?’ सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूछे ये सवाल

    मनीष सिसोदिया

    इमेज स्रोत, ANI

    सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सीबीआई और ईडी से सबूतों को लेकर सवाल पूछे हैं.

    सिसोदिया को कुछ महीनों पहले दिल्ली के कथित आबकारी नीति घोटाले के तहत गिरफ़्तार किया गया था.

    क़ानून से जुड़ी ख़बरें प्रसारित करने वाली वेबसाइट 'बार एंड बेंच' के मुताबिक, जस्टिस संजीव खन्ना और एसवीएन भाटी ने जांच एजेंसियों से पूछा है कि मनीष सिसोदिया पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला साबित करने के लिए उनके पास क्या सबूत हैं.

    कोर्ट ने पूछा, “सबूत कहां है, साक्ष्य कहां है. आपको साबित करना होगा. अपराध की कमाई कहां है?”

    दोनों संघीय जांच एजेंसियों का दावा है कि आबकारी नीति में बदलाव के दौरान अनियमितता बरती गई और लाइसेंस पाने वालों को अवैध तरीके से फायदा पहुंचाया गया.

    कोर्ट ने कहा, “हम समझते हैं कि नीति में बदलाव किया गया और हर कोई इसे बदलना चाहता है जिससे उसे फायदा मिले. अगर हम कहें कि किसी ख़ास ग्रुप के साथ भेदभावपूर्ण नीति बरती गई तो बिना पैसे के लेन देन को मद्देनज़र रखे, यह कोई अपराध नहीं बनता.”

    कोर्ट ने कहा कि जब कोई नीतिगत फैसला लिया जाता है तो हमेशा कुछ दबाव और अंतरविरोध होगा ही, “यह सच है कि रिश्वत नहीं ली जा सकती है.”

    कोर्ट ने ये जानना चाहा कि पूर्व उप मुख्यमंत्री तक पैसा कैसे पहुंचा.

    कोर्ट ने पूछा, “आपने दो आंकड़े बताए, एक 100 करोड़ रुपये और एक 30 करोड़ रुपये. उन्हें ये पैसे किसने दिए थे. हो सकता है कि ये बहुत सारे लोगों ने दिए हों, कोई ज़रूरी नहीं कि ये शराब के धंधे से जुड़े लोग हों. दिनेश अरोड़ा के बयान के अलावा क्या कोई और साक्ष्य हैं.”

    सुप्रीम कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 12 अक्टूबर की तारीख़ दी है. दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग की ज़िम्मेदारियां सिसोदिया के पास थीं.

    उन्हें बीती 26 फ़रवरी को सीबीआई ने गिरफ़्तार किया था.

    इसके बाद ईडी ने सीबीआई की एफ़आईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग केस में सिसोदिया को 9 मार्च को गिरफ़्तार किया था. इसके बाद से वह तिहाड़ जेल में हैं.

    सिसोदिया ने 28 फ़रवरी को दिल्ली कैबिनेट से इस्तीफ़ा दे दिया था.

  4. वर्ल्ड कप के पहले मैच में इंग्लैंड पर भारी पड़ा न्यूज़ीलैंड, नौ विकेट से हराया

    वर्ल्ड कप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    क्रिकेट वर्ल्ड कप का आगाज न्यूज़ीलैंड की इंग्लैंड पर धमाकेदार जीत के साथ हुई है.

    पिछले वर्ल्ड कप के फ़ाइनल की दोनों टीमें गुरुवार को इस टूर्नामेंट के पहले मैच में आमने सामने थीं.

    यहां न्यूज़ीलैंड ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराकर पिछले वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में हार का हिसाब चुकता किया.

    इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए 9 विकेट पर 282 रन बनाए, जवाब में न्यूज़ीलैंड ने 36.2 ओवर में केवल एक विकेट पर 283 रन बना डाले.

    इसके साथ ही न्यूज़ीलैंड 82 गेंद शेष रहते यह मैच जीत गया. न्यूज़ीलैंड की जीत के हीरो रहे डेवन कॉनवे और रचिन रवींद्र.

