स्वीडन में क़ुरान जलाए जाने की घटना के दौरान हिंसक प्रदर्शन

हाल के महीनों में स्वीडन में क़ुरान को जलाने की कई घटनाएं हुई हैं.

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा and प्रेरणा

  1. भारत-पाकिस्तान मैच: रोहित- कोहली के ख़िलाफ़ कैंडी में शाहीन अफ़रीदी कैसे हुए सफल

  2. जी-20 से पहले पीएम मोदी ने कहा, विकसित भारत में जातिवाद, सांप्रदायिकता की जगह नहीं

    पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले हफ़्ते दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के पहले दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि भारत दुनिया भर में शांति के प्रयासों को मजबूती देने के लिए प्रयास करता रहेगा.

    समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए एक ख़ास इंटरव्यू में उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि भारत अपनी आज़ादी के 100 साल पूरा होने यानी 2047 तक एक विकसित देश बन जाएगा.

    उनके अनुसार, तब तक हमारे जीवन में भ्रष्टाचार, जातिवाद और सांप्रदायिकता की कोई जगह नहीं होगी.

    उन्होंने कहा कि भारत की जी-20 की अध्यक्षता करने के कई सकारात्मक लाभ रहे हैं. इनमें से कई मेरे दिल के काफ़ी करीब हैं.

    भारत की जी-20 की अध्यक्षता ने तीसरी दुनिया के कहे जाने वाले देशों में विश्वास के बीज बोए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश में जी-20 की हुई बैठकों पर पाकिस्तान और चीन से आई आपत्तियों पर उन्होंने कहा कि बहुत स्वाभाविक है कि देश के हर हिस्से में बैठकों का आयोजन हो.

    उन्होंने कहा कि लंबे समय तक भारत को एक अरब भूखे लोगों का देश माना जाता रहा, लेकिन अब यहां एक अरब महत्वाकांक्षी दिमाग़ और दो अरब कुशल हाथ हैं.

    उनके अनुसार, आज भारत के पास वो मौक़ा है कि वे अगले हज़ार सालों तक याद किए जाने लायक विकास की नींव डाल सकें.

  3. ज़िम्बाब्वे के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक का निधन

    हीथ स्ट्रीक

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ज़िम्बाब्वे के लिए टेस्ट और वनडे में सबसे अधिक विकेट लेने वाले पूर्व क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक का रविवार को निधन हो गया. वे 49 वर्ष के थे. ज़िम्बाब्वे क्रिकेट ने ट्वीट कर लिखा कि उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा.

    हीथ स्ट्रीक की पत्नी नादिया स्ट्रीक ने यह जानकारी देते हुए अपने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए उन्हें श्रद्धांजलि दी.

    हीथ स्ट्रीक

    इमेज स्रोत, SOCIAL MEDIA

    हीथ स्ट्रीक ने 1993 से 2005 के दरम्यान 65 टेस्ट और 189 वनडे मैचों में ज़िम्बाब्वे की क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया और क्रमशः 216 और 239 विकेट लिए जो आज भी एक रिकॉर्ड है.

    ज़िम्बाब्बे की ओर से टेस्ट और वनडे दोनों में 100 विकेट लेने वाले वे पहले और एकमात्र क्रिकेटर हैं.

    वे ज़िम्बाब्वे की तरफ़ से वनडे में 200 से अधिक विकेट लेने वाले एकमात्र क्रिकेटर हैं. वहीं टेस्ट मैचों में भी 100 से अधिक विकेट लेने वाले एकमात्र क्रिकेटर हैं.

    हीथ स्ट्रीक टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट और 1,000 रन और वनडे में 200 विकेट और 2,000 रन का डबल बनाने वाले ज़िम्बाब्वे के अकेले क्रिकेटर हैं.

    हीथ स्ट्रीक ने 2000 से 2004 के बीच ज़िम्बाब्वे क्रिकेट टीम की कप्तानी भी की.

