न्यूज़क्लिक मामला: सीजेआई को पत्रकारों के कई संगठनों ने लिखी चिट्ठी, ये अपील की

न्यूज़ क्लिक मामले में बुधवार को दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया में पत्रकार संगठनों ने प्रदर्शन कर सीजेआई से हस्तक्षेप करने की मांग की है.

लाइव कवरेज

स्नेहा and संदीप राय

  1. आम आदमी पार्टी दफ़्तर के बाहर बीजेपी का प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल के इस्तीफ़े की मांग

    मनोज तिवारी

    इमेज स्रोत, ANI

    आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के घर पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी के बाद अब बीजेपी के कार्यकर्ता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफ़े की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं.

    बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के मुख्यालय के बाहर ये प्रदर्शन किया. पार्टी दफ़्तर के आस-पास कई जगह अरविंद केजरीवाल के इस्तीफ़े देने की मांग वाले पोस्टर भी लगे हैं.

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल कुछ बीजेपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    बुधवार को ईडी ने दिल्ली की शराब नीति में कथित घोटाले को लेकर संजय सिंह के घर पर छापेमारी की.

    इस पर अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अभी तक एक हज़ार से अधिक जगहों पर छापेमारी की जा चुकी है लेकिन एक रुपया भी नहीं मिला. अब संजय सिंह के घर से भी जांच एजेंसियों को कुछ नहीं मिलेगा.

    प्रदर्शन में शामिल बीजेपी सांसद और दिल्ली के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा, "संजय सिंह का मामला तो हमें प्रदर्शन में आने के बाद ही पता चला है. छापा क्यों पड़ा है ये जानना देश के लिए बहुत रुचिकर है. हम जिन मामलों में अरविंद केजरीवाल का इस्तीफ़ा मांगने के लिए यहां इकट्ठे हुए हैं, वो ये हैं कि सत्येंद्र जैन 15 महीने से जेल में हैं, कोर्ट कह रही है कि बेल नहीं मिल सकती. ये अपराधी हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    "मनीष सिसोदिया जेल में हैं. कोर्ट कह रही है कि इनको बेल नहीं मिल सकती क्योंकि इनपर दोष है. अरविंद केजरीवाल इन्हें तरह-तरह से बचाने में लगे हैं और दिल्ली का विकास ध्वस्त हुआ है. अरविंद केजरीवाल आप इन अपराधियों के मास्टरमाइंड हो. आप इस्तीफ़ा दो."

  2. संजय सिंह के घर पर ईडी की छापेमारी को लेकर आया सीएम अरविंद केजरीवाल का बयान

    अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, ANI

    आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पर ईडी की छापेमारी को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है.

    अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि पिछले एक साल से तथाकथित शराब घोटाले का शोर है लेकिन अभी तक जांच एजेंसियों को एक हज़ार से अधिक छापेमारियों में एक भी पैसा नहीं मिला है.

    दिल्ली सीएम ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "बताते हैं एक हज़ार से ज़्यादा रेड हो चुकी है लेकिन अभी तक एक भी रुपया इन्हें नहीं मिला. कहीं कोई रिकवरी नहीं हुई है. हमारे ख़िलाफ़ इतने आरोप लगाए. कभी कहते हैं स्कूल में क्लासरूम घोटाला हो गया. कभी कहते हैं कि बसों की खरीद में घोटाला हो गया. कभी बिजली, कभी सड़कों, कभी पानी में घोटाला बताया. हर चीज़ में इतनी जांच करा दी.

    पिछले एक साल से ये शराब घोटाला चल रहा है. अभी तक तो कुछ मिला नहीं है. संजय सिंह के यहां भी कुछ नहीं मिलने वाला. चुनाव आ रहे हैं. इन लोगों को लग रहा है कि ये जीतने नहीं वाला. ये हारने की निराशा की निशानी है. कल जो पत्रकारों पर हुआ, आज संजय सिंह पर हुआ."

    बुधवार सुबह आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने छापेमारी की है.

    पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि ये मामला दिल्ली एक्साइज पॉलिसी (आबकारी नीति) से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है.