    दोनों ने तूफ़ानी शतक जड़े और साथ ही रिकॉर्ड बना डाले.

    वर्ल्ड कप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दमदार शतक, रिकॉर्ड पारी

    डेवॉन कॉन्वे ने केवल 83 गेंदों पर 13 चौके, दो छक्के की बदौलत शतक बनाया.

    तो वर्ल्ड कप में अपना डेब्यू मैच खेल रहे रचिन रवींद्र ने भी शतक जड़ा. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 273 रनों की नाबाद साझेदारी निभाई.

    यह वर्ल्ड कप में किसी भी विकेट के लिए न्यूज़ीलैंड के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है.

    यह केवल दूसरा मौक़ा है जब किसी भी वर्ल्ड कप के पहले मैच में एक टीम की तरफ़ से दो शतक लगाए गए हैं.

    2011 वर्ल्ड कप के पहले मैच में वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली ने भारत के लिए बांग्लादेश के ख़िलाफ़ टूर्नामेंट के पहले मैच में शतक लगाए थे.

    यह न्यूज़ीलैंड की तरफ़ से वर्ल्ड कप में सबसे तेज़ शतक का रिकॉर्ड है, कॉनवे ने मार्टिन गप्टिल (बांग्लादेश के ख़िलाफ़ 2015 में 88 गेंद पर शतक) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा.

    यह रवींद्र का वनडे में भी पहला शतक है. रवींद्र ने 82 गेंदों पर नौ चौके और चार छक्के की मदद से वनडे में अपना पहला शतक पूरा किया.

    रवींद्र वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले न्यूज़ीलैंड के सबसे युवा क्रिकेटर हैं.

    साथ ही वे विराट कोहली के बाद वर्ल्ड कप के डेब्यू मैच में शतक जड़ने वाले पहले क्रिकेटर भी बने.

    कॉनवे ने नाबाद 152 रन तो रवींद्र ने नाबाद 123 रन बनाए.

  5. सिंगापुर में निजी कार ख़रीदने के लिए लेना होगा सर्टिफिकेट, कीमत है 88 लाख रुपये

    सिंगापुर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सिंगापुर में एक बड़ी फ़ैमिली कार ख़रीदने के लिए अब 106,619 डॉलर यानी 88.70 लाख रुपये क़ीमत वाला सर्टिफिकेट लेना होगा.

    सिंगापुर सरकार ने साल 1990 में सड़कों पर गाड़ियों की भीड़ कम करने के मकसद से 10 साल की अवधि वाला सर्टिफ़िकेट ऑफ़ एनटाइटिलमेंट (सीओई) ख़रीदने का प्रावधान बनाया था.

    इस प्रावधान की वजह से सिंगापुर में निजी कार रखने के लिए ये सर्टिफिकेट ख़रीदना ज़रूरी होता है.

    इस सर्टिफ़िकेट की हर दो हफ़्ते पर नीलामी होती है और इसकी बिक्री और संख्या पर सरकार का नियंत्रण होता है.

    इस प्रावधान के साथ-साथ टैक्स और आयात शुल्क मिलाकर सिंगापुर कार रखने के लिहाज़ से दुनिया का सबसे महंगा मुल्क बन गया है.

    उदाहरण के लिए सिंगापुर में ट्योटा कैमरी हाइब्रिड की क़ीमत ढाई लाख डॉलर है जिसमें सीओई और टैक्स शामिल हैं.

    अमेरिका में इसी कार की कीमत इससे छह गुना कम है.

    लेकिन इस सर्टिफिकेट की कीमत अलग-अलग गाड़ियों के हिसाब से अलग-अलग होती है. मसलन मोटरसाइकिलों और छोटी गाड़ियों के लिए सर्टिफिकेट की कीमत बड़ी गाड़ियों और व्यावसायिक गाड़ियों से कम होती है.

    सिंगापुर दुनिया के उन चुनिंदा मुल्कों में शामिल है जहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट अच्छी हालत में है.

    सिंगापुर सरकार अपने नागरिकों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करती है.

