शरद पवार और अदानी की मुलाकात पर चुप क्यों हैं राहुल गांधी- हिमंत बिस्वा सरमा

इमेज स्रोत, Getty Images
एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने बीते दिनों गुजरात में बिजनेसमैन गौतम अदानी से मुलाकात की. उन्होंने गौतम अदानी के साथ लैक्टोफेरिन प्लांट का उद्घाटन किया.
इस मुलाकात पर बीजेपी ने कांग्रेस से सवाल पूछा है.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने पूछा है कि शरद पवार और गौतम अदानी की मुलाकात पर वो चुप क्यों हैं?
हिमंत बिस्व सरमा ने कहा, “उनके दोस्त शरद पवार खुद अदानी के घर में दिखे हैं, क्या राहुल गांधी शरद पवार के खिलाफ़ बोलेंगे? अगर हम अदानी के साथ दिख जाते तो ये हमें खत्म करने की कोशिश करने लगते हैं, लेकिन जब शरद पवार अदानी के साथ दिख रहे हैं तो ये चुप क्यों हैं."
"अगर आज एनडीए का कोई मंत्री अदानी के साथ इस उद्घाटन समारोह में शामिल होता तो कांग्रेस की प्रतिक्रिया क्या होती? लेकिन जब शरद पवार बार-बार अदानी के साथ दिखते हैं तो कांग्रेस शांत कैसे हो जाती है. कांग्रेस सहूलियत और ब्लैकमेलिंग की राजनीति करती है.”
शनिवार को शरद पवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- “गौतम अदानी के साथ वासना, गुजरात में भारत के पहले लैक्टोफेरिन प्लांट एक्सिमपॉवर का उद्घाटन किया.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त














