पाकिस्तान को हरा कर भारत ने हॉकी एशिया कप जीता, वर्ल्ड कप 2024 में बनाई जगह
भारतीय हॉकी टीम पुरुषों के एशिया कप के फ़ाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पेनाल्टी शूटऑउट में 2-0 से हरा कर चैंपियन बन गई है.
लाइव कवरेज
दिलनवाज़ पाशा and चंदन शर्मा
ब्रेकिंग न्यूज़, ईशान किशन ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ मारी हाफ सेंचुरी
इमेज स्रोत, गेटी इमेजेस
एशिया कप में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ खेले जा रहे मैच में भारतीय बल्लेबाज़ ईशान किशन ने हाफ सेंचुरी लगा दी है.
ईशान किशन ने 54 गेंदों पर हाफ सेंचुरी बनाई.
ख़बर लिखे जाते वक़्त क्रीज़ पर हार्दिक पांड्या और ईशान किशन खेल रहे हैं.
दोनों खिलाड़ियों के बीच 50 रनों से ज़्यादा की साझेदारी हो चुकी है.
मैच शुरू होने के बाद भारत के शुरुआती विकेट काफी जल्दी गिर गए. इसके बाद क्रीज पर आए हार्दिक और ईशान ने पारी को संभालते हुए भारत के स्कोर को 100 पार करवाया.
मोहन भागवत बोले- 'इंडिया शब्द का उपयोग छोड़ें, भारत शब्द का उपयोग प्रारंभ करें'
इमेज स्रोत, Getty Images
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने 'इंडिया' की बजाय 'भारत' शब्द का इस्तेमाल करने की बात कही है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के
मुताबिक़, भागवत ने असम में एक
कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान ये बातें कहीं.
मोहन भागवत ने कहा, ''हम सबको 'इंडिया' शब्द का उपयोग करना छोड़ देना चाहिए और 'भारत' शब्द का उपयोग करना प्रारंभ करें.''
वो बोले, ''कभी कभी अंग्रेज़ी जानने वालों के सामने आपको
बोलना पड़ता है, तो भाषा के
प्रवाह में इंडिया आ जाता है क्योंकि उनको समझ में आना चाहिए. कोई ज़रूरत नहीं है.''
भागवत कहते हैं, ''जो विशेष नाम
होते हैं उनका भाषांतर नहीं किया जाता. दुनिया में कहीं नहीं होता. ऐसे अपना भारत
देश है, सदियों से उसका नाम है.''
भागवत बोलते हैं,
''हम बोलने, लिखने में हमेशा भारत कहें. किसी को समझ ना आए तो चिंता
नहीं. उसको ज़रूरत है तो समझ लेगा. हमको ज़रूरत नहीं है सबको समझाने की.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
2024 चुनाव के लिए विपक्षी दलों ने अपना गठबंधन बनाया है. इस गठबंधन को इंडिया नाम दिया गया है.
इस नाम के एलान के बाद मोदी सरकार इंडिया नाम पर तंज कसती रही है.
फव्वारा और शिवलिंग विवाद: एलजी बोले- 'वो आर्ट पीस है', AAP बोली- बीजेपी अब चुप क्यों?
इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली में जी-20 की बैठक से पहले शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए शिवलिंग के कथित आकार वाले फव्वारे लगाने के बाद शुरू हुए विवाद पर उप-राज्यपाल विनय सक्सेना
ने सफाई दी है.
समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए सक्सेना ने शनिवार को कहा, "आलोचना करना उनकी (केजरीवाल सरकार) अपनी आदत है, करें. उससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता. लेकिन एक बात ज़रूर कहूंगा कि जिसे
वे 'शिवलिंग' कह रहे
हैं, वो एक
'आर्ट
पीस' है.