  6. वर्ल्ड कप के पहले मैच में न्यूज़ीलैंड के डेवन कॉनवे ने बनाया पहला शतक

    न्यूज़ीलैंड के खिलाड़ी डेवन कॉनवे

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, न्यूज़ीलैंड के खिलाड़ी डेवन कॉनवे

    भारत में हो रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप के पहले मैच में गुरुवार को न्यूज़ीलैंड के खिलाड़ी डेवन कॉनवे ने इस प्रतियोगिता का पहला शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

    ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूज़ीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है.

    न्यूज़ीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फ़ैसला किया.

    इसके बाद इंग्लैंड की टीम ने नौ विकेट के नुकसान पर पचास ओवर में 282 रन बनाए.

    इसके बाद खेलने उतरी न्यूज़ीलैंड की टीम ने 30 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए हैं.

    इनमें से 110 रन डेविड कॉनवे ने बनाए.

  7. अफ़ग़ानिस्तान दूतावास के बंद करने के एलान पर भारत ने क्या कहा?

    अफ़ग़ानिस्तान

    भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिल्ली में अफ़ग़ानिस्तान का दूतावास बंद होने की ख़बरों पर गुरुवार शाम प्रतिक्रिया दी है. ये प्रतिक्रिया चार दिनों बाद आई है.

    साप्ताहिक प्रेस ब्रीफ़िंग के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत अफ़ग़ानिस्तान के नागरिकों की मदद करने की कोशिश जारी रखेगा.

    अफ़ग़ान दूतावास ने दूतावास बंद होने की घोषणा के साथ इसके लिए भारत की ओर से राजनयिक मदद नहीं मिलने और अफ़ग़ान हितों को पूरा करने में असफल रहने को ज़िम्मेदार ठहराया था.

    बागची ने कहा है कि मुंबई और हैदराबाद के अफ़ग़ान कांसुलेट ने अफ़गान दूतावास के एलान से असहमति जताई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अरविंद बागची ने स्वीकार किया कि भारत में लंबे समय से अफ़ग़ानिस्तान का कोई राजदूत नहीं है और हाल के दिनों में कई अफ़ग़ान राजनयिकों ने भारत छोड़ दिया है.

    उन्होंने कहा कि इसके बावजूद भारत में बड़ी संख्या में मौजूद अफ़ग़ान नागरिकों और छात्रों को ज़रूरी काउंसर सपोर्ट मिलना जारी रहेगा.

    बागची ने कहा कि ‘हमारी समझदारी है कि नई दिल्ली में दूतावास काम कर रहा है और काम करना जारी रहेगा. हम दिल्ली दूतावास में मौजूद अफ़ग़ान राजनयिकों और मुंबई और हैदराबाद के कांसुलेट में मौजूद राजनयिकों के संपर्क में हैं.’

  8. दिनभर, पूरा दिन पूरी ख़बरः संजय सिंह भी जेल में. 'आप' पर कितना दबाव

  9. संजय सिंह को कोर्ट ने 10 अक्टूबर तक ईडी की कस्टडी में भेजा, सरकारी वकील ने क्या लगाए आरोप

      • Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
    संजय सिंह

    इमेज स्रोत, ANI

    आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह को गुरुवार को दिल्ली कोर्ट ने 10 अक्टूबर तक पांच दिन के लिए ईडी को रिमांड पर दिया है.

    दिल्ली के संजय सिंह को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार को ईडी ने गिरफ़्तार किया था.

    राउज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज एमके नागपाल ने संजय सिंह को पूछताछ के लिए ईडी की हिरासत में भेजा.

    आज संजय सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था.

    ईडी ने कोर्ट से 10 दिन की हिरासत मांगी थी और कहा था कि डिजिटल साक्ष्यों और मामले में आगे की जांच पड़ताल के लिए सिंह से पूछताछ की ज़रूरत है.

    विशेष अभियोजक और वकील नवीन कुमार मट्टा ने कहा कि ‘बुधवार को संजय सिंह के घर पर तलाशी ली गई और उनके बयान दर्ज किये गए. अभी तक जांच में पता चला है कि 2 करोड़ रुपये की नकदी दी गई थी और कुल तीन करोड़ रुपये दिए गए थे.’

