एशिया कप में इंडिया को शानदार जीत दिलाने वाले मोहम्मद सिराज की कहानी

साल 1994 में जन्मे सिराज के पिता मोहम्मद गौस ऑटो चालक थे. परिवार की आमदनी सीमित थी इसलिए सिराज को कभी किसी क्रिकेट अकादमी में जाने का मौका नहीं मिला.

लाइव कवरेज

मानसी दाश and प्रेरणा

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, एशिया कप फ़ाइनल: श्रीलंका ने जीता टॉस, भारत पहले गेंदबाज़ी करेगा

    रोहित शर्मा और दासुन शनाका

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, रोहित शर्मा और दासुन शनाका

    एशिया कप फ़ाइनल में आज यानी रविवार को श्रीलंका और भारत की टीमें भिड़ेंगी.

    श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फ़ैसला किया है.

    ये मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा.

    पूरे टूर्नामेंट की तरह एशिया कप फ़ाइनल में भी बारिश के आसार लग रहे हैं.

    मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक़, ढाई से साढ़े छह बजे तक बारिश की संभावनाएं 27 से 41 फ़ीसदी हैं.

    वहीं शाम को साढ़े छह बजे के क़रीब 77 फ़ीसदी बारिश होने की संभावनाएं हैं.

    शाम 7.30 बजे से 11.30 बजे तक 22 से 19 फ़ीसदी बारिश की संभावनाएं हैं.

  2. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा क्यों बोले- 'मोहन भागवत से उठा था ये मुद्दा'

    पवन खेड़ा

    इमेज स्रोत, ANI

    सनातन धर्म को लेकर चल रहे विवाद में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की प्रतिक्रिया आई है.

    तेलंगाना के हैदराबाद में संवाददाताओं से पवन खेड़ा ने कहा कि ये मुद्दा सबसे पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान से उठा था.

    सनातन के मुद्दे पर चल रही चर्चा के बारे में पूछे जाने पर पवन खेड़ा ने कहा, "उन्होंने आज से पंद्रह दिन पहले हिंदू धर्म के बारे में कहा कि हम लोगों ने दो हज़ार सालों से शोषण किया."

    "आप बताइए कि क्या आपको लगता है कि ये जाल मोहन भागवत ने बिछाया है. तो फिर हम भी मानते हैं आप सही कह रहे हैं."

    मोहन भागवत

    इमेज स्रोत, ANI

    इसी महीने हिंदू धर्म और जातिगत भेदभाव के बारे में नागपुर में एक सभा में मोहन भागवत ने कहा था कि जातिगत भेदभाव का इतिहास दो हज़ार साल पुराना है, इसलिए आरक्षण व्यवस्था बनी रहनी चाहिए.

    उन्होंने कहा कि इन दो हज़ार सालों के दौरान उनका जीना पशुओं के समान हो गया लेकिन हमने उनकी परवाह नहीं की, ऐसा दो हज़ार सालों तक चलता रहा.

    भागवत बोले, ''जिन्होंने दो हज़ार साल कष्ट झेला उनका भला करने के लिए अगर हमें 200 साल भी मुश्किलें झेलनी हुईं तो हमें ये करना चाहिए.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनावों के बारे में पवन खेड़ा ने कहा कि उन्हें इस बात का भरोसा है कि कांग्रेस अपने दम पर चुनाव जीत सकेगी.

    उन्होंने कहा, "हमें भरोसा है कि हम अपने बूते तेलंगाना में अगली सरकार बना सकेंगे. इसलिए किसी के साथ भी गठबंधन करने का सवाल ही नहीं उठता. इसकी न तो ज़रूरत है, न कोई मौक़ा है और न ही कोई संभावना है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  3. एशिया कप फ़ाइनल मैच देखने पहुंचीं कोहली की पाकिस्तानी फैन क्या बोलीं?

    पाकिस्तानी फैन

    एशिया कप फ़ाइनल में भारत-श्रीलंका मैच देखने पहुंचीं पाकिस्तान की फ़िज़ा ख़ान ने बीबीसी से बात की है.