    अधिकारियों ने बताया कि इससे संबंधित कुछ और लोगों के स्थानों पर भी छापेमारी हुई है. साल 2020 में दिल्ली सरकार ने शराब नीति प्रस्तावित की और 17 नवंबर, 2021 को ये नीति लागू कर दी गई.

    विपक्षी पार्टी बीजेपी ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया कि वो "कमीशन" और ''रिश्वत'' के बदले अपने लोगों को अनुचित लाभ दे रही है. 30 जुलाई 2022 को दिल्ली सरकार ने नई आबकारी नीति को वापस लेने की घोषणा की.

  3. आमिर ख़ान की फ़िल्म में लीड रोल निभाएंगे सनी देओल

    आमिर खान और सनी देओल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अभिनेता आमिर ख़ान और सनी देओल 'लाहौर, 1947' फ़िल्म के लिए साथ आ रहे हैं.

    आमिर ख़ान ने एक्स पर ये घोषणा की है. ये फ़िल्म 'आमिर ख़ान प्रोडक्शन्स' के तले बन रही है और राजकुमार संतोषी इसका निर्देशन करेंगे और सनी देओल मुख्य भूमिका में होंगे.

    ख़ान ने कहा कि वो और उनकी टीम देओल और संतोषी के साथ काम करने को उत्साहित हैं. संतोषी के साथ पहले अलग-अलग फ़िल्मों के लिए दोनों स्टार ने काम किया है लेकिन वो पहली बार इस प्रोजेक्ट के लिए साथ आ रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    संतोषी की फ़िल्म 'घायल', 'घटक', 'दामिनी' में सनी देओल जबकि 'अंदाज अपना अपना में' आमिर ख़ान नजर आए थे.

  4. एशियन गेम्स में भारत का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन, पीएम मोदी ने बताया गर्व का पल

    पारुल चौधरी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    एशियन गेम्स में भारत का प्रदर्शन इस बार सबसे बेहतरीन रहा है. भारत ने अपने एशियन गेम्स के इतिहास में अब तक के सबसे अधिक मेडल जीते हैं.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस शानदार प्रदर्शन को गर्व का मौका बताया है.

    पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा है, "71 मेडल के साथ हम अपने अभी तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का जश्न मना रहे हैं. ये हमारे एथलीटों के बेजोड़ समर्पण, साहस और खेल भावना का साक्षी है. हर मेडल कड़ी मेहनत और लगन के सफ़र को दिखाता है. पूरे देश के लिए गर्व का पल. हमारे एथलीटों को बहुत शुभकामनाएं."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अभी तक भारत ने एशियन गेम्स में 71 मेडल जीत लिए हैं. इनमें से 16 स्वर्ण पदक, 26 रजत और 29 कांस्य पदक हैं. कई स्पर्धाओं में भारत के मेडल सुनिश्चित हैं.

    मेडल तालिका में चीन सबसे आगे हैं. चीन के खाते में अभी तक 160 गोल्ड मेडल हैं. वहीं, जापान 33 स्वर्ण पद के साथ दूसरे नंबर पर और रिपब्लिक ऑफ़ कोरिया 32 मेडल के साथ तीसरे स्थान पर है.

  5. बिहार सरकार न्यायिक सेवा में आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग को देगी 10 फ़ीसदी आरक्षण

      • Author, चंदन कुमार जजवाड़े
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता, बिहार से
    नीतीश कुमार

    इमेज स्रोत, ANI

    बिहार सरकार ने आर्थिक तौर पर कमज़ोर वर्ग को राज्य की न्यायिक सेवा में 10 फ़ीसदी आरक्षण देने का फ़ैसला किया है.

    मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह फ़ैसला लिया गया है. इसके अलावा क़ानून की पढ़ाई से जुड़े राज्य सरकार के कॉलेज और यूनिवर्सिटी में भी ईडब्लूएस वर्ग को 10 फ़ीसदी आरक्षण देने का फ़ैसला किया गया है.

    यानी अब बिहार में राज्य सरकार की अन्य सेवाओं और शैक्षणिक संस्थाओं की तरह यहां भी आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग को 10 फ़ीसदी आरक्षण का लाभ मिलेगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस तरह के आरक्षण का लाभ उन्हीं लोगों को मिलेगा जिनके परिवार की सभी स्रोतों को मिलाकर पूरे साल की आमदनी आठ लाख़ रुपये से कम होगी. इडब्लूएस कोटे के आरक्षण का लाभ बिहार के मूल निवासियों को ही मिलेगा.