    मट्टा ने कहा कि ‘आबकारी नीति घोटाला मामले में एक अभियुक्त दिनेश अरोड़ा ने संजय सिंह के घर पर दो करोड़ रुपये दिए थे. संजय सिंह ने इंडोस्पिरिट्स से एक करोड़ रुपये और लिए थे.’

    मट्टा ने कोर्ट को बताया, “पैसे संजय सिंह के घर पर दिए गए थे. दिनेश अरोड़ा ने इस बात की पुष्टि की है. दिनेश अरोड़ा के सीए ने भी यही बात बताई है. हमने ऐसे दस्तावेज जब्त किए हैं जो इस लेनदेन की पुष्टि करते हैं.”

    मट्टा ने कोर्ट को बताया कि 239 जगहों की तलाशी ली गई और गुरुवार को उनके घर की भी तलाशी ली गई.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    संजय सिंह के वकील ने क्या कहा?

    मट्टा की दलीलों के जवाब में संजय सिंह की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मोहित माथुर ने कहा कि दिनेश अरोड़ा अपने बयान बदलते रहे हैं. उन्होंने मार्च और अप्रैल में बयान दिए. उन्हें ज़मानत दे दी गई और इसके बाद उन्होंने अपने बयान बदल दिए. अब ईडी ने इस मामले में उन्हें सरकारी गवाह बना लिया है.

    मोहित माथुर ने कहा कि ईडी के इशारे पर दिनेश अरोड़ा अपने बयान बदल रहे हैं. उनकी विश्वसनीयता संदिग्ध है. वो दोनों ही मामलों में अभियुक्त हैं और दोनों ही मामलों में सरकारी गवाह बन गए हैं.

  10. कनाडा से रिश्ते बिगड़ने पर अमेरिकी राजदूत के टीम को 'अलर्ट' करने से जुड़ी ख़बरों पर अमेरिका ने ये कहा

    बाइडेन और मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    अमेरिकी दूतावास ने गुरुवार को उन रिपोर्टों को ख़ारिज कर दिया है जिसमें कहा गया है कि अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने कनाडा और भारत के बीच राजनयिक विवाद का भारत और अमेरिकी रिश्ते पर होने वाले असर को लेकर अपनी टीम को अलर्ट किया था.

    अमेरिकी मीडिया 'द पॉलिटिको' ने रिपोर्ट किया था कि गार्सेटी ने टीम से यह भी कहा था कि अमेरिका को कुछ समय के लिए भारतीय अधिकारियों के साथ अपने संपर्क को कम करने की ज़रूरत पड़ सकती है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा, “इन रिपोर्टों को अमेरिकी दूतावास खारिज करता है. एम्बेसेडर गार्सेटी भारत और अमेरिका की सरकारों और लोगों के बीच गहरी साझेदारी के लिए हर दिन कड़ी मेहनत कर रहे हैं.”

    भारत और कनाडा के बीच कूटनीतिक संबंध बीते दिनों तब संकट में आ गए जब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने संसद में आरोप लगाया कि खालिस्तानी अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की जून में हुई हत्या के पीछे भारतीय एजेंटों के शामिल होने की ‘प्रबल संभावना’ है.

    भारत ने इन आरोपों को बेतुका और प्रेरित बताया है और जवाबी कार्रवाई में कनाडा के वरिष्ठ राजनयिक को निष्कासित कर दिया.

    द पॉलिटिको ने एक अधिकारी के हवाले से कहा था, “गार्सेटी ने अपनी टीम से कहा था कि कनाडा के साथ विवाद के चलते कुछ समय के लिए भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते कटु हो सकते हैं.”

    बीते मंगलवार को व्हाइट हाउस ने एक बार फिर कहा कि हत्या में भारत के हाथ होने से संबंधित कनाडा के आरोप बेहद गंभीर हैं और इनकी पूरी जांच किए जाने की ज़रूरत है.

  11. आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह कोर्ट में पेशी से पहले बोले- 'ये अन्याय है मोदी जी का'

    संजय सिंह

    इमेज स्रोत, Video Grab

    आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को राउज़ एवेन्यू कोर्ट में पेश किया.