    उन्होंने 68 वनडे में कप्तानी की, ज़िम्बाब्वे को उनमें से 18 में जीत तो 47 में हार मिली थी. वहीं उनकी कप्तानी में खेले गए 21 टेस्ट मैचों में से ज़िम्बाब्वे ने चार में जीत हासिल की थी.

    क्रिकेट से संन्यास के बाद हीथ स्ट्रीक कई अंतरराष्ट्रीय टीमों के कोच रहे, जिनमें ज़िम्बाब्वे और बांग्लादेश शामिल है.

    वे आईपीएल की कोलकाता नाइट राइडर्स से भी जुड़े थे.केकेआर की ओर से भी उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.

  4. तमिलनाडु सीएम के बेटे ने सनातन धर्म और डेंगू-मलेरिया को लेकर क्या कहा जिस पर मचा है हंगामा

  5. वर्ल्ड कप के लिए 5 सितंबर तक करना होगा भारतीय क्रिकेट टीम का एलान

    क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023

    इमेज स्रोत, ANI

    5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का एलान मंगलवार यानी 5 सितंबर तक होने की संभावना है.

    आईसीसी के डेडलाइन के अनुसार वर्ल्ड कप में भाग लेने वाले देशों को 5 सितंबर तक अपनी टीम का एलान कर देना है.

    हालांकि अंग्रेज़ी दैनिक में छपी ख़बर के अनुसार टीम के 15 संभावित खिलाड़ियों के नाम शनिवार को तय हो गए हैं.

    टीम के संभावितों में केएल राहुल, ईशान किशन, शुभमन गिल, सूर्य कुमार यादव, श्रेयस अय्यर और विराट कोहली की जगह पक्की मानी जा रही है.

    हालांकि इस ख़बर के मुताबिक़ संजू सैमसन टीम में नहीं होंगे. एशिया कप की टीम में शामिल तिलक वर्मा और प्रसिद्ध वर्मा भी इस अख़बार के मुताबिक़ टीम में नहीं होंगे.

    साथ ही दिसंबर में कार दुर्घटना में घायल हुए ऋषभ पंत भी टीम में नहीं होंगे.

    भारतीय क्रिकेट

    इमेज स्रोत, ANI

    ख़बर के अनुसार चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर श्रीलंका पहुंचे. वहां उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़ के साथ बैठक में इन नामों को अपनी मंजूरी दी.

    वैसे तो भारतीय टीम का एलान करने के लिए सोमवार को बैठक होने वाली है लेकिन बताया गया है कि फ़िटनेस टेस्ट में केएल राहुल के पास हो जाने के बाद फ़ैसला पहले ही कर लिया गया.

    अख़बार की इस ख़बर के अनुसार, टीम के कप्तान रोहित शर्मा और उप कप्तान हार्दिक पंड्या होंगे.

    गेंदबाज़ों में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दूल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल टीम में दिखेंगे. तो विकेट कीपर के रूप में केएल राहुल और ईशान किशन दोनों को आजमाया जाएगा.

    वहीं ऑलराउंडर की भूमिका हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और शार्दूल ठाकुर निभाएंगे.

  6. ब्रेकिंग न्यूज़, सोनिया गांधी बुखार के लक्षणों के बाद अस्पताल में भर्ती

    सोनिया गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी हल्के बुखार के लक्षण के बाद दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती की गई हैं.

    एएनआई के अनुसार, उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. बताया जा रहा है कि उनकी हालत अभी स्थिर है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  7. सनी देओल की गदर-2 का धमाल जारी, आज छू सकती है 500 करोड़ की कमाई का आँकड़ा

    गदर-2

    इमेज स्रोत, ANI

    सनी देओल के अभिनय से सजी फ़िल्म 'गदर-2' का बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल चौथे हफ़्ते भी जारी है.

    11 अगस्त को रिलीज़ इस फ़िल्म ने 23वें दिन (2 सितंबर) तक देश में 493.4 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर लिया है.