एक शिल्पकार की कल्पना है,जो फव्वारे
के रूप में लगी हुई है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
उपराज्यपाल बोले, ''अगर आप भारत का कल्चर देखिए, तो यहां तो कण में भगवान हैं. यहां नदियों को पूजा जाता है. पेड़ों को राखी बांधी जाती है. पत्थरों को पूजा जाता है. तो अगर आपको उसमें भगवान दिखते हैं, तो बहुत अच्छी बात है. आप पूजिए.''
उन्होंने कहा, ''मेरे लिए वो एक आर्ट का पीस है. मैं उसको उस नज़र से देखता हूं. तो कौन किस नज़र से देखता है, उसके लिए मैं कमेंट नहीं कर सकता.''
इससे पहले दिल्ली के धौलाकुआं इलाके में शिवलिंग के कथित आकार के फव्वारे लगाए जाने पर विवाद पैदा हो गया.
आम आदमी पार्टी ने इसके लिए उपराज्यपाल को घेरा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
दिल्ली सरकार में मंत्री
सौरभ भारद्वाज ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, ''देखिए एलजी साहब ने भगवान शिव के प्रतीक का निरादर किया है,
ईश्वर उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे. मैं कह सकता
हूं कि उन्होंने जो किया है वो पाप किया है. भगवान शिव के प्रतीक शिवलिंग की जगह
मंदिरों में थी. उन्होंने आज उनको चौराहों पर लगा दिया है. फव्वारा बना दिया है.''
सौरभ भारद्वाज ने कहा,
''ये बहुत गलत काम किया गया है. इसके लिए उनको
पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए. तीन दिन पहले ये मामला बीजेपी ने उठाया था,
हमने नहीं उठाया था. कह रहे थे कि आतिशी के
खिलाफ मामला दर्ज करना चाहिए. आज जब उनको पता चला कि ये काम एलजी साहब ने करवाया
है तो बीजेपी चुप है. आज बीजेपी का हिंदुओं से कोई लेना देना नहीं है?''
भारत बनाम पाकिस्तान: रोहित के बाद शाहीन शाह ने लिया कोहली का विकेट
इमेज स्रोत, गेटी इमेजेस
पाकिस्तान के ख़िलाफ़ खेले जा रहे मैच में बारिश रुकने के बाद जब टीम खेलने उतरी तो कप्तान रोहित शर्मा फौरन आउट हो गए.
रोहित शर्मा 11 रन बनाकर आउट हुए.
शाहीन शाह अफरीदी ने रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड किया. शाहीन ने रोहित के बाद विराट कोहली का भी विकेट लिया.
विराट कोहली महज चार रन बनाकर आउट हुए.
6.4 ओवर में भारत का स्कोर 29 रन पर दो विकेट.
एशिया कप: भारत, पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा मैच बारिश के कारण रुका
इमेज स्रोत, गेटी इमेजेस
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा मैच बारिश के कारण रुक गया है.
टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया था.
भारत ने 4.2 ओवर में 15 रन बना लिए हैं.
क्रीज़ पर रोहित शर्मा और शुभमन गिल खेल रहे हैं. रोहित ने 11 रन बनाए हैं.
ये मैच श्रीलंका के कैंडी में खेला जा रहा है.
टॉस जीतने के बाद रोहित शर्मा ने कहा था, ''चुनौती और हालात को स्वीकार करें. हमने बेंगलुरू में छह दिनों के कैम्प में भाग लिया और अपने कौशल पर काम किया. एशिया कप क्वालिटी टीमों का क्वालिटी टूर्नामेंट है.''
रोहित शर्मा बोले, ''अंत में, हमें सोचने की ज़रूरत होती है कि हम यहां जीत सकते हैं. वेस्टइंडीज़ में खेले गए आख़िरी वनडे सिरीज़ के बाद कुछ खिलाड़ी टीम के साथ जुड़े हैं. श्रेयस अय्यर और बुमराह लौटे हैं. हार्दिक तो हैं ही और शार्दूल भी हैं. दो स्पिनर कुलदीप और जडेजा हैं.''