    कोर्ट के अंदर जाते हुए संजय सिंह ने कहा, "यह अन्याय है मोदी जी का, हारेंगे मोदी, मोदी जी चुनाव हार रहे हैं इसलिए ऐसा कर रहे हैं."

    संजय सिंह को दिल्ली आबकारी नीति मामले में उनके आवास पर ईडी की छापेमारी के बाद बुधवार शाम गिरफ़्तार किया गया था.

    उनकी गिरफ़्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी ने आज दिल्ली में बीजेपी हेडक्वार्टर समेत कई अन्य राज्यों में भी प्रदर्शन किया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    विपक्ष के तमाम नेताओं ने संजय सिंह की गिरफ़्तारी की निंदा की है और इसे बदले की राजनीति से प्रेरित बताया है.

    आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, “हम बीजेपी को चुनौती देते हैं कि अगर संजय सिंह से एक रुपये भी भ्रष्टाचार का मिला तो उसे देश के सामने रखें. ”

    आप के विधायक दिलीप पांडे ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने स्टार प्रचारकों- ईडी और सीबीआई को विपक्ष के नेताओं के पीछे छोड़ दिया है.

  12. कनाडा के राजनयिकों की भारत में संख्या घटाने के सवाल पर विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

    अरिंदम बागची

    इमेज स्रोत, ANI

    कनाडा से भारत में अपने राजनयिकों की संख्या घटाने के सवालों पर विदेश मंत्रालय की ओर से प्रतिक्रिया दी गई है.

    साप्ताहिक प्रेस ब्रीफ़िंग के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है कि आने वाले दिनों में कनाडा के राजनयिकों की संख्या कम होगी.

    बागची ने कहा, "राजनयिकों की अधिक संख्या और हमारे आंतरिक मसलों में दखल को देखते हुए हमने समानता की बात की थी. इस पर चर्चा अभी जारी है. चूंकि कनाडा के राजनयिकों की संख्या ज़्यादा है, हम ये उम्मीद करते हैं कि आने वाले दिनों में ये संख्या कम होगी."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पिछले दिनों कई मीडिया रिपोर्टों में ये दावा किया गया था कि भारत ने कनाडा से अपने राजनयिकों की संख्या घटाने को कहा है. भारत में कनाडा के राजनयिकों की संख्या काफ़ी ज़्यादा बताई जाती है. इन रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया था कि भारत ने इसके लिए कनाडा को 10 अक्टूबर तक का समय दिया है.

    हालांकि, अरिंदम बागची ने किसी तारीख़ का ज़िक्र करने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि ये डिप्लोमैटिक बातें हैं.

    दरअसल, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पिछले महीने संसद में ये कहा था कि खालिस्तान समर्थक नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारतीय एजेंटों का हाथ हो सकता है. इसके बाद दोनों देशों ने एक दूसरे के शीर्ष राजनयिकों को निष्कासित किया था. इसे भारत-कनाडा के रिश्तों का सबसे बुरा दौर माना जा रहा है.

  13. साहित्य का नोबेल पुरस्कार नॉर्वे के लेखक यून फ़ोसा को मिला

    जॉन फ़ासे

    इमेज स्रोत, The Nobel Prize

    इस साल का साहित्य नोबेल पुरस्कार नार्वे के लेखक यून फ़ोसा को मिला है.

    नोबेल पुरस्कार देने वाली स्वीडिश एकेडमी ने कहा है कि यून फ़ोसा के इनोवेटिव(प्रयोगात्मक) नाटक और गद्य में उन लोगों की आवाज़ मुखर होती है जो अपनी बात नहीं कह सकते.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    वर्ष 1959 में जन्में यून फ़ोसा ने अब तक 40 से अधिक नाटक, कई उपन्यास, निबंध, बच्चों की किताबें लिखी हैं. इनके अलावा उन्होंने अनुवाद के क्षेत्र में भी योगदान दिया है.

