एयरइंडिया में समाएगी विस्तारा एयरलाइंस, सीसीआई ने दी मंजूरी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने शुक्रवार को एयर इंडिया में विस्तारा एयरलाइन का विलय करने को अपनी मंजूरी दे दी है.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and चंदन शर्मा

  1. लखनऊ: केंद्रीय राज्य मंत्री के बेटे के घर गोली चलने से एक की मौत, पुलिस क्या बोली?

      • Author, अमन द्विवेदी
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
    लखनऊ स्थित घर

    इमेज स्रोत, Shubham Verma

    उत्तर प्रदेश के लखनऊ में केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर के दुबग्गा स्थित घर पर उनके दोस्त विनय श्रीवास्तव की गोली लगने से मौत हो गई है.

    घटना शुक्रवार सुबह 2 से 3 बजे की बताई जा रही है.

    विनय श्रीवास्तव के भाई विकास श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है, "ये सोची समझी साजिश है और मेरे भाई की हत्या की गई है."

    पुलिस के मुताबिक़, जिस पिस्तौल से गोली चली वो मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर की बताई जा रही है.

    इस बीच केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर का बयान आया है कि घटना के समय उनके बेटे विकास किशोर दिल्ली में थे और उन्होंने खुद घटना की सूचना पुलिस को दी.

    लेकिन मृतक के भाई ने सवाल उठाते हुए कहा, "अगर विकास किशोर घर से बाहर थे तो उनकी पिस्तौल जो हमेशा उनके साथ रहती थी वो घर पर क्यों छोड़ गए थे? उनको पिस्तौल भी लेकर जाना चाहिए था." अपने भाई की हत्या को वो बार-बार सोची समझी साज़िश बता रहे हैं.

    पुलिस को दी गई अपनी तहरीर में मृतक के भाई ने तीन लोगों अजय रावत, अंकित वर्मा, शमीम बाबा के इस आवास में रहने और उनके साथ अपने भाई के झगड़ा होने के बाद रात में गोली मारकर हत्या करने की आशंका जताई है.

    लखनऊ के डीसीपी राहुल राज ने बताया, "विनय श्रीवास्तव की गोली लगने से मौत हुई है. सिर पर चोट के निशान हैं. बाकी घर में साथ में 6 लोग आए थे. साथ में खाना वगैरह खाए. उसके बाद में गोली चलने की घटना हुई. बरामद पिस्तौल विकास किशोर की बताई जा रही है. सारी छानबीन की जा रही है. फॉरेंसिक टीम हम लोगों ने लगाई है."

    कांग्रेस ने इस मामले पर ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा है.

    कांग्रेस ने आधिकारिक हैंडल से लिखा, ''पिछले दिनों आपने देखा था पीएम मोदी के एक मंत्री के बेटे ने किसानों पर थार चलाई थी. अब दूसरे मंत्री के घर में हत्या हो रही है. पीएम मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में चुन-चुनकर नगीने शामिल किए हैं.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  2. आदित्य-एल1 लॉन्च होने से एक दिन पहले इसरो चीफ़ ने बताई ज़रूरी बातें

    आदित्य-एल1

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इसरो शनिवार को सूरज का अध्ययन करने वाला देश का पहला मिशन आदित्य-एल1 श्रीहरिकोटा से लॉन्च करने वाला है.

    इससे पहले इसरो के चीफ़ एस सोमनाथ तिरुपति के चेंगलम्मा परमेश्वरी मंदिर ईश्वर की प्रार्थना करने पहुंचे.

    पूजा के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “आज से पीएसएलवी-सी57 आदित्य-एल1 मिशन के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है. कल दिन में 11 बजकर 50 मिनट पर इसे लॉन्च किया जाएगा. उपग्रह को ज़रूरी जगह पर पहुंचने के लिए एक घंटे का समय लगेगा. इसके बाद पृथ्वी से तय बिंदु पर पहुंचने में आदित्य-एल1 को 125 दिन का समय लगेगा. लॉन्च से पहले मैं चेंगलम्मा परमेश्वरी मंदिर आशीर्वाद के लिए आया हूं ताकि इस अहम मिशन में भी हमें सफलता मिले.”

    अंतरिक्ष यान सात पेलोड्स लेकर जाएगा जो फ़ोटोस्फ़ेयर, क्रोमोस्फ़ेयर और सूर्य की सबसे बाहरी परत का अध्ययन करेंगे.

    पीएम मोदी ने बीती 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की सफलता के बाद सूर्य अभियान का ज़िक्र किया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. 'एक देश, एक चुनाव' की कवायद पर कमलनाथ ने क्या कहा?

