क्लीन स्वीप से चूका भारत, ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे में भारत को 66 रनों से हराया

ऑस्ट्रेलिया द्वारा दी गई 353 रनों की चुनौती का पीछा करते हुए भारतीय टीम 286 रन पर ही ऑलआउट हो गई. दो मैच जीत कर भारत पहले ही इस सिरीज़ पर कब्जा कर चुका है.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and स्नेहा

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, पंजाब: मोहाली की केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, पांच लोगों के घायल होने की ख़बर

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पंजाब के मोहाली में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई. रिपोर्टों के मुताबिक इस हादसे में पांच मजदूर घायल हुए हैं.

    समाचार एजेंसी पीटीआई और एएनआई ने अधिकारियों के हवाल से बताया है कि मौके पर कई दमकल गाड़ियां पहुंच गई हैं.

    इस बारे में और जानकारी का इंतज़ार है.

    पीटीआई और एएनआई पर सोशल मीडिया पर वीडियो भी पोस्ट किया है.

    देखें वीडियो

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  2. अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण का ज़िक्र करते हुए फूलनदेवी को क्यों किया याद

    अखिलेश यादव

    इमेज स्रोत, ani

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण को लेकर बीजेपी को निशाने पर लिया है.

    उन्होंने कहा कि ये आरक्षण कब लागू होगा, इसे लेकर कोई सही जानकारी नहीं है.

    अखिलेश यादव ने कहा, "कोई कह रहा है कि दो लोकसभा चुनाव हो जाएंगे, उसके बाद लागू होगा."

    मध्य प्रदेश के रीवा में पार्टी के एक कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने दावा किया कि उनकी पार्टी 20 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देंगे.

    उन्होंने बीजेपी से सवाल किया कि क्या पार्टी 33 प्रतिशत महिलाओं को चुनाव में टिकट देगी?

    महिला आरक्षण की बात करते हुए उन्होंने फूलनदेवी का भी ज़िक्र किया.

    उन्होंने कहा कि जब समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने फूलनदेवी को चुनाव लड़ाने का फ़ैसला किया तब कई लोगों ने उन्हें ऐसा न करने की सलाह दी थी.

    अखिलेश यादव ने कहा, " नेताजी ने किसी की परवाह नहीं की.फूलनदेव जेलों में पड़ी थीं, उनको भी लोकसभा में पहुंचाने का काम समाजवादी लोगों और नेताजी ने किया था."

    अखिलेश यादव ने कहा, "हम हमेशा पिछड़े और आदिवासियों को मौका देते हैं."

    मध्य प्रदेश में विपक्षी दलों के गठजोड़ 'इंडिया' के तहत चुनाव लड़ने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा, "पार्टी साइकिल के चुनाव चिन्ह पर ही मैदान में उतरेगी. "

    अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी अपनी मजबूती को परखना चाहती है.

  3. अधीर रंजन के बयान पर ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी का सवाल- क्या कांग्रेस नेतृत्व करता है समर्थन?

    ममता बनर्जी

    इमेज स्रोत, ani

    ममता बनर्जी सरकार में मंत्री और तृणमूल कांग्रेस की नेता डॉक्टर शशि पांजा ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के बयान को ख़ारिज किया है. उन्होंने सवाल किया है कि क्या कांग्रेस नेतृत्व उनके बयान का समर्थन करता है?

    अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के विदेश दौरे पर सवाल उठाए थे और आरोप लगया था कि 'ये दौरा मौज मस्ती के लिए था और इससे सरकार के ख़ज़ाने बोझ बढ़ा.'

    डॉक्टर शशि पांजा ने कहा कि उनका बयान विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' को नुक़सान पहुंचा सकता है.

    उन्होंने कहा, "वो ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के बारे में जो बयान दे रहे हैं, मुझे नहीं पता कि क्या वो गठबंधन (इंडिया) को निशाना बनाना चाहते हैं. "

    शशि पांजा ने कहा कि शरद पवार भी उन्हें इस बारे में कह चुके हैं. लेकिन ये उनकी 'पुरानी आदत' है. उनके बयान को गंभीरता से नहीं लिया जाता है.

