एशियन गेम्स 2023: छाईं मेरठ की लड़कियां, अन्नु रानी और पारुल चौधरी ने जीते सोने के तमग़े

आज के खेल ख़त्म होने तक भारत ने 15 गोल्ड, 26 सिल्वर और 28 ब्रांज़ के साथ 69 मेडल जीत लिए हैं.

लाइव कवरेज

स्नेहा and अनुराग कुमार

  1. असम में बाल विवाह पर फिर कार्रवाई, एक हज़ार से अधिक लोग गिरफ़्तार

      • Author, दिलीप कुमार शर्मा
      • पदनाम, गुवाहाटी से, बीबीसी हिंदी के लिए
    असम

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, हिमंता बिस्वा सरमा

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया है कि बाल विवाह के ख़िलाफ़ मंगलवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई में 1039 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है. ये संख्या बढ़ सकती है.

    असम में बाल विवाह के ख़िलाफ़ यह दूसरी बार की गई बड़ी कार्रवाई है. इससे पहले असम पुलिस ने फ़रवरी में बाल विवाह के ख़िलाफ़ एक अभियान चलाकर एक महीने के भीतर तीन हज़ार 141 लोगों को गिरफ़्तार किया गया था, जिसमें कम उम्र की लड़कियों से शादी करने वाले पुरुषों के साथ-साथ कथित तौर पर परिवार के सदस्य और धार्मिक नेता भी शामिल थे.

    मुख्यमंत्री सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बाल विवाह से जुड़ी इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए लिखा,"बाल विवाह के ख़िलाफ़ बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए, असम पुलिस ने तड़के शुरू हुए एक विशेष अभियान में 800 से अधिक अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया है. गिरफ़्तारियों की संख्या बढ़ने की आशंका है."

    हालांकि, अब ये आंकड़ा 1000 के पार हो गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    दरअसल यह कार्रवाई सरमा द्वारा दी गई उस चेतावनी के लगभग तीन सप्ताह बाद हुई है जिसमें उन्होंने बाल विवाह में शामिल होने के लिए राज्य में तीन हज़ार लोगों को गिरफ़्तार किए जाने की बात कही थी.

    पिछले महीने असम पुलिस ने कहा था कि उन्होंने हैलाकांदी ज़िले के विभिन्न जगहों से 17 फर्जी काजियों को हिरासत में लिया है. एक जानकारी के अनुसार मंगलवार को हुई कार्रवाई में असम पुलिस ने केवल धुबरी जिले में 185 से अधिक लोगों को पकड़ा है.

    पिछली बार हुई कार्रवाई में गिरफ़्तार 60 फीसदी से अधिक लोग मुसलमान थे जबकि बाकी हिंदू और अन्य समुदाय के लोग थे.

  2. भारतीय मुक्केबाज़ लवलीना बोरगोहेन ने एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल किया पक्का

    लवलीना बोरगोहेन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत की लवलीना बोरगोहेन एशियन गेम्स में 75 किलोग्राम भार वर्ग की मुक्केबाज़ी स्पर्धा के फ़ाइनल में पहुंच गई हैं.

    इसी के साथ उन्होंने कम से कम रजत पदक सुनिश्चित कर लिया है. ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला मुक्केबाज़ हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    लवलीना ने 75 किलोग्राम भार वर्ग के सेमी-फ़ाइनल मुकाबले में थाइलैंड की बैसन मनीकों को हराया.

    इस जीत के साथ लवलीना ने पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए भी क्वॉलिफ़ाई कर लिया है.

    वहीं, भारत की मुक्केबाज़ प्रीति पवार 54 किलोग्राम भार वर्ग की स्पर्धा में कांस्य पदक जीती हैं.

  3. न्यूज़क्लिक के पत्रकारों पर छापा, मनोज झा और महबूबा मुफ़्ती ने सरकार पर लगाए आरोप

    महबूबा मुफ़्ती और मनोज झा

    इमेज स्रोत, ANI

    समाचार वेबसाइट न्यूज़क्लिक से जुड़े पत्रकारों के घर पर छापेमारी की ख़बरों पर विपक्षी नेताओं की प्रतिक्रियाएं आई हैं.