    कमलनाथ

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने ‘एक देश, एक चुनाव’ पर कहा है कि ये महज़ संविधान में संशोधन नहीं है, इसके लिए राज्यों की सहमति की भी ज़रूरत होगी.

    कमलनाथ ने मीडिया से कहा, “ इसके (एक देश, एक चुनाव) लिए महज़ एक संवैधानिक संशोधन नहीं है बल्कि इसके लिए राज्यों की सहमति की ज़रूरत होगी. बीजेपी शासित राज्यों जैसे हरियाणा और महाराष्ट्र में तो विधानसभा भंग कर दी जाएगी. लेकिन बाकी के विधानसभा के कार्यकाल को ऐसे कम नहीं किया जा सकता.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर के बीच संसद का विशेष सत्र बुलाया है और इसके साथ ही केंद्र सरकार ने 'एक देश, एक चुनाव' की संभावना तलाशने के लिए कमेटी बनाई है. इसकी अध्यक्षता पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कर रहे हैं.

    बीते कई सालों में पीएम नरेंद्र मोदी ने कई बार देश में लोकसभा चुनाव और राज्यों के विधानसभा चुनाव एक साथ करवाने की बात कही है. अब इसे लेकर पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की अध्यक्षता में बनाई गई समिति से सरकार की गंभीरता साफ़ हो गई है.

    इस साल नवंबर-दिसंबर में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और इसके बाद अगले साल अप्रैल और मई में लोकसभा चुनाव होंगे.

  4. संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी बोले- अभी तो कमेटी बनाई है, घबराने की क्या ज़रूरत है?

    पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    केंद्र सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाया है. इसी के साथ शुक्रवार को केंद्र सरकार ने 'एक देश, एक चुनाव' पर कमेटी भी बनाई है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई और एएनआई के मुताबिक़, इस कमेटी का अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को बनाया गया है.

    इस ख़बर के सामने आने के बाद बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कोविंद से मुलाकात की है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    'एक देश, एक चुनाव' पर कमेटी बनाए जाने पर संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने मीडिया से बात की.

    प्रह्लाद जोशी ने कहा, ''अभी तो कमेटी बनाई है. इतना घबराने की क्या ज़रूरत है. कमेटी बनाई है, फिर इसकी रिपोर्ट आएगी. रिपोर्ट पर चर्चा की जाएगी. जब संसद में आएगा तो उस पर चर्चा होगी.''

    जोशी बोले, ''हम दुनिया के सबसे बड़े और पुराने लोकतंत्र हैं. लोकतंत्र के हित में जो नई-नई चीज़ें आती हैं, उस पर चर्चा तो करनी चाहिए. चर्चा करने के लिए कमेटी बनाई है. कल से हो जाएगा, ऐसा तो हमने नहीं कहा है.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    प्रह्लाद जोशी से 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाने और इसके एजेंडे पर सवाल पूछा गया.

    इसके जवाब में प्रह्लाद जोशी ने कहा, ''विशेष सत्र में जो एजेंडा होगा, मैं फाइनल होते ही आपको बताऊंगा. जहां तक मैं जानता हूं कि 1963 या 1967 तक विधानसभा और लोकसत्र चुनाव एक साथ ही होता था. उससे देश में विकास के लिए अच्छा माहौल रहता था.''

    भारत में 1952, 1957, 1962, 1967 तक लोकसभा और राज्यों के विधानसभा चुनाव साथ करवाए जाते रहे हैं.

    प्रह्लाद जोशी कहते हैं, ''आज देखिए जब कोई सरकार लोकसभा में चुनकर आती है. फिर सारे भारत में कहीं न कहीं चुनाव चलते रहते हैं. इसलिए फैसले लेने की प्रक्रिया में भी परेशानी होती है. ये एक विचार है, इस पर विमर्श तो होना ही चाहिए.''

  5. केंद्र सरकार ने ‘एक देश, एक चुनाव’ पर बनाई कमेटी, कोविंद होंगे अध्यक्ष

    कोविंद

    इमेज स्रोत, Getty Images

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, सरकार ने "एक देश, एक चुनाव" की संभावना तलाशने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है.

    संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी इस कमेटी को बनाए जाने की पुष्टि की है.

    जोशी ने कहा कि कमेटी बनाई गई है, रिपोर्ट आएगी तो चर्चा की जाएगी.

    इस बीच बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी कोविंद से मुलाकात की है.

    इस समिति के गठन की ख़बर से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर के बीच संसद का विशेष सत्र बुलाया है, इस सत्र का एजेंडा नहीं बताया गया है.