    फ़िज़ा विराट कोहली की फैन हैं और सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं.

    फ़िज़ा बोलीं- मैं चाहती हूं कि भारत मैच जीते.

    फ़िज़ा कहती हैं कि वो दुबई में पली-बढ़ी हैं और भारत को अपना पड़ोसी मुल्क मानती हैं.

    कोलंबो में स्टेडियम के बाहर बीबीसी संवाददाता नितिन श्रीवास्तव से बात करते हुए फ़िज़ा ने कहा, "पाकिस्तान फ़ाइनल में नहीं है लेकिन हमारे पड़ोसी हैं इसलिए मैं उन्हें चीयर करने यहां आई हूं. हर मैच में एक हीरो रहता हैं, हम चाहते हैं कि बार-बार हीरो विराट कोहली ही बनें."

    उन्होंने कोहली से कहा, "हारना नहीं है. नहीं तो दिल टूट जाएगा. हम मान रहे हैं कि पड़ोसी की जीत में हमारी जीत है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. श्रीलंका से LIVE

    एशिया कप के फ़ाइनल मुक़ाबले में भारत और श्रीलंकाई क्रिकेट टीमों की टक्कर से पहले फ़ैंस से बात कर रहे हैं बीबीसी संवाददाता नितिन श्रीवास्तव. कैमरा: काशिफ़ सिद्दीक़ी

  5. विदेश मंत्री जयशंकर ने बताई जी-20 सम्मेलन में अपनी पत्नी की भूमिका

    जयशंकर अपनी पत्नी क्योको के साथ

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, जयशंकर अपनी पत्नी क्योको के साथ

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जी-20 सम्मेलन के दौरान लगाई प्रदर्शनी के बारे में रविवार को बात की है.

    जयशंकर ने कहा, ''जी-20 सम्मेलन के दौरान विश्वकर्मा से संबंधित एक बात आपको बताना चाहता हूं. आपने पीएम मोदी को ये कहते सुना होगा कि जी-20 की उपलब्धियां 140 करोड़ भारतीयों की उपलब्धि है.''

    विदेश मंत्री बोले, ''हम भारत के प्रभाव, संस्कृति, विरासत को हम दिखाने में सफल रहे. जब सभी राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली आए, तो प्रधानमंत्री मोदी को महसूस हुआ कि हम इसे राष्ट्राध्यक्षों और ख़ासकर उनकी पत्नियों, पतियों को इस बारे में बताएं कि भारत की संस्कृति है क्या. तो हमने एक प्रदर्शनी लगाई.''

    जयशंकर कहते हैं, ''इस प्रदर्शनी में हम जी-20 राष्ट्राध्यक्षों की पत्नियों को ले गए. भारत की ओर से इस प्रदर्शनी की कॉर्डिनेटर मेरी पत्नी थीं. ये प्रदर्शनी भारत में विश्वकर्मा काम के पांच हज़ार सालों पर थी.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  6. एशिया कप फ़ाइनल: भारत-श्रीलंका मैच से पहले मौसम का हाल कैसा है?

    भारत श्रीलंका मैच

    इमेज स्रोत, Getty Images

    एशिया कप फ़ाइनल मुक़ाबले में आज श्रीलंका और भारत की टीमें भिड़ेंगी.

    ये मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा.

    एशिया कप में कई मैच बारिश के कारण धुले हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया पहला मैच को बारिश के कारण रद्द हो गया था.

    भारत-पाकिस्तान के बीच खेला गया दूसरा मैच भी रिज़र्व डे के चलते ही पूरा हो पाया था.

    पूरे टूर्नामेंट की तरह एशिया कप फ़ाइनल में भी बारिश के आसार लग रहे हैं.

    मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक़, मैच टॉस के वक़्त ढाई बजे के 56 फ़ीसदी बारिश की संभावना हैं. ढाई से साढ़े छह बजे तक बारिश की संभावना 27 से 41 फ़ीसदी हैं.