    जानकारों का मानना है कि एडवांस बुकिंग की स्थिति देखते हुए अनुमान है कि 24वें दिन यानी रविवार को यह फ़िल्म 500 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लेगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अगर ऐसा होता है तो शाहरुख़ ख़ान की पठान के बाद 500 करोड़ रुपए की कमाई करने वाले क्लब में शामिल होने वाली गदर-2 दूसरी फ़िल्म बन जाएगी.

    इस फ़िल्म ने पहले सप्ताह में 285 करोड़, दूसरे सप्ताह में 134 करोड़ और तीसरे सप्ताह में 63 करोड़ रुपए की कमाई की थी.

    चौथे हफ़्ते के शुक्रवार और शनिवार को इसने क्रमश: 5.2 और 5.7 करोड़ रुपए की कमाई की.

    अनुमान है कि रविवार को यह फ़िल्म सात करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर सकती है. इस तरह यह 500 करोड़ रुपए के आंकड़े को छू लेगी.

    निर्देशक अनिल शर्मा की यह फ़िल्म 2001 में आई सुपरहिट फ़िल्म गदर का सीक्वल है.

  8. बहुविवाह और लव जिहाद पर हिमंत बिस्व सरमा का एलान, दिसंबर में पेश होगा विधेयक

    हिमंत बिस्व सरमा

    इमेज स्रोत, ANI

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बहुविवाह रोकने के लिए दिसंबर में विधेयक पेश करने का एलान किया है.

    हिमंत बिस्व सरमा ने कहा, "राज्य सरकार द्वारा बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है या नहीं, इसकी जांच के लिए एक क़ानूनी समिति का गठन किया गया था. बाद में, हमने जनता से उनकी राय मांगी कि क्या उन्हें कोई आपत्ति है. हमें जनता से कुल 149 सुझाव मिले. इनमें से 146 सुझाव इस पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में और 3 सुझाव इसके विरोध में थे.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने कहा, ''अब हम प्रक्रिया के अगले चरण की ओर बढ़ेंगे, जिसमें अगले 45 दिनों में विधेयक का अंतिम मसौदा तैयार करना है. उसमें 'लव जिहाद' का मुद्दा भी शामिल होगा."

    उनके अनुसार, ''मुझे उम्मीद है कि दिसंबर में हम इस विधेयक को राज्य विधानसभा में पेश करने में सक्षम होंगे."

    उन्होंने कहा कि बाल विवाह के ख़िलाफ़ हर छह महीने में मुहिम चलेगी. सितंबर में भी यह अभियान चलेगा. पुलिस अपना काम करेगी. आप सितंबर में बड़े पैमाने पर गिरफ़्तारियां होते देखेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  9. ओडिशा में बिजली गिरने से कम से कम 10 लोगों की मौत

    ओडिशा

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, फ़ाइल फोटो

    ओडिशा में बिजली गिरने से कम से कम 10 लोगों के मारे जाने की ख़बर है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, शनिवार को राज्य के कई भागों में भारी बारिश हुई. इस दौरान छह ज़िलों में बिजली गिरने से कम से कम 10 लोग मारे गए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    विशेष राहत आयुक्त के कार्यालय के अनुसार, खोरधा ज़िले में चार लोग और बलांगीर में दो लोगों की मौत हुई है.

    वहीं अंगुल, बौध, जगतसिंहपुर और ढेंकानाल ज़िले में कम से कम एक लोग की मौत हुई है.

    खोरधा ज़िले में तीन लोगों के घायल होने की भी ख़बर है.

  10. इरिट्रिया के राष्ट्रपति के समर्थक और विरोधी इसराइल में भिड़े, 100 से ज़्यादा लोग घायल

    इसराइल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इसराइल के तेल अवीव में इरिट्रिया दिवस का जश्न मना रहे इरिट्रिया सरकार के समर्थकों और विरोधियों के बीच हुई हिंसक झड़प में 100 से अधिक लोग घायल हो गए हैं.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि इसराइल की पुलिस ने इन झड़पों को रोकने के लिए कार्रवाई की.

