यूएस ओपन: भारत के रोहन बोपन्ना और ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू की जोड़ी डबल्स फ़ाइनल में हारी

यूएस ओपन के पुरुषों के डबल्स मुक़ाबले में अमेरिका के राजीव राम और ब्रिटेन के जो सेलिसबरी की जोड़ी ने जीत हासिल की और ख़िताब पर कब्ज़ा किया.

लाइव कवरेज

अभिनव गोयल and अनंत प्रकाश

  1. जी-20: भारत के सामने होंगी ये चुनौतियां

  2. जी20 के दौरान 15 द्विपक्षीय बैठक करेंगे पीएम मोदी

    बाइडन और मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार और रविवार के बीच विश्व नेताओं के साथ 15 द्विपक्षीय बैठकें करेंगे.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार पीएम मोदी शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना से अपने आवास पर द्विपक्षीय बैठक करेंगे.

    जी-20 के 18वें शिखर सम्मेलन का आयोजन इस बार नई दिल्ली में हो रहा है, जो 9 से 10 सितंबर तक चलेगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    एजेंसी के मुताबिक शनिवार को पीएम जी20 शिखर सम्मेलन के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ-साथ यूके, जापान, जर्मनी के नेताओं से द्विपक्षीय बैठक करेंगे.

    इसके अलावा रविवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के लंच पर बैठक करेंगे.

    एजेंसी के मुताबिक पीएम मोदी कोमोरोस, तुर्किये, यूएई, दक्षिण कोरिया, ईयू/ईसी, ब्राजील और नाइजीरिया के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे.

  3. मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार के किस क़दम को सही ठहराया और कहाँ चेताया

  4. G20 सम्मेलन LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति की आज होगी मुलाक़ात, किन मुद्दों पर हो सकती है बातचीत बीबीसी संवाददाता ज़ुबैर अहमद के साथ हैं प्रोफ़ेसर फ़ैसल अहमद

  5. जी20 शिखर सम्मेलन: कौन-कौन से विदेशी नेता दिल्ली पहुंच गए हैं?

    नई दिल्ली में 9-10 सितंबर तक होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में दुनिया के शीर्ष नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया है.

    सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन, ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक, कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सहित कई बड़े नेता आ रहे हैं.

    सबसे पहले दिल्ली पहुंचने वाले नेताओं में नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद तिनुबु का नाम शामिल है. वे पांच सितंबर को ही दिल्ली पहुंच गए थे. एयरपोर्ट पर राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने उनका स्वागत किया था.

    इमेज स्रोत, @g20org

    इमेज कैप्शन, सबसे पहले दिल्ली पहुंचने वाले नेताओं में नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद तिनुबु का नाम शामिल है. वे पांच सितंबर को ही दिल्ली पहुंच गए थे. एयरपोर्ट पर राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने उनका स्वागत किया था.
    मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवींद कुमार जुगनाथ गुरुवार को दिल्ली पहुंचे थे. उन्हें केंद्रीय मंत्री श्रीपाद नाइक लेने पहुंचे थे.

    इमेज स्रोत, @g20org

    इमेज कैप्शन, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवींद कुमार जुगनाथ गुरुवार को दिल्ली पहुंचे थे. उन्हें केंद्रीय मंत्री श्रीपाद नाइक लेने पहुंचे थे.
    यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंच गई हैं.

    इमेज स्रोत, @g20org

    इमेज कैप्शन, यूरोपीय की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंच गई हैं. उनका स्वागत केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया.
    यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री प्रल्हाद सिंह पटेल

    इमेज स्रोत, @g20org

    इमेज कैप्शन, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री प्रल्हाद सिंह पटेल
    विश्व व्यापार संगठन की महानिदेशक नगोजी ओकोन्जो-आइवियेला

    इमेज स्रोत, @g20org

    इमेज कैप्शन, विश्व व्यापार संगठन की महानिदेशक नगोजी ओकोन्जो-आइवियेला
    अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार सुबह निकले.

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार सुबह निकले.
    इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे
    संयुक्त मैक्सिकन राज्यों के आर्थिक मंत्रालय के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख रक़ेल ब्यूनरोस्त्रो सांचेज़

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, संयुक्त मैक्सिकन राज्यों के आर्थिक मंत्रालय के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख रक़ेल ब्यूनरोस्त्रो सांचेज़
    सऊदी अरब के वित्त मंत्री मोहम्मद अल-जादान

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, सऊदी अरब के वित्त मंत्री मोहम्मद अल-जादान
  6. जी-20 बैठक से पहले ही क्या भारत को मिली बड़ी कामयाबी? रूस और चीन कैसे माने- प्रेस रिव्यू

  7. उपचुनाव: सात विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती शुरू, कौन कितना आगे?