    राज्य सभा सांसद और राजद नेता मनोज झा ने कहा, " मैं समझता हूं कि इससे ज़्यादा दुर्भाग्यपूर्ण और दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई ठीक गांधी जयंती के बाद कोई नहीं हो सकती थी. क्यों कह रहे हैं आप दिल्ली पुलिस? ये गृह मंत्री के अंदर है, उनकी मर्जी के बगैर पत्ता हिलता है? जो लोग आपसे सवाल पूछे, जो लोग आपकी भजन मंडली में शामिल होने से इनकार कर दे, आप उनके साथ ये करते हैं, ये आपका स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर हो गया गया है."

    उन्होंने कहा, " एक फ़ासिस्ट स्टेट के जितने अवयव होते हैं, वो सब आप में हैं. क्या नज़ीर पेश कर रहे हैं. अगर मैं आपातकाल के उस छोटे से दौर को छोड़ दूं तो आज तक आज़ाद हिंदुस्तान में किसी भी सरकार ने अपनी आलोचना करने वालों के प्रति इस प्रकार की दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई नहीं की है.

    राज्यसभा सांसद ने कहा, " कौन-कौन से लोग हैं, कितना लंबा उनका करियर है, किस तरह उन्होंने एक चिंतक के रूप में न सिर्फ़ पत्रकार के रूप में...उर्मिलेश जी हों, सोहैल हों, अभिसार हों, प्रबीर हों, भाषा हों...क्या है आपको? ये नहीं कहते हैं कि राजा तेरे सुबह की जय, राजा तेरे शाम की जय...आज की कार्रवाई इतिहास में दर्ज होगी, प्रतिकार सड़कों पर होगा.

    मनोज झा ने कहा, "कल जातिगत सर्वेक्षण की रिपोर्ट आई है बिहार में, आपकी चूलें हिली हुई हैं. जमीन खिसक रही है. आज आपने ये कार्रवाई की. थोड़ी देर हेडलाइन मैनेजमेंट भी हुआ. ये भारी पड़ेगा. "

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    वहीं, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती ने कहा, "भारत सरकार विदेशों में दावा करती है कि भारत लोकतंत्र की जननी है और यहां प्रेस फ़्रीडम है लेकिन ठीक उसी समय मुट्ठी भर बचे स्वतंत्र मीडिया आउटलेट्स के ख़िलाफ़ सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल करती है. यहां तक कि टेलीफ़ोन डिवाइस छीन लिए गए ताकि आगे फ़िशिंग हो. गैरकानूनी गिरफ़्तारियां और बाद मे फ़र्जी आरोप लगाना, ये बार-बार का पैटर्न है और चिंताजनक है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "न्यूज़क्लिक से जुड़ी पत्रकारों पर सुबह-सुबह छापेमारी बिहार जातिगत सर्वेक्षण से ध्यान भटकाने का ताजा मामला है. क्योंकि देश में जातिगत जनगणना की मांग जोर पकड़ रही है. जब उनके पास सिलेबस से बाहर का सवाल आ जाता है तो वो सिर्फ़ एक ही सिलेबस का सहारा लेते हैं-ध्यान भटकाओ."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  4. दुनिया की दूसरी मलेरिया वैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दी मंज़ूरी: एसआईआई

    मलेरिया टीका

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया (एसआईआई) ने कहा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने दुनिया की दूसरी मलेरिया वैक्सीन को मंज़ूरी दे दी है.

    डब्ल्यूएचओ ने वैक्सीन के प्री-क्लिनिकल और क्लिनिकल ट्रायल के डेटा के आधार पर ये मंज़ूरी दी है. परीक्षणों में ये टीका चार देशों में काफ़ी असरदार पाया गया.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की ख़बर के अनुसार एसआईआई ने एक बयान में कहा है कि यह बच्चों को मलेरिया से बचाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की मंज़ूरी पाने वाला दुनिया का दूसरा टीका बन गया है.

    इस आर21/मैट्रिक्स-एम मलेरिया वैक्सीन को एसआईआई ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर बनाया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    एसआईआई ने कहा है कि उसने हर साल टीके की 10 करोड़ खुराक के उत्पादन की व्यवस्था कर ली है और अगले दो सालों में ये उत्पादन दोगुना हो जाएगा.

    फिलहाल ये वैक्सीन घाना, नाइजीरिया और बुर्किना फासो में इस्तेमाल की जा रही है. लेकिन अब विश्व स्वास्थ्य संगठन की मंज़ूरी के बाद इसे पूरी दुनिया में इस्तेमाल किया जा सके.

