ब्रेकिंग न्यूज़, एशिया कप: पाकिस्तान ने टॉस जीता, भारत पहले करेगा बल्लेबाज़ी, टीम में कौन-कौन?
एशिया कप क्रिकेट में आज यानी रविवार को भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच मुकाबला होना है.
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया है. यानी भारत की टीम पहले बल्लेबाज़ी करेगी.
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक़, मैच के दौरान बारिश होने की संभावनाएं भी हैं.
इसी को ध्यान में रखते हुए मैच के लिए एक रिज़र्व डे भी रखा गया है.
टीम में कौन कौन?
भारत: रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शार्दूल ठाकुर, ईशान किशन
पाकिस्तान: बाबर आज़म, शादाब ख़ान, फख़र ज़मान. इमाम-उल-हक़, सलमान अली आग़ा, इफ्तिख़ार अहमद, मोहम्मद रिज़वान, फहीम अशरफ, नसीम शाह, शाहीन शाह आफ़रीदी, हारिस राउफ
भारत और पाकिस्तान के बीच दो सितंबर को भी मुकाबला हुआ था. इस मुकाबले में पाकिस्तान के गेंदबाज़ों के सामने भारत के सलामी बल्लेबाज टिक नहीं पाए थे.
भारत ने पाकिस्तान के सामने 267 रनों का लक्ष्य रखा था. मगर बारिश के कारण पाकिस्तान को बल्लेबाज़ी करने का मौक़ा नहीं मिला था और मैच रद्द हो गया था.