कोसोवो पुलिस और हथियारबंद लड़ाकों के साथ मुठभेड़ में चार की मौत, सर्बिया पर आरोप

कोसोवो की पुलिस के अनुसार, इस हमले में एक पुलिस अधिकारी और तीन बंदूकधारी मारे गए हैं.

लाइव कवरेज

अभिनव गोयल and चंदन शर्मा

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, इंदौर वनडे: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, भारत पहले बल्लेबाज़ी करेगा

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, मोहाली वनडे मैच की तस्वीर

    तीन वनडे मैचों की सिराज़ में आज यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें दूसरे वनडे में आमने-सामने हैं.

    ये मैच इंदौर में खेला जा रहा है.

    मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया है.

    मोहाली में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया था.

    अगर इस टूर्नामेंट में बना रहना है तो ऑस्ट्रेलिया को आज का मैच जीतना ही होगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    बीसीसीआई ने बताया है कि इंदौर वनडे मैच में जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है क्योंकि वो अपने परिवार से मिलने गए हैं.

    बुमराह की जगह तेज़ गेंदबाज़ मुकेश कुमार को टीम में जगह दी गई है.

    बुमराह तीसरे और अंतिम वनडे मैच में राजकोट में टीम के साथ फिर जुड़ेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  2. राहुल गांधी बोले- असल मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए रमेश बिधूड़ी का बयान आ जाता है

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी सरकार रमेश बिधूड़ी जैसे नेता के आपत्तिजनक बयान का इस्तेमाल असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए कर रही है.

    राहुल गांधी ने कहा, ''इस वक्त देश के सामने अमीर-गरीब के बीच खाई, बेरोजगारी, अनुसूचित जातियों, ओबीसी और आदिवासियों के खिलाफ अन्याय और बढ़ती महंगाई जैसे असल मुद्दे हैं, लेकिन इनसे ध्यान भटकाने के लिए मोदी सरकार कभी वन इलेक्शन ले आती है, कभी रमेश बिधूड़ी का बयान आ जाता है, तो कभी देश का नाम बदलने की बात करने लगते हैं.''

    राहुल ने कहा कि हम बीजेपी को असल मुद्दों से ध्यान नहीं भटकाने देंगे.

    गुरुवार को संसद के विशेष सत्र में बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली की धार्मिक पहचान को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था.

    बयान के अगले दिन खुद राहुल गांधी दानिश अली से मिलने पहुंचे थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. ब्रेकिंग न्यूज़, एशियन गेम्स: हॉकी में टीम इंडिया ने उज़्बेकिस्तान को 16-0 से हराकर बड़ी जीत दर्ज की

    हॉकी इंडिया

    इमेज स्रोत, Hockey India

    एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम ने अपने पहले मैच में उज़्बेकिस्तान को 16-0 से हरा दिया है.

    नियमित कप्तान हरमनप्रीत सिंह की ग़ैर-मौजूदगी में भारतीय टीम ने ये बड़ी जीत हासिल की है.

    भारत ने पहले क्वार्टर में उज़्बेकिस्तान पर 2-0 की बढ़त बनाई है जिसके बाद सेकंड हाफ़ तक टीम का स्कोर 7-0 हो चुका था. इस दौरान मनदीप सिंह ने गोल की हैट्रिक भी लगाई.

    भारतीय हॉकी टीम अगर एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतता है तो उसे 2024 पेरिस ओलंपिक्स में सीधे एंट्री मिल जाएगी.

    चीन के हांगज़ो में 19वें एशियाई गेम्स चल रहे हैं. भारत ने अब तक पांच मेडल अपने नाम कर लिए हैं.

    इसके अलावा भारत ने बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है और तैराकी में श्रीहरि नटराज ने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है, जो आज ही खेला जाएगा.

    भारत से 655 खिलाड़ी 19वें एशियन गेस्म में हिस्सा ले रहे हैं, जो 23 सितंबर से चीन के हांगज़ो में चल रहा है, जिसका समापन 8 अक्टूबर को होगा.

  4. राजा के दिल में आया तो नई संसद बना दी- संजय राउत

    संजय राउत

    इमेज स्रोत, ANI

    नए संसद भवन को लेकर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) से राज्यसभा सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है.