    उन्होंने कहा, "तृणमूल कांग्रेस पूछना चाहती है कि क्या वो ऐसी बातें कहने से पहले केंद्रीय नेतृत्व से इजाज़त लेते हैं और क्या कांग्रेस नेतृत्व उनके बयानों का समर्थन करता है? अगर नहीं तो निजी तौर पर उनकी कही बात की कोई अहमियत नहीं है. "

    कांग्रेस और ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' का हिस्सा हैं लेकिन पश्चिम बंगाल में दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे को निशाने पर लेते रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. एशियन गेम्स: शूटर अनंतजीत सिंह ने जीता सिल्वर, स्कीट शूटिंग में देश के नाम पहला मेडल

    सांकेतिक तस्वीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    चीन में चल रहे एशियन गेम्स में शूटर अनंतजीत सिंह नारुका ने सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया.

    ये पदक उन्होंने स्कीट शूटिंग में हासिल किया है.

    स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है, " एशियन गेम्स के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत ने इस इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भारत के खाते में अब तक 22 मेडल आ चुके हैं, जिनमें से पांच गोल्ड और सात सिल्वर मेडल हैं.

    इससे पहले बुधवार को मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान की तिकड़ी ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम मुकाबले में 1759 के स्कोर के साथ गोल्ड जीता था. सिफ़त कौर ने भी देश के लिए गोल्ड जीता है.

    भारतीय निशानेबाज ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता है.

  5. ममता बनर्जी के विदेश दौरे पर कांग्रेस के सवाल, अधीर रंजन बोले- 'मौज मस्ती के लिए ख़ज़ाने पर चोट'

    अधीर रंजन चौधरी

    इमेज स्रोत, ani

    कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विदेश दौरे पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री का ये दौरा सिर्फ़ 'मौज मस्ती' के लिए था और इसकी वजह से राज्य के खजाने पर बड़ा बोझ पड़ा है.

    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दौरे पर सवाल उठाते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा, " तंदरुस्ती के लिए हवा परिवर्तन की ज़रूरत होती है."

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक उन्होंने दावा किया, " स्पेन के जिस होटल में मुख्यमंत्री ठहरीं, वो तीनलखिया होटल है. मुख्यमंत्री के लिए कोई कमी न हो इसके लिए वहां सारे इंतजाम किए गए."

    अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया, " सारे (पश्चिम) बंगाल में न कोई काम, न कोई धंधा, न कोई बिजनेस, न कोई इंडस्ट्री है, लेकिन मुख्यमंत्री के लिए कोई कमी नहीं है."

    पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी हाल में विदेश दौरे पर गईं थीं. उन्होंने इसे राज्य के लिए अहम बताया था.

    लेकिन, इस दावे पर सवाल उठाते हुए अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया, "सिर्फ़ मुख्यमंत्री नहीं, उनके परिवार समेत और कुछ प्रमोटरों ने मिलकर हमारे सरकार के खजाने को बेजा इस्तेमाल करते हुए हमें इंडस्ट्री लाना है, ये झांसा देते हुए सारा भ्रमण कर चुके हैं, और वहां मस्ती मौज करने के बाद वो आ गई हैं."

    कांग्रेस और ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' का हिस्सा हैं लेकिन पश्चिम बंगाल में दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे को निशाने पर लेते रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  6. बीजेपी के साथ गठजोड़: मुसलमान नेताओं के जेडीएस छोड़ने के सवाल पर क्या बोले कुमारस्वामी

    अमित शाह के साथ कुमारस्वामी

    इमेज स्रोत, @JPNadda

    जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के नेता और पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए का हिस्सा बनने की वजह से कोई नेता पार्टी नहीं छोड़ रहा है.

