भारत सरकार ने कनाडा में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए जारी की एडवाइज़री

इमेज स्रोत, Getty Images
भारत सरकार ने कनाडा में रहने वाले भारतीय नागरिकों और छात्रों के लिए 'एडवाइज़री' जारी की है.
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर इसे साझा किया है.
भारत सरकार ने अपनी एडवाइजरी में कहा है, " कनाडा में भारत विरोधी गतिविधियों, राजनीति से प्रेरित हेट क्राइम और आपराधिक हिंसा में वृद्धि के मद्देनजर वहां रह रहे सभी भारतीयों या वहां की यात्रा करने की योजना बना रहे लोगों से सतर्क रहने की अपील की जाती है."
भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है, "कनाडा में हाल में भारत विरोधी एजेंडे के खिलाफ आवाज उठानेवाले भारतीय डिप्लोमेट्स और भारतीय समुदाय के लोगों को निशाना बनाने वाले खतरे सामने आए हैं. इसलिए भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वो कनाडा के ऐसे इलाकों में जाने से बचें, जहां इस तरह की घटनाएं हुई हैं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
छात्रों को सतर्क रहने की सलाह
बयान में कहा गया, "हमारा उच्चायोग/कॉन्सुलेट जनरल कनाडा में भारतीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कनाडा के अधिकारियों के संपर्क में हैं."
भारत सरकार ने कहा है कि कनाडा में सुरक्षा की दृष्टि से खराब होते माहौल में भारतीय छात्रों को खास तौर पर बेहद सतर्क रहने की सलाह दी जाती है. एडवाइज़री में कनाडा में रहनेवाले भारतीय नागरिकों और छात्रों को ये भी सलाह दी गई है कि वे ओटावा में भारतीय उच्चायोग में और टोरंटो और वैंकूवर में भारतीय कॉन्सुलेट जनरल के पास मदद पोर्टल madad.gov.in पर रजिस्टर करें.
सरकार ने कहा है, "ऐसा करने से ये तय किया जा सकेगा कि किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में उच्चयोग उनसे सीधे संपर्क कर सके."

