    प्रदर्शनकारियों की ओर से पुलिस पर पत्थर फेंकने और कूड़ेदानों में आग लगाने की ख़बर है.

    बताया जा रहा है कि इरिट्रिया के ये नागरिक इसराइल में शरण लेना चाहते हैं.

    सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे फुटेज में इरिट्रिया सरकार के समर्थकों को सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों को डंडों से पीटते हुए दिखाया गया है.

    इसराइल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इसराइल के डॉक्टरों ने बताया है कि 114 से अधिक घायलों का इलाज किया गया है, जिनमें से लगभग 30 लोग पुलिस अधिकारी थे.

    हिंसा की यह घटना एक सितंबर को हुई, जब इरिट्रिया दूतावास की ओर से क्रांति दिवस मनाने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसी दौरान सरकार विरोधी लोग भी वहां इकट्ठे हो गए और दोनों पक्षों में झड़प हो गई.

    यह दिवस 1961 में इथियोपिया के ख़िलाफ़ इरिट्रिया के आज़ादी की लड़ाई के शुरू होने के लिए मनाया जाता है.

    हालांकि 1993 में इरिट्रिया को आज़ादी मिल गई, लेकिन तब से वहां ईसाइयस अफ़वर्की का ही शासन है.

    मानवाधिकारों के उल्लंघन और दमनकारी शासन के आरोप में अमेरिका और यूरोपीय संघ ने इस देश पर प्रतिबंध लगा रखा है.

    मानवाधिकारों के लिए काम करने वाले कई संगठन अफवर्की सरकार की दमनकारी नीतियों की निंदा करते रहते हैं.

  11. महाराष्ट्र: मराठा आरक्षण की मांग कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज के बाद गरमाई राजनीति, क्या हैं पक्ष-विपक्ष के दावे?

    मराठा आरक्षण

    इमेज स्रोत, Getty Images

    महाराष्ट्र के जालना ज़िले में मराठा आरक्षण की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस के लाठीचार्ज के बाद यह मामला गर्मा गया है.

    राज्य के लगभग सभी नेताओं ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है. शनिवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी इस मामले पर अपने अपने बयान दिए हैं.

    मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दावा किया है कि राज्य सरकार मराठा आरक्षण के मामले को अदालत में लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है. उन्होंने कहा है कि इस राह में कुछ कठिनाइयां हैं, लेकिन सरकार उन्हें हल करने की कोशिश कर रही है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार शिंदे ने बताया, ''नवंबर 2014 में, तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में जब गठबंधन सरकार सत्ता में थी, तब उसने मराठा आरक्षण का एलान किया था. हाई कोर्ट ने भी सरकार के उस फ़ैसले को बरक़रार रखा. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अलग फ़ैसला सुनाया. अब हर कोई जानता है कि यह किसी की लापरवाही के कारण है.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उद्धव ठाकरे का सरकार पर निशाना

    वहीं शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने शनिवार को आंदोलन कर रहे लोगों से मुलाक़ात करके लाठीचार्ज के लिए राज्य सरकार की निंदा की.

    उन्होंंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद के विशेष सत्र के दौरान मराठा आरक्षण देने की व्यवस्था करने की मांग की है.

    उन्होंने कहा, ''महाविकास अघाड़ी सरकार के दौरान भी मराठा आरक्षण की मांग को लेकर भूख हड़ताल हुई थी. लेकिन हमने कभी प्रदर्शनकारियों पर लाठियां नहीं बरसाईं. मौजूदा सरकार निर्दयी सरकार है. आप किसी पर गोली चला रहे हैं."

    उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, ''मैं हैरान हूं. मैं पूरे महाराष्ट्र को यहां ले आऊंगा.''