दिल्लीः 85 साल की महिला से बलात्कार के मामले में अभियुक्त गिरफ़्तार
इमेज स्रोत, DIBYANGSHU SARKAR
दिल्ली में एक 85 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार की घटना के संबंध में दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को नोटिस जारी किया है.
महिला आयोग के पेनल के मुताबिक़ पीड़ित महिला शकूरपुर इलाक़े की एक झुग्गी में अकेली रहती है.
महिला आयोग के एक पेनल ने इस घटना के बारे में डीसीपी उत्तर-पश्चिम को भेजी रिपोर्ट में कहा है, “पीड़िता ने बताया है कि अभियुक्त ने उसके चेहरे पर मुक्के मारे, ब्लेड से होंठ को काट दिया और गला घोटने की कोशिश की. महिला के शरीर पर चोट के कई निशान हैं.”
महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस से इस मामले में दर्ज एफ़आईआर की कॉपी मांगी है. दिल्ली पुलिस ने इस घटना के संबंध में शुक्रवार को 28 वर्षीय अभियुक्त को गिरफ़्तार किया है.
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस घटना के संबंध में शुक्रवार को सोशल मीडिया पर भी लिखा था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
शनिवार सुबह स्वाति मालीवाल ने एक स्कूल की बस में एक बच्ची के साथ यौन शोषण की घटना की जानकारी देते हुए लिखा, “दिल्ली में एक प्राइवेट स्कूल की बस में 6 साल की बच्ची के साथ सीनियर लड़के ने यौन शोषण किया. लड़की की मां ने हमे बताया कि स्कूल उनके ऊपर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहा है. मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस करा है. स्कूल पे भी कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए! 85 साल की अम्मा हो या 6 साल की बच्ची, कौन सुरक्षित है?”
ब्रेकिंग न्यूज़, पाकिस्तान के ख़िलाफ़ पहले बल्लेबाज़ी करेगा भारत, रोहित शर्मा ने क्या कहा?
इमेज स्रोत, Getty Images
एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है.
टॉस जीतने के बाद रोहित शर्मा ने कहा, ''चुनौती और हालात को स्वीकार करें. हमने बेंगलुरू में छह दिनों के कैम्प में भाग लिया और अपने कौशल पर काम किया. एशिया कप क्वालिटी टीमों का क्वालिटी टूर्नामेंट है.''
रोहित शर्मा बोले, ''अंत में, हमें सोचने की ज़रूरत होती है कि हम यहां जीत सकते हैं. वेस्टइंडीज़ में खेले गए आख़िरी वनडे सिरीज़ के बाद कुछ खिलाड़ी टीम के साथ जुड़े हैं. श्रेयस अय्यर और बुमराह लौटे हैं. हार्दिक तो हैं ही और शार्दूल भी हैं. दो स्पिनर कुलदीप और जडेजा हैं.''
मैच श्रीलंका के कैंडी में स्थित पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जाना है.
पाकिस्तान: फखर ज़मान, इमाम उल हक, बाबर आज़म, मोहम्मद रिज़वान, आगा सलमान, इफ्तिख़ार अहमद, शादाब ख़ान, मोहम्मद नवाज़, नसीम शाह, शाहीन शाह अफ्रीदी, हारिस रउफ
मैच से पहले कैसा है माहौल, ताजा जानकारी आप तक पहुंचा रहे हैं बीबीसी के नितिन श्रीवास्तव
चांद की सतह पर प्रज्ञान रोवर ने 'सेंचुरी' बनाई, इसरो ने दी नई जानकारी
इमेज स्रोत, इसरो
भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो ने शनिवार दोपहर दो अहम जानकारियां साझा की.
पहली जानकारी सूर्य से भेजे गए मिशन आदित्य-एल1 से जुड़ी है. इसरो ने बताया है कि आदित्य-एल1 की लॉन्चिंग सफल रही है और अब वो सूर्य की दिशा में बढ़ रहा है.