    उपचुनाव: सात विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती शुरू, कौन कितना आगे?

    इमेज स्रोत, Getty Images

    छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर मंगलवार को हुए उपचुनावों के नतीजे, आज यानी शुक्रवार को घोषित किए जाएंगे.

    इन विधानसभा सीटों में उत्तर प्रदेश की घोसी, उत्तराखंड की बागेश्वर, झारखंड की डुमरी, पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी, केरल की पुथुपल्ली और त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सानगर विधानसभा सीट शामिल है.

    कौन कहां आगे-

    उत्तर प्रदेश की घोसी- समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह 3 हजार 381 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं, वहीं बीजेपी के दारा सिंह चौहान दूसरे नंबर पर हैं.

    उत्तराखंड की बागेश्वर- कांग्रेस के बसंत कुमार 2 हजार 945 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं, वहीं बीजेपी की पार्वती दास 2 हजार 191 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं.

    केरल की पुथुपल्ली- कांग्रेस के चंडी ओमन 11 हजार 788 वोटों के साथ पहले नंबर पर हैं. सीपीआई(एम) के जैक सी थॉमस 6 हजार 301 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं.

    त्रिपुरा की धनपुर- बीजेपी के बिंदु देबनाथ 5 हजार 341 वोटों के साथ पहले नंबर पर हैं. सीपीआई(एम) के कौशिक चंद्रा 1 हजार 276 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं.

    त्रिपुरा की बॉक्सानगर- बीजेपी के तफज्जुल हुसैन 7 हजार 706 वोटों के साथ पहले नंबर पर हैं, सीपीआई(एम) के मिजान हुसैन 375 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं.

    वहीं झारखंड की डुमरी और पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी विधानसभा सीटों से फिलहाल वोटों के आंकड़े चुनाव आयोग ने जारी नहीं किए हैं.

  8. रोहन बोपन्ना ने रचा इतिहास, यूएस ओपन खिताब से एक कदम दूर

    रोहन बोपन्ना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, रोहन बोपन्ना ने रचा इतिहास, यूएस ओपन खिताब से एक कदम दूर

    भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने यूएस ओपन में इतिहास रच दिया है.

    रोहन बोपन्ना और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मैथ्यू एबडेन ने फ्रांसीसी जोड़ी पियरे ह्यूजेस हर्बर्ट और निकोलस माहुत को 7-6(3), 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है.

    रोहन ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है. वे पुरुष युगल ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं.

    उन्होंने 43 साल, 6 महीने की उम्र में सेमीफाइनल का मुकाबला खेला. वे दूसरी बार अपने करियर में ग्रैंड स्लैम पुरुष युगल फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं.

    2017 में फ्रेंच ओपन मिक्स डबल्स चैंपियनशिप अपने नाम करने के बाद बोपन्ना अब अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम जीतने की कोशिश करेंगे.

  9. किम जोंग उन ने किया परमाणु पनडुब्बी बनाने का दावा, तस्वीरों में देखिए

    उत्तर कोरियाई के नेता किम जोंग ने एक पनडुब्बी का नाम रखने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया है. उनका दावा है कि यह पनडुब्बी, परमाणु हथियार ले जा सकती है.

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, उत्तर कोरियाई के नेता किम जोंग ने एक पनडुब्बी का नाम रखने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया है. उनका दावा है कि यह पनडुब्बी, परमाणु हथियार ले जा सकती है.
    सरकारी मीडिया की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पनडुब्बी ने देश की परमाणु प्रतिरोधक क्षमता को कई गुना मजबूत कर दिया है.

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, सरकारी मीडिया की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पनडुब्बी ने देश की परमाणु प्रतिरोधक क्षमता को कई गुना मजबूत कर दिया है.
    फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह पनडुब्बी चलती भी है या नहीं? उत्तर कोरिया ने अपने लोगों के लिए इसका कोई प्रदर्शन नहीं किया है.