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने जो बातें नए संसद भवन को लेकर कहीं हैं वो सच हैं.

    संजय राउत ने कहा, "एक बहुत बड़ा मेगा शो है. मुझे मालूम नहीं कि कितने स्टार का होटल है? लोग बोलते हैं कि सात स्टार है, पांच स्टार है. मैं जब अंदर जाता हूं तो मुझे नहीं लगता कि मैं किसी ऐतिहासिक इमारत में जा रहा हूं.. पुरानी संसद मैं जाता हूं तो मुझे लगता है कि मेरे साथ इतिहास चल रहा है. मेरे साथ इतिहास खड़ा है."

    "नए संसद भवन में, न इतिहास है और न वर्तमान है...पहले ही दिन गाली गलौज हो गई. पहले ही दिन संसद की गरिमा ही खत्म हो गई और प्रधानमंत्री, संसदीय कार्य मंत्री और गृह मंत्री चुप हैं. क्या आपने इसे गुंडों का अड्डा बना दिया है?"

    "वहां लॉबी नहीं है, कॉरिडोर नहीं है. सेंट्रल हॉल नहीं है. संविधान सभा की जगह नहीं है. क्या है वहां पर, बस एक राजा के मन में आ गया, राजा के मन की बात थी तो एक संसद बना दी."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. एशियन गेम्स: भारत का शानदार आग़ाज़, अब तक पांच मेडल जीते

    भारत ने जीते पांच मेडल

    इमेज स्रोत, @WeAreTeamIndia

    चीन के हांगज़ो में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में भारत ने अब तक पांच मेडल अपने नाम किए हैं.

    पहला मेडल- महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में मेहुली घोष, रमिता जिंदल और आशी चौकसे ने मिलकर 1886 अंकों के साथ सिल्वर मेडल जीता है.

    दूसरा मेडल- पुरुषों के लाइटवेट डबल स्कल्स (रोइंग) में नाविक अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया.

    तीसरा मेडल- पुरुषों के कॉकलेस पेयर इवेंट में लेख राम और बाबू लाल यादव ने ब्रॉन्ज मेडल मेडल जीता.

    चौथा मेडल- पुरुष कॉक्स 8 इवेंट में भारत ने सिल्वर मेडल जीता.

    पांचवा मेडल- महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में रमिता ने ब्रॉन्ज़ जीता.

    इसके अलावा भारत ने बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है और तैराकी में श्रीहरि नटराज ने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है, जो आज ही खेला जाएगा.

    अगर हॉकी की बात की जाए, तो भारतीय पुरुष हॉकी टीम भी आज अपना पहला मुकाबला खेल रही है, फिलहाल भारतीय टीम उज्बेकिस्तान के खिलाफ 4-0 से आगे चल रही है.

    टीम भारत

    इमेज स्रोत, @WeAreTeamIndia

    क्या है खास

    भारत से 655 खिलाड़ी 19वें एशियन गेस्म में हिस्सा ले रहे हैं, जो 23 सितंबर से चीन के हांगज़ो में चल रहा है, जिसका समापन 8 अक्टूबर को होगा.

    हर चाल साल पर होने वाले इस टूर्नामेंट को पहले 2022 के लिए तय किया गया था, लेकिन कोविड के कारण इसे एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था.

    पिछले एशियन गेम्स में भारत की तरफ से 570 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जहां भारत ने 70 पदक जीते थे, जिसमें 16 गोल्ड, 23 सिल्वर और 31 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे.

  6. हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष का पीएम मोदी पर आपत्तिजनक बयान

    हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान

    इमेज स्रोत, @INCUdaiBhan

    इमेज कैप्शन, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान

    हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को लेकर दिया गया एक आपत्तिजनक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है.

    शनिवार को समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैंने कुछ भी ग़लत नहीं कहा है. जो सच्चाई है, वही सामने रखी है. तिल का ताड़ बनाया जा रहा है. उसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं हैं. ये भाषा, हरियाणा में आम भाषा है."

    बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "परिवारवाद में डूबी पार्टी और परिवारवाद की मानसिकता के गुलाम लोग नहीं समझ पाएंगे कि देश के 140 करोड़ लोगों को माननीय प्रधानमंत्री जी और हरियाणा के पौने तीन करोड़ लोगों को मैं अपना परिवार मानता हूँ. कांग्रेस को मैं नहीं हमारे परिवार के यही लोग जवाब देंगे..."

    बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने उनके बयान की आलोचना करते हुए कहा कि इससे बीजेपी के कार्यकर्ताओं को दुख पहुंचा है.

    उन्होंने कहा, "ये राजनीति में निम्नता की परकाष्ठा है...हमारे एक सांसद के मुंह से कोई अवांछित बात निकली थी तो उसी समय सदन में मौजूद हमारे वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने खेद व्यक्त किया था और विपक्ष से माफी मांगी थी. हमारी पार्टी ने तुरंत उन्हें नोटिस जारी किया है. ये तो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं और ये कांग्रेस का आधिकारिक बयान है, कांग्रेस क्या कार्रवाई कर रही है?"

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा, "मुझे कोई आश्चर्य नहीं होगा कि हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष ने यह बयान राहुल गांधी के कहने पर दिया हो, क्योंकि प्रधानमंत्री के प्रति उनकी नफ़रत और घृणा जगजाहिर है. गांधी परिवार ने प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रति जो नफरत का बीजारोपण कांग्रेस पार्टी के अंदर किया है, यह नफरत और गाली का प्रस्फुटन उसी का परिणाम है."

    शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "निजी जिंदगियों में क्या चल रहा है, उस पर टिप्पणी करने का किसी को अधिकार नहीं है. उनका एक पारिवारिक जीवन है और एक पब्लिक काम है. जनता से जुड़े मुद्दे पर बात होनी चाहिए, अगर निजी हमले करेंगे, तो ये कहीं भी ठीक नहीं हैं. जहां भी जिसने ये कहा है, उन्हें माफी मांगनी चाहिए."

  7. ब्रेकिंग न्यूज़, एशियन गेम्स: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराकर फ़ाइनल में जगह बनाई

    भारतीय टीम

    इमेज स्रोत, Getty Images

    हांगज़ो एशियाई खेलों में रविवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराकर फ़ाइनल में जगह बना ली है.

    भारत ने बांग्लादेश के दिए 52 रनों के लक्ष्य को 8.2 ओवरों में ही दो विकेट गंवाकर हासिल कर लिया.

    भारत की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स ने 20 रन और शेफ़ाली वर्मा ने 17 रन बनाए.

    मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी की और कुल 51 रन बनाए थे. पूरी टीम को भारत ने 17.5 ओवर के अंदर महज़ 51 रनों पर समेट दिया था.

    बांग्लादेश की तरफ़ से सबसे ज़्यादा 12 रन कप्तान निगार सुल्ताना ने बनाए थे, वहीं भारत के लिए पूजा वस्त्राकर ने सबसे ज़्यादा चार विकेट लिए.

    इस मैच में भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत सिंह प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वे टीम के साथ थीं. बांग्लादेश के खिलाफ सिरीज़ में उनके व्यवहार के चलते उन पर दो मैच का प्रतिबंध लगा था.

    फाइनल के मुकाबले में हरमनप्रीत सिंह टीम की कप्तानी संभालेंगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    टीमें-

    बांग्लादेश:निगार सुल्ताना (कप्तान), मारूफा अख्तर, नाहिदा अख्तर, शोर्ना अख्तर, फाहिमा खातून, सुल्ताना खातून, रितु मोनी, शोभना मोस्तरी, राबिया खान, शाथी रानी, शमीमा सुल्ताना (विकेटकीपर)भारत:स्मृति मंधाना (कप्तान), अमनजोत कौर, शेफाली वर्मा, कनिका आहूजा, राजेश्वरी गायकवाड़, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, तितास साधु, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, देविका वैद्य

  8. ब्रेकिंग न्यूज़, हांगज़ो एशियन गेम्स में खुला भारत का ख़ाता, दो मेडल के साथ आग़ाज़

    चीन के हांगज़ो में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में भारत ने दो मेडल अपने नाम किए हैं.