इस जानकारी शेयर करने के कुछ देर बाद ही इसरो ने चंद्रयान-3 से जुड़ी जानकारी साझा की है.
इसरो ने बताया है कि प्रज्ञान रोवर ने चांद की सतह पर 101 मीटर से ज्यादा की दूरी तय कर ली है और ये सफर अब भी जारी है.
इसरो ने प्रज्ञान रोवर के इस सफर को क्रिकेट से जोड़ते हुए नाबाद सेंचुरी करार दिया है.
भारत की स्पेस एजेंसी इसरो ने 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करवाई थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
आदित्य-एल 1 की सफल लॉन्चिंग के बाद इसरो, पीएम मोदी और खड़गे ने क्या कहा?
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत ने सूर्य के अध्ययन के लिए अंतरिक्ष में आदित्य एल1 मिशन को लॉन्च कर दिया है. इसरो ने इस लॉन्च को कामयाब बताया है.
इसरो ने बताया है कि लॉन्च व्हिकल ने सेटेलाइट को उसकी कक्षा में सटीकता से स्थापित कर दिया है.
इसरो ने कहा है, "भारत की पहली सौर ऑब्ज़रवेटरी ने अपनी मंज़िल सूरज और धरती के बीच एल1 प्वाइंट की तरफ़ बढ़ना शुरू कर दिया है."
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा, “चंद्रयान-3 की कामयाबी के बाद, भारत की अंतरिक्ष में यात्रा जारी है. भारत के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल1 की सफ़ल लांचिंग के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को मुबारकबाद.''
समस्त मानवता के हित के लिए ब्रह्मांड को समझने की बेहतर समझ विकसित करने के हमारे अथक वैज्ञानिक प्रयास जारी रहेंगे.
भारत ने 24 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान को लैंड कराने में कामयाबी हासिल की थी. भारत का रोवर प्रज्ञान इस समय चंद्रमा का अध्ययन कर रहा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी वैज्ञानिकों को मुबारकबाद दी.
खड़गे ने लिखा, “तमसो मा ज्योतिर्गमय- मुझे अंधकार से प्रकाश की ओर ले चलो.”
उन्होंने लिखा, “सूर्य के अध्ययन केलिए आदित्य एल1 की कामयाब लांचिंग के लिए हम इसरो में काम कर रहे अपने वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और मेहनतकश कर्मचारियों के क़र्ज़दार हैं.”
खड़गे ने अपने ट्वीट में साल 2006 में सूर्य के अध्ययन के लिए किए गए प्रयासों का भी ज़िक्र किया. खड़गे ने ये भी बताया है कि 2013 में आदित्य-1 मिशन के लिए सात पेलोड इसरो ने चयनित किए थे.
उन्होंने कहा है कि अब आदित्य 1 का नाम आदित्य एल1 कर दिया गया है.
उन्होंने लिखा है कि नवंबर 2015 में इसरो ने औपचारिक रूप से आदित्य एल1 मिशन को स्वीकृति दी थी.
खड़गे ने कांग्रेस काल के मिशनों का भी ज़िक्र किया.
उन्होंने लिखा, "चंद्रयान मिशन की गौरवपूर्ण सफलता (पहले 2008, फिर 2019 में दूसरा और 2023 में तीसरा और मंगलयान (2013) के बाद सूर्य के अध्ययन के लिए सेटेलाइट स्थापित करने का हमारा रास्ता और अधिक सुरक्षित हो गया है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
भारत-पाकिस्तान मुक़ाबलाः मौसम का हाल बताते हुए वसीम अकरम ने क्या कहा?
इमेज स्रोत, @wasimakramlive
भारत और पाकिस्तान के बीच श्रीलंका के कैंडी में शनिवार दोपहर होने जा रहे एशिया कप के बहुप्रतीक्षित मुक़ाबले से पहले सभी की नज़रें मौसम पर बनीं हुई हैं.
मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक़ मैच शुरू होने के वक़्त बारिश होने की संभावना अस्सी प्रतिशत तक है और शाम में बादल छटने की संभावना है.
पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ वसीम अकरम ने अपने होटल के कमरे की बालकनी से सुबह मौसम का हाल बताते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है.
वसीम अकरम जहां ठहरे हैं वो जगह मैदान से क़रीब एक घंटे की दूरी पर है.
बादलों से घिरा आसमान दिखाते हुए वसीम अकरम ने कहा, “यहां हल्की बूंदाबादी हो रही है, आसमान में बादल हैं, पीछे से आसमान साफ़ हो रहा है. कह रहे हैं कि दोपहर में मौसम ठीक हो सकता है. मैं मैदान से एक घंटे की दूरी पर हूं, वहां मौसम अलग हो सकता है.”
वसीम अकरम ने कहा, “याद रखना है कि ये सिर्फ़ मैच है, किसी को हारना है किसी को जीतना है”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
एशिया कपः भारत पाकिस्तान मुक़ाबले से पहले मौसम का क्या हाल है?
श्रीलंका के कैंडी में भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के बहुप्रतीक्षित मुक़ाबले से पहले लोगों की नज़रें मौसम पर बनीं हुई हैं.
मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक़ मैच के समय बारिश होने की संभावना 81 प्रतिशत है.
कैंडी में बादल छाये हुए हैं और दिन में ढाई बजे वहां बारिश की संभावना 64 प्रतिशत है जबकि साढ़े तीन बजे 81 प्रतिशत है.
इसके अलावा रात दस बजे तक बारिश की संभावना 35 प्रतिशत है.
हालांकि शनिवार सुबह काले बादलों के बीच नीला आसमान भी दिखा है जिससे मौसम के सुधरने की उम्मीद भी बंध गई है.
भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों में प्रशंसकों को इस मैच का इंतेज़ार है. लेकिन बारिश रोमांच में खलल डाल सकती है.
बारिश की वजह से मैच का टॉस देर से होने की भी आशंका है.
एक्यूवेदर वेबसाइट के मुताबिक़ टॉस के समय बारिश की संभावना 40-60 प्रतिशत है.
पिछले दो दिनों से ही पेल्लेकेले में काले घने बादल छाये हुए हैं. हालांकि गुरुवार के बाद से यहां बारिश नहीं हुई है लेकिन शनिवार शाम को बारिश होने की संभावना अधिक है.
शनिवार सुबह यहां तेज़ हवा भी चली है जिससे बादलों के छंटने की संभावना भी है.
इस पूरे सप्ताह कैंडी और पेल्लेकेले में बादल छाये रहे. शनिवार की सुबह बुधवार के बाद से अब तक सबसे चमकीली रही है.
बीबीसी संवाददाता नितिन श्रीवास्तव ने पेल्लेकेले के आसमान की तस्वीर भेजी है जिसमें बादलों के बीच नीला आसमान नज़र आ रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज़, भारत का आदित्य- एल 1 चला सूरज की ओर, इसरो ने सूर्य मिशन को किया लॉन्च
इमेज स्रोत, इसरो
भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो ने भारत के पहले
सोलर मिशन आदित्य एल-1 को शनिवार सुबह लॉन्च कर दिया है.
आदित्य- एल 1 को आंध्र
प्रदेश के श्री हरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया है और तीन चरणों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है.
ये यान सूर्य से जुड़े
अध्ययन करेगा.
आदित्य- एल1 सूर्य के लिए
भारत का पहला मिशन है. कई देश पहले ही सूर्य के अध्ययन के लिए मिशन भेज चुके हैं.
ये अंतरिक्ष यान असल में
सूर्य के पास नहीं जाएगा.
जहां आदित्य- एल1 को
पहुंचना है उसकी दूरी पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर है. यह दूरी पृथ्वी और चंद्रमा के
बीच की दूरी की चार गुना है लेकिन सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी का बहुत मामूली,
लगभग 1% ही है.