    जेडीएस के मुसलमान नेताओं के पार्टी छोड़ने से जुड़ी रिपोर्टों को लेकर बुधवार को पत्रकारों ने कुमारस्वामी से सवाल किया.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इसके जवाब में उन्होंने कहा, "(पार्टी को) नुक़सान का सवाल नहीं है. कोई इस्तीफ़ा नहीं दे रहा है."

    हालांकि उन्होंने माना कि कुछ कार्यकर्ता पार्टी छोड़ सकते हैं.

    कुमारस्वामी ने कहा, "कुछ कार्यकर्ता इस्तीफ़ा दे सकते हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    22 सितंबर को एनडीए का हिस्सा बने

    जेडीएस नेता कुमारस्वामी ने 22 सितंबर को गृहमंत्री अमित शाह से मुलाक़ात की थी. उसी दिन पार्टी के एनडीए में शामिल होने का एलान हुआ था.

    इस मुलाक़ात के दौरान बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे.

    बाद में नड्डा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी.

    नड्डा ने कहा कहा था, "मैं खुश हूं कि जेडीएस ने एनडीए का हिस्सा बनने का फ़ैसला किया है. हम पूरे दिल से उनका स्वागत करते हैं."

    जेडीएस कांग्रेस के साथ गठजोड़ में कर्नाटक में सरकार चला चुकी है. फिलहाल कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  7. ब्रेकिंग न्यूज़, रोहित और विराट की तीसरे वनडे में वापसी, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाज़ी

    रोहित शर्मा

    इमेज स्रोत, ani

    भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ राजकोट में खेले जा रहे तीसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन में शामिल हैं.

    ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया है. तीन मैचों की सिरीज़ में भारतीय टीम ने 2-0 की बढ़त बनाई हुई है और सिरीज़ पहले ही अपने नाम कर चुकी है.

    रोहित शर्मा और विराट कोहली पहले दो वनडे मैचों में टीम का हिस्सा नहीं थे. उन्हें आराम दिया गया था. तीसरे मैच में शुभमन गिल और ईशान किशन प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं हैं. कप्तान रोहित शर्मा ने बताया है कि ईशान किशन फिट नहीं है.

    वर्ल्ड कप के पहले टीम के पास अपनी तैयारी परखने के लिए ये आखिरी इंटरनेशनल मैच है. भारतीय टीम ने एशिया कप अपने नाम किया था और इसी सिरीज़ को भी जीतकर फॉर्म में होने का सबूत दिया है.

    भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा

  8. ब्रेकिंग न्यूज़, एशियन गेम्स: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता सिल्वर, भारत के खाते में अब तक 21 पदक

    ईशा सिंह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    चीन में चल रहे एशियन गेम्स में भारतीय निशानेबाज ईशा सिंह में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता है.

    भारत के खाते में अब तक 21 मेडल आ चुके हैं. इनमें से पांच गोल्ड मेडल हैं.

    इससे पहले बुधवार को मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान की तिकड़ी ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम मुकाबले में 1759 के स्कोर के साथ गोल्ड जीता था.

    क्वालिफिकेशन राउंड में मनु भाकर 590 अंको के साथ टॉप पर रहीं, ईशा ने 586 स्कोर बनाया और पांचवें स्थान पर रहीं.

    सिफ़त कौर ने भी 50 मीटर राइफ़ल शूटिंग में गोल्ड जीता है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  9. मध्य प्रदेश में बीजेपी उम्मीदवारों पर कांग्रेस के तंज़ को लेकर केंद्रीय मंत्री ने पूछा, "क्यों हो रहा है पेट में दर्द "

    गजेंद्र सिंह शेखावत

    इमेज स्रोत, ani

    केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्रियों को नहीं बल्कि अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारा है.

    उन्होंने सवाल किया, "अपने कार्यकर्ताओं का जहां जैसा उपयोग है, उस दृष्टिकोण से उपयोग करना... इससे कांग्रेस पार्टी को क्यों पेट में दर्द हो रहा है? इसका कारण मुझे समझ नहीं आ रहा है."

    भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर समेत कई बड़े नेताओं को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में टिकट दिया है.