  5. अखिलेश यादव ने न्यूज़क्लिक पर छापेमारी को लेकर कहा- 'ये हारती हुई भाजपा की निशानी'

    अखिवेश यादव

    इमेज स्रोत, ANI

    समाचार वेबसाइट न्यूज़क्लिक से जुड़े पत्रकारों और कई ठिकानों पर दिल्ली पुलिस की छापेमारी को लेकर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है.

    समाजवादी पार्टी चीफ़ ने कहा है कि 'छापे हारती हुई भाजपा की निशानी हैं.'

    अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा है, "ये कोई नई बात नहीं है. ईमानदार खबरनवीसों पर भाजपाई हुक्मरानों ने हमेशा डाले हैं छापे, लेकिन सरकारी प्रचार-प्रसार के नाम पर कितने करोड़ हर महीने 'मित्र चैनलों' को दिए जा रहे हैं ये भी तो कोई छापे!"

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    समाचार एजेंसी पीटीआई की ख़बर के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने न्यूज़क्लिक पर एक नया मामला दर्ज किया है और जांच शुरू की है. कुछ समय पहले ही इस न्यूज़ पोर्टल पर चीन से फ़ंडिंग लेने के आरोप लगे थे और ईडी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी.

    कई पत्रकारों को पुलिस अपने साथ भी ले गई है. हालांकि, किसी को गिरफ़्तार किए जाने की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.

    समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया है कि न्यूज़क्लिक से संबंधित 30 से ज़्यादा स्थानों पर छापेमारी की गई है.

  6. बिहार में जातिगत सर्वे के आंकड़े जारी करने पर मायावती ने ये कहा

    मायावती

    इमेज स्रोत, ANI

    बिहार में जातिगत सर्वे के आंकड़े सार्वजनिक किए जाने के बाद बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि इससे कुछ पार्टियां असहज हैं.

    उन्होंने दावा किया कि इससे देश की राजनीति नई करवट ले रही है.

    उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि भले ही कुछ पार्टियां असहज हो लेकिन बीएसपी के लिए ये ओबीसी के संवैधानिक हक के लंबे संघर्ष की पहली सीढ़ी है.

    उन्होंने कहा, "बीएसपी को प्रसन्नता है कि देश की राजनीति उपेक्षित ’बहुजन समाज’ के पक्ष में इस कारण नया करवट ले रही है, जिसका नतीजा है कि एससी/एसटी आरक्षण को निष्क्रिय व निष्प्रभावी बनाने तथा घोर ओबीसी व मण्डल विरोधी जातिवादी एवं साम्प्रदायिक दल भी अपने भविष्य के प्रति चिन्तित नजर आने लगे हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने कहा कि अब यूपी सरकार को अपनी नीयत और नीति में लोगों की अपेक्षा के अनुसार सुधार करके जातीय जनगणना/सर्वे शुरू करा देना चाहिए लेकिन इसका सही हल तभी होगा जब केंद्र सरकार राष्ट्रीय स्तर पर जनगणना कराए.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    बिहार सरकार ने मंगलवार को जातीय सर्वे के आंकड़े जारी कर दिए हैं. सर्वे के मुताबिक़ पिछड़ा वर्ग की आबादी 27.12 फीसदी है. वहीं, अति पिछड़ा वर्ग की आबादी 36 फीसदी से अधिक है.

  7. न्यूज़क्लिक से जुड़े पत्रकारों पर दिल्ली पुलिस की छापेमारी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का आया ये बयान

    अनुराग ठाकुर

    इमेज स्रोत, ANI

    समाचार वेबसाइट न्यूज़क्लिक से जुड़े कई पत्रकारों के घर पर मंगलवार सुबह दिल्ली पुलिस की छापेमारी हुई.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की ख़बर के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक नया मामला दर्ज किया है और जांच शुरू की है. कुछ समय पहले ही इस न्यूज़ पोर्टल पर चीन से फ़ंडिंग लेने के आरोप लगे थे और ईडी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी.

    ओडिशा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, " मुझे स्पष्टीकरण देने की ज़रूरत नहीं है. अगर किसी ने गलत किया है तो उसके ऊपर जांच एजेंसियां काम करती हैं. ये कहीं नहीं लिखा है कि अगर आपके पास गलत तरीके से पैसा आया होगा, आपत्तिजनक कोई होगा तो उसके ऊपर जांच एजेंसी कार्रवाई नहीं कर सकती है. जांच एजेंसियां स्वतंत्र हैं, वो नियमों के तहत कार्रवाई करती है."