पृथ्वी से सूर्य की दूरी
15.1 करोड़ किलोमीटर है.
देखिए लॉन्चिंग
भारत के पहले सोलर मिशन आदित्य एल1 की लॉन्चिंग देखिए लाइव
इमेज स्रोत, isro
सूर्य के अध्ययन के लिए भारत आदित्य एल1 मिशन को आज यानी शनिवार को श्रीहरिकोटा से लॉन्च करेगा.
देखिए लाइव
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ मिशन के लॉन्च को देखने के लिए बड़ी तादाद में लोग श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर पहुंचे हैं.
लॉन्च से पहले फ़िज़िकल रिसर्च लैब के निदेशक अनिल भारद्वाज ने बताया, “सूर्य के अध्ययन के लिए भारत का ये मिशन अनूठा है. ये मिशन आदित्य एल1 को सूर्य की कक्षा में स्थापित कर देगा. इसे वहां पहुंचने में लगभग चार महीने का समय लगेगा. आदित्य एल1 के ज़रिए जो भी परीक्षण करने हैं उन्हें करने में एक महीना या उससे अधिक समय लग सकता है. ये सूर्य पर हो रही प्रक्रियाओं को समझेगा. सूर्य से निकल रहे प्लाज़्मा का अध्ययन भी ये मिशन करेगा.”
आदित्य एल1 सूर्य के लिए भारत का पहला मिशन है. कई देश पहले ही सूर्य के अध्ययन के लिए मिशन भेज चुके हैं.
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अंतरिक्ष विशेषज्ञ प्रोफ़ेसर आरसी कपूर ने इस मिशन के बारे में बताते हुए कहा, “पीएसएलवी रॉकेट के ज़रिए भारत विशेष सेटेलाइट आदित्य को सूर्य और पृथ्वी के बीच में एक ऐसे बिंदु पर स्थापित करेगा जहां दोनों का गुरुत्वाकर्षण बल बराबर हो जाता है. इस बिंदु को ही एल1 कहते हैं. आदित्य सूर्य की तरफ़ देखता रहेगा और इसका अध्ययन करने के लिए कई परीक्षण करेगा. इनमें सबसे अहम है सूर्य के कोरोना का अध्ययन करना.”
मुज़फ़्फ़रनगर वीडियो मामले पर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
इमेज स्रोत, Amit Saini
उत्तर प्रदेश के मुज़फ़्फ़रनगर के एक निजी स्कूल में छात्र को पीटे जाने के वीडियो पर पाकिस्तान ने प्रतिक्रिया दी है.
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रेसवार्ता में स्कूल में मुसलमान छात्र की पिटाई से जुड़ा सवाल पूछा गया था.
इसके जवाब में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “हम भारत में मुसलमानों के हालात पर पहले भी कई बार चिंता ज़ाहिर कर चुके हैं. भारत में मुसलमानों के ख़िलाफ़ नफ़रत की घटनाओं में चिंताजनक वृद्धि हुई है और पाकिस्तान सिर्फ़ इसकी आलोचना ही कर सकता है. हम इस बात की घोर निंदा करते हैं कि एक टीचर ने एक मुसलमान छात्र को पीटने और अपमानित करने के लिए सहयोगी छात्रों को उकसाया.”
प्रवक्ता ने कहा, “यह घटना भारत में बढ़ते इस्लामोफोबिया और सांप्रदायिक घृणा की एक और अभिव्यक्ति है जिसे आधिकारिक संरक्षण में बढ़ावा दिया जा रहा है. प्राइमरी स्कूल वो अंतिम जगह होनी चाहिए जहां इस तरह के नफ़रत भरे अपराध हों. मुसलमानों के ख़िलाफ़ नफ़रत को बढ़ावा देने के प्रयास रुकने चाहिए.”
मुज़फ़्फ़रनगर में एक स्कूल की टीचर पर एक मुसलमान छात्र को सहपाठी छात्रों से पिटवाने के आरोप लगे थे. इस घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है और स्कूल की मान्यता भी समाप्त कर दी गई है.