    इसे लेकर कांग्रेस के कई नेताओं ने तंज़ किया है.

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे 'बीजेपी का डर' बताया था.

    उन्होंने कहा, "जो लगातार केंद्रीय मंत्री बने हुए थे, सांसद बने हुए थे, उनको यदि विधानसभा में उतारा जा रहा है, इसका मतलब ही ये है कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी हारने वाली है. इसी भय से बड़े-बड़े योद्धाओं को उतार रहे हैं. लेकिन आप समझ रहे हैं कि स्थिति क्या है? "

    मध्य प्रदेश में इसी साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  10. वाइब्रेंट गुजरात में पीएम मोदी ने कहा- 'मेरी गारंटी है, भारत होगा दुनिया का आर्थिक पावरहाउस'

    मोदी

    इमेज स्रोत, twitter/NarendraModi

    अहमदाबाद में वाइब्रेंट गुजरात समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनका लक्ष्य भारत को दुनिया के विकास का इंजन बनाना है.

    उन्होंने कहा कि जल्दी भारत 'इकोनॉमिक पावरहाउस' के तौर पर उभरेगा. 'ये मेरी गारंटी है.'

    वाइब्रेंट गुजरात का ज़िक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, " जब मैंने इसकी शुरुआत की तो मेरे पास बहुत अनुभव नहीं था, लेकिन लोगों पर अटूट विश्वास था. उस समय भी कुछ लोग कहते थे गुजरात बर्बाद हो जाएगा."

    समिट में पीएम मोदी ने कहा, “मैंने छोटा सा बीज बोया था जो आज इतना विशाल वटवृक्ष हो गया. वाइब्रेंट गुजरात के 20 साल पूरे होने के मौके पर मुझे बहुत ही ज़्यादा खुशी हो रही है. वाइब्रेंट गुजरात सिर्फ़ ब्राडिंग का आयोजन नहीं है ये बॉन्डिंग का आयोजन है.”

    “ये दुनिया के लिए सफ़ल ब्रांड का प्रतीक हो सकता है लेकिन मेरे लिए ये मज़बूत बॉन्ड है. ये वो बॉन्ड है जो मेरे और गुजरात के सात करोड़ लोगों के सामर्थ्य से जुड़ा हुआ है. ये बॉन्ड मेरे लिए उनके असीम स्नेह पर आधारित है."

    “ जब मैंने ये शुरू किया तो मेरे पास बहुत अनुभव तो नहीं था लेकिन लोगों पर अटूट भरोसा था. हालांकि जो लोग एजेंडा लेकर चलते हैं वो लोग उस समय भी घटनाओं का एनलिसिस करते थे. कहा गया कि गुजरात से युवा, उद्योग, व्यापारी सब बाहर चलसे जाएंगे. गुजरात तो ऐसा बर्बाद होगा कि देश के लिए बोझ बन जाएगा.”

    “दुनिया में गुजरात को बदनाम करने के लिए साजिश रची गई. उस संकट में भी मैंने संकल्प लिया कि चाहे परिस्थितियां जैसी भी हों गुजरात को इससे बाहर निकाल कर ही रहूंगा. ”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  11. एशियन गेम्स: नेपाल की मंगोलिया पर रिकॉर्ड जीत, 273 रन से हराया

    एशियन गेम्स में नेपाल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    एशियन गेम्स में नेपाल की क्रिकेट टीम ने मंगोलिया पर रिकॉर्ड जीत हासिल की है. नेपाल ने मंगोलिया को 273 रन से हराया है. ट्वेंटी-20 में रनों के लिहाज से ये सबसे बड़ी जीत है.

    नेपाल ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 314 रन बनाए. जवाब में मंगोलिया की टीम 13.1 ओवर में 41 रन पर ऑल आउट हो गई.

    मंगोलिया ने टॉस जीतकर नेपाल को बल्लेबाज़ी के लिए बुलाया था. नेपाल के लिए कुशल मल्ला ने 50 गेंद में नाबाद 137, रोहित पौडेल ने 27 गेंद में 61 और दीपेंद्र सिंह ने 10 गेंद में नाबाद 52 रन बनाए.