    कई पत्रकारों को पुलिस अपने साथ ले भी गई है.

    प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने कहा, ''पत्रकारों और न्यूज़क्लिक से जुड़े लोगों के घरों पर छापेमारी बेहद चिंताजनक है. हम मामले पर नज़र बनाए हुए हैं. हम पत्रकारों के साथ खड़े हैं और सरकार से मांग करते हैं कि और जानकारी दी जाए.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इस मामले में अब तक किसी को गिरफ़्तार किए जाने की ख़बर नहीं है. दिल्ली पुलिस की प्रतिक्रिया का इंतज़ार है.

    पत्रकार अभिसार शर्मा ने एक ट्वीट में कहा, "दिल्ली पुलिस मेरे घर पहुंची है. पुलिस मेरा लैपटॉप और फ़ोन ले जा रही है. "

    समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया है कि न्यूज़क्लिक से संबंधित 30 से ज़्यादा स्थानों पर छापेमारी जारी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    पत्रकार भाषा सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, "इस फ़ोन से ये मेरा अंतिम ट्वीट है. दिल्ली पुलिस ने मेरा फ़ोन जब्त कर लिया है.

  8. महाराष्ट्र: अस्पताल में मौत का मामला- दवाइयों की कमी पर मेडिकल सुपरिटेंडेंट क्या बोले?

    BBC

    इमेज स्रोत, डॉक्टर शंकरराव चव्हाण गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल

    महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित एक अस्पताल में 24 घंटे में 12 बच्चे समेत 24 लोगों की मौत पर विपक्ष अस्पताल में दवाइयों के कमी के आरोप लगा रहा है.

    अब इस पर अस्पताल के अधिकारी का बयान आया है.

    डॉक्टर शंकरराव चव्हाण गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल के अधीक्षक एस आर वाकोड़े ने कहा, " 30 सिंतबर दोपहर 12 बजे से लेकर एक अक्टूबर दोपहर 12 बजे तक 24 मौतें हुईं, जिसमें से 12 नवजात हैं. अस्पताल के शिशु विभाग में 142 भर्ती हुई, जिनमें से 42 नवजात नाजुक हालत में हैं. दवाइयों की कोई कमी नहीं है. सभी (मृतक) को हर संभव इलाज मुहैया करवाया गया था."

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि भाजपा सरकार हजारों करोड़ रुपये अपने प्रचार पर खर्च कर देती है लेकिन बच्चों की दवाइयों के लिए पैसे नहीं हैं.

    एनसीपी नेता शरद पवार ने कहा है कि ये सरकारी तंत्र के फेल होने का परिणाम है.

    उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की गंभीरता पर विचार करते हुए ठोस कदम उठाए ताकि ऐसे मामले दोबारा ना हों और मरीजों की जान बचाई जा सके.

  9. दिल्ली में न्यूज़क्लिक से जुड़े कई पत्रकारों के घर पर छापेमारी

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    इमेज स्रोत, ANI

    न्यूज़ वेबसाइट न्यूज़क्लिक से जुड़े कई पत्रकारों के घर पर मंगलवार सुबह दिल्ली पुलिस के छापेमारी करने की ख़बरें हैं.

    प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने कहा, ''पत्रकारों और न्यूज़क्लिक से जुड़े लोगों के घरों पर छापेमारी बेहद चिंताजनक है. हम मामले पर नज़र बनाए हुए हैं. हम पत्रकारों के साथ खड़े हैं और सरकार से मांग करते हैं कि और जानकारी दी जाए.''

    कुछ समय पहले ही इस न्यूज़ पोर्टल पर चीन से फ़ंडिंग लेने के आरोप लगे थे और ईडी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी.

    इस मामले में अब तक किसी को गिरफ़्तार किए जाने की ख़बर नहीं है. दिल्ली पुलिस की प्रतिक्रिया का इंतज़ार है.

    पत्रकार अभिसार शर्मा ने एक ट्वीट में कहा, "दिल्ली पुलिस मेरे घर पहुंची है. पुलिस मेरा लैपटॉप और फ़ोन ले जा रही है. "

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया है कि न्यूज़ क्लिक से संबंधित 30 से ज़्यादा स्थानों पर छापेमारी जारी है.