    इमेज स्रोत, SAI

    चीन के हांगज़ो में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में भारत ने दो मेडल अपने नाम किए हैं.

    महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में भारत की मेहुली घोष, रमिता जिंदल और आशी चौकसे ने मिलकर 1886 अंकों के साथ सिल्वर मेडल जीता है.

    रमिता ने 631.9, मेहुली ने 630.8 और आशी ने 623.3 अंक हासिल किए, वहीं चीन ने इस मुकाबले में 1896.6 अंकों के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    दूसरी तरफ भारतीय नाविक अर्जुन लाल और अरविंद सिंह ने लाइटवेट डबल स्कल्स में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है. दोनों ने साढ़े 6 मिनट से भी कम समय में अपनी रेस पूरी की.

    इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल चीन के नाम रहा, जबकि ब्रॉन्ज मेडल उज्बेकिस्तान की टीम को मिला है.

    भारतीय नाविक अर्जुन लाल और अरविंद सिंह

    इमेज स्रोत, SAI

  9. दानिश अली का निशिकांत दुबे को जवाब- 'अभी इतना नहीं गिरा कि पीएम को अपशब्द कहूं'

    दानिश अली

    इमेज स्रोत, ANI

    बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के आरोपों का जवाब दिया है.

    गुरुवार को संसद के विशेष सत्र के दौरान बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था.

    बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने दानिश अली पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने संसद में पीएम मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है, जिसकी जांच होनी चाहिए.

    समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए दानिश अली ने कहा, "ये बात कौन कह रहे हैं, वो निशिकांत दुबे, जिन्होंने एक पिछड़ी जाति के अपने कार्यकर्ता से पैर धुलवाकर पानी पिलाया था. वही निशिकांत दुबे, जिन पर पीएचडी की फर्जी डिग्री का आरोप है. बीजेपी का क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप 48 घंटे बैठने के बाद भी ढंग का आरोप नहीं लगा पाया है."

    उन्होंने कहा, "दानिश अली अभी इतना नहीं गिरा है कि वो प्रधानमंत्री के बारे में ऐसी कोई टिप्पणी करे. हमारा वो चरित्र और संस्कार नहीं हैं. सच्चाई ये है कि जब रमेश बिधूड़ी, प्रधानमंत्री पद की गरिमा को तार-तार कर रहे थे, उस पर मैंने आपत्ति जताई थी और कहा था कि माननीय प्रधानमंत्री जी के बारे में ऐसा कोई रेफरेंस और असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और सभापति से मैंने उसे रिकॉर्ड से निकालने के लिए कहा था. अगर यह कहना मेरा अपराध है तो मैं सज़ा भुगतने के लिए तैयार हूं."

    दानिश अली ने कहा कि पिछले दो दिनों से बीजेपी का पूरा तंत्र उनके खिलाफ लगा हुआ कि कहीं से कोई आवाज़ निकाल लें, लेकिन सब कुछ रिकॉर्ड पर है.

    रमेश बिधूड़ी को भड़काने के सवाल पर उन्होंने कहा, "नई संसद का परिसर, इतना शानदार है कि जहां मैं बैठा था और जहां से रमेश बिधूड़ी जी बोल रहे थे, उसमें इतना फर्क था कि बिना माइक के आवाज़ आ ही नहीं सकती, कि वो मेरे कहने से भड़क गए. ये आरोप निराधार हैं और मैं इन्हें सीरियस नहीं लेता, क्योंकि बीजेपी, आरएसएस में ट्रेनिंग ही यही दी जाती है कि एक झूठ को सौ बार बोलो, और फिर उसे सच बना दो और उनकी कार्यप्रणाली यही है."

    निशिकांत दुबे के आरोप

    इमेज स्रोत, ANI

    निशिकांत दुबे के आरोप

    बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, "दानिश अली के लिए बीजेपी के सांसद रमेश बिधूड़ी जी ने गलत शब्दों का इस्तेमाल किया. उसे पूरी दुनिया देख रही है. सभ्य समाज में कोई भी व्यक्ति इन चीजों को स्वीकार नहीं करेगा. मुझे लगता है कि प्रजातंत्र में विरोध करने के अपने महत्व हैं, लेकिन शब्दों की मर्यादा बनी रहनी चाहिए."