    दीपेंद्र सिंह ने नौ गेंद में हाफ सेंचुरी पूरी कर भारत के युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा. युवराज सिंह ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में 12 गेंद में हाफ सेंचुरी जमाई थी.

    एशियन गेम्स में नेपाल
  12. एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली सिफ़त कौर के पिता ने कहा- 'छोटे शहर की बेटी की बड़ी कामयाबी'

    सिफ़त

    इमेज स्रोत, Getty Images

    एशियन गेम्स में भारत के लिए 50 मीटर राइफ़ल शूटिंग में गोल्ड जीतने वाली सिफ़त कौर के पिता पवन दीप सामरा ने अपनी बेटी की कामयाबी को ख़ास बताया है.

    उन्होंने बीबीसी से ख़ास बातचीत में कहा कि सीमित संसाधनों के बीच तैयारी करने वाली सिफ़त की ये उपलब्धि बहुत बड़ी है.

    बीबीसी के सहयोगी पत्रकार भारत भूषण से बातचीत में पवन दीप ने कहा, "फ़रीदकोट छोटा शहर है. यहां सीमित संसाधन हैं."

    उन्होंने कहा, "हमारे लिए हमारी बेटी का एशियन गेम्स में गोल्ड जीतना बड़ी उपलब्धि है."

    पवन दीप ने कहा, "हमने इसके (सिफ़त के गोल्ड जीतने के) बारे में कभी नहीं सोचा था. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे लिए, फ़रीदकोट के लिए और देश के लिए गौरव हासिल किया है."

    सिफ़त के पिता ने बताया कि उनके मैच के पहले वो गुरुद्वारा गए थे और उनकी कामयाबी के लिए प्रार्थना की थी.

  13. एशियन गेम्स: नेपाल के दीपेंद्र सिंह ने तोड़ा भारत के युवराज सिंह का रिकॉर्ड

    एशियन गेम्स

    इमेज स्रोत, Getty Images

    चीन में चल रहे एशियन गेम्स में नेपाल की क्रिकेट टीम ने मंगोलिया के ख़िलाफ़ मैच में रिकॉर्ड कायम किया है.

    नेपाल के बल्लेबाज़ दीपेंद्र सिंह अरी ने 9 गेंदों पर अर्धशतक बना कर युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

    युवराज सिंह ने 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ 12 गेंदों पर 50 रन बनाए थे.

    एशियन गेम्स में मैच टी-20 क्रिकेट फॉर्मेट में खेला जाता है.

    नेपाल की टीम ने 20 ओवर में 314 रन बनाए. टीम का रन रेट 15.70 प्रति ओवर था.

    नेपाल के बल्लेबाज कुशल मल्ला ने एक और विश्व रिकॉर्ड बनाया है. उनका 34 गेंद में बनाया गया शतक एक विश्व रिकॉर्ड बन गया है. मल्ला 50 गेंद में 137 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और 12 छक्के लगाए.

    दीपेंद्र सिंह ने 10 गेंद में नाबाद 52 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में आठ छक्के जड़े.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  14. एशियन गेम्स: सिफ़त कौर ने 50 मीटर शूटिंग में जीता गोल्ड

      • Author, जाह्नवी मूले
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता, मराठी सेवा
    सिफ़त कौर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    एशियन गेम्स में सिफ़त कौर ने 50 मीटर राइफ़ल शूटिंग में गोल्ड जीता है.

    21 साल की सिफ़त कौर पंजाब के फरीदकोट से आती हैं.

    उन्होंने मार्च 2023 में आयोजित इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) विश्व कप मुकाबले में 50 मीटर शूटिंग में ब्रॉन्ज जीता था.

    उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीते है.

    सिफ़त ने साल 2022 में जर्मनी में आयोजित जूनियर आईएसएसएफ की 50 मीटर राइफल प्रतियोगिता में भी दो गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्च सहित पांच मोडल जीते थे.

