पंजाब में आम आदमी पार्टी के साथ सीट बंटवारे पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बोले...

इमेज स्रोत, TWITTER/@RajaBrar_INC
कांग्रेस के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर राजा सिंह वड़िंग ने कहा है कि अभी तक राज्य में आम आदमी पार्टी के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर उनके पास कोई जानकारी नहीं है.
उन्होंने कहा, " बार बार ये सवाल किया जाता है कि आप इकट्ठे होंगे, सीट शेयरिंग होगी. मेरे पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है."
बुधवार को पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार की मंत्री अनमोल गगन मान का एक बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने पंजाब में दोनों पार्टियों के बीच गठजोड़ की संभावना को ख़ारिज किया था.
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर राजा सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन का स्वागत करते हुए कहा कि अभी तक प्रदेश को लेकर कोई फ़ैसला नहीं हुआ है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक उन्होंने कहा, " फर्स्ट इन्फॉर्मेशन प्रदेश के अध्यक्ष को आनी चाहिए कि (इस मुद्दे पर) आपको नहीं बोलना है. हम सीट शेयरिंग में जा रहे हैं. हाई कमान सुप्रीम हैं, अगर वो ये कह देंगे तो मैं मीडिया के माध्यम से ये बात कह दूंगा."
उन्होंने दावा किया, "मैंने (इस बारे में पार्टी नेतृत्व से) पूछा भी है. मुझे हाई कमान ने साफ़ किया है कि किसी प्रकार की ऐसी कोई बात नहीं है. सभी 13 लोकसभा सीटों पर आप अपनी तैयारी करें. उम्मीदवार तय करें."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त



