    सोमवार को ही बिहार सरकार ने जाति आधारित गणना के आंकड़े जारी किए थे. उसके बाद सरकार ने मंगलवार को ईडब्लूएस वर्ग से जुड़ा यह बड़ा फ़ैसला किया है.

  6. न्यूज़क्लिक के फ़ाउंडर प्रबीर पुरकायस्थ और एचआर हेड सात दिन की पुलिस हिरासत में

    न्यूज़क्लिक के फ़ाउंडर प्रबीर पुरकायस्थ

    इमेज स्रोत, Getty Images

    चीन से फ़ंडिंग के मामले में न्यूज़क्लिक के फ़ाउंडर प्रबीर पुरकायस्थ और एचआर हेड अमित चक्रवर्ती को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

    इन पर गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज है.

    पुलिस ने सोमवार को 30 से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी की और इस संबंध में कई पत्रकार से पूछताछ की.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की ख़बर के अनुसार, एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि दोनों को एक अदालत में पेश किया गया जिसने इन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया.

    मंगलवार को पुलिस ने न्यूज़क्लिक का ऑफ़िस भी सील कर दिया. अधिकारियों ने पहले बताया था कि 46 'संदिग्धों' से पूछताछ की गई और जांच के लिए लैपटॉप और मोबाइल फ़ोन लिए गए हैं.

    इस मामले में उर्मिलेश, अभिसार शर्मा, परंजय गुहा ठाकुरता, सोहेल हाशमी, संजय राजौरा, औनिंद्यो चक्रवर्ती समेत कई पत्रकारों से पूछताछ की. करीब छह घंटे तक चली पूछताछ के बाद पुलिस ने इन सभी को जाने दिया.

  7. राजद प्रमुख लालू यादव को 'ज़मीन के बदले नौकरी' मामले में मिली ज़मानत

    लाल प्रसाद यादव

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और आरजेडी सांसद मीसा भारती को ज़मानत दे दी है.

    ये मामला कथित 'ज़मीन के बदले नौकरी' घोटाला से जुड़ा हुआ है. ये सभी बुधवार सुबह अदालत में पेश हुए थे.

    ये कथित घोटाला उस समय का है, जब लालू यादव रेल मंत्री थे. ऐसा दावा है कि लालू यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान रेल मंत्रालय में लोगों को नौकरी देने के बदले उनसे ज़मीन ली गई थी.

    आरोप है कि 2008-09 में मुंबई, जबलपुर, कोलकाता, जयपुर और हाजीपुर रेलवे जोन में लोगों को ज़मीन के बदले नौकरियां दी गईं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  8. सिक्किम में अचानक आई बाढ़ के बाद सेना के 23 जवान लापता

      • Author, दिलीप कुमार शर्मा
      • पदनाम, गुवाहाटी से, बीबीसी हिंदी के लिए
    सिक्किम में बाढ़

    इमेज स्रोत, दिलीप कुमार शर्मा

    उत्तरी सिक्किम में बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ के बाद सेना के 23 जवान लापता हैं.

    गुवाहाटी में मौजूद सेना के जन संपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बीबीसी से इस घटना की पुष्टि की है.

    इस समय लापता जवानों को तलाशने के लिए इलाक़े में अभियान जारी है और मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने स्थिति का जायजा लिया है.

    सेना ने एक बयान जारी कर बताया कि उत्तरी सिक्किम में लहोनक झील पर अचानक बादल फटने के कारण लाचेन घाटी के पास स्थित तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई. इसके अलावा चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नीचे की ओर 15-20 फीट की ऊंचाई तक जलस्तर अचानक बढ़ गया.

    इससे सिंगताम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन प्रभावित हो गए. बाढ़ के बाद बारदांग में सेना के 23 जवान लापता होने की सूचना मिली है और कुछ वाहनों के कीचड़ में डूबे होने की भी खबर है. फिलहाल तलाशी अभियान जारी है.

    सिक्किम में बाढ़

    इमेज स्रोत, दिलीप कुमार शर्मा

    उन्होंने बताया, "बाढ़ देर रात क़रीब एक बजकर 30 मिनट पर आई."

    केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की एक जानकारी के अनुसार, मंगलवार आधी रात को उत्तरी सिक्किम में लहनोत में झील का जल स्तर बढ़ गया. यह सीडब्ल्यूसी मेली एफएफ साइट को पार कर गया. इसके बाद सुबह 6 बजे खतरे के स्तर से लगभग 3 मीटर ऊपर 227 मीटर मापी गई.

    सीडब्ल्यूसी के अनुसार, भारत और बांग्लादेश दोनों के लिए एक साथ बाढ़ का पूर्वानुमान 6 बजे से दो बजे तक लगाया गया था. जबकि दोमोहनी एफएफ स्टेशन पर तीस्ता नदी चेतावनी स्तर से नीचे बह रही है. सुबह 6 बजे जल स्तर 84.83 मीटर है और 6 घंटे के भीतर इसके चेतावनी स्तर को पार करने की आशंका

    सिक्किम के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डीआर थापा ने कहा, "संपत्तियों को क्षति पहुंची है. सभी सभी संस्थाओं से अपील करता हूं कि सिक्किम की मदद करें. मैं सुबह में हालात का जायजा लिया है और दोबारा भी ऐसा करूंगा."

  9. संजय सिंह के घर ईडी की रेड पर बोले मनोज झा- ये सिलसिला चुनाव तक चलेगा

    मनोज झा

    इमेज स्रोत, ANI

    आम आदमी पार्टी के नेता और राज्य सभा सांसद संजय सिंह के घर ईडी की रेड पर राजद नेता मनोज झा की प्रतिक्रिया आई है.

    उन्होंने कहा, "दुख ज़रूर होता है आश्चर्य नहीं हुआ. अब ये सिलसिला चलेगा चुनाव तक. प्रधानमंत्री जी और अमित शाह जी की टीम ने घोषणा कर दी, आज ही नहीं, कई हफ़्तों से कि आधिकारिक घोषणा हो गई है चुनाव की. कल न्यूज़क्लिक के ठिकानों पर, तमाम पत्रकारों पर और आज संजय जी पर."

    राज्य सभा सांसद ने कहा, " प्रणाम महामानव जी को और उनके सहयोगियों को. अब आप यही करेंगे. लेकिन एक बात बता देते हैं कि हांडी भर चुकी है, फूटने वाली है. लेकिन इन संस्थाओं के चरित्र को आपने खराब किया है."

    आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रीना गुप्ता ने कहा, " ये तो संजय जी पहले से ही कह रहे थे. क्योंकि वो मोदी और अडानी के मुद्दे पर प्रखरता से आवाजा उठा रहे थे. वो कह रहे थे कि जब मोदी-अदानी के लिंक के इतने सबूत हैं और अडानी की कंपनी में जो ब्लैकमनी इंवेस्ट हुआ है, उसके ख़िलाफ़ वो आवाज उठा रहे थे, यही वजह है कि उनके घर रेड पड़ी है."

    उन्होंने कहा, " कल पत्रकारों के घर रेड पड़ी और आज संजय जी के घर रेड पड़ी है. मोदी जी तानाशाही चलाने की कोशिश कर रहे हैं."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, " दिल्ली के शराब घोटाला मामले में ईडी ने संजय सिंह के यहां रेड की है. इस शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल और उनके कट्टर ईमानदार सभी के चेहरे बेनकाब हो रहे हैं. दिल्ली की जनता को इन्होंने लूट है और शराब घोटाले में करोड़ों रुपये लूटा है."

  10. एशियन गेम्स: आर्चरी में ज्योति और ओजस ने भारत के लिए जीता गोल्ड

    एशियन गेम्स में आर्चरी में गोल्ड

    इमेज स्रोत, SAI

    चीन में चल रहे एशियन गेम्स में आर्चरी मिक्स्ड टीम कंपाउंड में भारत की ज्योति सुरेखा वेन्नम और ओजस प्रवीण देवताले ने गोल्ड मेडल जीता है.

    चीन के हांगज़ो में चल रहे एशियाई खेलों में भारत का अच्छा प्रदर्शन जारी है.

    भारतीय दल इस बार सौ मेडल जीतने के लक्ष्य का पीछा कर रहा है.