    वहीं शाम को साढ़े छह बजे के क़रीब 77 फ़ीसदी बारिश होने की संभावना हैं.

    शाम 7.30 बजे से 11.30 बजे तक 22 से 19 फ़ीसदी बारिश की संभावना हैं.

  7. संसद के विशेष सत्र से पहले मोदी सरकार से कांग्रेस क्यों बोली- 9 साल से मांग कर रहे हैं

    प्रियंका गांधी और राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    18 से 22 सितंबर तक केंद्र सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाया है.

    संसद के सत्र से पहले कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्र सरकार से अपनी मांग को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है.

    कांग्रेस कार्यसमिति ने मांग की है कि विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण विधेयक को पास किया जाए.

    जयराम रमेश ने लिखा, ''कांग्रेस पार्टी पिछले नौ साल से मांग कर रही है कि महिला आरक्षण विधेयक, जो पहले ही राज्यसभा से पारित हो चुका है, उसे लोकसभा से भी पारित कराया जाना चाहिए.''

    कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने लिखा, ''आज पंचायतों और नगर पालिकाओं में 15 लाख से अधिक निर्वाचित महिला प्रतिनिधि हैं. यह 40 फ़ीसदी के आसपास है. महिलाओं के लिए संसद और राज्यों की विधानसभाओं में एक तिहाई आरक्षण के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह संविधान संशोधन विधेयक लाए. विधेयक 9 मार्च 2010 को राज्यसभा में पारित हुआ लेकिन लोकसभा में नहीं ले जाया जा सका.''

    उन्होंने लिखा, ''राज्यसभा में पेश या पारित किए गए विधेयक समाप्त नहीं होते हैं इसलिए महिला आरक्षण विधेयक अभी भी जीवित (सक्रिय) है.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    संसद के विशेष सत्र के बारे में सरकार ने क्या बताया?

    13 सितंबर को लोकसभा सचिवालय के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से बताया गया था कि बाक़ी कार्यवाही से अलग सत्र के पहले दिन 18 सितंबर को दोनों सदनों में संसद के 75 साल के सफ़र पर चर्चा की जाएगी. इसके तहत संविधान सभा से लेकर संसद की उपलब्धियों, अनुभवों और यादों की चर्चा की जाएगी.

    राज्यसभा के बुलेटिन के मुताबिक़, संसद के विशेष सत्र में तीन बिल पर चर्चा होगी. लोकसभा में भी दो बिल पर चर्चा होगी.

    • पोस्ट ऑफिस विधेयक 2023
    • मुख्य चुनाव आयुक्त एवं चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति, सेवाओं और कार्यकाल से संबंधित विधेयक
    • निरसन एवं संशोधन विधेयक 2023
    • अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2023
    • प्रेस एवं पत्र पत्रिका पंजीकरण विधेयक 2023

    सरकार के इस एजेंडे के बताए जाने पर जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा था- ''मुझे यक़ीन है कि विधायी हथगोलों को छिपाया जा रहा और हमेशा की तरह उसे अचानक आख़िर में सामने लाएंगे. पर्दे के पीछे कुछ और है.''

  8. सनातन धर्म विवाद में अब आया केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का बयान

    अर्जुन राम मेघवाल

    इमेज स्रोत, Sanjeev Verma/Hindustan Times via Getty Images

    केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सनातन धर्म पर चल रही बहस को लेकर सवाल किए और कहा कि जो लोग सनातन धर्म का विरोध कर रहे हैं वो संविधान के भी ख़िलाफ़ हैं.

    रविवार को नए संसद भवन के गज द्वार पर तिरंगा फहराने के मौक़े पर वो नए संसद भवन पहुंचे थे.

    इस दौरान उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "हम उनसे पूछना चाहते हैं कि केसी वेणुगोपाल, कार्ति चिदंबरम, प्रियांक खड़गे के जो बयान आए हैं. ये तो उन्होंने बताया ही नहीं कि वो किधर खड़े हैं? हमें तो लगता है कि वे सनातन धर्म के ख़िलाफ़ हैं."