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह पनडुब्बी चलती भी है या नहीं? उत्तर कोरिया ने अपने लोगों के लिए इसका कोई प्रदर्शन नहीं किया है.
    पानी के अंदर पनडुब्बियों को पता लगाना मुश्किल होता है. इस पनडुब्बी का मतलब है कि जमीनी युद्ध में हथियार नष्ट होने के बाद उत्तर कोरिया अपने दुश्मनों पर समुद्र के जरिए हमला कर सकता है.

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, पानी के अंदर पनडुब्बियों का पता लगाना मुश्किल होता है. इस पनडुब्बी का मतलब है कि जमीनी युद्ध में हथियार नष्ट होने के बाद उत्तर कोरिया अपने दुश्मनों पर समुद्र के जरिए हमला कर सकता है.
  10. आईआईटी मंडी के निदेशक के एक वीडियो पर विवाद, कांग्रेस की कड़ी आपत्ति

    आईआईटी मंडी के निदेशक का अजीबो-गरीब बयान, कांग्रेस ने कहा पद पर बने रहने के लायक नहीं

    इमेज स्रोत, iitmandi.ac.in

    आईआईटी मंडी के निदेशक लक्ष्मीधर बेहरा का एक कथित बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

    बयान में बेहरा कथित तौर पर दावा कर रहे हैं कि मांस खाने की वजह से हिमाचल प्रदेश में बादल फटने और भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं.

    उनके इस कथित वीडियो पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वे निदेशक पद पर बने रहने के लायक नहीं हैं.

    उन्होंने लिखा कि वे पद पर जितना अधिक समय तक रहेंगे, उतना ही ज्यादा वैज्ञानिक नजरिए को नुकसान पहुंचेगा.

    जयराम ने कहा, “प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे पूर्वजों को प्लास्टिक सर्जरी के बारे में जानकारी थी. उन्होंने बच्चों से यह भी कहा कि जलवायु नहीं बदली है, जबकि ऐसा नहीं है. एक वरिष्ठ मंत्री न्यूटन और आइंस्टीन का फर्क नहीं कर पाता, वहीं दूसरा नेता डार्विन को पाठ्यक्रमों से हटाने का जायज बताता है.”

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    वायरल वीडियो में क्या?

    वायरल वीडियो में आईआईटी मंडी के निदेशक लक्ष्मीधर बेहरा छात्रों को संबोधित कर रहे हैं. हालांकि यह वीडियो कब का है, इस बारे फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

    बेहरा कथित तौर पर कह रहे हैं, “एक अच्छा इंसान बनने के लिए आप लोगों को क्या करना है? आप को मांस नहीं खाना है. हां या नहीं? मीट नहीं खाएंगे एक साथ बोलिए. आवाज नहीं आ रही है. ढंग से बोलो.”

    वायरल वीडियो में वे कह रहे हैं कि अगर बेजुबान जानवरों को काटना बंद नहीं किया तो हिमाचल प्रदेश का भारी पतन हो जाएगा.

    वे कहते हैं, “आप बेजुबान जानवरों को मार रहे हैं, जिसका पर्यावरण के खराब होने के साथ भी पारस्परिक संबंध है, जिसे आप अभी नहीं देख सकते, लेकिन ऐसा हो रहा है. बड़े पैमाने पर भूस्खलन, और बादल फटने की जिन घटनाओं को आप बार-बार देख रहे हैं. ये सभी इसी क्रूरता की वजह से हो रहा है.”

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  11. सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आज

    उपचुनाव

    इमेज स्रोत, ANI

    छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर मंगलवार को हुए उपचुनावों के नतीजे, आज यानी शुक्रवार को घोषित किए जाएंगे.

    इन विधानसभा सीटों में त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सानगर, पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी, केरल की पुथुपल्ली, उत्तर प्रदेश की घोसी, झारखंड की डुमरी और उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट शामिल है.

    घोसी और धनपुर सीट पर मौजूदा विधायकों के इस्तीफा देने और बाकि पांच सीटों पर मौजूदा विधायक के निधन के चलते उपचुनाव हो रहा है..

    धुपगुड़ी और पुथुपल्ली विधानसभा सीट पर इंडिया गठबंधन की पार्टियां आमने-सामने हैं. केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के निधन के बाद पुथुपल्ली विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है.

    इस सीट पर उनके बेटे चांडी ओमन को कांग्रेस-यूडीएफ ने अपना उम्मीदवार बनाया है, वहीं उनके खिलाफ वाम लोकतांत्रिक मोर्चे के जैस सी थॉमस मैदान में हैं.

    उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट की बात करें, तो 2022 के चुनाव में यहां समाजवादी पार्टी की टिकट पर दारा सिंह चौहान ने जीत दर्ज की थी, लेकिन बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ दी और बीजेपी में शामिल हो गए.

    अब बीजेपी ने उपचुनाव में दारा सिंह चौहान को ही अपना उम्मीदवार बनाया हुआ है, वहीं सपा की तरफ से सुधाकर सिंह मैदान में हैं.

  12. सनातन धर्म पर उदयनिधि स्टालिन के बयान पर क्या बोली शिव सेना

    शिवसेना

    इमेज स्रोत, ANI

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और राज्य सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए गए बयान पर शिवसेना(यूबीटी) ने प्रतिक्रिया दी है.

    शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने उदयनिधि स्टालिन को ऐसे बयानों से दूर रहने की सलाह दी है.

    उन्होंने कहा, “उदयनिधि स्टालिन एक मंत्री हैं और उनके बयान का कोई भी समर्थन नहीं करेगा और किसी को भी ऐसे बयान देने से बचना चाहिए. हम सभी इंडिया गठबंधन की पार्टियां हैं. यह डीएमके का विचार हो सकता है. इस देश में करीब 90 करोड़ हिंदू रहते हैं…सबकी अपनी भावनाएं हैं. आप उनकी भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचा सकते.”

    उदयनिधि के बयान से न सिर्फ शिवसेना(यूबीटी) बल्कि इंडिया गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस ने भी दूरी बना ली है.

    गुरुवार को कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, “हम पहले भी कह चुके हैं कि कांग्रेस का हर धर्म और सोच को साथ लेकर चलने का इतिहास रहा है. हम सर्वधर्म समभाव में विश्वास करते हैं. कांग्रेस समझती है कि यह देश सतरंगी देश है जहां सबका एक स्थान है."

    "किसी को कम दिखाना और किसी को ज्यादा दिखाना, न तो संविधान इसकी अनुमति देता है, न ही कांग्रेस की ऐसी परंपरा है. इस कारण हम ऐसी टिप्पणियों से सहमत नहीं हैं.”

    उदयनिधि ने क्या कहा था

    बीते शुक्रवार यानी एक सितंबर को मार्क्सवादी पार्टी से जुड़ा संगठन तमिलनाडु प्रगतिशील लेखक और कलाकार संघ की ओर से चेन्नई के कामराजार एरिना में सनातन उन्मूलन सम्मेलन का आयोजन किया गया था.

    इसमें भाग लेते हुए उदयनिधि स्टालिन ने भारतीय मुक्ति संग्राम में आरएसएस का योगदान शीर्षक से व्यंग्यचित्रों वाली एक पुस्तक का विमोचन किया. उन्होंने सनातन धर्म और बीजेपी को लेकर भी भाषण दिया था.

    उदयनिधि स्टालिन ने अपने संबोधन में कहा था, "इस सम्मेलन का शीर्षक बहुत अच्छा है. आपने 'सनातन विरोधी सम्मेलन' के बजाय 'सनातन उन्मूलन सम्मेलन' का आयोजन किया है. इसके लिए मेरी बधाई. हमें कुछ चीज़ों को ख़त्म करना होगा.''

    ''हम उसका विरोध नहीं कर सकते. हमें मच्छर, डेंगू बुखार, मलेरिया, कोरोना वायरस इत्यादि का विरोध नहीं करना चाहिए."

    "हमें इसका उन्मूलन करना चाहिए. सनातन धर्म भी ऐसा ही है. तो पहली चीज़ यही है कि हमें इसका विरोध नहीं करना है बल्कि इसका उन्मूलन करना है. सनातन समानता और सामाजिक न्याय के ख़िलाफ़ है. इसलिए आप लोगों ने सम्मेलन का शीर्षक अच्छा रखा है. मैं इसकी सराहना करता हूँ."

    "फासीवादी ताकतें हमारे बच्चों को पढ़ने से रोकने के लिए कई योजनाएं लेकर आ रही हैं. सनातन की नीति यही है कि सबको नहीं पढ़ना चाहिए. एनईईटी परीक्षा इसका एक उदाहरण है."

  13. नमस्कार!

    आपका दिन शुभ हो.

    ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा.

    07 सितंबर के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.