    उनके अनुसार, ''जब हम सत्ता में थे तो हमने आपको न्याय दिलाने की कोशिश की. हमारे मंत्रियों ने हर बार प्रदर्शनकारियों से बात की. हम सब साथ हैं. आप आंदोलन करते रहिए लेकिन अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखिए. आज आप पर लाठियां बरसाई जा रही हैं, कुछ दिन पहले बारसू गांव में भी ऐसा हुआ था. क्या यह लोकतंत्र है?''

    उन्होंने मांग की है कि प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ दर्ज सभी मामले तुरंत वापस लिए जाएं और इस घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए जाएं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    क्या है मामला?

    शुक्रवार को हुई इस घटना में कई प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी घायल हो गए थे और धरनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई थी. उस घटना के वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

    राज्य में मराठा आरक्षण की मांग पिछले 40 साल से चल रही है. इसके लिए कोर्ट में लड़ाई चल रही है.

    इस मांग को लेकर पहले भी महाराष्ट्र में बड़े बड़े आंदोलन हो चुके हैं.

    सरकार ने इसकी व्यवस्था की, लेकिन 2021 में सुप्रीम कोर्ट ने मराठा आरक्षण को रद्द कर दिया.

  12. 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर बनी समिति का सदस्य बनने से अधीर रंजन चौधरी का इनकार

    अधीर रंजन चौधरी

    इमेज स्रोत, ANI

    'एक देश, एक चुनाव' पर बनाई गई उच्चस्तरीय समिति में सदस्य बनाए जाने के केंद्र के एलान के बाद लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने सदस्य बनने से इनकार कर दिया है.

    केंद्रीय गृह मंत्री और इस कमेटी के सदस्य अमित शाह के नाम लिखे गए एक पत्र में चौधरी ने लिखा, “मुझे अभी मीडिया और जारी हुए एक गज़ट नोटिफ़िकेशन के ज़रिए पता चला है कि मुझे लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने के लिए बनाई गई उच्चस्तरीय समिति का एक सदस्य नियुक्त किया गया है. मुझे उस समिति में काम करने से इनकार करने में कोई झिझक नहीं है, जिसका 'टर्म आफ़ रेफ़रेंस' उसके निष्कर्षों की गारंटी देने के लिए तैयार किया गया है. मुझे आशंका है कि यह पूरी तरह से एक धोखा है.''

    अधीर रंजन चौधरी ने अपने इनकार की एक वजह बताते हुए लिखा है, “इसके अलावा, मैंने पाया है कि राज्यसभा में विपक्ष के मौजूदा नेता को इससे बाहर रखा गया है. संसदीय लोकतंत्र की व्यवस्था का यह जान बूझकर किया गया अपमान है. ऐसे हालात में, मेरे पास आपके निमंत्रण को अस्वीकार करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है.”

    उन्होंने लिखा, "आम चुनाव से कुछ महीने पहले, संवैधानिक रूप से संदिग्ध, व्यावहारिक रूप से असंभव और साधन के लिहाज़ से कार्यान्वयन न होने वाले विचार को देश पर थोपने का अचानक प्रयास, सरकार के गुप्त उद्देश्यों को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा करता है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इससे पहले शनिवार को ही केंद्र सरकार ने कमेटी के अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और अधीर रंजन चौधरी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस समिति का सदस्य बनाने का एलान किया था.

    अध्यक्ष को मिलाकर इस समिति में कुल 8 सदस्य बनाए गए थे.

    इनमें 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष रहे एनके सिंह, कांग्रेस के पूर्व नेता ग़ुलाम नबी आज़ाद, संविधान के जानकार सुभाष काश्यप, जाने माने वकील हरीश साल्वे, पूर्व सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी को इस समिति का सदस्य बनाया गया था.

    केंद्रीय क़ानून और न्याय मंत्रालय के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल को इस समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर रखा गया है.

    क़ानूनी मामले विभाग के सचिव नितेन चंद्रा को इस समिति का सचिव नियुक्त किया गया है.

  13. नमस्कार!

    आपका दिन शुभ हो.

    ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा.

    02 सितंबर के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.