    बीबीसी से बात करते हुए उन्होंने कहा था, "जैसे-जैसे मैंने मेडल जीतना शुरू किया, खेल के प्रति मेरा ध्यान और समर्पण कई गुना बढ़ता गया."

    “मेरे ज़िले में केवल एक शूटिंग रेंज थी, मैं कुछ कारणों से वहां अभ्यास नहीं कर पा रही थी इसलिए मेरे पिता ने हमारे घर पर एक शूटिंग रेंज बनाई. हालाँकि यह काफी महंगा था लेकिन मेरे पिता ने मुझे कभी ना नहीं कहा.”

  15. मणिपुर में जुलाई से गायब दो छात्रों की हत्या, सीएम ने कहा- सीबीआई करेगी जांच

    मणिपुर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मणिपुर में जुलाई से गायब दो छात्रों की मौत हो गई है.

    राज्य सरकार की जांच में ये बात सामने आयी है. राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इस पर दुख ज़ाहिर करते हुए कहा है कि सीबीआई की टीम अब मामले की जांच करेगी.

    एन बीरेन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है- “लापता छात्रों की मौत की ख़बर दुखद है. मैं राज्य के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही अपराधियों को पड़कने के लिए काम कर रहे हैं.”

    “इस महत्वपूर्ण जांच में और तेजी लाने के लिए सीबीआई के निदेशक एक विशेष टीम के साथ कल सुबह एक विशेष उड़ान से इंफाल पहुंच रहे हैं. उनकी उपस्थिति इस मामले को तेजी से हल करने के लिए हमारे अधिकारियों की मदद करेगी.”

    “अपराधियों का पता लगाने और उन्हें न्याय के कठघरे में लाने के लिए मैं लगातार गृह मंत्री अमित शाह के संपर्क में हूं.”

    मीडियारिपोर्ट्स के मुताबिक़ इंफ़ाल की रहने वाली 17 साल की हिजाम लिनथोइंगंबी और 20 साल के फिजाम हेमजी 6 जुलाई से लापता थे.

    मंगलवार को राज्य सरकार ने अपनी जांच के बाद बताया कि दोनों नौजवानों की मौत हो गई है और शक हैं कि इनकी हत्या के पीछे कुकी चरमपंथियों का हाथ हो सकता है.

    मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच मई से हिंसा चल जारी है, संघर्ष के कारण 200 से अधिक लोग मारे गए हैं और लगभग 60,000 लोग विस्थापित हो गए है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  16. एशियन गेम्स: भारतीय महिला शूटिंग टीम ने जीता गोल्ड

    महिला शूटिंग टीम

    इमेज स्रोत, Twitter/AnuragThakur

    चीन में चल रहे एशियन गेम्स में भारतीय महिला शूटर टीम ने गोल्ड जीता है.

    मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान की तिकड़ी ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम मुकाबले में 1759 के स्कोर के साथ गोल्ड जीता.

    चीन ने 1756 अंकों के साथ सिल्वर जीता जबकि दक्षिण कोरिया ने 1742 अंकों के साथ ब्रॉन्ज जीता.

    क्वालिफिकेशन राउंड में मनु 590 अंको के साथ टॉप पर रहीं, ईशा ने 586 स्कोर बनाया और पांचवें स्थान पर रहीं. रिदम 583 अंकों के साथ सातवें स्थान पर रहीं.

    चूंकि फाइनल में हर देश से केवल दो शूटर जा सकते हैं इसलिए रिदम फ़ाइनल मुकाबले में नहीं खेलेंगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  17. कनाडा के आरोपों का भारत-अमेरिका के रिश्तों पर क्या होगा असर, मैथ्यू मिलर ने दिया जवाब

    मोदी-बाइडन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा है कि भारत हमारा सहयोगी देश है हम कई क्षेत्रों में मिल कर काम करते हैं लेकिन अमेरिका भारत से अपील करता है कि वो कनाडा की जांच में सहयोग दे.