    उन्होंने कहा, "जो संविधान की शपथ लेकर संवैधानिक पदों पर बैठे हैं उन्हें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए. सनातन धर्म का निरादर क्यों? इसका मतलब वो संविधान के भी ख़िलाफ़ हैं."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इसी महीने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और राज्य सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म पर कहा था, "सनातन धर्म लोगों को जाति और धर्म के नाम पर बांटने वाला विचार है, इसे ख़त्म करना मानवता और समानता को बढ़ावा देना है."

    उन्होंने ये भी कहा था, "जिस तरह हम मच्छर,डेंगू, मलेरिया और कोरोना को खत्म करते हैं उसी तरह सिर्फ सनातन धर्म का विरोध करना ही काफी नहीं है. इसे समाज से पूरी तरह खत्म कर देना चाहिए."

    उदयनिधि स्टालिन

    इमेज स्रोत, UDHAY/X

    इस पर कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा था कि कांग्रेस का नज़रिया बिल्कुल स्पष्ट है, पार्टी सर्वधर्म सम्भाव में यकीन करती है.

    उन्होंने कहा, "हम सभी के विश्वास का सम्मान करते हैं, लेकिन आपको ये समझना होगा कि सभी राजनीतिक दलों को अपनी बात कहने की आजादी है."

    सनातन धर्म को लेकर चल रहे इस विवाद में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे और कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खड़गे ने भी उदयनिधि के बयान पर सहमति जताई.

    उन्होंने कहा, "ऐसा कोई धर्म जो बराबरी की बात ना करता हो, जो मानवता के सम्मान की बात ना करता हो, मेरे ख़्याल से वो बीमारी की तरह ही है."

    कार्ति चिदंबरम

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, कार्ति चिदंबरम

    वहीं कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम ने कहा कि सनातन धर्म जातिवादी समाज के लिए ढांचे के अलावा कुछ और नहीं है.

    उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इसका समर्थन करने वाले अच्छे पुराने दिनों के लिए उत्सुक हैं.

    उन्होंने कहा, "तमिलनाडु में आम बोलचाल की भाषा में 'सनातन धर्म' का अर्थ पदानुक्रमित समाज है. ऐसा क्यों है कि हर कोई जो सनातन धर्म के लिए पैरवी कर रहा है, उस विशेषाधिकार प्राप्त वर्ग से आता है, जो 'पदानुक्रम' के लाभार्थी हैं."

  9. पीएम मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी बोले- इस बार का जन्मदिन...

    प्रधानमंंत्री मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बीजेपी के कई नेताओं ने बधाई दी है. वहीं कांग्रेस के अन्य नेता भी उन्हें जन्मदिन की मुबारकबाद दे रहे हैं.

    राज्यसभा से कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा, "इस बार का जन्मदिन प्रधानमंत्री के रूप में मना लें. स्वस्थ्य रहें, खुश रहें और अगला जन्मदिन पूर्व प्रधानमंत्री के रूप में मनाएं."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं, उनके जन्मदिन पर हम हार्दिक बधाई देते हैं. हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    वहीं नेशनल कॉन्फ्रेस के अध्यक्ष फ़ारुक़ अब्दुल्ला ने पीएम को मुबारकबाद देते हुए कहा कि संसद के स्पेशल सत्र के दौरान सांसद नए संसद भवन में बैठेंगे.

    उन्होंने कहा, "हम उन्हें मुबारकबाद देते हैं कि अल्लाह उन्हें सलामत रखे और लंबी उम्र दे."

    "हम इंतज़ार कर रहे थे कि हम नई संसद में जाएंगे. 18 या 19 तारीख को हम नई संसद में बैठेंगे. हमें इस बात का इंतज़ार है कि सभी को यहां बोलने का मौक़ा मिलेगा."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  10. पीएम मोदी के जन्मदिन पर राहुल गांधी ने ये किया ट्वीट

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    विपक्षी कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है.

    उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन मुबारक हो."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर कई और लोग भी बधाई दे रहे हैं.

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) पर उनके लिए दो लेख लिखे हैं.

    अंग्रेज़ी भाषा का लेख 'पीएम मोदी: द आर्किटेक्ट ऑफ़ न्यू इंडिया' शीर्षक से 'टाइम्स ऑफ़ इंडिया' में और हिंदी भाषा का लेख 'अमृतकाल के सारथी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी' शीर्षक से आज के दैनिक जागरण में छपा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    गृह मंत्री अमित शाह ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने इस मौक़े पर पीएम की पुरानी तस्वीरों का एक कोलाज सोशल मीडिया पर वीडियो के रूप में पोस्ट किया.

    उन्होंने लिखा, "भारत के हर व्यक्ति के दिल से जुड़कर उसे देश के विकास से जोड़ने का अद्भुत काम इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया है."

    उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "अपनी दूरदर्शिता, अथक परिश्रम और नि:स्वार्थ सेवाभाव से करोड़ों लोगों के जीवन में समृद्धि और विश्वास लाने वाले देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, "पीएम मोदी ने भारत को न केवल नई पहचान दी है बल्कि संपूर्ण विश्व में उसका मान भी बढ़ाया है. लोक कल्याण और गरीब कल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध मोदीजी ने भारत को विकास की नई बुलंदियों तक पहुँचाया है."

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पर लिखा "73वें जन्मदिन पर मोदी जी को बधाई देने में मेरे साथ शामिल हों. उनके नेतृत्व में देश बदल रहा है और विश्व के स्टेज पर हमारी साख मज़बूत हुई है."

    उन्होंने लिखा, "मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि वो आगे भी देश का नेतृत्व करते रहें."

  11. नई संसद में जगदीप धनखड़ ने फहराया तिरंगा

    संसद की नई इमारत

    इमेज स्रोत, ANI

    राज्यसभा के चेयरमैन और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को संसद की नई इमारत में तिरंगा फहराया. तिरंगा नए संसद के 'गज द्वार' में फहराया गया है.

    इस दौरान लोक सभा स्पीकर ओम बिरला, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन, पीयूष गोयल मौजूद थे. कांग्रेस की तरफ से यहां अधीर रंजन चौधरी और प्रमोद तिवारी मौजूद दिखे.

    कल से संसद का विशेष सत्र शुरू होने वाला है जिससे पहले सरकार आज सभी राजनीतिक दलों के साथ एक बैठक करने वाली है. ये बैठक संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुलाई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    संसद का विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर के बीच होने वाला है जिससे पहले सरकार ने कहा था कि सत्र के पहले दिन 18 सितंबर को दोनों सदनों में संसद के 75 साल के सफ़र पर चर्चा की जाएगी.

    इसके तहत संविधान सभा से लेकर संसद की उपलब्धियों, अनुभवों और यादों की चर्चा की जाएगी.

    साथ ही इसे लेकर लोकसभा और राज्यसभा के बुलेटिन में बताया गया था कि इस दौरान पोस्ट ऑफिस विधेयक 2023, मुख्य चुनाव आयुक्त एवं चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति, सेवाओं और कार्यकाल से संबंधित विधेयक, निरसन एवं संशोधन विधेयक 2023, अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2023 और प्रेस एवं पत्र पत्रिका पंजीकरण विधेयक 2023 पर चर्चा होगी.

    संसद की नई इमारत

    इमेज स्रोत, Pallava Bagla/Getty Images

  12. एशिया कप फ़ाइनल: भारत के सामने क्या चुनौतियां होंगी

    वीडियो कैप्शन, एशिया कप फ़ाइनल: भारत के सामने क्या चुनौतियां होंगी

    एशिया कप का फ़ाइनल कल यानी रविवार 17 सितंबर को होना है.

    फ़ाइनल मुकाबले में भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी.

