बसपा सांसद दानिश अली से राहुल गांधी की मुलाक़ात के बाद मुख़्तार अब्बास नक़वी बोले ‘ड्रामा’

इमेज स्रोत, @naqvimukhtar
बीजेपी नेता मुख़्तार अब्बास नक़वी ने बसपा सांसद दानिश अली पर निशाना साधते हुए कहा वे कांग्रेस में शामिल होने के लिए ड्रामा कर रहे हैं.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल के साथ दानिश अली की तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, “लेकिन कांग्रेस में शामिल होने के लिए इतना ड्रामा कमाल है…”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
वहीं एक दूसरी पोस्ट में उन्होंने लिखा, “घंटों में ही गुरू घंटाली का घटिया घमासान....घमंडिया घराने का अरमान बन गया…खुदा ख़ैर करे.”
दरअसल गुरुवार को संसद में चंद्रयान की सफलता को लेकर चर्चा हो रही थी और इसी दौरान बीच बहस में बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली को धार्मिक पहचान के आधार पर अपशब्द बोले और धमकी दी, जिसका वीडियो वायरल हो गया.
इस विवाद के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार शाम उनसे मिलने पहुंचे थे.
इस मुलाक़ात के बाद दानिश अली और राहुल गांधी ने “नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान” का मुहावरा दुहराया था.
तस्वीरों को पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने लिखा था, “नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान.”
संसद की कार्यवाही से बिधूड़ी के अपशब्दों को हटा दिया गया है और बीजेपी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
दानिश अली से राहुल गांधी ने क्या कहा?
मुलाक़ात के बाद दानिश अली ने पत्रकारों से कहा, "राहुल जी कल सदन में नहीं थे, मेरा मोबाइल भी बंद था, मेरी किसी से भी बात नहीं हुई है."
"वो खाली एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए मेरा हौसला बढ़ाने के लिए वो यहां आए कि अकेला मत समझिए, इस देश का हर वो व्यक्ति जो लोकतंत्र में विश्वास रखता है, वो आपके साथ खड़ा है."
"राहुल गांधी ने कहा कि इसे दिल पर मत लीजिए और अपनी सेहत का ख्याल रखिए."