    मैथ्यू मिलर से समाचार एजेंसी पीटीआई के पत्रकार ने सवाल पूछा कि कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो के भारत पर लगाए गए आरोपों का भारत और अमेरिका के रिश्ते पर क्या असर पड़ेगा?

    इस सवाल पर मिलर ने कहा- “ मैं फिर से दोहराना चाहता हूं कि हम कनाडा के आरोपों से काफ़ी चिंतित हैं. कनाडा का हम सहयोग कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे. भारत से अपील करते हैं कि वह भी जांच में कनाडा का सहयोग करें. भारत अमेरिका का सहयोगी देश हैं और हम आपसी साझेदारी जारी रखेंगे लेकिन भारत को कनाडा की जांच में सहयोग देना चाहिए.”

    “ पीएम ट्रूडो के आरोप गंभीर हैं, हमारा मानना है कि ये आरोप जांच योग्य हैं. कनाडा ने कहा है कि वह मामले की पूरी और निष्पक्ष जांच कराने के लिए प्रतिबद्ध है. हम मानते हैं कि भारत सरकार को इसमें सहयोग करना चाहिए.”

    क्या अमेरिका ने कनाडा के सबूत देखे हैं?

    इस सवाल का जवाब देने से मिलर ने इंकार कर दिया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बीते सप्ताह कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने अपने देश की ससंद में कहा था कि कनाडा के पास ऐसे विश्वसनीय सबूत हैं जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत के एजेंट शामिल हो सकते हैं.

    भारत सरकार ने इस आरोप को खारिज करते हुए इसे बेतुका और प्रेरित बताया है.

    इसके बाद दोनों देशो के बीच राजनयिक तनाव पैदा हो गया है.

    कनाडा ने और भारत ने एक दूसरे के एक-एक राजनयिक को निष्कासित कर दिया है.

    भारत ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कनाडा में वीज़ा सेवाएं फ़िलहाल रोक दी हैं.

    कनाडा इस मामले की जांच कर रहा है.

  18. चीन को लेकर विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- हमारे रिश्ते कभी आसान नहीं रहे

    जयशंकर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत और चीन के रिश्तों को लेकर कहा है कि दोनों देशों के बीच रिश्ते कभी आसान नहीं रहे. दोनों देशों के रिश्ते में हमेशा से परेशानियां रही हैं.

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने न्यूयॉर्क में काउंसिल ऑन फॉरन रिलेशंस के एक कार्यक्रम में ये बात कही. इस बातचीत का संचालन भारत में पूर्व अमेरिकी राजदूत केनेथ जस्टर कर रहे थे.

    एस जयशंकर ने कहा- “चीन के साथ डील करने का एक तथ्य ये है कि वो आपको कभी नहीं बताते कि वो जो कर रहे हैं, उसके पीछे वजह क्या है. आपको ख़ुद ही समझना होगा कि आख़िर क्या वजह हो सकती है. मैं चीन में साल 2009 से लेकर साल 2013 तक राजदूत रहा हूं. भारत और चीन के बीच रिश्ते कभी आसान नहीं रहे हैं. हमेशा इस रिश्ते में परेशानियां रही हैं.”

    “1962 में युद्ध हुआ, उसके बाद भी सैन्य टकराव हुए लेकिन 1975 के बाद दोनों देशों के बीच सीमा पर कोई सैन्य हिंसात्मक झड़प या हताहत होने की घटना नहीं हुई.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    विदेश मंत्री से ये भी सवाल पूछा गया कि चीन की हिंद महासागर में बढ़ती गतिविधि को भारत कैसे देखता है और क्वॉड को ऐसा क्या करना चाहिए कि पावर शिफ्ट को रोका जा सके?

    इस पर उन्होंने कहा, “पिछले 20-25 सालों में हिंद महासागर में चीनी नौ सैनिकों की उपस्थिति और गतिविधि में लगातार वृद्धि हुई है. जब आपके पास बहुत बड़ी नौसेना होगी तो वह नौसेना कहीं न कहीं अपनी तैनाती के रूप में दिखाई देगी. हमने चीन की पोर्ट पर गतिविधि और निर्माण कार्य देखा है, जैसे ग्वादर, हंबनटोटा पोर्ट और अन्य भी हैं. हम स्पष्ट रूप से इन्हें सुरक्षा के लिहाज से बहुत सावधानी से देखते हैं. हमारे लिए बढ़ती चीनी उपस्थिति के लिए तैयारी करना ही सबसे उचित है.”