    क्या होगी दोनों टीमों की रणनीति और मौसम को लेकर क्या है पूर्वानुमान, कोलंबो से जानकारी दे रहे हैं बीबीसी संवाददाता नितिन श्रीवास्तव.

    कैमरा: काशिफ़ सिद्दिक़ी

  13. पीएम मोदी के जन्मदिन पर योगी ने उन्हें बताया 'नए भारत का निर्माता'

    मोदी और योगी

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) पर उनके लिए दो लेख लिखे हैं.

    अंग्रेज़ी भाषा का लेख 'पीएम मोदी: द आर्किटेक्ट ऑफ़ न्यू इंडिया' शीर्षक से 'टाइम्स ऑफ़ इंडिया' में और हिंदी भाषा का लेख 'अमृतकाल के सारथी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी' शीर्षक से आज के दैनिक जागरण में छपा है.

    इन दोनों लेखों में सीएम योगी ने 'सृष्टि के रचयिता विश्वकर्मा' का ज़िक्र करते हुए कहा है कि उनकी जयंती के दिन भारत के शिल्पी पीएम मोदी का भी जन्मदिन है, और उनके नेतृत्व में भारत एक 'वन इंडिया ग्रेट इंडिया' (एक भारत श्रेष्ठ भारत) का सपना पूरा कर रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि '2014 से पहले भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के कारण लोगों में सिस्टम को लेकर नाराज़गी थी, लोगों के लिए बनाई गई योजनाएं ठीक से काम नहीं कर रही थीं.'

    'इस माहौल के बीच जनता ने बदलाव को चुना और बेहतर भविष्य की उनकी उम्मीदें जगीं.'

    उन्होंने इन लेखों में बीजेपी के बीते दो कार्यकालों के कामों का ज़िक्र किया है और कहा है कि आम लोगों का भरोसा उनकी सरकार में है.

    उन्होंने लिखा है, "गोस्वामी तुलसीदास जी ने शायद इस तरह के सिस्टम को ही राम राज्य कहा होगा."

  14. ब्राज़ील: अमेज़न के जंगलों में प्लेन क्रैश, सभी 14 लोगों की मौत

    विनिसियस अलमेड़ा

    इमेज स्रोत, MICHAEL DANTAS/AFP via Getty Images

    इमेज कैप्शन, विनिसियस अलमेड़ा

    ब्राज़ील के अमेज़न के जंगलों के बीच बार्सेलोस शहर में शनिवार को हुई एक विमान दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गई है.

    हादसाग्रस्त विमान एक छोटा प्रोपेलर प्लेन था जो ख़राब मौसम के बीच अमेज़ोनास के मानुस से बार्सेलोस जा रहा था.

    अधिकारियों का कहना है कि भारी बारिश के कारण विमान उस वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया जब वो लैंड करने की कोशिश कर रहा था.

    हादसे में विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है. इसमें चालकदल के दो सदस्यों के अलावा 12 यात्री थे जिनमें से कुछ पर्यटक बताए जा रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार अमेज़ोनास के सुरक्षा अधिकारी विनिसियस अलमेड़ा ने बताया, "छोटे विमान के पायलट भारी बारिश के बीच शहर के पास पहुंचे थे, यहां उस वक्त विज़िबिलिटी काफी कम थी."

    "ऐसा लगता है कि अनजाने में वो रनवे के बीच में लैंड करने की कोशिश कर रहे थे. इससे प्लेन पूरी तरह लैंड हो उससे पहले ही रनवे की पट्टी ख़त्म हो गई और विमान हादसे का शिकार हो गया."

    समाचार एजेंसी के अनुसार सभी यात्री ब्राज़ीलीयाई मूल के बताए जा रहे हैं जो बार्सेलोस में स्पोर्ट फिशिंग के लिए जा रहे थे.

    प्रदेश के गवर्नर विल्सन लीमा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा है कि "हादसे के वक्त से हमारी टीमें राहत कार्य में लगी हैं, वो सभी ज़रूरी मदद मुहैय्या करवा रही हैं."