  14. राहुल गांधी को रावण जैसा दिखाने वाले पोस्टर को लेकर बीजेपी पर कांग्रेस का ये जवाब

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    बीजेपी ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ार्म पर राहुल गांधी को रावण के रूप में दिखाने वाला पोस्टर साझा किया जिस पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

    कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने इस पोस्टर को राहुल गांधी के ख़िलाफ़ हिंसा के लिए उकसाने वाला बताया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने एक्स पर लिखा है, "बीजेपी के ऑफिशियल हैंडल से राहुल गांधी को रावण की तरह दिखाने वाले भद्दे ग्राफ़िक के पीछे असली मंशा क्या है? ये साफ़ तौर पर एक कांग्रेस सांसद और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष के ख़िलाफ़ हिंसा भड़काने के लिए हैं, जिनके पिता और दादी की भारत को बांटने की इच्छा रखने वालों ने हत्या कर दी थी."

    जयराम रमेश ने कहा, "प्रधानमंत्री का हर दिन खुद को झूठा होने और आत्ममुग्ध व्यक्तित्व विकार से पीड़ित होने का सबूत देना एक अलग बात है. लेकिन उनका अपनी पार्टी के ज़रिए ऐसा कुछ करवाना बिल्कुल अस्वीकार्य और ख़तरनाक है. हम डरेंगे नहीं."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    बुधवार को बीजेपी ने अपने एक्स हैंडल पर राहुल गांधी का एक पोस्टर लगाया जिसमें उन्हें रावण के रूप में प्रस्तुत किया गया था.

    इसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और कई यूज़र्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है.

  15. संजय सिंह की गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ दिल्ली-चंडीगढ़ सहित देश के कई हिस्सों में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

    आम आदमी पार्टी प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, @AAP

    आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय की गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ दिल्ली, चंडीगढ़ और राजस्थान में केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन हुए.

    दिल्ली में बेजेपी के मुख्यालय पर सैकड़ों की संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया.

    इस प्रदर्शन में नारेबाज़ी और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई. दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी बैरिकेडिंग की थी और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था.

    चंडीगढ़ में प्रदर्शनकारी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वॉटर कैनन और आंसू गैस के गोले का इस्तेमाल किया.

    आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन किया.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय ने संजय सिंह के घर पर छापा मारा और दस घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें शाम को गिरफ़्तार कर लिया.

    विपक्ष के तमाम नेताओं ने संजय सिंह की गिरफ़्तारी की निंदा की है और इसे बदले की राजनीति से प्रेरित बताया है.

    आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, “हम बीजेपी को चुनौती देते हैं कि अगर संजय सिंह से एक रुपये भी भ्रष्टाचार का मिला तो उसे देश के सामने रखें. ”

    आप के विधायक दिलीप पांडे ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने स्टार प्रचारकों- ईडी और सीबीआई को विपक्ष के नेताओं के पीछे छोड़ दिया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    दिल्ली सरकार मंत्री गोपाल राय ने कहा, "बीजेपी के प्रवक्ता वही बेसुरा राग अलाप रहे हैं जो एमसीडी के चुनाव से पहले गा रहे थे. जैसे एमसीडी चुनाव हारे, ऐसे इंडिया गठबंधन से आने वाला लोकसभा चुनाव भी हारेगी भ्रष्ट मोदी सरकार."

  16. संजय सिंह की गिरफ़्तारी पर स्टालिन ने कहा- बीजेपी बदले की राजनीति की हर सीमा पार कर चुकी है

    एम के स्टालिन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके पार्टी अध्यक्ष एम के स्टालिन ने आम आदमी पार्टी के नेता और राज्य सभा सांसद संजय सिंह की गिरफ़्तारी पर कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार प्रतिशोध की राजनीति की हर सीमा पार कर चुकी है.

    उन्होंने कहा, "जानबूझकर विपक्षी नेताओं को परेशान करना लोकतंत्र पर हमला है. बीजेपी ये भूल गई कि सुप्रीम कोर्ट ने ठीक अभी ईडी को पारदर्शी और निष्पक्ष होने को लेकर आगाह किया था. लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि उनके मन में कानून व्यवस्था और लोकतंत्र के प्रति सम्मान नहीं है."