    बीते कई सालों में पीएम नरेंद्र मोदी ने कई बार देश में लोकसभा चुनाव और राज्यों के विधानसभा चुनाव एक साथ करवाने की बात कही है. अब इसे लेकर पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की अध्यक्षता में बनाई गई समिति ये सरकार की गंभीरता साफ़ हो गई है.

    इस साल नवंबर-दिसंबर में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और इसके बाद अगले साल मई-जून में लोकसभा चुनाव होंगे.

  6. 'इंडिया' गठबंधन की ओर से पीएम का चेहरा कौन होगा? उमर अब्दुल्लाह ने दिया ये जवाब

    उमर अब्दुल्लाह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मुंबई में 'इंडिया' गठबंधन की बैठक चल रही है, जिसमें 28 पार्टियों के 63 नेता शामिल हो रहे हैं.

    माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद गठबंधन का लोगो जारी किया जा सकता है और सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर बात हो सकती है.

    इस बीच नेशनल कॉन्फ़्रेंस के वाइस प्रेसिडेंट उमर अब्दुल्लाह ने इस सवाल का जवाब दिया है कि इंडिया गठबंधन की ओर से पीएम पद का चेहरा कौन होगा.

    मीडिया के इस सवाल पर उन्होंने कहा- “अगर मुझसे पूछें तो मुझे नहीं लगता कि हमें पीएम चेहरे की घोषणा करने की कोई ज़रूरत है. चुनाव होने दीजिए, बहुमत आने दीजिए उसके बाद फ़ैसला होगा. ”

    इससे पहले गुरुवार को अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वो चाहते हैं कि बैठक में सीटों की शेयरिंग पर बात हो.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  7. ब्रेकिंग न्यूज़, प्रभुनाथ सिंह को 1995 के डबल मर्डर केस में आजीवन कारावास की सज़ा

      • Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
    प्रभुनाथ सिंह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बिहार के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को साल 1995 के डबल मर्डर केस में आजीवन कारावास की सज़ा हुई है.

    सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को इस मामले में सज़ा सुनाई है.

    बिहार के महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह ने साल 1995 में दूसरी पार्टी को वोट देने वाले दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

    हालांकि साक्ष्यों के अभाव में प्रभुनाथ सिंह को निचली अदालत और फिर पटना हाई कोर्ट ने बरी कर दिया था.

    1995 में क्या हुआ था

    यह हत्याकांड सारण ज़िले के मशरख विधानसभा इलाके में हुआ था. उस वक़्त प्रभुनाथ सिंह बिहार पीपुल्स पार्टी (बिपीपा) के टिकट पर मशरख से विधानसभा चुनाव लड़ रहे थे.

    इसमें मुख्य मुक़ाबला जनता दल के उम्मीदवार अशोक सिंह और बिपीपा के उम्मीदवार प्रभुनाथ सिंह के बीच था.

    वोटिंग के दिन प्रभुनाथ सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ पानापुर प्रखंड के धेनुकी इलाके से गुज़र रहे थे और तभी दूसरे प्रत्याशी को वोट देकर लौट रहे कुछ युवकों पर प्रभुनाथ सिंह ने गोली चला दी थी.

    इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी.

  8. LIVE: मुंबई में विपक्षी गठबंधन 'INDIA' की बैठक शुरू, क्या है एजेंडा.

    मुंबई में विपक्षी गठबंधन 'INDIA' की बैठक शुरू, क्या है एजेंडा.बता रहे हैं बीबीसी संवाददाता मयूरेश कोण्णूर (कैमरा- शरद बढ़े)

  9. मणिपुर में इतने बड़े स्तर पर हिंसा हमने कभी नहीं देखी- असम राइफ़ल्स

    मणिपुर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच मई महीने से हिंसा जारी है.

    मंगलवार को चुराचांदपुर और बिष्णुपुर इलाके के बीच फिर फ़ायरिंग की घटना हुई जिसमें छह लोगों की मौत हो गई.

    मणिपुर में असम राइफ़ल्स तैनात है, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस के बीच झड़प और मुकदमेबाज़ी की रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है. कई बार दोनों के बीच अनबन की रिपोर्ट सामने आती है.

    राज्य में क्या हालात है, इस पर इस असम राइफ़ल्स के डॉयरेक्टर जनरल पीसी नायर ने जवाब दिया है.

    नायर ने बताया, “मणिपुर में हम जिस स्थिति का सामना कर रहे हैं वह अभूतपूर्व है. हमने कभी भी इस तरह की किसीपरिस्थिति का सामना नहीं किया है. ऐसा ही कुछ 90 के दशक की शुरुआत में हुआ था जब नागा और कुकी के बीच लड़ाई हुई थी और फिर 90 के दशक के अंत में कुकी समूहों के भीतर भी लड़ाई हुई थी, लेकिन हिंसा का ये स्तर पहली बार देखा है.”