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार मानुस एरोटैक्सी एयरलाइन ने एक बयान जारी कर हादसे की पुष्टि की है और वो हादसे की कारणों की जांच कर रही है. हालांकि एयरलाइन ने हादसे में मारे गए लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.

  15. नीरज चोपड़ा को डायमंड लीग फ़ाइनल में मिला दूसरा स्थान

    नीरज चोपड़ा

    इमेज स्रोत, REUTERS/Kai Pfaffenbach

    भाला फेंक में ओलंपिक और विश्व चैंपियन रहे भारत के नीरज चोपड़ा डायमंड लीग में अपना ख़िताब बचा नहीं पाए हैं. शनिवार को उन्होंने भाला फेंक प्रतियोगिता के फ़ाइनल में 83.80 मीटर दूर भाला फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया.

    अमेरिका के यूजीन के हेवॉर्ड फ़ील्ड में हो रहे इस मुक़ाबले में तेज़ हवा का सामना करते हुए 25 साल के नीरज चोपड़ा की दो कोशिशों फ़ाउल रहीं.

    दिन का उनका सबसे बेहतर प्रदर्शन दूसरी कोशिश में हुआ. उनके प्रदर्शन की सीरीज़ फ़ाउल, 83.80 मीटर, 81.37 मीटर, फ़ाउल, 80.74 और 80.90 मीटर रही.

    इस सीज़न में ये पहली बार है जब उन्होंने 85 मीटर से नीचे भाला फेंका है.

    उन्होंने तीसरे स्थान पर डायमंड लीग के फ़ाइनल्स के लिए क्वालिफ़ाई किया था. 2022 में ज्यूरिख़ में हुए डायमंड लीग फ़ाइनल्स में उन्होंने 88.44 मीटर दूर भाला अपने लिए गोल्ड मेडल सुनिश्चित किया था.

    जेकब वाल्देच

    इमेज स्रोत, PHILIPP SCHMIDLI/EPA-EFE/REX/Shutterstock

    इमेज कैप्शन, जेकब वाल्देच

    इस बार के डायमंड लीग फ़ाइनल्स में चेक गणराज्य के जेकब वाल्देच पहले स्थान पर रहे.

    ये इस प्रतियोगिता में उनकी तीसरी जीत है. उन्होंने अपने छठे और अंतिम प्रयास में 84.24 मीटर भाला फेंका था.

    खेल के पहले ही राउंड में उन्होंने 84.01 मीटर भाला फेंककर दूसरे प्रतियोगियों पर बढ़त बना ली थी.

    जेकब वाल्देच ने बुडापेस्ट में हुए विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था, बाद में उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक हासिल किया था. साल 2017 और 2018 में वो डायमंड लीग चैंपियन रहे थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने से पहले नीरज चोपड़ा दोहा में मई में हुए डायमंड लीग में और जून में लुसान में हुए डायमंड लीग में पहले स्थान पर रहे. उनका अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन 89.94 मीटर है.

    बुडापेस्ट में 88.17 मीटर भाला फेंककर विश्व चैंपियनशिप जीतने वाले नीरज भाला फेंक में दुनिया के तीसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जो ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप जीत चुके हैं.

    विश्व चैंपियनशिप में जीत हासिल करने के कुछ ही दिनों बाद जब वो अगस्त में ज्यूरिख़ डायमंड लीग में शामिल हुए वो दूसरे स्थान पर रहे. इस प्रतियोगिता में जेकब वाल्देच पहले स्थान पर रहे थे.

    अब आगे नीरज इस महीने के आख़िर में हांगज़ू एशियन गेम्स में हिस्सा लेंगे. इससे पहले वो 2018 में इंडोनेशिया में हुए एशियन गेम्स में गोल्ड जीत चुके हैं.

  16. नमस्कार!

    आपका दिन शुभ हो.

    ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा.

    16 सितंबर के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.