    उन्होंने कहा, "उस दिन मैं सदन में मौजूद था. बार-बार दानिश अली प्रधानमंत्री जी के लिए आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल कर रहे थे. गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बन गया तो क्या आप उनके लिए आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल करेंगे. आप नाम के पीछे कुंवर लगाते हैं, आप राजा हो गए हैं तो क्या आप किसी को भी कीड़ा-मकोड़ा समझने लगेंगे."

    निशिकांत दुबे ने कहा, "स्वाभिवक है कि बीजेपी के लोग, मोदी जी के कारण ही जीतकर आते हैं. जनता वोट मोदी जी को वोट देती है. बार-बार रमेश बिधूड़ी जी को छेड़ रहे हो, उसमें भी प्रधानमंत्री जी को आपत्तिजनक शब्द कहेंगे, तो स्वाभाविक है वो प्रतिक्रिया होगी."

  10. यूएन में भारत की स्थाई प्रतिनिधि ने 'ग्लोबल साउथ' और भारतीय संस्कृति पर क्या कहा

    संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज

    अमेरिका के न्यूयॉर्क में शनिवार को 'इंडिया-यूएन फॉर ग्लोबल साउथ: डिलीवरिंग फॉर डेवलपमेंट' कार्यक्रम आयोजित किया गया.

    इस दौरान संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि ग्लोबल साउथ के साथ भारत का जुड़ाव सिर्फ नीति का मामला नहीं है बल्कि हमारी संस्कृति और दर्शन में यह रचा-बसा हुआ है.

    उन्होंने कहा, “इस महीने की शुरुआत में जी20 में दिल्ली डेक्लरेशन ने हमारे साथी विकासशील देशों के साथ व्यापक विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता को मज़बूत किया है.”

    कंबोज ने याद दिलाया कि भारत ने कोविड-19 महामारी के दौरान करीब 100 देशों को भारत की बनी वैक्सीन और करीब 150 देशों को दवाएं पहुंचाई थीं, जिसके चलते भारत को 'द फार्मेसी ऑफ द वर्ल्ड' कहा गया.

    उन्होंने कहा कि भारत ने विकास के क्षेत्र में देशों के साथ साझेदारियों को बढ़ाया है. संयुक्त राष्ट्र में भारत-संयुक्त राष्ट्र डेवलपमेंट पार्टनरशिप फंड ने छह सालों के अंदर 56 विकासशील देशों में 75 परियोजनाओं के पोर्टफोलियो को बनाने का काम किया है.

    कंबोज ने कहा कि भारत अलग-अलग क्षेत्रों में 78 देशों के साथ मिलकर डेवलपमेंट का काम कर रहा है और भारत ने पिछले दशक में 600 परियोजनाएं शुरू की हैं, जो दोस्तों के प्रति हमारे अच्छे व्यवहार को दिखाती हैं.

    उन्होंने कहा कि भारत जब विकास की बात करता है तो क्षमता को बढ़ाना हमेशा से केंद्र में रहता है और यही वजह है कि हमने 160 से ज्यादा देशों में 2 लाख व्यक्तियों को ट्रेनिंग देने की पेशकश की है.

    कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस ने भारत की जी20 अध्यक्षता की सराहना भी की और भारत के नेतृत्व में अफ्रीकन यूनियन के शामिल होने को ऐतिहासिक बताया.

    इसमें भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शामिल थे. उन्होंने कहा कि जी20 की अध्यक्षता करना भारत के लिए काफी चुनौतीपूर्ण था.

    उन्होंने कहा, "इस समय दुनिया में पूर्व-पश्चिम ध्रुवीकरण चल रहा है, वहीं उत्तर-दक्षिण देशों के बीच विभाजन की रेखा खिंची है. ऐसे में सभी को साथ लाकर एक एजेंडे पर बात करना आसान नहीं था."

  11. नमस्कार!

    आपका दिन शुभ हो.

    ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा.

    23 सितंबर के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.