    “आज, सबसे बड़ी चुनौती दोनों समुदायों के भीतर बड़ी संख्या में मौजूद हथियार हैं, हथियारों की लूट हुई है और जब तक वो वापस ना आ जाएं हिंसा का ख़तरा बना रहेगा. आज दोनों समुदाय के भीतरएक-दूसरे के ख़िलाफ़ बहुत नफ़रत है इसे रोकने की ज़रूरत है. लोगों के बीच शांति लाने के लिए नफ़रत को दूर करना सबसे ज़्यादा ज़रूरी है.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  10. संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने पर ओवैसी ने रखी ये मांगें

    ओवैसी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ऑल इंडिया मजलिए-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के चीफ़ असदुउद्दीन औवेसी ने सरकार की ओर से संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने की घोषणा के बाद सरकार के सामने कुछ मांगे रखी हैं.

    सरकार ने 18-22 सितंबर को ससंद का विशेष सत्र बुलाया है.

    ओवैसी ने कहा है कि सरकार को संसद में चीन के मुद्दे पर बयान देना चाहिए और आरक्षण की सीमा बढ़ानी चाहिए.

    ओवैसी ने कहा,"हम शुरू से ही खास सेशन की मांग कर रहे थे क्योंकि चीन भारत की 2000 वर्ग किमी जमीन पर कब्ज़ा करके बैठा है. चीन पर बहस किया जाए, हम डेपसांग और डेमचाक में ज़मीन खो कर बैठे हैं. गोगरा-हॉटस्प्रिंग पॉन्गसॉन्ग-सू लेक में हम 25 पेट्रोलिंग प्वाइंट पर पेट्रोलिंग नहीं कर पा रहे हैं, बफ़र ज़ोन खोल दिया गया है. इस पर बहस की ज़रूरत है, तो सरकार इसके लिए तैयार हो."

    "इस सेशन में सरकार 50% आरक्षण की सीमा को पार करे. पीएम खुद ओबीसी समाज से आते हैं तो उनकी ज़िम्मेदारी है कि आरक्षण की सीमा बढाएं. रोहिणी आयोग ने अपनी रिपोर्ट भी दे दी है. "

    इसके साथ ही ओवैसी ने इसरो के वैज्ञानिकों और एथलीट नीरज चोपड़ा को संसद में बुला कर उन्हें सम्मान दिए जाने की मांग की.

    साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार को शीत सत्र की तारीखों का एलान भी कर देना चाहिए.

    एक देश, एक चुनाव बिल आने की चर्चा पर ओवैसी ने कहा- “ये असंभव है और अगर ऐसा बिल आता है तो ये असंवैधानिक होगा.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  11. इंडिया गठबंधन की मुलाक़ात के दौरान सीटों के बँटवारे पर केजरीवाल ने क्या कहा

    अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि हमारी मांग है कि इंडिया गठबंधन की बैठक में देश भर में सीटों के बँटवारे पर चर्चा की जाए.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, गठबंधन नेताओं की अनौपचारिक बैठक में क्या हुआ इस सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी सभी राज्यों के सीट-बँटवारे पर चर्चा चाहती है.

    उन्होंने कहा-“बैठक अच्छी रही.”

    गठबंधन की औपचारिक बैठक शुक्रवार को होगी.

    इसके अलावा, जब अखिलेश यादव से पूछा गया कि क्या सीट बँटवारे पर चर्चा हुई, तो उन्होंने कहा, "इस पर जल्द ही चर्चा की जाएगी."

  12. अदानी ग्रुप को लेकर आई नई रिपोर्ट के बाद गिरे कंपनियों के शेयर

    अदानी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अदानी ग्रुप को लेकर आई नई रिपोर्ट के बाद गुरुवार को समूह की कई कंपनियों के शेयर गिर गए.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, गुरुवार को समूह की नौ कंपनियों के शेयर नेगेटिव में चले गए और बस एक कंपनी हरे निशान पर (पॉज़िटिव) पर टिकी रही.

    अदानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयरों में 5.2% की गिरावट आई.

    जॉर्ज सोरोस के स्वामित्व वाली संस्था ओसीसीआरपी की रिपोर्ट में कहा गया है कि अदानी परिवार से जुड़े लोग मॉरिशस की फ़र्म के ज़रिए सालों तक अपारदर्शी तरीके से अदानी ग्रुप के ही शेयर ख़रीदते रहे. ये वो समय था जब अदानी ग्रुप की कंपनी तेज़ी से आगे बढ़ रही थी और वो देश के सबसे अमीर शख़्स बन गए थे.