    पत्रकार भाषा सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, "इस फ़ोन से ये मेरा अंतिम ट्वीट है. दिल्ली पुलिस ने मेरा फ़ोन जब्त कर लिया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अगस्त में क्या कहा था?

    अगस्त में भी ये न्यूज़ पोर्टल चर्चा में था. इस वेबसाइट का हवाला देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर निशाना साधा था.

    उन्होंने आरोप लगाया था, ''राहुल जी की नकली मोहब्बत की दुकान में चीनी सामान सामने आने लगा है."

    केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि एक एजेंडे के तहत भारत के ख़िलाफ दुष्प्रचार किया जाता था.

    अनुराग ठाकुर ने अगस्त में कहा था, '' हमने 2021 में ही न्यूज़ क्लिक के बारे में खुलासा किया कि कैसे विदेशी हाथ भारत के ख़िलाफ़ हैं, कैसे विदेशी प्रोपेगेंडा भारत के ख़िलाफ़ है. और एंटी इंडिया, ब्रेक इंडिया कैंपेन में कांग्रेस और विपक्षी दल उनके समर्थन में सामने आए.''

    उन्होंने तब आरोप लगाया था कि चीनी कंपनियां न्यूज़ क्लिक को नेविल रॉय सिंघम के माध्यम से फंड कर रही थीं लेकिन उनके जो सेल्समेन हैं, वो हिंदुस्तानी हैं. और जब भारत सरकार ने न्यूज़ वेबसाइट के ख़िलाफ़ कार्रवाई की तो ये उनके समर्थन में आ गए.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  10. एशियन गेम्स: नेपाल को हराकर भारतीय क्रिकेट टीम सेमी फाइनल में पहुंची

    ऋतुराज गायकवाड़

    इमेज स्रोत, ANI

    एशियन गेम्स के क्वार्टर फ़ाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने नेपाल को हरा दिया है.

    इसी के साथ भारत की टीम सेमी फाइनल में पहुंच गई है.

    भारत ने नेपाल को 203 रनों का लक्ष्य दिया था. इसका पीछा करते हुए नेपाल की टीम नौ विकेट पर 179 रन ही बना सकी.

    इस मैच में भारत के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फ़ैसला किया था.

    भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल के शतक के दम पर 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 202 रन बनाए थे.

  11. एशियन गेम्स: महिला हॉकी टीम ने हांगकांग को 13-0 से हराया

    हॉकी इंडिया

    इमेज स्रोत, Hockey India

    एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने हांगकांग को 13-0 से हराया है.

    अब तक टीम ने चार लीग मैच खेले हैं जिनमें से तीन में जीत हासिल हुई जबकि दक्षिण कोरिया के ख़िलाफ़ मुकाबल ड्रॉ रहा था.

    चीन के हांगज़ो में चल रहे एशियन गेम्स में भारत ने 13 गोल्ड समेत 61 पदक जीते हैं.

  12. क्या भारत ने कनाडा के साथ सहयोग करने पर सहमति जताई है? अमेरिका इस सवाल पर क्या बोला

    अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर

    इमेज स्रोत, ANI

    अमेरिका के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा है कि जो बाइडन प्रशासन ने कई मौकों पर भारत सरकार से खालिस्तान समर्थक सिख नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जांच में कनाडा के साथ सहयोग करने की अपील की है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की ख़बर के अनुसार, इस मुद्दे को अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने विदेश मंत्री जयशंकर के साथ पिछले सप्ताह हुई मुलाकात के दौरान भी उठाया था.

    अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने दैनिक प्रेस ब्रीफ़िंग के दौरान कहा, " मैं एक बार और दोहरा देता हूं कि हम इस मुद्दे पर अपने कनाडाई कलिग्स के साथ संपर्क में हैं. हमने इस मामले में भारत सरकार से कई मौक़ों पर सहयोग करने का आग्रह किया है. शुक्रवार को हुई बैठक (जयशंकर और ब्लिंकन मुलाक़ात) के दौरान भी हमने ये किया."

    जब उनसे ये पूछा गया कि क्या भारत ने कनाडा के साथ सहयोग करने पर सहमति जताई है तो उनका जवाब था, "इस पर प्रतिक्रिया भारत ही दे सकता है."

    उन्होंने कहा, "इस मामले में भारत अपने बारे में खुद ही प्रतिक्रिया दे सकता है, यहां मैं सिर्फ़ अमेरिका के बारे में बता सकता हूं. हमने सहयोग की अपील की है."