जिन छात्रों ने मुसलमान छात्र को पीटा था उनमें मुसलमान छात्र भी शामिल थे. टीचर ने मुसलमान महिलाओं पर भी टिप्पणी की थी.
तृप्ता त्यागी नाम की इन टीचर ने कहा था कि वीडियो को जैसे पेश किया गया, उनकी वैसी मंशा नहीं थी.
उत्तर कोरिया ने दक्षिणी तट पर कई क्रूज़ मिसाइलें दागीं: दक्षिण कोरिया
इमेज स्रोत, REUTERS
इमेज कैप्शन, फ़ाइल तस्वीर
दक्षिण कोरिया की सेना का कहना है कि उत्तर कोरिया ने उसके दक्षिणी तट के क़रीब कई क्रूज़ मिसाइलें दागी हैं.
दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ ने कहा है कि वो शनिवार सुबह हुए इन मिसाइल लांच की जांच कर रहे हैं. उन्होंने इस बारे में और जानकारी नहीं दी.
उन्होंने बताया कि ‘हमने अमेरिका के साथ मिलकर निगरानी और टोही गतिविधियां बढ़ा दी हैं और हम अमेरिका के संपर्क में हैं और पूरी तरह तैयार हैं.’
कुछ दिन पहले ही उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साझा सैन्य अभ्यास के जवाब में समंदर में दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं.
तब उत्तर कोरिया ने बताया था कि ये मिसाइल लांच दक्षिण कोरिया में निशानों पर परमाणु हमले का अभ्यास थे.
उत्तर कोरिया ने इस साल रिकॉर्ड संख्या में हथियारों का परीक्षण किया है. इसके जवाब में अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने भी सैन्य अभ्यास किये हैं.
राजस्थान में आदिवासी महिला को नग्न घुमाए जाने के मामले में तीन गिरफ़्तार
इमेज स्रोत, REUTERS
राजस्थान के प्रतापगढ़ ज़िले में एक आदिवासी महिला को नग्न कर घुमाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ़्तार किया है.
रिपोर्टों के मुताबिक़ गिरफ़्तारी के दौरान अभियुक्त घायल भी हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना का संज्ञान लिया था और सख़्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी.
मुख्यमंत्री ने कहा था कि अभियुक्तों के ख़िलाफ़ फास्ट ट्रैक अदालत में मुक़दमा चलाया जाएगा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
अशोक गहलोत ने एक ट्वीट में कहा, “प्रतापगढ़ ज़िले में पीहर और ससुराल पक्ष के आपसी पारिवारिक विवाद में ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा एक महिला को निर्वस्त्र करने का एक वीडियो सामने आया है. पुलिस महानिदेशक को एडीजी क्राइम को मौके पर भेजने एवं इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.”
मुख्यमंत्री ने कहा, "सभ्य समाज में इस तरह के अपराधियों की कोई जगह नहीं है. इन अपराधियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे डालकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर सजा दिलवाई जाएगी.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
बहु-विवाह विरोधी विधेयक को जनसमर्थन मिला, अब मसौदा तैयार होगा- हिमंत बिस्वा सरमा
इमेज स्रोत, ANI
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य में प्रस्तावित बहु-विवाह विरोधी क़ानून के बारे में जानकारी दी है.
सरमा ने सोशल मीडिया पर किए एक पोस्ट में बताया है, “हमारी सार्वजनिक सूचना के जवाब में हमें 149 प्रतिक्रियाएं मिली हैं. इनमें से 146 विधेयक के समर्थन में है जिनसे संकेत मिलता है कि इसे भारी जनसमर्थन हैं. हालांकि तीन संस्थानों ने विधेयक के प्रति अपना विरोध दर्ज किया है.”