    भारत ने 16 गोल्ड, 26 सिल्वर और 28 ब्रांज़ के साथ 70 मेडल जीत लिए हैं. कल पारुल चौधरी ने 5000 मीटर की एक बेहद रोमांचक दौड़ में गोल्ड मेडल जीता. वहीं, अन्नु रानी ने महिलाओं के जैवलिन इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  11. भारत-कनाडा तनाव पर अमेरिका ने कहा-आरोप गंभीर हैं, जांच की ज़रूरत है

    जॉन किर्बी

    इमेज स्रोत, CNP/EPA-EFE/REX/Shutterstock

    खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में भारत पर लगाए गए कनाडा के आरोपों को अमेरिका ने 'गंभीर' बताते हुए कहा कि इसकी जांच किए जाने की ज़रूरत है.

    निज्जर की 18 जून को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में हत्या कर दी गई थी. पिछले महीने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपने देश की संसद में कहा था कि खालिस्तान समर्थन नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंसियों का हाथ हो सकता है.

    इसके बाद से भारत और कनाडा के राजनयिक रिश्ते तनाव पूर्ण चल रहे हैं. भारत ने ट्रूडो के आरोपों को ख़ारिज किया है.

    अमेरिका में राष्ट्रीय सुरक्षा काउंसिल में स्ट्रैटिजिक कम्युनिकेशन के कॉर्डिनेटर जॉन किर्बी ने संवाददाता सम्मेलन में बताया, " विदेश मंत्री एस जयशंकर के दौरे के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन से उनकी इस मामले में बातचीत हुई थी. हम निश्चित तौर पर इसे उन दो देशों पर छोड़ देंगे कि वो अपने द्विपक्षीय मामलों के बारे में बात करें. "

    किर्बी ने कहा, "ये आरोप गंभीर हैं और इसकी पूरी तरह जांच की जानी चाहिए. जैसा कि हमने पहले भी भारत से अपील की है कि वे इस जांच में सक्रिय रूप से भाग लें."

  12. टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और अभिषेक बनर्जी हिरासत से छूटे, कहा-लोकतंत्र के लिए काला दिन

    अभिषेक बनर्जी

    इमेज स्रोत, ANI

    तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी, सांसद महुआ मोइत्रा और डेरेक ओ ब्रायन को मंगलवार रात दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया था.

    ये सभी केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री निरंजन ज्योति के साथ बैठक की मांग करते हुए कृषि भवन में धरना दे रहे थे.

    पश्चिम बंगाल सरकार और केंद्र सरकार के बीच फंड को लेकर कश्मकश जारी है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की ख़बर के अनुसार, इस घटना से पहले ही टीएमसी सांसदों, विधायकों और राज्य के मंत्रियों तथा समर्थकों ने कुछ मनरेगा श्रमिकों के साथ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन भी किया था.

    इसके बाद तृणमूल कांग्रेस के नेता मंत्री से मिलने कृषि भवन पहुंचे. बनर्जी ने दावा किया कि मंत्री ने ये कहते हुए उनके मिलने से इनकार कर दिया कि पांच से ज़्यादा प्रतिनिधि उनसे मिलने नहीं जा सकते. इस पर वो सभी धरने पर बैठ गए, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उ्न्हें हिरासत में ले लिया.

    हिरासत से छूटने के बाद बनर्जी ने कहा, "आप (बीजेपी) बंगाल के लोगों से उनका हक़ इसलिए छीन रहे हैं क्योंकि आप वहां चुनाव हार गए. बीजेपी हर बार वहां चुनाव में हारी है इसलिए उन्होंने लोगों के लिए पैसे देने बंद कर दिए. जिस तरह से दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने आज व्यवहार किया...सांसदों के बाल नोचे गए और उन्हें घसीटा गया."

    बनर्जी ने कहा, "जो बंगाल की जनता के लिए संघर्ष कर रहे हैं, उन्हें तीन घंटे तक इंतज़ार कराया गया. इसके बाद मंत्री चली गईं. हम लोग वहां शांतिपूर्ण तरीक़े से बैठे हुए थे लेकिन फिर सुरक्षाकर्मी आ गए. हमें जिस तरह से घसीटा गया वो लोकतंत्र के लिए काला दिन है.."

