भारत बनाम इंडिया विवाद पर क्या कह रहे हैं बीजेपी नेता

इमेज स्रोत, ANI
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने मंगलवार को भारत बनाम इंडिया विवाद पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है.
इस विवाद की शुरुआत कांग्रेस पार्टी के उस ट्वीट से हुई है जिसमें उसने दावा किया है कि – ‘G-20 सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति द्वारा मेहमानों को भेजे गए आमंत्रण पत्र में प्रेसिडेंट ऑफ 'इंडिया' की जगह प्रेसिडेंट ऑफ 'भारत' शब्द का इस्तेमाल किया गया है.’
इस पर केंद्र सरकार या राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से अब तक किसी तरह की आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.
हालांकि, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है – ‘उन्हें हर चीज़ से समस्या होती है. मैं उन्हें कुछ नहीं कहना चाहता. मैं एक भारतवासी हूं. मेरे देश का नाम भारत है और हमेशा भारत रहेगा. अगर कांग्रेस को इससे समस्या है तो उन्हें अपने लिए इसका इलाज करना चाहिए.’
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
वहीं, बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने लिखा है – ‘संविधान में भारत और इंडिया दोनों हैं. अगर 75 सालों तक प्रेसीडेंट ऑफ़ इंडिया लिखा गया तो प्रेसीडेंट ऑफ़ भारत लिखने में क्या आपत्ति है? हम इंडिया माता की जय नहीं कहते, भारत माता की जय बोलते हैं. एक प्रचलित गाना भी है कि भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं.
ये तो राम कृष्ण और भरत जो हुए, उस राम की परंपरा के नाम पर भारत नाम पड़ा है. इंडिया नाम तो विदेशियों का दिया हुआ है. ब्रिटिशर्स का दिया हुआ है. अगर राजद और जदयू के लोगों को भारत के नाम से चिड़ है और भारत का नाम न लेना चाहें तो वे लें इंडिया का नाम.’
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
वहीं, बीजेपी सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कहा है कि ‘मैं ये अभियान नहीं चला रहा हूं. सारा देश ये चाहता है. तमाम कोनों से ये मांग आ रही है. हमारे आरएसएस के सरसंघचालक ने भी भारत शब्द के इस्तेमाल की अपील की है.’
इस ख़बर पर बीजेपी सांसदों के बयान रिकॉर्ड किए जा रहे हैं, अगले अपडेट्स में कुछ अन्य बीजेपी नेताओं और सांसदों की प्रतिक्रियाएं भी शामिल की जाएंगी.