    इस रिपोर्ट को ब्रिटिश अख़बार गार्डियन और फ़ाइनेंशिल टाइम्स ने छापा है.

    अदानी समूह ने इस रिपोर्ट को ख़ारिज किया है और इसे ‘आधारहीन’ हिंडनबर्ग रिपोर्ट को पुनर्जीवित करने के लिए जॉर्ज सोरोस की संस्था और विदेशी मीडिया के एक वर्ग की कोशिश बतायी है.

    इस साल जनवरी में न्यूयॉर्क की फाइनेंशियल फ़र्म हिंडनबर्ग ने एक रिपोर्ट जारी की थी जिसमें कहा गया था कि अदानी ग्रुप की शेयर बाजार में लिस्टेड 7 प्रमुख कंपनियां ओवरवैल्यूड हैं.

    इस रिपोर्ट के बाद कंपनी के शेयर तेज़ी से गिरने लगे थे.

  13. नीरज चोपड़ा को ज्यूरिख डायमंड लीग में मिला दूसरा स्थान, जीता सिल्वर

    नीरज चोपड़ा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    जैवलिन थ्रो में ओलंपिक विजेता और विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा को ज्यूरिख डायमंड लीग में दूसरा स्थान मिला है.

    उन्होंने 85.71 मीटर की दूरी पर भाला फ़ेंक कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया. विश्व चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीतने वाले चेक रिपब्लिक के जाकुब वादलेच ने 85.86 मीटर के साथ पहला स्थान हासिल किया.

    बीते दिनों नीरज चोपड़ा ने एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता था.

    इस मुकाबले में उन्होंने 88.17 मीटर की थ्रो दी थी और गोल्ड मेडल जीता.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  14. ईरान के एक प्रदर्शनकारी को मिली मौत की सज़ा माफ़ होने के बावजूद जेल में मौत

    जवाद रूही

    इमेज स्रोत, SHARGH

    ईरान के एक शख़्स को सरकार विरोधी प्रदर्शन में हिस्सा लेने की वजह से मिली मौत की सज़ा सुप्रीम कोर्ट की ओर से पलटे जाने के बावजूद उनकी मौत जेल में हो गई.

    जवाद रूही को बीते साल महसा अमीनी की मौत से बाद देश भर में शुरू हुए विरोध प्रदर्शन के वक़्त गिरफ़्तार किया गया था.

    अधिकारियों का कहना है कि 35 साल के रूही को जेल में दौरा पड़ा और प्रभावी इलाज ना मिलने से उनकी मौत हो गई.

    मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि रूही की मौत के लिए अधिकारी ज़िम्मेदार हैं.

    ईरान की न्यायिक प्रक्रिया से जुड़ी न्यूज़ वेबसाइट मिज़ान के मुताबिक़, “दुर्भाग्य से चिकित्सा कर्मचारियों की कोशिश के बावजूद रूही की मौत हो गई और उनकी मौत की वजह जानने के लिए क़ानूनी मामला दायर किया गया है.”

    हालांकि, गुरुवार को आधिकारिक घोषणा से एक घंटे पहले ही कई मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने सोशल नेटवर्क पर रूही की मौत की जानकारी दे दी थी और न्यायिक और सुरक्षा अधिकारियों पर उनकी "हत्या" करने का आरोप लगाया.

    बीते साल ईरान की मोरैलिटी पुलिस की हिरासत में 22 साल की महसा अमीनी की मौत के कुछ ही दिनों बाद रूही को गिरफ्तार कर लिया गया था.

    महसा अमीनी को ईरान की मोरैलिटी पुलिस ने ‘ठीक से हिजाब’ ना पहनने के कारण हिरासत में लिया और फिर उनकी मौत हिरासत के दौरान ही हो गई थी. इसके बाद सरकार के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए.

    रूही को एक प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर क़ुरान जलाने के लिए दंगाइयों का नेतृत्व करने, सरकारी संपत्ति को नष्ट करने का दोषी पाया गया था. हालांकि उनके साथियों ने उनके प्रदर्शन में हिस्सा लेते हुए जो वीडियो जारी किए उसमें वो नाचते नज़र आ रहे हैं.

    एमनेस्टी इंटरनेशनल का कहना है कि जबरन अपराध कबूल करवाने के लिए रूही को कोड़े मारे गए, जमा देने वाले फ्रीजिंग तापमान में रखा गया, बिजली के झटके दिए गए.

  15. नमस्कार

    आपका दिन शुभ हो.

    ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा.

    31 अगस्त के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिएयहां क्लिककरें.