    उन्होंने कहा, "जिस तरह से महुआ मोइत्रा और डोला सेन को हाथ और पैर पकड़कर घसीटा गया और पुलिस गाड़ी मे बिठाया गया. जनता इसका जवाब देगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    वहीं, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है, "दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के निर्वाचित सांसदों को भारत सरकार की एक मंत्री से मिलने नहीं दिया जाता है. सांसद का कहना है कि उन्हें पहले मंत्री से मिलने का समय दिया गया था."

    उन्होंने एक और ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए लिखा, "आप हमें घसीट सकते हैं लेकिन इससे सच ख़त्म नहीं हो जाएगा...आपने ग़ैरक़ानूनी तरीक़े से पश्चिम बंगाल के मनरेगा फंड के हजारों-करोड़ो रुपये रखे हुए है. 'इंडिया' आपको 2024 में बाहर करेगा."

  13. ब्रेकिंग न्यूज़, आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह के घर पर ईडी की छापेमारी

    संजय सिंह

    इमेज स्रोत, ANI

    आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की छापेमारी चल रही है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने ये जानकारी दी है. अभी ये छापेमारी जारी है.

    पीटीआई ने इस संबंध में जो वीडियो जारी किया है, उसमें सुरक्षाकर्मी उनके घर के भीतर दिख रहे हैं.

    पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि ये मामला दिल्ली एक्साइज पॉलिसी (आबकारी नीति) से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है.

    अधिकारियों ने बताया कि इससे संबंधित कुछ और लोगों के स्थानों पर भी छापेमारी हुई है.

    साल 2020 में दिल्ली सरकार ने शराब नीति प्रस्तावित की और 17 नवंबर, 2021 को ये नीति लागू कर दी गई. विपक्षी पार्टी बीजेपी ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया कि वो "कमीशन" और ''रिश्वत'' के बदले अपने लोगों को अनुचित लाभ दे रही है. 30 जुलाई 2022 को दिल्ली सरकार ने नई आबकारी नीति को वापस लेने की घोषणा की.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  14. अमेरिका: केविन मैकार्थी को स्पीकर पद से हटाया गया

    केविन मैकार्थी

    इमेज स्रोत, Reuters

    अमेरिका में हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के स्पीकर के पद से केविन मैकार्थी को हटा दिया गया है. हाउस में हुई वोटिंग में 216 वोट उनके ख़िलाफ़ जबकि 210 उनके समर्थन में पड़े.

    कई विश्लेषकों को लग रहा था कि कुछ डेमोक्रेट सांसद मैकार्थी के पक्ष में वोट डाल सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ. पार्टी के शीर्ष नेताओं में शामिल जैमी रास्किन ने कहा, "ये हमारे सामने सबसे स्पष्ट विकल्पों में से एक था."

    इसके बाद ये घोषणा कर दी गई कि हाउस ऑफ स्पीकर का पद ख़ाली हो गया है.

    इस दौरान कई रिपब्लिकन सांसदों ने जाकर उनसे हाथ मिलाया. जिन 216 सांसदों ने उन्हें पद से हटाने के लिए वोट किया उनमें से आठ रिपब्लिकन सांसद भी हैं. वहीं उनके समर्थन में वोट करने वाले सभी 210 सांसद रिपब्लिकन पार्टी से हैं.

    इसे फ्लोरिडा के रिपब्लिकन सांसद मेट गेट्ज के लिए जीत की तरह देखा जा रहा है. गेट्ज लगातार उनके ख़िलाफ़ बयान दे रहे थे.

    नॉर्थ कैरोलाइना के पैट्रिक मैकहेनरी फ़िलहाल अस्थायी तौर पर स्पीकर चुने गए हैं. मैकार्थी ने पद से हटाए जाने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "आप सब को पता है कि ये निजी तौर पर ध्यान आकर्षित करने के लिए किया गया है, इसका खर्चे से कोई संबंध नहीं है." उनका निशाना स्पष्ट तौर पर गेट्ज की तरफ था.

    मैकार्थी ने डेमोक्रेटिक पार्टी के सहयोग से शटडाउन से बचने के लिए खर्चे से जुड़े बिल को पारित करा लिया था, जिसके बाद रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य भी उनसे नाराज़ चल रहे थे.

  15. नमस्कार!

    आपका दिन शुभ हो. ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा. 3 अक्टूबर के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.