अब हम इस प्रक्रिया के अगले चरण की तरफ़ बढ़ेंगे और 45 दिनों में बिल के मसौदे को अंतिम रूप देंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
असम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने राज्य में बहु-विवाह को प्रतिबंधित करने के लिए विधेयक लाने का प्रस्ताव दिया था.
सरकार ने इस संबंध में सार्वजनिक नोटिस जारी कर लोगों से उनकी राय भी मांगी थी.
राज्य सरकार ने विशेषज्ञ समिति बनाकर इस विषय पर राय मांगी थी जिसने कहा था कि सरकार के पास बहु-विवाह को प्रतिबंधित करने के लिए क़ानून बनाने का अधिकार है.
अमेरिकी राजधानी में दंगा मामलाः ट्रंप के दो और समर्थकों को मिली लंबी सज़ा
इमेज स्रोत, US DEPARTMENT OF JUSTICE
ट्रंप समर्थक 'प्राउड ब्वॉयज़' मिलिशिया के दो और सदस्यों को अमेरिकी राजधानी कैपिटल हिल पर जनवरी 2021 में हुए दंगे के मामले में लंबी सज़ा हुई है.
इथन नॉर्डीन को उनकी भूमिका के लिए 18 सालों की सज़ा सुनाई गई है. उन्हें हमले का नेतृत्व करते हुए और लाउडस्पीकर पर नारे लगाते हुए फ़िल्माया गया था.
शुक्रवार को ही डोमिनिक पेज़्ज़ोला को भी दस साल की सज़ा सुनाई गई.
उन्हें हिंसक प्रदर्शनों के दौरान सबसे उत्तेजित प्रदर्शनकारी के रूप में बताया गया है.
2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के नतीजों को रोकने के लिए की गई साज़िश के आरोप उन पर तय हुए.
सज़ा सुनाये जाने से पहले नॉर्डीन संयमित दिखे जबकि पेज़्ज़ोला ने नारा लगाया, ‘ट्रंप विजेता हैं’.
इसी सप्ताह इस मिलिशिया समूह के दो अन्य सदस्यों को लंबी सज़ा सुनाई गई थी.
कौन हैं भारतीय मूल के थर्मन शनमुगरत्नम जो बनें हैं सिंगापुर के राष्ट्रपति
इमेज स्रोत, Getty Images
सिंगापुर में भारतीय मूल के अर्थशास्त्री थरमन शनमुगरत्नम ने शुक्रवार को राष्ट्रपति चुनाव में भारी बहुमत के साथ जीत हासिल की है.
शनमुगरत्नम ने 70 फ़ीसदी से अधिक मत हासिल किए हैं. सिंगापुर में 2011 के बाद से ये पहले राष्ट्रपति चुनाव थे जिनमें उम्मीदवारों के बीच ज़बरदस्त मुक़ाबला था.
66 वर्षीय शनमुगरत्नम पहले भी सीनियर मिनिस्टर रह चुके हैं. उन्होंने कुल 24.8 लाख वोटों में से 1746427 वोट (70.4 प्रतिशत) हासिल किए.
चीन मूल के प्रतिद्वंदी कोक सांग और तान कीन लियान को 15.72 प्रतिशत और 13.88 प्रतिशत वोट मिले.
शुक्रवार देर रात चुनावों का नतीजा घोषित किया गया. थरमन शनमुगरत्नम सिंगापुर में भारतीय मूल के तीसरे राष्ट्रपति बन गये हैं.
थरमन शनमुगरत्नम का जन्म सिंगापुर में ही हुआ था. वो चर्चित अर्थशास्त्री हैं और कई विभागों के मंत्री रह चुके हैं.
सिंगापुर में जन्मे शनमुगरत्नम के पिता तमिल मूल के पैथोलॉजिस्ट हैं जबकी उनकी मां चीन मूल की हैं. उन्हें अंग्रेज़ी, तमिल, मलय और मंडारिन भाषायें आती हैं.
उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से बैचलर डिग्री ली है जबकि यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैंब्रिज से मास्टर्स डिग्री ली है.