  19. कनाडा की संसद में नाजियों के लिए लड़ने वाले शख़्स को सम्मान देने पर स्पीकर ने दिया इस्तीफ़ा

    कनाडा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कनाडा के हाउस ऑफ कॉमन्स के स्पीकर ने नाज़ियों के लिए लड़ने वाले एक यूक्रेनी शख़्स को संसद में आमंत्रित करने और उसकी प्रशंसा करने के मामले में इस्तीफ़ा दे दिया है.

    अपने इस्तीफ़े की मांग का विरोध करने के बादएंथनी रोटा ने मंगलवार को ओटावा में पार्टी नेताओं से मुलाकात की और फिर अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया.

    संसद में उन्होंने कहा- “मुझे स्पीकर पद से छोड़ देना चाहिए. मैं सभी से माफ़ी मांगता हूं.”

    बीते शुक्रवार को कनाडा की संसद ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा.

    स्पीकर एंथनी रोटा ने 98 साल के यारोस्लाव हुंका को यूक्रेनवॉर का हीरो बताया था और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की की उपस्थिति में कनाडा की संसद में उन्हें सभी ने खड़े होकर सम्मान दिया.

    बाद में सामने आया कि हुंका हिटलर की फ़ौज़ में थे और नाज़ियों की तरफ़ से दूसरे विश्व युद्ध में लड़े थे.

    इस घटना के बाद कनाडा के कई नेता ट्रूडो प्रशासन की निंदा करते हुए रोटा के इस्तीफ़े की मांग कर रहे थे.

  20. इराक़ में शादी समारोह के दौरान लगी आग, कम से कम 100 लोगों की मौत

    इराक़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इराक़ के सरकारी मीडिया के अनुसार उत्तरी इराक़ में एक शादी समारोह में आग लगने से कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई और 150 लोग घायल हो गए.

    स्थानीय मीडिया के मुताबिक़ दूल्हा और दुल्हन भी पीड़ितों में शामिल हैं.

    ये हादसा इराक़ के उत्तरी निनेवेह प्रांत के अल-हमदानिया ज़िले में मंगलवार देर शाम को हुआ.

    आग लगने का कारण अब तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया है कि पटाखे जलाने के बाद आग लगी.

    इराक़ी समाचार एजेंसी नीना ने हादसे की तस्वीर शेयर की है जिसमें अग्निशामक दल के लोग आग से जूझते नज़र रहे हैं.सोशल मीडिया पर स्थानीय पत्रकारों ने इवेंट हॉल के जले हुए अवशेष की तस्वीरें भी शेयर की हैं.

    इराक़ के नागरिक सुरक्षा निदेशालय के अधिकारियों का कहना है कि इवेंट हॉल को बनाने में जिस तरह के सस्ते उत्पादों का इस्तेमाल किया गया था उससे आग तेज़ी से फैली.

    एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी नीना से कहा- “अत्यधिक ज्वलनशील, कम लागत वाली निर्माण सामग्री के इस्तेमाल के कारण आग से हॉल के कुछ हिस्से कुछ ही मिनटों में ढह गए.”

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि ये हादसा स्थानीय समयानुसार लगभग रात 10:45 बजे हुआ, उस समय हॉल में सैकड़ों लोग शादी का जश्न मना रहे थे.

    आधिकारिक बयानों के अनुसार, इराक़ी अधिकारियों ने घटनास्थल पर एम्बुलेंस और मेडिकल स्टाफ़ भेजा.

    इराक़ के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस घटना पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- " मैंने अधिकारियों से कहा है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से प्रभावित लोगों को राहत देने की हर कोशिश करें.”