  13. भारत ने नेपाल के सामने रखा 203 रनों का लक्ष्य

    ऋतुराज गायकवाड़

    इमेज स्रोत, ANI

    एशियन गेम्स के क्वार्टर फ़ाइनल में भारत ने नेपाल को 203 रनों का लक्ष्य दिया है.

    इस मैच में भारत के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फ़ैसला किया था.

    टीम ने यशस्वी जायसवाल के शतक के दम पर 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 202 रन बनाए. नेपाल के सामने जीत के लिए 203 रनों का लक्ष्य है.

  14. पीएम मोदी ने कन्हैया लाल हत्याकांड का मुद्दा उठाया, बोले- जो उदयपुर में हुआ, वैसी कभी आपने कल्पना भी की थी?

    पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक रैली में कांग्रेस पर ‘वोट बैंक’ की राजनीति करने का आरोप लगाया.

    पीएम मोदी ने इस दौरान उदयपुर में पिछले साल दर्जी कन्हैया लाल की हत्या का मामला भी उठाया.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, पीएम मोदी ने कहा, ''आप मुझे बताइए, जो उदयपुर में हुआ, वैसी कभी आपने कल्पना भी की थी? जिस राजस्थान ने दुश्मन पर भी धोखे से वार ना करने की परंपरा को जिया है, उस राजस्थान की धरती पर इतना बड़ा पाप हुआ. कपड़े सिलाने के बहाने लोग आते हैं और बिना डर, बिना खौफ के टेलर का गला काट देते हैं और वीडियो बनाकर गर्व से सार्वजनिक कर देते हैं."

    पिछले साल 28 जून को उदयपुर में दो लोगों ने दर्जी कन्हैया लाल की बेरहमी से हत्या कर दी थी.

    उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस सरकार को इसमें भी वोट बैंक की चिंता सताती है.’’

    महिला सुरक्षा को लेकर गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा, ''जब भी देश में कहीं भी बेटियों के साथ अन्याय होता है तो उन्हें बहुत तकलीफ होती है. लेकिन राजस्थान में तो कांग्रेस सरकार ने बेटियों से अन्याय की परंपरा ही बना दी है.’’

    उन्होंने कहा, ‘‘यहां बाड़मेर में दलित महिला से दुष्कर्म कर उस पर एसिड डाल दिया जाता है. सूरतगढ़ में महिला की हत्या कर शव सड़क पर फेंक दिया जाता है. भीलवाड़ा में सामूहिक दुष्कर्म के बाद बच्ची को भट्टी में जला दिया जाता है और जमवारामगढ़ में महिला को जिंदा जला दिया जाता है."

    मोदी ने कहा, ‘‘इसलिए ही आज राजस्थान की माताएं-बहनें-बेटियां कह रही हैं कि उन्हें भरोसा है- भाजपा आएगी, महिला सुरक्षा लाएगी.’’

  15. महाराष्ट्र: बच्चों की मौत पर राहुल गांधी ने उठाया सवाल- प्रचार के लिए पैसे हैं, दवाई के लिए नहीं?

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक अस्पताल में पिछले क़रीब 24 घंटे में 12 बच्चे समेत 24 लोगों की मौत पर राहुल गांधी ने बीजेपी पर आरोप लगाया है.

    उन्होंने कहा, "नांदेड़, महाराष्ट्र के सरकारी अस्पताल में दवाइयों की कमी से 12 नवजात शिशुओं समेत 24 लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है. सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं."

    राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा, "भाजपा सरकार हज़ारों करोड़ रुपए अपने प्रचार पर खर्च कर देती है, मगर बच्चों की दवाइयों के लिए पैसे नहीं हैं? भाजपा की नज़र में ग़रीबों की ज़िंदगी की कोई कीमत नहीं है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    वहीं, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी इसके पीछे जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है.

    उन्होंने कहा, " दवाओं की कमी के चलते महाराष्ट्र में 12 शिशुओं समेत 24 मरीजों की मौत का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें. शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई हो और पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जाए.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    एनसीपी नेता शरद पवार ने कहा है कि ये सरकारी तंत्र के फेल होने का परिणाम है. उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की गंभीरता पर विचार करते हुए ठोस कदम उठाए ताकि ऐसे मामले दोबारा ना हों और मरीजों की जान बचाई जा सके.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  16. नमस्कार!

    आपका दिन शुभ हो.

    ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा.

    2 अक्टूबर के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.