    उन्होंने कहा कि बीजेपी विपक्षी पार्टियों के साथ आने से डर गई है. लेकिन अब समय आ गया है कि वो असल मुद्दों पर ध्यान दे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को गिरफ़्तार कर लिया. ईडी ने बुधवार सुबह ही संजय सिंह के घर पर छापा मारा था और कई घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ़्तार कर लिया.

  17. एशियन गेम्स के सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम चीन से हारी

    भारतीय महिला हॉकी टीम

    इमेज स्रोत, Hockey India/X

    एशियन गेम्स में गुरुवार को तीन गोल्ड मेडल के बाद महिला हॉकी में भारत को निराशा मिली है.

    सेमी-फ़ाइनल मुकाबले में भारत की महिला हॉकी टीम को चीन ने 0-4 से हरा दिया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अब भारतीय टीम ब्रॉन्ज़ मेडल के लिए मैच खेलेगी.

  18. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी की क्यों की प्रशंसा?

    मोदी और पुतिन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत और रूस के बीच ऐतिहासिक दोस्ती की प्रशंसा करते हुए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'प्रगति' कर रहा है.

    रूसी मीडिया आरटी की ख़बर के अनुसार, पुतिन ने कहा, " हमारा पीएम मोदी के साथ अच्छा रिश्ता है. वो एक समझदार इंसान हैं. भारत उनके नेतृत्व में तरक्की कर रहा है और ये दोनों ही देशों के हित में है."

    पिछले महीने भी पुतिन ने पीएम मोदी की ये कहते हुए प्रशंसा की थी कि वो 'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा देकर अच्छा कर रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    आठवें ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम (ईईएफ) में भी भारत की तारीफ़ करते हुए पुतिन ने कहा था कि रूस घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देने के मामले में भारत की सफलता से बहुत कुछ सीख सकता है.

  19. एशियन गेम्स: तीरंदाज़ी के मेंस कंपाउंड प्रतियोगिता में भी भारत को गोल्ड मेडल

    एशियन गेम्स

    इमेज स्रोत, SAI MEDIA/X

    भारतीय तीरंदाज़ अभिषेक, ओजस और प्रथमेश ने एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड मेडल दिलाया है.

    तीरंदाज़ी के फ़ाइनल मेंस कम्पाउंड टीम प्रतियोगिता में भारत के तिकड़ी खिलाड़ियों ने दक्षिण कोरियाई टीम को हरा कर गोल्ड मेडल हासिल किया है.

    इससे पहले आज ही भारतीय विमेंस कंपाउंड टीम ने आर्चरी में गोल्ड मेडल जीता था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    चीन के होंगज़ो शहर में हो रहे एशियन गेम्स के 12वें दिन भारत के कुल पदकों की संख्या 84 पहुंच गई है, जिसमें 21 गोल्ड मेडल हैं.

  20. संजय सिंह की गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ दिल्ली में आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन

    आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संजय सिंह की गिरफ़्तारी के ख़िलाफ आज विरोध प्रदर्शन किया

    इमेज स्रोत, ANI

    आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संजय सिंह की गिरफ़्तारी के ख़िलाफ आज विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

    आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के बाहर पोस्टर और बैनर लेकर जमा हुए.

    पार्टी ने आरोप लगाया कि संजय सिंह ने अडानी समूह का मुद्दा संसद में उठाया था इसलिए ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने उन्हें गिरफ़्तार किया.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    आप के विरोध प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी दीपेंद्र पाठक ने बताया कि भीड़ धीरे-धीरे जमा हो रही है.

    उन्होंने कहा, "पुलिस कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मौजूद है और आयोजकों से बातचीत कर रही है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने भी संजय सिंह की गिरफ़्तारी पर कहा है कि 'केंद्र सरकार गरीबी हटाने, महंगाई कम करने और बेरोजगारी ख़त्म करने की जगह सरकार के ख़िलाफ़ बोलने वालों को ईडी और सीबीआई के जरिए डरा धमका रही है.'